Home Blog Page 197

ग्वालियर में प्रांतीय संघसंचालक ने कहा-जीवन के संस्कारों में संगीत का विशेष महत्व, घाेष वादकाें का पथ संचलन कल निकलेगा

0

ग्वालियर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मध्यभारत प्रांत के चार दिवसीय घोष शिविर स्वर साधक संगम का शुभारंभ सरस्वती शिशु मंदिर केदारधाम परिसर शिवपुरी लिंक राेड पर हुआ। इस दाैरान ऐतिहासिक प्रदर्शनी का उद्घाटन भी हुआ। इस अवसर पर मध्य भारत प्रांत के संघसंचालक अशोक पांडे, प्रांत सहकार्यवाहक हेमंत सेठिया व प्रांत प्रचार प्रमुख ओमप्रकाश सिसौदिया ने पत्रकारों से चर्चा में कहा कि जीवन के संस्कारों में संगीत का विशेष महत्व है। आरएसएस ने इसे संगठन गढ़ने का मूलमंत्र माना है। स्वयं सेवकों के कदम से कदम मिलाकर चलने की प्रेरणा घोष द्वारा दी जाती है। 26 नवंबर काे शिविर के घोष वादकों का पथ संचलन शहर में होगा। पथ संचलन रानी लक्ष्मीबाई की समाधि से प्रारंभ होकर जीवायएमसी मैदान में समाप्त होगा। घोष शिविर में 28 नवंबर को सरसंघसंचालक डा. मोहन भागवत का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।

प्रांत संघसंचालक अशोक पांडे ने बताया कि संघ में घोष की यात्रा 1927 से प्रारंभ हुई। शुरुआत में शंख, बंसी और आनक जैसे मूल वाद्यों पर वादन शुरू हुआ। संघ के स्वयंसेवकों द्वारा अपने अथक प्रयासों से शास्त्रीय रागों के आधार पर रचनाओं का निमार्ण किया गया आज लगभग साठ से अधिक रचनाओं का वादन संघ में हो रहा है। उन्होंने बताया कि 1982 के एशियार्ड खेलों में शिवराज भूप रचना का वादन हुआ था। जिसका निर्माण संघ के कार्यकर्ताओं ने किया है। मध्यभारत प्रांत में घोष का इतिहास बहुत पुराना है। वर्तमान में अनेक कार्यकर्ता घोष के विविध वाद्यों का वादन कुशलतापूर्वक कर रहे हैं। मध्यभारत प्रांत में घोष के अच्छे वादक तैयार हों, इस निमित्त से स्वर साधक संगम घोष शिविर यहां आयोजित किया गया है।

डा मोहन भागवत का मार्गदर्शन शनिवार कोः 28 नवंबर को शिविर स्थल केदारधाम में प्रात्यक्षिक शाम 4.30 बजे होगा, जिसमें घोष वादकों द्वारा व्यूह रचनाओं के माध्यम से उत्कृष्ठ वादन किया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में सरसंघचालक डा मोहन भागवत का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत की सुरक्षा में ग्वालियर पुलिस के जवान व राजपत्रित अफसर तैनात रहेंगे। साथ ही एसपी अमित सांघी ने पीएचक्यू भोपाल से दो एसएएफ की कंपनियों की मांग की है। यह दो कंपनियां गुरुवार शाम तक ग्वालियर पहुंच जाएंगी। एसपी का कहना है कि संघ प्रमुख जहां ठहरेंगे, वहां पर राजपत्रित अधिकारी की ड्यूटी लगाई गई है। शहर की सुरक्षा व्यवस्था चौकन्नी कर दी गई है। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। संघ प्रमुख का जहां-जहां पर आना जाना रहेगा, वहां पर राजपत्रित अधिकारी तैनात किए जाएंगे।

प्रदर्शनी में चार श्रेणियांः ऐतिहासिक प्रदर्शनी में चार श्रेणियां होंगी, जिसमें परम्परागत एवं प्राचीन वाद्य यंत्रों का प्रत्यक्ष रूप से प्रदर्शन किया गया। इस ऐतिहासिक प्रदर्शनी में घोष की इतिहास यात्रा को एलईडी के माध्यम से डिजिटल प्रदर्शन भी किया गया। यह प्रदर्शनी 28 नवंबर तक चलेगी, जो आमजन के लिए खुली रहेगी। चार दिन तक चलने वाले इस शिविर का समापन 28 नवंबर को होगा।

PM मोदी ने किया Jewar Airport शिलान्यास

0

लखनऊ । प्रधानमंत्री मोदी उत्तर प्रदेश के पांचवें और दुनिया के चौथे सबसे बड़े अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे जेवर एयरपोर्ट का शिलान्यास करने के लिए नोएडा में शिलान्यास कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गए हैं। अब से कुछ देर बाद प्रधानमंत्री जेवर एयरपोर्ट का शिलान्यास करेंगे। इस दौरान उनके साथ राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौज़ूद है।

सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट वाला राज्य होगा उत्तर प्रदेश
जेवर एयरपोर्ट के तैयार होने के साथ ही उत्तर प्रदेश देश में सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट वाला राज्य बन जाएगा। फिलहाल तमिलनाडु और केरल ही 4-4 अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे हैं। उत्तर प्रदेश में साल 2012 तक सिर्फ दो अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे थे, लेकिन इसी साल 20 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुशीनगर में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा शुरू का उद्घाटन किया, फिर उसके बाद अयोध्या में भी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा तैयार हो रहा है। जेवर एयर पोर्ट के बारे में बताया जा रहा है कि यह दुनिया का चौथा सबसे बड़ा एयरपोर्ट होगा।
29 हजार 650 करोड़ रुपए की लागत से तैयार
Noida International Airport के निर्माण का कार्य यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) को सौंपा गया है। साथ ही इसे विकसित करने की जिम्मेदारी ज्यूरिख एयरपोर्ट इंटरनेशनल को दी गई है। उत्तर प्रदेश सरकार ने फरवरी 2021 में इस एयरपोर्ट के निर्माण के लिए 2,000 करोड़ रुपए के बजट का ऐलान किया था। जबकि इस एयरपोर्ट को तैयार होने में करीब 29 हजार 650 करोड़ रुपए की लागत आएगी।
एक साथ उड़ान भर सकेंगे 178 विमान
जेवर एयरपोर्ट का निर्माण 5,845 हेक्टेयर जमीन पर हो रहा है। इस एयरपोर्ट की विशेषता यह है कि यहां के एक साथ करीब 178 विमान उड़ान भर सकेंगे। जेवर एयरपोर्ट के लिए पहले चरण में 1334 हेक्टेयर जमीन पर निर्माण कार्य होगा। एयरपोर्ट का निर्माण कार्य चार चरणों में पूरा होगा।
जेवर एयरपोर्ट पर होंगे 5 रनवे
जेवर एयरपोर्ट पर कुल 5 रनवे विकसित किए जाएंगे। शुरुआत में इस एयरपोर्ट से हर साल लगभग 1 करोड़ 20 लाख यात्री हवाई उड़ान भरेंगे। ऐसा अनुमान जताया गया है कि पहले ही साल यहां करीब 40 लाख यात्रियों की आवाजाही हो सकती है। जेवर एयरपोर्ट के सितंबर 2024 में शुरू होने की संभावना जताई जा रही है। दिल्‍ली के इंदिरा गांधी अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा से जेवर एयरपोर्ट की दूरी करीब 70 किलोमीटर है। ऐसे में दिल्‍ली एयरपोर्ट के एयर ट्रैफिक को कम करने के लिए जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट (NIA) काफी मददगार साबित हो सकता है।
जेवर एयरपोर्ट बनने के बाद उत्तर प्रदेश में बढ़ेगा निवेश
उत्तर प्रदेश मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने दावा किया है कि पहले चरण में लगभग 10,000 करोड़ रुपए का निवेश आने की संभावना है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कहना है कि जेवर एयरपोर्ट बनने से नोएडा तथा ग्रेटर नोएडा समेत पूरे जिले में करीब 34 से 35 हजार करोड़ रुपए का निवेश होने से रोजगार मिलने की उम्मीद बढ़ जाएगी। इन जिलों में नौकरियों के बंपर अवसर मिलेंगे।

संस्कृति विभाग ने दो साल के सम्मान घोषित किए

0

Bhopal : मध्यप्रदेश के संस्कृति विभाग ने आज प्रतिष्ठित सम्मानों की घोषणा की। बहुआयामी विधाओं के क्षेत्र में 23 राष्ट्रीय एवं राज्य सम्मानों की घोषणा की गई। सबसे प्रतिष्ठित 3 लाख का राष्ट्रीय कबीर सम्मान भोपाल के डा विनय राजाराम और मनोज श्रीवास्तव को दिया गया। जबकि, 2 लाख का शरद जोशी सम्मान भोपाल के विजय मनोहर तिवारी और हरदा के कैलाश मंडलेकर को दिए जाने की घोषणा की गई। 2 लाख का किशोर कुमार सम्मान मुंबई मिश्रा और अमिताभ भट्टाचार्य को दिया गया। इस बार 2 लाख का लता मंगेशकर सम्मान गायक शैलेन्द्र सिंह और संगीतकार आनंद-मिलिंद को दिया गया है।      

मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति विभाग ने अपनी विज्ञप्ति में बताया कि ये सम्मान साहित्य, संस्कृति, सिनेमा, सामाजिक समरसता, सद्भाव आदि बहुआयामी क्षेत्रों में उत्कृष्टता, सृजनात्मकता और बहु लेखनी योगदान को समाहित करने के लिए देशभर में अग्रणी और प्रतिष्ठित है। मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति विभाग द्वारा इन्हीं उद्देश्यों की पूर्ति के लिए विभिन्न राष्ट्रीय एवं राज्य सम्मान स्थापित किए हैं। वर्ष 2019 तथा वर्ष 2020 के लिए निम्नलिखित सम्मानों की बैठक गत दिनों भोपाल सहित मुंबई और दिल्ली में आयोजित की गई थी। चयन समिति ने उत्कृष्टता के आधार पर संस्थाओं, कलाकारों, लेखकों और साहित्यकारों का चयन किया है। चयन समिति ने सर्वसम्मत निर्णय प्रदान किया है। 

BJP महिला मोर्चा के जिलाध्यक्षों की घोषणा

0

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा की सहमति से महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया ने मोर्चा की जिलाध्यक्षों की घोषणा की है।

 

 

 

जिलाध्यक्षों में निलिमा शिन्दे ग्वालियर नगर, सरोज तोमर श्योपुर, संध्या भार्गव सागर, उर्मिला साहू छतरपुर, शशि सिंह परमार पन्ना, संतोष सिंह सिसौदिया रीवा, पूनम सोनी सीधी, सीमा जायसवाल सिंगरौली, रश्मि खरे अनूपपुर, सीमा जैन सोगानी कटनी, अल्का गर्ग जबलपुर ग्रामीण, नरबदिया मरकाम डिंडोरी, मुक्ता जोशी मंडला, हेमा वाधवानी बालाघाट, उर्मिला उइके सिवनी, निशा सोनी नरसिंहपुर, नम्रता शर्मा भोपाल ग्रामीण, गायत्री तोमर अलीराजपुर, उषा सोनी उज्जैन ग्रामीण, पूनम पटवा रतलाम एवं निर्मला गुप्ता मंदसौर को घोषित किया है।

राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा पंचायतों की मतदाता सूची का संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी

0

भोपाल। राज्य सरकार द्वारा पंचायतों का परिसीमन निरस्त किये जाने के बाद

राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा राज्य शासन द्वारा जारी अध्यादेश (क्रमांक 14, दिनांक 21 नवम्बर 2021) के परिप्रेक्ष्य में प्रभावित ग्राम पंचायतों की मतदाता सूची के संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्यक्रम जारी किया गया है।

सचिव राज्य निर्वाचन आयोग बी.एस. जामोद ने बताया कि पूर्व परिसीमन के आधार पर नये क्षेत्र विभाजन का चिन्हांकन करते हुए पंचायतवार वार्ड विभाजन का आधार पत्रक 25 नवम्बर 2021 तक तैयार किया जाना है। आधार पत्रक के अनुसार चिन्हित किये गये मतदाताओं को क्षेत्रवार कंट्रोल टेबल में शिफ्ट करने की कार्यवाही 26 नवम्बर तक पूरी करना है।

फोटो रहित प्रारूप मतदाता सूची का ग्राम पंचायत एवं अन्य चिन्हित स्थानों पर सार्वजनिक प्रकाशन 29 नवम्बर 2021 को किया जाएगा। मतदाताओं को परिसीमन के आधार पर यथा स्थान शिफ्ट करने की कार्यवाही पर दावे-आपत्ति 29 नवम्बर से 3 दिसम्बर तक लिये जायेंगे। प्राप्त दावे-आपत्तियों का निराकरण 4 दिसम्बर तक किया जायेगा। फोटोयुक्त अंतिम मतदाता सूची का ग्राम पंचायत तथा अन्य विहित स्थलों पर सार्वजनिक प्रकाशन 6 दिसम्बर 2021 को किया जायेगा।

यह पुनरीक्षण अंतिम प्रकाशित मतदाता सूची में दर्ज मतदाताओं को यथोचित स्थान पर प्रविष्ट करने तक सीमित होगा। इस दौरान नये नाम सम्मिलित करने या विलोपित करने की कार्यवाही नहीं की जा सकेगी।

उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश शासन अध्यादेश क्रमांक 14 सन् 2021, राजपत्र प्रकाशन 21 नवम्बर 2021 के द्वारा मध्यप्रदेश पंचायत राज एवं ग्राम स्वराज (संशोधन) अध्यादेश, 2021 प्रख्यापित कर मध्यप्रदेश पंचायत राज एवं ग्राम स्वराज अधिनियम में धारा 9क अंत:स्थापित किया गया है। इस धारा के अनुसार उन सभी पंचायत और उनके वार्डों अथवा जनपद पंचायत या उनके निर्वाचन क्षेत्रों अथवा जिला पंचायत या उसके निर्वाचन क्षेत्रों का परिसीमन निरस्त किया गया है, जहाँ ऐसे परिसीमन के एक वर्ष के भीतर निर्वाचन की अधिसूचना राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी नहीं की गई है।

परिसीमन के निरस्त होने के परिणामस्वरूप अब इन पंचायत और उनके वार्डों अथवा जनपद पंचायत या उनके निर्वाचन क्षेत्रों अथवा जिला पंचायत या उसके निर्वाचन क्षेत्रों का निर्वाचन उस परिसीमन अथवा विभाजन के आधार पर किया जायेगा, जो उनकी संबंधित अवधि की समाप्ति के ठीक पहले विद्यमान थे। इस स्थिति में कतिपय ग्राम पंचायत क्षेत्रों की सीमाओं/आतंरिक वार्डों की स्थिति में परिवर्तन हुआ है। इस प्रकार प्रभावित पंचायतों की मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन में सम्मिलित मतदाताओं को यथा स्थान प्रविष्ट किया जाना समीचीन है।

राष्ट्रीय धरोहर घोषित होगी डॉ भीम अम्बेडकर का जन्म स्थली

0

इंदौर: मध्य प्रदेश में महू स्थित संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की जन्म स्थली को राष्ट्रीय धरोहर घोषित किया जा रहा है। आने वाले 6 दिसंबर को डॉ.अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस के मौके पर इसका ऐलान होगा। दरअसल, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बाबा साहेब से जुड़े देश के 5 स्थानों को राष्ट्रीय धरोहर घोषित करने वाले हैं और महू भी इनमे से एक है। पीएम मोदी दिल्ली से वर्चुअल रूप से इसकी घोषणा करेंगे।

 

 

पीएम मोदी ने 6 दिसंबर को डॉ. भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर संविधान निर्माता से जुड़े 5 स्थानों को राष्ट्रीय धरोहर घोषित करने का ऐलान किया है। इस लिस्ट में एक नाम MP के महू स्थित अंबेडकर की जन्म स्थली का भी शामिल है। PM मोदी दिल्ली से वर्चुअल तरीके से देश को संबोधित कर इसका ऐलान करेंगे।

 

गौरतलब है कि महू में भीमराव अंबेडकर का जन्म हुआ था। और उनकी स्मृति में भव्य मंदिर बनाया गया है। वहीं यह भी कहा जा रहा है कि महू में अंबेडकर की अस्थियों को सहेजने के लिए और अंबेडकर स्थली को भव्य बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बड़ा ऐलान करेंगे। इसी के साथ प्रधानमंत्री नागपुर समेत देश के पांच ऐसे स्थलों जो भीमराव अंबेडकर से जुड़े हैं उन्हें भी राष्ट्रीय धरोहर घोषित कर सकते हैं।

मुकेश अंबानी रिलायंस के उत्तराध‍िकार का महत्वाकांक्षी प्लान बना रहे हैं

0

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी बच्चों के बीच किसी भी तरह के विवाद की गुंजाइश खत्म करना चाहते हैं। यही वजह है कि वह दुनिया भर के अरबपतियों के उत्तराधिकार मॉडल पर मंथन कर रहे हैं।

मुकेश अंबानी अपने छोटे भाई अनिल अंबानी के साथ कारोबारी विवाद को देख चुके हैं। वैसे हालात भविष्य में पैदा ना हों, इसकी कोशिश रहेगी। वह होल्डिंग को एक ट्रस्ट में डालना चाहते हैं जो देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज को नियंत्रित करेगी। इस ट्रस्ट में मुकेश अंबानी, नीता अंबानी और उनके तीनों बच्चे- आकाश, ईशा और अनंत अंबानी की हिस्सेदारी होगी। इसके बोर्ड में ये सभी लोग शामिल होंगे। वहीं, बोर्ड में अंबानी परिवार के विश्वस्त लोग सलाहकार की भूमिका निभा सकते हैं।

रिलायंस का कारोबार पेट्रोकेमिकल्स, रिफाइनिंग, रिटेल, ई-कॉमर्स के अलावा टेलीकॉम में है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी हैं। वर्तमान में मुकेश अंबानी सक्रिय रूप से कारोबार चला रहे हैं। वहीं, ईशा और आकाश अंबानी टेलीकॉम और रिटेल कारोबार को संभालने में लगे हुए हैं। हाल ही में अनंत अंबानी को भी रिलायंस ग्रुप की दो सोलर कंपनी का डायरेक्टर नियुक्त किया गया है।

उर्फी जावेद ने तोड़ी बोल्डनेस की सारी हदें

0

नई दिल्ली: विवादित रियलिटी शो ‘बिग बॉस ओटीटी’ (Bigg Boss OTT) फेम टीवी एक्ट्रेस उर्फी जावेद (Urfi Ja) बेशक इस शो में सिर्फ एक सप्ताह तक ही टिक पाई हों, लेकिन उन्होंने वो पहचान जरूर हासिल कर ली जिसके लिए वह शो में गई थीं. आज हर दिन अपने अजब-गजब ड्रेसिंग स्टाइल को लेकर उर्फी चर्चा में बनी रहती हैं. अब एक बार फिर से उनका एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है.

उर्फी के एयरपोर्ट लुक ने किया हैरान

 

उर्फी फिर से कुछ ऐसा पहने हुए दिखी हैं, जिसे देखकर लोग हैरान रह गए हैं. दरअसल, हाल ही में उन्हें एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है. इस दौरान वह ब्लैक कलर की ट्रांसपेरेंट ड्रेस पहने हुए दिखीं, जिसे ‘सी-थ्रू’ कहा जाता है. अब उर्फी के इस लुक पर जिसकी भी नजर पड़ी वह उन्हें देखकर दंग रह गया. इस कारण उन्हें ट्रोल भी किया जाने लगा है.

लोगों ने किया खूब ट्रोल

 

इस लुक में उर्फी की कई तस्वीरें और वीडियोज वायरल हो रही हैं, जिस पर यूजर्स अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया जाहिर कर रहे हैं. कई लोगों ने एक्ट्रेस से पूछा कि क्या वह हॉलीवुड स्टार किम कर्दशियां (Kim kardashian) बनने की कोशिश कर रही हैं? एक यूजर ने लिखा, ‘हे भगवान, इसे एंट्री ही नहीं मिलनी चाहिए ऐसे,’ वहीं एक अन्य यूजर ने उन्हें ‘बेशर्म’ तक कह डाला.

न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हुए केएल राहुल

0

न्यूजीलैंड के खिलाफ कानपुर में होने वाले टेस्ट मैच से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है. टीम इंडिया के ओपनर केएल राहुल चोट के चलते पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं. केएल राहुल की जगह सूर्यकुमार यादव को टीम में शामिल किया गया है.

केएल राहुल की बाईं जांघ में मांसपेशियों में खिंचाव हुआ था, जिसके चलते वह पूरी टेस्ट सीरीज से बाहर हो गई हैं. केएल राहुल की जगह सूर्यकुमार यादव को टीम में शामिल किया गया है.

केएल राहुल को आराम दिया गया है, जिसके बाद वह एनसीए में तैयारियां करेंगे और अगले महीने शुरू होने वाले साउथ अफ्रीका के दौरे के लिए फिट होंगे.

सूर्यकुमार यादव के लिए ये साल काफी बेहतर गया है, उनका टी-20 और वनडे डेब्यू भी 2021 में हुआ. और साल खत्म होते-होते उन्हें टेस्ट टीम में जगह मिल गई है.

कृषि मंत्री पटेल ने आदिवासियों को जीवन भर मुफ्त बिजली देने की घोषणा

0

भोपाल। आदिवासी पर फोकस कर  रही मध्यप्रदेश की शिवराज सकरार एक कदम और आगे बढ़ी है। शिवराज के कृषि मंत्री कमल पटेल ने आदिवासियों को जीवन भर मुफ्त बिजली देने की घोषणा की है। दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों की आय बढ़ाने के फॉर्मूले पर काम कर रहे हैं। उन्हीं के पीछे चलते हुए मप्र के सीएम शिवराज सिंह चौहान भी खेती को लाभ का धंधा बनाने के लिए नई योजनाएं लॉन्च कर रहे हैं। इसके तहत छोटे किसानों को जिंदगी भर फ्री बिजली देने की योजना तैयार की गई है। बताया जाता है कि मध्यप्रदेश में 100 में से 76 किसान ऐसे हैं, जिनके पास 5 एकड़ से कम के खेत हैं। ये किसान अनुसूचित जाति/ जनजाति (Sc/St) हैं, इसलिए इन्हें स्थाई बिजली कनेक्शन के माध्यम से फ्री बिजली देने का निर्णय लिया है। मंत्री कमल पटेल का कहना है कि इस योजना से इन किसानों को बिजली के स्थाई कनेक्शन मुफ्त मिल जाएंगे, साथ ही इनका बिल भी फ्री हो जाएगा।

मंत्री का कहना है कि हमें किसानों की आय बढ़ानी है। यह तब होगा जब इन किसानों के खेतों में बिजली कनेक्शन होगा। हरदा में अनुसूचित जाति जनजाति के 3,200 किसान हैं, जिनके लिए 22 करोड़ की योजना बनी है। केंद्र सरकार से पैसा मिलते ही हरदा जिले के इन सभी किसानों, जिनमें 1 एकड़, 2 एकड़, ढाई एकड़ और 5 एकड़ तक के किसान हैं, इनका बिजली का बिल फ्री हो जाएगा। इन्हें स्थाई बिजली कनेक्शन मिल जाएगा। मंत्री पटेल ने ये ऐलान हरदा में समाधान योजना कार्यक्रम के दौरान किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने देश के किसानों को सालाना 6 हजार रुपए सम्मान निधि देने की योजना शुरू की थी। इसके बाद मध्यप्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना शुरू की। इसमें किसान को हर वर्ष 4000 रुपए दिए जा रहे हैं। इस योजना के शुरू होने से यहां के किसानों को सम्मान निधि के तौर पर हर वर्ष केंद्र और राज्य से कुल मिलाकर 10 हजार रुपए मिल रहे हैं।