समाजवादी पार्टी ने मंगलवार को घोषणा पत्र जारी करते हुए रोजगार, रियायत और आधारभूत विकास का वादा करते हुए 22 में 22 संकल्प जारी किया। समाजवादी वचन पत्र में 300 यूनिट बिजली, पुरानी पेंशन बहाली के साथ आईटी सेक्टर में 22 लाख लोगों को रोजगार,11 लाख खाली पदों को भरने, संविदा प्रणाली खत्म करने, अलग से महिला विंग बनाने का भी वादा किया। राज्य में वर्ष 2027 तक एक करोड़ नौकरियों का सृजन किया जाएगा। एग्रीकेट इनक्यूबेशन सेंटर की स्थापना की जाएगी। सपा के घोषणा पत्र में हर सेक्टर में किसी न किसी रूप में रोजगार सृजन पर जोर दिया गया है। खास बात यह है कि अंग्रेजी शिक्षा को बढ़ावा देने के साथ ही कई कॉर्पस फंड बनाने और कॉरपोरेशन तैयार करने का भी वादा किया गया है। किसानों पर विशेष तौर पर फोकस करते हुए 2025 तक कर्जमुक्त बनाने, सिंचाई मुफ्त देने, सभी फसलों को एमएसपी लागू करने का भी वादा किया है।
कृषि, किसान कल्याण
दूध सहित सभी फसलों के एमएसपी, गन्ना किसानों को 15 दिन में भुगतान।
किसान आयोग का गठन। किसानों को 2025 तक कर्जमुक्त किया जाएगा। ऋणमुक्त कानून बनाकर गरीब किसानों को लाभ।
दो एकड़ से कम जमीन वालों को दो बोरी डीएपी व पांच बोरी यूनिया मुफ्त में दी जाएगी।
किसान बीमा योजना राशि बढ़ाकर 10 लाख।
किसानों को सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली, ब्याज मुफ्त लोन, बीमा ए ऐवं पेंशन की व्यवस्था
हर 10 किलोमीटर के दायरे में किसान बाजार नेटवर्क के तहत बाजार की स्थापना।
सभी मंडलों में फूड प्रोसेसिंग क्लस्टर। प्रदेश में पांच जगह निर्यात उन्मूख फूड प्रोसेसिंग क्लस्टर।
कन्नौज में अंतरदेशीय कंटेनर डिपो के साथ आलू निर्यात क्षेत्र की स्थापना।
कामधेनू योजना दोबारा शुरू की जाएगी।
बेटनरी एंबुलेस और मोबाइल पशु चिक्तिसा सेवा।
रुरल एग्रीकल्चर हब, बीज अनुसंधान स्थापना।
महंगाई पर वार
बीपीएल परिवारों को हर साल दो एलपीजी सिलेंडर मुफ्त।
दोपहिया वाहन मालिकोंको हर माह एक लीटर पेट्रोल, आटो चालकों को हर माह तीन लीटर पेट्रोल व छह किलो सीएनजी।
युवा एवं रोजगार
मनरेगा की तर्ज पर अर्बन इंप्लायमेंट गारंटी एक्ट ।
राज्य रोजगार नीति बनाई जाएगी।
हेल्थ सेक्टर और एजुकेशन सेक्टर के सभी रिक्तियों को एक साल में भरा जाएगा।
पब्लिक हेल्थ सिस्टम में कार्यरत पैरा मेडिकल व नर्सिंग स्टाफ को दोगुना किया जाएगा।
आर्मी व पुलिस भर्ती के लिए हर जिले में कैंप लगेंगे।
आशा व एएनएम की विशेष भर्ती अभियान।
खेल
प्रदेश में तीन विश्व स्तरीय स्टेडियम बनेंगे। स्पोट्स मेडिसिन यूनिवर्सिटी।
पांच स्पोर्ट्स कालेज। खेल सुविधा व कोचिंग सेंटर।
रुरल स्पोर्ट्स लीग की स्थापना। सीएम स्पोटर्स स्कालरशिप।
महिला सशक्तिकरण
महिलाओं को सरकारी नौकरी में 33 फीसदी आरक्षण। पुलिस में महिलाओँ की अलग विंग।
वूमेन पॉवर लाइन 1090 का सुदृढीकरण कर ई मेल, ह्वाट्अप के जरिए एफआईआर की व्वस्था।
महिला उद्यमियों को बढावा।
महिला शिक्षिकाओं को उनकी पोस्टिंग के दौरान विकल्प दिया जाएगा।
महिला शिक्षाकाओं को चुनाव ड्यूटी सहित गैर शैक्षणिक कार्य में नहींलगाया जाएगा।
बालिका शिक्षा
लड़कियों को केजी से लेकर पीजी तक मुफ्त शिक्षा। कन्या विद्याधन दोबारा।
12वीं पास छात्रा को 36 हजार की एकमुश्त राशि दी जाएगी।
बालिका शिक्षा पर विशेष जोर। छात्राओं को मुफ्त बस यात्रा।
लैपटाप वितरण में छात्राओं को 50 फीसदी प्रतिनिधित्व।
शिक्षा
2027 तक 12वींकक्षा तक शत प्रतिशत साक्षरता।
राज्य शिक्षा नीति के तहत अंग्रेजी शिक्षा पर ध्यान केंद्रीत किया जाएगा।
हर जिले में मॉडल स्कूल बनेंगे। विश्वविद्यालयों की सीटों दोगुनी होगी।
12वीं पास छात्रों को लैपटॉप दिया जाएगा।
सभी मंडलों में सैनिक स्कूल। सभी जिलों में तकनीकी व व्यावसायिक संस्थान की स्थापना।
सभी तहसीलों में कौसल विकास रोजगार व व्यक्तित्व विकास केंद्र की स्थापना।
छात्रों को राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय स्तर पर शिक्षा दिलाने के इळए मुख्यमंत्री छात्रवृत्ति कोष।
स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड में पांच हजार रुपये की सीमा तक ।
शिक्षामित्रों की बहाली और प्रशिक्षण के लिए अभियान चलाजाए जाएगा। पारिश्रमिक पांच हजार रुपये की वृद्धि की जाएगी।
शिक्षामित्रों को तीन साल बाद नियमित किया जाएगा।
सामाजिक न्याय
समाजवादी पेंशन योजना फिर शुरू होगी। वृद्ध, महिला व बीपीएल परिवार को हर साल 18 हजार पेंशन। एक करोड़ परिवारों को लाभ मिलेगा।
समाजवादी कैंटीन व किराना स्टोर खुलेंगे। 10 रुपये में समाजवादी थाली की व्यवस्था।
मनरेगा की तर्ज पर शहरी रोजगार गारंटी अधिनियम लाया जाएगा।
बंजारा, बहेलिया, नट, सपेरों के गांवकी पहचान कर उन्हें विकसित किया जाएगा।
सभी वरिष्ठ नागरिकों को मुफ्त बस यात्रा।
समाजवादी श्रवण यात्रा दोबारा शुरू होगी।
श्रमिक सशक्तिकरण
डायल 1890 मजदूर पॉवर लाइन की स्थापना होगी। प्रवासी श्रमिकों, मजदूरों की समस्या का समाधान करेगी।
कारीगरों व श्रमिक पेंशन 18 हजार रुपये सालाना। बुनकरों, जरदोजी कारीगर, बढ़ई, कुम्हार। नाविक, मोची, दर्जी व अन्य असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों की मदद के लिए कॉरपोरेशन की स्थापना।
कानून व्यवस्था
सभी गांवों व कस्बों में में एक साल के अंदर सीसीटीवी कैमरा व ड्रोन सर्विलांस की व्यस्ता। यूपी 100 को मजबूत कर रिस्पांस टाइम 15 मिनट से कम किया जाएगा।
थानों व तहसीलों में भ्रष्टाचार खत्म कर जीरो टॉलरेंस की नीति का पालन होगा।
सभी जिलोंमें फास्ट ट्रैक कोर्ट बनेगा।
स्टेट क्राइम रिकार्ड ब्यूरो का गठन। स्पेशल वूमेन सेल का गठन।
स्वास्थ्य सेवा
राज्य स्वास्थ्य नीति 2022 लाई जाएगी। राज्य महामारी राहत एजेंसी की स्थापना।
कैशलेस स्वास्थ्य सर्विस शुरू की जाएगी। पुराने जिला अस्पतालों को मार्डनाइज्ड किया जाएगा।
हेल्थ सेक्टर का बजट तीन गुना किया जाएगा।
हेल्थ सिटीज की स्थापना के लिए नई नीति।
मेडिकल टेस्ट के मूल्य की सीमा तय करने के लिए नीति।
18 मंडल में सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल की स्थापना।
ग्रामीण क्षेत्र में पांच क्षेत्रीय सुपर स्पेशियलिसटी अस्पताल की स्थापना।
सभी मंडल में नर्सिंग और फार्मासिस्ट प्रशिक्षण संस्थान की स्थापना।
कार्डियक इमरजेंसी एंबुलेंस। सभी जिलों में ब्लड बैंक की स्थापना।
सभी सरकारी अस्पतालों में 24 घंटे बिजली आपूर्ति।
आनलाइन टेलीमेडिसिन परामर्श व सामान्य चिकित्सा सेवा।
सभी तहसीलों में प्रौद्योगिकी सक्षम चिकित्सा परीक्षण केंद्र।
सीएम स्वास्थ्य कोष से किडनी स्ट्रांसप्लांट की सुविधा।
महिलाओं को सरकारी नौकरी में 33 फीसदी आरक्षण देगी सपा, अखिलेश ने जारी किया घोषणा पत्र
देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 71 हजार 365 केस दर्ज, 1217 लोगों की मौत
नई दिल्ली: देश में जानलेवा कोरोना वायरस (Coronavirus) महामारी के मामले अब घट रहे हैं. देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के एक 71 हजार 365 नए केस सामने आए हैं और 1217 लोगों की मौत हो गई. देश में दैनिक पॉजिटिविटी रेट अब 4.54 फीसदी है. अबतक देश में कोरोना के 4 करोड़ 24 लाख 10 हजार 976 केस दर्ज किए जा चुके हैं. जानिए देश में कोरोना की ताजा स्थिति क्या है.
एक्टिव केस घटकर 8 लाख 92 हजार 828 हुए
देश में अब एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 8 लाख 92 हजार 828 हो गई है. वहीं, इस महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 5 लाख 5 हजार 279 हो गई है. आंकड़ों के मुताबिक, कल दो लाख 30 हजार 814 लोग ठीक हुए, जिसके बाद अभी तक 4 करोड़ 10 लाख 12 हजार 869 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं.
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने बताया है कि भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 15 लाख 71 हजार 726 सैंपल टेस्ट किए गए, जिसके बाद कल तक कुल 74 करोड़ 46 लाख 84 हजार 750 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं.
अब तक करीब 170 करोड़ खुराक दी गईं
राष्ट्रव्यापी टीकाकरण मुहिम के तहत अभी तक कोरोना वायरस रोधी टीकों की करीब 170 करोड़ से खुराक दी जा चुकी हैं. कल 53 लाख 61 हजार 99 डोज़ दी गईं, जिसके बाद अबतक वैक्सीन की 170 करोड़ 87 लाख 6 हजार 705 डोज़ दी जा चुकी हैं.
अप्रैल में राज्यसभा से रिटायर होंगे 19 सदस्य, BJP से 5 तो कांग्रेस से 6 सांसदों का कार्यकाल होगा खत्म
नई दिल्ली : साल 2022 के अप्रैल महीने में राज्यसभा से 19 सांसद रिटायर होने वाले हैं। इनमें 5 सदस्य भाजपा के हैं तो 6 सदस्य कांग्रेस पार्टी से हैं। इसके साथ ही अब उच्च सदन में कांग्रेस सदस्यों की संख्या 34 से घटकर 28 हो जाएगी। जबकि भाजपा सांसदों की संख्या 97 से घटकर 95 हो जाएगी। भाजपा इस वक्त उच्च सदन यानी कि राज्यसभा में सबसे बड़ी पार्टी है।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान कई बार इशारों में बताया कि यह उनका आखिरी कार्यकाल हो सकता है। आनंद शर्मा का उच्च सदन में कार्यकाल 2 अप्रैल को खत्म हो जाएगा। कांग्रेस से पूर्व रक्षा मंत्री एके एंटनी, प्रताप सिंह बाजवा, शमशेर सिंह डूल्लो, रिपुन बोरा और रानी नारह का अप्रैल में कार्यकाल खत्म हो जाएगा।
भाजपा के साथ गठबंधन करने के लिए चुने गए मनोनीत सदस्यों की सेवानिवृत्ति के साथ उच्च सदन में भी भाजपा की संख्या कम हो जाएगी। इस सूची में सुब्रमण्यम स्वामी, जिन्होंने अक्सर राष्ट्रीय सुरक्षा और अर्थव्यवस्था के मुद्दों पर अपने रुख से सरकार को शर्मिंदा किया है, अभिनेता सुरेश गोपी, अभिनेतत्री से नेता बनीं रूपा गांगुली और पत्रकार स्वप्न दासगुप्ता शामिल हैं। बॉक्सर मैरी कॉम और अर्थशास्त्री नरेंद्र जाधव सेवानिवृत्त होने वाले अन्य मनोनीत सदस्य हैं। बीजेपी के श्वेत मलिक (पंजाब) का भी कार्यकाल खत्म हो रहा है। बिना हंगामे के गुजरा बजट सत्र का पहला सप्ताह, राज्यसभा में 100 फीसदी हुआ कामाकाजबिना हंगामे के गुजरा बजट सत्र का पहला सप्ताह, राज्यसभा में 100 फीसदी हुआ कामाकाज इसके अलावा नागालैंड से एकमात्र सदस्य नागा पीपुल्स फ्रंट के केजी केने भी सेवानिवृत्त होंगे।
नागालैंड में दिसंबर में सेना द्वारा एक असफल जवाबी अभियान के दौरान 14 नागरिकों की हत्या के बाद, केने ने राज्य से सशस्त्र बल (विशेष शक्तियां) अधिनियम को निरस्त करने में विफल रहने के लिए केंद्र की आलोचना की थी। लोकतांत्रिक जनता दल के एमवी श्रेयम्स कुमार (केरल), सुखदेव सिंह ढींडसा, पंजाब से शिरोमणि अकाली दल के नरेश गुजराल, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के के सोमा प्रसाद (केरल) और झरना दास बैद्य (त्रिपुरा) भी अप्रैल में सेवानिवृत्त होंगे। पंजाब से राज्यसभा में पांच रिक्तियां होंगी, जहां इसी महीने मतदान होना है।
मध्यप्रदेश के स्कूलों में हिजाब पर बैन लगाने की तैयारी में शिवराज सरकार
भोपाल : कर्नाटक के उडुपी के सरकारी पीयू महिला कॉलेज से शुरू हुआ हिजाब का मामला मध्यप्रदेश तक पहुंच गया है। दरअसल, मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार ने स्कूलों में हिजाब पर बैन लगाने की तैयारी की है। प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने एक बयान में कहा कि स्कूलों में हिजाब को पूरी तरह से बैन किया जाएगा। सरकार अनुशासन को प्राथमिकता देगी। सभी स्कूल में ड्रेस कोड लागू किया जाएगा। स्कूल शिक्षा विभाग इस पर काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि आगामी सत्र के लिए जल्द विभाग गाइडलाइन जारी करेगा। अगले साल से ड्रेस कोड लागू किया जा सकता है।
अगले सत्र से लागू होगा यूनिफॉर्म कोड
परमार ने मंगलवार को कहा कि हिजाब यूनिफॉर्म कोड का हिस्सा नहीं है। अगर कहीं कोई हिजाब पहनकर स्कूल में आता है, तो उसे रोका जाएगा। स्कूलों में यूनिफॉर्म कोड के अनुसार ही आना होगा। मंत्री ने कहा कि अपनी परंपराओं का पालन घरों में करें। सभी छात्रों में समानता का भाव रहे, अनुशासन रहे और स्कूल की एक अलग पहचान बने। इसके लिए हम यूनिफॉर्म कोड पर हम काम कर रहे हैं। हिजाब यूनिफॉर्म का हिस्सा नहीं है। हम स्कूल यूनिफॉर्म कोड को लेकर काम कर रहे हैं। अगले सेशन से पहले यूनिफॉर्म कोड पूरी तरह लागू कर दिया जाएगा।
उधर, शिक्षा मंत्री के इस बयान के बाद भोपाल के कांग्रेस नेता आरिफ मसूद की प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने कहा कि इंदर सिंह परमार का बयान अफसोसजनक है। उन्होंने कहा कि बेटियां कवर्ड अच्छी लगती हैं। मैं अपनी बेटी को अच्छे वस्त्र पहनाना चाहता हूं, लेकिन चाहता हूं कि उसका जिस्म बाहर न दिखे। मैं जैसे अपनी बेटी के लिए सोचता हूं, वैसा ही इंदर सिंह परमार को भी दूसरों की बेटियों के लिए ऐसा सोचना चाहिए। शिक्षा के क्षेत्र की जो वो बात कर रहे हैं, तो हिजाब से 70 साल में शिक्षा के जगत में कहीं कोई वातावरण खराब नहीं हुआ, बल्कि अच्छा हुआ। एक दौर ऐसा आया कि सबको मास्क लगाना पड़ा। जब मालिक की मार पड़ी तो पूरा देश मास्क लगा रहा है। तो मेहरबानी करके छेड़छाड़ न करें और बच्चियों को बच्चियों के सम्मान के साथ रहने दें। सरकार शिक्षा के क्षेत्र में क्वालिटी लाने की बात करे। मसूद ने कहा कि इंदर सिंह परमार सरकारी स्कूल तो जाकर देख लें। गांव – देहात नहीं, शहर के अंदर के स्कूल देख लें कि उनका क्या हाल है। मसूद ने कहा कि मध्यप्रदेश में किसी हाल में इस तरह की चीजों को नहीं चलने दिया जाएगा।
मंत्री सखलेचा से चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के प्रतिनिधि-मंडल ने की भेंट
भोपाल : सूक्ष्म, लघु, मध्यम उद्यम तथा विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा से सोमवार को भोपाल के चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के प्रतिनिधि-मंडल ने मुलाकात की और व्यापार तथा उद्योग संबंधी विषयों पर चर्चा की। मुलाकात में मंत्री सखलेचा ने उद्योगों एवं व्यापारियों को केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं से अवगत कराया।
हमारी सरकार हर वर्ग को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध
मंत्री सखलेचा ने कहा कि हमारी सरकार द्वारा व्यापार एवं उद्योग के क्षेत्र में कई कल्याणकारी योजनाएँ चलाई जा रही है, जिससे युवा वर्ग के साथ ही हर वर्ग को सशक्त बनाते हुए रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है। सखलेचा ने कहा कि सरकार व्यापारी, इंडस्ट्री क्लस्टर एवं उद्यम संबंधी योजनाओं, निम्न ब्याज दरों पर सब्सिडी के साथ आसानी से ऋण उपलब्ध कराने प्रतिबद्धता के साथ कई नवाचार कर रही है। चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष तेजकुलपाल सिंह ने मंत्री सखलेचा से आग्रह किया कि उद्यमियों एवं व्यापारियों के हित में यदि सरकार की ओर से चेम्बर ऑफ कॉमर्स के 5 हजार सदस्यों के साथ कोई आयोजन किया जाता है तो यह बहुत ही लाभदायक होगा। इससे व्यापार जगत लाभान्वित होगा। आयोजन के माध्यम से सरकार की हर योजनाओं की जानकारी एवं उससे होने वाले लाभ उद्यमी वर्ग के निचले हिस्से तक पहुँचेगा।
चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के प्रतिनिधि-मंडल में उपाध्यक्ष सुनील जैन, कोषाध्यक्ष कृष्ण कुमार बांगड़, कार्यकारिणी सदस्य सीए वैभव जैन, रोहित जैन, दीपक पसारी, सीए अंशुल अग्रवाल और सुलभ मित्तल उपस्थित रहे।
उज्जैन के किसानों ने नई फसलें लगाकर पाया अच्छा मुनाफा
उज्जैन : उज्जैन जिले के किसान फसलों की नई किस्में अपनाकर एवं फसल परिवर्तन कर अच्छा लाभ कमा रहे हैं। उन्होंने परम्परागत खेती के स्थान पर हैदराबादी गुलाब, प्रताप उड़द, 6444 धान, विराट मूंग, वीएनआर अमरूद आदि फसलें लगाकर खेती को लाभ का धंधा बनाया है। इस कार्य में कृषि एवं उद्यानिकी विभाग ने उनका पूरा सहयोग किया है।
खेमासा निवासी लाखन सिंह ने इस बार उड़द की प्रताप प्रजाति बोई। बीज का उपचार ट्राइकोडर्मा विरडी, रायजोबियम कल्चर और पीएसबी फफूंद नाशक औषधि से किया। साथ ही उर्वरक की संतुलित मात्रा का उपयोग कर तथा बीज दर निर्धारित मात्रा में रखी। उन्हें इससे प्रति हेक्टेयर 12 क्विंटल उड़द का उत्पादन प्राप्त हुआ, जिसका बाजार मूल्य लगभग 72 हजार रुपये है।
ग्राम ढाबला निवासी देवी सिंह आंजना ने परम्परागत खेती छोड़कर अपनी सवा हेक्टेयर भूमि में हैदराबादी गुलाब की खेती चालू की। आज उनका गुलाब 80 से 100 रुपये किलो के भाव बिकता है। दो साल में उन्होंने 4 लाख रुपये का शुद्ध मुनाफा प्राप्त किया है।
उज्जैन के जितेन्द्र सिंह 20 साल से सोयाबीन की खेती कर रहे थे। इस बार धान की किस्म 6444 बोई। नई फसल होने से कीट लगभग लगे ही नहीं और फसल लगभग 45 से 50 क्विंटल तक आई। धान की इस किस्म में बहुत ज्यादा पानी की जरूरत नहीं होती। इस साल उन्हें खासी आमदनी होगी।
भैंसोदा के नरेन्द्र सिंह भी कई साल से सोयाबीन की फसल लेते थे। इस बार उन्होंने मूंग की विराट किस्म लगाई। शासन से उन्हें नि:शुल्क बीज के साथ बीज उपचार औषधि, पीएचडी कल्चर, एजोटोवेक्टर कल्चर, पोषक तत्व, कीटनाशक दवाइयों पर अनुदान मिला। प्रति हेक्टेयर 10 क्विंटल मूंग हुए। बस फिर क्या था, उन्होंने 58 हजार की फसल तथा 5 हजार रुपये भूसा बेचकर दोहरा लाभ पाया।
खाचरोद निवासी कालूराम धाकड़ ने अपने खेत में अमरूद की उन्नत किस्म वीएनआर के 1800 पौधे लगाये। इस किस्म के एक अमरूद का वजन एक से डेढ़ किलो होता है। अमरूद बाजार में आराम से 50 रुपये प्रति किलो बिका और उन्हें लगभग 10 लाख रुपये का लाभ हुआ।
तमिल थलाइवाज और हरियाणा स्टीलर्स का मुकाबला कब और कहां देखें?
प्रो कबड्डी लीग Season-8 के 102वें मुकाबले में आज तमिल थलाइवाज (Tamil Thalaivas) और हरियाणा स्टीलर्स (Haryana Steelers) आमने-सामने होंगे. हरियाणा स्टीलर्स की टीम इस सीजन की खराब शुरुआत के बाद अब पूरी तरह लय में लौट आई है. यह टीम 17 में से 8 मैच जीतकर 53 अंक के साथ लीग में चौथे स्थान पर आ चुकी है. उधर, तमिल थलाइवाज 16 मैचों में 5 जीत, 5 हार और 6 टाई के बाद 45 अंक के साथ आठवें पायदान पर है.
1. प्रो कबड्डी लीग में तमिल थलाइवाज (Tamil Thalaivas) और हरियाणा स्टीलर्स (Haryana Steelers) का मुकाबला कब है?
यह मुकाबला आज (8 फरवरी) शाम 07.30 बजे है.
2. मैच कहां हो रहे हैं?
प्रो कबड्डी (Pro Kabaddi) के सारे मुकाबले शेरेटन ग्रैंड बेंगलुरु व्हाइटफील्ड होटल एंड कन्वेंशन सेंटर में खेले जा रहे हैं.
3. मैच किस चैनल पर देख सकते हैं?
स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के कई चैनल्स पर प्रो कबड्डी (Pro Kabaddi) के सारे मैच लाइव टेलीकास्ट हो रहे हैं.. इनमें स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी, स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी एचडी, स्टार स्पोर्ट्स 2, स्टार स्पोर्ट्स 2 एचडी, स्टार स्पोर्ट्स 1 तेलुगु, स्टार स्पोर्ट्स 1 तमिल, स्टार स्पोर्ट्स कन्नड़ चैनल शामिल हैं.
4. क्या मैच को ऑनलाइन देखा जा सकता है?
हां. डिजनी+हॉटस्टार एप पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग देखी जा सकती है. मैच देखने के लिए एप का सब्सक्रिप्शन लेना होगा.
5. दोनों टीमों की स्क्वॉड में कौन-कौन से खिलाड़ी शामिल हैं?
हरियाणा स्टीलर्स (Haryana Steelers)
रेडर्स: अक्षय कुमार (Akshay Kumar), आशीष (Ashish), विकाश (Vikash Chandola), मोहम्मद इस्माइल (Mohammad Esmaeil), विनय (Vinay)
ऑलराउंडर्स: अजय (Ajay), हामिद नादेर (Hamid Nader), राजेश नारवाल (Rajesh Narwal), रोहित गुलिया (Rohit Gulia), श्रीकांत (Shrikant Tewthia), विकास जागलान (Vikas Jaglan)
डिफेंडर्स: रवि कुमार (Ravi Kumar), चांद सिंह (Chand Singh), राजेश गुर्जर (Rajesh Gurjar), सुरेंदर नाडा (Surender Nada)
तमिल थलाइवाज (Tamil Thalaivas)
रेडर्स: परपंजान (K Prapanjan), मंजीत (Manjeet), अतुल एमएस (Athul MS), भवानी राजपूत (Bhavani Rajput)
ऑलराउंडर्स: अनवर साहिब (Anwar Saheed Baba), सौरभ तानाजी (Sourabh Tanaji Patil), सागर कृष्णा (Sagar B Krishna), संथापनसेल्वम (Santhapanaselvam)
डिफेंडर्स: सागर (Sagar), हिमांशु (Himanshu), अभिषेक (M. Abishek), मोहम्मद तुहिन (Mohammad Tuhin Tarafder), सुरजीत सिंह (Surjeet Singh), मोहम्मद तरफडे (Mohammad Tuhin Tarafde)
मुख्यमंत्री चौहान स्व-सहायता समूहों को देंगे 300 करोड़ की सौगात
भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन में गठित स्व-सहायता समूह के सदस्यों को 300 करोड़ रूपये के बैंक ऋण वितरित करेंगे। साथ ही कुछ जिलों के स्व-सहायता समूह सदस्यों से वर्चुअल संवाद भी करेंगे। कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में 8 फरवरी को प्रात: 10:30 बजे होने वाले इस वर्चुअल कार्यक्रम में सभी जिलों में ग्राम पंचायत स्तर पर समूह सदस्य विभिन्न वर्चुअल माध्यमों से जुड़ेंगे। पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री महेन्द्र सिंह सिसौदिया एवं राज्य मंत्री रामखेलावन पटेल भी उपस्थित रहेंगे।
प्रदेश में अब तक आजीविका मिशन से 40 लाख से अधिक ग्रामीण निर्धन परिवारों को लगभग 3 लाख 50 हजार स्व-सहायता समूहों से जोड़कर 2,762 करोड़ रुपये बैंक ऋण के रूप में वित्तीय सहायता प्रदान की गई है। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा कोरोना काल में ग्रामीण परिवारों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करने के लिये लॉकडाउन के समय से लगातार वर्चुअल कार्यक्रम आयोजित कर हितग्राहियों को लाभान्वित किया जाता रहा है। राशि मिलने से समूह सदस्य अपनी वर्तमान आजीविका को और सुदृढ़ करते हुए आय में वृद्धि करेंगे, जिससे उनकी समृद्धि के द्वार खुलेंगे और उनका आर्थिक एवं सामाजिक स्तर पहले से बेहतर हो सकेगा।
उल्लेखनीय है कि म.प्र. राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन में ग्रामीण क्षेत्रों में निवासरत निर्धन परिवारों की महिला सदस्यों को स्व-सहायता समूहों से जोड़कर सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण किया जा रहा है। आमतौर पर देखने में आता है कि ग्रामीण क्षेत्र में लोग बैंकिंग सेवा की प्रक्रियाओं में दस्तावेजीकरण और अन्य औपचारिकताओं की कठिनाई के कारण पात्र होने के बावजूद विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने से वंचित रह जाते हैं। राज्य सरकार द्वारा इस प्रक्रिया को सरल करने के उद्देश्य से बैंकों के साथ व्यापक स्तर पर समन्वय स्थापित कर स्व-सहायता समूहों के लिये पर्याप्त बैंक ऋण आसानी से उपलब्ध कराने का संकल्प लिया गया है।
स्व-सहायता समूहों के बैंक ऋण प्रकरण सॉफ्टवेयर के माध्यम से प्रस्तुत करने के साथ सघन निगरानी एवं पारदर्शी प्रक्रिया बनाई गई है। बैंकिंग सेवाओं को सुलभ बनाने के लिये मिशन द्वारा बैंक शाखाओं में बैंक सखियाँ भी चिन्हित की गई हैं, जो समूह सदस्यों के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में बैंक संबंधी कार्यों में सहयोग कर रही हैं।
18 फरवरी से दिल्ली खजुराहो के बीच हवाई सेवा शुरू
खजुराहो : बुंदेलखंड के लोगों को हवाई सफर की बड़ी सौगात मिली है, यहाँ दिल्ली खजुराहो के बीच फिर से हवाई सेवा शुरू होने जा रही है, बीजेपी प्रदेश और खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा के प्रयासों के बाद मिली इस सौगात से लोग बेहद खुश है, बताया जा रहा है कि 18 फरवरी से यह हवाई सेवा शुरू होगी, उम्मीद जताई जा रही है, कि हवाई सेवा शुरू होने के बाद क्षेत्र में रोजगार और पर्यटन को नए अवसर मिलेंगे, बीजेपी प्रदेश और खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का आभार जताया है।
लंबे समय से इस रूट के लिए हवाई सेवा की मांग की जा रही थी, इसके लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ ही सांसद ने भी इस बात को केन्द्रीय मंत्री तक पहुचाया था और जब हवाई सेवा शुरू हो रही है तो क्षेत्र के लोगों को उम्मीद है कि इससे न सिर्फ अब आने जाने वालों के लिए आसानी होगी बल्कि पर्यटन और अन्य गतिविधियां भी बढ़ेगी।
राहुल गांधी का ऐलान, चरणजीत सिंह चन्नी होंगे पंजाब में कांग्रेस का सीएम चेहरा
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को लुधियाना में एक रैली के दौरान पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार की घोषणा कर दी।राहुल गांधी ने कहा कि पंजाब में मौजूदा मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ही कांग्रेस का सीएम चेहरा होंगे। राहुल ने कहा कि ‘ये मेरा नहीं पंजाब के लोगों का फैसला है। राहुल गांधी ने कहा, “चन्नी जी गरीब घर के बेटे हैं। गरीबी को समझते हैं। गरीबी से निकले हैं। और उनके दिल में, खून में पंजाब है। सिद्धू जी के दिल में, खून में पंजाब है। आप काट के देखें कभी। खून निकलेगा और उसमें पंजाब दिखेगा।”
इससे पहले राहुल गांधी ने रविवार को लुधियाना के हयात रीजेंसी में पंजाब के मौजूदा मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी, पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू, पीपीसीसी के पूर्व प्रमुख सुनील जाखड़ और एआईसीसी महासचिव केसी वेणुगोपाल के साथ बंद कमरे में बैठक की थी। बता दें कि पंजाब में 20 फरवरी को विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।
वहीं लुधियाना में वर्चुअल रैली के दौरान पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा, “मैंने राहुल गांधी के फैसले को स्वीकार कर लिया है..अगर मुझे निर्णय लेने की शक्ति दी गई, तो मैं माफिया को खत्म कर दूंगा, लोगों के जीवन में सुधार करूंगा। सत्ता नहीं मिली तो आप जिसे भी सीएम बनाएं, उसके साथ मुस्कुराकर चलूंगा।”
बहुप्रतीक्षित घोषणा से पहले, राहुल गांधी और दो मुख्य दावेदारों – पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और कांग्रेस की राज्य इकाई के प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू को एक ही कार में यात्रा करते भी देखा गया था। कांग्रेस नेता सुनील कुमार जाखड़ ने भी तीनों के साथ राइड शेयर की थी।





