Home Blog Page 86

विश्व बैंक ने घटाया अनुमान, साल 2022-23 में 7.5% रह सकती है आर्थिक विकास दर

0

विश्व बैंक ने अपने ताजा अनुमान में साल 2022-23 के लिए भारत की आर्थिक विकास दर को घटा दिया है। विश्व बैंक के मुताबिक इस दौरान देश की आर्थिक विकास दर 7.5 प्रतिशत रह सकती है। वहीं, इससे पहले विश्व बैंक ने भारत की आर्थिक वृद्धि की दर को 8.7 प्रतिशत तक होने का अनुमान लगाया था। वैसे, विश्व बैंक के मुताबिक भारत ही नहीं पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था खतरे में है। 7 जून को जारी नवीनतम वैश्विक आर्थिक संभावना रिपोर्ट में, विश्व बैंक ने बढ़ती मुद्रास्फीति, आपूर्ति श्रृंखला में व्यवधान और वैश्विक तनाव के कारण आर्थिक विकास में कमी की भविष्यवाणी की है।

क्या है विश्व बैंक का अनुमान?

आनेवाले वर्षों के लिए भी विश्व बैंक का अनुमान है कि साल 2023-24 में भारत की आर्थिक विकास दर 7.1 प्रतिशत और 2024-25 में 6.5 प्रतिशत रह सकती है। यानी आनेवाले वर्षों में देश की विकास दर कम होती जाएगी। हालांकि, चालू वित्त वर्ष के लिए विश्व बैंक का अनुमान रिजर्व के अनुमानों के आसपास ही है। विश्व बैंक के 7.5 प्रतिशत की आर्थिक विकास दर के अनुमान की तुलना में RBI ने इससे भी कम 7.2 प्रतिशत जीडीपी का अनुमान लगाया है।

इससे पहले मूडीज ने 2022-23 में भारत के आर्थिक विकास के अनुमान को भी घटा दिया था। रेटिंग एजेंसी ने मुद्रास्फीति में वृद्धि के कारण 2022-23 में भारत की जीडीपी विकास दर को 9.1 प्रतिशत से घटाकर 8.8 प्रतिशत होने का अनुमान लगाया है। वहीं इस रेटिंग एजेंसी के मुताबिक अगले साल जीडीपी 5.4 फीसदी तक गिर सकती है। मूडीज के मुताबिक कच्चे तेल, खाद्य और उर्वरक की कीमतों में वृद्धि के कारण भारतीयों की वित्तीय स्थिति उनकी खर्च करने की क्षमता से प्रभावित होगी।

क्यों गिरेगी आर्थिक विकास की दर?

मॉर्गन स्टेनली, एसएंडपी ग्लोबल रेटिंग्स और मूडीज ने अगले दो वर्षों के लिए जीडीपी विकास दर के अनुमान में कटौती की थी, जो इस तथ्य की ओर इशारा करता है कि रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण कच्चे तेल सहित कमोडिटी और खाद्य तेल की कीमतों में किस हद तक गिरावट आई है। भारत में खुदरा महंगाई दर अप्रैल 2022 में 8 साल के उच्च स्तर 7.79 फीसदी पर पहुंच गई है, जबकि थोक महंगाई दर, नौ साल के उच्च स्तर 15.08 फीसदी पर पहुंच गई है। अगर इसी तरह महंगाई बढ़ती रही, तो इसका असर सभी क्षेत्रों पर पड़ेगा।

केन्द्र सरकार ने CDS पद पर नियुक्ति के नियमों में किया बदलाव

0

केंद्र सरकार ने चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) के पद पर नियुक्ति के नियमों में बड़ा बदलाव किया है। रक्षा मंत्रालय ने सीडीएस के पद के लिए पात्रता का विस्तार करते हुए नये दिशा-निर्देश जारी किये है, जिसके तहत अब थल सेना के अलावा नौसेना और वायु सेना या उनके समकक्ष सेवारत लेफ्टिनेंट जनरल रैंक के अधिकारी भी सीडीएस बन सकते हैं। इस तरह नये नियमों के तहत तीनों सेवाओं के दूसरे सर्वश्रेष्ठ सक्रिय रैंक के अधिकारियों के लिए सीडीएस बनने का रास्ता साफ हो गया है। यानी अब ये अधिकारी थल सेनाध्यक्ष, वायु सेना प्रमुख और नौसेना प्रमुख जैसे वरिष्ठ अधिकारियों को ‘सुपरसीड’ कर भी CDS बन सकते हैं। योग्यता के मानदंड में दूसरा महत्वपूर्ण बदलाव यह है कि हाल ही में सेवानिवृत्त सेना प्रमुख और उप-प्रमुख भी इस पद के लिए पात्र होंगे, हालांकि इसके लिए आयु सीमा 62 वर्ष ही है।

आपको बता दें कि सेना प्रमुख के पद से रिटायर होने के बाद जनरल बिपिन रावत को देश का पहला चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) नियुक्त किया गया था। लेकिन जनरल बिपिन रावत की पिछले साल दिसंबर में तमिलनाडु में एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मौत के बाद से सीडीएस का पद खाली है। इस हेलीकॉप्टर में जनरल बिपिन रावत की पत्नी समेत कई शीर्ष सैन्य अधिकारियों की जान चली गई थी। अब सरकार इस पद पर नई नियुक्ति की कोशिश में है, इसलिए ये बदलाव किये गये हैं।

गुरुवार की दोपहर तीनों सेना प्रमुख नेशनल मीडिया सेंटर में संयुक्त प्रेस वार्ता भी करनेवाले हैं। यह प्रेस कॉन्फ्रेंस सरकार की अहम नीतियों और उनमें बदलावों को लेकर होगी। माना जा रहा है कि तीनों सेना प्रमुख टूर ऑफ ड्यूटी की घोषणा करेंगे, जिसके तहत 40 से 50 हजार जवानों की भर्ती की जाएगी। इनकी नौकरी करीब साढ़े तीन से चार साल की होगी। चार साल की सेवा के बाद 75 प्रतिशत लोग चले जाएंगे, जबकि 25 प्रतिशत लोग सेना में सेवा जारी रख सकेंगे। आपको बता दें कि कोरोना महामारी की वजह से करीब ढाई साल से सेना में जवानों की भर्ती नहीं हुई है। इस वजह से सरकार को विपक्ष और युवाओं के रोष का भी सामना करना पड़ा है।

उत्तराखंड हादसे के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खुद संभाला राहत और बचाव का मोर्चा

0

भोपाल। उत्तराखंड के उत्तरकाशी में तीर्थ यात्रियों से भरी बस खाई में गिरने की घटना को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राहत और बचाव की कमान खुद संभाली ।शिवराज सिंह घटना के तत्काल बाद रविवार रात ही देहरादून पहुंच गए और वहां कंट्रोल रूम में जाकर आपदा प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों के साथ बैठक की। सुबह वे उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह के साथ हेलीकाप्टर से उत्तरकाशी पहुंचे।

मुख्यमंत्री के आग्रह पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना का विमान उपलब्ध कराया, इसमें सभी मृतकों के शव खजुराहो जक लाए गए। इसके बाद गाड़ियों से शव उनके गांव पहुंचाए गए। मुख्यमंत्री ने देहरादून में घायलों से भी मुलाकात की और हादसे का शिकार हुई बस के ड्राइवर से बातचीत की।देहरादून से लौटकर मीडिया के साथ बातचीत में मुख्यमंत्री ने बताया कि सोमवार रात को लगभग सवा सात बजे, यमुनोत्री जा रही बस जो बस लगभग एक हजार फीट गहरी खाई में गिर गई थी। लगभग पौने आठ बजे मुझे जानकारी मिली। मैंने तत्काल उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी से बात की और तत्काल आग्रह किया कि युद्ध स्तर पर राहत और बचाव के कार्य किए जाएं। जब इतने लोग खाई में पड़े हों तब, मैं मुख्यमंत्री आवास में चैन की नींद सो जाऊं, यह तो मुझसे किसी कीमत पर नहीं हो सकता। यह कहा जाता रहा कि अफसर चले जाएंगे, मंत्री भेज दो, लेकिन मुझे लगा कि मुख्यमंत्री जाएगा तो राहत और बचाव के कार्य में तेजी आएगी, सारा प्रशासन हरकत में आएगा और हो सकता है कि हम कुछ लोगों को बचा ले। बाकी को ठीक ढंग से संभाल कर ला पाएं, आखिर मध्य प्रदेश अपना परिवार है और अपने परिवार के लोग गहरी खाई में पड़े हो तो हम घर में कैसे सो सकते हैं। मैं खजुराहो के सांसद और बीजेपी के अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा जी सवेरे वहां पहुंच गए और बृजेन्द्र प्रताप सिंह मंत्री के रूप में मैंने उनको वहां छोड़ा है।

गबन के मामले में क्रिकेटर नमन ओझा के पिता तत्कालीन प्रबंधक विनय ओझा गिरफ्तार

0

बैंक आफ महाराष्ट्र की जौलखेड़ा शाखा में वर्ष 2013 में हुए लगभग सवा करोड़ रुपये के गबन के मामले में तत्कालीन प्रबंधक वीके ओझा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ओझा क्रिकेट खिलाड़ी नमन ओझा के पिता हैं। उन पर धारा 409, 420, 467, 468, 471, 120 बी, 34 और आईटी एक्ट की धारा 65,66 के तहत मामला दर्ज था। गबन के मामले के अन्य आरोपितों को पुलिस ने पूर्व में ही गिरफ्तार कर लिया था। ओझा लंबे समय से फरार चल रहे थे।

एसडीओपी मुलताई नम्रता सोंधिया ने बताया कि गबन के मामले में फरार चल रहे आरोपित विनय ओझा को गिरफ्तार कर लिया गया है। वर्ष 2013 में बैंक आफ महाराष्ट्र शाखा जौलखेड़ा में पदस्थ बैंक मैनेजर अभिषेक रत्नम ने गबन की साजिश रची थी।

उनका तबादला होने के बाद ओझा एवं अन्य ने मिलकर रविवार दो जून 2013 को लगभग 34 फर्जी खाते खुलवा कर इन पर केसीसी का लोन ट्रांसफर कर लगभग सवा करोड़ रुपये का आहरण कर लिया गया। जिस समय यह गबन हुआ तब बैक आफ महाराष्ट्र शाखा में विनय ओझा शाखा प्रबंधक के पद पर पदस्थ थे।

पूर्व प्रबंधक अभिषेक रत्नम, विनोद पंवार, लेखापाल निलेश छलोत्रे, दीनानाथ राठौर सहित ओझा द्वारा गबन की राशी बांट ली गई थी। करीब एक साल बाद तत्कालीन शाखा प्रबंधक रितेश चतुर्वेदी ने 19 जून 2014 को गबन की शिकायत थाने में की थी।

शिकायत में बताया कि फर्जी नाम और फोटो के आधार पर किसान क्रेडिट कार्ड बनाकर बैंक से राशि आहरित की गई है। तरोड़ा बुजुर्ग निवासी दर्शन पिता शिवलू की मौत होने के बाद भी उसके नाम से खाता खोलकर रुपये आहरित कर लिए गए थे। अन्य किसानों के नाम से भी किसान क्रेडिट कार्ड बनाकर लगभग सवा करोड़ रुपये की राशि आहरित की गई थी।

शिकायत के बाद पुलिस ने जांच के दौरान पाया कि राशि आहरित करने के बाद बैंक मैनेजर अभिषेक रत्नम, विनय ओझा, लेखापाल निलेश छलोत्रे, दीनानाथ राठौर सहित अन्य ने आपस में राशि बांट ली थी। पुलिस ने अभिषेक रत्नम, वीके ओझा, निलेश छलोत्रे सहित अन्य के खिलाफ धारा 409, 420, 467, 468, 471, 120 बी, 34 और आईटी एक्ट की धारा 65, 66 के तहत केस दर्ज किया था।

इस मामले में तत्कालीन प्रबंधक अभिषेक रत्नम, निलेश छलोत्रे सहित अन्य की गिरफ्तारी पूर्व में हो गई थी। केस दर्ज होने के बाद से विनय ओझा फरार चल रहा था। मुलताई टीआइ सुनील लाटा ने बताया सोमवार को विनय ओझा को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने उन्हें न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी न्यायालय में पेश किया और एक दिन की रिमांड मांगी थी। न्यायालय ने पूछताछ के लिए एक दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है।

रक्षा मंत्रालय ने 76 हजार करोड़ के सैन्य उपकरणों की खरीद को दी मंजूरी,

0

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को रक्षा अधिग्रहण परिषद की बैठक हुई। डीएसी द्वारा बाय इंडियन एंड बाय एंड मेक इंडियन श्रेणी के तहत 76,390 करोड़ रुपए के सशस्त्र बलों के पूंजी अधिग्रहण प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की गई। रक्षा अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। वहीं रक्षामंत्री ने भी ट्वीट कर बताया है। रक्षा अधिकारियों के अनुसार इंडियन आर्मी के लिए डीएएसी ने रफ टेरेन फोर्क लिफ्ट ट्रक, ब्रिज बिछाने वाले व्हील टैंक, टैंक रोधी निर्देशित मिसाइलें और हथियार का पता लगाने वाले रडार के साथ बख्तरबंद लड़ाकू वाहन की खरीद की जरूरत के लिए स्वीकृति दी है।

नौसेना के लिए 36 हजार करोड़ की अनुमानित लागत पर अगली पीढ़ी के कार्वेट की खरीद के लिए भी स्वीकृति प्रदान की गई है। इन एनजीसी का निर्माण इंडियन नेवी के नए इन-हाउस डिजाइन के आधार पर निर्माण की नवीनतम टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके किया जाएगा। उन्होंने कहा, ‘डीएसी ने हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड द्वारा डोर्नियर एयरक्राफ्ट और एसयू-30 एमकेआई एयरो इंजन के निर्माण के लिए स्वदेशीकरण बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया गया है।’

डिजिटल कोस्ट गार्ड परियोजना को डीएसी द्वारा अप्रूवल किया गया। इस परियोजना के तहत तटरक्षक बल में विभिन्न सतह, विमानन संचालन, रसद, वित्त और मानव संसाधन प्रक्रियाओं के डिजिटलाइजेशन के लिए अखिल भारतीय सुरक्षित नेटवर्क स्थापित किया जाएगा।

Karan Johar की बर्थडे पार्टी में हुआ कोरोना ब्लास्ट

0

फिल्म निर्माता करण जौहर के बर्थडे पार्टी में शामिल हुए कई हस्तियां कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। बताया कि करण जौहर की जन्मदिन की पार्टी में शामिल हुए कई लोग कोविड संक्रमित पाए गए हैं। उन्होंने कहा, ‘जौहर की पार्टी में लोग ओमिक्रोन के वेरिएंट बी5 और बी6 से संक्रमित हुए हैं। यह वायरस तेजी से फैल रहा है।’

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा

करण जौहर की पार्टी में शामिल होने के बाद कार्तिक आर्यन, शाहरुख खान, कैटरीना कैफ और आदित्य रॉय कपूर की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। खबर है कि पार्टी में शामिल लगभग 50-55 लोग संक्रमित पाए गए है। पत्रकारों से बात करते हुए स्वास्थ्य मंत्री टोपे ने कहा कि प्रदेश में कोविड-19 संक्रमण की दर तेजी से बढ़ रही है।

स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा, ‘लोगों से फेस मास्क लगाने की अपील की जा रही है। मैंने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से बूस्टर डोज को अनिवार्य करने पर विचार करने का अनुरोध किया है।’ टोपे के मुताबिक मुंबई, ठाणे और पालघर जिलों सहित छह जिलों में कोरोना वायरस के केस बढ़ रहे हैं।

रविवार को मुंबई में 961 केस दर्ज

उन्होंने कहा कि इन जिलों में टेस्टिंग बढ़ा दी गई है। लोगों से मास्क पहनने और कोरोना वैक्सीन लगवाने की अपील की जा रही है। बता दें रविवार को मुंबई में कोविड-19 के 961 केस सामने आए। वह एक मौत दर्ज की गई। साथ ही प्रदेश में संक्रमण का आंकड़ा 10,68,936 हो गया है, जबकि मृतकों की संख्या 19,569 हो गई है।

विवादित बयान को लेकर नूपुर शर्मा के खिलाफ केस दर्ज

0

टीवी पर डिबेट के दौरान जोश में पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ विवादित टिप्पणी के मामले में नुपूर शर्मा की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। एक तरफ पार्टी ने उनके बयान से किनारा कर लिया है और सस्पेंड कर दिया है, तो दूसरी तरफ उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी चल रही है। मुंबई पुलिस जल्द ही निलंबित भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा (Nupur Sharma) को समन भेजेगी। मुंबई के सीपी संजय पांडे ने कहा कि उन्हें जल्द ही समन भेजा जाएगा और कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर उनका बयान दर्ज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस संबंध में जो भी जरूरी कार्रवाई होगी वह की जाएगी।

क्या है मामला?

नूपुर शर्मा ने एक टीवी डिबेट के दौरान पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी और कई संगठनों ने इस पर आपत्ति जताई थी। इसके अगले ही दिन रजा अकादमी के जॉइंट सेक्रेटरी इरफान शेख ने मुंबई में इस मामले को लेकर केस दर्ज कराया था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि 29 मई की रात को नूपुर शर्मा के खिलाफ शिकायत दी गई थी और उसके आधार पर नूपुर शर्मा के खिलाफ आईपीसी की धारा 295A के तहत केस दर्ज किया गया । इसके तहत उन पर धार्मिक वैमनस्य को उकसाने का आरोप लगाया गया है। इसके अलावा दो समूहों के बीच दुश्मनी बढ़ाने के आरोपों में सेक्शन 153A के तहत केस दर्ज हुआ है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और कमलनाथ ने उत्तराखंड में पन्ना के 22 श्रद्धालुओं की मौत पर जताया दुख

0

उत्तराखंड में हुए बस हादसे में मारे गए मध्य प्रदेश के श्रद्धालुओं की मौत पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने शोक जताया है। सीएम ने ट्वीट करते हुए लिखा कि तीर्थयात्रियों की मृत्यु बेहद दुखद और पीड़ा देने वाली है। गौरतलब है कि उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में एनएच-94 पर रविवार देर शाम एक बस गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 22 लोगों के मरने की सूचना है। यह बस मध्य प्रदेश के पन्ना जिले से तीर्थयात्रियों को लेकर गई थी।

कुल 40 लोग थे सवार

बताया जाता है कि यह बस मध्य प्रदेश के पन्ना जिले से उत्तरकाशी गई थी। इसमें कुल 40 यात्री सवार थे। बस यमुनोत्री के नेशनल हाईवे डामटा के पास हुआ है। हादसे की सूचना आते ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर दुख जताया। उन्होंने टि्वटर पर लिखा कि उत्तराखंड में चारधाम की तीर्थयात्रा पर यमुनोत्री धाम जा रही बस के खाई में गिरने से मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के तीर्थयात्रियों की मृत्यु बेहद दुखद, पीड़ाजनक है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिजनों को गहन दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

कमलनाथ ने भी जताया दुख
वहीं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी मृतकों को श्रद्धांजलि दी है। कमलनाथ ने ट्विटर पर लिखा कि उत्तराखंड के उत्तरकाशी में मप्र के पन्ना जिले के तीर्थयात्रियों को ले जा रही बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से कई तीर्थयात्रियों की मृत्यु होने और 6 के गंभीर रूप से घायल होने का दुखद समाचार है। मैं ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

छोटी ड्रेस पहनने वाली अनन्या ने पहली बार पहनी साड़ी

0

IIFA अवार्ड्स में इस बार कई नामी फिल्मी हस्तियों ने शिरकत है, लेकिन सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र इस बार अनन्या पांडे रही क्योंकि समारोह में वह पहली बार साड़ी पहनकर पहुंची और सभी की लिए आकर्षण के केंद्र रही। जब ग्रीन कारपेट पर अनन्या पांडे पहुंची तो अपने हुस्न के जलवे दिखाकर सभी की दिल जीत लिया। ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन भी IIFA अवार्ड समारोह में पहुंचे हुए हैं, लेकिन अनन्या पांडे ग्रीन कार्पेट पर शुरुआती मेहमानों में शामिल थीं। वह सफेद कलर की साड़ी पहनकर पहुंची थी।

मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन की साड़ी

अनन्या पांडे जिस साड़ी को पहन कर आईफा अवार्ड समारोह में पहुंची थी, उसे मनीष मल्होत्रा ​​द्वारा डिजाइन किया गया था। अनन्या की तरह सारा अली खान ने भी फ़राज़ मनन द्वारा डिजाइन की गई एक छोटी अनारकली और प्लाजो को पहन कर समारोह में शिरकत की थी। इसके अलावा कृति सेनन पीले और सुनहरे रंग की ड्रेस पहन कर पहुंची थी। लारा दत्ता बैंगनी रंग की ड्रेस में तो नरगिस फाखरी ग्रीन कारपेट से मेल खाती हुई ड्रेस पहन कर समारोह में पहुंची थी।

पेट्रोल में 10 फीसदी इथेनॉल, केंद्र सरकार ने बचाए 40 हजार करोड़

0

विश्व पर्यावरण दिवस पर आज राजधानी दिल्ली में विज्ञान भवन में ‘मिट्टी बचाओ’ पर आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने देश को बड़ी खुशखबरी दी। दरअसल पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच देश की तेल कंपनियों ने Ethanol Petrol Blending का अपना 10 फीसदी का लक्ष्य हासिल कर लिया है। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि देश ने यह लक्ष्य 5 माह पहले ही हासिल कर लिया है। आपको बता दें कि Ethanol Petrol Blending के कारण कार्बन उत्सर्जन में भी भारी कमी आती है और साथ ही देश के किसानों की आय में भी बढ़ोतरी होती है।

दिसंबर 2022 तक का था लक्ष्य

आपको बता दें कि मई माह में ही केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा था कि भारत में पेट्रोल में इथेनॉल मिश्रण का स्तर 9.99 प्रतिशत तक पहुंच गया है। गौरतलब है कि भारत ने 2022 के अंत तक पेट्रोल में 10 प्रतिशत इथेनॉल मिश्रण और 2030 तक 20 प्रतिशत मिश्रण का लक्ष्य रखा था। इसके अलावा केंद्र सरकार ने 2030 तक डीजल के साथ बायोडीजल के 5 प्रतिशत मिश्रण का भी लक्ष्य रखा है। इस हिसाब तेल कंपनियों ने 10 फीसदी का लक्ष्य करीब 5 महीने पहले ही पूरा कर लिया है। Ethanol Petrol Blending के जरिए केंद्र सरकार ने करीब 40 हजार करोड़ रुपए की बचत की है।

पेट्रोल इथेनॉल मिश्रण का ये है लाभ

दरअसल पेट्रोल में इथेनॉल सम्मिश्रण कार्यक्रम का उद्देश्य कच्चे तेल के आयात पर देश की निर्भरता को कम करना, कार्बन उत्सर्जन में कटौती करना और किसानों की आय को बढ़ाना है। केंद्र ने मिश्रण को प्रोत्साहित करने के लिए अक्टूबर से मिश्रित ईंधन पर 2 रुपए प्रति लीटर के अतिरिक्त शुल्क की भी घोषणा की है। मई माह में ही केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने कहा था कि देश की तेल विपणन कंपनियों (तेल विपणन कंपनियों) ने पेट्रोल में 9.99 फीसदी इथेनॉल सम्मिश्रण का लक्ष्य हासिल किया गया है, तब ही यह माना जा रहा था कि केंद्र सरकार द्वारा तय लक्ष्य समय से पहले ही पूरा कर लिया जाएगा। भारत 2025-2026 तक Ethanol Petrol Blending 20 प्रतिशत सम्मिश्रण हासिल करने के लिए तैयार है।