Home Blog Page 12

महिलाओं को मध्य प्रदेश सरकार नए साल में कई तोहफे दे सकती है

0

महिला सशक्तीकरण की दिशा में लगातार काम कर रही राज्य सरकार नए साल में महिलाओं को कई तोहफे दे सकती है। जहां सरकार के अगले बजट में महिलाओं के लिए कुछ घोषणाएं हो सकती हैं, वहीं आजीविका मिशन से जुड़कर परिवार का भरण पोषण करने वाली 45 लाख से अधिक महिलाओं को अपना कारोबार आगे बढ़ाने के लिए कम ब्याज पर कर्ज दिलाने की व्यवस्था में बढ़ोतरी की जा सकती है।
सरकार बैंक लिंकेज की सीमा चार हजार करोड़ रुपये तक कर सकती है, जो अभी तीन हजार करोड़ रुपये है। यह सीमा वर्ष 2021 में बढ़ाई गई थी। प्रदेश के 52 जिलों में चार लाख स्व-सहायता समूहों से जुड़ीं ये महिलाएं महिला एवं बाल विकास के तहत चलाई जा रही पूरक पोषण आहार योजना के तहत 80 लाख से अधिक बच्चों, गर्भवती एवं धात्री माताओं के लिए पोषण आहार तैयार कर रही हैं।
मध्य प्रदेश सरकार ने महिलाओं-बालिकाओं से दुष्कर्म जैसे मामलों में फांसी का प्रविधान किया है। प्रदेश में लिंगानुपात में 29 प्रतिशत अंक की वृद्धि हुई है, तो बाल विवाह में 34.2 प्रतिशत की कमी आई है। लाड़ली लक्ष्मी योजना के तहत 43 लाख 78 हजार बालिकाओं को पंजीयन कर उनका जीवन सुरक्षित किया गया है। इनमें से नौ लाख 20 हजार से अधिक बालिकाओं को 232 करोड़ छह लाख रुपये की छात्रवृत्ति दी गई है।

कौन सा है ड्रग वास्तविक मादक पदार्थ डाले बिना ही मशीन बता देगी

0

भोपाल में भदभदा स्थित फोरेंसिक प्रयोगशाला में मादक पदार्थों के सैंपलों की जांच के लिए दो करोड़ रुपये से ड्रग डिटेक्शन मशीन लगाई जा रही है। मशीन से मादक पदार्थों की जांच करीब दो घंटे में हो जाएगी। मौजूदा मशीनों में जांच के लिए डाले गए सैंपल की पहचान करने के लिए संभावित मादक पदार्थ के साथ ही उसे मूल रूप से भी डाला जाता है।
इसी के आधार पर मशीन पहचान करती है कि जो संदिग्ध सैंपल है वह क्या है। उदाहरण के तौर पर मशीन में जांच के लिए लगाए गए सैंपल में अफीम होने की संभावना है तो जांच के लिए अफीम का मौलिक सैंपल भी मशीन में रखा जाता है। अब ऐसा करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। मशीन संदिग्ध सैंपल की जांच करके ही बता देगी कि इसमें कौन सा तत्व है। प्रदेश में पहली बार इस तरह की मशीन लगाई जा रही है।
अभी जांच करने में करीब दो दिन लग रहे हैं। इसकी वजह है कि संदिग्ध सैंपल की पहचान के लिए कई बार एक-एक कर विभिन्न प्रकार के मादक पदार्थों के मूल सैंपल मशीन में रखने पड़ते हैं तब जाकर संदिग्ध सैंपल की पहचान हो पाती है। अधिकारियों ने बताया कि पहले उस मादक पदार्थ को मूल सैंपल में रखा जाता है जिसकी संभावना संदिग्ध सैंपल में होने की ज्यादा संभावना रहती है। मिलान नहीं होने पर दूसरे मादक पदार्थों का मूल सैंपल रखा जाता है। यह प्रक्रिया तब तक चलती है जब तक कि संदिग्ध सैंपल की पहचान न हो जाए।

मंत्रियों और अधिकारियों के साथ सीएम शिवराज सिंह चौहान ने की बैठक

0

पुडुचेरी में तीन दिन के चिंतन से मध्य प्रदेश की तरक्की का रास्ता निकलेगा। यात्रा से सोमवार को मध्य प्रदेश लौट रहे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश की नई इबारत लिखने के लिए रणनीति पर काम शुरू किया। इसके लिए सोमवार को सभी कैबिनेट एवं राज्यमंत्री, मुख्य सचिव, सभी विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव और विभागाध्यक्षों की बैठक बुलाई गई। बैठक में अनेक अहम पहलुओं पर चर्चा की गई। इसमें हितग्राही मूलक योजनाओं पर फोकस के साथ कानून व्यवस्था की स्थिति पर चर्चा की गई। इंदौर में होने वाले प्रवासी भारतीय सम्मेलन पर भी बैठक में चर्चा हुई।
इस बैठक में मुख्यमंत्री ने मध्य प्रदेश के विकास का नया माडल रखा। उन्होंने बताया कि चुनावी साल में कैसे काम करना है और किन क्षेत्रों में विशेष ध्यान देना है। इसमें मंत्रियों और सभी अधिकारियों की जिम्मेदारी भी तय की गई। मुख्यमंत्री सपरिवार 28 दिसंबर की रात पुडुचेरी गए। वहां वे महर्षि अरविंद के आश्रम में रुके और आध्यात्मिक शांति के साथ उन्होंने नए साल में सरकार की रणनीति पर भी चिंतन किया।

शार्क टैंक इंडिया सीजन 2 आज से शुरू होगा

0

सोनी एंटरटेनमेंट के पॉपुलर शो शार्क टैंक इंडिया लोगों का मनोरंजन करने के लिए एक बार फिर से तैयार है। बिजनेस बेस्ड ये रिएलिटी शो आज यानी 2 जनवरी से ऑन एयर किया जाएगा। यह शो अमेरिका के शार्क टैंक का इंडियन वर्जन है। पिछले महीने ही इस शो का प्रोमो रिलीज किया गया था। प्रोमो के बाद से ही फैंस शो के नए सीजन के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। करीब एक साल के बाद शार्क टैंक एक बार फिर से प्रसारित होने वाला है। बता दें कि शार्क टैंक का दूसरा सीजन 2 जनवरी से रात 10 बजे सोनी टीवी पर प्रसारित होगा।
सोनी टीवी के अलावा ये शो सोनी लिव ऐप पर भी स्ट्रीम होने वाला है। मेकर्स ने शार्क टैंक इंडिया के नए सीजन को पोस्ट करते हुए लिखा कि अब पूरा इंडिया बिजनेस की सही वैल्यू समझेगा। दरअसल शार्क टैंक इंडिया एंटरप्रेन्योर्स को आगे बढ़ाने के बारे में है। इस शो के जरिए एंटरप्रेन्योर्स को नए आइडियाज के साथ आगे बढ़ाने के लिए इन्वेस्टमेंट मिलता है। वहीं शार्क टैंक के पहले सीजन के होस्ट रणविजय सिंह की जगह दूसरे सीजन में स्टैंड-अप काॅमेडियन राहुल दुआ होंगे। एक प्रोमो में विनीता सिंह ने अपने प्लान के बारे में भी बताया है। उसमें किसके साथ वे पार्टनरशिप करेंगी ये भी उन्होंने बताया है।

सिवनी में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने सड़क पर लगाया जाम

0

शहर के बड़े मिशन स्कूल मैदान पर आयोजित सिवनी प्रीमियर लीग टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता में भाजयुमो के बरघाट मंडल अध्यक्ष पर चाकू से जानलेवा हमले के विरोध में सोमवार को भाजयुमो पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में एकत्रित भाजयुमो पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने शहर के कचहरी चौक, रानी दुर्गावती प्रतिमा के पास जाम लगा दिया।इससे जबलपुर, नागपुर, मंडला और बालाघाट की ओर जाने वाली बसों के पहिए थम गए।हालांकि पुलिस, प्रशासन ने इन बसों के लिए मार्ग डायवर्ट किया।
भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता आरोपितों पर कड़ी कार्रवाई करने और सिवनी प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता को निरस्त कराने की मांग को लेकर रानी दुर्गावती प्रतिमा के पास बीच सड़क पर बैठ गए।सोमवार दोपहर करीब एक बजे से दो बजे तक आंदोलनकारी सड़क पर आंदोलन करते रहे।इस दौरान उन्होंने जमकर नारेबाजी की।आंदोलन के दौरान सीएनआई चर्च के पास बीच सड़क पर बस को आड़ी खड़े कर दिया गया।साथ ही किसी भी वाहन को आने-जाने नहीं दिया गया।

पासपोर्ट कार्यालय की पत्रिका “क्षितिज” का मुख्यमंत्री चौहान ने विमोचन किया

0

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज मुख्यमंत्री निवास के समत्व भवन में क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, भोपाल की राजभाषा पत्रिका “क्षितिज” के चतुर्थ संस्करण का विमोचन किया। पत्रिका के तृतीय संस्करण को केन्द्रीय विदेश मंत्रालय ने पुरस्कृत किया था। मुख्यमंत्री चौहान को क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी शितान्शु चौरसिया ने स्मृति-चिन्ह भेंट किया। सी.पी. मनोहरण, रेम्या चौधरी और वरुण चौधरी भी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री चौहान ने जनवरी माह में इन्दौर में हो रहे प्रवासी भारतीय दिवस एवं इसके बाद जी-20 समिट को क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय और अन्य केन्द्रीय कार्यालयों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।

अटल जी की प्रतिमा पर मुख्यमंत्री चौहान ने पुष्प अर्पित किए

0

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शौर्य स्मारक चौराहे के पास पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी पाजपेयी की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और उनके योगदान का स्मरण किया। अटल जी को आदरांजलि देने के लिए अनेक जन-प्रतिनिधि उपस्थित हुए।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि अटल जी राष्ट्रवादी चिंतक, सफल प्रशासक, लेखक, देशभक्त और संवेदनशील समाजसेवी भी थे। प्रदेश में अटलजी की जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनाई जा रही है। ग्वालियर में उनके जन्म-दिवस पर गौरव दिवस मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि ग्वालियर में ऐसा स्मारक बनाया जाएगा जो प्रेरणा देने कार्य करेगा। अटल जी के आदर्शों के अनुरूप और प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व में वैभवशाली भारत का निर्माण हो रहा है। मुख्यमंत्री चौहान ने अटल जी की लिखी कविता-गीत नया गाता हूँ….. का उल्लेख करते हुए उनका स्मरण किया। अटल जी की जयंती पर हुए कार्यक्रम में सांसद वी.डी. शर्मा, चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग, विधायक कृष्णा गौर, भोपाल की महापौर मालती राय, पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता, सुमित पचौरी, लिली अग्रवाल आदि उपस्थित थे।

ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट के वर्चुअल उद्घाटन करने का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से सीएम शिवराज ने किया अनुरोध

0

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। लगभग एक घंटे चली इस मुलाकात में मुख्यमंत्री ने प्रदेश के विकास और जनकल्याण से जुड़े कार्यों की जानकारी दी। साथ ही जनवरी 2023 में इंदौर में होने वाले प्रवासी भारतीय सम्मेलन, ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट, जी-20 समिट और मध्य प्रदेश में खेलो इंडिया यूथ गेम्स के आयोजन की तैयारियों के बारे में बताकर मार्गदर्शन प्राप्त किया। उन्‍होंने प्रधानमंत्री से ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट के वर्चुअल उद्घाटन का अनुरोध किया। साथ ही ओंकारेश्वर में फ्लोटिंग सोलर प्लांट परियोजना के शिलान्यास का भी आग्रह किया।
मुख्यमंत्री ने बताया कि इंदौर में होने वाले प्रवासी भारतीय सम्मेलन के तीन दिवसीय आठ, नौ और 10 जनवरी 2023 के कार्यक्रम में नौ जनवरी को प्रधानमंत्री शामिल होंगे। 10 जनवरी को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु आएंगी।

कोरोना वायरस म्यूटेट होकर ले सकता है खतरनाक रूप

0

चीन में कोरोना केस लगातार बढ़ते जा रहा है। देश में ओमिक्रोन का सब वेरिएंट BF.7 तलहका मचा रहा है। जिस कारण लाखों केस सामने आ रह है। चीन में कोविड के बढ़ते केस ने दूसरों देशों को टेंशन में डाल दिया है। गौरतलब है कि कोरोना की पहली लहर चीन के बाद ही दुनिया में फैली थी। हाल ही में वैज्ञानिकों ने कहा कि नया संक्रमण कोविड के म्यूटेशन में सहायता कर सकता है। जिससे नए वेरिएंट सामने आ सकते हैं और खतरनाक हो सकते हैं। यदि वायरस का म्यूटेशन हुआ तो बड़ा खतरा है।

उर्फी जावेद को बैकलेस ब्लाउज में देख सेल्फी लेने पहुंच गए मौलाना

0

अपने अतरंगी फैशन सेंस से आए दिन चर्चा में रहने वाली उर्फी जावेद आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उर्फी का अजीब ड्रेसअप हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लेता है। उर्फी जहां भी जाती हैं, किसी न किसी वजह से लाइमलाइट में आ ही जाती हैं। एक बार फिर ऐसा ही कुछ देखने को मिला है। हाल ही में वायरल हो रहे एक वीडियो में एक मौलाना उर्फी के साथ सेल्फी लेते नजर आ रहे हैं। दरअसल उर्फी के बोल्ड अंदाज पर जैसे ही मौलाना की नजर पड़ती है, वे तुरंत सेल्फी लेने आ जाते हैं। उर्फी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।