Home Blog Page 59

स्वाइन फ्लू ने छत्ती सगढ़ में बढ़ाई लोगों की चिंता

0

रायपुर ।  छत्‍तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू के पांच नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रायपुर में दो, महासमुंद, राजनांदगांव और दुर्ग में एक-एक मरीज मिले हैं। अस्पतालों में 18 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। प्रदेश में माह भर के भीतर 36 मामले सामने आए हैं, जिनमें से 18 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

स्वाइन फ्लू के लक्षण और बचाव

चिकित्सकों ने बताया कि तेज बुखार के साथ खांसी, नाक बहना, गले में खराश, सिर दर्द, बदन दर्द, थकावट, उल्टी, दस्त, छाती में दर्द, रक्तचाप में गिरावट, खून के साथ बलगम आना व नाखूनों का नीला पड़ना आदि स्वाइन फ्लू के लक्षण हो सकते हैं। बचाव के लिए भीड़-भाड़ वाली जगहों में नहीं जाने, संक्रमित व्यक्ति से दूर रहने तथा नियमित रूप से साबुन से हाथ धोने की सलाह दी है। सर्दी-खांसी वाले व्यक्तियों के द्वारा उपयोग में लाए गए रूमाल और कपड़ों का उपयोग नहीं करना चाहिए। स्वाइन फ्लू के लक्षण पाए जाने पर पीड़ित को 24 से 48 घंटे के भीतर डाक्टर से जांच अवश्य कराना चाहिए।

राज्य महामारी नियंत्रण के संचालक डा. सुभाष मिश्रा ने कहा, स्वाइन फ्लू के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। एक दिन में पांच नए केस मिले हैं। रायपुर में आंबेडकर अस्पताल और एम्स में जांच की सुविधा है। आंबेडकर अस्पताल में किट की किल्लत से जांच नहीं हो रही है। हम कोशिश कर रहे हैं कि यहां जल्द ही जांच शुरू हो।

कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव को दिल का दौरा पड़ने से एम्स में भर्ती

0

कॉमेडियन और अभिनेता राजू श्रीवास्तव को बुधवार सुबह नई दिल्ली के एक जिम में वर्कआउट करने के दौरान हल्का दिल का दौरा पड़ा। 59 वर्षीय राजू की टीम ने इस खबर की पुष्टि की। उन्‍होंने बताया कि राजू सर को वर्कआउट के दौरान हल्का दिल का दौरा पड़ा। वह एम्स में भर्ती है, लेकिन वह ठीक है। वह होश में है। जिम में वर्कआउट के दौरान ट्रेडमिल पर दौड़ते समय वह गिर पड़े।

राजू को दिल्ली के एम्स ले जाया गया। फिलहाल डॉक्टरों ने उन्‍हें ऑब्जर्वेशन में रखा है। उन्हें बुधवार को दिल का दौरा पड़ा और वह ट्रेडमिल पर कसरत करते हुए गिर पड़े। सूत्रों के अनुसार उनकी तबीयत पर डॉक्टर नजरें बनाए हुए हैं। राजू श्रीवास्तव की सोशल मीडिया पर काफी बड़ी फैन फॉलोइंग है। फैन उनके अटैक की खबर से चिंतित है। वह उनके जल्द ठीक होने की कामना भी कर रहे हैं।

कई लोग उनकी सेहत पर नजरें जमाए हुए हैं। राजू श्रीवास्तव ने कई फिल्मों में भी काम किया हैl इसके अलावा उनकी छवि एक अच्छे कलाकारों के तौर पर की जाती हैl वह अक्सर अमिताभ बच्चन की नकल उतारते भी नजर आए हैंl वहीं वह लालू प्रसाद यादव की भी कॉमेडी कर चुके हैंl राजू श्रीवास्तव कॉमेडी इंडस्ट्री में एक जाना-माना नाम हैl उन्होंने कई कलाकारों के साथ काम किया हैl

मुख्यमंत्री पद की नीतीश कुमार ने 8वीं बार ली शपथ

0

बिहार की राजनीति के लिए बुधवार का दिन अहम रहा। नीतीश कुमार ने 8वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ ही लालू यादव के बेटे तेजस्वी यादव ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली। पटना स्थित राजभवन में यह आयोजन हुआ। मंत्रिमंडल का गठन बाद में किया जाएगा। इस मौदे पर महाबंधन दलों (जदयू, आरजेडी, कांग्रेस और हम) में जबरदस्त उत्साह नजर आया। लालू परिवार भी मौजूद रहा।

वहीं भाजपा ने आज नीतीश कुमार की धोखाधड़ी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रही है। भाजपा ने इसे जनादेश का अपमान बताया। भाजपा प्रदेश कार्यालय के सामने महाधरना का आयोजन किया गया है।

नीतीश कुमार के महागठबंधन के साथ सरकार बनाने की घोषणा के बाद भाजपा हमलावर हो गई है। पटना स्थित पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में बिहार भाजपा के अध्यक्ष डा. संजय जायसवाल ने पत्रकारों से बातचीत में जमकर भड़ास निकाली। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार की जनता के साथ धोखा किया है। जनता ने जंगलराज के खिलाफ एनडीए को सरकार बनाने के लिए समर्थन दिया था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने अपने वादे को पूरा किया।

सी.एम. की क्लॉस- भोपाल के मॉडल स्कूल में बुधवार को बच्चों के साथ होगी

0

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आजादी के अमृत महोत्सव में 10 अगस्त को भोपाल के आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (मॉडल स्कूल टी.टी. नगर) के विद्यार्थियों को राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का इतिहास पढ़ायेंगे। “सी.एम. की क्लास-बच्चों के साथ” कार्यक्रम में मुख्यमंत्री चौहान विद्यार्थियों से रू-ब-रू होकर राष्ट्रीय ध्वज के इतिहास पर चर्चा भी करेंगे। मुख्यमंत्री चौहान बच्चों से विशेष स्नेह रखते हैं और उनके कल्याण के लिये अनेक योजनाएँ भी चला रहे हैं। अनके द्वारा समय-समय पर विद्यार्थियों से संवाद भी किया जाता रहा है। हाल ही में मुख्यमंत्री चौहान ने सीएम राइज स्कूल और महारानी लक्ष्मीबाई बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्रों के साथ पौध-रोपण भी किया था। इसके पूर्व मुख्यमंत्री ने बच्चों को आमंत्रित कर उन्हें मुख्यमंत्री निवास का भ्रमण भी करवाया था। मुख्यमंत्री चौहान के बच्चों के प्रति विशेष स्नेह ने ही उन्हें “शिवराज मामा” के नाम से ख्याति दी है।

इस साल भी नहीं होंगे छात्र संघ चुनाव- मंत्री मोहन यादव

0

मध्य प्रदेश में इस बार भी छात्रसंघ चुनाव नहीं होने है। सरकार ने इसके पीछे कोरोना का हवाला दिया है। प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि कोरोना अभी पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है। ऐसे में छात्र संघ चुनाव करवाना उचित नहीं है। कोरोना की स्थिति सामान्य होने के बाद ही इस बात कर कोई फैसला लिया जाएगा।
मंत्री मोहन यादव शुक्रवार को उज्जैन पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कोरोना का हवाला देते हुए छात्रसंघ चुनाव ना कराने की बात कही। प्रदेश में सरकारी आठ यूनिवर्सिटी हैं। 1327 प्राइवेट और सरकारी कॉलेज हैं। छात्रसंघ चुनाव नहीं होने से छात्र निराश नजर आ रहे हैं। उनका कहना है कि अगर पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव हो सकते है तो छात्रसंघ चुनाव क्यों नहीं। हाल ही में एमपी में पंचायत और निकाय चुनाव हुए हैं।
हाली में मध्य प्रदेश में निष्पक्ष प्रणाली से छात्र संघ चुनाव की मांग को लेकर कांग्रेस की छात्र संघ इकाई एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के गेट पर प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का पुतला दहन किया था।
उस दौरान एनएसयूआई मेडिकल विंग के रवि परमार ने शिवराज सरकार को डरपोक बताते हुए कहा था कि शिवराज सरकार छात्र संघ चुनाव में बीजेपी की छात्र इकाई अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् की हार के डरती है।और इसलिए मध्य प्रदेश में निष्पक्ष प्रणाली से छात्र संघ चुनाव नहीं करवा रही हैं।

एकनाथ शिंदे सरकार में 18 मंत्री शामिल हुए

0

महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस सरकार का 40 दिनों के इंतजार के बाद कैबिनेट विस्तार हो गया है। भाजपा के कोटे से 9 मंत्रियों ने शपथ ली है। एकनाथ शिंदे के खेमे से भी इतने ही विधायकों ने शपथ ली है। सबसे पहले राधाकृष्ण विखे पाटिल ने शपथ ली और फिर दूसरे नंबर पर भाजपा के ही सीनियर नेता सुधीर मुनगंटीवार ने शपथ ली। इसके बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल और फिर विजय कुमार गावित ने भी पद एवं गोपनीयता की शपथ ली है। भगत सिंह कोश्यारी ने कुल 18 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई है, जिनमें गिरीश महाजन, गुलाबराव पाटिल, दादा भुसे, संजय राठौड़, सुरेश खाडे, संदीपन भुमरे, उदय सामंत, तानाजी सावंत, रवींद्र चव्हाण, अब्दुल सत्तार शामिल हैं।
इसके अलावा एकनाथ शिंदे गुट के प्रवक्ता रहे दीपक केसरकर और अतुल सावे, शंभूराज देसाी और मंगलप्रभात ने भी मंत्री पद की शपथ ली है। फिलहाल यह साफ नहीं है कि किस नेता को कौन सा विभाग दिया जाएगा, लेकिन चर्चाएं हैं कि डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस को होम मिनिस्ट्री मिल सकती है। इसके अलावा भी कई अहम मंत्रालय भाजपा के खाते में जा सकते हैं। शपथ ग्रहण से पहले देवेंद्र फडणवीस के साथ भाजपा विधायकों की बैठक हुई थी। इसके अलावा एकनाथ शिंदे गुट के विधायकों की भी मीटिंग हुई थी।

भाई की राशि के अनुसार चुनें रक्षा बंधन पर राखी का रंग,

0

इस साल भद्रा के कारण रक्षा बंधन का त्योहार 11 और 12 अगस्त दो दिन मनाया जाएगा। यह पर्व भाई-बहन के अटूट प्रेम को दर्शाता है। इस दिन बहन भाई को तिलक कर आरती उतारती हैं और कलाई पर राखी बांधती हैं। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, इस साल भद्रा का साया है। भद्राकाल को शास्त्रों में अशुभ माना गया है।
राखी बांधने का शुभ मुहूर्त-
पूर्णिमा तिथि प्रारम्भ – अगस्त 11, 2022 को 10:38 ए एम बजे
पूर्णिमा तिथि समाप्त – अगस्त 12, 2022 को 07:05 ए एम बजे
रक्षा बन्धन के लिये प्रदोष काल का मुहूर्त – 08:51 पी एम से 09:13 पी एम
अवधि – 00 घण्टे 22 मिनट्स
रक्षा बन्धन भद्रा अन्त समय – 08:51 पी एम
रक्षा बन्धन भद्रा पूंछ – 05:17 पी एम से 06:18 पी एम
रक्षा बन्धन भद्रा मुख – 06:18 पी एम से 08:00 पी एम
12 अगस्त को सुबह 07 बजकर 05 मिनट तक राखी बांधने का शुभ योग है।
राशिनुसार बांधे इस साल भाई को राखी-
मेष- मेष राशि के स्वामी मंगल ग्रह हैं। ऐसे में भाई को लाल रंग की राखी बांधे तो शुभ होगा।
वृषभ- इस राशि के लिए नीले रंग की राखी शुभ होगी।
मिथुन- इस राशि का स्वामी बुध है। इस राशि के लिए हरा रंग शुभ रहता है।
कर्क-कर्क के स्वामी चंद्रमा हैं। पीला और सफेद रंग अच्छा रहता है।
सिंह- इस राशि का स्वामी सूर्य है। सिंह राशि वालों के लिए सुनहरी, पीली रंग की राशि शुभ फल प्रदान करेगी।
कन्या – कन्या राशि के स्वामी बुध देवता हैं। इन्हें हरे रंग की राखी बांधी जानी चाहिए।
तुला- इन राशि के स्वामी शुक्र हैं। सफेद या सिल्वर रंग इनके लिए शुभ रहेगा।
वृश्चिक- वृश्चिक वालों के लिए लाल रंग की राशि शुभ रहेगी।
धनु- इस राशि के स्वामी ग्रह बृहस्पति हैं। पीला रंग इस राशि वालों के लिए लकी रहता है।
मकर- मकर के स्वामी ग्रह शनि हैं। इन्हें नीले रंग की राखी बांधे।
कुंभ- कुंभ के स्वामी ग्रह शनि हैं। इन्हें रुद्राक्ष की बनी या नीले रंग की राखी बांधी जा सकती है।
मीन- मीन राशि देव बृहस्पति हैं। इन्हें सुनहरे पीले रंग या हल्दी कलर की राखी बांधें।

गालीबाज श्रीकांत त्यागी और मेरठ से तीन साथियों संग अरेस्ट किया

0

महिला से अभद्रता करने वाले श्रीकांत त्यागी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। श्रीकांत त्यागी को मेरठ से गिरफ्तार किया गया है। श्रीकांत त्यागी चार दिनों से फरार चल रहा ता। नोएडा पुलिस ने श्रीकांत त्यागी को गिरफ्तार किया है। श्रीकांत त्यागी पर नोएडा में महिला के साथ बदसलूकी करने का आरोप है। श्रीकांत त्यागी को पुलिस कसरगर्मी से तलाश रही थी। जानकारी के मुताबिक, उसके साथ तीन अन्य लोगों को भी पकड़ा गया है।
इससे पहले नोएडा पुलिस ने महिला के साथ अभद्रता करने वाले श्रीकांत त्यागी की पत्नी को दोबारा पूछताछ के लिए बुलाया था। शुक्रवार को आरोपी की पत्नी मनु त्यागी को हिरासत में लिया गया था। जानकारी के अनुसार, श्रीकांत ने पत्नी को फोन किया था। पुलिस पत्नी से उसकी लोकेशन और बातचीत को लेकर पूछताछ कर रही थी। पुलिस ने उसे 48 घंटे में गिरफ्तार किए जाने की बात कही थी। जिसके बाद अब उसके गिरफ्तारी की बात सामने आई है।
उत्तर प्रदेश की गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने एक सोसाइटी में एक महिला से अभद्रता करने के आरोपी श्रीकांत त्यागी की गिरफ्तारी पर सोमवार को 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। पुलिस ने बताया था कि 93-बी स्थित ग्रैंड ओमेक्स सोसायटी में रहने वाला त्यागी घटना के बाद से ही फरार हो गया था। जिसके बाद फेस-2 थाने ने उसकी गिरफ्तारी पर यह इनाम घोषित किया था।
खुद को बताता है भाजपा नेता
त्यागी खुद को बीजेपी का नेता बताता है लेकिन पार्टी ने उससे पल्ला झाड़ लिया है। अब हाल ही में एक चैनल के स्टिंग ऑपरेशन में यह बात सामने आई है कि स्वामी प्रसाद मौर्य त्यागी को पार्टी में लेकर आए थे। बीजेपी विधायक अतुल गर्ग का कहना है कि मौर्य त्यागी को ‘दहेज’ में लाए थे। वहीं मौर्य ने महिला से अभद्रता के आरोपी संग रिश्तों से इनकार किया है। उनका कहना है कि वे त्यागी से अकेले नहीं मिले हैं।
अवैध निर्माण पर योगी का बुलडोजर
नोएडा सेक्टर 93 के ग्रैंड ओमेक्स सोसायटी में श्रीकांत त्यागी ने लंबे समय से अवैध निर्माण किया हुआ था।2019 में भी सोसायटी के लोगों ने उसके खिलाफ नोएडा अथॉरिटी से शिकायत की थी, लेकिन अपने राजनीतिक प्रभाव का इस्तेमाल करते हुए वह बचता रहा है।

राज्यपाल से नीतीश कुमार ने मांगा समय

0

बिहार की राजनीति के लिए मंगलवार का दिन बहुत अहम होने जा रहा है। लगभग तय है कि नीतीश कुमार भाजपा से नाता तोड़ने जा रहे हैं। नीतीश ने आज जदयू नेताओं की बैठक बुलाई और इसी बीच राज्यपाल से मिलने का समय मांगा। माना जा रहा है कि नीतीश मुख्यमंत्री बने रहेंगे, लेकिन भाजपा के सभी मंत्रियों को बर्खास्त कर देंगे। वहीं भाजपा खेमे से खबर है कि नीतीश ऐसी कोई कार्रवाई करे, इससे पहले ही भाजपा कोटे के मंत्री इस्तीफा दे देंगे। इसके साथ ही लगभर साफ है कि नीतीश कुमार एक बार फिर पलटी मारने जा रहे हैं और महागठबंधन यानी लालू यादव की पार्टी आरजेडी, कांग्रेस व अन्य छोटे दलों के साथ सरकार बनाने जा रहे हैं।
जदयू सांसद का आरोप, पार्टी तोड़ने में लगी थी भाजपा
नालंदा से जदयू सांसद कौशलेंद्र सिंह ने पार्टी की बैठक में जाने से पहले बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि भाजपा उनकी पार्टी को तोड़ने की कोशिश कर रही थी। यही कारण है कि अब पार्टी ने भाजपा से नाता तोड़ने का फैसला किया है।
जेडीयू की बैठक में सुनयाा जाएगा एक टैप
जेडीयू की बैठक में क्या होगा, इस पर देश की नजर है। बैठक में तय होगा कि नीतीश कुमार आगे भाजपा के साथ सरकार बनाकर चलेंगे या नहीं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जेडीयू की बैठक में एक टैप सुनाया जाएगा और विधायकों को बताया जाएगा कि किस तरह भाजपा उनकी पार्टी को तोड़ने की कोशिश कर रही है। इस तरह नीतीश कुमार भाजपा से अलग होने के अपने फैसले को सही साबित करने की कोशिश करेंगे।
राबड़ी के घर पर महागठबंधन की बैठक
इस बीच, लालू यादव की पार्टी समेत अन्य विपक्षी दलों को लगने लगा कि उनकी सत्ता में वापसी हो सकती है राबड़ी आवास पर राजद विधायकों की प्रस्तावित बैठक में महागठबंधन के अन्य दलों के विधायक भी पहुंच रहे हैं। कांग्रेस भी हिस्सा लेगी। माले के दो विधायक पहुंचे हैं। भाकपा के विधायक भी बैठक में शामिल होंगे। यहां विधायकों के फोन बाहर ही रखवा लिए गए।

सपना चौधरी ने स्टेज पर अब तक का सबसे बोल्ड डांस किया

0

हरियाणवी डांसर सपना चौधरी एक बेहतरीन डांसर हैं। वे अपने डांस से लोगों का दिल जीत लेती हैं। सपना के आए दिन डांस के वीडियोज वायरल होते रहते हैं। वे अपने डांस से लोगों को दीवाना बना लेती हैं। सपना अपने फैंस के लिए कई जगहों पर स्टेज परफार्मेंस दे चुकी हैं। हाल ही में सपना का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वे हरियाणवी गाने पर शानदार डांस करती हुई दिखाई दे रही हैं। बता दें कि सपना चौधरी सिर्फ हरियाणा में ही नहीं बल्कि भारत के भी हर कोने में काफी फेमस हैं। आज सपना चौधरी के कारण ही हरियाणवी गानों का इतना क्रेज बढ़ गया है।
वायरल हुआ सपना की वीडियो
सपना चौधरी आज अपनी अच्छी खासी पहचान बना चुकी हैं। सोशल मीडिया पर उनके गाने आते ही वायरल हो जाते हैं। लेकिन फिलहाल तो सपना का एक पुराना वीडियो यूट्यूब पर खूब देखा जा रहा है। वायरल हो रहे इस वीडियो में सपना चौधरी को नीले रंग के सलवार सूट और दुपट्टा पहने देखा जा सकता है। वीडियो में सपना चंडीगढ़ गाने पर जमकर नाचती हुई नजर आ रही हैं। सपना के इस अंदाज को देख दर्शक भी उन पर नोटों की बारिश कर रहे हैं। अब इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। सपना के इस वीडियो के आते ही कुछ ही घंटो में इस पर करोड़ों व्यूज आ चुके हैं।
सपना का बोल्ड डांस
ये पहली बार नहीं हुआ है कि सपना चौधरी का कोई पुराना डांस का वीडियो वायरल हुआ हो। आए दिन ऐसा होता रहता है कि सपना का कोई न कोई पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर धमाका कर रहा हो। सपना चौधरी का जादू पिछले 1 दशक से चलता आ रहा है। आज भी सपना के लिए लोग दिवाने हैं। इतने सालों में न उनकी पॉपुलैरिटी कम हुई और न ही लोगों में उनके लिए दीवानापन कम हुआ है। बल्कि सपना पहले से ज्यादा पॉपुलर और लोगों की फेवरेट बन चुकी हैं। बता दें कि सपना चौधरी सलमान खान के शो बिग बाॅस का भी हिस्सा रह चुकी हैं। जिसमें उन्हें लोगों ने काफी पसंद किया था।