Home Blog Page 210

कल से खुल रहा है नायका का आईपीओ

0

नई दिल्ली. अगर आप इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) से कमाई करने की सोच रहे हैं तो आपके लिए एक शानदार मौका आ रहा है. जहां आपको करोड़ों में कमाई करने वाली कंपनी में पैसे लगाने का मौका मिलेगा. हम बात कर रहे हैं ब्यूटी और पर्सनल केयर प्रोडक्ट्स का सबसे लोकप्रिय ऑनलाइन ब्रांड नायका (Nykaa) के बारे में.. आपको बता दें कि नायका का आईपीओ आईपीओ (Nykaa IPO) 28 अक्टूबर को खुलने वाला है. Nykaa पर मालिकाना हक रखने वाली कंपनी FSN E-Commerce Ventures इस इश्यू से 5352 करोड़ रुपए जुटाने की तैयारी में है. इसके Nykaa और Nykaa Fashion दो ब्रांड हैं.

Nykaa की शुरुआत 2012 में हुई थी. यह देश का सबसे अलग स्टार्टअप (Startup company) था. इसमें शुरुआती फंडिंग प्राइवेट इक्विटी फर्म TPG की है. इसे इनवेस्टमेंट बैंकर फाल्गुनी नायर ने शुरू किया था. दिलचस्प है कि Nykaa का शुमार देश के उन गिनेचुने ऑनलाइन रिटेलर्स में है जो प्रॉफिट में चल रहे हैं.

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इसी साल दिसंबर में रचाएंगे शादी

0

नीतू कपूर (Neetu Kapoor) जल्द अपने घर में दुल्हन के रूप में आलिया भट्ट (Alia Bhatt) को लाने वाली हैं! इस खबर के सामने आने के बाद फैंस काफी एक्साइटेड हैं. पिछले साल भी आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की शादी को लेकर खबरें थीं, लेकिन माना गया कि कोरोना के कारण उन्हें ये फैसला वापस लेना पड़ा. अब खबर है कि ये जोड़ी भी कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) और विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की तरह इसी साल दिसंबर में शादी के बंधन में बंधने वाली है.

‘वेडिंग द सीजन’ शुरू हो गया है. शादी के इस सीजन के शुरू होने के साथ ही बॉलीवुड के लव बर्ड्स को लेकर सुगबुगाहट तेज हो चली है. बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) और विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की शादी की चर्चाओं के बीच बी-टाउन की हिट जोड़ी आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की शादी की खबरों ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है. दोनों की शादी को लेकर एक ऐसी खबर सामने आ रही है, जिसको जानने के बाद दोनों के फैंस काफी एक्साइटेंड होने वाले हैं. आलिया-रणबीर की शादी पिछले लंबे समय से सुर्खियों का हिस्सा रही है.

नीतू कपूर जल्द अपने घर में दुल्हन के रूप में आलिया भट्ट (Alia Bhatt) को लाने वाली हैं. इस खबर के सामने आने के बाद फैंस काफी एक्साइटेड हैं. पिछले साल भी आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की शादी को लेकर खबरें थीं, लेकिन माना गया कि कोरोना के कारण उन्हें ये फैसला वापस लेना पड़ा. अब खबर है कि ये जोड़ी भी कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) और विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की तरह इसी साल दिसंबर में शादी के बंधन में बंधने वाली है.

‘एनिमल’ की शूटिंग को किया पोस्टपोन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आलिया और रणबीर लंबे इंतजार के बाद इसी साल दिसंबर में शादी करने जा रहे हैं. दरअसल, खबरें हैं कि ‘ब्रह्मास्त्र’ के बाद रणबीर कपूर अपनी आने वाली फिल्म ‘एनिमल’ की शूटिंग शुरू करने वाले थे. लेकिन उन्होंने इसका शेड्यूल जनवरी 2022 तक पोस्टपोन कर दिया है. इस फिल्म में रणबीर के साथ परिणीति चोपड़ा, अनिल कपूर, बॉबी देओल अहम किरदार निभाते नजर आएंगे.

आलिया भट्ट नए साल के बाद करेंगी कोई नया काम
वहीं, आलिया भट्ट को लेकर खबरें हैं कि वह भी कथित तौर पर अक्टूबर तक अपने सभी असाइनमेंट को पूरा कर लेंगी और नवंबर से जनवरी के पहले सप्ताह तक एक खुद को फ्री रखने वाली हैं.

अनुष्का-विराट की तरह करेंगे शादी

कहा तो ये भी जा रहा है कि आलिया-रणबीर क्रिकेटर विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की तरह इटली में शादी के बंधन में बंधेंगे. आलिया-रणबीर की शादी में बेहद कम लोग शामिल होंगे. इसमें दोनों परिवारों के कुछ लोग और कुछ खास दोस्तों के नाम शामिल हैं.

विक्की-कैटरीना ने शुरू की तैयारियां

वहीं, विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की सगाई के बाद अब शादी को लेकर खबरें है कि दिसंबर में दोनों शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों के शादी के कपड़े सब्यसाची डिजाइन कर रहे हैं. वो दोनों इस समय कपड़े के फैब्रिक चुन रहे हैं. कैटरीना ने अपने पहनावे के लिए एक रॉ सिल्क नंबर चुना है, जो एक लहंगा होगा. शादी नवंबर-दिसंबर में होगी. हालांकि दोनों इस मामले पर अभी तक चुप्पी साधे हुए हैं.

प्रतिबंधित संगठन जमात-ए-इस्लामी के खिलाफ कश्मीर में NIA की छापेमारी

0

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ मिलकर आज (बुधवार) कश्मीर में कई जगहों पर छापेमारी की। ये रेड प्रतिबंधित संगठन जमात-ए-इस्लामी के खिलाफ दर्ज एक फंडिंग मामले में की गई। अधिकारियों ने गांदरबल, बडगाम, बांदीपोरा और शोपियां सहित जिलों में छापेमारी की। देवसर में एक मोहम्मद अखराम बाबा और बाबापोरा में शबाना शाह का घर अन्य स्थानों में से एक है, जहां छापे मारे गए। अखराम (69) कथित तौर पर जेईआई से जुड़ा एक सेवानिवृत सरकारी कर्मचारी है।

गांधीवादी विचारक डा. एसएन सुब्बाराव का निधन

0

मुरैना । प्रख्यात गांधीवादी नेता और चंबल की धरती को डकैतों के आतंक से मुक्ति दिलाने वाले डा एसएन सुब्बा राव का निधन हो गया है। श्री राव ने बुधवार काे तड़के 4:00 बजे जयपुर के अस्पताल में अंतिम सांस ली है। शाम 4 बजे उनकी पार्थिव देह मुरैना पहुंचेगी, जहां अंतिम दर्शनों के लिए उनकी पार्थिव देह को रखा जाएगा। उसके बाद जौरा स्थित गांधी सेवा आश्रम में ले जाया जाएगा, जहां गुरुवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। गौरतलब है कि डा एसएन सुब्बा राव चंबल में आतंक का पर्याय बन चुके डाकुओं का सामूहिक सरेंडर करवाने के बाद चर्चाओं में आए थे।

डा एसएन सुब्बा राव का पूरा जीवन समाजसेवा काे समर्पित रहा है। डा सुब्बा राव ने 14 अप्रैल 1972 काे गांधी सेवा आश्रम जाैरा में 654 डकैताें का समाजवादी नेता जयप्रकाश नारायण एवं उनकी पत्नी प्रभादेवी के सामने सामूहित आत्मसमर्पण कराया था। इनमें से 450 डकैताें ने जाैरा के आश्रम में, जबकि 100 डकैताें ने राजस्थान के धाैलपुर में गांधीजी की तस्वीर के सामने हथियार डालकर समर्पण किया था।

ग्वालियर चंबल संभाल में डा सुब्बा राव साथियाें के बीच भाईजी के नाम से प्रसिद्ध थे। डा सुब्बा राव ने जाैरा में गांधी सेवा आश्रम की नींव रखी थी, जो अब श्योपुर तक गरीब व जरूरतमंदों से लेकर कुपोषित बच्चों के लिए काम कर रहा है। डा सुब्बा राव ने श्याेपुर के त्रिवेणी संगम घाट पर गांधी जी की तेरहवी का आयाेजन शुरू करवाया था। आदिवासियाें काे मूल विकास की धारा में लाने के लिए वह अपनी टीम के साथ लगातार काम करते रहे हैं।

दीपावली पर चंद्र-मंगल का केंद्र व शनि का शश योग

0

उज्जैन। धान की अधिष्ठात्री देवी माता लक्ष्मी के पूजन का महापर्व दीपावली इस बार चंद्र-मंगल के केंद्र तथा शनि के शश योग की साक्षी में मनाया जाएगा। धर्मशास्त्रीय मान्यता में दीपावली पर इस प्रकार के शुभ योगों का संयोग लक्ष्मी प्राप्ति के लिए विशेष माना गया है। ज्योतिषियों के अनुसार दीपावली पर ग्रह, नक्षत्र व योगों का यह विशिष्ट संयोग 30 साल बाद बन रहा है। ज्योतिषाचार्य  के अनुसार 4 नवंबर को दीपावली गुरुवार के दिन चित्रा नक्षत्र में आरंभ होगी तथा स्वाति नक्षत्र की साक्षी में प्रीति व आयुष्मान योग के संयुक्त क्रम में दीपोत्सव मनाया जाएगा। ग्रह गोचर की गणना से देखें तो दीपावली पर ग्रह, नक्षत्र व योगों का विशेष अनुक्रम बन रहा है। जिसमें केंद्र के अंतर्गत चंद्र, मंगल, शनि का विशेष संयोग रहेगा। यह भी कहा जा सकता है कि यह उत्तरोत्तर वर्गोत्तम रहेंगे। साथ ही सूर्य, मंगल व चंद्र की युति विशेष लाभ देने वाली रहेगी। यही नहीं केंद्र में शुभ ग्रहों का योग भी सहयोगात्मक रहेगा।

भारतीय ज्योतिष शास्त्र में पंच महापुरुष योग का उल्लेख मिलता है। उन्हीं योगों में एक शश नाम का योग भी है। यह योग शनि के स्वराशि में केंद्रगत होने से बनता है। इस बार शनि स्वयं की राशि मकर में रहेंगे। यह स्थिति जनमानस के लिए अनुकूल बताई गई है। इसके माध्यम से व्यापार व्यवसाय में प्रगति का नया सूत्रपात होगा।

पूजन के लिए प्रदोषकाल विशेष

दीपावली पर पूजन की मान्यता मुहूर्त विशेष पर निर्भर करती है। यदि श्रेष्ठ मुहूर्त में पूजन किया जाए, तो श्रेष्ठ फल मिलता है। धर्मशास्त्र के अनुसार लक्ष्मी पूजन का श्रेष्ठ समय प्रदोषकाल है। इसी समय वृषभ लग्न की साक्षी भी रहती है। इस बार प्रदोष काल शाम 6.20 से रात्रि 8.20 बजे तक रहेगा। इस मुहूर्त में पंचोपचार व षोडशोपचार पूजन करना चाहिए।

अशाेक नगर सीएमओ के ग्वालियर स्थित निवास पर ईओडब्ल्यू का छापा

0

ग्वालियर। अशाेक नगर सीएमओ महेश कुमार दीक्षित के ग्वालियर सुरेश नगर स्थित निवास पर आज सुबह ईओडब्ल्यू ने छापा मारा। सुबह जब टीम ने सीएमओ के घर की घंटी बजाई ताे परिजनाें के हाेश उड़ गए। अंदर पहुंचते ही टीम ने सभी दस्तावेज एवं कंप्यूटर काे अपने कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी। खबर लिखे जाने तक ईओडब्ल्यू के हाथ कराेड़ाें की संपत्ति के दस्तावेज लग चुके हैं। वर्तमान में कार्रवाई जारी है।

अशाेक नगर सीएमओ महेश कुमार दिक्षित का सुरेश नगर थाटीपुर में तीन मंजिला मकान है। एमके दीक्षित पूर्व में आंतरी एवं बिलाैआ में सीएमओ भी रहे हैं। ईओडब्ल्यू डीएसपी सतीश चतुर्वेदी के नेतृत्व में आज सुबह टीम ने दीक्षित के थाटीपुर सुरेश नगर स्थित निवास पर छापा मारा। टीम काे एमके दीक्षित के मकान से करीब एक दर्जन बेशकीमती संपत्तियाें के दस्तावेज भी मिले हैं। इसमें सुरेश नगर में तीन मंजिला मकान के अलावा सेथिया गांव में तीस बीघा जमीन के कागज भी मिले हैं। सूत्राें की माने ताे टीम काे काफी मात्रा में गाेल्ड एवं कैश भी मिला है, हालांकि इसकी अभी तक अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। टीम अब घर में मिले सभी दस्तावेज एवं कंप्यूटर खंगालने में जुटी हुई है।

ईओडब्ल्यू ने पकड़ी रफ्तारः ईओडब्ल्यू ने पिछले कुछ माह में जिले में ताबड़ताेड़ कार्रवाई की है। विशेष रूप से भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारियाें में इन कार्रवाई से खाैफ का माहाैल बन चुका है। गाैरतलब है कि अब ईओडब्ल्यू काे अब भ्रष्ट अधिकारियाें के खिलाफ भी कार्रवाई के अधिकार मिल चुके हैं।

पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे पीएम मोदी

0

16th East Asia summit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 16वें पूर्वी एशियाई शिखर सम्मेलन में भाग लेने जा रहे हैं। बुधवार को होने वाले इस कार्यक्रम में आतंकवाद के साथ-साथ क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय हितों के मुद्दों पर चर्चा होगी।

नई दिल्‍ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 16वें पूर्वी एशियाई शिखर सम्मेलन में भाग लेने जा रहे हैं। बुधवार को होने वाले इस कार्यक्रम में आतंकवाद के साथ-साथ क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय हितों के मुद्दों पर चर्चा होगी। इस कार्यक्रम में पीएम मोदी वर्चुअली शामिल होंगे। इस बात की जानकारी प्रधानमंत्री कार्यालय ने दी है।

पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन भारत-प्रशांत में प्रमुख नेताओं के नेतृत्व वाला मंच है। 2005 में अपनी स्थापना के बाद से, इसने पूर्वी एशिया के रणनीतिक और भू-राजनीतिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। 10 आसियान सदस्य देशों के अलावा, पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में भारत, चीन, जापान, कोरिया गणराज्य, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, संयुक्त राज्य अमेरिका और रूस शामिल हैं।

भारत, पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन का संस्थापक सदस्य होने के नाते, पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन को मजबूत करने और समकालीन चुनौतियों से निपटने के लिए इसे और अधिक प्रभावी बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। यह आसियान आउटलुक ऑन इंडो पैसिफिक (एओआईपी) और इंडो-पैसिफिक ओशन इनीशिएटिव (आईपीओआई) के जुड़ने से संबंधित भारत-प्रशांत में व्यावहारिक सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच है।

इन मुद्दों पर होगी चर्चा

16वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में नेता समुद्री सुरक्षा, आतंकवाद, कोविड-19 में सहयोग सहित क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय हित और चिंता के मामलों पर चर्चा करेंगे। नेताओं से यह भी अपेक्षा की जाती है कि वे पर्यटनऔर ग्रीन रिकवरी के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य, आर्थिक सुधार पर घोषणाओं को स्वीकार करें, जिन्हें भारत द्वारा सह-प्रायोजित किया जा रहा है।

एविन लुईस ने खेली अर्धशतकीय पारी, वेस्टइंडीज ने रखा 144 रनों का लक्ष्य

0

यूएई और ओमान में खेले जा रहे टी-20 वर्ल्ड कप में आज दो बार की चैम्पियन वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका के बीच मुकाबला हो रहा है। यह मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहा है। टॉस हारने के बाद पहले बैटिंग करते हुए वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 143 रन बनाए हैं। टीम की ओर से एविन लुईस ने सबसे ज्यादा 56 रन बनाए, जबकि कप्तान कीरोन पोलार्ड ने 26 रनों का योगदान दिया। गेंदबाजी में साउथ अफ्रीका की ओर से ड्वेन प्रिटोरियस ने तीन और केशव महाराज ने दो विकेट अपने नाम किए। टी-20 विश्व कप की अपनी पहली जीत दर्ज करने के लिए साउथ अफ्रीका को 144 रन बनाने होंगे।

20 ओवर में वेस्टइंडीज ने 8 विकेट खोकर 143 रन बनाए हैं। इस मैच को जीतने के लिए साउथ अफ्रीका को 144 रन बनाने होंगे। कैरेबियाई टीम की ओर से एविन लुईस ने सबसे अधिक 56 रन बनाए, जबकि कप्तान कीरोन पोलार्ड ने 26 रनों का योगदान दिया।

29 नवंबर से शुरू हो सकता है संसद का शीतकालीन सत्र, चुनाव से पहले सरकार के पास बड़ा मौका

0

संसद का शीतकालीन सत्र अगले महीने शुरू होने की उम्मीद है। अगले साल उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव है। इसके मद्देनजर चुनाव से पहले सत्र सरकार और विपक्ष दोनों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। 29 नवंबर से 23 दिसंबर तक शीतकालीन सत्र आयोजित होने की संभावना है।

संसद का शीतकालीन सत्र नवंबर के चौथे सप्ताह से शुरू होने की संभावना है और इस दौरान कोविड-19 प्रोटोकाल का सख्ती से पालन किया जाएगा। बताया गया कि सत्र क्रिसमस से पहले समाप्त हो जाएगा और इस दौरान लगभग 20 दिन सत्र आयोजित होने की संभावना है।

अगले साल उत्तरप्रदेश समेत पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसके मद्देनजर भी शीतकालीन सत्र बेहद अहम है। सत्र 29 नवंबर से शुरू हो सकता है और 23 दिसंबर के आसपास समाप्त हो सकता है। शीतकालीन सत्र सरकार और विपक्ष दोनों के लिए काफी अहम है। इस वक्त विपक्ष के पास महंगाई, ईंधन की कीमतों में वृद्धि, खाद्य तेल की कीमतों में वृद्धि, कश्मीर में नागरिकों पर हालिया हमलों और किसान समूहों द्वारा जारी विरोध प्रदर्शन जैसे मुद्दे हैं, जिनके जरिए वो संसद में सरकार को घेरने की तैयारी करेगी तो दूसरी तरफ सरकार चुनाव से पहले इस सत्र में कुछ फैसले लेकर आम जनता को फौरी राहत दे सकती है।

मक्सी से दुष्कर्म का आरोपित बड़नगर विधायक का बेटा करण मोरवाल गिरफ्तार

0

इंदौर। दुष्कर्म के आरोप में फरार चल रहे बड़नगर के कांग्रेसी विधायक मुरली मोरवाल के बेटे करण मोरवाल को इंदौर की महिला थाना पुलिस ने मक्सी से गिरफ्तार कर लिया है। उसे महिला थाना पुलिस इंदौर लेकर पहुंची है। इंदौर पुलिस और महिला थाना पुलिस को उसकी लंबे समय से तलाश थी। करण पर इंदौर के राजेन्द्र नगर में रहने वाली महिला नेत्री ने दुष्कर्म का आरोप लगाया था। महिला थाना पुलिस ने करण को मक्सी बायपास पर पकड़ा। वह अपने दोस्त राहुल के साथ भागने की फिराक में था। पुलिस ने उनकी कार भी जब्त कर ली है। कुछ ही दिनों में प्रदेश में उपचुनाव होने हैं, ऐसे में हालांकि मोरवाल की गिरफ्तारी के टाइमिंग को लेकर भी राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है।

करीब छह महीने से फरार चल रहा था करण मोरवाल और पुलिस ने उसे भगोड़ा घोषित कर दिया था। इस दौरान पुलिस ने करण पर घोषित इनामी राशि को दो बार बढ़ दिया था। पुलिस ने पहले 10000 रुपये से बढ़ाकर इनामी राशि 15 हजार रुपये की थी। इसके बाद कुछ ही दिनों पहले इसे फिर से बढ़ाकर 25 हजार रुपये कर दी थी।कुछ ही दिन पहले प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी चेतावनी देते हुए कहा था कि करण जल्द ही सरेंडर करें नहीं तो ऐसी कार्रवाई की जाएगी जो दूसरे लोगों के लिए नजीर बनेगी।

इसी बीच पुलिस ने करण की तलाश में कई जगह दबिश दी थी। इंदौर पुलिस ने करण की संपत्ति भी राजसात की थी। पूछताछ के लिए उनके छोटे भाई को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया था, जिसके बाद विधायक मुरली मोरवाल को थाने में आना पड़ा था। करण की अग्रीम जमानत के लिए हाईकोर्ट में याचिका लगाई गई थी, जो खारिज हो गई थी। इसके बाद से ही करण की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही थीं। मामले में राजनीति भी गर्मा गई थी। इस बीच पीड़िता पर भी केस वापस लेने का दबाव भी बना। कुछ आडियो भी वायरल हुए थे जिसमें महिला नेत्री और कांग्रेस के शीर्ष नेता की ओर से संदेश लाने वाले व्यक्ति के बीच की बातचीत भी थी।