Home Blog Page 15

अटल जी की प्रतिमा पर मुख्यमंत्री चौहान ने पुष्प अर्पित किए

0

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शौर्य स्मारक चौराहे के पास पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी पाजपेयी की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और उनके योगदान का स्मरण किया। अटल जी को आदरांजलि देने के लिए अनेक जन-प्रतिनिधि उपस्थित हुए।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि अटल जी राष्ट्रवादी चिंतक, सफल प्रशासक, लेखक, देशभक्त और संवेदनशील समाजसेवी भी थे। प्रदेश में अटलजी की जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनाई जा रही है। ग्वालियर में उनके जन्म-दिवस पर गौरव दिवस मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि ग्वालियर में ऐसा स्मारक बनाया जाएगा जो प्रेरणा देने कार्य करेगा। अटल जी के आदर्शों के अनुरूप और प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व में वैभवशाली भारत का निर्माण हो रहा है। मुख्यमंत्री चौहान ने अटल जी की लिखी कविता-गीत नया गाता हूँ….. का उल्लेख करते हुए उनका स्मरण किया। अटल जी की जयंती पर हुए कार्यक्रम में सांसद वी.डी. शर्मा, चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग, विधायक कृष्णा गौर, भोपाल की महापौर मालती राय, पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता, सुमित पचौरी, लिली अग्रवाल आदि उपस्थित थे।

ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट के वर्चुअल उद्घाटन करने का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से सीएम शिवराज ने किया अनुरोध

0

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। लगभग एक घंटे चली इस मुलाकात में मुख्यमंत्री ने प्रदेश के विकास और जनकल्याण से जुड़े कार्यों की जानकारी दी। साथ ही जनवरी 2023 में इंदौर में होने वाले प्रवासी भारतीय सम्मेलन, ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट, जी-20 समिट और मध्य प्रदेश में खेलो इंडिया यूथ गेम्स के आयोजन की तैयारियों के बारे में बताकर मार्गदर्शन प्राप्त किया। उन्‍होंने प्रधानमंत्री से ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट के वर्चुअल उद्घाटन का अनुरोध किया। साथ ही ओंकारेश्वर में फ्लोटिंग सोलर प्लांट परियोजना के शिलान्यास का भी आग्रह किया।
मुख्यमंत्री ने बताया कि इंदौर में होने वाले प्रवासी भारतीय सम्मेलन के तीन दिवसीय आठ, नौ और 10 जनवरी 2023 के कार्यक्रम में नौ जनवरी को प्रधानमंत्री शामिल होंगे। 10 जनवरी को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु आएंगी।

कोरोना वायरस म्यूटेट होकर ले सकता है खतरनाक रूप

0

चीन में कोरोना केस लगातार बढ़ते जा रहा है। देश में ओमिक्रोन का सब वेरिएंट BF.7 तलहका मचा रहा है। जिस कारण लाखों केस सामने आ रह है। चीन में कोविड के बढ़ते केस ने दूसरों देशों को टेंशन में डाल दिया है। गौरतलब है कि कोरोना की पहली लहर चीन के बाद ही दुनिया में फैली थी। हाल ही में वैज्ञानिकों ने कहा कि नया संक्रमण कोविड के म्यूटेशन में सहायता कर सकता है। जिससे नए वेरिएंट सामने आ सकते हैं और खतरनाक हो सकते हैं। यदि वायरस का म्यूटेशन हुआ तो बड़ा खतरा है।

उर्फी जावेद को बैकलेस ब्लाउज में देख सेल्फी लेने पहुंच गए मौलाना

0

अपने अतरंगी फैशन सेंस से आए दिन चर्चा में रहने वाली उर्फी जावेद आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उर्फी का अजीब ड्रेसअप हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लेता है। उर्फी जहां भी जाती हैं, किसी न किसी वजह से लाइमलाइट में आ ही जाती हैं। एक बार फिर ऐसा ही कुछ देखने को मिला है। हाल ही में वायरल हो रहे एक वीडियो में एक मौलाना उर्फी के साथ सेल्फी लेते नजर आ रहे हैं। दरअसल उर्फी के बोल्ड अंदाज पर जैसे ही मौलाना की नजर पड़ती है, वे तुरंत सेल्फी लेने आ जाते हैं। उर्फी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

शौर्य की पराकाष्ठा के समय आयु मायने नहीं रखती – पीएम मोदी

0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में ‘वीर बाल दिवस’ के अवसर पर गुरु गोबिंद सिंह जी की याद में आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे। यह कार्यक्रम मेजर ध्यानचंद राष्ट्रीय स्टेडियम में आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि शहीदी सप्ताह और वीर बाल दिवस हमारी सिख परंपरा के लिए भावों से भरा जरूर है लेकिन इससे आकाश जैसी अनंत प्रेरणा जुड़ी हैं। वीर बाल दिवस हमें याद दिलाएगा कि शौर्य की पराकाष्ठा के समय आयु मायने नहीं रखती। यह याद दिलाएगा कि दस गुरुओं का योगदान क्या है।
पीएम मोदी ने इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने से पहले ट्विटर पर कहा कि वीर बाल दिवस पर हम साहिबजादों और माता गुजरी जी के साहस को याद करते हैं। हम श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के साहस को भी याद करते हैं। आज दोपहर 12:30 बजे एक कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस प्रेरक दिन को चिह्नित करें।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वीर बाल दिवस हमें याद दिलाएगा कि दश गुरुओं का योगदान क्या है, देश के स्वाभिमान के लिए सिख परंपरा का बलिदान क्या है! ‘वीर बाल दिवस’ हमें बताएगा कि भारत क्या है, भारत की पहचान क्या है!
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मैं वीर साहिबजादों के चरणों में नमन करते हुए उन्हें कृतज्ञ श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। इसे मैं अपनी सरकार का सौभाग्य मानता हूं कि उसे आज 26 दिसंबर के दिन को ‘वीर बाल दिवस’ के तौर पर घोषित करने का मौका मिला। मैं पिता दशमेश गुरु गोविंद सिंह जी और सभी गुरुओं के चरणों में भी भक्तिभाव से प्रणाम करता हूं।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मैं मातृशक्ति की प्रतीक माता गुजरी के चरणों में भी अपना शीश झुकाता हूं। इतिहास से लेकर किंवदंतियों तक, हर क्रूर चेहरे के सामने महानायकों और महानायिकाओं के भी एक से एक महान चरित्र रहे हैं। लेकिन ये भी सच है कि चमकौर और सरहिंद के युद्ध में जो कुछ हुआ, वो भूतो न भविष्यति था।

सावन मास 2023 में 60 दिनों का रहेगा

0

आने वाले नए साल 2023 में हिंदू संवत्सर का सावन महीना 30 दिनों की बजाय 60 दिनों का रहेगा। ऐसा इसलिए हो रहा है, क्योंकि साल 2023 में पुरुषोत्तम महीना पड़ रहा है। पुरुषोत्तम महीना यानी एक माह दो बार पड़ता है। इसका शास्‍त्रों में काफी महत्व है।
कई बार दो तिथि एक ही दिन होती है और कई बार एक तिथि दो दिन पड़ती है। तिथियों की इस घट बढ़ के चलते एक साल में लगभग 11 दिन घट जाते हैं, यानी हिंदू संवत्सर का साल 354 दिन का होता है। इस तरह तीन साल में 30 से 33 दिन का अंतर आ जाता है। इस अंतर को पूरा करने के लिए हर तीसरे साल में हिंदू संवत्सर का कोई न कोई महीना दो बार पड़ता है। नए साल में सावन महीना दो बार पड़ेगा।

भारत को अश्विन-अय्यर ने 3 विकेट से दिलाई जीत, 2-0 से सीरीज पर कब्जा

0

भारत और बांग्लादेश के बीच मीरपुर में रोमांचक टेस्ट मैच हुआ।टेस्ट के चौथे दिन रविवार को भारत ने 3 विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की। इस तरह भारत ने दो टेस्ट मैचों की सीरीज में 2-0 से बांग्लादेश का सफाया कर दिया। चौथी पारी में टीम इंडिया को जीत के लिए 145 रनों की दरकार थी। आखिरी में श्रेयस अय्यर (29 रन, 46 गेंद, 4 चौके) और रविचंद्रन अश्विन (42 रन, 62 गेंद, 4 चौके, 1 छक्का) ने शानदार बल्लेबाजी कर टीम को जीत दिलाई। भारत ने 2-0 से सीरीज जीती है और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में इसका फायदा मिलेगा।
चौथे दिन की शुरुआत भारत के लिए अच्छी नहीं रही। कल के नाबाद बल्लेबाज जयदेव उनादकट ज्यादा नहीं टिक सके और मात्र 13 रन बनाकर पैवेलियन लौट गए। वहीं छठा विकेट ऋषभ पंत का हुआ, जो 9 रन बनाकर आउट हुए। सातवां विकेट पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले अक्षर पटेल का रहा जिन्होंने 34 रन बनाए।
पहले टेस्ट मैच की तरह इस मैच में भी टीम इंडिया पूरी तरह हावी रही है। तीसरे दिन के आखिरी सत्र को छोड़ दें, तो टीम इंडिया का पलड़ा भारी रहा है। तीसरे दिन भारत को 145 रन का लक्ष्य मिला था, लेकिन शुरुआती 4 बल्लेबाज सस्ते में पवेलियन लौट गए।

ब्रहांड में त्रिगुणात्मक संतुष्टि के लिए मदिरा पान करते हैं काल भैरव

0

धर्मनगरी उज्जयिनी में स्थिति कालभैरव मंदिर विश्व प्रसिद्ध है। यहां दर्शन के लिए रोजाना हजारों दर्शनार्थी आते हैं। बाबा कालभैरव को मदिरा अर्पित करते हैं। उन्हें मदिरा चढ़ाते देखने के लिए आस्थावान लालायित रहते हैं। प्रश्न यह उठता है कि बाबा कालभैरव मदिरा पान क्यों करते हैं। इस पर विद्वानों का कहना है कि यह सृष्टि, ब्रहांड में त्रिगुणात्मक (सत, रज, तम) सत्ता से संचालित हो रहा है। भैरव का तामसी प्रवृत्ति का माना जाता है। तमो संतुष्टि के लिए वे मदिरापान करते हैं।
बाबा कालभैरव का यह मंदिर छह हजार वर्ष पुराना माना जाता है। यहां तंत्र क्रिया भी होती है। पहले यहां तंत्र विद्या में विश्वास करने वाले श्रद्धालु ही आते थे। बाद में बाबा कालभैरव के प्रति आस्था रखने वाले भक्तों की संख्या बढ़ती गई और अब स्थिति यह है कि उज्जैन में ज्योतिर्लिंग महाकाल के बाद सबसे अधिक भीड़ कालभैरव मंदिर में ही दिखाई देती है। बाबा काल भैरव को प्रतिदिन मदिरा का भोग लगाया जाता है। दिन भर श्रद्धालु मदिरा का प्रसाद लेकर मंदिर पहुंचते हैं। मंदिर के बाहर शासन की ओर से मदिरा की दुकान भी खोली गई है। एक दिन में हजारों लाखों-रुपये की मदिरा बिक जाती है। इसमें महंगी से महंगी ब्रांड से लेकर देसी शराब भी शामिल है।
अंग्रेज अधिकारी करा चुके जांच
मदिरापान के पीछे क्या रहस्य है, इसका आज तक किसी को पता नहीं लगा। मंदिर के पुजारी बताते हैं कि ब्रिटिश शासनकाल में एक अंग्रेज अधिकारी ने बाबा की मूर्ति के आसपास खोदाई करवाकर इसका रहस्य जानने की कोशिश की थी। पता लगाया जा रहा था कि आखिर मूर्ति द्वारा मदिरा जाती कहा हैं, हालांकि किसी को कुछ पता नहीं लगा। बताते हैं कि अंग्रेज अधिकारी भी बाबा कालभैरव का भक्त बन गया था।

केंद्र सरकार ने नेजल वैक्सीन को दी मंजूरी

0

चीन, अमेरिका, जापान और दक्षिण कोरिया में कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे के बीच भारत में कोरोना से जंग के लिए केंद्र सरकार ने एक और कोरोना वैक्सीन को मंजूरी दे दी है। कोरोना के नए वेरिएंट के खतरे के मद्देनजर अलर्ट केंद्र सरकार ने देश में अब नोजल वैक्सीन को भी मंजूरी दे दी है।
गौरतलब है कि गुरुवार को ही कोरोना संकट के चलते प्रधानमंत्री मोदी ने आला अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की थी। इस बैठक के बाद आज शुक्रवार को मोदी सरकार ने अहम फैसला लेते हुए इंट्रानेजल वैक्सीन (Intranasal Covid vaccine) को मंजूरी दे दी है। इस वैक्सीन को भारत बायोटेक ने तैयार किया है।
बूस्टर खुराक के रूप में ले सकते हैं नेजल वैक्सीन
भारत बायोटेक कंपनी की नेजल वैक्सीन को बूस्टर खुराक के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है। फिलहाल ये नेजव वैक्सीन केवल प्राइवेट अस्पतालों में मिलेगी। आपको बता दें कि केंद्र सरकार द्वारा इससे पहले भी नेजल वैक्सीन को मंजूरी दी गई थी। 6 सितंबर को भारत के औषधि महानियंत्रक (DCGI) ने सिर्फ आपातकालीन उपयोग के लिए इस वैक्सीन को मंजूरी दी थी। डीसीजीआई ने 18 साल के ऊपर के लोगों को इसकी मंजूरी दी थी।

अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के सदस्यों के साथ मुख्यमंत्री चौहान ने रोपे पौधे

0

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के सदस्यों के साथ स्मार्ट सिटी उद्यान में करंज, खिरनी और सारिका इंडिका के पौधे लगाए। मुख्यमंत्री चौहान के साथ आशीष शर्मा ने अपने जन्म-दिवस पर पौध-रोपण किया। मुख्यमंत्री ने उन्हें जन्म-दिवस की शुभकामनाएँ और बधाई दी।