थांगलसुन गंगटे के दो गोल की मदद से भारत ने एएफसी अंडर-17 एशियाई कप क्वॉलिफायर्स फुटबॉल प्रतियोगिता में कुवैत को 3-0 से करारी शिकस्त देकर अपना विजय अभियान जारी रखा. भारत ने अपने पहले मैच में मालदीव को 5-0 से पराजित किया था. गंगटे के दो गोल से भारत ने कुवैत के खिलाफ भी तीन अंक हासिल किए. इस तरह से भारतीय टीम ने अभी तक एक भी गोल नहीं गंवाया है.
भारत की इस जीत में गोलकीपर साहिल ने भी अहम भूमिका निभाई. उन्होंने कई शानदार बचाव किए जिससे भारत ने टूर्नामेंट में अभी तक गोल नहीं खाने का अपना रिकॉर्ड कायम रखा. भारतीय टीम ने शुरू से ही हमलावर तेवर अपनाए जिसका उसे फायदा भी मिला. उसने लगातार कुवैत के गोल पर हमले किए जिसका फायदा उसे 16वें मिनट में मिला, जब गंगटे ने टीम को बढ़त दिलाई. साहिल ने इसके बाद दो शानदार बचाव किए जिससे भारत मध्यांतर तक 1-0 से आगे रहा.
कोरू के पास 60वें मिनट में गोल करने का अच्छा मौका था, लेकिन उनका हेडर क्रॉसबार से ऊपर निकल गया. इसके चार मिनट बाद हालांकि वह भारत की बढ़त को दोगुना करने में सफल रहे. साहिल ने 69वें मिनट में एक और शानदार बचाव किया जिसके दो मिनट बाद गंगटे ने अपना दूसरा और टीम की तरफ से तीसरा गोल दागा. भारतीय टीम ने इसके बाद कुवैत को कोई मौका नहीं दिया और तीन महत्वपूर्ण अंक हासिल किए.
00
अंडर-17 एशियाई कप क्वॉलिफायर्स में कुवैत को 3-0 से हराया
पहली बार महिला मुख्य अतिथि RSS की शस्त्र पूजा में शामिल हुई
विजयदशमी के मौके पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) का शस्त्र पूजन कार्यक्रम शुरू हो गया है। नागपुर मुख्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने हजारों स्वयंसेवकों के साथ शस्त्र पूजा की।
वहीं इस बार कार्यक्रम में किसी महिला को बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित किया गया है। ऐसा पहली बार हुआ है जब आरएसएस के इस तरह के कार्यक्रम में कोई महिला बतौर मुख्य अतिथि पहुंची हैं। पद्मश्री संतोष यादव इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद हैं। वह दो बार माउंट ऐवरेस्ट फतह करने वालीं अकेली महिला हैं।
मोहन भागवत का संबोधन
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत स्वयंसेवकों को संबोधित करेंगे। नागपुर मुख्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी व महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी मौजूद हैं। बता दें 1925 में दशहरे के दिन ही आरएसएस की स्थापना की गई थी। डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार ने संघ की स्थापना की थी। अपने स्थापना दिवस कार्यक्रम में संघ देश भर में पथ संचलन कार्यक्रम का आयोजन करता है।
दशहरे पर भोपाल में झमाझम वर्षा
अलग-अलग स्थानों पर बनीं मौसम प्रणालियों के असर से मध्य प्रदेश के अधिकतर जिलों में रुक-रुककर वर्षा होने लगी है। राजधानी भोपाल में भी मंगलवार के बाद बुधवार को भी बौछारें पड़ने का सिलसिला जारी है। शहर में मंगलवार शाम से ही बादल छाए हुए हैं। बुधवार को सुबह कुछ देर के के लिए धूप खिली, लेकिन फिर काली घटाएं छा गईं और दोपहर करीब 12 बजे शहर के अनेक हिस्सों में वर्षा शरु हो गई। करीब आधा घंटा तक तेज बौछारें पड़ीं। इसके बाद भी रिमझिम फुहारों का सिलसिला जारी है। इससे शहर के अनेक हिस्सों में दशहरा के मौके पर आज शाम को होने वाले रावण दहन के कार्यक्रमों पर भी ग्रहण लग गया। बता दें कि शहर में छोला, टीटी नगर, भेल, बिट्टन मार्केट, कोलार समेत 15 से ज्यादा जगहों पर रावण दहन के कार्यक्रम हैं। तेज बारिश होने से रावण दहन की तैयारियों पर भी असर पड़ा है। आयोजन समितियों के लोग बारिश के बीच पन्नियों से रावण, मेघनाद व कुंभकरण के पुतले ढकते नजर आए।
गौरतलब है कि पिछले 24 घंटों के दौरान बुधवार सुबह साढ़े आठ बजे तक खजुराहो में 63, दमोह में 59, उमरिया में 51, सीधी में 37.4, रीवा में 25, जबलपुर में 23.8, ग्वालियर में 11.8, सतना में 11, नौगांव में 10.4, मलाजखंड में 9.8, नरसिंहपुर में पांच, मंडला में चार, पचमढ़ी में 3.8, सागर में 2.6, भोपाल में 0.2 मिलीमीटर वर्षा हुई। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक बुधवार को भोपाल, रीवा, शहडोल, सागर, ग्वालियर, जबलपुर, नर्मदापुरम संभागों के जिलों में वर्षा की संभावना है। भोपाल, रीवा, सागर, ग्वालियर संभागों के जिलों में दोपहर के बाद झमाझम वर्षा होने की संभावना है। वर्षा के कारण दशहरा पर्व पर शाम के समय रावण दहन का कार्यक्रम प्रभावित हो सकता है।
मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक वर्तमान में बंगाल की खाड़ी एवं उससे लगे आंध्र प्रदेश पर एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इस मौसम प्रणाली से लेकर पूर्वी मध्य प्रदेश से होकर उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश तक एक ट्रफ लाइन बनी हुई है। इसके अतिरिक्त उत्तराखंड पर एक पश्चिमी विक्षोभ ट्रफ के रूप में बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है। मौजूदा मौसम प्रणालियों के असर से पूरे प्रदेश में रूक-रूककर वर्षा हो रही है। बुधवार को रीवा, सागर, शहडोल संभागों के जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा भी हो सकती है। राजधानी में दोपहर बाद शहर में झमाझम वर्षा होने के आसार बने हुए हैं।
पीएम मोदी कुल्लू दशहरे में शामिल हुए
पीएम मोदी कुल्लू दशहरे में शामिल हुए
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में आज से सात दिवसीय विश्व विख्यात कुल्लू दशहरा उत्सव शुरु होने जा रहा है। इसकी शुरुआत भगवान रघुनाथ की भव्य रथयात्रा के साथ होगी। पीएम मोदी भी ऐतिहासिक रथ मैदान में पहुंच गये हैं। इस दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर, राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर, कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर, कई मंत्री और विधायक भी मौजूद हैं। आपको बता दें कि हिमाचल के इतिहास में पहली बार देश के प्रधानमंत्री इस समारोह में शिरकत कर रहे हैं।
कुल्लू दशहरा उत्सव की 1660 ईस्वी से शुरुआत हुई थी। राजा जगत सिंह के समय में अयोध्या से भगवान रघुनाथ की मूर्ति कुल्लू लाई गई थी। मान्यता है कि अश्वमेघ यज्ञ के समय भगवान श्रीराम ने भगवान रघुनाथ की मूर्ति का निर्माण किया था। विश्व प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय दशहरा देव महाकुंभ में करीब 4 बजे सैकड़ों देवी देवताओं के पूरे लाव लश्कर के साथ भगवान रघुनाथ भव्य रथयात्रा शुरू हुई।
बारामूला में अमित शाह बोले ‘मैं पाकिस्तान से बात नहीं करूंगा’
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के तीन दिवसीय जम्मू-कश्मीर दौरे का बुधवार को आखिरी दिन है। अमित शाह ने बारामूला में रैली को संबोधित किया। शाह ने कहा, आतंकवाद से किसी का भला नहीं हुआ, जम्मू कश्मीर के 42 हजार लोग आतंकवाद की भेंट चढ़ गए, इनकी मौत के यह तीन परिवार जिम्मेदार हैं। गांव तक जम्हूरियत पहुंचाने का काम किया है। पहले जम्मू कश्मीर में जम्हूरियत की व्याख्या थी तीन परिवार, 87 विधायक। कश्मीर की इस खूबसूरत वादी मे हजारों लोग विकास की गाथा सुनने के लिए, नरेंद्र मोदी का साथ देने के लिए यहां जमा हुए हैं। अमित शाह ने कहा कि कुछ लोग मुझे पाकिस्तान से बात करने की सलाह देते हैं। मैं पाकिस्तान से बात नहीं करूंगा, मैं बारामूला के लोगों से बात करूंगा, मैं जनसभा में बात करूंगा।
शाह ने महबूबा को जवाब देते हुए कहा कि वह कहती थी कि क्या दिया हिसाब देकर जाना। मोदी जी ने जम्हूरियत को 30 हजार लोगों तक पहुंचाने का काम किया है। अभी तक लोकतंत्र का अर्थ तीन परिवार तक सीमित थे। इन तीन परिवारों ने भ्रष्टाचार रोकने के लिए कुछ नहीं किया। गरीबों का पैसा भ्रष्टज्ञचार की भेंट चढ़ना चाहिए क्या। अब मैं पूछ रहा हूं 70 साल तक इन परिवारों ने शासन किया, कितने युवाओं को रोजगार मिला, कितना निवेश आया। आज मैं हिसाब पूछना चाहता। कश्मीर की इस खूबसूरत वादी मे हजारों लोग विकास की गाथा सुनने के लिए, नरेंद्र मोदी का साथ देने के लिए यहां जमा हुए हैं। पहले यह टेररिस्ट हाटस्पाट था अब टूरिस्ट हाटस्पाट है। पहले छह लाख सैलानी कश्मीर आते थे इस वष्र 22 लाख सैलानी आ चुके हैं।
भारी सुरक्षा बंदोबस्त के बीच हो रही इस रैली में भारी संख्या में मुस्लिम महिलाएं भी पहुंची हैं। वहीं यह पहला मौका है जब केंद्रीय गृह मंत्री जम्मू-कश्मीर में दशहरा मनाएंगे। इससे पहले बुधवार सुबह अमित शाह और उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने श्रीनगर में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सुरक्षा समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। अमित शाह के इस दौरे को बहुत अहम माना जा रहा है। आर्टिकल 370 हटने के बाद यह पहला मौका है जब अमित शाह जम्मू-कश्मीर पहुंचे हैं।
हम जिसका शिलान्यास करते हैं, उसका उद्घाटन भी करते हैं-पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल प्रदेश के दौरे पर हैं। पीएम बुधवार सुबह बिलासपुर पहुंचे और यहां AIIMS का उद्घाटन किया। खास बात यह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पांच साल पहले (2017 में) इस AIIMS का शिलान्यास किया था। इस तरह प्रदेशवासियों को सस्ता और अच्छा इलाज मुहैया करवाने का प्रधानमंत्री मोदी और प्रदेश सरकार का सपना पांच साल में साकार होने जा रहा है। बिलासपुर AIIMS 1,470 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बना है। इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और भाजपा के अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद रहे।
पीएम मोदी ने बिलासपुर में रैली को संबोधित किया। पीएम ने कहा, आप सभी को, संपूर्ण देशवासियों को विजयादशमी के अवसर पर अनंत-अनंत शुभकामनाएं। ये पावन पर्व हर बुराई से पार पाते हुए, अमृत काल में जिन ‘पंच प्राणों’ का संकल्प देश ने लिया है, उन पर चलने के लिए नई ऊर्जा देगा। मेरा सौभाग्य है कि विजयादशमी पर हिमाचल प्रदेश के लोगों को स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार और इंफ्रास्ट्रक्चर के हजारों करोड़ रुपये के प्रोजक्ट का उपहार देने का अवसर मिला है।
बच्चन परिवार की बहू ऐश्वर्या लग्जरी लाइफ से लेकर आलीशान घर तक, अरबों की मालकिन है
मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय बच्चन बॉलीवुड की एक बेहतरीन एक्ट्रेस हैं। ऐश्वर्या की खूबसूरती से तो सभी वाकिफ हैं। लेकिन ऐश्वर्या एक्टिंग के साथ-साथ एक बिजनेस वुमन भी हैं। वे कई सालों से काम कर रही हैं। और अब भी उनका काम जारी है। ऐश्वर्या आज पूरी दुनिया में एक जाना माना नाम है। ऐश्वर्या काफी आलीशान जिंदगी जीती हैं। वे अपनी मॉडलिंग, एक्टिंग और बिजनेस के कारण आज अरबों की मालकिन हैं। एक्ट्रेस ली लग्जरी लाइफ में आलीशान घर और कीमती गाड़ियां शामिल है। आज हम आपको बताते हैं कि ऐश्वर्या राय की नेटवर्थ कितनी है।
ऐश्वर्या एक्ट्रेस होने के साथ-साथ एक बिजनेस वुमन भी है। ऐश्वर्या ने ‘Ambee’ नाम की एक कंपनी में करीब एक करोड़ रुपये इन्वेस्ट किए हुए हैं। जो कि एक एनवायरनमेंट इंटेलिजेंस स्टार्टअप है। इसके अलावा वे पोषण पर आधारित स्वास्थ्य सेवा स्टार्टअप ‘Possible’ की भी इन्वेस्टर हैं। इस कंपनी ने ऐश्वर्या की मदद से पांच करोड़ रुपये लिए हैं। ऐश्वर्या का जुहू वाला घर जलसा लगभग 112 करोड़ रुपये का है।
इसके साथ ही उनके पति अभिषेक ने दुबई के जुमेराह गोल्फ एस्टेट्स में सैंक्चुअरी फॉल्स में एक महल जैसा विला भी खरीदा हुआ है। एक्ट्रेस के पास बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स में एक लग्जरी अपार्टमेंट भी है। 5500 वर्ग फुट के क्षेत्र में इस अपार्टमेंट को 38,000 रुपए प्रति वर्ग फुट की कीमत पर खरीदा था। जिसकी टोटल कीमत 21 करोड़ रुपये बताई गई है।
इंडोनेशिया में फुटबॉल मैच के दौरान ग्राउंड में भड़की हिंसा
इंडोनेशिया में एक फुटबॉल मैच के दौरान भड़की हिंसा में कम से कम 127 लोगों की मौत हो गई, साथ ही 160 लोगों गंभीर घायल हो गए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। एक टीम के मैच हारने के बाद बड़े पैमाने पर हिंसा भड़क गई। समाचार एजेंसी एएफपी ने पुलिस के हवाले से जानकारी दी है कि मौत तब हुई जब गुस्साए प्रशंसकों ने पूर्वी जावा में एक मैच के बाद फुटबॉल मैदान पर हमला कर दिया। मिली जानकारी के मुताबिक हिंसा में दो पुलिसकर्मियों की भी मौत हो गई है। AFP ने पूर्वी जावा के पुलिस प्रमुख निको अफिंटा के हवाले से बताया कि स्टेडियम के अंदर 34 लोगों की मौत हुई और बाकी की अस्पताल में मौत हो गई।
इसलिए फुटबॉल मैच में भड़की हिंसा
पर्सबाया सुरबाया ने इंडोनेशिया में अरेमा एफसी से फुटबॉल मैच 3-2 से जीत लिया था, इसके बाद अरेमा एफसी के हजारों फैंस खेल के मैदान में घुस गए और हिंसा करने लगे। स्थानीय पुलिस और इंडोनेशियाई राष्ट्रीय सशस्त्र बलों के सदस्यों ने मैदान में प्रवेश किया और पर्सबाया सुरबाया के खिलाड़ियों की रक्षा की गई।
सचिन की इंडिया लीजेंड ने श्रीलंका को हराकर लगातार दूसरी बार किया खिताब पर कब्जा
रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के खिताबी मैच में शनिवार देर रात सचिन तेंदुलकर की कप्तानी वाली इंडिया लीजेंड ने श्रीलंका लीजेंड को मात देकर लगातार दूसरी बार खिताब पर कब्जा किया। नमन ओझा के तूफानी शतक के सामने लंकाई टीम की क नहीं चली और भारत ने 22 रन से मैच पर कब्जा किया। बता दें कि इससे पहले साल 2021 में हुए टूर्नामेंट के पहले सीजन के दौरान भी इंडिया लीजेंड ने जीत दर्ज की थी।
नमन ओझा ने मैच में 15 चौकों और दो छक्कों की मदद से 71 गेंदों पर 108 रन की पारी खेली. जिसके दम पर इंडिया लीजेंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 195 रन बनाए. लक्ष्य का पीछा करने के दौरान श्रीलंका लीजेंड की टीम 162 रन पर ऑलआउट हो गई. विनय कुमार ने तीन और अभिमन्यु मिथुन ने दो विकेट निकाले. नमन ओझा प्लेयर ऑफ द मैच बने जबकि तिलकरत्ने दिलशान को प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड दिया गया।
सचिन तेंदुलकर मैच में पहली ही गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए. सुरेश रैना भी महज चार रन का योगदान ही दे पाए. विनय कुमार 36(21) ने इसके बाद नमन ओझा के साथ मिलकर पारी को सभाला. दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 90 रन की साझेदारी बनी. युवराज सिंह ने 19 और इरफान पठान ने 11 रन का योगदान दिया
लक्ष्य का पीछा करने के दौरान श्रीलंका की शुरुआत बेहद खराब रही. महज 41 रन पर ही टीम के चार प्रमुख बल्लेबाज आउट हो चुके थे. नंबर-7 पर बल्लेबाजी के लिए आए ईशान जयारत्ने ने 51 रन की पारी खेलकर अंत में टीम को संभालने का प्रयास जरूर किया लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी.
पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर मुख्यमंत्री चौहान ने सादर नमन किया
जय जवान, जय किसान का नारा देकर देश को नई शक्ति और दिशा देने वाले भारत के द्वितीय प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर सादर नमन। आपका आदर्श जीवन और कल्याणकारी विचार सदैव हमें राष्ट्र और समाज की सेवा के लिए प्रेरित करते रहेंगे ।





