Home Blog Page 48

Asteroid से टकराएगा NASA का स्पेसक्राफ्ट

0

अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा (NASA) के डबल क्षुद्रग्रह पुनर्निर्देशन परीक्षण (DART) अंतरिक्ष यान 26 सितंबर को 24,000 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से एक क्षुद्रग्रह (Asteroid) से टकराएगा। डार्ट को नवंबर 2021 में पृथ्वी से लान्च किया गया था। यह एक बस के आकार जैसा है। इसे एक खतरनाक क्षुद्रग्रह से पृथ्वी की रक्षा करने की हमारी क्षमता का परीक्षण करने और साबित करने के लिए बनाया गया था।
पृथ्वी के करीब है क्षुद्रग्रह
11 मिलियन किलोमीटर दूर से किसी लक्ष्य पर सीधा प्रहार करना आसान नहीं है। क्षुद्रग्रह को वास्तव में नासा द्वारा इसलिए चुना गया था क्योंकि यह अपेक्षाकृत पृथ्वी के करीब है। यह इंजीनियरों को प्रभाव से पहले अंतिम चरण में खुद को संचालित करने के लिए अंतरिक्ष यान की क्षमता का परीक्षण करने का अवसर देगा, क्योंकि यह स्वायत्त रूप से दुर्घटनाग्रस्त हो जाएगा।

 

रोहित शर्मा सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बने

0

रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नागपुर टी20 मैच में नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया। रोहित T20I क्रिकेट में सिक्सर किंग बन गए। ये मैच मैदान गीला होने के कारण 8-8 ओवर का हुआ, लेकिन हिटमैन शर्मा ने पहला छक्का जड़ते ही रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
भारतीय कप्तान ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले ओवर की तीसरी गेंद पर छक्का जड़ा। अब वह क्रिकेट के छोटे फॉर्मेट में सबसे अधिक सिक्सर जड़ने वाले बैट्समैन बन गए। उन्होंने इस मामले में न्यूजीलैंड के मार्टिन गप्टिल को पीछे छोड़ दिया है। गप्टिल के नाम 172 छक्के हैं। रोहित ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला छक्का लगाते हुए अपने छक्कों की संख्या को 173 पर पहुंचा दिया।
T20I क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में रोहित शर्मा पहले, मार्टिव गप्टिल दूसरे और तीसरे स्थान पर वेस्टइंडीज के क्रिस गेल हैं। बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज ने 79 मैचों में 124 सिक्सर लगाए हैं। इंग्लैंड के इयोन मोर्गन 120 छक्के के साथ इस लिस्ट में चौथे स्थान पर हैं। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान आरोन फिंच 119 छक्कों के साथ पांचवें पायदान पर हैं।

हिमाचल प्रदेश में पीएम मोदी ने चुनाव प्रचार का आगाज किया

0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को हिमाचल प्रदेश के मंडी में वर्चुअल रैली को संबोधित किया। खराब मौसम का कारण पीएम मोदी मंडी नहीं जा सके। अपने संबोधन में पीएम ने कहा, मैं अपने दूसरे घर (हिमाचल) आना चाहता था, लेकिन खराब मौसम का कारण नहीं आ सका। यह दौरा बाकी रहा। उन्होंने आगे कहा, अस्थिर सरकारों से देश आगे नहीं बढ़ पाया। आज दिल्ली में स्थिर सरकार है, देश आगे बढ़ रहा है। देश दुनिया की जनता भरोसा करने लगी है। उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड में यही हाल था। अब पांच साल बाद सरकार बदलने की सोच बदली है। हिमाचल की जनता ने भी प्रण कर लिया है कि भाजपा का सेवा का मौका दिया जाता रहेगा।
हिमाचल प्रदेश में तय कार्यक्रम के तहत मुझे अब तक मंडी पहुंच जाना था, लेकिन मौसम खराब होने की वजह से ऐसा संभव नहीं हो पा रहा है। मैं सबसे पहले क्षमा प्रार्थी हूं, दिल्ली से ही आप सभी से संवाद कर रहा हूं।
आजादी के तुरंत बाद जम्मू-कश्मीर से लेकर कारगिल युद्ध तक हिमाचल के जांबाजों ने सर्वोच्च बलिदान देकर मां भारती का सिर ऊंचा रखा है।
हिमाचल की युवा शक्ति ने हमेशा अलग-अलग मोर्चों पर देश को गौरवान्वित होने का अवसर दिया है। पहाड़ी गांधी बाबा कांशी राम समेत हिमाचल के अनेक सेनानियों ने आजादी के आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
युवाओं को ज्यादा से ज्यादा अवसर देना, हमेशा से भाजपा की सर्वोच्च प्राथमिकता रही है। मुख्यमंत्री हों, सांसद हों, मंत्री हों, भाजपा देश का वो राजनीतिक दल है जिसमें हर जगह युवाओं का प्रतिनिधित्व सबसे अधिक है। ऐसा इसलिए है, क्योंकि भाजपा देश के युवाओं पर हिमाचल के युवाओं पर सबसे अधिक भरोसा करती है। अब देश की युवा शक्ति मिलकर आजादी के अमृत काल में भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प पूरा करेगी।

नवरात्र में किसी मनोकामना की चाह है तो इन चीजों का लगाएं भोग

0

नवरात्रि का पावन त्योहार 26 सितंबर से शुरु हो रहा है। इन नौ दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा-अर्चना की जाती है। इन दिनों को बहुत शुभ माना जाता है। यह अवसर माता को प्रसन्न करने का होता है। मां भवानी शक्तिस्वरूप हैं। उनकी पूजा कर भक्त भी शक्तिमय हो जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार नवरात्र में कई चीजों का पालन करना जरूरी है। हालांकि इन नौ दिनों में अलग-अलग चीजों का प्रसाद चढ़ाकर मां दुर्गा को प्रसन्न किया जा सकता है। कहते हैं कि जो जातक सच्चे मन से प्रसाद का भोग लगाकर गरीबों और बच्चों में वितरित करता है। उसके सभी इच्छाएं माता पूरी करती हैं।
नवरात्रि 2022 में करें ये उपाय
26 सितंबर 2022- मां शैलपुत्री (पहला दिन) प्रतिपदा तिथि
शुभ रंग- सफेद, भोग- बर्फी
27 सितंबर 2022- मां ब्रह्मचारिणी (दूसरा दिन) द्वितीय तिथि
शुभ रंग- पीला, भोग- चीनी
28 सितंबर 2022- मां चंद्रघंटा (तीसरा दिन) तृतीया तिथि
शुभ रंग- लाइट ग्रीन, भोग- मालपुआ
29 सितंबर 2022- मां कुष्मांडा (चौथा दिन) चतुर्थी तिथि
शुभ रंग- लाल, भोग- नारियल की बर्फी
30 सितंबर 2022- मां स्कंदमाता (पांचवां दिन) पंचमी तिथि
शुभ रंग- सफेद, भोग-पंचामृत
1 अक्टूबर 2022- मां कात्यायनी (छठा दिन) षष्ठी तिथि
शुभ रंग- ऑरेंज, भोग- काजू बर्फी

कोकम से बनी 6 रेसिपी कोलेस्ट्रॉल को कम करती है

0

यदि आप भी अपना बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल कम करना चाहते हैं तो रोज कोकम से सेवन करना शुरू कर दें। कोकम को मालाबार इमली के नाम से भी जाना जाता है। कोकम एक छोटा लाल-बैंगनी रंग का फल है, जो स्वाद में थोड़ा मीठा और तीखा होता है। प्राचीन काल से कोकम को खाने के साथ-साथ औषधि के रूप में भी इस्तेमाल किया जा रहा है। कोकम रक्त से कोलेस्ट्रॉल कम करने में काफी मदद करता है। कोकम विशेषकर कोंकणी, गोवा, गुजराती और महाराष्ट्रीयन व्यंजनों में प्रमुखता से उपयोग जाता है। मुख्य रूप से इमली के विकल्प के रूप में इसका सेवन किया जाता है। पोषक तत्वों से भरपूर है कोकम
कोकम में कैलोरी और वसा में कम और घुलनशील फाइबर भरपूर मात्रा में होता है और कोकम वजन घटाने और कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए कारगर औषधि माना जाता है। कोकम में विटामिन ए, विटामिन बी3, विटामिन बी12 (फोलिक एसिड), आयरन, पोटेशियम, मैग्नीशियम और मैंगनीज जैसे पोषक तत्व भी होते हैं।
कोकम खाने के फायदे
कोकम शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को नियंत्रित करने के साथ-साथ कई दूसरी समस्याएं भी दूर करता है। यह एसिडिटी की समस्या को भी दूर करता है। कोकम शरीर में शुगर लेवल को नियंत्रित रखता है। पाचन में सुधार करता है। वजन घटाने में भी योगदान देता है। कोकम एक इम्युनिटी बूस्टर का भी काम करता है और इसमें एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल गुण भी होते हैं।

भोपाल से गुजरने वाली 16 ट्रेनें मैहर स्टेशन पर ठहराव लेकर चलेंगी

0

शारदेय नवरात्र दो दिन बाद शुरू होने वाले हैं। इस दौरान लाखों श्रद्धालु मैहर में माता के दर्शनों के लिए जाते हैं। यहां प्रसिद्ध मेला भी आयोजित होता है। जिसमें आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को आवागमन में दिक्कत न हो, इसे देखते हुए रेलवे ने विशेष इंतजामों के तहत यहां से गुजरने वाली 16 ट्रेनों को रोकने की योजना बनाई है। ये ट्रेनें दो से पांच मिनट का ठहराव लेकर चलेंगी।
रेलवे की जानकारी के मुताबिक 26 सितंबर से नौ अक्टूबर तक अप-डाउन की 16 ट्रेनें चलेंगी। इनमें से लगभग सभी ट्रेनें भोपाल रेल मंडल के भोपाल, रानी कमलापति, इटारसी, बीना और संत हिरदाराम नगर स्टेशन से होकर गुजरती हैं।
मैहर स्टेशन पर ये ट्रेनें लेंगी ठहराव
दोनों दिशा की लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्स., लोकमान्य तिलक टर्मिनस-छपरा एक्स., चेन्नई-छपरा एक्स., सिकन्दराबाद-दानापुर एक्स., बलसाड़-मुजफ्फरपुर एक्स., लोकमान्य तिलक टर्मिनस-डिब्रूगढ़ एक्स., सूरत-छपरा एक्स. व लोकमान्य तिलक टर्मिनस-प्रयागराज एक्सप्रेस शामिल है। आमतौर पर ये ट्रेनें मैहर स्टेशन पर ठहराव लेकर नहीं चलती है।

सीबीआई ने चाइल्ड पॉर्नोग्राफी के खिलाफ 56 स्थानों पर छापेमारी की

0

केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने चाइल्ड पॉर्नोग्राफी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। देशभर में 56 स्थानों पर छापे मारे जा रहे हैं और इस गंदे काम में लिप्त लोगों की धरपकड़ की जा रही है। सीबीआई ने इसे ऑपरेशन मेघचक्र नाम दिया है। कुल मिलाकर 19 राज्यों में छापे मारे गए हैं। अधिकारियों के मुताबिक, छापेमारी का उद्देश्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से ऐसी सामग्री को वितरित करने में शामिल व्यक्तियों और गिरोहों की पहचान करना और उनके खिलाफ कार्रवाई करना है। माना जा रहा है कि इस गोरखधंधे के लिए कई नाबालिगों को ब्लैकमेल भी किया जाता है।
इस ऑपरेशन के तहत क्लाउड स्टोरेज सुविधाओं को भी टारगेट किया जा रहा है। यही कारण है कि ऑपरेशन को मेघचक्र नाम दिया गया है। क्लाउड स्टोरेज सुविधाओं का उपयोग पेडलर्स द्वारा किया जाता है। इसी तकनीक का उपयोग कर नाबालिगों के साथ अवैध यौन गतिविधियों के ऑडियो-विजुअल प्रसारित किए जा रहे हैं। सीबीआई के एक अधिकारी ने बताया कि सीबीआई साइबर अपराध के खिलाफ कार्रवाई करती रही है। इस बार सीएसएएम पेडलर्स को निशाने पर लिया गया है।

माफिया को दफन करना ही पड़ेगा – सीएम शिवराज

0

आलीराजपुर। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने चंद्रशेखर आजादनगर में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा है कि भाजपा की सरकार सज्जन के लिए फूल से ज्यादा कोमल है, मगर गुंडे-माफिया के लिए वज्र से भी ज्यादा कठोर। ऐसे लोगों को तो दफन करना ही पड़ेगा। अभी इंदौर में सात साल की बच्ची के साथ घटना हुई। मैंने आज ही मीटिंग लेकर कहा है कि ऐसे लोगों को फांसी की सजा होनी चाहिए।
सीएम यहां नगर परिषद चुनाव में पार्षद प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बेटियां बोझ नहीं वरदान हैं। हमने लाड़ली लक्ष्मी योजना शुरू की। अब वो बेटियां बड़ी हो गई हैं। बड़ी होने पर बेटियों को 1.18 हजार रुपये दिए जाएंगे। आगे कालेज की पढ़ाई के लिए भी एडमिशन के समय साढ़े 12 हजार और डिग्री लेने पर साढ़े 12 हजार दिए जाएंगे। उन्होंने कहा, मेडिकल व इंजीनियरिंग कालेज में प्रवेश लेने पर कई अभिभावक फीस नहीं भर पाते। ऐसे बच्चों की फीस भी मामा भरेगा। रोजगार के लिए 18 हजार शिक्षकों की भर्ती की जा रही है। प्रदेश में एक साल में एक लाख भर्तियां होंगी। स्वरोजगार की भी अनेक योजनाएं हैं। स्वरोजगार के लिए बैंक से कर्ज लेने पर गारंटी मामा देगा। उसकी चिंता करने की भी कोई जरूरत नहीं है। आयुष्मान योजना के तहत इलाज के लिए कार्ड बनाए जा रहे हैं। जिनके कार्ड नहीं बने, चुनाव के बाद यहां शिविर लगाकर कार्ड बनाए जाएंगे।

भोपाल में हुई ब्लैकमेलिंग की घटना पर मुख्यमंत्री चौहान ने ली आपात बैठक दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई कर दंडित करें

0

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि पुलिस प्रशासन, ब्लैकमेलिंग की घटनाओं को गंभीरता से लें। कॉलेज परिसर, छात्रावास आदि में विशेष सतर्कता बरती जाए। इस प्रकार की घटनाओं में लिप्त व्यक्तियों पर सख्त कार्रवाई की जाए। यह सुनिश्चित करें कि कॉलेज और छात्रावासों में अवांछित तत्व प्रवेश नहीं करें।
मुख्यमंत्री चौहान ने भोपाल में आईटीआई की छात्रा से ब्लैकमेलिंग की घटना और इस संबंध में की गई कार्यवाही पर पुलिस अधिकारियों की आपात बैठक ली। निवास कार्यालय में सुबह बुलाई गई बैठक में पुलिस महानिदेशक सुधीर सक्सेना, पुलिस आयुक्त भोपाल मकरंद देउस्कर, कलेक्टर भोपाल अविनाश लवानिया तथा अन्य अधिकारी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि ब्लैकमेलिंग की प्रवृत्ति को रोकने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएँ। दोषियों के विरूद्ध त्वरित कार्रवाई कर उन्हें दंडित किया जाए।

ब्लाइंड क्रिकेट खिलाड़ियों के साथ मुख्यमंत्री चौहान ने किया पौध-रोपण

0

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्मार्ट सिटी उद्यान में क्रिकेट एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड एमपी के अध्यक्ष डॉ. राघवेंद्र शर्मा तथा ब्लाइंड वर्ल्ड कप के 29 खिलाड़ियों के साथ पौध-रोपण किया। मुख्यमंत्री चौहान ने कचनार, बादाम और मौलश्री के पौधे लगाए।
अध्यक्ष डॉ. राघवेंद्र शर्मा ने बताया कि आगामी दिसंबर माह में ब्लाइंड क्रिकेट वर्ल्ड कप होने जा रहा है। इसके लिए सिलेक्शन ट्रायल चल रहा है। टीम चयन के लिए 15 राज्यों से 29 खिलाड़ी भोपाल आए हैं। इंदौर में 7 दिसंबर को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ब्लाइंड वर्ल्ड कप का मैच होगा। मुख्यमंत्री चौहान को एसोसिएशन द्वारा मैच के शुभारंभ के लिए आमंत्रित किया गया।
मुख्यमंत्री चौहान ने सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। मुख्यमंत्री चौहान को खिलाड़ियों ने ब्लाइंड क्रिकेट की विशेष गेंद भेंट की। मुख्यमंत्री चौहान ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया तथा उन्हें आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएँ दी।
मुख्यमंत्री चौहान के साथ प्रवीण कुमार शर्मा, सुजीत मुंडा, मुकेश कुमार रावत, अंका वेंकटेश्वर राव, एमडी जफर इकबाल, ओमप्रकाश पाल, ललित मीना, नीलेश यादव, सोवेंदु मेहता, सोनू गोलकर, अजय कुमार रेड्डी, वेंकटेश्वर राव दुन्ना, मनीष ए, नकुल बडनायक, गंभीर सिंह चौहान, दीपक सिंह रावत, इरफान दीवान, लोकेश, सुरजीत घारा, दीपक मलिक, सुनील रमेश, तोमपाकी दुर्गा राव, प्रकाश जय रमैय्या, सुखराम मांझी, अमित रवि, दीपक, मोहम्मद अज़ीम, घेवर रेबारी, तथा श्रीजी नागर ने पौध-रोपण किया। इन खिलाड़ियों में सोनू गोलकर और ओम प्रकाश पाल मध्य प्रदेश से है।