Home Blog Page 83

मुंबई में पीएम मोदी ने क्रांतिकारियों की गैलरी का किया उद्घाटन

0

महाराष्ट्र के एक दिवसीय दौरे के दूसरे चरण में पीएम नरेन्द्र मोदी मुंबई पहुंचे, जहां INS शिकारा हेलीपोर्ट पर महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी, मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, उपमुख्यमंत्री अजित पवार और प्रोटोकॉल मंत्री आदित्य ठाकरे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगवानी की। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुंबई के राजभवन में नवनिर्मित ‘जल भूषण’ भवन का उद्घाटन कर द्वार पूजन किया और मुंबई के राजभवन में ऐतिहासिक श्रीगुंडी मंदिर का भी दौरा किया। इस अवसर पर राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी, मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और उप मुख्यमंत्री अजीत पवार भी मौजूद रहे। पीएम मोदी ने राजभवन में क्रांतिकारियों की गैलरी का भी उद्घाटन किया। इस मौके पर पीएम मोदी के साथ मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे एक ही मंच पर दिखे। पीएम ने वहां उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि महाराष्ट्र ने अनेक क्षेत्रों में देश को प्रेरित किया है।

पीएम नरेन्द्र मोदी से संबोधन की अहम बातें

    • महाराष्ट्र ने तो अनेक क्षेत्रों में देश को प्रेरित किया है। अगर हम सामाजिक क्रांतियों की बात करें तो जगतगुरू श्री संत तुकाराम महाराज से लेकर बाबा साहेब आंबेडकर तक समाज सुधारकों की एक बहुत समृद्ध विरासत है।
    • महाराष्ट्र में संत ज्ञानेश्वर, संत नामदेव, समर्थ रामदास, संत चोखामेला, जैसे संतों ने देश को ऊर्जा दी है। अगर स्वराज्य की बात करें तो छत्रपति शिवाजी महाराज और छत्रपति सांभाजी महाराज का जीवन आज भी हर भारतीय में राष्ट्रभक्ति की भावना को और प्रबल कर देता है।
    • जब हम भारत की आज़ादी की बात करते हैं, तो जाने-अनजाने उसे कुछ घटनाओं तक सीमित कर देते हैं।जबकि भारत की आजादी में अनगिनत लोगों का तप और उनकी तपस्या शामिल रही है। स्थानीय स्तर पर हुई अनेकों घटनाओं का सामूहिक प्रभाव राष्ट्रीय था।साधन अलग थे लेकिन संकल्प एक था।
    • सामाजिक, परिवारिक, वैचारिक भूमिकाएं चाहे कोई भी रही हों,आंदोलन का स्थान चाहे देश-विदेश में कहीं भी रहा हो, लक्ष्य एक था – भारत की संपूर्ण आज़ादी।
    • मुंबई तो सपनों का शहर है ही, महाराष्ट्र के ऐसे अनेक शहर हैं, जो 21वीं सदी में देश के ग्रोथ सेंटर होने वाले हैं। इसी सोच के साथ एक तरफ मुंबई के इंफ्रास्ट्रक्चर को आधुनिक बनाया जा रहा है तो साथ ही बाकी शहरों में भी आधुनिक सुविधाएं बढ़ाई जा रही हैं।

वह बांद्रा कुर्ला परिसर में ‘मुंबई समाचार’ के 200वीं वर्षगांठ समारोह में भी प्रतिभागियों को संबोधित करेंगे. प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) जाएंगे, जहां वे एक साथ दूसरे कार्यक्रम में शामिल होंगे. मुंबई पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है, क्योंकि वीआईपी मूवमेंट से शहर में ट्रैफिक मूवमेंट प्रभावित होने की संभावना है. उपनगरों के एक व्यापारिक जिले बीकेसी में कार्यक्रम के बाद पीएम नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे.

मध्य प्रदेश में पूर्व वित्त मंत्री जयंत मलैया के पुत्र सिद्धार्थ मलैया ने भाजपा से दिया इस्तीफा

0

पूर्व वित्तमंत्री जयंत मलैया के पुत्र सिद्धार्थ मलैया ने भाजपा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। सोमवार को पत्रकार वार्ता आयोजित कर सिद्धार्थ ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने की घोषणा की है। साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया है कि वर्तमान में हो रहे नगर पालिका चुनाव में प्रत्येक वार्ड से उनका प्रत्याशी चुनाव लड़ेगा, जो निर्दलीय के रूप में चुनाव मैदान में होगा। सिद्धार्थ मलैया के इस फैसले से वर्तमान में दमोह भाजपा की मुश्किले और बढ़ने वाली है, क्योंकि नगर पालिका चुनाव सिर पर है और इसी बीच सिद्धार्थ मलैया का इस तरह से भाजपा से इस्तीफा देना इस चुनाव को कहीं ना कहीं प्रभावित करेगा।

गौरतलब है कि साल 2021 में दमोह विधानसभा उपचुनाव के दौरान भाजपा प्रत्याशी राहुल सिंह की करारी हार हुई थी। इस हार के लिए राहुल सिंह ने पूर्व वित्त मंत्री जयंत मलैया और उनके परिवार को दोषी बताया था, जिसके बाद भाजपा संगठन के द्वारा सिद्धार्थ मलैया सहित पांच मंडल अध्यक्षों को निलंबित कर दिया था और पूर्व मंत्री को नोटिस जारी किया था, जिसका सभी ने जवाब भी दे दिया, लेकिन एक साल का समय बीत जाने के बाद भी भाजपा में सिद्धार्थ की वापसी नहीं हुई और आखिरकार उन्होंने भाजपा को ही अलविदा कह दिया।

भिंड से बसपा विधायक संजीव सिंह भाजपा में होंगे शामिल

0

भिंड से बसपा विधायक संजीव सिंह संजू आज मंगलवार को भाजपा में शामिल होंगे। भोपाल प्रदेश कार्यालय में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा के आला पदाधिकारियों की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता लेंगे। भिंड विधायक भोपाल में मुख्यमंत्री और भाजपा के बड़े नेताओं के संपर्क में हैं। सोमवार दोपहर बाद से उनके समर्थक और कार्यकर्ता भी भोपाल के लिए रवाना हो रहे हैं। संजीव सिंह बसपा में विधायक दल के नेता हैं। ऐसे में उनका जाना बसपा के लिए मध्यप्रदेश और भिंड में बड़ा झटका है।

विधायक के पिता भाजपा से चार बार सांसद रहेः भिंड विधायक संजीव सिंह संजू का भाजपा से पुराना नाता है। भाजपा उनका पुराना घर है। संजीव सिंह के पिता डा. रामलखन सिंह भिंड-दतिया लोकसभा क्षेत्र से लगातार चार बार भाजपा से सांसद और भिंड से एक बार विधायक रहे हैं। संजीव सिंह भारतीय जनता युवा मोर्चा में प्रदेश पदाधिकारी और जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुके हैं। वर्ष 2013 में संजीव सिंह और उनके पिता डा. रामलखन सिंह भाजपा छोड़कर बसपा में शामिल हो गए थे। मंगलवार को विधायक संजीव सिंह अपने समर्थकों अैर कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा की सदस्यता लेकर घर वापसी कर रहे हैं। उनके भाजपा में जाने की खबर से ही कार्यकर्ताओं में उत्साह है।

वर्ष 2018 में बड़े अंतर से जीतकर विधायक बनेः संजीव सिंह संजू ने वर्ष 2013 में भाजपा छोड़कर बसपा से विधानसभा चुनाव लड़ा था, लेकिन जीत उनकी झोली में नहीं आई थी। वर्ष 2018 का चुनाव भी संजीव सिंह बसपा से लड़े। यह चुनाव संजीव सिंह ने 35 हजार 896 वोटों के अंतर से जीता था। जीत के इस बड़े अंतर से पूर्व मंत्री चौधरी राकेश सिंह चतुर्वेदी और विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह को हराकर संजीव सिंह विधानसभा पहुंचे। वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में उनकी यह जीत अंचल की सबसे बड़ी जीत रही। अब उनके भाजपा में वापस आने से जिले में राजनीति के समीकरण फिर से बदलेंगे।

बस और चार पहिया वाहनों से रवाना हुए कार्यकर्ताः भिंड विधायक संजीव सिंह के भाजपा में शामिल होने की खबर से सोमवार दोपहर बाद से ही कार्यकर्ताओं में उत्साह नजर आ रहा था। दोपहर तक उनके भाजपा में शामिल होने की अटकलें लगाईं जा रही थीं, लेकिन दोपहर बाद शाम होते-होते इन अटकलों की पुष्टि होने लगी। विधायक के खास समर्थक और कार्यकर्ता बस और चार पहिया वाहनों से भोपाल के लिए रवाना हुए हैं। माना जा रहा है, मंगलवार को संजीव सिंह बड़ी रैली के साथ भोपाल में भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने पहुंचेंगे।

मध्य प्रदेश के जबलपुर, शहडोल, कटनी, उमरिया और मंडला में बारिश का येलो अलर्ट

0

मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों में सोमवार को हुई बारिश ने यह जाहिर कर दिया है कि मानसून बेहद करीब आ गया है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि अगले 24 घंटे में प्रदेश में अच्छी बारिश होगी। खासतौर पर जबलपुर, कटनी, उमरिया, शहडोल, मंडला में। इन जिलों के लिए विभाग ने येलो अलर्ट भी जारी किया है। वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डा. ममता यादव का कहना है कि यहां 50-60 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और गरज-चमक के साथ खूब बारिश होगी। उन्होंने बताया कि पश्चिमी मध्य प्रदेश के इलाके जैसे भोपाल, इंदौर, खंडवा, गुना, रतलाम, धार में अगले 24 घंटे में अलग-अलग तीव्रता में बारिश की गतिविधियां होती रहेंगी। वहीं पूरे पूर्वी मध्य प्रदेश में आज से अच्छी बारिश होगी, जो लगातार तीन-चार दिन चलेगी। इससे तापमान में खासी गिरावट होगी। वहीं छिंदवाड़ा में आकाशीय बिजली गिरने से 22 वर्षीय ब्रजपाल की माैत हाे गई।

ये मौसम प्रणालियां हैं सक्रिय

मौसम विज्ञानी पी.के साहा ने बताया कि सोमवार को दक्षिण पश्चिम मानसून और आगे बढ़ गया। अब उसकी उत्तरी सीमा दियू, नन्दूरबार, जलगांव, परभनी, तिरुपति, पांडिचेरी और बंगाल की खाड़ी से होते हुए बुलरघाट से गुजर रही है। वर्तमान में अपतटीय ट्रफ दक्षिणी गुजरात तट से उत्तरी केरल तट तक विस्तृत है।

वहीं दुर्बल पश्चिमी विक्षोभ मध्य क्षोभमंडल की पछुवा पवनों के बीच एक ट्रफ के रूप पाकिस्तान में अवस्थित है, जबकि मंगलवार से अगले पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है। वहीं पूर्व-पश्चिम ट्रफ हरियाणा से उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तरी बंगाल, सिक्किम और पूर्वी असम तक विस्तृत है। इसके साथ ही पूर्व-मध्य अरब सागर में अवस्थित चक्रवातीय परिसंचरण अभी भी सक्रिय है, जिससे होकर ट्रफ लाइन महाराष्ट्र और पूर्वोत्त

BCCI ने दोगुनी कर दी पूर्व क्रिकेटरों और अधिकारियों की पेंशन- जय शाह

0

आईपीएल मीडिया राइट्स के ऑक्शन में जबरदस्त फायदा मिलने की खुशी में बीसीसीआई ने पूर्व क्रिकेटरों की पेंशन में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। इस ऐलान के मुताबिक कई पूर्व खिलाड़ियों और अधिकारियों की मासिक पेंशन दोगुनी हो जाएगी। बीसीसीआई सचिव शाह ने सोमवार 13 जून को एक ट्वीट कर बोर्ड के इस फैसले की जानकारी दी. शाह ने अपने ट्वीट में बताया, “मुझे ऐलान करते हुए खुशी हो रही है कि पूर्व क्रिकेटरों ( महिला और पुरुष) और मैच अधिकारियों की मासिक पेंशन में बढ़ोतरी की जा रही है। करीब 900 लोगों को इसका लाभ मिलेगा और इसमें से करीब 75 फीसदी लोगों की पेंशन में 100 फीसदी की बढ़ोतरी होगी।”

नेशनल हेराल्ड मामले में राहुल गांधी से साढ़े आठ घंटे तक सवाल-जवाब

0

नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से पूछताछ खत्म हो गई है। इससे पहले सुबह भी उनसे तीन घंटे की पूछताछ हुई। लंच ब्रेक के बाद राहुल गांधी दुबारा ED दफ्तर पहुंचे और तब से करीब साढ़े पांच घंटे तक पूछताछ चली। सूत्रों के मुताबिक कल भी पूछताछ जारी रहेगी। आपको बता दें कि प्रर्वतन निदेशालय (ED) ने नेशनल हेराल्ड-एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड सौदे संबंधी मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में राहुल गांधी को समन भेजा था। करीब तीन घंटे की पूछताछ के बाद एजेंसी ने लंच के लिए उन्हें ईडी दफ्तर से बाहर जाने की इजाजत दी थी। लंच टाइम में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा ने दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की। लंच के बाद राहुल से एक बार फिर पूछताछ हुई। जांच एजेंसी ने इसी मामले में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को 23 जून को तलब किया है।

कांग्रेस का विरोध-प्रदर्शन

ED की कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस के कई शीर्ष नेताओं, सांसद एवं पदाधिकारियों ने दिल्ली में ईडी के मुख्यालय तक विरोध मार्च निकाला और सत्याग्रह किया। कांग्रेस का कहना है कि उसके शीर्ष नेताओं के खिलाफ लगाए गए आरोप निराधार हैं। साथ ही ED की कार्रवाई बदले की राजनीति के तहत की जा रही है। कांग्रेस के मार्च और ‘सत्याग्रह’ को देखते हुए पुलिस ने ‘24 अकबर रोड’ (कांग्रेस मुख्यालय) जाने वाले कई रास्तों पर बैरिकेट्स लगा दिए थे और इलाके में धारा 144 लागू कर दी थी। विरोध मार्च के दौरान पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया।

कांग्रेस ने दावा किया है कि पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम को दिल्ली में पार्टी के विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने धक्का दिया, इसकी वजह से उनकी बाईं पसली में फ्रैक्चर हो गया। कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने एक वीडियो जारी कर कहा कि पूरे दिन कांग्रेस के नेताओं पर जानलेवा हमला किया गया। कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल पर भी जानलेवा हमला बोला गया।

प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किये हॉट फोटोज

0

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अभिनेत्री अक्सर अपनी हॉट फोटोज से फैंस के दिल जीत लेती हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी पुरानी फोटो पोस्ट की। जिसे देखकर उनके चाहने वाले क्रेजी हो गए। अब प्रियंका ने ऐसी तस्वीरें शेयर की है। जिससे इंटरनेट का पारा बढ़ गया है।

शर्ट के बटन खोल रखे हैं

 

प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर फोटोज और वीडियो शेयर किया है। जिसमें वो सफेद शर्ट पहने दिखाई दे रही है। अभिनेत्री ने शर्ट के बटन खोल रखे हैं। उन्हें देखकर फैंस दीवाने हो गए हैं। प्रियंका की तस्वीरें उनकी अपकमिंग फिल्म सिटाडेल के सेट से है।

शेयर की थ्रोबैक फोटो

 

इससे पहले प्रियंका ने अपनी थ्रोबैक फोटो शेयर की। जो कि काफी वायरल हो रही है। इस तस्वीर में एक्ट्रेस बिकिनी पहने बेहद सेक्सी दिखाई दे रही हैं। देसी गर्ल ने जैसे ही इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर की, चंद मिनटों पर वायरल हो गई। यूजर्स के साथ सेलेब्स इस पोस्ट पर रिएक्ट कर रहे हैं।

वायरल हुई फोटो

 

प्रियंका चोपड़ा ने अपने लुक को पूरा करने के लिए ब्लैक कलर की चूड़ियां पहनी हुई हैं। साथ ही माथे पर बिंदी लगाई हुई है। खुले बालों में एक्ट्रेस बेहद ग्लैमरस पोज देती नजर आ रही हैं। प्रियंका ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘सिरसा नवंबर 2000, पेश है मेरा 18 साल पुराना स्मोल्डर।’

दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 4 विकेट से हराकर सीरीज में बनाई 2-0 की बढ़त

0

दक्षिण अफ्रीका ने पांच मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में रविवार को भारत को 4 विकेट से हरा दिया। कटक के बाराबती स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 148 रन बनाया। दक्षिण अफ्रीका ने इस लक्ष्य को 18.2 ओवर में 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया। इस जीत के साथ दक्षिण अफ्रीका ने सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। मेहमान टीम के लिए हेनरिक क्लासेन ने करियर का चौथा और भारत के खिलाफ दूसरा अर्धशतक जमाया। उन्होंने मुकाबले में 46 गेंदों पर 7 चौके और 5 छक्के की मदद से 81 रनों की करियर की बेस्ट पारी खेली। उनके अलावा कप्तान तेम्बा बावुमा ने 35 और डेविड मिलर ने नाबाद 20 रन बनाए। भारत की ओर से भुवनेश्वर कुमार ने सर्वाधिक 4 विकेट लिए।

इससे पहले, भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 148 रन बनाए। मेजबान टीम के लिए ईशान किशन ने 34, कप्तान ऋषभ पंत ने 5, श्रेयस अय्यर ने सर्वाधिक 40 रन बनाए। वहीं, दिनेश कार्तिक ने आखिरी ओवर में दो छक्के लगाकर टीम के स्कोर को 140 के पार पहुंचाया। कार्तिक 21 गेंद में 30 रन बनाकर नाबाद रहे। दक्षिण अफ्रीका के लिये एनरिक नॉर्खिया ने दो जबकि कागिसो रबाडा, वेन पार्नेल, ड्वेन प्रिटोरियस और केशव महाराज ने एक-एक विकेट झटके।

विवादित बयान को लेकर उपद्रवियों ने स्टेशन को बनाया निशाना, लोकल ट्रेन पर किया पथराव

0

नूपुर शर्मा के विवादित बयान के खिनूपुर शर्मा के विवादित बयान के खिलाफ हिंसा का दौर जारी है। रविवार शाम मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नदिया जिले के बेथुआडहारी स्टेशन पर तांडव मचाया। उपद्रवियों की भीड़ ने अचानक स्टेशन पर हमला बोल दिया और जमकर तोड़फोड़ की। यहां तक कि उपद्रवियों ने स्टेशन पर खड़ी राणाघाट-लालगोला लोकल ट्रेन को भी निशाना बनाया और उसपर पत्थरबाजी की। पुलिस के मुताबिक पहले तो प्रदर्शनकारियों ने बड़ी संख्या में सड़क जाम करने की कोशिश की और जब पुलिस ने उन्हें वहां से हटाने का प्रयास किया, तो उनमें से कुछ स्टेशन में घुस गए। इन लोगों ने प्लेटफॉर्म पर चल रही ट्रेन पर पथराव करना शुरू कर दिया। जिसके कारण लालगोला लाइन पर ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुई हैं।

दूसरी ओर पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी को लेकर तृणमूल कांग्रेस के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव अबू सोहेल ने भाजपा की निलंबित प्रवक्ता नुपुर शर्मा के खिलाफ कांथी थाने में एफआइआर दर्ज कराई है। इससे पहले शुक्रवार 10 जून को कई शहरों में हिंसक प्रदर्शन देखने को मिले, जिनमें पश्चिम बंगाल का हावड़ा भी शामिल है। प्रशासन ने गलत सूचना के प्रसार को रोकने के लिए इंटरनेट सेवाओं को बंद कर दिया था। इस मामले को लेकर हावड़ा दो दिनों से उबाल पर था। लेकिन अब हावड़ा में एक बार फिर हिंसा भड़कने की खबर सामने आई है। यहां पुलिस पर भीड़ ने पत्थरबाजी की, जिसके बाद पुलिस की तरफ से भी जवाबी कार्रवाई की गई और आंसू गैस के गोले दागे गए। फिलहाल हालात काबू में बताये जा रहे हैं।

बिना चुनाव चुनी जा रहीं ‘गांव की सरकारें’, मुख्यमंत्री शिवराज की मुहिम का दिख रहा बड़ा असर

0

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर जिले की 33 ग्राम पंचायतों के समरस पंचायत बनने पर और विभिन्न जिलों के सात वार्डों के प्रत्याशी निर्विरोध चुने जाने पर सभी प्रतिनिधियों को शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री चौहान ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले प्रदेश में सकारात्मक वातावरण बनाने के लिए समरस पंचायतें बनाने की अपील करते हुए ऐसी पंचायतों को पुरस्कृत करने की घोषणा की थी।

शिवराज की इस पहल का व्यापक असर हुआ और सीहोर जिले की 33 ग्राम पंचायतें समरस पंचायतें बनीं। इसके अलावा विभिन्न जनपदों के सात वार्डों के प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए। आधिकारिक जानकारी के अनुसार बुधनी जनपद की नौ ग्राम पंचायतें जिनके सरपंच निर्विरोध चुने गए, उनमें ग्राम पंचायत मढ़ावन, चिकली, जैत, वनेटा, खेरी सिलगेंना, कुसुमखेड़ा, पीलीकरार, ऊंचाखेड़ा तथा तालपुरा शामिल हैं। इसी प्रकार नसरुल्लागंज जनपद की 17 ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधि निर्विरोध चुने गए हैं। इन में पिपलानी, इटावाकला, चौरसाखेडी, बडनगर, रिछाडिया कदीम, गल्लिौर, छापरी, हाथीघाट, खात्याखेडी, आंबाजदीद, तिलाडिया, सीलकंठ, ससली, कोसमी, मोगराखेड़ा लावापानी तथा बोरखेडी शामिल हैं।

यहां भी हुआ निर्विरोध निर्वाचन
मध्य प्रदेश के इछावर जिले में ग्राम पंचायत मायोपानी, सहारन, गाजाखेड़ी तथा जमुनिया हटेसिंह एवं आष्टा जनपद में आवलीखेड़ा एवं अतरालिया तथा सीहोर जिले में आमला ग्राम पंचायत के सरपंच निर्विरोध चुने गए हैं। बुधनी जिले के छह वार्डों के जनपद सदस्य निर्विरोध चुने गए। इसमें खाण्डाबड, जहानपुर, बनेटा, सरदारनगर, बोरना, बकतरा वार्ड शामिल हैं। नसरुल्लागंज जनपद के वॉर्ड क्रमांक 5 इटारसी से भी निर्विरोध जनपद सदस्य निर्वाचित हुए।

मिलेगा इतना इनाम
आपको बता दें कि ऐसी ग्राम पंचायतें जिसके सरपंच निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं उन पंचायतों को 5 लाख रुपये तथा सरपंच पद हेतु वर्तमान निर्वाचन एवं पिछला निर्वाचन निरंतर निर्विरोध होने पर पुरस्कार राशि 7 लाख रुपये एवं ऐसी ग्राम पंचायत जिसके सरपंच तथा सभी पंच निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं उन पंचायतों को सात लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। ऐसी ग्राम पंचायत जिसके सरपंच तथा सभी पंच महिला निर्वाचित हुए हैं, उनके लिए पुरस्कार राशि रुपये 12 लाख एवं पंचायत में सरपंच एवं पंच के सभी पदों पर महिलाओं के निर्वाचन निर्विरोध रूप से हुए हैं उन्हें 15 लाख रुपये का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।