BCCI ने बांग्लादेश के खिलाफ खेलने के लिए भारत की वनडे टीम का ऐलान कर दिया है। तेज गेंदबाज कुलदीप सेन और ऑलराउंडर शाहबाज अहमद यश दयाल और रवींद्र जडेजा की जगह लेंगे। बीसीसीआई ने बांग्लादेश ओडीआई के लिए नई टीम की घोषणा की है और एक बनाम न्यूजीलैंड में दो बदलाव भी किए हैं। वरिष्ठ चयन समिति ने दिसंबर में बांग्लादेश के खिलाफ आगामी 3 मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला के लिए यश दयाल और रवींद्र जडेजा की जगह तेज गेंदबाज कुलदीप सेन और हरफनमौला शाहबाज अहमद को नामित किया है। दयाल की पीठ के निचले हिस्से में समस्या है और वह सीरीज से बाहर हो गए हैं जबकि जडेजा अभी घुटने की चोट से उबरे नहीं हैं और वह बीसीसीआई की मेडिकल टीम की निगरानी में रहेंगे। बयान में आगे कहा गया है कि कुलदीप और शाहबाज अब सीधे बांग्लादेश वनडे में हिस्सा लेंगे। कुलदीप और शाहबाज़ को शुरू में न्यूजीलैंड में 25 नवंबर से ऑकलैंड में शुरू होने वाली 3 मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला के लिए टीम में नामित किया गया था। हालांकि, अब वे बांग्लादेश जाने वाली टीम का हिस्सा होंगे।
सुपारी के व्यापार-नौकरी में सफलता पाने के लिए करें ये उपाय
भारत में सुपारी सिर्फ खाने के लिए इस्तेमाल नहीं की जाती बल्कि पूजा-पाठ में भी काम आती है। सनातन संस्कृति के अनुसार सुपारी पूजन सामग्री का अहम हिस्सा है। शास्त्रों में ऐसा कहा गया है कि विघ्नहर्ता भगवान गणेश को सुपारी अत्यंत प्रिय है। भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा में भी सुपारी का उपयोग किया जाता है। मां दुर्गा को पान-सुपारी चढ़ाई जाती है। पूजा-पाठ के अलावा ज्योतिष शास्त्र में सुपारी से जुड़े कुछ खास उपाय भी बताए गए हैं। आइये जानते हैं सुपारी से जुड़े कुछ खास उपायों के बारे में।
सुपारी बनाएगी बिगड़े काम
अगर आपको किसी कार्य में सफलता नहीं मिल रही है या लंबे समय से कोई काम अटका हुआ है तो सुपारी आपके इस अटके काम को बना सकती है। एक पान के पत्ते पर देसी घी में लाल सिन्दूर मिलाकर स्वस्तिक बनाएं, इसके बाद कलावे में लपेटी हुई सुपारी पत्ते पर रखें। बुधवार के दिन गणेश जी की पूजा के बाद इन सभी को एक लाल कपड़े में लपेटकर पूजा स्थान पर रख दें। प्रतिदिन इसकी पूजा करें। आपके सभी अटके हुए काम पूरे होने लगेंगे।
अभिनेता विक्रम गोखले की हालत गंभीर
हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता विक्रम गोखले की हालत गंभीर बनी हुई है। गुरुवार सुबह उनकी पत्नी वृषाली गोखले ने बताया कि विक्रम गोखले पिछले 24 घंटों से गंभीर हैं। डॉक्टर अपनी पूरी कोशिश कर रहे हैं, लेकिन इलाज और दवाओं का ज्यादा असर नहीं दिख रहा है। उनके कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया है।
इससे पहले बुधवार रात विक्रम गोखले के परिवार ने उनकी मौत की खबरों का खंडन किया। विक्रम गोखले अभी पुणे के एक अस्पताल में भर्ती हैं। 82 वर्षीय अभिनेता को कुछ दिनों पहले दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। विक्रम गोखले की बेटी ने कहा, ‘उनकी हालत अभी भी गंभीर है और लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर है। उनका निधन नहीं हुआ है। उनके लिए प्रार्थना करते रहें।’
भारत जोड़ो यात्रा का मध्य प्रदेश में दूसरा दिन, राहुल के साथ प्रियंका भी शामिल
मध्य प्रदेश में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का आज दूसरा दिन है, गुरुवार सुबह 6:20 बजे यह खंडवा जिले के बोरगांव से शुरू हुई और अब तक रुरस्तमपुर पहुंच चुकी है। भारत जोड़ो यात्रा में आज प्रियंका गांधी वाड्रा और सचिन पायलट भी शामिल हो गए हैं। बोरगांव से दो घंटे में यात्रा करीब आठ किमी चलकर सुबह आठ बजे कुमठी पहुंची। यहां गुरुकृपा फैमिली रेस्टारेंट पर राहुल गांधी रुके और नाश्ता किया। इसके बाद वे रुस्तमपुर के लिए आगे बढ़ गए। रास्ते के दोनों ओर राहुल गांधी और भारत जोड़ो यात्रा को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ लग रही हैं। ग्रामीणों ने जगह-जगह इनका स्वागत भी किया।
ग्राम रुस्तमपुर में राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा ने गांव से गुजरते हुए सड़क किनारे उन्हें देखने के लिए खड़ी मजदूर पेशा परिवार की बातचीत की। उन्हें अपने काफिले के अंदर बुलाकर गले में हाथ डाल कर दोनों भाई बहनों ने उससे चर्चा की। उसने बताया कि मेरा नाम भी प्रियंका है तो प्रियंका वाड्रा ने उससे हाथ भी मिलाया।
कोरोना का चीन में पलटवार, एक दिन में सामने आए 31,000 केस
चीन में कोरोना महामारी ने एक बार फिर सिर उठाया है। स्थानीय स्वास्थ्य ब्यूरो के आंकड़ों से पता चलता है कि महामारी फैलने के बाद यह दूसरा मौका है जब भारी संख्या में मरीज सामने आ रहे हैं। बीजिंग समेत कुछ बड़े शहरों में लॉकडाउन जैसे हालात हैं। सामूहिक परीक्षण किया जा रहा है। यात्रा प्रतिबंध लगाए गए हैं। समाचार एजेंसी एएफपी ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य ब्यूरो के हवाले से बताया कि चीन ने बुधवार को कोरोना के कुल 31,454 मामले दर्ज किए गए।
खंडवा जिले के पंधाना में हुआ पेसा जागरूकता सम्मेलन
खंडवा जिले के पंधाना में हुआ पेसा जागरूकता सम्मेलन
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मध्यप्रदेश में अनुसूचित क्षेत्रों में पेसा एक्ट लागू कर जनजातीय भाई-बहनों के सर्वांगीण विकास के लिए नया इतिहास रचा जा रहा है। पेसा एक्ट में प्रावधान है कि ग्राम विकास की कार्य-योजना ग्राम सभा बनाएगी। ग्राम सभा की अनुमति के बाद ही ग्राम पंचायत को मिलने वाली राशि खर्च होगी। ग्राम सभा विकास कार्यों की गुणवत्ता की निगरानी रखेगी। मस्टर रोल ग्राम सभा के सामने निरीक्षण के लिए रखा जाएगा। श्रमिकों को पूरा पारिश्रमिक समय पर मिले, इसका ध्यान भी ग्राम सभा रखेगी। गाँव में सरकार अब गाँव की चौपाल से चलेगी।
मुख्यमंत्री चौहान खंडवा जिले के पंधाना में पेसा जागरूकता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री चौहान ने घोषणा की कि पंधाना-घाटाखेड़ी-कालका मार्ग को अब “अमर क्रांतिकारी टंट्या भील” मार्ग के नाम से जाना जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि काम के लिए गाँव से बाहर जाने वाले श्रमिकों को पहले ग्राम सभा को बताना होगा कि वह कहाँ काम करने जा रहे हैं, उन्हें उस स्थान का पता लिखाना होगा, जिससे कि श्रमिकों के हितों का ध्यान ग्राम सभा रख सकें। पेसा एक्ट के नियम में प्रावधान है कि शासन की योजना के किसी प्रोजेक्ट में किए जाने वाले सर्वे और भू-अर्जन के लिये ग्राम सभा की अनुमति आवश्यक होगी। विकास के सभी कार्य ग्राम सभा की अनुमति से ही होंगे। पेसा एक्ट जनजातीय भाई-बहनों को हर तरह से मजबूत बनाने के लिए है। यह कानून किसी भी व्यक्ति के खिलाफ नहीं है। सामान्य और पिछड़ा वर्ग के खिलाफ नहीं है। इसे 89 अनुसूचित जनजाति विकासखंड के ग्रामीण क्षेत्र में लागू किया गया है। पेसा एक्ट में अनुसूचित क्षेत्रों में जल, जंगल और जमीन से संबंधित अधिकार नागरिकों को ग्राम सभा के माध्यम से दिये गये हैं।
भारतीय कम्पनी सचिव संस्थान के सदस्यों ने मुख्यमंत्री चौहान के साथ भी किया पौध-रोपण
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्मार्ट सिटी उद्यान में खिरनी, करंज और हरसिंगार के पौधे लगाए। कम्पनी सेक्रेटरी का कोर्स कराने वाली संस्था भारतीय कम्पनी सचिव संस्थान (आई.सी.एस.आई.) के अध्यक्ष सी.एस. विवेक नायक सहित सी.एस. योगेश खाकरे, पी.के. राय, अमित जैन, अवधेश पाराशर, प्रणय पटेल, प्रवेश धवन, अरविंद तिवारी तथा मनीष पाटीदार पौध-रोपण में शामिल हुए।
भारतीय कम्पनी सचिव संस्थान द्वारा वन महोत्सव, रक्तदान शिविर, कॅरियर जागरूकता और स्वच्छता संबंधी अभियान संचालित किए जाते हैं। मुख्यमंत्री चौहान के साथ आकाशवाणी भोपाल के समाचार संपादक संजीव शर्मा ने भी अपनी विवाह वर्षगाँठ पर पौध-रोपण किया।
प्रियंका चोपड़ा ने दिखाया अपनी बेटी मालती का चेहरा
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा कुछ समय पहले ही काफी सालों बाद भारत आई थीं। प्रियंका चोपड़ा ने साल 2018 में अमेरिकी सिंगर निक जोनस से राजस्थान में एक बिग फैट इंडियन वेडिंग की थी। इस शादी में उनके परिवार वाले और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। वहीं इसी साल सरोगेसी के जरिए प्रियंका और निक ने एक बेटी का स्वागत किया था। जिसका नाम उन्होंने नानी और दादी के नाम पर मालती रखा। प्रियंका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वे अपने फैमिली फोटोज शेयर करती रहती हैं लेकिन अभी तक उन्होंने अपनी बेटी का फेस रिवील नहीं किया है।
वनडे में टीम इंडिया की कप्तानी करेंगे शिखर धवन
नेपियर में खेला गया तीसरा टी-20 डकवर्थ लुईस पद्धति से टाई घोषित किया गया और इसके साथ ही हार्दिक पांड्या की कप्तानी में टीम इंडिया ने सीरीज 1-0 से जीत ली। पहला टी20 बारिश के कारण नहीं हो सका था, जबकि टी20 में टीम इंडिया ने शानदार जीत दर्ज की थी। अब वनडे सीरीज शुरू होगी, जिसमें टीम इंडिया की कप्तानी शिखर धवन के पास है। तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 25 नवंबर, शुक्रवार को ऑकलैंड में खेला जाएगा। भारतीय समयानुसार मुकाबला सुबह 7 बजे शुरू होगा।
इन युवा खिलाड़ियों के लिए बड़ा मौका
शिखर धवन ने भारत को वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे में एक के बाद एक वनडे सीरीज जीत दिलाई है। अगले साल भारत में होने वाले 50 ओवर के एकदिवसीय विश्व कप को देखते हुए टीम इंडिया यहां भी जीत के क्रम को जारी रखना चाहेगी। वनडे के लिए अंतिम 11 खिलाड़ियों में युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल के भी शामिल होने की उम्मीद है, जिन्हें जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज में पिछली दो श्रृंखलाओं में ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ चुना गया था।
ऋषभ पंत भी अब टीम में सेट नजर आ रहे हैं। उन्होंने इस साल की शुरुआत में इंग्लैंड के खिलाफ अपना पहला वनडे शतक लगाया था। यह श्रृंखला श्रेयस अय्यर के लिए भी एक परीक्षा होगी, जो न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में शॉर्ट बॉल से जूझ रहे हैं। बता दें, टी-20 विश्व कप के ठीक बाद हो रही इस सीरीज में विराट कोहली, रोहित शर्मा, दिनेश कार्तिक और आर. अश्विन समेत कई सीनियर खिलाड़ी नहीं खेल रहे हैं। इसलिए युवाओं के पास बड़ा मौका है।
वर्जीनिया के वॉलमार्ट स्टोर में गोलीबारी
अमेरिका में एक बार फिर गोलीबारी की घटना सामने आई है। वर्जीनिया के चेसापीक में वॉलमार्ट डिपार्टमेंटल स्टोर में एक बंदूकधारी ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना में अब तक 10 लोगों के मारे जाने की सूचना है। हमलावर भी मारा गया है। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि कुछ लोग गंभीर घायल हुए हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया है। तलाशी अभियान चलाया गया है। पता लगाया जा रहा है कि कहीं एक से अधिक हमलावर तो नहीं है। साथ ही हमले के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। सीसीटीवी फुटेज तलाशे जा रहे हैं। घटना के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। कुछ लोगों ने गोलीबारी की घटना का फेसबुक लाइव भी किया। कुछ लोग हमले में बाल-बाल बचे हैं। हमलावर की पहचान उजागर नहीं की गई है।





