Home Blog Page 84

यूपी की हिंसा में अभी तक 255 गिरफ्तार, अवैध निर्माण जमीदोंज – सीएम योगी

0

निलंबित भाजपा नेता नूपुर शर्मा और भाजपा से निष्कासित नेता नवीन कुमार जिंदल की टिप्पणी के विरोध के बाद उत्तर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में हुई हिंसा में कुल 255 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। कानपुर और सहारनपुर में उपद्रवियों के भवनों पर बुलडोजर गरजा, तो प्रयागराज में बवाल करने वाले बिजली बिल बकाएदारों के साथ अवैध निर्माण कराने वाले चिह्नित किए गए। ताबड़तोड़ गिरफ्तारियों के साथ ही पत्थरबाजों और दंगाइयों पर रासुका भी लगाने की तैयारी है। पुलिस मुख्यालय के मुताबिक, नौ जिलों में 13 एफआइआर दर्ज करते हुए 255 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया गया है।

सहारनपुर एसएसपी आकाश तोमर ने बताया कि कल की घटना में आरोपियों की अवैध संपत्तियों पर कार्रवाई के लिए सहारनपुर प्रशासन, विकास प्राधिकरण, मजिस्ट्रेट, राजस्व टीम, नगर निगम और पुलिस की संयुक्त टीम बनाई गई। अब तक 64 लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं और 200 से अधिक की पहचान की जा चुकी है।

उन्‍होंने यह भी बताया कि 2 गिरफ्तार आरोपियों के आवासीय परिसर अवैध और बिना अनुमति के थे। हमने बुलडोजर से कार्रवाई की है। और भी लोगों की पहचान की जा रही है। कोई भी अवैध संपत्ति मिलने पर समन्वित कार्रवाई होगी। एनएसए भी लगाएंगे। उत्तर प्रदेश में आज कानपुर विकास प्राधिकरण (केडीए) द्वारा व्यवसायी मोहम्मद इश्तियाक के अवैध निर्माण को कानपुर में तोड़ा गया।

श्रीलंका पर स्लो ओवर रेट के कारण लगा जुर्माना, साथ ही ICC ने की ये कार्रवाई

0

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टी20 मैच के ICC ने श्रीलंकाई टीम पर बड़ी कार्रवाई की है. दरअसल, धीमे ओवर रेट के कारण ICC ने यह कार्रवाई की है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टी20 मैच के दौरान धीमे ओवर रेट के कारण श्रीलंकाई टीम पर 40 फीसदी मैच फीस का जुर्माना लगाया है. ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच इस दूसरे टी20 मैच में मेजबान टीम को हार का सामना करना पड़ा. इस तरह कंगारू टीम सीरीज में 2-0 से आगे हो गई है.

स्लो ओवर रेट के कारण मेजबान टीम पर लगा जुर्माना

दरअसल, ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच दूसरे टी20 मैच के दौरान धीमे ओवर रेट के बाद सर्कल के बाहर खिलाड़ियों के नियम लागू किया गया. जिसके तहत सर्कल से बाहर खड़े पांच में से एक खिलाड़ी को अंदर बुलाया गया. गौरतलब है कि नए नियमों में प्रावधान है कि समय में पूरे ओवर नहीं होने पर बचे हुए ओवरों में चार ही फील्डर सर्कल से बाहर रखा जा सकता है.

कप्तान दसुन शनाका ने मानी गलती

आईसीसी मैच रेफरी के एलिट पैनल में मौजूद रंजन मदुगले ने मेजबान टीम पर यह फाइन लगाया. दरअसल, दसुन शनाका की कप्तानी वाली श्रीलंकाई टीम इस मुकाबले में दो ओवर पीछे रही. जिसके बाद आईसीसी ने एक बयान जारी किया. इस बयान में कहा गया कि खिलाड़ियों और उनसे सम्बंधित सपोर्ट स्टाफ के लिए बने आर्टिकल 2।22 के अनुसार ओवर रेट में गलफत के लिए 20 फीसदी मैच फीस का जुर्माना हर ओवर पर लगता है. वहीं, कप्तान शनाका ने गलती स्वीकार कर ली है.

प्रणिता सुभाष की नन्हीं परी और सारा का बोल्ड अंदाज

0

बॉलीवुड में सितारों की निजी जिंदगी में कोई हलचल हो या पेशेवर रूप से कोई नई जानकारी या फिर सेलेब्स की गॉसिप्स। फैंस अपने पसंदीदा स्टार से जुड़ी हर चीज से अपडेट रहना चाहते हैं। सिनेमा की दुनिया से भी हर रोज कोई न कोई नई खबर आती ही रहती है।

हंगामा फिल्म फेम एक्ट्रेस प्रणिता सुभाष मां बन गई हैं। उनके घर नन्हीं परी ने जन्म लिया है। अभिनेत्री ने तस्वीरों के जरिए ये खुशी अपने फैंस के साथ साझा की है। प्रणिता अपनी प्यारी बेटी को दुलारती दिखाई दे रही हैं।

सारा अली खान वैसे तो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी ग्लैमरस तस्वीरें शेयर करती रहती हैं, लेकिन लेटेस्ट तस्वीरों में उनका अब तक का सबसे बोल्ड अंदाज दिखाई दे रहा है। तस्वीरों में सारा क्रीम कलर के आउटफिट में दिखाई दे रही हैं। सारा ने बिकिनी टॉप के साथ मैचिंग ट्रांसपेरेंट सीक्विन पैंट्स टीमअप की है। साथ ही व्हाइट पर्ल्स के चोकर और गोल्ड चेन के साथ लुक को पूरा किया है।

कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ को हिट साबित हो ही चुकी है। इसके टाइटल ट्रैक का खुमार भी लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। भूल भुलैया 2 का टाइटल ट्रैक महीने का नंबर वन  ट्रेंडिंग बन गया है। कार्तिक ने इंस्टाग्राम के जरिए खुशी जाहिर की है।

मिट्टी बचाने के सद्गुरु जग्गी वासुदेव के संदेश को गांव-गांव तक पहुंचाएगी मध्य प्रदेश सरकार

0

सद्गुरु जग्गी वासुदेव के मिट्टी बचाने के संदेश को राज्य सरकार गांव-गांव तक पहुंचाएगी। शुक्रवार को ईशा फाउंडेशन और जन अभियान परिषद के बीच इसे लेकर अनुबंध हुआ। इस मौके पर सद्गुरु और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी मौजूद थे।

मुख्यमंत्री ने मीडिया को बताया कि राज्य सरकार इस दिशा में फाउंडेशन के साथ मिलकर काम करेगी। मिट्टी बचाने का संदेश प्रदेश के हर गांव और विकासखंड तक ले जाया जाएगा। परिषद सेव स्वाइल अभियान के तहत विभिन्न् गतिविधियां आयोजित करेगी। अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन संस्थान में आयोजित कार्यक्रम में अनुबंध पर हस्ताक्षर हुए।

सद्गुरु जग्गी वासुदेव बाइक से शुक्रवार शाम करीब सवा पांच बजे खरगोन जिला स्थित मां अहिल्याबाई की नगरी महेश्वर पहुंचे। उनका निमाड़ी संस्कृति के अनुसार ढोल-मांदल की थाप और लोकगीत पर आदिवासी पहनावे में थिरकते कलाकारों ने स्वागत किया। पारंपरिक नृत्य देखकर सदगुरु के चेहरे पर मुस्कान बिखर गई।

सबसे पहले उन्होंने किला परिसर में लगी देवीश्री अहिल्याबाई होलकर की प्रतिमा को प्रणाम कर माल्यार्पण किया। इसके बाद वे राजगादी स्थल पर पहुंचे, जहां राजगादी के दरवाजे पर अहिल्या फोर्ट होटल की ओर से आरती उतारकर अगवानी की गई। सद्गुरु शनिवार सुबह नगर भ्रमण करेंगे और यहां से मुंबई के लिए रवाना होंगे।

महाकाल मंदिर में इस बार मिल सकती है कावड़ यात्रियों को जलाभिषेक की अनुमति

0

ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में कोरोना काल के दो साल बाद फिर से बोल बम का नाद सुनाई देगा। मंदिर समिति श्रावण मास में कांवड़ यात्रियों को भगवान महाकाल के जलाभिषेक की अनुमति देने पर विचार कर रही है। कांवड़ियों को पूर्व निर्धारित व्यवस्था के अनुसार शनिवार, रविवार व सोमवार को छोड़कर प्रवेश दिया जा सकता है।

श्रावण मास में भगवान महाकाल का जलाभिषेक करने के लिए कांवड़ यात्री नर्मदा व गंगा नदी का जल लेकर उज्जैन आते हैं। मंदिर समिति यात्रियों को मंगलवार से शुक्रवार तक भगवान महाकाल के जलाभिषेक की अनुमति देती है। शनिवार, रविवार व सोमवार को अत्यधिक भीड़ वाले दिनों में कांवड़ यात्राओं को अनुमति नहीं रहती थी। दो साल से मंदिर समिति ने भक्तों द्वारा भगवान महाकाल के जलाभिषेक पर रोक लगा रखी थी। कांवड़ यात्रियों को भी जल लेकर मंदिर नहीं आने की हिदायत दी गई थी।

अब तक यह थी व्यवस्था

मंदिर समिति द्वारा कांवड़ यात्रा दल में शामिल अधिकतम पांच लोगों को गर्भगृह में जाकर जल चढ़ाने की निश्शुल्क अनुमति दी जाती थी। शेष यात्री सभा मंडप स्थित जल द्वार पर लगे पात्र से भगवान को जल अर्पित करते हुए गणेश मंडपम से भगवान के दर्शन कर मंदिर के बाहर निकल जाते थे।

अब गर्भगृह में जलाभिषेक पर रसीद कटवानी अनिवार्य

प्रवेश प्रतिबंधित रहने पर गर्भगृह में जाकर भगवान महाकाल का जलाभिषेक करने के लिए दर्शनार्थियों को 1500 रुपये की रसीद कटवानी अनिवार्य है। 1500 रुपये की एक रसीद पर दो लाेगों को गर्भगृह में प्रवेश दिया जाता है। इस व्यवस्था से कांवड़ यात्रा दल में शामिल प्रमुखों को भी गर्भगृह में जाकर भगवान को जल अर्पण करने के लिए रसीद कटवानी होगी।

जुमे की नमाज के बाद देश के कई शहरों में प्रदर्शन, प्रयागराज में पुलिस पर पथराव, लुधियाना, सोलापुर, रांची में भी आगजनी

0

जुमे की नमाज के बाद देशभर के कई शहरों में प्रदर्शन जारी है। इस क्रम में तेलंगाना, दिल्ली, कोलकाता, हैदराबाद और हावड़ा के साथ ही उत्तर प्रदेश के सहारनपुर, लखनऊ और प्रयागराज में भी प्रदर्शन जारी है। इस बीच उत्तर प्रदेश सरकार ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि राज्य में सुरक्षा व्यवस्था के साथ किसी तरह का खिलवाड़ न हो और यदि ऐसा होता है तो कड़ी कार्रवाई की जाए। तेलंगाना स्थित मक्का मस्जिद के बाहर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। इस बीच पुलिस ने हस्तक्षेप किया और प्रदर्शन कर रही भीड़ पर काबू कर लिया। इलाके में पुलिस की तैनाती भी बढ़ा दी गई है।

उत्‍तर प्रदेश के संवेदनशील ज‍िलों में जुमे की नमाज के चलते आज धारा 144 लागू की गई है। इसी के साथ पूरे प्रदेश में पुल‍िस अलर्ट मोड पर रहेगी। हालांकि प्रयागराज में जुमे की नमाज़ के बाद पुलिस पर पथराव की खबर सामने आई है। खुल्दाबाद थाना क्षेत्र के अटाला इलाके में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पथराव शुरू किया। पुलिस से भी झड़प हुई। पुलिस ने सख्‍ती की तो पथराव करने वाले भाग गए। कुछ देर बाद फिर पथराव किया गया। पथराव में कई लोगों के चोटिल होने की जानकारी मिली है। वाहनों पर भी पथराव किए गए।

पुलिस ने उपद्रवियों को रोकने के लिए आसू गैस के गोले दागे। सुबह से प्रयागराज का पुलिस और जिला प्रशासन जुमे की नमाज को लेकर अत्‍यधिक सक्रिय था। हर संवेदनशील इलाकों और मुस्लिम बाहुल्‍य क्षेत्रों में पुलिस, पीएसी और आरएएफ तैनात थी। पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी भी लगातार मानीटरिंग कर रहे थे और मोहल्‍लों में जाकर शांति का संदश दे रहे थे।

कानपुर, लखनऊ, बरेली, वाराणसी, मथुरा सह‍ित अन्‍य संवेदनशील ज‍िलों में शासन ने अधि‍कार‍ियों को सख्‍त न‍िर्देश द‍िए हैं। पुलिस धर्म गुरुओं से बात भी कर रही है और अराजकतत्वों पर नजर रख रही है। कोई भी गड़बड़ी करेगा उसके खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाएगी। एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि माहौल खराब करने वालों से सख्ती से निपटने के लिए कहा गया है।

राजनीति में परिवार का एक सदस्य ही काफी, सभी लोगों को मौका मिलना चाहिए: सिंधिया

0

परिवारवाद को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के दृष्टिकोण का समर्थन करते हुए नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि यह बिलकुल ठीक है। राजनीति में परिवार का एक ही सदस्य काफी है। सभी लोगों को मौका मिलना चाहिए। ज्योतिरादित्य सिंधिया के इस बयान के बाद उनके बेटे महान आर्यमन के राजनीति में आने की संभावनाओं पर फिलहाल विराम लग गया है।

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने यह बात गुरुवार को ग्वालियर प्रवास के दौरान मीडिया से कही। उन्होंने कहा कि पिछले करीब 30 वर्षों से सिंधिया परिवार का एक सदस्य ही राजनीति में रहा है। यह सिंधिया परिवार की परंपरा भी है। उन्होंने कहा कि सभी को राजनीति में आगे बढ़ने का मौका मिलना चाहिए।
ज्योतिरादित्य सिंधिया से पहले उनकी दादी राजमाता विजयाराजे सिंधिया और पिता माधवराव सिंधिया अलग-अलग दलों से राजनीति में थे। राजमाता ने अपना आखिरी चुनाव 1998 में गुना लोकसभा सीट से लड़ा था। इसके बाद स्वास्थ्य कारणों से वे चुनाव नहीं लड़ीं। माधवराव सिंधिया का निधन 2001 में हुआ था, तब वे गुना संसदीय क्षेत्र से सांसद थे। तबसे सिंधिया परिवार से ज्योतिरादित्य ही सक्रिय राजनीति में हैं।
उल्लेखनीय है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया दो दिन के प्रवास पर गुरुवार को ग्वालियर आए हैं। दोपहर को उन्होंने महल में कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। सिंधिया से मिलने वालों में नगरीय निकाय चुनाव में भाग लेने वालों की संख्या अधिक थी। उन्होंने यह भी कहा कि ढाई हजार बायोडाटा आए हैं लेकिन टिकट पार्टी के लिए काम करने वालों को ही मिलेगा।

रियल लाइफ में बेहद बोल्ड है आश्रम 3 की सेवादार कविता

0

इन दिनों एमएक्स प्लेयर (MX Player) की वेब सीरीज आश्रम 3 (Aashram 3) चर्चा में है। इस वेब सीरीज को महज 32 घंटे में करीब 100 मिलियन व्यूज मिले थे। आश्रम सीरीज में बॉबी देओल (Bobby Deol) ने बाबा निराला का रोल निभाकर काफी सुर्खिया बटोरी है। इस वेब सीरीज में काम करने वाले अन्य कलाकार भी लाइम लाइट में आ रहे है। वेब सीरीज में बाबा निराला के आश्रम की सेवादार कविता यानी अनुरिता झा (Anurita Jha) को पिंक साड़ी और साधारण लुक में दिखाया गया है। लेकिन रियल लाइफ में अनुरिता बेहद बोल्ड और ग्लैमरस है। उनका इंस्टाग्राम अकाउंट सिजलिंग फोटोज से भरा है।

सेवादार का निभाया किरदार

डायरेक्टर प्रकाश झा की वेब सीरीज आश्रम के तीनों भाग में अनुरिता झा गुलाबी साड़ी में सेवादार के रूप में नजर आई है। अनुरिता ने आश्रम के दोनों सीजन में अपनी सादगी से सभी को दिवाना बना दिया, लेकिन तीसरे सीजन में उन्होंने बोल्डनेस की हद पार कर दी।

तीसरे सीजन में दिए बोल्ड सीन्स

आश्रम 3 में अनुरिता झा ने किसिंग सीन्स दिए हैं। उनको ये रूप देख फैंस शॉक्ड हो गए। हालांकि उनके रोल को पसंद किया जा रहा है। सीरीज में सिम्पल दिखने वाली एक्ट्रेस असल जिंदगी में काफी हॉट है। उनके ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई सेक्सी फोटोज देखी जा सकती है।

गैंग्स ऑफ वासेपुर से किया डेब्यू

अनुरिता ने कई फोटोशूट भी करवाए हैं। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है। बिहार के मधुबनी की रहने वाली एक्ट्रेस ने करियर की शुरुआत बतौर मॉडल के तौर पर की थी। उन्होंने फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर से डेब्यू किया था।

इन सीरीज और फिल्मों में किया काम

अनुरिता झा इन दिनों ओटीटी में बिजी है। उन्होंने आश्रम के अलावा परछाई और परिवार वेब सीरीज में काम किया है। वहीं अनुरिता फिल्म मिथिला मखान, भारत और हेलमेट में भी नजर आ चुकी हैं।

दक्षिण अफ्रीका ने भारत को पहले टी20 में 7 विकेट से हराया

0

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में मेहमान टीम साउथ अफ्रीका के कप्तान तेंबा बावुमा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 211 रन बनाए। इस तरह अब साउथ अफ्रीका के सामने जीत के लिए 212 रन का लक्ष्य है। इसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने 19.1 ओवर में 3 विकेट पर 212 रन बनाकर ये मैच अपने नाम किया।

भारत को ओपनर ईशान किशन और रुतुराज गायकवाड़ ने अच्छी शुरुआत दिलाई। पावरप्ले में भारत ने 50 का आंकड़ा पार कर लिया। भारत को पहला झटका रुतुराज गायकवाड़ के रूप में लगा, जो 23 रन बनाकर आउट हुए। ईशान किशन ने 37 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। किशन 48 गेंदों में 76 रन बनाकर पवेलियन लौटे। श्रेयस अय्यर 36 रन बनाकर चलते बने। ऋषभ पंत 29 रन बनाकर आउट हुए। हार्दिक पांड्या 31 रन बनाकर नाबाद लौटे।

ये मैच भारतीय टीम के लिए काफी अहम था, क्योंकि टीम इंडिया अगर ये मैच जीत जाती है तो वर्ल्ड रिकॉर्ड बन जाता। भारत की टीम दुनिया की पहली ऐसी टीम होती, जिसने लगातार 13 टी20 इंटरनेशनल मैच जीते होते। इस मैच में भारतीय टीम के कप्तान ऋषभ पंत हैं, क्योंकि केएल राहुल चोट के कारण सीरीज से बाहर हो गए हैं और नियमित कप्तान रोहित शर्मा को आराम दिया गया था।

एक्ट्रेस पूजा हेगड़े ने IndiGo के स्टाफ पर लगाया बुरे बर्ताव का आरोप

0

इंडिगो एयरलाइन्स के स्टाफ का बर्ताव लगातार निशाने पर है। इस बार एक्ट्रेस पूजा हेगड़े ने देश की इस प्रमुख एयरलाइंस के खिलाफ शिकायत की है और उनके स्टाफ के व्यवहार पर नाराजगी जताई है। हाल ही में एक्ट्रेस के साथ इंडिगो एयरलाइंस में उड़ान भरते वक्त बदसलूकी हुई जिसका खुलासा उन्होंने गुरुवार को एक ट्वीट में किया। पूजा हेगड़े ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘ मुंबई से उड़ान भरते वक्त इंडिगो एयरलाइन के स्टाफ मेंबर विपुल नकाशे ने हमारे साथ बहुत बुरा व्यव्हार किया। उसने बिना किसी वजह के हमारे साथ बेहद बेरुखी और धमकी भरे अंदाज में बात की, जो काफी दुख की बात है। आमतौर पर मैं इस तरह की बातों पर ट्वीट नहीं करती, लेकिन ये वास्तव में बहुत ही बुरा था।

पूजा हेगड़े ने अपने ट्वीट में इंडिगो एयरलाइंस को टैग किया है और कंपनी के स्टाफ के अभद्र व्यव्हार के बारे में जानकारी दी। हालांकि पूजा हेगड़े के इस ट्वीट का जवाब देते हुए इंडिगो एयरलाइंस ने रिप्लाई देते हुए कहा है कि वो अपना पीएनआर और कॉन्टेक्ट नंबर डीएम करें। लेकिन सार्वजनिक तौर पर एयरलाइन्स की ओर से अभी तक इस बारे में कोई स्पष्टीकरण नहीं आया है। इंडिगो के स्टाफ के बर्ताव पर सोशल मीडिया में काफी लोग कमेंट कर रहे हैं और अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं।

इससे पहले ही बुरे बर्ताव पर हो चुकी है कार्रवाई

इंडिगो एयरलाइन्स के स्टाफ पर हाल ही में रांची में एक दिव्यांग के साथ बदसलूकी का मामला सामने आया था, जिसमें उसे प्लेन में सवार नहीं होने दिया गया था। इंडिगो ने इसे जरुरी कदम बताते हुए अपने स्टाफ के बर्ताव को उचित करार दिया था। लेकिन DGCA ने मामले की जांच के बाद उन्हें दोषी पाया और एयरलाइन्स पर 5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया था। तीन सदस्यीय टीम की जांच के बाद डीजीसीए ने अपने बयान में कहा था,‘सात मई को रांची हवाईअड्डे पर दिव्यांग बच्चे के साथ इंडिगो के कर्मचारियों का व्यवहार गलत था और इससे स्थिति बिगड़ गई थी।’