Home Blog Page 141

EU का फैसला की राष्ट्रपति पुतिन और विदेश मंत्री लावरोव की यूरोप में मौजूद तमाम संपत्तियां होंगी फ्रीज

0

रुसी राष्ट्रपति को यूक्रेन पर हमले की बड़ी कीमत चुकानी पड़ सकती है। यूरोपियन यूनियन (European Union) ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) और विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव (Sergei Lavrov) से जुड़ी यूरोपीय संपत्तियों को फ्रीज करने पर सहमति दे दी है। ये कार्रवाई रूस के राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेन पर हमला करने के आदेश देने के विरोध में की गई है। EU के इस कदम के बाद यूरोप में दोनों ही नेताओं की संपत्तियां पूरी तरह से फ्रीज हो जाएंगी। इसके अलावा रुस पर कई अन्य आर्थिक प्रतिबंध लगाये जा रहे हैं। एशिया और प्रशांत क्षेत्र के देशों ने रूस के बैंकों और अग्रणी कंपनियों के खिलाफ नए दंडात्मक कदम उठाने का समर्थन किया है।

Putin

रूस द्वारा यूक्रेन (Russia-Ukraine War) पर बोले गए हमले की वजह से अभी तक सैकड़ों लोगों की मौत हो चुकी है। संयुक्त राष्ट्र में अधिकारियों ने यूक्रेन में मानवीय अभियानों को गति देने के लिये 2 करोड़ डॉलर देने की घोषणा की है. दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जे-इन ने कहा कि उनका देश अंतरराष्ट्रीय पाबंदियों का समर्थन करेगा, लेकिन एकतरफा प्रतिबंधों पर विचार नहीं करेगा। एक ओर जहां एशिया के अधिकतर देशों ने यूक्रेन का समर्थन किया है, तो दूसरी ओर चीन ने रूस पर प्रतिबंध लगाने की निंदा की है।

खेलों पर भी पड़ा असर

रूस द्वारा यूक्रेन पर हमले का असर अब खेलों पर दिखना शुरू हो गया है। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक संघ ने सभी अंतरराष्ट्रीय खेल संघों के अनुरोध किया है कि रुस और बेलारुस में होने वाले खेलों से जुड़े तमाम इवेंट या तो रद्द कर दें या उनका स्थान बदल दें। इसी कड़ी में रूसी ग्रां प्री 2022 (Russian Grand Prix) प्रतियोगिता को रद्द कर दिया गया है। रूसी ग्रां प्री 25 सितंबर 2022 को सोची के ओलंपिक पार्क में होने वाला था, लेकिन F1 आयोजकों ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में इसका आयोजित करना असंभव है। ट्वीट कर कहा गया है कि फॉर्मूला 1 के रूसी ग्रां प्री को यूक्रेन में आक्रमण के मद्देनजर रद्द कर दिया गया है।

गौहरगंज पुलिस ने किया 03 शातिर मोटरसाइकिल चोरो को गिरफ्ता

0

रायसेन जिले में अपने कुशलनेतृत्व तथा बेहतर कार्यप्रणाली के लिए पहचाने जाने वाले जिले के पुलिस अधीक्षक  विकाश कुमार शाहवाल तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमृत मीना के कुशल नेतृत्व तथा मार्गदर्शन में जिला रायसेन में बड़े-बड़े गंभीर मामलों जैसे हत्या,लूट ,नकबजनी ,चोरी जैसी अनसुलझी वारदातों का खुलासा काफी कम समय में किया जाकर आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजा जा रहा है ।

Motercycle

इसी क्रम में थाना गोहरगंज अंतर्गत दिनांक 21/02/2022 को फरियादी शिवनारायण नंदवंशी निवासी विनेका ने रिपोर्ट किया कि मेरी मोटरसाइकिल शाम के समय विनेका का बाजार के दिन खड़ी कर बजार गया गया जो कोई अज्ञात चोर चोरी करके ले गया है थाना गोहरगंज में रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 32/2022 धारा 379 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया दूसरे ही दिन शातिर चोरों ने धावा बोलते हुए दिनदहाड़े गौहरगंज कोर्ट के सामने रखी पुलिस आरक्षक की मोटरसाइकिल पर हाथ साफ कर दिया आरक्षक की रिपोर्ट पर थाना गोहरगंज में अपराध क्रमांक 33/2022 धारा 379 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया 2 दिन के अंदर लगातार मोटरसाइकिल चोरों का इस तरह थाना गोहरगंज क्षेत्र मैं हावी होना गोहरगंज पुलिस के लिए चैलेंज था प्राप्त जानकारी अनुसार इन्हीं दिनों में मंडीदीप क्षेत्र से भी मोटरसाइकिल चोरी की घटनाएं सामने आई थी चोरी की लगातार वारदातों को देखते हुए पुलिस अधीक्षक रायसेन ने थाना प्रभारी गोहरगंज उप निरीक्षक आर के चौधरी को मोटरसाइकिल चोरों को अति शीघ्र पकड़कर मोटरसाइकिले बरामद करने के दिशा निर्देश दिए थे ।

दौराने अनुसंधान दिनांक 24/02/2022 को वाहन चेकिंग के दौरान  मोटरसाइकिल सवार बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल से आते हुए पुलिस चेकिंग को देखकर लौटकर वापस 34 मील तरफ से भागने लगे शंका तथा संदिग्ध हालत में भागने पर पुलिस स्टाफ ने घेराबंदी कर पकड़कर उनका नाम पता व गाड़ी के कागजात के संबध में पूछा तो उन्होंने अपना नाम शेरु अली पिता रमजान अली उम्र 30 साल निवासी ग्राम चेनपुर थाना बाड़ी जिला रायसेन तथा राजेश ठाकुर पिता सुमेर ठाकुर उम्र 26 साल निवासी वार्ड क्र. 14 देवरी थाना देवरी जिला रायसेन का होना बताया संदेहियो के पास टूटी हुई नंबर प्लेट की मोटरसाइकिलों को चेक करने पर पाया गया कि यह थाना गोहरगंज के अपराधों में ग्राम विनेका तथा न्यायालय गौहरगंज के सामने से चुराई हुई मोटर सायकिलें पाया जाने पर शेरु तथा राजेश से सख्ती से पूछताछ की गई जिन्होने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए अपने तीसरे साथी मो. इरशाद मो.इरशाद उर्फ गनी पिता शरीफ खान उम्र 26 साल निवासी वार्ड क्र,14 देवरी के साथ विगत सप्ताह में बंगरसिया मंडीदीप गौहरगंज तथा इसके पहले भी बक्तरा आदि क्षेत्रों से कुल 08 मोटर सायकिले चोरी करना कबूल किया वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना गोहरगंज तथा थाना मंडीदीप पुलिस स्टाफ की संयुक्त टीम गठित की जा कर आरोपी शेरु तथा राजेश के बताए अनुसार ग्राम चैनपुर तथा थाना देवरी से आरोपियों के द्वारा चोरी की हुई 6 मोटरसाइकिल बरामद करने में तथा शेष फरार तीसरा आरोपी मो.इरशाद उर्फ गनी को पकड़ने सफलता हासिल की है इस प्रकार तीनो आरोपियों से चोरी की हुई कुल 08 मोटरसाइकिलें कीमती करीबन 05 लाख बरामद की गई है जिनमें से दो गौहरगंज थाना क्षेत्र के अपराध में तथा एक मोटर सायकिल थाना मण्डीदीप के अपराध में तथा शेष अन्य की जानकारी प्राप्त की जा रही है । आरोपी शेरु अली पूर्व रिकार्डधारी बदमाश है जो हाल ही में जेल से छूटकर आया था तथा अपने दो साथियों राजेश ठाकुर तथा इरशाद उर्फ गनी के साथ मिलकर मोटर सायकिल चोरी की बारदातों में सक्रीय हो गया ।

मोटरसाइकिल चोरी की इन लगातार वारदातों का खुलासा करने में अनुविभागीय अधिकारी ओबैदुल्लागंज  मलकीत सिंह के निर्देशन में थाना प्रभारी मंडीदीप मनोज सिंह तथा थाना प्रभारी गोहरगंज आर के चौधरी के नेतृत्व में स्टॉप टीम , उनि संजय यादव , सउनि रमेश बामने ,दिलीपसिंह ,प्र. आर. राममनोहर , आर. नितेश , निगम ,बृजेश ,संजीव ,दिलीप , जितेन्द्र तथा थाना मंडीदीप से टीम में शामिल सउनि महेश अग्निहोत्री, सउनि जयप्रकाश वर्मा , आर. शिशुपाल थाना बाड़ी से आर. सोहन , पारितोस की सराहनीय भूमिका रही है ।

लापरवाही पुर्वक कार चलाकर मृत्‍यु कारित करने वाले आरोपी को धारा 304ए भादवि के अन्‍तर्गत न्‍यायालय ने दी सजा

0

जिला भोपाल के माननीय न्‍यायालय राजकुमार तोरनिया न्‍यायिक मजिस्‍टेट प्रथम श्रेणी के न्‍यायालय ने लापरवाही पुर्वक कार चलाकर मृत्‍यु कारित करने वाले आरोपी बालकिशन मीना को   धारा 304ए भादवि के अंतर्गत 01वर्ष  का कारावास एवं 500 रूपये  के अर्थदंड से द‍ंडित किया। उक्‍त प्रकरण में शासन की ओर से  अभियोजन का संचालन नवीन श्रीवास्तव एडीपीओ द्वारा किया गया।

Court

सहायक मीडिया सेल प्रभारी दीपक बंसोड  ने बताया कि फरियादी रामदास मेहर ने थाना खुजुरी सडक में रिपोर्ट लेख कराई कि  दिनांक 05.12.15 को रात्रि 12 बजे उसका बडा भाई भगवान दास वेसन मिल बैरागढ से साइकिल से घर आ रहा था जैसे ही अशोका गार्डन के पास पहुचा उसी समय आरोपी चालक ने तेजी व लापरवाही पुर्वक चलाते हुए कार क्रमांक एमपी 04 सीके 2713 से उसके भाई भगवान दास की साइकिल में टक्‍कर मार दी टक्‍कर लगने से उसका भाई सडक पर गिर गया तथा उसके हाथ,पैर व  सीने में चोट आई थी इलाज के दौरान उसके भाई भगवान दास की मृत्‍यु  हो गई थी  ा

निमाड़ की खेल प्रतिभाए निखरे एवं दुनिया में निमाड़ की पहचान स्थापित हो – अरूण यादव

0

महिला हॉकी प्रमोशल लीग- जेआईटी बोरावां में पूर्व केन्द्रीय मंत्री अरूण यादव ने महिला हॉकी स्पर्धा का किया शुभारंभ, चार जिलों की बालिकाओं ने दिखाया दमखम

खरगोन। निमाड में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है, यहां की युवा प्रतिभाओं को खेल की बारिकियां सीखाकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्षेत्र का नाम रोशन किया जा सकता है। हॉकी प्रमोशन स्पर्धा भी इसी अभियान की शुरूआत है। इसी उद्देश्य से पूरे निमाड अंचल में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करेंगे। यह बात बुधवार को स्व सुभाष यादव फाउंडेशन द्वारा जेआईटी कॉलेज बोरावां के खेल मैदान में आयोजित महिला हॉकी प्रमोशन लीग 2022 के शुभारंभ अवसर पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री अरूण यादव ने कही। उन्होंने खिलाडियों और प्रशिक्षकों को शुभकामनाए भी दी। श्री यादव ने कहा कि स्व. सुभाष यादव के सपनों को साकार करेंगे, निमाड का नाम विश्वस्तर पर रोशन करेंगे। उन्होने पूर्व उपमुख्यमंत्री स्व सुभाष यादव व निमाड महिला हॉकी एकेडमी के संस्थापक स्व मनमोहनसिंह चावला को श्रद्धांजली भी दी।

Arun_yadav

स्पर्धा संयोजक अनिल पांडेय ने बताया कि स्व सुभाष यादव फाउंडेशन के द्वारा और महिला हॉकी अकादमी के सहयोग से दो दिवसीय महिला हॉकी स्पर्धा में खरगोन, बडवानी, देवास व इंदौर की करीब सौ बालिकाएं अपने खेल कौशल का प्रदर्शन कर रही है। इसके अंतर्गत निमाड के विभिन्न जिलों में महिला हॉकी का प्रमोशन जारी रहेगा। जेआईटी प्राचार्य डॉ.अतुल उपाध्याय ने बताया कि जेआईटी कॉलेज इंजिनियरिंग के साथ खेलों के लिए भी अवसर प्रदान करता है। यहां समय समय पर विश्वविद्यालय स्तर की विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाती है। श्री उपाध्याय ने कॉलेज की विभिन्न सुविधाओं के बारे में भी जानकारी दी। निमाड महिला हॉकी एकेडमी कार्यकारी अध्यक्ष मालती तिवारी ने बताया कि महिला हॉकी प्रमोशन के लिए कार्ययोजनाएं भी बनाई जा चुकी है। जिसके अंतर्गत पूर्व व पश्चिम निमाड में खिलाडियों के लिए स्पर्धाएं, शिविर आदि आयोजित किये जाएंगे। इस दौरान कॉलेज डीन डॉ सुनिल सुगंधी, कॉलेज के स्पोटर्स प्रभारी कपिल शाह, प्रशिक्षक स्वप्निल वरदे, हॉकी कोच इकबाल खान, फुटबॉल कोच रसीद खान आदि मौजूद रहे।

लंबे अंतराल के बाद हॉकी में आजमाया हाथ

पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री यादव ने मैच से पूर्व हॉकी का अभ्यास भी किया। उन्होने बताया कि पहले और वर्तमान के खेल में काफी अंतर आ चुका है। वर्तमान में खेल में तकनीकी प्रयोग भी बहुत हो रहे है। वहीं खेलों में खेलने के अलावा रेफरशिप, तकनीकी विशेषज्ञ आदि संबंधित विधाओं में अच्छा कैरियर बनाया जा सकता है।

इंदौर ने जीता पहला मैच

पहला मैच इंदौर और बडवानी के बीच हुआ। इसमें पहले हॉफ में इंदौर की फारवर्ड मानसी लोधवाल ने पहला गोल किया। वहीं दूसरा गोल शैली ने किया। हॉफटाइम के बाद इंदौर ने आक्रमक खेल का प्रदर्शन कर पूजा कुशवाह ने 2 गोल, मानसी ने 1 गोल और आयुषी ने 1 गोल दाग कर इंदौर को 6-0 से विजय दिलाई। दूसरा मैच खरगोन और देवास के बीच खेला गया। पहले हॉफ में देवास की फारवर्ड संजना ने एक गोल किया। वहीं दूसरे हॉफ में आकांक्षा ने एक गोल, संजना ने एक गोल और चंचला ने दो गोल दाग कर देवास को 5-0 से विजयी दिलाई। तीसरा मैच बडवानी और देवास के बीच हुआ। जिसमें पहले हॉफ में बडवानी की स्नेहा और केशर ने एक-एक गोल किया। विभिन्न मैचों में रेफरी जावेद शेख, शाहिद शेख, सोनू प्रजापत, हर्षद दांगी व टैबल रेफरी सचिन मोरे व पुष्पेन्द्र नामदेव रहे।

पर्यटकों को आकर्षित करने मध्‍य प्रदेश में नर्मदा नदी में दो स्थानों पर चलाए जाएंगे क्रूज

0

भोपाल)। आर्थिक तंगी के दौर से गुजर रही राज्य सरकार प्रदेश में पर्यटन पर विशेष ध्यान दे रही है। दूसरे प्रदेश के पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए नए पर्यटन स्थल तलाश किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में पर्यटन बोर्ड नर्मदा नदी में दो स्थानों पर क्रूज चलाने की तैयारी कर रहा है। पर्यटन विभाग के मैदानी अधिकारियों को ऐसे स्थानों का चयन कर प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए गए हैं। विभाग के एक माह में कू्रज शुरू करने का लक्ष्य रखा है। इनमें से एक क्रूज महेश्वर से मंडलेश्वर और दूसरी बड़वानी से सरदार सरोवर बांध तक चलाई जा सकती है। प्रदेश, देश और विदेशी पर्यटकों की आवाजाही के कारण महेश्वर को चुना जा सकता है।

मध्य प्रदेश किसी भी ओर से समुद्र तल से जुड़ा नहीं है। इसलिए यहां क्रूज के प्रति पर्यटकों में आकर्षण देखा जा रहा है। वर्तमान में भोपाल के बड़े तालाब, नर्मदापुरम के तवा बांध, बरगी में दो, गांधीसागर और खंडवा के हनुमंतिया टापू पर कू्रज चलाए जा रहे हैं, जिन्हें पर्यटक काफी पसंद कर रहे हैं। इसे देखते हुए पर्यटन बोर्ड नर्मदा नदी में दो और क्रूज शुरू करने की कोशिशों में जुट गया है। बोर्ड ने मैदानी अधिकारियों से प्रस्ताव मांग लिया है और मार्च माह में दोनों स्थानों पर क्रूज शुरू करने का लक्ष्य भी रख दिया है। जिसे देखते हुए ताबड़तोड़ तैयारी की जा रही है।

ऐसे स्थान चुनें, जहां पर्यटक ज्यादा आएं

मैदानी अधिकारियों से कहा गया है कि क्रूज चलाने के लिए ऐसे स्थानों को चुना जाए, जहां नियमित रूप से पर्यटक आते हों। इनमें देश के दूसरे प्रदेशों और विदेशी पर्यटक भी हों। ताकि क्रूज चलाना घाटे का सौदा न हो जाए। वहीं ऐसे स्थानों के आसपास के क्षेत्र भी पर्यटन के लिए मुफीद हो। ताकि यहां तक आने वाला पर्यटक अन्य स्थानों पर भी घूमे।

कलेक्टरों के माध्यम से आएगा प्रस्ताव

कू्रज कहां चलानी है, जिला स्तर पर अंतिम निर्णय कलेक्टर लेंगे और बोर्ड को प्रस्ताव भी कलेक्टर ही भेजेंगे। इसके लिए बोर्ड मंजूरी देगा और फिर क्रूज का संचालन शुरू हो जाएगा।

जल परिवहन पर नहीं हो पाया काम

राज्य सरकार अब तक जल परिवहन पर काम शुरू नहीं कर पाई है। वर्ष 2017 में ‘नमामि देवी नर्मदे सेवा यात्रा” के दौरान बड़वानी जिले के ग्राम मोहीपुरा में नर्मदा तट पर आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने यह घोषणा की थी। उन्होंने कहा था कि प्रदेश की 30 प्रतिशत आबादी नर्मदा नदी के किनारे बसती है। इसलिए नर्मदा नदी की सौ किलो मीटर की परिधि में जल परिवहन शुरू किया जाएगा।

उज्जैन में 11 सड़कों का केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने किया शिलान्यास

0

उज्जैन। अगर सब कुछ ठीक रहा तो प्रदेश की धर्मधानी उज्जैन में जल्द एयर बस चलेगी। पहले इसे महाकाल मंदिर तक चलाया जाएगा। सूबे में 5722 करोड़ रुपये की लागत से आकार ले रही 11 सड़क परियोजनाओं के शिलान्यास समारोह में भाग लेने के लिए गुरुवार को उज्जैन आए केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन .गडकरी ने इस संबंध में घोषणा की है। समारोह में ही मुख्यमंत्री शिवराजसिंह ने उनसे उज्जैन में एयर बस चलाने की मांग रखी थी। इस पर गडकरी ने कहा कि ये असंभव नहीं, आप प्रस्ताव बनाकर भेजें, मैं वचन देता हूं, कर दूंगा।

union_minister_nitin_gadkari

केंद्रीय मंत्री ने और भी कई घोषणाएं की। सांसद अनिल फिरोजिया की मांग पर उज्जैन से आगर तक 50 किमी लंबे मार्ग को टू लेन से फोरलेन करने, उज्जैन से जावरा मार्ग को भी चौड़ा किया जाएगा। हालांकि इसके लिए कुछ शर्तें पूरी करनी होंगी। देवास रोड पर नागझिरी से चंदेसरी तक के मार्ग को भी फोरलेन करने की मांग पर गडकरी ने कहा कि इसके लिए जमीन अधिग्रहण प्रदेश सरकार को करना होगा। चौड़ीकरण हम कर देंगे। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि 2024 तक देश की सड़कें अमेरिका जैसी होंगी।

केंद्रीय मंत्री ने यह घोषणाएं भी की

-उज्जैन में ऐसी रोड की संभावना तलाशेंगे, जहां हवाई जहाज भी लैंड कर सकें।

-दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस हाइवे से उज्जैन जुड़ेगा। आठ घंटे में मुंबई, छह घंटे में दिल्ली का सफर पूरा होगा।

-अगर हाईवे के आसपास सरकारी जमीन है तो हमें दें। यहां लाजिस्ट्रिक पार्क बनाए जाएंगे।

-पीथमपुर- उज्जैन मार्ग को दिल्ली-मुंबई हाइवे से मिलाएंगे।

-अगले पांच साल में मप्र का इन्फ्रास्ट्रक्चर अमेरिका जैसा होगा।

71 आरओबी को मंजूरी, नर्मदा-एक्सप्रेस वे के लिए दिल्ली बुलाया

शिलान्यास समारोह में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान केंद्रीय मंत्री से प्रदेश में 71 रेलवे ओवरब्रिज स्वीकृत करने की मांग रखी। इस पर केंद्रीय मंत्री ने इसे मंजूरी देते हुए प्रस्ताव बुलवाया।, वहीं प्रदेश के नर्मदा एक्सप्रेस वे परियोजना को लेकर गडकरी ने सीएम को दिल्ली बुलाया। कहा कि वे इसके लिए पूरा सहयोग करेंगे। इंदौर से हैदराबाद हाईवे का भी भूमिपूजन जल्द करने की बात केंद्रीय मंत्री ने कही। उन्होंने कहा कि अब इंदौर तेजी से बदल रहा है। मेट्रो प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है। इंदौर में एमआर-10 पर थ्री फ्लोर फ्लाईओवर बनेगा।

सांसद अनिल फिरोजिया से कहा-जितना वजन कम करोगे, उतने हजार करोड़ दूंगा

केंद्रीय मंत्री गडकरी ने विकास कार्यों की घोषणाओं के बीच सेहत पर भी बात कही। खुद के बारे में बताया कि वजन ज्यादा था। अब कम कर लिया है। उन्होंने सांसद अनिल फिरोजिया से भी वजन कम करने को कहा। बोले- आप जितना किलो कम करोगो मैं उतने हजार करोड़ विकास कार्यों के लिए दूंगा।

टीम इंडिया ने श्रीलंका को 62 रन से हराया

0

भारतीय टीम ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक खास उपलब्ध अपने नाम कर ली है। भारतीय टीम ने एक तरह से अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया है। श्रीलंका के खिलाफ लखनऊ के मैदान पर तीन मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में जैसे ही भारतीय टीम ने जीत हासिल की तो टीम ने लगातार दसवां टी20 इंटरनेशनल मैच अपने नाम किया। इस तरह पाकिस्तान का रिकॉर्ड भारत ने तोड़ दिया है। पाकिस्तान ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में लगातार 9 मैचों में जीत हासिल की थी।

Team_India

भारतीय टीम को टी20 इंटरनेशनल मैच में आखिरी बार न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 विश्व कप 2021 के मुकाबले में हार मिली थी। इसके बाद से लगातार 10 मैच भारतीय टीम ने जीते हैं। भारत ने अफगानिस्तान, स्कॉटलैंड और नामीबिया को टी20 विश्व कप 2021 में हराया था और इसके बाद न्यूजीलैंड को 3-0 से टी20 सीरीज में मात दी थी। भारत का जीत का सिलसिला यहां रुका नहीं।

भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 3-0 से जीत हासिल की और लगातार 9 टी20 इंटरनेशनल मैच जीतने के अपने ही रिकॉर्ड की बराबरी की, जबकि श्रीलंका को हराकर भारत ने पहली बार टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 10 मुकाबले जीते हैं। भारत ने श्रीलंका को लखनऊ के भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मैच में 62 रन से हरा दिया और सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली।

विद्यार्थियों की 100 से ज्यादा समस्याएं विक्रम विवि के कार्य परिषद सदस्यों ने सुनी

0

उज्जैन । विक्रम विश्वविद्यालय के कार्य परिषद सदस्यों ने बुधवार को विश्वविद्यालय परिक्षेत्र के 100 से अधिक विद्यार्थियों की समस्याएं सुनीं। उनका जल्द निराकरण करने का आश्वासन भी दिया। संवाद से समाधान नाम से कार्यक्रम विक्रम कीर्ति मंदिर सभागार में हुआ था। अध्यक्षता कुलपति प्रो. अखिलेशकुमार पांडेय ने की। उन्होंने उद्बोधन में कहा विश्वविद्यालय, विद्यार्थियों के लिए काम करता है। अगर विद्यार्थियों की समस्याओं का समाधान नहीं होता तो यह विश्वविद्यालय के लिए ठीक नहीं। इसके पीछे एक वजह यह भी है कि विद्यार्थी गलत लोगों से मिल जाते हैं, जिससे उनका काम नहीं हो पाता। उन्होंने कहा कि दो दिन पहले शाम 7 बजे एक छात्रा उनसे मिलने बंगले पर आई। उसने बताया कि उसका विदेश में उच्च अध्ययन के लिए एडमिशन हुआ है। उसे प्रोविजनल सर्टिफिकेट चाहिए, जो कई प्रयास के बाद भी कालेज से नहीं मिल रहा। उपकुलसचिव से बात कर उसे रात 11 बजे तक सर्टीफिकेट मुहैया कराया। विश्वविद्यालय ऐसी अहम समस्याओं का समाधान करने के लिए सदैव तत्पर है। कार्यक्रम को कुलसचिव डा. प्रशांत पुराणिक, कुलानुशासक प्रो. शैलेंद्र शर्मा, कार्य परिषद सदस्य सचिन दवे, संजय नाहर, गोविंद गंधे, ममता बैंडवाल ने भी संबोधित किया।

विशेष बैठक भी होगी

कार्य परिषद सदस्य सचिन दवे और राजेशसिंह कुशवाह ने नईदुनिया को बताया कि विद्यार्थियों ने नामांकन, अंकसूची में त्रुटियों का समाधान निर्धारित समय में न होने, प्रवेश और परीक्षा का एक निश्चित शेड्यूल न होने की शिकायत की। कहा कि जुलाई-अगस्त में प्रवेश बंद कर पढ़ाई शुरू करा देना चाहिए, मगर नवंबर-दिसंबर तक एडमिशन ही होते रहते हैं। सभी समस्याओं के समाधान के लिए जल्द बैठक की जाएगी।

महाशिवरात्रि पर भोलेनाथ को करें खुश

0

हिंदू धर्म के अनुसार हर साल फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। इस दिन भक्त भोलेनाथ को प्रसन्न करने व्रत रखते हैं। वह भगवान की पूजा-अर्चना करते हैं। इस वर्ष महाशिवरात्रि 1 मार्च, मंगलवार को मनाई जाएगी। इस दिन पंचग्रही योग बन रहा है।

mahashivratri

महाशिवरात्रि व्रत विधि

शिवरात्रि व्रत से एक दिन पहले, त्रयोदशी पर प्याज का सेवन नहीं करना चाहिए। शिवरात्रि के दिन सुबह उठकर स्नान करने के बाद भगवान शिवजी के आगे व्रत रखने का संकल्प लेना चाहिए। संकल्प के दौरान जातक व्रत की अवधि पूरा करने के लिए भगवान शंकर का आशीर्वाद लेते हैं। महाशिवरात्रि का व्रत अगले दिन सूर्योदय होने के बाद नहाकर ही खोला जाता है। मान्यता है कि शिवजी की पूजन और पारण चतुर्दशी तिथि में की जाती है।

चार प्रहर की पूजा    

महाशिवरात्रि की पूजा रात्रि में एक या चार बार अलग प्रकार से की जाती है। चार बार शिव पूजन करने के लिए चार प्रहर प्राप्त करने के लिए रात की अवधि को चार भागों में विभाजित किया जाता है। इस दिन हर एक प्रहर की अलग पूजा विधि है। शिवरात्रि के दिन रुद्राभिषेक का खास महत्व है।

चार प्रहर की पूजा का समय

  • रात्रि प्रहर पूजा : शाम 6.21 से रात 9.27 बजे तक
  • रात्रि प्रहर पूजा : रात 9.27 से रात 12.33 बजे तक
  • रात्रि प्रहर पूजा : रात्रि 12.33 से सुबह 3.39 बजे तक
  • रात्रि प्रहर पूजा : सुबह 3.39 बजे से 6.45 बजे तक

भाजपा ना तो ‘पिता एंड संस’ वाली पार्टी है और ना ही होगी-पीएम

0

अमेठी। यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस के गढ़ अमेठी में भाजपा के अमेठी, सुलतानपुर तथा रायबरेली के डलमऊ के प्रत्याशियों के पक्ष में जनसभा को संबोधित किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि परिवारवादी पार्टियां हमेशा संविधान का अपमान करती हैं। परिवारवादी पार्टियां हमारी युवा प्रतिभा का नुकसान करती हैं। इसके विपरीत देश में भाजपा ही ऐसी पार्टी है कि जिसका आज कोई एक अध्यक्ष होता है तो कल कोई और होता है। भाजपा पिता एंड संस की प्राइवेट पार्टी नहीं है और ना ही कभी हो सकती है। परिवारवादी राजनीति में पार्टी का अध्यक्ष परिवार का होता है, सभी महत्वपूर्ण पदों पर उसी परिवार के लोग बैठे होते हैं। महत्वपूर्ण पदों पर दावेदारी उसी परिवार के सदस्यों की होती है। परिवारवादी राजनीति से भी देश का बहुत नुकसान होता है।

पीएम मोदी ने कहा कि आज भी उनका हर फैसला वोट बैंक की पॉलिटिक्स के हिसाब से ही होता है। ये फैसला अगर देशहित के खिलाफ हो, तो भी ये नेता उस फैसले को लेने में जरा भी नहीं हिचकते। उनकों देश की नहीं वोट बैंक की चिंता रहती है। एक समय था जब इन नेताओं ने वोटबैंक पॉलिटिक्स को, तुष्टिकरण को बढ़ावा दिया, उसे खाद-पानी दिया। आज वोट बैंक की इसी पॉलिटिक्स ने, तुष्टिकरण की इसी राजनीति ने इन नेताओं को अपना बंधक बना लिया है। अब वोट बैंक की पॉलिटिक्स ही उनकी मजबूरी बन गयी है।  पीएम मोदी ने कहा कि देश को आजादी मिलने के बाद से कांग्रेस में दिक्कत आना शुरू हुई जब एक ही परिवार ने पार्टी पर कब्जा शुरू कर दिया। पूरे देश में बहुत सारी पार्टियां कांग्रेस को देखकर ये सीख गईं और पूरे लोकतंत्र को दीमक की तरह बहुत बड़ा नुकसान कर दिया। उन्होंने कहा कि यहां यूपी में भी घोर परिवारवादियों ने कांग्रेस कल्चर को ही खुद में पूरा का पूरा उतार लिया है और उसी रंग में रंग गए हैं। बीते कई दशकों से कांग्रेस हो या समाजवादी पार्टी, एक ही परिवार की बंधक बनी हुई है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि कानून-नियमों का पालन देश का प्रधानमंत्री भी करता है। प्रधानमंत्री की 100 वर्ष आयु की मां भी करती हैं। मेरी मां 100 वर्ष की हैं और उन्होंने भी लाइन नहीं तोड़ी। जब उनका नंबर आया, तब ही उन्होंने वैक्सीन लगवाई। मेरी मां ने बुस्टर डोज अभी नहीं लगवाया, क्योंकि उन्हें कोई बीमारी नहीं है। इसी जगह पर अगर ये परिवारवादी सरकार में होते तो सारी लाइनें तोड़कर खुद सबसे पहले वैक्सीन लगवाते। आप ये भी देखिए मैंने भी वैक्सीन तब लगवाई जब नियम से मेरा नम्बर आया। जब वैक्सीनेशन शुरू हुआ तो मोदी खुद दौड़कर सबसे पहले वैक्सीन लगवाने के लिए नहीं पहुंच गया। हमने पहले स्वास्थ्य सेवा से जुड़े लोगों को, सफाई कर्मचारियों को, बुजुर्गों को, गंभीर बीमारी से ग्रसित लोगों को वैक्सीन लगवाने का मौका दिया। कोविड वैक्सीन ने कोरोना से लडऩे की ताकत हर एक नागरिक में बढ़ा दी है। इसी के कारण देश में आज दुकानें खुली हैं, व्यापार खुला है, स्कूल-कॉलेज खुले हैं। इन परिवारवादियों का वैक्सीन को लेकर जो रवैया रहा है, वो भी पूरे उत्तर प्रदेश, पूरे देश ने देखा है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था को तो योगी जी ने दुरुस्त कर ही दिया है। अब हम भी ऐसी व्यवस्था कर रहे हैं कि कोई भू-माफिया कभी आपके घर और जमीन को छू भी नहीं सकेगा। हम आपके घर, आपकी जमीन का पक्का कानूनी दस्तावेज तकनीक की मदद से तैयार करके आपको दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि यूपी के 15 करोड़ लाभार्थियों को इस मुश्किल समय में मुफ्त राशन का डबल बेनिफिट मिल रहा है। यूपी के 1.65 करोड़ परिवारों को हमारी सरकार ने मुफ्त गैस कनेक्शन दिया है। यूपी के 34 लाख गरीब परिवारों को हमारी सरकार ने पक्का घर बनाकर दिया है।

पीएम मोदी ने कहा कि गुजरात की एक अदालत ने बम धमाके में 56 निर्दोष लोगों को मारने वाले 38 आतंकवादियों को फांसी की सजा सुनाई है। इस फैसले का कोई भी दल स्वागत करने की पहल नहीं कर सका। इनको तो वोट बैंक खिसकने का डर है। पीएम मोदी ने कहा कि डर से इन पार्टियों ने अदालत के फैसले का स्वागत करने तक की भी हिम्मत नहीं दिखाई, उनके मुंह पर ताले लग गए। उन्होंने कहा कि एक समय था जब इन नेताओं ने वोटबैंक की राजनीति, तुष्टिकरण को बढ़ावा दिया, उसे खाद-पानी दिया। आज वोट बैंक और तुष्टिकरण की इसी राजनीति ने इन नेताओं को अपना बंधक बना लिया है। अब वोट बैंक की राजनीति ही इन दलों की मजबूरी बन गयी है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश को परिवारवादियों से बचाने के लिए आपको एक बार फिर भाजपा की सरकार को मौका देना होगा। यहां के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बिना किसी भेदभाव के सभी योजनाओं का क्रियान्वयन करा रहे हैं। प्रदेश में ये परिवारवादी सरकार में होते तो सारी लाइनें तोड़कर खुद सबसे पहले वैक्सीन लगवाते। मैंने भी वैक्सीन तब लगवाई जब नियम से मेरा नंबर आया। मेरी मां सौ साल की हैं और उन्होंने भी लाइन नहीं तोड़ी। जब उनका नंबर आया तब ही मेरी मां ने भी वैक्सीन लगाई। उन्होंने कहा कि चुनावी दुनिया में आने के बाद जिस तरह यूपी ने मुझे अपना बना लिया, मां गंगा ने मुझ पर जिस तरह स्नेह-वर्षा की, आप लोगों ने मुझे गले लगाया, इससे बड़ा जीवन में कोई सौभाग्य नहीं। आपका ये स्नेह, ये आशीर्वाद मेरे जीवन की बहुत बड़ी पूंजी है।