Home Blog Page 205

बुआ बनते ही खुशी से झूम उठी Sushmita Sen

0

बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) के पैर इस वक्त जमीन पर नहीं है, बुआ बनने की खुशी उनके चेहरे पर साफ देखी जा सकती हैं. उनके भाई राजीव सेन (Rajiv Sen) और भाभी चारू असोपा (Charu Asopa) एक प्यारी सी बच्ची के माता-पिता बन गए हैं. चारू ने 1 नवंबर को बच्ची को जन्म दिया हैं. ये खबर मिलते हैं सुष्मिता फौरन अस्पताल पहुंच गईं, जहां से उन्होंने अपनी एक फोटो पोस्ट की और बच्ची के स्वागत में खास नोट लिखा. 

सुष्मिता ने कहा ‘दिवाली से पहले लक्ष्मी आई’

सुष्मिता सेन ने जो फोटो शेयर की हैं उसमें उन्होंने हॉस्पिटल के नीले कपड़ों में दिखाई दे रही हैं. उन्होंने चेहरे पर काले रंग का मास्क पहना है और सिर पर प्लास्टिक कैप पहनी हुई हैं. सुष्मिता इस फोटो में एक विंडो के पास बैठी नजर आ रही हैं और दोनों हाथों से हार्ट शेप बनाती दिख रही हैं. इस फोटो के साथ उन्होंने एक प्यारा सा नोट लिखा, “दिवाली से पहले लक्ष्मी आई…ये एक लड़की हैं…चारू असोपा और राजीव सेन को बधाई..क्या खूबसूरत है वो…आज सुबह मैं बुआ बन गई…बहुत खुश हूं….अभी बच्ची की फोटो को शेयर करना अलाउड नहीं हैं…इसलिए अपनी शेयर कर रही हूं..अभी चारू ने प्यारी सी परी को डिलीवर किया है. मैं इस खूबसूरत पल की गवाह हूं…” सुष्मिता ने इसके लिए चारू की डॉक्टर को भी थैंक यू कहा. उन्होंने लिखा, राजीव और चारू को भी बधाई दीं.

हिमाचल में कांग्रेस ने किया क्लीन स्वीप, मंडी सीट छीनी, तीनों विधानसभा सीटें भी जीती

0

देश की 3 लोकसभा और 30 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आज आ जाएंगे. इसको लेकर वोटों की गिनती जानकारी है. 30 अक्टूबर को 3 लोकसभा सीटों पर वोट पड़े थे. इसमें दादरा व नगर हवेली, हिमाचल प्रदेश की मंडी और मध्य प्रदेश की खंडवा शामिल थे.

इसके अलावा जिन 29 विधानसभा सीटों पर वोट पड़े थे उसमें असम की पांच, बंगाल की चार, एमपी, मेघालय और हिमाचल की तीन-तीन, राजस्थान, बिहार और कर्नाटक की दो-दो, आंध्र प्रदेश, हरियाणा, महाराष्ट्र, मिजोरम और तेलंगाना की एक-एक सीट शामिल है.

लोकसभा सीट

राज्य           सीट  आगे  पीछे  जीत

मध्य प्रदेश  खंडवा  भाजपा   कांग्रेस  –

हिमाचल प्रदेश  मंडी  कांग्रेस  भाजपा  कांग्रेस(प्रतिभा सिंह)

दादरा व नगर हवेली  दादरा व नगर हवेली  शिवसेना  भाजपा  –

मध्यप्रदेश की विधानसभा सीट

सीट          आगे  पीछे  जीत

पृथ्वीपुर  भाजपा  कांग्रेस  –

रैगांव  कांग्रेस  भाजपा  –

जोबट  भाजपा  कांग्रेस  –

बिहार की विधानसभा सीट

सीट  आगे  पीछे  जीत

कुशेश्वर स्थान  जेडीयू  राजद  –

तारापुर  राजद  जेडीयू  –

 

हिमाचल की विधानसभा सीट

सीट          आगे  पीछे  जीत

जुब्बल-कोटखाई  कांग्रेस  निर्दलीय  –

फतेहपुर  कांग्रेस  भाजपा  –

अर्की  कांग्रेस  भाजपा  –

बंगाल विधानसभा सीट

सीट            आगे  पीछे  जीत

दिनहाटा  टीएमसी  भाजपा  टीएमसी

शांतिपुर  टीएमसी  भाजपा  –

गोसाबा  टीएमसी  भाजपा  टीएमसी

खरदा  टीएमसी  भाजपा  टीएमसी

असम की विधानसभा सीट

सीट          आगे  पीछे  जीत

गोसाईंगांव  यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी  कांग्रेस  –

भवानीपुर  भाजपा  कांग्रेस  भाजपा

तामुलपुर  यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी  निर्दलीय  –

मरियानी  भाजपा  कांग्रेस  भाजपा

थोवरा  भाजपा  निर्दलीय  भाजपा

 

राजस्थान की विधानसभा सीट

सीट                  आगे  पीछे  जीत

धरियावाड़  कांग्रेस  भाजपा  –

वल्लभनगर  कांग्रेस  आरएलपी  –

आंध्र प्रदेश उपचुनाव

सीट                आगे  पीछे  जीत

बदवेल   वाईएसआरसीपी  भाजपा   वाईएसआरसीपी

हरियाणा की विधानसभा सीट

सीट                  आगे  पीछे  जीत

ऐलनाबाद  इनेलो  भाजपा  –

महाराष्ट्र की विधानसभा सीट

सीट          आगे  पीछे  जीत

देगलूर  कांग्रेस  भाजपा  –

तेलंगाना की विधानसभा सीट

सीट          आगे  पीछे  जीत

हुजूराबाद  भाजपा  तेलंगाना राष्ट्र समिति  –

 

कर्नाटक की विधानसभा सीट

सीट           आगे  पीछे  जीत

हंगल  कांग्रेस  भाजपा  –

सिंडगी  भाजपा  कांग्रेस  भाजपा

मेघालय की विधानसभा सीट

सीट                          आगे  पीछे  जीते

मॉरिंगकेंग  नेशनल पीपुल्स पार्टी  कांग्रेस  नेशनल पीपुल्स पार्टी

मॉफलांग  यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी  कांग्रेस  –

राजबाला  नेशनल पीपुल्स पार्टी  कांग्रेस  नेशनल पीपुल्स पार्टी

मिजोरम की विधानसभा सीट

सीट              आगे                  पीछे                        जीते

तुइरियल  एमएनएफ  जोरम पीपुल्स मूवमेंट पार्टी  एमएनएफ

भारत को CAATSA प्रतिबंधों से बचाने के लिए अमेरिकी सीनेट में बिल पेश

0

वाशिंगटन।  रिपब्लिकन पार्टी के शीर्ष सीनेटर ने अमेरिकी सीनेट में एक विधेयक पेश किया है जिसमें राष्ट्रपति जो बाइडन से संसद में यह सत्यापित करने की मांग की गई है कि क्वाड का ऐसा कोई देश राष्ट्रीय सुरक्षा से संबंधित क्वार्डिलेटरल विचार-विमर्श में हिस्सा नहीं ले रहा है जिसके खिलाफ वह दंडात्मक CAATSA (काउंटरिंग अमेरिकाज एडवर्सरीज थ्रो सैंक्शंस एक्ट) प्रतिबंध लगाते हैं।

विधेयक को टेक्सास से रिपब्लिकन सीनेटर टेड क्रूज ने पेश किया है और इंडियाना से सीनेटर टाड यंग व कंसास से सीनेटर मार्शल रोजर इसके सह-प्रस्तावक हैं। यह विधेयक रूस से एस-400 मिसाइल प्रतिरक्षा प्रणाली खरीदने के लिए भारत के खिलाफ काटसा के दंडात्मक प्रविधान लगाने से राष्ट्रपति को हतोत्साहित करता है। यह विधेयक सीनेट में 28 अक्टूबर को पेश किया गया था, लेकिन इसका मसौदा सोमवार सुबह सार्वजनिक किया गया।

क्वाड में अमेरिका के अलावा भारत, जापान और आस्ट्रेलिया शामिल हैं। 24 सितंबर को राष्ट्रपति बाइडन ने व्हाइट हाउस में इसकी शिखर बैठक की मेजबानी की थी। यह बिल पेश किए जाने से एक दिन पहले ही दो प्रभावशाली सीनेटरों मार्क वार्नर और जान कार्निन ने बाइडन को पत्र लिखकर अनुरोध किया था कि वह अमेरिका के राष्ट्रीय हित में भारत के खिलाफ काटसा के प्रविधान लागू न करें।

ED ने महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख को किया गिरफ्तार

0

महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख को गिरफ्तार कर लिया गया है. ईडी के अधिकारियों की ओर से मिली  अनिल देशमुख को जबरन वसूली और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.

महाराष्ट्र : महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख को सोमवार की देर रात करीब एक बजे गिरफ्तार कर लिया गया. उनकी गिरफ्तारी की सूचना ईडी के अधिकारियों ने दी. इसके बाद अनिल देशमुख को मंगलवार को मेडिकल कराया गया है. इसके बाद वह वापस ई़डी ऑफिस पहुंच चुके हैं. ईडी के अधिकारियों की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक अनिल देशमुख को जबरन वसूली और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. ED के ज्वाइंट डायरेक्टर  सत्यव्रत कुमार खुद अनिल देशमुख से पूछताछ करने के लिए दिल्ली से मुंबई पहुंचे थे.

इससे पहले ईडी की ओर से तलब कर पूछताछ के लिए बुलाया गया था. ईडी की ओर से मिली अनिल देशमुख पूछताछ में सहयोग नहीं कर रहे थे. आज अनिल देशमुख को कोर्ट में पेश किया जाएगा. समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, अनिल देशमुख के वकील इन्द्रपाल सिंह ने कहा- साढ़े चार करोड़ रुपये से जुड़े इस केस की जांच में हम सहयोग कर रहे हैं. आज जिस वक्त कोर्ट में उन्हें पेश किया जाएगा तो हम उनकी रिमांड का विरोध करेंगे.

ईडी ने साफ-साफ कहा है कि महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री ने जांच में सहयोग नहीं कर रहे थे, इसलिए इन्हें गिरफ्तार किया गया. महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री देशमुख अपने वकील के साथ सुबह करीब 11 बजकर 40 मिनट पर दक्षिण मुंबई के बलार्ड एस्टेट इलाके में स्थित जांच एजेंसी के कार्यालय पहुंचे थे. ईडी के अधिकारी लगातार उनसे पूछताछ कर रहे थे और मामले से संबंधित जानकारी जुटाने की कोशिश में लगे हुए थे.

गिरफ्तारी को लेकर अधिकारियों की ओर से जानकारी दी गई है कि केंद्रीय जांच एजेंसी महाराष्ट्र पुलिस प्रतिष्ठान में 100 करोड़ रुपये की कथित रिश्वत एवं वसूली मामले में की जा रही आपराधिक जांच के संबंध में धन शोधन रोकथाम कानून (पीएमएलए) के तहत राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के 71 वर्षीय नेता के बयान दर्ज की. बता दें कि वसूली के आरोपों के कारण देशमुख को अप्रैल में इस्तीफा देना पड़ा था.

ईडी के संयुक्त निदेशक सत्यव्रत कुमार कुछ अन्य अधिकारियों के साथ रात करीब नौ बजे एजेंसी के कार्यालय पहुंचे थे. इससे पहले ईडी की ओर से अनिल देशमुख को पांच बार समन जारी किया गया था लेकिन वह पेश नहीं हुए थे. बाद में वह बॉम्बे हाई कोर्ट की ओर से पिछले हफ्ते इन समनों को रद्द करने से इनकार के बाद वह एजेंसी के समक्ष पेश हुए थे.

छतरपुर में शुरू हुई हेलीकॉप्टर सेवा

0

छतरपुर: महाराजा छत्रसाल की नगरी में आज हेलीकॉप्टर पहुंचा जहां इसके आयोजक प्रशांत तिवारी ने बताया कि छतरपुर बुंदेलखंड अंचल के लोग इस सेवा का बखूबी आनंद उठा सकेंगे शादी समारोह हो या पुष्प वर्षा अथवा पर्यटक स्थलों का भ्रमण सभी प्रकार की सुविधा आम आदमी को मुहैया हो सकेगी जहां इसका विधिवत शुभारंभ हॉगा।

शादी समारोह हो या पुष्प वर्षा अथवा पर्यटक स्थलों का भ्रमण सभी प्रकार की सुविधा आम आदमी को मुहैया हो सकेगी।

शिक्षण शुल्क की इन्ट्री पोर्टल नहीं डालने वाले स्कूलों की मान्यता हो सकती है समाप्त

0

इंदौर : मध्य प्रदेश में निजी स्कूलों  पर फीस (MP School Fees) को लेकर शिकंजा कसने वाला है। स्कूल शिक्षा विभाग ने साफ कहा है कि सुप्रीम कोर्ट (Supreme court) के निर्देश के अनुसार निजी स्कूल शिक्षण शुल्क की इन्ट्री पोर्टल पर करें अन्यथा मान्यता समाप्त की जावेगी।इसके अलावा डीईओ ने अनुपस्थित स्कूलों के संचालक को मान्यता समाप्त करने की कार्यवाही क्यों नहीं कि जाए कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया है।

दरअसल, इंदौर संभाग के धार जिला शिक्षा अधिकारी महेन्द्र शर्मा के अध्यक्षता में शासकीय उत्कृष्ट उमावि धार में विकासखण्ड धार और तिरला एंव सरदारपुर के सभी अशासकीय विद्यालयों (Private School) की बैठक आयोजित कर प्राचार्यो और संचालकों को उनके द्वारा ली जा रही शिक्षण शुल्क की इंट्री पोर्टल पर करने  के लिए अंतिम तीन दिवस दिये गये है। इसके साथ ही छात्रवृत्ति (Scholarship) की मेपिंग एंव अपडेशन सत्र 2018-19, 2019-20 एवं 2020-21 के भी अनिवार्य रूप से करने के निर्देश दिये गये है।

धार जिला शिक्षा अधिकारी महेन्द्र शर्मा ने बताया कि आयुक्त लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल के द्वारा यह स्पष्ट किया गया है सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश है कि निजी स्कूल द्वारा ली जाने वाली शिक्षण शुल्क की इंट्री अनिवार्य रूप से पोर्टल पर करे।  जिले के समस्त स्कूलों को समय सीमा में इंट्री करने के लिए पूर्व में भी निर्देशित किया गया। बताया गया कि जिले के 45% स्कूलों ने ही इंट्री की है। अतः उपस्थित एंव अनुपस्थित सभी स्कूलों को 3 दिवस में शत प्रतिशत कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये हैं तथा अनुपस्थित स्कूलों के संचालक को मान्यता समाप्त करने की कार्यवाही क्यों नहीं कि जाए कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया है।

मध्य प्रदेश (MP School) के करीब 17000 निजी स्कूलों अबतक फीस (fees) संबंधी जानकारी साइट पर अपलोड नहीं की है, अब तक सिर्फ 52 फ़ीसदी स्कूलोंं ने फीस संबंधी जानकारी राज्य शासन की साइट पर अपलोड की है, जो कहीं ना कहीं स्कूल शिक्षा विभाग (MP School Education Department) के साथ-साथ सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का भी उल्लंघन है, ऐसे में इन स्कूलों पर मान्यता रद्द करने की कार्रवाई की जा सकती है

कोविड की सैंपल जांच बढ़ने से एक दिन में ही बढ़ गए कई पॉजिटिव केस

0

भोपाल।  दीपावाली के तैयारियों के चलते शहर में लोगों की आवाजाही ज्यादा बढ़ गई है, इसके चलते कोरोना के नए केसों में भी इजाफ ा होने लगा है। साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने सैंपलिंग बढ़ने पिछले 24 घंटे में ही16 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। हालांकि इनमें से सबसे ज्यादा इंदौर में 8 केस मिले हैं। इसके बाद भोपाल, बालाघाट, सागर में दो-दो एवं धार व राजगढ़ में एक-एक केस मिले हैं। इसके साथ ही अब बढ़कर भोपाल में 35 वहीं प्रदेश में एक्टिव केसों की संख्या 115 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक पिछले दिन 56655 कोविड सैंपल लिए गए। जबकि इसके एक दो दिन पहले तक 50 से 52 हजार के करीब सैंपल लिए जा रहे थे। यदि कोविड सैंपलिंग और बढ़ाई जाए तो नए केसों में और इजाफा हो सकता है।

कॉर्श‍ियल LPG सिलेंडर के दाम 264 रुपये बढ़े

0

नई दिल्ली : LPG Cylinder Price Hike: दिवाली से पहले पेट्रोलियम कंपनियों ने महंगाई का बड़ा झटका दिया है. कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम में 264 रुपये की भारी बढ़त की गई है. इस बढ़त के साथ अब दिल्ली में 19.2 किलो वाला कॉमर्श‍ियल सिलेंडर (LPG commercial Cylinder) 2000.5 रुपये का हो गया है.

हालांकि, घरेलू इस्तेमाल होने वाले 14.2 किलो वाले रसोई गैस सिलेंडर में राहत देते हुए कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है. गौरतलब है कि 6 अक्टूबर, 2021 को हुई समीक्षा के मुताबिक दिल्ली में 19.2 किलो ग्राम के सिलेंडर की कीमत सिर्फ 1736.50 रुपये थी. लेकिन इस महीने की शुरुआत यानी आज 1 नवंबर 2021 को ही इसमें 264 रुपये की भारी बढ़त कर दी गई है.

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक दिल्ली में अब कॉमर्श‍ियल सिलेंडर की कीमत 2000.50 रुपये हो गई है. इसी तरह कोलकाता में 19.2 किलो वाले सिलेंडर की कीमत 2073.5 रुपये, मुंबई में 1950 रुपये और लखनऊ में 2093 रुपये हो गई है.

खाना-पीना होगा महंगा

इसकी वजह से रेस्टोरेंट का खाना-पीना काफी महंगा हो जाएगा. गौरतलब है कि सब्जियों के दाम, सरसों के तेल की आसमान छूती कीमत की वजह से रेस्टोरेंट वाले पहले से काफी परेशान हैं. अब एलपीजी सिलेंडर की भारी कीमत से वे खाने-पीने के दाम बढ़ाने को मजबूर हो सकते हैं.

100 रुपये से ज्यादा का नुकसान

गौरतलब है कि एलपीजी कीमतों में बढ़त की आशंका पहले से ही जताई जा रही थी. हालांकि घरेलू गैस की कीमतें अभी न बढ़ाकर तेल कंपनियों ने कुछ राहत दी है, लेकिन बाद में इन्हें भी बढ़ाया जा सकता है.

एक न्यूज एजेंसी ने सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि घरेलू एलपीजी सिलेंडर को लागत से कम मूल्य पर बेचने से होने वाला नुकसान (अंडर रिकवरी) अब 100 रुपये प्रति सिलेंडर से ज्यादा हो चुका है.

इसके पहले रसोई गैस के दाम में आखिरी बार बढ़ोतरी 6 अक्टूबर को हुई थी. तब 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 15 रुपये बढ़ाई गई थी. जुलाई से लेकर अब तक इसके दाम 90 रुपये बढ़ चुके हैं. सब्सिडी पर सरकार साल में एक परिवार को 12 सिलेंडर ही देती है.

अखिलेश यादव ने किया एलान, नहीं लड़ेंगे विधानसभा चुनाव

0

यूपी : यूपी में मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने एलान किया है कि वह विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। उन्होंने एक निजी चैनल से बातचीत के दौरान ये बयान दिया। अखिलेश यादव विधान परिषद सदस्य रहे हैं। उनके इस एलान से यह स्पष्ट हो गया है कि इस बार भी वह विधान परिषद के जरिए ही सदस्य बनेंगे। वह इन दिनों आजमगढ़ से लोकसभा सदस्य हैं।

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी 2017 में जब मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी तब वह गोरखपुर से सांसद थे बाद में वह विधान परिषद के जरिए सदन के सदस्य बनें। हालांकि, इस बार उनके अयोध्या से चुनाव लड़ने के कयास लगाए जा रहे हैं।

यूपी में पांच साल सत्ता में रहने के बाद इस बार के चुनाव में भाजपा को सपा से ही मुख्य चुनौती मिलती हुई नजर आ रही है। अखिलेश यादव के साथ ही सपा कार्यकर्ता भी जोश से भरे हुए नजर आ रहे हैं।

सपा अध्यक्ष विजय रथ यात्रा पर हैं। वहीं, भाजपा की तरफ से गृहमंत्री अमित शाह ने भी चुनावी शंखनाद कर दिया है। भाजपा यूपी में कानून व्यवस्था के मुद्दे पर जनता के बीच जाएगी।

इस बार के चुनाव में कांग्रेस भी यूपी में पहले से ज्यादा सक्रिय नजर आ रही है। पार्टी की चुनाव प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा प्रदेश में रैली व यात्राएं कर रही हैं। रविवार को गोरखपुर में हुई रैली में उन्होंने भाजपा सरकार के अलावा सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर भी निशाना साधा और कहा कि यूपी में मुख्य विपक्षी दल के रूप में कांग्रेस ही नजर आ रही है। सपा अध्यक्ष कहीं भी सड़कों पर नजर नहीं आए। जनता की लड़ाई कांग्रेस ही लड़ रही है।

उधर, रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी की प्रियंका गांधी से मुलाकात पर भी कयास लगाए जा रहे हैं। हालांकि, जयंत ने लखनऊ में रविवार को एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा था कि रालोद का गठबंधन सपा से हो चुका है सीटों पर जल्द ही निर्णय होगा।

प्रियंका गांधी की गोरखपुर में हुंकार

0

गोरखपुर। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उप्र में कानून व्यवस्था, महंगाई, बेरोजगारी इत्यादि का मुद्दा उठाते प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनाने के लिए लुभावने वायदों की झड़ी लगा दी। प्रियंका ने अपने भाषण की शुरुआत में भोजपुरी में लोगों का हाल-चाल पूछा-‘का हाल-चाल बा। आप सब ठीक बानी न।’

गोरखपुर में प्रतिज्ञा रैली को सम्‍बोधित करते हुए प्रियंका ने कहा कि प्रदेश में हमारी सरकार बनी तो 20 लाख युवाओं को रोजगार देंगे। महिलाओं को रोडवेज बस में मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी। एक साल में रसोई गैस का तीन सिलेंडर फ्री में मिलेगा। आशा बहुओं का मानदेय बढाकर 10 हजार रुपये किया जाएगा, संविदा कर्मियों को नियमित किया जाएगा। कांग्रेस महासचि‍व ने गोराखपुर में मत्‍स्‍येंद्र नाथ विश्‍वविद्यालय की स्‍थापना का वादा कर लोगों से खुद को जोडने की कोशिश भी की।
प्रियंका ने अमित शाह पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि यूपी में अपराधियों को ढंढने के लिए दूरबीन की जरूरत नहीं, चश्‍मे से ही मंच पर खड़े गृह राज्‍य मंत्री अजय सिंह टेनी नज़र आ सकते थे।
दरअसल, 29 अक्‍टूबर को भाजपा के मेगा सदस्‍यता अभियान का उद्घाटन करने लखनऊ आए अमित शाह ने योगी सरकार की तारीफ करते हुए कहा था कि अब उत्‍तर प्रदेश में दूरबीन से देखने पर भी अपराधी-माफिया नहीं दिखते। प्रियंका ने कहा कि लखीमपुर खीरी हिंसा में किसानों को कुचले जाने का उल्‍लेख करते हुए शाह के मंच पर टेनी की मौजूदगी को मुद्दा बना और योगी सरकार को हर मोर्चे पर फेल बताया।
सपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अखिलेश यादव के ‘भाजपा और कांग्रेस एक जैसी हैं…’ वाले बयान का जवाब देते हुए उन्‍होंने कहा कि मैं मर जाऊंगी लेकिन भाजपा के साथ मिलावट नहीं करूंगी। चंपा देवी पार्क में आयोजित प्रतिज्ञा रैली के मंच से प्रियंका ने सपा-बसपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि उत्‍तर प्रदेश की चीनी मिलों को सपा, बसपा की सरकारों ने बंद कराया। कांग्रेस ही संकट में आपके साथ खड़ी है।
पीएम की इटली यात्रा पर सवाल उठाते हुए प्रियंका ने कहा कि वे आठ हजार करोड़ की जहाज से इटली जाते हैं, यहां जमीन पर तल्ख सच्चाई दिखती है। उन्‍होंने कहा कि चुनाव में नेता आपके सामने आते हैं। सत्‍ता वाला नेता सपने दिखा रहा है। विपक्ष कमियां बताता है।
प्रियंका ने कहा कि पिछले दो वर्षों में उत्‍तर प्रदेश में वह काफी घूमी हैं। देश के बारे में सच्चाई जानी है। यह आस्थाओं का देश है। लोग धर्म, धरती के साथ नेताओं में भी आस्था रखते हैं। विज्ञापन में विकास दिखाया जाता है तो हम समझते हैं कि कहीं न कहीं विकास आया होगा। पीएम को आठ हजार करोड़ के जहाज से इटली जाते हुए देखते हैं तो लगता है कि देश की शोभा बढ़ा रहे हैं। सच्चाई जनता जी रही है।
प्रियंका ने पूर्वांचल की कई सीटों पर प्रभावी निषाद वोटों को लुभाने की पुरजोर कोशिश की। उन्‍होंने कहा कि प्रयागराज में निषादों के गांव गई थी। वहां नाव को जलाकर राख बना दिया गया। नाव निषादों की मां और जीविका होती है। नदी पर निषादों का अधिकार है। इस सरकार ने उनका अधिकार छीना है। उन्हें पीटा और प्रताड़ित किया है।
प्रियंका ने अपने भाषण के अंत में कहा कि मैं इंदिरा गांधी के बल पर खड़ी हूं। उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस यदि सत्‍ता में आई तो मछली पालन को कृषि का दर्जा दिया जाएगा। मछुआरों को किसानों जैसी सहूलियतें मिलेंगी। मछली पालन के साथ-साथ बालू खनन और नदी पर भी मछुआरों का अधिकार होगा। कांग्रेस सत्‍ता में आई तो गुरु मत्येन्द्रनाथ विश्वविद्यालय की स्‍थापना की जाएगी। प्रियंका ने आरोप लगाया कि उत्‍तर प्रदेश में योगी सरकार, गुरु गोरखनाथ के विपरीत चल रही है। गोरखवाणी पढ़ते हुए उन्‍होंने कहा कि सरकार जनता पर आक्रमण कर रही है। उन्‍होंने कहा कि लखीमपुर में किसानों की गाड़ी से कुचलकर हत्‍या कर दी गई लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हुई। वहां विज्ञापनों की असलियत दिखाई दी। किसान प्रताड़ित और समस्याओं से जूझ रहा है। सरकार मदद को तैयार नहीं है। गरीबों, ब्राह्मणों सबका शोषण हो रहा है। आगरा में थाने में रखकर 30 परिवारों को मारा गया। एक की हत्या पुलिस ने कर दी। एक महीने के बच्चे के लिए कोई सहायता नहीं आई। संकट में सरकार अपना चेहरा दूसरी तरफ कर लेती है।
कांग्रेस महासचिव ने आरोप लगाया कि यूपी में किसानों को धान का मूल्य नहीं मिला। खाद, खेती और फसल पूंजीपतियों के हाथ दे दी गई। ललितपुर में खाद के लिए दो लोगों ने आत्महत्या कर ली। एक किसान ने लाइन में भूख-प्यास से दम तोड़ दिया। वे कर्ज में डूबे हुए थे। सिलेंडर और सरकारी मदद भी नहीं थी। ऐसे दृश्य जगह-जगह दिखाई दे रहे हैं।
योगी सरकार ने साढ़े चार साल में गन्ने की कीमत नहीं बढ़ाया। आज 1000 रुपये में सिलेंडर, 110 के पेट्रोल मिल रहा है। प्रियंका ने लोगों से पूछा इतनी महंगाई में कैसे गुजारा करते हैं आप? गोरखपुर में बुलडोजर लगा रखा है।
जबसे देश में भाजपा की सरकार आई है परिवारों की आय घाटी है। किसान प्रतिदिन 27 रुपये और सरकार के पूंजीपति मित्र खरबों कमाते हैं। अमीरों के लोन माफ हो रहे हैं गरीबों के नहीं। सड़क, हवाई जहाज सब कुछ सरकार बेच रही है। 70 साल की मेहनत सात साल में गवां दी है। उत्तर प्रदेश में पांच करोड़ बेरोजगार हैं। हर दिन तीन युवा आत्महत्या कर रहे हैं। 10 लाख खाली पद हैं।
प्रियंका गांधी ने कहा कि गोरखपुर यूनिवर्सिटी की नौकरियों में भ्रष्टाचार हुआ। सिद्धार्थनगर में मंत्री के भाई ने गरीब बनकर नौकरी हथिया ली। गरीबों के लिए निर्धारित पद वास्‍तविक गरीब को नहीं मिला। प्रियंका ने गोरखपुर की प्रतिज्ञा रैली में भी महिलाओं को लुभाने की भरपूर कोशिश की। उन्‍होंने पार्टी द्वारा 40 प्रतिशत टिकट महिलाओं को दिए जाने के ऐलान का उल्‍लेख करते हुए कहा कि इससे राजनीति में उनका दखल बढ़ेगा। प्रियंका ने कहा कि गोरखपुर में कानपुर के व्‍यापारी की हत्‍या हुई। जनता के सामने ऐसे संकट आते हैं तो सरकार सुनवाई नहीं करती। लोगों की आस्‍था हिल जाती है।
उन्‍होंने कहा कि उत्‍तर प्रदेश में महिलाओं को काफी संघर्ष करना पड़ रहा है। उनके ऊपर अत्‍याचार हुए हैं। उन्‍नाव में लड़की के साथ अपराध हुआ। हाथरस में गैंगरेप पीड़िता की हत्‍या के बाद परिवारीजनों को उसका शव तक नहीं देखने दिया गया। गोरखपुर में लड़की ने अपने पिता की पिटाई का वीडियो बनाया तो उसे गोली मार दी गई। यूनिवर्सिटी की छात्रा का परिवार दर-दर भटक रहा है। ऐसी महिलाओं को मैं अपनी शक्ति दूंगी। उन्‍होंने कहा कि महिलाओं में करूणा होती है। उनमें संवेदना और शक्ति होती है। वे राजनीति में आएंगी तो निश्‍चित बदलाव आएगा।