Home Blog Page 172

ओंकारेश्वर में मकर संक्रांति पर नर्मदा स्नान प्रतिबंधित

0

खंडवा । कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए प्रशासन ने ओंकारेश्वर सहित आसपास के तीर्थ स्थलों पर मकर संक्रांति पर मेला, नर्मदा स्नान और ज्योतिर्लिंग मंदिर में दर्शन एक दिन के लिए प्रतिबंधित कर दिया है। ओंकारेश्वर में मकर संक्रांति पर 14 से 15 जनवरी तक बाहरी श्रद्धालु नहीं जा सकेंगे। संक्रांति पर यहां उमड़ने वाली भीड़ को रोकने के लिए प्रशासन ने आदेश जारी किए है।

उल्लेखनीय है कि मकर संक्रांति पर ओंकारेश्वर और मोरटक्का घाट पर 50 हजार से अधिक श्रद्धालु नर्मदा स्नान के लिए पहुंचते हैं। भीड़ से कोरोना संक्रमण तेजी से फैलने की आशंका से पुनासा एसडीएम और ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर ट्रस्ट के सीईओ सीएस सोलंकी के प्रस्ताव पर कलेक्टर अनूप कुमार सिंह ने मंगलवार शाम आदेश जारी किए है।

राजधानी दिल्ली में 25.65 % हुई पॉजिटिविटी रेट, दर्ज हुए 21 हजार से ज्यादा नये मामले

0

ताजा आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली में पिछले 24 घंटों में 21,259 नये मामले सामने आये हैं। वहीं कोरोना से 23 लोगों की मौत हुई है। राजधानी में संक्रमण की दर (Positivity Rate) बढ़कर 25.65 फीसदी हो गई है। दिल्ली सरकार ने सभी निजी दफ्तरों में भी ‘वर्क फ्रॉम होम’ का आदेश जारी कर दिया है। कई और प्रतिबंध लगाये गये हैं, लेकिन प्रदेश सरकार ने लॉकडाउन लगाने से साफ इंकार कर दिया है।

कोरोना में कमी

भारत में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमितों के नए मामलों में 6.5 फीसदी की कमी दिखी है। पिछले 24 घंटे में 1,68,063 नए कोविड केस दर्ज किए गए हैं। देश में अब तक कुल संक्रमितों की संख्या 35,875,790 पहुंच गई है। वहीं, एक्टिव मरीजों की बात करें तो उनकी संख्या 8 लाख पार हो गई है। देश में रिकवरी रेट 96.36% है, वहीं, पॉजिटिविटी रेट 10.64% हो गई है। वहीं, 24 घंटे में 277 लोगों की मौत दर्ज की गई है। अब तक कुल 484,231 लोगों की कोरोना की वजह से मौत हो चुकी है।

बढ़ रहा है ओमिक्रॉन

उधर, भारत में कोरोना का ओम‍िक्रॉन वेर‍िएंट भी तेजी फैल रहा है। बीते 24 घंटे में देश में ओम‍िक्रॉन संक्रमण के 400 से अध‍िक मामले सामने आए हैं। इस तरह देश में कोरोना के नए वेरि‍एंट ओम‍िक्रॉन से संक्रमि‍त होने वाले कुल लोगों की संख्‍या 4 हजार के पार पहुंच गई है। मंगलवार तक देश में ओमि‍क्रॉन के 4,461 मामले सामने आ चुके हैं। ज‍िसमें महाराष्‍ट्र में सबसे अध‍िक मामले सामने आए हैं। कोरोना का ओमि‍क्रॉन वेरिएंट अब देश के 28 राज्‍यों व केंद्र शास‍ित प्रदेशों तक फैल चुका है।

हरियाणा सरकार ने लागू किया ESMA, 6 महीने तक हड़ताल नहीं कर सकेंगे स्वास्थ्यकर्मी

0

प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए हरियाणा सरकार ने प्रदेश में ESMA लागू कर दिया है। आवश्यक सेवा रखरखाव अधिनियम (Essential Services Maintenance Act- ESMA) के तहत राज्य के स्वास्थ्य कर्मी अगले 6 महीने तक हड़ताल नहीं कर पाएंगे। हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि कोरोना की रोकथाम में बाधा डालने के लिए डॉक्टरों के एक ग्रुप द्वारा हड़ताल पर चले जाने के कारण ESMA लगाने का फैसला लिया गया है। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने ट्वीट कर कहा, “हरियाणा में एस्मा लागू कर दिया गया है, अब 6 महीने तक हड़ताल नहीं कर सकेंगे स्वास्थ्य कर्मी।”

मध्य प्रदेश में कोरोना को लेकर नया प्रतिबंध नहीं, अभी बंद नहीं होंगे स्‍कूल, सीएम शिवराज ने ली अ‍धिकारियों की बैठक

0

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मध्य प्रदेश में कोरोना की स्थिति का जायजा लेने और इस पर नियंत्रयण के लिए किए जा रहे टीकाकरण के लिए समीक्षा बैठक ली। बैठक में तय किया गया कि अभी प्रदेश में कोई नया प्रतिबंध नहीं लगाया जाएगा। सरकार हालातों पर नजर रखे हुए है। बैठक में स्‍कूल शिक्षा मंत्री इंदरसिंह परमार के आठवीं तक स्‍कूल बंद करने के मसले पर सीएम ने कहा कि अभी इसकी आवश्‍यकता नहीं है। सीएम ने कहा कि केस बढ़ रहे हैं जरूरत हुई तो कड़े कदम उठाएंगे। उन्‍होंने कहा कि अनावश्‍यक कड़े प्रतिबंध से बचा जाना चाहिये, केस बढ़ रहे हैं पर हालात अभी इतने चिंताजनक नहीं हैं।

इस बैठक में मध्य प्रदेश के सभी जिलों से अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े। इससे पहले सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सिविल डिस्पेंसी प्रोफेसर कालोनी में टीकाकरण केंद्र का अवलोकन किया। जहां आज से प्रिकाशन डोज लगाई जा रही हैं। सीएम ने कहा कि अभी नाइट कर्फ्यू जारी है। स्कूलों को 50% उपस्थिति के साथ संचालित करने के निर्देश हैं। आज हम फिर से ही स्थिति की समीक्षा कर निर्णय लेंगे। मेरी आप सभी से अपील है कि कोरोना से बचाव के लिए निर्धारित दिशा-निर्देशों का अवश्य पालन करें। 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के बेटे-बेटियों से मेरी अपील है कि जिन्होंने कोरोना से बचाव के डोज नहीं लगाए हैं, वह भी जल्द ही टीकाकरण करा लें। 60 वर्ष से ऊपर के बुजुर्गजनों को अब जो टीका लगना है

रक्षा मंत्री के बाद बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और रक्षा राज्य मंत्री भी हुए कोरोना पॉजिटिव

0

कोरोना अब आम लोगों के बढ़कर मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों के दरवाजे पर पहुंच चुका है। ताजा जानकारी के मुताबिक बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं। उन्होंने डॉक्टरों की सलाह पर खुद को आइसोलेट कर लिया है। इससे पहले केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के कोविड पॉजिटिव पाए जाने के बाद, रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट भी कोरोना संक्रमित हो गये हैं। मिली जानकारी के मुताबिक अभी उनमें कोरोना के गंभीर लक्षण नहीं है। उधर, कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। वहीं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी कोरोना पॉजिटिव हो गये हैं और अपने घर में क्वारंटीन में हैं।

देश भर में कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर के चलते संक्रमित लोगों की संख्या में लगातार तेजी आ रही है। भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 1,79,723 नए मामले आए, जिनमें से 146 लोगों की कोरोना से मौत हो गई। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में कोरोना वायरस का दैनिक पॉजिटिविटी रेट अब 13.29% और साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट 7.92% है। देश में ओमिक्रोन के मामलों की कुल संख्या बढ़कर 4,033 हो चुकी है। महाराष्ट्र और राजस्थान में ओमिक्रोन के सबसे ज़्यादा 1,216 और 529 मामले हैं। इसे रोकने की कोशिश में देश के कई राज्यों ने नए सिरे से पाबंदियों का ऐलान किया गया है।

अगर, उत्तर प्रदेश की बात करें, तो यहां पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 8,334 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें 4 लोगों की मौत हुई है। प्रदेश में एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 33,946 पहुंच गई है। उत्तर प्रदेश अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने यह जानकारी दी। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने साफ कहा कि प्रदेश में कोरोना की तीसरी लहर आ चुकी है।

इस बार पार्टी बदले इसलिए हार गए, अन्यथा हमें कोई नहीं हरा सकता : इमरती देवी

0

ग्वालियर । लघु उद्योग निगम की अध्यक्ष इमरती देवी का भाषण रविवार की सुबह से इंटरनेट मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। डीडी नगर में शनिवार की शाम को महिलाओं से जुड़े कार्यक्रम को संबोधित करते हुए इमरती देवी की जुबां पर हार का दर्द फूट पड़ा। इमरती देवी ने कहा कि 2008 से वे पुरुषों की सीट से अब तक विधायक रहीं। इस बार जरूर हार गईं, इतना कहने के साथ उन्होंने मुस्कराते हुए कहा कि इस बार हमने पार्टी बदल लई (ली) थी, अन्यथा हमें कोऊ(कोई) नहीं हरा सकता था।

इमरती देवी केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की समर्थक मानी जाती हैं। मंत्री पद से त्याग पत्र देकर वे सिंधिया के साथ भाजपा में शामिल हुई थीं। विधानसभा उपचुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

लघु उद्योग निगम की अध्यक्ष इमरती देवी ने महिलाओं को राजनीति में आने के लिए प्रेरित करते हुए अपने संबोधन में कहा कि विधानसभा व लोकसभा छोड़कर सभी चुनावों में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण है। पांच-दस प्रतिशत हम लोग पुरुषों को हराकर छीन लेते हैं।

आज इमरती देवी के पैर छूने के लिए लाइन लगाते हैं

इमरती देवी ने कहा कि पहले कई लोग हमारे संबंध में कई तरह की बातें करते थे। जो मन में आता था वह बोलते थे। आज वही लोग इमरती देवी के पैर छूने के लिए लाइन लगाकर खड़े रहते हैं। इसी परिवर्तन के लिए आगे आकर काम करना है। आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं।

विक्की और सारा पांच घंटे रहे शूटिंग में व्यस्त, कटरीना ने होटल में बिताया समय

0

इंदौर।  फि‍ल्‍म लुकाछिपी-2 की शूटिंग रविवार को कुंवर मंडली में हुई। अभिनेता विक्की कौशल की शिकायत पर एक व्यापारी की गिरफ्तारी का सीन यहां फिल्माया गया। इसके अलावा इसी क्षेत्र में कुछ अन्य शाट भी फिल्माए गए। पांच घंटे की शूटिंग के बाद विक्की और सारा अली खान बायपास स्थित होटल लौटे।

शूटिंग देखने के लिए कुंवर मंडली में काफी भीड़ भी हो गई थी। कई बार विक्की सारा को भीड़ से बचाते हुए लेकर चले। कुछ प्रशंसकों ने उनका आटोग्राफ लेने की कोशिश भी की। उधर विक्की से मिलने आई उनकी पत्नी कटरीना ने सारा दिन होटल में ही बिताया। विक्की और कटरीना की शादी पिछले माह 9 दिसंबर को हुई थी। उनकी शादी के एक माह पूरे होने पर एक शहरवासी ने होटल में उपहार भी पहुंचाया।

MP के मुख्यमंत्री ने ओबीसी आरक्षण को लेकर बुलाई बैठक, मतदाता गणना की लेंगे जानकारी

0

भोपाल। ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग) आरक्षण के पक्ष में सरकार 17 जनवरी को सुप्रीम कोर्ट में मतदाताओं की संख्या प्रस्तुत कर सकती है। कलेक्टरों के माध्यम से सभी जिलों से यह जानकारी जुटाई गई है। इसको लेकर सोमवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बैठक बुलाई है। इसमें सुप्रीम कोर्ट में चल रहे प्रकरण से जुड़े सभी पहलुओं पर विचार किया जाएगा। इसके पहले भारतीय जनता पार्टी का पिछड़ा वर्ग मोर्चा मुख्यमंत्री का अभिनंदन करेगा।

मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भगत सिंह कुशवाह ने बताया कि पिछड़ा वर्ग के कल्याण के लिए मुख्यमंत्री लगातार प्रयास कर रहे हैं। पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग का गठन करने के साथ आरक्षण का लाभ दिलाने के लिए कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में ओबीसी आरक्षण को बरकरार रखने के लिए पुनर्विचार याचिका दायर की है और इसके पक्ष में आंकड़े प्रस्तुत करने के लिए पिछड़ा वर्ग के मतदाताओं की जानकारी जुटाई गई है।

इस आंकड़े का उपयोग आयोग पिछड़ा वर्ग के कल्याण की योजना बनाने के लिए करेगा। इसके साथ ही पंचायतों में पिछड़ा वर्ग का अनारक्षित पदों पर कितना प्रतिनिधित्व पिछले दो चुनावों में रहा है, यह जानकारी भी एकत्र करवाई गई है। इससे यह पता लगेगा कि आरक्षण मिलेगा तो क्या लाभ होगा। मुख्यमंत्री द्वारा पिछड़ा वर्ग के हित में किए गए कामों को लेकर उनका अभिनंदन किया जाएगा। बैठक में पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री रामखेलावन पटेल, राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग के अध्यक्ष गौरीशंकर बिसेन, सदस्य प्रदीप पेटल और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे।

कोरोना को लेकर पीएम मोदी की हाई लेवल मीटिंग संपन्न, जल्द ही मुख्यमंत्रियों से भी करेंगे चर्चा

0

देश में कोरोना के कोहराम ने सरकार की टेंशन बढ़ा दी है। कई राज्यों में कोरोना के मामले काफी तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। रविवार को देशभर से करीब 1.60 लाख नए कोरोना केस मिले हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिगड़ते हालात की समीक्षा के लिए एक हाई लेवल मीटिंग बुलाई। इस बैठक में प्रधानमंत्री देश में कोविड-19 संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर वर्तमान स्थिति की समीक्षा की। समीक्षा बैठक के दौरान प्रधानमंत्री ने ज़िला स्तर पर चिकित्सा के पर्याप्त बुनियादी ढांचे को सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर जोर दिया। प्रधानमंत्री ने मिशन मोड पर किशोरों के लिए वैक्सीनेशन अभियान को और तेज़ करने का आग्रह किया। साथ ही उन्होंने ज्यादा मामले वाले इलाकों पर बेहतर ढंग से नजर रखने और राज्यों को तमाम तकनीकी सहायता मुहैया कराने पर जोर दिया।

इस बैठक में ICMR और स्वास्थ्य मंत्रालय के तमाम प्रमुख अधिकारी मौजूद थे। पीएम मोदी उनके साथ आगे की रणनीति और कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की। पीएम मोदी जल्द ही इस मुद्दे पर विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ भी बैठक करेंगे।

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच राज्यों में कड़े एहितयाती कदम उठाए जा रहे हैं। विभिन्न राज्य सरकारें स्कूल-कॉलेज, सिनेमाघरों, रेस्तराओं आदि को बंद करने का आदेश जारी कर चुकी हैं। वहीं केंद्र सरकार भी लगातार नए गाइडलाइंस जारी कर रही है। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने साफ कह दिया है कि कोरोना की पांचवीं लहर आ चुकी है। विशेषज्ञों के मुताबिक भी फरवरी महीने में ये महामारी अपने पीक पर होगी।

दिल्ली-मुंबई में बेकाबू हुआ कोरोना, एक ही दिन में 20 हजार से ज्यादा नए मामले

0

देश में कोरोना संक्रमण की क्या स्थिति है, इसका अंदाजा दिल्ली और मुंबई के ताजा आंकड़ों से लगाया जा सकता है। देश की राष्ट्रीय राजधानी और आर्थिक राजधानी, दोनों ही कोरोना के सबसे बड़े केन्द्र बनकर उभरे हैं। दिल्ली में जहां पिछले चौबीस घंटों में संक्रमण के 22,751 नए मामले दर्ज किए गए हैं, वहीं मुंबई में 19,474 नये मामले दर्ज हुए हैं। दिल्ली में एक दिन में कोरोना से 17 लोगों की मौत हुई है, तो मुंबई में 7 लोगों की। दिल्ली में कोरोना की संक्रमण दर 23.53 फीसदी हो गई है। संक्रमण की वजह से शनिवार को 7 जानें गई थीं और रविवार को 17। इस तरह एक दिन में मौतों में भी बड़ा उछाल देखा जा रहा है। इन दो शहरों में जितने मरीज रोजाना आ रहे हैं, उतने कई राज्यों में भी नहीं आ रहे।

राजधानी में हालात इस कदर खराब हो गए हैं कि अस्पतालों में बड़ी संख्या में डॉक्टर्स भी कोरोना की चपेट में आ रहे हैं। शनिवार तक एम्स में 200 से ज्यादा डॉक्टर्स संक्रमण की चपेट में थे। सफदरजंग अस्पताल में भी बड़ी संख्या में डॉक्टर्स के संक्रमित होने की वजह से मरीजों को इलाज में परेशानी हो रही है। आलम ये है कि बाहर से डॉक्टर्स बुलाने पर विचार किया जा रहा है।

इस मामले में महाराष्ट्र इस साल भी सबसे आगे है। यहां पिछले 24 घंटे में 44, 388 नये मामले दर्ज हुए हैं। कोरोना संक्रमण से एक दिन में 12 लोगों की मौत भी हुई है। ओमिक्रॉन की बात करें, तो महाराष्ट्र में इसके मरीजों की संख्या 1216 पहुंच गई है।