Home Blog Page 107

किसानों की आय में दस गुना वृद्धि – नरेंद्र सिंह तोमर

0

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने दावा किया है कि किसानों की आय न केवल दोगुनी हुई है बल्कि दस गुना बढ़ गई है। तोमर ने यह भी कहा कि आधुनिक तरीके से खेती करने वाले किसानों को गांवों में जाकर जागरूकता फैलानी चाहिए ताकि सभी किसान अपना आर्थिक विकास हासिल कर सकें। वह ‘किसान भागीदारी, हमारी प्राथमिकता’ अभियान के शुभारंभ के अवसर पर बोल रहे थे। केंद्र की भाजपा सरकार ने 2016 से 2022 के बीच देश में किसानों की आय दोगुनी करने का लक्ष्य रखा था। वह ‘किसान भागीदारी, प्राथमिकता हमारा है’ अभियान के शुभारंभ पर बोल रहे थे।

किसान समृद्ध हुए हैं और उनके परिवार अत्याधुनिक तकनीक और कृषि संबंधी योजनाओं की मदद से समृद्ध हुए हैं। पांच से छह साल में ऐसे किसानों की आय दोगुनी होकर दस गुना हो गई है। तोमर ने फसल बीमा संपर्क अभियान को संबोधित करते हुए कहा कि अगर ये किसान कृषि दूत बनकर गांवों में जाएंगे और अन्य किसानों को शिक्षित करेंगे, तो कृषि अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

किसानों के उत्पाद एमएसपी से बेहतर दाम पर मिल रहे हैं। गेहूं और सरसों के अच्छे दाम मिल रहे हैं। सरसों के तेल में मिलावट बंद होने से किसान राहत महसूस कर रहे हैं। तोमर ने कहा कि सरकार किसानों के हित में अन्य कदम उठाएगी।

ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि अवसंरचना की स्थापना के लिए एक लाख करोड़ रुपये निर्धारित किए गए हैं। इसमें से 8,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को मंजूरी दी गई थी। भण्डारण एवं अन्य सुविधाओं का विकास होगा, अत्याधुनिक तकनीक एवं कृषि संबंधी कल्याणकारी योजनाओं ने किसानों को समृद्ध किया है और उनके परिवारों को समृद्ध बनाया है।

तोमर ने यह भी दावा किया कि ऐसे किसानों की आय पांच से छह साल में दो से दस गुना बढ़ गई है। पूरे देश में प्राकृतिक कृषि के तहत क्षेत्र को बढ़ाने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। प्राकृतिक खेती से किसानों की उत्पादन लागत कम होगी। तोमर ने कहा कि देश भर में 38 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में प्राकृतिक खेती की जा रही है और इसका लाभ भी किसानों को मिल रहा है।

रासायनिक उर्वरकों के अत्यधिक उपयोग ने मिट्टी की बनावट को ख़राब कर दिया है और कार्बनिक कार्बन की मात्रा को कम कर दिया है। तोमर ने कहा कि विशेष रूप से देश को रासायनिक उर्वरकों की आपूर्ति के लिए आयात पर निर्भर रहना पड़ता है, इसलिए वैकल्पिक उर्वरकों के उपयोग को प्राथमिकता देने की जरूरत है।

एक समय देश में अन्न की कमी थी। हरित क्रांति शुरू हुई और रासायनिक उर्वरकों का इस्तेमाल किया जाने लगा। हरित क्रांति की सफलता में पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश का प्रमुख योगदान था। कृषि मंत्री तोमर ने कहा कि वर्तमान में देश में आवश्यकता से अधिक खाद्यान्न का उत्पादन हो रहा है और बागवानी फसलों का रिकॉर्ड उत्पादन हो रहा है।

रियान पराग ने बनाया शानदार रिकॉर्ड

0

आईपीएल 2022 के 39वें मैच में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू को 29 रन से हराया। टीम की मौजूदा सीजन में आरसीबी के खिलाफ पहली जीत है, जबकि पहले मुकाबले में बेंगलुरू ने राजस्थान को 4 विकेट से हराया था। इस मुकाबले में में RR ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 145 रनों का टारगेट रखा। इसके जवाब में RCB की टीम 115 रनों पर ऑलआउट हो गई। राजस्थान रॉयल्स के लिए रियान पराग ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। उन्होंने (56*) रन की पारी खेली। साथ ही 4 कैच लपके। इसकी मदद से एक खास रिकॉर्ड अपने नाम किया।

ऐसा करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी

राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी रियान पराग आईपीएल के किसी मैच में हाफ सेंचुरी लगाने के साथ चार कैच लपकने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। वे ऐसा करने पहले भारतीय खिलाड़ी हैं। पराग से पहले दो खिलाड़ी आईपीएल में अर्धशतक लगाने के साथ एक मुकाबले में चार कैच ले पाए हैं। सबसे पहले 2011 में जैक कालिस ने यह कारनामा किया था। कालिस ने केकेआर और डेक्कन चार्जेस के बीच खेले गए मैच में यह कमाल किया था।

विराट कोहली का बल्ला फिर शांत

बता दें पहले खेलते हुए राजस्थान रॉयल्स ने 8 विकेट पर 144 रन बनाए। सीजन में 3 शतक लगा चुके बटलर लंबी पारी नहीं खेल पाए। 8 रन पर पवेलियन लौट गए। बेंगलुरू 19.3 ओवर में 115 रन पर आउट हो गई। विराट कोहली (9 रन) का बल्ला फिर शांत रहा। कप्तान डुप्लेसिस ने सबसे ज्यादा 23 रन बनाए। दूसरे मैच खेल रहे कुलदीप सेन ने 4 विकेट लिए।

हरियाणा में कांग्रेस हाईकमान भूपिंदर सिंह हुड्डा के आगे नरम पड़ा

0

कांग्रेस ने पंजाब और हिमाचल के बाद हरियाणा में अपनी स्टेट यूनिट में बड़ा बदलाव किया है। कुमारी शैलजा के स्थान पर अब उदयभान को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है, जो भूपिंदर सिंह हुड्डा के करीबी माने जाते हैं। वह होडल सीट से कई बार के विधायक हैं और दलित समुदाय से ही आते हैं। पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी बयान में यह जानकारी दी गई है।

उन्होंने बताय कि उदय भान को हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त करने के साथ ही श्रुति चौधरी, राम किशन गुज्जर, जितेंद्र कुमार भारद्वाज और सुरेश गुप्ता को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। दरअसल भूपिंदर सिंह हुड्डा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कुमारी शैलजा से गहरे मतभेद थे। वह लगातार उन्हें हटाकर किसी और को प्रदेश अध्यक्ष बनाने की मांग कर रहे थे, लेकिन दलित समुदाय से आने वालीं शैलजा को हटाने से उनके समुदाय की नाराजगी मोल लेने का भी डर था।

आखिर क्यों उदयभान पर राजी हो गए शैलजा के विरोधी हुड्डा

ऐसे में कांग्रेस हाईकमान न तो भूपिंदर सिंह हुड्डा को नाराज करना चाहता था और न ही दलित बिरादरी की उपेक्षा का आरोप लगने देना चाहता था। ऐसे में उदयभान पर विचार किया गया, जो भूपिंदर सिंह हुड्डा के करीबी होने के साथ ही दलित समुदाय से आते हैं और कई बार के विधायक हैं। पूर्व सीएम भूपिंदर सिंह हुड्डा फिलहाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। कहा जा रहा है कि पहले उन्हें ही हाईकमान ने अध्यक्ष बनने का प्रस्ताव दिया था। लेकिन इसके साथ ही विधानसभा में नेता विपक्ष किसी और को बनाने की बात थी। इस विकल्प को हुड्डा ने खारिज कर दिया और खुद के नेता विपक्ष ही बने रहने की इच्छा जताई। इसके साथ ही उनका इरादा यह भी था कि कुमारी शैलजा को हटा कर किसी और को प्रदेश यूनिट की कमान दी जाए।

एक उदयभान से कैसे हाईकमान ने साधे दो निशाने

हालांकि हुड्डा की इस मांग को लेकर हाईकमान इस पसोपेश में था कि यदि उनकी उपेक्षा की जाती है तो जाट समुदाय में गलत संदेश जाएगा। हुड्डा को जाट बिरादरी में प्रभावशाली नेता माना जाता है। इसके अलावा कुमारी शैलजा को किनारे करने पर दलित समुदाय की नाराजगी का डर था। उदयभान के जरिए कांग्रेस ने इन दोनों ही मुश्किलों पर काबू पा लिया है। वह खुद दलित समुदाय से आते हैं, जिससे उनकी बिरदारी को साधना आसान होगा। इसके अलावा हुड्डा कैंप के नेता माने जाते हैं, ऐसे में पार्टी पर हुड्डा की उपेक्षा के आरोप भी नहीं लगेंगे।

NHAI से ऑर्डर मिलने की खबर से कंपनी के शेयर खरीदने की मची होड़

0

भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को बिकवाली का माहौल रहा। इस माहौल में भी कुछ कंपनियों के शेयर में जबरदस्त तेजी आई। ऐसी ही एक तेजी दिलीप बिल्डकॉन के शेयर में आई।
कारोबार के दौरान कंस्ट्रक्शन से जुड़ी दिलीप बिल्डकॉन का शेयर भाव 7 फीसदी तक बढ़ गया। एक वक्त शेयर 285.60 रुपए के भाव तक गया। हालांकि, मुनाफावसूली की वजह से कारोबार के अंत में शेयर का भाव 272.90 रुपए पर रहा। एक दिन पहले के मुकाबले 2.71 फीसदी की तेजी आई।

वजह क्या है: दरअसल, झारखंड में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) से एक प्रोजेक्ट के लिए दिलीप बिल्डकॉन को ऑर्डर मिला है। यह प्रोजेक्ट 976 करोड़ रुपये की है। इस वजह से कंपनी के शेयर की खरीदारी बढ़ गई।

बीते वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में, दिलीप बिल्डकॉन को 19.16 करोड़ रुपये का घाटा हुआ। एक साल पहले इसी तिमाही में 107.17 करोड़ रुपये का लाभ हुअ था। परिचालन लाभ और बिक्री में भी गिरावट आई है। आपको बता दें कि दिलीप बिल्डकॉन कंस्ट्रक्शन से जुड़ी कंपनी है। यह कंपनी देशभर में हाईवे और रेल प्रोजेक्ट के अलावा अन्य कंस्ट्रक्शन के ठेके लेती है।

कांग्रेस में शामिल होने से चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने किया इनकार

0

चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने कांग्रेस पार्टी में शामिल होने से इनकार कर दिया है। मंगलवार को कांग्रेस पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने एक ट्वीट में ये जानकारी दी। सुरजेवाला ने लिखा कि प्रशांत किशोर को इस समूह के हिस्से के तौर पर परिभाषित जिम्मेदारी के साथ शामिल होने का निमंत्रण दिया गया था, जिसे उन्होंने अस्वीकार कर दिया है। हम पार्टी के लिए उनके प्रयासों और सुझावों की सराहना करते हैं. आपको बता दें कि प्रशांत किशोर की ओर से दिए गये प्रेजेन्टेशन और उनके साथ विचार-विमर्श करने के बाद पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने एक एम्पावर्ड एक्शन ग्रुप (EAG) 2024 का गठन किया था ।

क्या था प्रशांत किशोर का जवाब?

उधर, प्रशांत किशोर ने एक ट्वीट में कहा कि मैंने ईएजी के हिस्से के तौर पर पार्टी में शामिल होने की कांग्रेस की पेशकश को अस्वीकार कर दिया है। प्रशांत किशोर ने कहा कि मेरे विचार से पार्टी को सशक्त नेतृत्व और सामूहिक इच्छाशक्ति की जरुरत है, जो पार्टी में गहरी जड़ें जमा चुकीं संगठनात्मक समस्याओं को दूर करने के लिए सुधारात्मक कदम उठा सके।

कांग्रेस ने उन्हें एंपावर्ड ऐक्शन ग्रुप (empowered action group) में शामिल करने का प्रस्ताव देकर पार्टी के मिशन 2024 के लिए काम करने की पेशकश की थी। लेकिन कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने ये भी साफ कर दिया था कि अगर प्रशांत किशोर पार्टी में शामिल होते हैं तो उन्हें कोई विशेष ट्रीटमेंट नहीं दी जाएगी। वहीं, प्रशांत किशोर पूरी छूट के साथ कांग्रेस में काम करने की आजादी चाहते थे। इसके साथ ही कुछ नेताओं को उनके दूसरी पार्टियों के लिए काम करने पर भी आपत्ति थी।

मंत्रियों-प्रमुख सचिवों की बैठक बुलाई CM ने

0

भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मंगलवार को मंत्रियों और प्रमुख सचिवों से तीन माह पहले जनवरी में ली गई विभागीय समीक्षा बैठकों में दिए गए निर्देशों का हिसाब लेंगे। इसके लिए मंत्रालय में दो अलग-अलग दौर की बैठकों के जरिये बैठक बुलाई गई है। इन बैठकों में मुख्यमंत्री ने विभागवार अपडेट के साथ अफसरों को तलब किया है। सीएम चौहान ने जनवरी में सभी विभागों की विभागीय समीक्षा बैठकें पहले पखवाड़े में ली थीं।

इस दौरान विभागों को जनता के हित में नियमों में सरलीकरण, विभागीय नवाचार और अन्य आवश्यक बदलाव के निर्देश दिए गए थे। इन निर्देशों पर अमल के लिए दर्जन भर विभागों द्वारा की गई कार्यवाही की रिपोर्ट सीएम ने फरवरी में ली थी। इसके बाद अब एक बार फिर इन सभी विभागों को तलब कर जनवरी में हुई बैठक में लिए निर्णय पर अमल की रिपोर्ट मांगी गई है। मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस और मंत्रियों की मौजूदगी के बीच एसीएस, पीएस और विभागाध्यक्ष इस मामले में सरकार को बताएंगे कि विभागवार मिले निर्देशों के क्रियान्वयन की स्थिति क्या है? साथ ही जो कमियां हैं, वह भी बताने के लिए सीएम ने कहा है।

सीएम शिवराज से मंगलवार को मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव के साथ इंदौर में सीनियर छात्रों की प्रताड़ना से आत्महत्या करने वाले पाटीदार परिवार ने मुलाकात की। इस दौरान परिवारजनों ने सीएम को अवगत कराया कि रैगिंग कर प्रताड़ित करने वालों में से एक आरोपी को गिरफ्तार ही नहीं किया गया है और बाकी भी गिरफ्तारी के बाद जमानत पर हैं। सीएम चौहान ने कहा कि इस मामले की जांच कराएंगे और किसी को बख्शा नहीं जाएगा। रैगिंग जैसी कुप्रथा घातक है। मुख्यमंत्री आज दिल्ली में होने वाली सीएम, सीजे कांफ्रेंस की तैयारियों को लेकर भी इसके बाद अधिकारियों से चर्चा करेंगे।

मोदी सरकार के आठ साल पूरे होने पर जश्न मनाने की तैयारी कर रही भाजपा

0

नई दिल्ली : केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार के आठ साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी जश्न मानने की तैयारी कर रही है। एएनआई न्यूज़ एजेंसी की खबर के मुताबिक, पार्टी के 12 वरिष्ठ नेताओं की एक टीम ने जश्न कार्यक्रम के लिए सोमवार 25 अप्रैल को एक बैठक भी की। बैठक में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, भाजपा महासचिव अरुण सिंह, सी टी रवि और डी पुरंदरेश्वरी सहित अन्य शामिल रहे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मोदी सरकार के 8 साल पूरे होने पर पूरे देश में भव्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे और 5 मई तक कार्ययोजना की तैयार की जाएगी। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 30 मई, 2019 को 543 सदस्यीय लोकसभा में अभूतपूर्व 303 सीटों पर भाजपा का नेतृत्व करने के बाद दूसरे कार्यकाल के लिए शपथ ली थी।

वहीं, इसके पहले वाले कार्यकाल में 26 मई 2014 को मोदी ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली और देश की बागडोर भाजपा के नेतृत्व में बनी एनडीए की सरकार के हाथ में आ गई थी। तो वहीं, साल 2020 में मई के महीने में कोरोना महामारी भारत में तेजी से पैर पसारने लगी थी और इसकी वजह से पार्टी मोदी सरकार की पहली और दूसरी वर्षगांठ पर कोई बड़ा कार्यक्रम नहीं कर सकी थी। वहीं, आज भाजपा मुख्यालय में हुई इस बैठक में समिति के सदस्यों की ओर आए विभिन्न सुझावों और संभावित कार्यक्रमों की रुपरेखा पर चर्चा की गई। पार्टी के जश्न की तैयारियों के लिए बनाई गई समिति के सदस्यों में केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर, सांसद विनय राजदीप राय, राजू बिस्टा, विनय सहस्रबुद्धे और अपराजिता सारंगी के अलावा शिव प्रकाश और लाल सिंह आर्य जैसे अन्य संगठन के नेता भी शामिल रहे।

29 मई को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद उज्जैन आएंगे

0

उज्जैन : राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 29 मई को उज्जैन आएंगे। वे यहां कालिदास संस्कृत अकादमी में होने वाले अखिल भारतीय आयुर्वेद महासम्मेलन के दो दिवसीय 59वें अधिवेशन का उद्घाटन करेंगे। मेजबान मध्यप्रदेश आयुर्वेद सम्मेलन और प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है।

अधिवेशन के संयोजक वैद्य एसएन पांडे और समन्वयक वैद्य विनोद बैरागी ने बताया कि अधिवेशन में निखिल भारतवर्षीय आयुर्वेद विद्यापीठ की वैज्ञानिक कान्फ्रेंस होगी। वैज्ञानिक सत्र में आयुर्वेद आहार स्वस्थ भारत का आधार, आयुर्वेदिक औषधियों का मुक्त व्यापार आदि विषय पर विद्वानों के व्याख्यान होंगे। विषय विशेष को प्रमाणित रूप से प्रतिष्ठापित करने को 27 मई से 30 मई तक अकादमी परिसर में राष्ट्रीय आरोग्य मेला लगाया जाएगा, जिसमें भारत की ख्यात आयुर्वेद फार्मेसी कंपनियां अनुभूत औषधियों का प्रदर्शन करेंगी।

वैद्यगण आम जनता को रोग विशेष से लाभान्वित होने के उपाय बताएंगे। उद्घाटन समारोह में राष्ट्रपति के साथ केंद्रीय आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल, राज्यमंत्री डा. महेंद्र मुंजपरा, प्रदेश के आयुष मंत्री रामकिशोर कांवरे, उच्च शिक्षा मंत्री डा. मोहन यादव, सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक पारस जैन, महासम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद्मभूषण देवेंद्र त्रिगुणा भी सम्मिलित होंगे। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान और राज्यपाल मंगूभाई पटेल को भी आमंत्रित किया गया है। देशभर से 800 से अधिक वैद्य एवं चिकित्सा जगत से जुड़ी हस्तियों के शामिल होने की उम्मीद है। 400 विद्वान पोर्टल के माध्यम से अब तक पंजीयन करवा चुके हैं।

खुद पर विश्वास और हार न मानने का जज्बा सिखाती हैं ये एनिमेटेड फिल्में

0

हम सभी एनिमेटेड फिल्में देखते हुए बड़े हुए हैं। अब वो दिन चले गए जब एनिमेटेड फिल्मों में बस एक राजकुमारी होती थी और उसका प्रिंस आता है, जिसके बाद वह हमेशा खुश रहती हैं। अब ऐसी कई फिल्में देखने को मिल रही हैं, जो मनोरंजन का माध्यम ही नहीं बल्कि आपको जीवन जीने का तरीका भी बता जाती हैं। ये फिल्म बस एक काल्पनिक दुनिया का आभास कराती हैं, लेकिन इनमें जीवन जीने की समझ छुपी होती है। इन फिल्मों से जो सीख मिलती है, वह काफी दमदार होती है। अगर आप अपने परिवार के साथ या फिर दोस्तों के साथ एक फिल्मी नाइट की प्लानिंग कर रहे हैं, तो हमने आपके लिए कुछ ऐसी ऐनिमेटेड फिल्मों की लिस्ट तैयार की है, जो आपके दिल को छूने के साथ ही एक संदेश भी दे जाएगी। हम आपको इन भावनाओं की रोलरकोस्टर राइड से भरपूर फिल्मों को देखने की सलाह दे रहे हैं, जो डिज्नी प्सल हॉटस्टार पर उपलब्ध है।

फाइंडिंग निमो

‘फाइंडिंग निमो’ 2013 में बनी एक एनिमेटेड फिल्म है, जिसमें निमो नाम की मछली अपने पिता से बिछड़ जाती है। पिता और बेटे के इर्द-गिर्द घूमती ये कहानी पिता-पुत्र के संबंधों को बखूबी दर्शाती है। साथ ही यह भी सिखाती है कि किसी भी चीज को ऊपर से देखकर ही नहीं आंकना चाहिए और अपने आराम क्षेत्र से निकलकर जो आप करना चाहते हैं, वो करना चाहिए। कोई फर्क नहीं पड़ता कि कौन क्या कहता है, अगर आप खुद पर विश्वास रखते हैं, तो आप अपना रास्ता खोज ही लेंगे।

इनसाइड आउट

2015 में आई यह एनिमेटेड फिल्म बहुत ही सुंदर तरीके से इंसान के जटिल मन को प्रकट करती है। फिल्म दिखाती है कि हर समय जीवन में खुश रहना ही आपके जीवन को पूरा नहीं करता है। जीवन में हमें नकारात्मक भावनाओं का सामना करना पड़ता है और जब भी हम उदास महसूस करते हैं, तो अपनी भावनाओं को व्यक्त करना चाहिए। ताकि वह हमारे मन में दबी न रहे।

अरुण लाल-बुलबुल की हल्दी सेरमेनी की तस्वीरें

0

भारत के पूर्व क्रिकेटर अरुण लाल की दूसरी शादी चर्चा का विषय बन चुकी है. 66 साल के अरुण लाल अपने से 28 साल छोटी बुलबुल साहा से शादी करने जा रहे हैं. जब. से दोनों की शादी की बात सामने आई है, तभी से फैन्स में अलग में दिलचस्पी बढ़ गई है. इस बीच दोनों की हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.

66 साल के अरुण लाल और 38 साल की बुलबुल साहा ने करीबी लोगों की मौजूदगी में हल्दी की रस्म निभाई. रविवार यानी 24 अप्रैल को दोनों की हल्दी सेरेमनी हुई थी…. इस दौरान अरुण लाल ने पीला कुर्ता पहना हुआ था

जबकि उनकी होने वाली पत्नी बुलबुल साहा ने लाल-पीली साड़ी पहनी थी. दोनों की हल्दी सेरेमनी के मौके पर भोज का आयोजन किया गया.