Home Blog Page 163

मप्र की कांग्रेस सरकार ने आहार अनुदान बंद कर दिया था, हम हर माह देंगे : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

0

भोपाल । विशेष पिछड़ी जनजाति सहरिया, बैगा और भारिया जनजाति की महिलाओं को पोषण आहार मिले, इसके लिए हमने आहार अनुदान देना शुरू किया था। कांग्रेस की सरकार ने इसे बंद कर दिया। भाजपा सरकार ने फिर शुरुआत की है और हर माह एक हजार रुपये सीधे खाते में जमा किए जाएंगे ताकि आपकी जिंदगी को खुशहाल बना सकें।

यह बात मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को सहरिया, बैगा और भारिया जनजाति की महिलाओं से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से संवाद में कही। इस दौरान दो लाख 30 हजार 969 महिलाओं के खातों में 23 करोड़ नौ लाख रुपये से अधिक सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरित किए गए।

मुख्यमंत्री ने शहडोल, छिंदवाड़ा और दतिया जिले की हितग्राहियों से संवाद किया और योजना के बारे में पूछा। अधिकांश महिलाओं ने बताया कि आहार अनुदान के साथ उन्हें अन्य योजनाओं का भी लाभ मिल रहा है। इस राशि का उपयोग वे सब्जी, फल, दूध आदि लेने में करती हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हम आपके विकास और कल्याण के काम में कोई कसर नहीं छोडेंगे। उन्होंने महिलाओं से अपील की कि वे मास्क जरूर लगाएं और आवश्यक दूरी का पालन करें। कोरोना बीमारी तो चलेगी। हमें इसके साथ ही चलते रहना पड़ेगा इसलिए इस बार सब-कुछ बंद नहीं किया है। बंद करने से रोजगार छिन जाता है इसलिए आर्थिक गतिविधियां चलती रहें और कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण भी हो जाए, इसके सबको साथ देना होगा।

तिल चतुर्थी पर उज्‍जैन में चिंतामन गणेश को धारण कराई शाही पगड़ी

0

उज्जैन । माघ मास की तिल चतुर्थी पर शुक्रवार को शहर के गणपति मंदिरों में तिल महोत्सव मनाया गया। भगवान को तिल, गुड़ से बने पकवानों का भोग लगाकर महाआरती की गई। भक्तों को महाप्रसादी का वितरण हुआ। भगवान चिंतामन गणेश के शाही स्वरूप में दर्शन कर भक्त निहाल हो गए।

बड़ा गणेश, अविघ्न विनायक, सिद्धविनायक के दरबार में भी दर्शनार्थियों का तांता लगा रहा। चिंतामन गणेश मंदिर में तड़के चार बजे मंदिर के पट खुले और पुजारी शंकर गुरु के आचार्यत्व में एकादश ब्राह्मणों ने भगवान का पंचामृत अभिषेक किया। पुजारियों ने भगवान को शाही पगड़ी धारण कराकर पूर्णस्वरूप में श्रंगार किया।

तिल, गुड़ से बने 108 पकवान व 11 हजार लड्डुओं का महाभोग लगाकर आरती की गई। सुबह से देर रात तक दर्शनार्थियों का तांता लगा रहा। मंदिर प्रशासक अभिषेक शर्मा ने बताया कि महापर्व पर करीब 25 हजार भक्तों ने चिंतामन गणेश के दर्शन किए।

बड़े गणेश को सहस्त्र कमल व लड्डू अर्पित

महाकाल मंदिर के समीप स्थित बड़ा गणेश मंदिर में स्थापना दिवस के साथ तिल चतुर्थी मनाई गई। ज्योतिर्विद पं.आनंदशंकर व्यास के सान्नि‍ध्‍य में पुजारियों ने भगवान का अभिषेक-पूजन कर गणपति सहस्त्रनामावली से भगवान को एक हजार कमल तथा लड्डू अर्पित किए। आश्रम के वेदपाठी बटुकों द्वारा व्याधि निवारण के लिए गणपति अथर्वशीर्ष के चार हजार पाठ किए। भक्तों को महाप्रसादी का वितरण किया गया।

मध्य प्रदेश ने धान खरीद में अपना ही रिकार्ड तोड़ा

0

भोपाल । मध्य प्रदेश में धान का क्षेत्र धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है। इसके कारण समर्थन मूल्य पर उपार्जन भी बढ़ रहा है। इस बार प्रदेश ने 45 लाख टन से अधिक धान का उपार्जन करके अपना ही रिकार्ड तोड़ दिया है। किसानों को चार हजार 877 करोड़ रुपये का भुगतान किया है। समर्थन मूल्य पर धान बेचने के लिए आठ लाख 33 हजार 865 किसानों ने पंजीयन कराया था। इनमें से छह लाख 54 हजार किसानों ने राज्य नागरिक आपूर्ति निगम और राज्य सहकारी विपणन संघ को धान बेचा है।

प्रदेश में इस बार 35 लाख हेक्टेयर से ज्यादा क्षेत्र में धान की बोवनी की गई थी। खाद्य, नागरिक आपूर्ति विभाग ने 45 लाख टन धान खरीदने के हिसाब से तैयारी की थी। आठ लाख 33 हजार 865 किसानों ने समर्थन मूल्य (प्रति क्विंटल एक हजार 940) पर फसल बेचने के लिए पंजीयन कराया था।

20 जनवरी को उपार्जन की प्रक्रिया पूरी हो गई। कुछ जिलों में जिन किसानों ने पंजीयन कराया था और बारिश की वजह से उपज नहीं बेच पाए थे, उन्हें विशेष अनुमति दी गई है। विभाग के प्रमुख सचिव फैज अहमद किदवई ने बताया कि छह लाख 54 हजार 591 किसानों से रिकार्ड 45 लाख 43 हजार टन धान खरीदी जा चुकी है। चार हजार 877 करोड़ रुपये का भुगतान किसानों को हो चुका है। बाकी का भुगतान भी कराया जा रहा है। इस बार सेंट्रल पूल में दस लाख टन से ज्यादा चावल दिया जाएगा। अब पूरा ध्यान धान की मिलिंग पर है।

पिछले साल 37 लाख टन खरीदी थी धान

प्रदेश में समर्थन मूल्य पर पिछले साल पांचललाख 80 हजार किसानों से 37 लाख 27 हजार टन धान खरीदी गई थी। इसके पहले 2019-20 में 25.97 लाख टन धान खरीदी थी।

बीजेपी ने जारी की 85 उम्‍मीदवारों वाली दूसरी सूची, कांग्रेस छोड़ भाजपा में आईं अदिति सिंह रायबरेली से लड़ेंगी

0

भाजपा ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। इसमें 85 नामों की घोषणा की गई है। अदिति सिंह रायबरेली से चुनाव लड़ने के लिए मैदान में होंगी। वे हाल ही में कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हो गईं थीं। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के तीसरे तथा चौथे चरण के मतदान वाले क्षेत्रों के लिए भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को अपनी तीसरी सूची जारी कर दी है। भाजपा ने बसपा छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले हाथरस के कद्दावर नेता रामवीर उपाध्याय को अपना प्रत्याशी बनाया है। कांग्रेस छोडऩे वाली अदिति सिंह के साथ ही समाजवादी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल नितिन अग्रवाल को भी टिकट मिला है। कानपुर के पुलिस कमिश्नर पद को छोड़कर वीआरएस लेने वाले आइपीएस अधिकारी असीम अरुण को भी भाजपा ने मैदान में उतारा है।

भाजपा ने तीसरे व चौथे चरण के मतदान वाले क्षेत्र के लिए आज सूची जारी की है। भाजपा की इस चौथी लिस्ट में अदिति सिंह, नितिन अग्रवाल और असीम अरूण का नाम शामिल है। 85 प्रत्याशियों की सूची में 15 महिलााओं को टिकट दिया गया है। जिसमें कांग्रेस से आई अदिति सिह का नाम भी शामिल है। इनके साथ ही बसपा से भाजपा में आए रामवीर उपाध्याय समाजवादी पार्टी से आए नितिन अग्रवाल के अलावा पुलिस सेवा छोडकर राजनीति में आए असीम अरूण को भी पार्टी ने टिकट दिया है।

दूसरे चरण की 55 सीटों के लिए अधिसूचना जारी

सात चरणों में होने वाले विधान सभा चुनाव के दूसरे चरण की 55 सीटों के लिए शुक्रवार को अधिसूचना जारी हो गई। इस चरण में सहारनपुर, मुरादाबाद व बरेली मंडल के नौ जिलों सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, संभल, रामपुर, अमरोहा, बदायूं, बरेली तथा शाहजहांपुर में चुनाव होंगे। पहले दिन 10 प्रत्याशियों ने नामांकन भरा। नामांकन पत्र 28 जनवरी तक भरे जाएंगे। इस चरण में करीब दो करोड़ से अधिक मतदाता 14 फरवरी को अपने प्रत्याशियों को चुनेंगे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि 55 विधान सभा सीटों में नौ सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं। मतदान 14 फरवरी को सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक होगा।

सरकार का बड़ा कदम, देश विरोधी कंटेंट फैलाने वाले 35 यूट्यूब चैनल, 2 ट्विटर, 2 इंस्टाग्राम अकाउंट, 2 वेबसाइट ब्‍लॉक

0

केंद्र सरकार ने एक बड़ा कदम उठाते हुए फिर से सोशल मीडिया के कई अकाउंट्स और चैनल प्रतिबंधित कर दिए हैं। आईबी मंत्रालय के संयुक्त सचिव विक्रम सहाय ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि कल 20 जनवरी को, मंत्रालय को प्राप्त ताजा खुफिया सूचनाओं के आधार पर, हमने 35 यूट्यूब चैनल, 2 ट्विटर अकाउंट, 2 इंस्टाग्राम अकाउंट, 2 वेबसाइट और एक फेसबुक अकाउंट को ब्लॉक करने के निर्देश जारी किए हैं। इन सभी अकाउंट्स में आम बात यह है कि वे पाकिस्तान से संचालित होते हैं और नकली भारत विरोधी समाचार और अन्य सामग्री फैलाते हैं। मंत्रालय सचिव, अपूर्व चंद्रा ने कहा है कि वे 1.20 करोड़ ग्राहक आधार, 130 करोड़ बार देखे गए YouTube चैनल हैं। अब जब से यह प्रक्रिया शुरू हुई है, मुझे यकीन है कि इस तरह के अधिक से अधिक चैनल ब्लॉक हो जाएंगे। हमारी खुफिया एजेंसियां काम कर रही हैं। हम आपके समर्थन के लिए भी तत्पर हैं।

दो दिन पहले ही कहा था कार्रवाई करेंगे

इसके पहले 19 जनवरी (बुधवार) को सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा था कि सरकार देश के खिलाफ साजिश रचने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रखेगी। उन्होंने कहा था कि मैंने उनके खिलाफ कार्रवाई का आदेश दिया था। मुझे खुशी है कि दुनियाभर के कई बड़े देशों ने इसका संज्ञान लिया। यूट्यूब भी आगे आया और उन्हें ब्लाक करने के लिए कार्रवाई की।

IPL के लिए भारतीय मूल के इंग्लिश खिलाड़ी ने छोड़ा कोच का पद

0

दुनिया भर में आईपीएल (IPL 2022 Auction) की दिवानगी किस कदर बढ़ती जा रही है इसका ताजा तरीन मामला शुक्रवार को सामने आया. भारतीय मूल के इंग्लिश खिलाड़ी विक्रम सोलंकी (Vikram Solanki) ने सरे काउंटी क्‍लब से अपना नाता तोड़ लिया है. नौ साल तक पहले बल्‍लेबाज और अब कोच के रूप में सवाएं देने के बाद उन्‍होंने काउंटी टीम से अपने अनुबंध को खत्‍म कर लिया है. बताया जा रहा है कि सोलंकी आईपीएल फ्रेंचाइजी अहमदाबाद के साथ कोचिंग स्‍टाफ के रूप में जुड़ सकते हैं.

विक्रम सोलंकी (Vikram Solanki) ने कहा, “सरे काउंटी टीम पिछले नौ वर्षों से मेरे जीवन का एक अत्यंत मूल्यवान हिस्सा रहा है. एक खिलाड़ी और एक कोच के रूप में मैंने यह कठिन निर्णय लिया है. मैं हमेशा यह मौका देने के लिए आभारी रहूंगा. मैं और मेरा परिवार एलेक स्टीवर्ट को भी विशेष धन्यवाद देते हैं, जो एक संरक्षक और मार्गदर्शक रहे हैं.”

सोलंकी पहली बार 2013 में सरे में एक खिलाड़ी के रूप में शामिल हुए और सभी प्रारूपों में 2,400 रन बनाए. 2016 में उन्होंने रेयान पटेल, ओली पोप और अमर विर्दी को बेहतरीन खिलाड़ी बनाने के लिए एक कोच के रूप में अहम भूमिका निभाई थी. वह 2017 सीजन के लिए पूरी तरह से कोचिंग क्षमता में दूसरे इलेवन के साथ रहे.

सोलंकी (Vikram Solanki) को बाद में 2017 में मुख्य कोच माइकल डि वेनुटो के तहत सहायक कोच के रूप में नियुक्त किया गया था, जिससे 2019 सीजन के अंत में ऑस्ट्रेलियाई की जगह लेने से पहले 16 साल में पहली बार 2018 में सरे को काउंटी चैम्पियनशिप गौरव दिलाने में मदद की थी.

आईसीसी की टेस्ट टीम में रोहित, अश्विन और पंत शामिल, सबसे ज्यादा तीन खिलाड़ी भारत और पाकिस्तान के

0

वनडे और टी-20 के बाद आईसीसी ने साल 2021 की टेस्ट टीम का भी एलान कर दिया है। टेस्ट टीम में भारत के तीन खिलाड़ियों को जगह दी गई है। सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा, विकेटकीपर ऋषभ पंत और ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन आईसीसी की टेस्ट टीम में जगह बनाने में कामयाब रहे हैं। इस टीम में सबसे ज्यादा तीन-तीन खिलाड़ी भारत और पाकिस्तान के हैं। वहीं न्यूजीलैंड के केन विलियमसन को टीम की कमान सौंपी गई है।

आईसीसी की वनडे और टी-20 टीम में भारत के किसी खिलाड़ी को शामिल नहीं किया गया था, लेकिन टेस्ट टीम में तीन खिलाड़ियों ने जगह बनाई है। भारतीय टीम ने 2021 में बहुत कम वनडे मैच खेले थे और टी-20 वर्ल्डकप में टीम इंडिया का प्रदर्शन बहुत ही खराब रहा था। इसी वजह से इन दोनों टीम में भारत का कोई खिलाड़ी जगह नहीं बना पाया। हालांकि टेस्ट टीम में रोहित, अश्विन और पंत को शामिल किया गया है।

आईसीसी की टेस्ट टीम में सबसे ज्यादा तीन-तीन खिलाड़ी भारत और पाकिस्तान के हैं। वहीं 2021 में टेस्ट चैंपियनशिप जीतने वाली न्यूजीलैंड टीम के कप्तान केन विलियमसन को टीम की कमान सौंपी गई है। उनके अलावा काइल जेमीसन टीम में दूसरे कीवी खिलाड़ी हैं। पाकिस्तान के हसन अली, फवाद आलम और शाहीन अफरीदी इस टीम में शामिल हैं। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया के मार्नस लाबुशेन, इंग्लैंड के कप्तान जो रूट और श्रीलंका के दिमुथ करुणारत्ने भी टीम का हिस्सा हैं।
आईसीसी पुरुष टेस्ट टीम ऑफ द ईयर
खिलाड़ी देश 2021 में मैच रन/विकेट
दिमुथ करुणारत्ने श्रीलंका 7 902 रन
रोहित शर्मा भारत 11 906 रन
मार्नस लाबुशेन ऑस्ट्रेलिया 5 526 रन
जो रूट इंग्लैंड 15 1708 रन
केन विलियमसन (कप्तान) न्यूजीलैंड 4 395 रन
फवाद आलम पाकिस्तान 9 571 रन
ऋषभ पंत भारत 12 748 रन
रविचंद्रन अश्विन भारत 9 355 रन, 54 विकेट
काइल जेमीसन न्यूजीलैंड 5 105 रन, 27 विकेट
हसन अली पाकिस्तान 8  41 विकेट
शाहीन अफरीदी पाकिस्तान 9 47 वि

सलमान खान की फिल्म ‘किक’ के एक्टर Arun Verma का निधन

0

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान, अक्षय कुमार के साथ स्क्रीन शेयर चुके अरुण वर्मा का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया. भोपाल के रहने वाले अरुण वर्मा का पीपल्स हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था.  गुरुवार सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली. अरुण वर्मा ने अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार, सलमान खान और संजय दत्त के अलावा कई बड़े सितारों के साथ काम किया था.

अरुण वर्मा के दोस्त ने दी निधन की जानकारी

कवि उदय दहिया ने फेसबुक अकाउंट पर अरुण वर्मा के निधन की जानकारी शेयर की है. उन्होंने लिखा- बड़े दुख के साथ बताना पड़ रहा  है कि मेरे मित्र अभिनेता अरुण वर्मा का आज सुबह भोपाल में निधन हो गया है. भगवान उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें. ओम शांति शांति शांति…

अरुण वर्मा ने सलमान खान की फिल्म किक में काम किया था. थियेटर से अरुण वर्मा का काफी लगाव था, वे इसकी बारीकियों को सीखने मशहूर रंगकर्मी बव कारंत के पास गए थे. वे उनके शिष्य थे.

मध्‍य प्रदेश में कोरोना के रैपिड टेस्ट पर रोक, 150 रुपये में निजी लैब से आरटी-पीसीआर जांच कराएगी सरकार

0

भोपाल,। कोरोना की तीसरी लहर में संक्रमितों की संख्‍या तेजी से बढ़ रही है। संक्रमण नियंत्रित करने की खातिर स्‍वास्‍थ्‍य विभाग अब रैपिड एंटीजन टेस्‍ट के बजाय आरटी-पीसीआर जांच पर ही फोकस कर रहा है। इसकी वजह यह है कि रैपिड जांच की सटीकता कम है। लिहाजा सरकार ने रैपिड एंटीजन टेस्ट पर रोक लगा दी है। अब प्रदेश सरकार आरटी-पीसीआर टेस्ट पर फोकस कर रही है। फीवर क्‍लीनिक के अलावा मोबाइल टेस्टिंग वैन से आरटी-पीसीआर की जांच होगी। संभवत: हफ्ते भर के भीतर यह सुविधा शुरू हो जाएगी।

स्वास्थ्य विभाग ने टेंडर के जरिए आउटसोर्स लैब का चयन किया है। इसमें 150 रुपये प्रति सैंपल के हिसाब से स्वास्थ्य विभाग की ओर से आउटसोर्स कंपनी को भुगतान किया जाएगा। ये मोबाइल आरटी-पीसीआर टेस्ट लैब जबलपुर, छतरपुर और शहडोल जैसे जिलों में तैनात की जाएंगी। स्वास्थ्य आयुक्त सुदाम खाडे ने सभी जिलों के कलेक्टर, सीएमएचओ और सिविल सर्जन को पत्र लिखकर आरटी-पीसीआर सैंपल का डेली टारगेट और मैप की गई लैब की सूची भेजी है। मालूम हो कि कोरोना संकट के शुरूआती दौर में प्रदेश में जांच की व्यवस्था न होने पर आउटसोर्स कंपनी से 1980 रुपये प्रति सैंपल के हिसाब से जांच करानी पड़ रही थी।

रोज होगी 75 हजार सैंपलों की जांच
आदेश के मुताबिक प्रदेश में रोज 75 हजार सैंपल की आरटी-पीसीआर जांच की जाएगी। इसके लिए जिलों को रोज के टारगेट के साथ ही सरकारी मेडिकल कालेज की लैब और आउटसोर्स लैब को मैप किया गया है। तीन आउटसोर्स लैब को जांच का काम सौंपा गया है। मेडिकल कालेज की लैब से मैप जिलों के अलावा करीब डेढ़ दर्जन जिलों के सैंपल डायरेक्ट आउटसोर्स लैब में जांचने के लिए भेजे जाएंगे।

मुख्यमंत्री के पास किसानों और पूर्व सीएम से मिलने का समय नहीं है, मैं धरने पर बैठूंगा-दिग्विजय सिंह

0

भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को एक दिन पहले मुलाकात का समय देने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को मिलने से इन्कार कर दिया। मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा मुलाकात का दिन शुक्रवार को सवा 11बजे तय किया गया था लेकिन अब बताया गया है कि मुख्यमंत्री की अन्य व्यवस्थाओं के कारण भी मुलाकात नहीं कर पाएंगे। इसको लेकर दिग्विजय सिंह ने नाराजगी जताई है और स्पष्ट किया है कि वह शुक्रवार को निर्धारित समय पर मुख्यमंत्री आवास जाएंगे यदि मुलाकात नहीं की तो वे वहीं धरने पर बैठ जाएंगे।

वीडियो संदेश में दिग्विजय सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री के पास किसानों से मिलने के लिए समय नहीं है, वह पूर्व मुख्यमंत्री और राज्य सभा सदस्य से भी नहीं मिलना चाहते हैं। हम उनसे टेम और सुठालिया परियोजना के अंतर्गत डूब क्षेत्र में आने वाले किसानों की समस्याओं के संबंध में मिलना चाहते हैं। किसानों को बहुत कम मुआवजा दिया जा रहा है या उनके साथ अन्याय है। मैं 21 जनवरी को निर्धारित समय पर मुख्यमंत्री आवास जाऊंगा। यदि वे नहीं मिले तो मुझे कोई एतराज नहीं है। मैं वही बैठूंगा गिरफ्तार करना है तो गिरफ्तार कर लीजिए लेकिन इस तरह का बर्ताव महंगा पड़ेगा।