Home Blog Page 118

मुंबई में मिला देश का पहला कोरोना वायरस XE संक्रमण का मामला

0

कोरोना से जुड़ी पाबंदियों के हटने के बाद राहत की सांस ले रहे देश के लोगों के लिए फिर एक नई मुसीबत दस्तक दे रही है। मुंबई में कोविड-19 के ओमिक्रॉन के नए वेरिएंट XE का पहला केस मिला है। इसके अलावा ओमिक्रॉन के कप्पा वैरिएंट का भी एक केस मिला है। आपको बता दें कि ये नया वेरिएंट कोरोना वायरस के पिछले वेरिएंट के मुकाबले बहुत तेजी से फैलता है। राहत की बात ये है कि नए वेरिएंट से संक्रमित मरीजों में फिलहाल कोई गंभीर लक्षण नजर नहीं आ रहे हैं। आपको बता दें कि जिन 376 नमूनों का परीक्षण किया गया था, उनमें से 230 मुंबई के निवासी हैं। इन 230 मरीज़ों में से 21 को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। इनमें वैक्सीन की दोनों खुराक लेने वालों में 9 लोग भी शामिल हैं। वहीं अस्पताल में भर्ती 12 मरीज ऐसे थे, जिन्होंने वैक्सीन की कोई खुराक नहीं ली थी। अस्पताल में भर्ती मरीजों में से किसी को भी ऑक्सीजन या गहन देखभाल की जरूरत नहीं पड़ी।

अब तक कोविड के तीन हाइब्रिड या रिकॉम्बिनेंट स्ट्रेन का पता चला है, जिसमें से पहला- XD, दूसरा- XF और तीसरा- XE है। इनमें से पहले और दूसरे वेरिएंट डेल्टा और ओमिक्रोन के कॉम्बिनेशन से पैदा हुए हैं, जबकि तीसरा ओमिक्रोन सबवेरिएंट का हाइब्रिड स्ट्रेन है। XE वेरिएंट के बारे में 19 जनवरी 2022 को सबसे पहले ब्रिटेन में पता चला। इस हाइब्रिड स्ट्रेन के अब तक 600 से अधिक मामले सामने आ चुके हैं। XE के लिए शुरुआती विकास दर BA.2 से काफी अलग नहीं थी, जिसे स्टेल्थ ओमिक्रोन भी कहा जाता है। मौजूदा समय में ब्रिटेन में स्टेल्थ ओमिक्रोन के मुकाबले XE वेरिएंट के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। अगर इसकी रफ्तार जारी रही, तो ये फिर से पूरी दुनिया के लिए खतरा बन सकता है।

लोकसभा में विदेश मंत्री ने यूक्रेन मामले पर स्पष्ट की स्थिति

0

रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध के बीच विदेश मंत्री एस जयशंकर ने एक बार फिर भारत का स्टैंड बताया है। बुधवार को यूक्रेन की स्थिति पर लोकसभा में चर्चा करते उन्होंने कहा कि भारत संघर्ष के पूरी तरह से खिलाफ है और तत्काल हिंसा समाप्त करने के पक्ष में हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भारत ने इस मुद्दे पर कोई पक्ष चुना है तो वह शांति का पक्ष है। उन्होंने कहा कि हमारा मानना ​​है कि खून बहाकर और मासूमों की जान की कीमत पर कोई समाधान नहीं निकाला जा सकता है। नियम 193 के तहत निचने सदन में यूक्रेन की स्थिति पर चर्चा में हस्तक्षेप करते हुए जयशंकर ने कहा, ”भारत का रुख राष्ट्रीय विश्वास एवं मूल्यों, राष्ट्रीय हितों और राष्ट्रीय रणनीति के तहत निर्देशित है। हम संघर्ष के पूरी तरह से खिलाफ हैं। हम मानते हैं कि हिंसा एवं निर्दोष लोगों के जीवन की कीमत पर कोई समाधान नहीं निकल सकता। संवाद और कूटनीति ही एकमात्र उपाय है।”

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने यूक्रेन से वापस लौटे भारतीय छात्रों के भविष्य के बारे में सरकार की योजनाओं के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि छात्रों का करियर बचाने के लिए यूक्रेन सरकार के साथ-साथ हंगरी, रोमानिया, चेक रिपब्लिक, कजाकिस्तान और पोलैंड से भी बातचीत की जा रही है। कोशिश है कि यहां कि यूनिवर्सिटीज में छात्रों को एडमिशन मिल जाए, क्योंकि इन देशों की मेडिकल शिक्षा का पैटर्न यूक्रेन से मिलता-जुलता है।

विदेश मंत्री ने चर्चा में कुछ विपक्षी सदस्यों की टिप्पणियों के परोक्ष संदर्भ में यह भी कहा कि यूक्रेन की स्थिति के संबंध में भारत के कदमों को राजनीतिक रंग देने का प्रयास दुर्भाग्यपूर्ण है। विदेश मंत्री ने कहा, ”हम ने रूस और यूक्रेन के राष्ट्रपति स्तर से लेकर हर स्तर पर संवाद किया, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वयं बात की। यूक्रेन के बूचा में काफी संख्या में शव मिलने से जुड़ी घटना पर जयशंकर ने कहा, ”हम इस रिपोर्ट से काफी परेशान हैं। हम इन हत्याओं की निंदा करते हैं। हम इस घटना की स्वतंत्र जांच कराने के आह्वान का समर्थन करते हैं।” उन्होंने कहा, ”भारत ने अगर कोई पक्ष चुना है, तो वह शांति का पक्ष है। हम तत्काल हिंसा समाप्त करने के पक्ष में हैं। यह रुख संयुक्त राष्ट्र सहित सभी मंचों पर हमने रेखांकित किया है।”

मध्य प्रदेश सरकार अब क्राफ्ट आधारित पर्यटन पर काम कर रही

0

भोपाल। धार्मिक, सांस्कृतिक, ऐतिहासिक, नैसर्गिक और वन्यजीव पर्यटन के बाद मध्य प्रदेश सरकार क्राफ्ट आधारित पर्यटन पर काम कर रही है। इसका मकसद हस्तशिल्प (हैंडीक्राफ्ट, माटीकला सहित अन्य) को बढ़ावा देना है। पर्यटन विभाग प्रदेश के ऐसे क्षेत्रों को इससे जोड़ेगा, जहां मिट्टी, धातु और रेशम का काम किया जाता है। विभाग का मानना है कि इन क्षेत्रों में पर्यटक आएंगे, तो उन्हें प्रदेश की कला देखने और समझने का मौका तो मिलेगा ही। यहां के उत्पाद विश्व स्तर पर प्रसिद्ध भी होंगे। इसमें भारत सरकार का वस्त्र मंत्रालय भी साथ देगा। मंत्रालय ने इस क्षेत्र में काम के लिए सहमति दे दी है।

महेश्वर-चंदेरी में रेशम के धागों से साड़ियां बनाई जाती हैं, जो विश्व प्रसिद्ध हैं। टीकमगढ़ में पीतल एवं सतना के पास कांसे के बर्तन और शो पीस, बुरहानपुर में केले के तने से दोने-पत्तल सहित अन्य उत्पाद तैयार किए जाते हैं। गोंड-भील पेंटिंग भी काफी प्रसिद्ध है।

प्रदेश की इसी प्रसिद्धि को पर्यटन विभाग भुनाने की तैयारी कर रहा है। विभाग ऐसे क्षेत्रों में पर्यटन सुविधाएं विकसित करेगा, जो पर्यटक इन क्षेत्रों में जाना चाहते हैं, वे तो जाएंगे ही, अन्य पर्यटकों को भी वहां तक लाने के प्रयास किए जाएंगे। विभाग का कहना है कि पर्यटक कारीगरों के बीच रुकेंगे, तो क्राफ्ट आर्ट को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही पर्यटक कुछ उत्पाद खरीदेंगे भी, जिससे इससे जुड़े ग्रामीणों की आमदनी बढ़ेगी।

आनलाइन भी बेचे जा सकेंगे उत्पाद

ग्रामीण अपने उत्पादों को आनलाइन बेच पाएं, इसके लिए पर्यटन विभाग ने गाथा डाट काम वेबसाइट से संपर्क किया है। इस पर प्रमाणिक भारतीय हस्तशिल्प और हथकरघा उत्पाद उपलब्ध रहते हैं। ग्रामीण अपने उत्पाद इस पर अपलोड कर सकेंगे और फिर विश्व के किसी भी कोने से उन्हें आर्डर मिल सकेगा। वहीं ई-कामर्स साइट पर भी ये उत्पाद डाले जा सकेंगे।

भारत सरकार ने पहली बार देश के 22 यूट्यूब चैनलों को किया ब्लॉक

0

भारत सरकार ने पहली बार गलत सूचना फैलाने के मामले में देश के 22 यूट्यूब चैनलों को ब्लॉक कर दिया है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने आईटी नियम, 2021 के तहत पहली बार 18 भारतीय YouTube समाचार चैनल को भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा, विदेश नीति और सार्वजनिक व्यवस्था से संबंधित दुष्प्रचार फैलाने के लिए ब्लॉक कर दिया । इनके अलावा 4 पाकिस्तान से संचालित यूट्यूब समाचार चैनलों को भी बंद कर दिया गया है। आरोप है कि इन यूट्यूब चैनलों ने दर्शकों को गुमराह करने के लिए टीवी समाचार चैनलों के लोगो और झूठे थंबनेल का इस्तेमाल किया। इसके अलावा तीन ट्विटर अकाउंट, एक ​​फेसबुक अकाउंट और एक न्यूज वेबसाइट को भी ब्लॉक कर दिया गया है।

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने एक बयान में कहा है कि नए आईटी नियम 2021 (IT Rules, 2021) के तहत 18 भारतीय यूट्यूब न्यूज चैनलों को ब्लॉक किया गया है। जबकि पाकिस्तान के चार यूट्यूब न्यूज चैनलों को भी बंद किया गया है। इन पर राष्ट्रीय सुरक्षा, विदेशों से रिश्ते और सार्वजनिक व्यवस्था के बारे में दुष्प्रचार फैलाने का आरोप है, जिसके तहत ये कार्रवाई की गई है। आधिकारिक बयान में कहा गया कि जिन यूट्यूब चैनलों को बंद किया गया, उनकी कुल दर्शक संख्या 260 करोड़ से ज्यादा थी।

कई यूट्यूब चैनल भारतीय सशस्त्र सेनाओं, जम्मू कश्मीर आदि जैसे विषयों पर फर्जी खबरें प्रसारित करते थे। बयान में कहा गया कि जिस सामग्री पर पाबंदी लगाई गई है वह पाकिस्तान से समन्वित तौर पर संचालित होने वाले सोशल मीडिया अकाउंट के जरिये पोस्ट की जाती थी। बयान में कहा गया कि यूक्रेन की स्थिति पर भी कुछ भारतीय यूट्यूब चैनलों पर गलत जानकारी प्रसारित की जाती थी, जिसका लक्ष्य अन्य देशों के साथ भारत के संबंध खराब करना था।

इसके अलावा जिन भारतीय यूट्यूब चैनलों को बंद किया गया है वे कुछ टीवी न्यूज चैनल के ‘टैम्पलेट’ और ‘लोगो’ के साथ -साथ उनके समाचार एंकर की तस्वीरों का इस्तेमाल कर रहे थे, ताकि दर्शकों को गुमराह किया जा सके। सरकार की ओर से एक बयान में कहा गया है कि फेक न्यूज और भारत विरोधी ऐसी सामग्री को यूट्यूब और अन्य सोशल मीडिया अकाउंट पर फैलाने के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। आपको बता दें कि नए आईटी नियमों के तहत सरकार को सोशल मीडिया पर गलत जानकारी फैलाए जाने को लेकर कार्रवाई करने के विशेषाधिकार दिए गए हैं।

छत्तीसगढ़ से विवेक तन्खा, मध्य प्रदेश से गुलाम नबी और राजस्थान से प्रियंका को राज्यसभा में भेजने पर मंथन

0

भोपाल। राज्यसभा चुनाव की चुनौती से निपटने के लिए कांग्रेस विवेक तन्खा को मध्य प्रदेश की बजाए छत्तीसगढ़ से भेजने पर मंथन कर रही है। किसी बड़े प्रदेश से राज्यसभा पहुंचने की मंशा के चलते गुलाम नबी आजाद को मध्य प्रदेश और प्रियंका गांधी वाड्रा को राजस्थान से सदन में भेजा जा सकता है। इस तरह मप्र में तन्खा की खाली हो रही सीट के लिए अरुण यादव और अजय सिंह की दावेदारी अब कमजोर पड़ गई है। राज्य सभा चुनाव को लेकर भोपाल से दिल्ली तक हलचल तेज हो गई है।

कांग्रेस में असंतुष्ट जी-23 नेताओं की सक्रियता और अहमद पटेल के निधन के बाद पार्टी के केंद्रीय संगठन में बदलते समीकरणों के बीच कमल नाथ और उनके खेमे का कद लगातार बढ़ता जा रहा है। असंतुष्टों के रुख की नरमी का जिम्मा कमल नाथ ने लिया है, तो उसका असर भी खेमे के मौन के रूप में सामने आया है। वहीं, मध्य प्रदेश में भी कमल नाथ प्रदेश अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी एक साथ निभा रहे हैं, जिस पर सवाल उठने के बाद भी कोई परिवर्तन नहीं हो सका।

राज्यसभा चुनाव में तन्खा की जगह अरुण यादव और अजय सिंह की दावेदारी को भी गुलाम नबी आजाद को लाकर सिरे से खारिज करने की तैयारी है। नाथ खेमे की मानें तो इस संबंध में कमल नाथ और अरुण यादव की सोमवार को कमल नाथ के आवास पर हुई बैठक से पहले अलग से चर्चा भी हो चुकी है। तन्खा को राज्यसभा में बरकरार रखने के लिए उन्हें छत्तीसगढ़ से भेजा जाएगा। सूत्र बताते हैं कि कोई उठा-पटक नहीं हुई तो कमल नाथ के इस फार्मूले के आधार पर इन तीनों नामों पर शीर्ष नेतृत्व जल्द ही मुहर लगा देगा।

नेपाली प्रधानमंत्री ने बीजेपी मुख्‍यालय जाकर रचा इतिहास

0

काठमांडू: नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा अपनी सफल भारत यात्रा के बाद काठमांडू लौट आए हैं। नेपाली प्रधानमंत्री ने भारत यात्रा के दौरान कई समझौतों पर हस्‍ताक्षर किया और भारत की सांस्‍कृतिक राजधानी कहे जाने वाले शहर वाराणसी का भी दौरा किया। हालांकि इस यात्रा के दौरान शेर बहादुर देउबा के जिस कदम की नेपाल में सबसे ज्‍यादा चर्चा हो रही है, वह है भारत में सत्‍तारूढ़ बीजेपी के नई दिल्‍ली स्थित मुख्‍यालय जाना। देउबा पहले ऐसे नेपाली प्रधानमंत्री हैं जो भारत में किसी राजनीतिक दल के कार्यालय गए हैं।

पीएम देउबा के बीजेपी कार्यालय जाने पर देश में विरोध के स्‍वर उठने लगे और इसे नेपाल के चीन समर्थक वाम दलों से जोड़कर देखा जाने लगा। इसके बाद सत्‍तारूढ़ नेपाली कांग्रेस को सफाई देनी पड़ी है। नेपाल के विदेश मंत्री नारायण खडका ने देउबा के बीजेपी कार्यालय जाने का बचाव किया और कहा कि नेपाल के प्रधानमंत्री नेपाली कांग्रेस के अध्‍यक्ष के नाते बीजेपी के कार्यालय गए थे। खडका ने कहा, ‘देउबा ने बीजेपी के मुख्‍यालय का दौरा नेपाली कांग्रेस के अध्‍यक्ष के नाते किया था। वह वहां पर प्रधानमंत्री के रूप में नहीं थे। इस यात्रा का मकसद दोनों दलों के बीच रिश्‍ते बेहतर बनाना था। नेपाली कांग्रेस दुनिया के अन्‍य देशों के राजनीतिक दलों से भी इस तरह के संबंधों का विस्‍तार कर रही है। ‘
चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के साथ रिश्‍तों का जवाब!
नेपाल में देउबा के हिंदू राष्‍ट्रवादी पार्टी बीजेपी के मुख्‍यालय में जाने पर काफी आलोचना शुरू हो गई थी। कई नेपाली विश्‍लेषक इससे आश्‍चर्य में थे और उन्‍होंने कहा कि यह प्रोटोकॉल का उल्‍लंघन है। साल 2018 में केपी ओली के बाद यह किसी नेपाली प्रधानमंत्री की पहली भारत यात्रा थी। देउबा ने यह भारत यात्रा ऐसे समय पर की है जब अमेरिका के 50 करोड़ डॉलर की सहायता को मंजूरी दी गई है और चीन के विदेश मंत्री ने नेपाल की यात्रा की है।

नेपाल में अब तक का रिवाज रहा है कि सत्‍ता संभालने के बाद देश का प्रधानमंत्री सबसे पहले भारत की यात्रा पर जाता है। माना जा रहा है कि देउबा ने चीन समर्थक केपी ओली के शासन काल के दौरान खराब हो चुके रिश्‍तों को सुधारने की कोशिश की है। वहीं उनकी बीजेपी ऑफिस जाने को नेपाल के वाम दलों के चीन दौरे और चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के साथ रिश्‍तों के जवाब के रूप में देखा जा रहा है। नेपाल के कम्‍युनिस्‍ट नेता अक्‍सर चीन जाते रहते हैं। यही नहीं चीनी की कम्‍युनिस्‍ट पार्टी नेपाल के राजनीतिक दलों को ट्रेनिंग भी देती रहती है। विश्‍लेषकों का कहना है कि अब देउबा ने बीजेपी से दोस्‍ती बढ़ाकर ओली ओर प्रचंड के साथ-साथ चीन को भी बड़ा संदेश दिया है

एचडीएफसी बैंक के गार्ड से चली गोली, दो लोग घायल

0

डिंडौरी। जिला मुख्यालय के कलेक्ट्रेट मुख्य मार्ग पर स्थित एचडीएफसी बैंक में पदस्थ गार्ड की गलती से गोली चल गई।गोली बैंक के ही एक कर्मचारी सहित एक अन्य के पैर में लग गई। सोमवार की दोपहर लगभग साढ़े तीन बजे गोली की आवाज सुनते ही आसपास के लोग बड़ी संख्या में एकत्रित हो गए। बताया गया है कि बैंक कर्मी के पैर में गंभीर चोट आई है। आनन-फानन में दोनों घायलों को जिला अस्पताल लाया गया है। गोली कैसे चली अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है।

मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह बनी मां

0

नई दिल्ली:  भारती सिंह पिछले कुछ दिनों से अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चाओं में हैं, लेकिन बता दें कि भारती सिंह मां बन गई हैं.  हाल ही में उन्होंने बेटे को जन्म दिया है. यह खबर खुद भारती सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के माध्यम से अपने फैंस को दी है. बता दें की भारती के फैंस इस खबर को सुन काफी एक्साइटेड हो गए हैं. उनके चाहने वाले उन्हें जमकर बधाई दे रहे हैं. भारती के पोस्ट पर फैंस के कमेंट्स की बाढ़ आ गई है.

भारती सिंह ने हाल ही में अपने फैंस के साथ अपने लाइफ की सबसे  बड़ी खबर साझा की है. जी हां, बता दें कि मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह मां बन गई हैं. उन्होंन बेटे को जन्म दिया है. भारती के लेटेस्ट पोस्ट से इस बात की जानकारी मिली है. बता दें कि शेयर की गई पोस्ट पर अर्जुन बिजलानी, जय भानुशाली, माही विज, विशाल सिंह के साथ ही जमकर सेलेब्स और फैंस कपल को बधाइयां दे रहे हैं.

राष्ट्रपति का आदेश- जल्द चुना जाएगा पाकिस्‍तान का कार्यवाहक पीएम

0

पाकिस्तान के राष्ट्रपति आरिफ अल्वी द्वारा सोमवार को जारी एक अधिसूचना के अनुसार, इमरान खान एक कार्यवाहक प्रधानमंत्री की नियुक्ति तक पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बने रहेंगे। अधिसूचना में कहा गया है कि मौजूदा प्रधानमंत्री कार्यवाहक प्रधानमंत्री की नियुक्ति तक पद पर बने रहेंगे। राष्ट्रपति ने ट्विटर पर कहा, “इमरान अहमद खान नियाजी, इस्लामी गणराज्य पाकिस्तान के संविधान के अनुच्छेद 224 ए (4) के तहत कार्यवाहक प्रधानमंत्री की नियुक्ति तक प्रधानमंत्री के रूप में बने रहेंगे।”

पाकिस्तान के एआरवाई न्यूज के मुताबिक, इमरान खान की पार्टी पीटीआई ने कार्यवाहक पीएम पद के लिए राष्ट्रपति आरिफ अल्वी को दो नाम भेजे हैं। ये जानकारी मंत्री फवाद चौधरी ने दी। उन्होंने कहा कि अगर संयुक्त विपक्ष ने 7 दिनों के भीतर नामों को अंतिम रूप नहीं दिया, तो पीटीआई द्वारा सुझाए गए नामों में से शीर्ष उम्मीदवार कार्यवाहक पीएम बन जाएगा।

राष्ट्रपति ने भंग की थी नेशनल असेंबली

इससे पहले, कैबिनेट सचिवालय ने एक अधिसूचना जारी कर कहा था कि खान ‘‘तत्काल प्रभाव से पाकिस्तान के प्रधानमंत्री पद छोड़ते हैं।’’ हालांकि, संविधान के अनुच्छेद 94 के तहत राष्ट्रपति ‘‘अपने उत्तराधिकारी के प्रधानमंत्री का पदभार संभालने तक निवर्तमान प्रधानमंत्री को पद पर बने रहने के लिए कह सकते हैं।’’ राष्ट्रपति अल्वी ने प्रधानमंत्री खान की सलाह पर नेशनल असेंबली (एनए) को भंग कर दिया है।

सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई

अब पाकिस्तान का उच्चतम न्यायालय प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ नेशनल असेंबली में लाया गया अविश्वास प्रस्ताव खारिज किए जाने और खान की सिफारिश पर सदन भंग करने को राष्ट्रपति द्वारा मंजूरी दिए जाने के मामले पर सोमवार को सुनवाई करेगा। इससे एक दिन पहले शीर्ष न्यायालय ने देश में मौजूदा राजनीतिक हालात पर स्वत: संज्ञान लिया था।

पाकिस्तान के राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने देश के प्रधानमंत्री इमरान खान की सिफारिश पर नेशनल असेंबली (एनए) को भंग कर दिया है। इससे कुछ ही देर पहले नेशनल असेंबली के उपाध्यक्ष कासिम सूरी ने प्रधानमंत्री के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को खारिज कर दिया था। खान ने संसद के निचले सदन, 342 सदस्यीय नेशनल असेंबली में प्रभावी तौर पर बहुमत खो दिया था।
देश के प्रधान न्यायाधीश उमर अता बंदियाल ने पाकिस्तान की वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर स्वत: संज्ञान लेते हुए कहा था कि नेशनल असेंबली को भंग करने के संबंध में प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति द्वारा शुरू किए गए सभी आदेश और कदम अदालत के आदेश पर निर्भर होंगे। न्यायाधीश बंदियाल ने साथ ही इस हाई-प्रोफाइल मामले की सुनवाई एक दिन के लिए स्थगित कर दी थी।

करियर के आखिरी मैच में भावुक हुए रोस टेलर

0

नई दिल्ली,। न्यूजीलैंड क्रिकेट के महानतम बल्लेबाजों में शुमार लूथर रोस पोटोआ लोटे टेलर अपने आखिरी इंटरनेशनल मैच में भावुक हो गए। नीदरलैंड्स के खिलाफ खेली जा रही वनडे सीरीज उनके करियर का आखिरी मुकाबला होगी यह पहले ही इस धुरंधर ने घोषणा कर दी थी। सीरीज के तीसरे मैच में जब टेलर मैदान पर टीम के सभी खिलाड़ियों के साथ नेशनल एंथम के लिए खड़े थे तब वह भावुक नजर आए।

डेढ दशक से भी ज्यादा वक्त तक न्यूजीलैंड क्रिकेट की डंका पूरी दुनिया में बजाने वाले बल्लेबाज रोस टेलर 4 अप्रैल 2022 के बाद क्रिकेट के मैदान पर बतौर खिलाड़ी देश की तरफ से खेलते नजर नहीं आएंगे। यह दिन उनके 17 साल लंबे इंटरनेशनल करियर का आखिरी दिन होगा इसकी जानकारी उन्होंने पिछले साल ही दे दी थी। टेलर ने सोशल मीडिया पर संन्यास लेने की बात लिखते हुए बताया था कि वह बांग्लादेश के खिलाफ आखिरी टेस्ट सीरीज खेलेंगे जबकि आस्ट्रेलिया और नीदरलैंड्स के खिलाफ घरेलू सीरीज उनके करियर की आखिरी वनडे सीरीज होगी।

आखिरी वनडे में भावुक हुए टेलर

लंबे समय तक न्यूजीलैंड की टीम जर्सी में तीनों फार्मेट में खेलने वाले टेलर जब आखिरी बार वनडे खेलने से पहले नेशनल एंथम के लिए साथियों के साथ खड़े हुए तो उनके चेहरे पर भावुकता देखी जा सकती थी। टेलर एंथम के लिए तीनों बच्चे एडिलेड, जोन्टी और मैक्केंजी के साथ थे। न्यूजीलैंड क्रिकेट ने इस वीडियो को साझा किया है जिसमें टेलर की आंखे नम दिख रही हैं। अपना आखिरी मुकाबला खेलने से पहले वह काफी भावुक नजर आए।  29 नवंबर 2020 को टेलर ने अपना आखिरी टी20 मैच खेला था जबकि इस साल 9 से 11 जनवरी के बीच बांग्लादेश के खिलाफ अंतिम टेस्ट खेलने उतरे थे।