Home Blog Page 192

BJP महिला मोर्चा के जिलाध्यक्षों की घोषणा

0

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा की सहमति से महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया ने मोर्चा की जिलाध्यक्षों की घोषणा की है।

 

 

 

जिलाध्यक्षों में निलिमा शिन्दे ग्वालियर नगर, सरोज तोमर श्योपुर, संध्या भार्गव सागर, उर्मिला साहू छतरपुर, शशि सिंह परमार पन्ना, संतोष सिंह सिसौदिया रीवा, पूनम सोनी सीधी, सीमा जायसवाल सिंगरौली, रश्मि खरे अनूपपुर, सीमा जैन सोगानी कटनी, अल्का गर्ग जबलपुर ग्रामीण, नरबदिया मरकाम डिंडोरी, मुक्ता जोशी मंडला, हेमा वाधवानी बालाघाट, उर्मिला उइके सिवनी, निशा सोनी नरसिंहपुर, नम्रता शर्मा भोपाल ग्रामीण, गायत्री तोमर अलीराजपुर, उषा सोनी उज्जैन ग्रामीण, पूनम पटवा रतलाम एवं निर्मला गुप्ता मंदसौर को घोषित किया है।

राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा पंचायतों की मतदाता सूची का संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी

0

भोपाल। राज्य सरकार द्वारा पंचायतों का परिसीमन निरस्त किये जाने के बाद

राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा राज्य शासन द्वारा जारी अध्यादेश (क्रमांक 14, दिनांक 21 नवम्बर 2021) के परिप्रेक्ष्य में प्रभावित ग्राम पंचायतों की मतदाता सूची के संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्यक्रम जारी किया गया है।

सचिव राज्य निर्वाचन आयोग बी.एस. जामोद ने बताया कि पूर्व परिसीमन के आधार पर नये क्षेत्र विभाजन का चिन्हांकन करते हुए पंचायतवार वार्ड विभाजन का आधार पत्रक 25 नवम्बर 2021 तक तैयार किया जाना है। आधार पत्रक के अनुसार चिन्हित किये गये मतदाताओं को क्षेत्रवार कंट्रोल टेबल में शिफ्ट करने की कार्यवाही 26 नवम्बर तक पूरी करना है।

फोटो रहित प्रारूप मतदाता सूची का ग्राम पंचायत एवं अन्य चिन्हित स्थानों पर सार्वजनिक प्रकाशन 29 नवम्बर 2021 को किया जाएगा। मतदाताओं को परिसीमन के आधार पर यथा स्थान शिफ्ट करने की कार्यवाही पर दावे-आपत्ति 29 नवम्बर से 3 दिसम्बर तक लिये जायेंगे। प्राप्त दावे-आपत्तियों का निराकरण 4 दिसम्बर तक किया जायेगा। फोटोयुक्त अंतिम मतदाता सूची का ग्राम पंचायत तथा अन्य विहित स्थलों पर सार्वजनिक प्रकाशन 6 दिसम्बर 2021 को किया जायेगा।

यह पुनरीक्षण अंतिम प्रकाशित मतदाता सूची में दर्ज मतदाताओं को यथोचित स्थान पर प्रविष्ट करने तक सीमित होगा। इस दौरान नये नाम सम्मिलित करने या विलोपित करने की कार्यवाही नहीं की जा सकेगी।

उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश शासन अध्यादेश क्रमांक 14 सन् 2021, राजपत्र प्रकाशन 21 नवम्बर 2021 के द्वारा मध्यप्रदेश पंचायत राज एवं ग्राम स्वराज (संशोधन) अध्यादेश, 2021 प्रख्यापित कर मध्यप्रदेश पंचायत राज एवं ग्राम स्वराज अधिनियम में धारा 9क अंत:स्थापित किया गया है। इस धारा के अनुसार उन सभी पंचायत और उनके वार्डों अथवा जनपद पंचायत या उनके निर्वाचन क्षेत्रों अथवा जिला पंचायत या उसके निर्वाचन क्षेत्रों का परिसीमन निरस्त किया गया है, जहाँ ऐसे परिसीमन के एक वर्ष के भीतर निर्वाचन की अधिसूचना राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी नहीं की गई है।

परिसीमन के निरस्त होने के परिणामस्वरूप अब इन पंचायत और उनके वार्डों अथवा जनपद पंचायत या उनके निर्वाचन क्षेत्रों अथवा जिला पंचायत या उसके निर्वाचन क्षेत्रों का निर्वाचन उस परिसीमन अथवा विभाजन के आधार पर किया जायेगा, जो उनकी संबंधित अवधि की समाप्ति के ठीक पहले विद्यमान थे। इस स्थिति में कतिपय ग्राम पंचायत क्षेत्रों की सीमाओं/आतंरिक वार्डों की स्थिति में परिवर्तन हुआ है। इस प्रकार प्रभावित पंचायतों की मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन में सम्मिलित मतदाताओं को यथा स्थान प्रविष्ट किया जाना समीचीन है।

राष्ट्रीय धरोहर घोषित होगी डॉ भीम अम्बेडकर का जन्म स्थली

0

इंदौर: मध्य प्रदेश में महू स्थित संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की जन्म स्थली को राष्ट्रीय धरोहर घोषित किया जा रहा है। आने वाले 6 दिसंबर को डॉ.अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस के मौके पर इसका ऐलान होगा। दरअसल, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बाबा साहेब से जुड़े देश के 5 स्थानों को राष्ट्रीय धरोहर घोषित करने वाले हैं और महू भी इनमे से एक है। पीएम मोदी दिल्ली से वर्चुअल रूप से इसकी घोषणा करेंगे।

 

 

पीएम मोदी ने 6 दिसंबर को डॉ. भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर संविधान निर्माता से जुड़े 5 स्थानों को राष्ट्रीय धरोहर घोषित करने का ऐलान किया है। इस लिस्ट में एक नाम MP के महू स्थित अंबेडकर की जन्म स्थली का भी शामिल है। PM मोदी दिल्ली से वर्चुअल तरीके से देश को संबोधित कर इसका ऐलान करेंगे।

 

गौरतलब है कि महू में भीमराव अंबेडकर का जन्म हुआ था। और उनकी स्मृति में भव्य मंदिर बनाया गया है। वहीं यह भी कहा जा रहा है कि महू में अंबेडकर की अस्थियों को सहेजने के लिए और अंबेडकर स्थली को भव्य बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बड़ा ऐलान करेंगे। इसी के साथ प्रधानमंत्री नागपुर समेत देश के पांच ऐसे स्थलों जो भीमराव अंबेडकर से जुड़े हैं उन्हें भी राष्ट्रीय धरोहर घोषित कर सकते हैं।

मुकेश अंबानी रिलायंस के उत्तराध‍िकार का महत्वाकांक्षी प्लान बना रहे हैं

0

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी बच्चों के बीच किसी भी तरह के विवाद की गुंजाइश खत्म करना चाहते हैं। यही वजह है कि वह दुनिया भर के अरबपतियों के उत्तराधिकार मॉडल पर मंथन कर रहे हैं।

मुकेश अंबानी अपने छोटे भाई अनिल अंबानी के साथ कारोबारी विवाद को देख चुके हैं। वैसे हालात भविष्य में पैदा ना हों, इसकी कोशिश रहेगी। वह होल्डिंग को एक ट्रस्ट में डालना चाहते हैं जो देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज को नियंत्रित करेगी। इस ट्रस्ट में मुकेश अंबानी, नीता अंबानी और उनके तीनों बच्चे- आकाश, ईशा और अनंत अंबानी की हिस्सेदारी होगी। इसके बोर्ड में ये सभी लोग शामिल होंगे। वहीं, बोर्ड में अंबानी परिवार के विश्वस्त लोग सलाहकार की भूमिका निभा सकते हैं।

रिलायंस का कारोबार पेट्रोकेमिकल्स, रिफाइनिंग, रिटेल, ई-कॉमर्स के अलावा टेलीकॉम में है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी हैं। वर्तमान में मुकेश अंबानी सक्रिय रूप से कारोबार चला रहे हैं। वहीं, ईशा और आकाश अंबानी टेलीकॉम और रिटेल कारोबार को संभालने में लगे हुए हैं। हाल ही में अनंत अंबानी को भी रिलायंस ग्रुप की दो सोलर कंपनी का डायरेक्टर नियुक्त किया गया है।

उर्फी जावेद ने तोड़ी बोल्डनेस की सारी हदें

0

नई दिल्ली: विवादित रियलिटी शो ‘बिग बॉस ओटीटी’ (Bigg Boss OTT) फेम टीवी एक्ट्रेस उर्फी जावेद (Urfi Ja) बेशक इस शो में सिर्फ एक सप्ताह तक ही टिक पाई हों, लेकिन उन्होंने वो पहचान जरूर हासिल कर ली जिसके लिए वह शो में गई थीं. आज हर दिन अपने अजब-गजब ड्रेसिंग स्टाइल को लेकर उर्फी चर्चा में बनी रहती हैं. अब एक बार फिर से उनका एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है.

उर्फी के एयरपोर्ट लुक ने किया हैरान

 

उर्फी फिर से कुछ ऐसा पहने हुए दिखी हैं, जिसे देखकर लोग हैरान रह गए हैं. दरअसल, हाल ही में उन्हें एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है. इस दौरान वह ब्लैक कलर की ट्रांसपेरेंट ड्रेस पहने हुए दिखीं, जिसे ‘सी-थ्रू’ कहा जाता है. अब उर्फी के इस लुक पर जिसकी भी नजर पड़ी वह उन्हें देखकर दंग रह गया. इस कारण उन्हें ट्रोल भी किया जाने लगा है.

लोगों ने किया खूब ट्रोल

 

इस लुक में उर्फी की कई तस्वीरें और वीडियोज वायरल हो रही हैं, जिस पर यूजर्स अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया जाहिर कर रहे हैं. कई लोगों ने एक्ट्रेस से पूछा कि क्या वह हॉलीवुड स्टार किम कर्दशियां (Kim kardashian) बनने की कोशिश कर रही हैं? एक यूजर ने लिखा, ‘हे भगवान, इसे एंट्री ही नहीं मिलनी चाहिए ऐसे,’ वहीं एक अन्य यूजर ने उन्हें ‘बेशर्म’ तक कह डाला.

न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हुए केएल राहुल

0

न्यूजीलैंड के खिलाफ कानपुर में होने वाले टेस्ट मैच से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है. टीम इंडिया के ओपनर केएल राहुल चोट के चलते पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं. केएल राहुल की जगह सूर्यकुमार यादव को टीम में शामिल किया गया है.

केएल राहुल की बाईं जांघ में मांसपेशियों में खिंचाव हुआ था, जिसके चलते वह पूरी टेस्ट सीरीज से बाहर हो गई हैं. केएल राहुल की जगह सूर्यकुमार यादव को टीम में शामिल किया गया है.

केएल राहुल को आराम दिया गया है, जिसके बाद वह एनसीए में तैयारियां करेंगे और अगले महीने शुरू होने वाले साउथ अफ्रीका के दौरे के लिए फिट होंगे.

सूर्यकुमार यादव के लिए ये साल काफी बेहतर गया है, उनका टी-20 और वनडे डेब्यू भी 2021 में हुआ. और साल खत्म होते-होते उन्हें टेस्ट टीम में जगह मिल गई है.

कृषि मंत्री पटेल ने आदिवासियों को जीवन भर मुफ्त बिजली देने की घोषणा

0

भोपाल। आदिवासी पर फोकस कर  रही मध्यप्रदेश की शिवराज सकरार एक कदम और आगे बढ़ी है। शिवराज के कृषि मंत्री कमल पटेल ने आदिवासियों को जीवन भर मुफ्त बिजली देने की घोषणा की है। दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों की आय बढ़ाने के फॉर्मूले पर काम कर रहे हैं। उन्हीं के पीछे चलते हुए मप्र के सीएम शिवराज सिंह चौहान भी खेती को लाभ का धंधा बनाने के लिए नई योजनाएं लॉन्च कर रहे हैं। इसके तहत छोटे किसानों को जिंदगी भर फ्री बिजली देने की योजना तैयार की गई है। बताया जाता है कि मध्यप्रदेश में 100 में से 76 किसान ऐसे हैं, जिनके पास 5 एकड़ से कम के खेत हैं। ये किसान अनुसूचित जाति/ जनजाति (Sc/St) हैं, इसलिए इन्हें स्थाई बिजली कनेक्शन के माध्यम से फ्री बिजली देने का निर्णय लिया है। मंत्री कमल पटेल का कहना है कि इस योजना से इन किसानों को बिजली के स्थाई कनेक्शन मुफ्त मिल जाएंगे, साथ ही इनका बिल भी फ्री हो जाएगा।

मंत्री का कहना है कि हमें किसानों की आय बढ़ानी है। यह तब होगा जब इन किसानों के खेतों में बिजली कनेक्शन होगा। हरदा में अनुसूचित जाति जनजाति के 3,200 किसान हैं, जिनके लिए 22 करोड़ की योजना बनी है। केंद्र सरकार से पैसा मिलते ही हरदा जिले के इन सभी किसानों, जिनमें 1 एकड़, 2 एकड़, ढाई एकड़ और 5 एकड़ तक के किसान हैं, इनका बिजली का बिल फ्री हो जाएगा। इन्हें स्थाई बिजली कनेक्शन मिल जाएगा। मंत्री पटेल ने ये ऐलान हरदा में समाधान योजना कार्यक्रम के दौरान किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने देश के किसानों को सालाना 6 हजार रुपए सम्मान निधि देने की योजना शुरू की थी। इसके बाद मध्यप्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना शुरू की। इसमें किसान को हर वर्ष 4000 रुपए दिए जा रहे हैं। इस योजना के शुरू होने से यहां के किसानों को सम्मान निधि के तौर पर हर वर्ष केंद्र और राज्य से कुल मिलाकर 10 हजार रुपए मिल रहे हैं।

प्रदेश में पंचायत चुनाव दिसंबर में कराए जाने की उम्मीद

0

भोपाल : प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव दिसंबर में कराए जा सकते हैं। मध्य प्रदेश पंचायत राज एवं ग्राम स्वराज (संशोधन) अध्यादेश-2021 जारी होने के बाद सोमवार को राज्य निर्वाचन आयुक्त बसंत प्रताप सिंह ने कलेक्टरों के साथ वीडियो कांफ्रेंस करके पुरानी स्थिति के हिसाब से तैयारी करने के निर्देश दिए। साथ ही सभी जिलों से दो दिन में पूर्व की स्थिति और 2019-20 में किए गए परिसीमन का मिलान करके जिन क्षेत्रों की सीमा में परिवर्तन हुआ है, उसकी जानकारी तीन दिन में भेजने के लिए कहा है।

बैठक में राज्य निर्वाचन आयुक्त ने सभी अधिकारियों को अध्यादेश के प्रभाव के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अब पुरानी व्यवस्था रहेगी। आरक्षण की व्यवस्था भी पूर्ववत बनी रहेगी। ऐसी ग्राम, जनपद या जिला पंचायत क्षेत्रों पर इस अध्यादेश का प्रभाव नहीं पड़ेगा, जो संबंधित पंचायत के अंतिम निर्वाचन के बाद किसी नगरीय क्षेत्र में शामिल हो गए हैं। जिला स्तर पर विकासखंड को इकाई मानते हुए जानकारी तैयार करें।

दिनभर चला बैठकों का सिलसिला

राज्य सरकार द्वारा मध्य प्रदेश पंचायत राज एवं ग्राम स्वराज (संशोधन) अध्यादेश-2021 जारी करने के बाद राज्य निर्वाचन आयोग में सोमवार को दिनभर बैठकों का सिलसिला चला। आयोग के सचिव बीएस जामोद ने पहले आयोग के अधिकारियों के साथ बैठक की। इसके बाद पंचायत एवं ग्रामीण विकास और नगरीय विकास एवं आवास विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक हुई।

मतदाता सूची में करना पड़ेगा सुधार

2019 के बाद हुए परिसीमन को मद्देनजर रखते हुए पंचायत चुनाव के लिए मतदाता सूची तैयार कराई गई थी। नई व्यवस्था के हिसाब से अब फिर मतदाता सूची को सुधारना पड़ेगा। इसमें पुरानी व्यवस्था के हिसाब से मतदाताओं के नाम और मतदान केंद्रों का निर्धारण होगा। आयोग को अपने साफ्टवेयर में भी दर्ज जानकारियों में संशोधन कराना होगा।

मेट्रो 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले शहर में दौड़ने लगेगी

0

इंदौर : मध्यप्रदेश में आकार ले रहे मेट्रो परियोजना के काम को रफ्तार देने की कवायद जारी है। शिवराज सरकार चाहती है कि 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले मेट्रो शहर में दौड़ने लगे। मध्यप्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड की प्रबंध निदेशक छवि भारद्वाज ने इंदौर में कहा कि हमारी प्राथमिकता है कि हम इंदौर में मेट्रो रेल के 17 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर का काम जल्द से जल्द पूरा कर लें। ताकि सितंबर 2023 तक इस रेल परियोजना को हरी झंडी दिखा सकें। बता दें कि राज्य में अगले विधानसभा चुनाव 2023 के अंत में होने हैं और महत्वाकांक्षी मेट्रो रेल परियोजना को इन चुनाव से भी जोड़कर देखा जा रहा है।

मध्यप्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री कमलनाथ ने 14 सितंबर 2019 को इंदौर में 7,500.80 करोड़ रुपये की कुल लागत वाली मेट्रो रेल परियोजना के पहले चरण की नींव रखी थी और इसके तहत शहर में 31.55 किलोमीटर लम्बा मेट्रो रेल गलियारा बनाया जाना है। MPMRCL की प्रबंध निदेशक छवि भारद्वाज ने बताया कि कुछ कारणों के चलते इंदौर में मेट्रो रेल परियोजना का काम लंबित रहा। लेकिन 15 अगस्त से इस काम ने रफ्तार पकड़ ली है और तीन महीनों में शानदार काम हुआ है। कोरोना के कारण काफी दिनों तक काम बाधित रहा। जल्द से जल्द काम को अंतिम रुप देने की कोशिश है। कई चरणों में काम को फाइनल किया जा रहा है।

पहला फेज
मेट्रो की एमडी छवि भारद्वाज ने बताया कि पहले फेज में 17 किमी का कॉरिडोर सितंबर 2023 तक पूरा करेंगे। गांधीनगर, अरबिंदो, चन्द्रगुप्त व विजयनगर चौराहे के स्टेशन पहले बनाएंगे। मेट्रो को बस और रेल से कनेक्टिविटी देंगे।

120 करोड़ प्रति किमी खर्च आया नागपुर में
3.5 किमी का है वहां डबल डेकर कॉरिडोर
17 किमी इंदौर में 2023 तक बनाएंगे

दूसरा फेज
दूसरे फेज में गांधी हॉल के पास से एयरपोर्ट तक बनने वाले अंडर ग्राउंड ट्रैक का अलाइनमेंट बदलने पर भी चर्चा हुई। सांसद ने कहा अभी अलाइनमेंट सुभाष मार्ग की तरफ है, इसे जवाहर मार्ग की तरफ करने से ज्यादा लोगों को फायदा मिलेगा। इसमें कुछ आपत्ति भी आई। एयरपोर्ट प्रबंधन ने अंडर ग्राउंड मेट्रो स्टेशन को एयरपोर्ट से दूर बनाने की बात कही है। स्टेशन एयरपोर्ट के पास ही हो ताकी यात्री मेट्रो से एयरपोर्ट जा सकें इसको लेकर एयरपोर्ट अथॉरिटी से दिल्ली (delhi) में बैठक होगी।

छवि भारद्वाज, मेट्रो रेल परियोजना की प्रगति की समीक्षा के लिए आयोजित बैठक में हिस्सा लेने इंदौर आई थीं। बैठक में स्थानीय लोकसभा सांसद शंकर लालवानी ने सुझाव दिया कि नागपुर की तर्ज पर इंदौर में भी मेट्रो रेल परियोजना के लिए डबल डेकर वायाडक्ट यानी आम सड़क के ऊपर दो स्तरों वाली पथ संरचना बनाया जाना चाहिए। लालवानी ने कहा, नजदीकी कस्बे महू से इंदौर के देवास नाका तक डबल डेकर वायाडक्ट बनाया जाना चाहिए। इसके तहत सबसे पहले आम सड़क, सड़क के ऊपर फ्लाई ओवर और फ्लाई ओवर के ऊपर मेट्रो रेल लाइन बिछाई जानी चाहिए ताकि घनी बसावट वाले शहरी क्षेत्र में एक-एक इंच जमीन का पूरा उपयोग किया जा सके।

आइआरसीटीसी ने वेटरों का ड्रेस कोड संत के विरोध के बाद बदला

0

उज्जैन। आइआरसीटीसी ने रामायण सर्किट ट्रेन में काम करने वाले वेटरों के ड्रेस कोड में बदलाव किया है। पहले रेलवे ने वेटरों के लिए साधु-संतों जैसी भगवा पोशाक निर्धारित की थी। इसका वीडियो वायरल होने के बाद महानिर्वाणी अखाड़े से जुड़े परमहंस डॉक्टर अवधेश पुरी महाराज ने इसका विरोध किया था। संत के विरोध के बाद वेटरों के ड्रेस कोड को बदल दिया गया है। डॉ. अवधेश पुरी महाराज ने बताया कि आइआरसीटीसी (इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन) ने इंटरनेट के माध्यम पर स्वयं इसकी जानकारी दी है।

संत समाज द्वारा आइआरसीटीसी द्वारा वेटरों के लिए संतों जैसी वेशभूषा रखने पर आपत्ति जताई थी। पहले वेटर भगवा कुर्ता और धोती के साथ सिर पर पगड़ी और गले में रुद्राक्ष की माला पहने हुए थे। इस ममाले में संत संमाज ने कहा था कि अगर यह वेशभूषा नहीं बदली गई तो ट्रेन भी रोकी जाएगी। इस विरोध के बाद आरआरसीटीसी ने तुरंत ड्रस कोड बदली और शर्ट-पेंट व सिर पर पगड़ी की गई।

रामायण सर्किट एक्सप्रेस : अयोध्या से रामेश्वरम तक सफर

आइआरसीटीसी ने भगवान राम से जुड़े धर्म स्थल पर धार्मिक पर्यटन के लिए रामायण सर्किट ट्रेन की शुरुआत की है। इसमें अयोध्या से रामेश्वरम तक भगवान राम से जुड़े धार्मिक स्थलों के दर्शन कराए जाएंगे। ट्रेन अयोध्या से नंदीग्राम होते हुए प्रयागराज, सीतागढ़ी और चित्रकूट का सफर 17 दिनों में कराती है। इस ट्रेन के दो और पैकेज हैं, जिसमें श्री रामयण यात्रा एक्सप्रेस-मदुरै और श्री रामायण यात्रा एक्सप्रेस-गंगानगर भी है। ट्रेन अयोध्या से शुरू होकर सीतामढ़ी, वाराणसी, नासिक, हम्पी और रामेश्वर होते हुए रामेश्वरम पहुंचती है। इस दौरान यह करीब 7500 किमी का सफर करती है। स्टेशन पर उतरने के बाद यात्रियों को अलग-अलग धार्मिक स्थलों पर सड़क मार्ग से पहुंचाया जाता है।