Home Blog Page 215

चुनाव प्रबंधन कार्यालय बना भाजपा दफ्तर

0

भोपाल: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश में हो रहे उपचुनाव में भाजपा जीतने जा रही है। इन चारोें जगह पर भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता पूरी मेहनत के साथ पार्टी को विजय बनाने के लिए जुटा हुआ है। भाजपा सरकार जनता के हित में काम करती है, इसलिए हम जीतेंगे। यह बात आज उन्होंने प्रदेश भाजपा दफ्तर में मीडिया से चर्चा के दौरान कही।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा की उपचुनाव की पूरी तैयारी प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में की जा रही है। कांग्रेस और उसके नेताओं को यही पता नहीं होता की उन्हें करना क्या है और जिनको कुछ करना है वे कुछ करना नहीं चाहते हैं। पंजाब की सरकार अच्छी चल रही थी कि कांग्रेस के नेताओं ने 12 बजा दी। मीडिया से चर्चा करने से पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा और मंत्री भूपेंद्र सिंह ने चुनाव प्रबंधन कार्यालय का उद्घाटन किया।

 

तीनों नेताओं ने विधि विधान से पूजा अर्चना कर इसका उद्घाटन किया। इसके साथ ही प्रदेश प्रवक्ताओं के लिए नवनिर्मित कक्ष का भी उद्घाटन हुआ। इस कार्यालय से भाजपा इन चारों क्षेत्र के उपचुनाव का मैनेजमेंट करेगी। इस कार्यालय से उपचुनाव वाले क्षेत्रों के नेताओं को जोड़ा जाएगा, ताकि चुनाव प्रबंधन को लेकर क्षेत्र में कोई समस्या हो तो वे तत्काल पार्टी कार्यालय में संपर्क कर सकें। सीएम ने प्रवक्ता कक्ष का उद्घाटन करते हुए कहा कि आरोप-प्रत्यारोप के दौर में प्रवक्ता ही सही जानकारी आम जनता को media के माध्यम से पहुंचाते हैं।

 

फिलीपींस की मारिया रेसा और रूस के दिमित्री मुराटोव को शांति का नोबेल मिला

0

मारिया रेसा और दिमित्री मुराटोव को इस साल का शांति का नोबेल पुरस्कार मिला है। अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की रक्षा के लिए उनके प्रयासों को देखते हुए उन्हें यह सम्मान दिया गया है। फिलिपिंस की मारिया और रूस के दिमित्री पेशे से पत्रकार हैं। नोबेल कमेटी की अध्यक्ष बेरिट रीस-एंडरसन ने पुरस्कारों का ऐलान करते हुए कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता लोकतंत्र और स्थायी शांति के लिए एक पूर्व शर्त है। इसकी रक्षा के लिए उनके प्रयासों को सम्मानित किया गया है।

इस साल नोबेल पुरस्कारों की घोषणा की शुरुआत 4 अक्टूबर को ‘चिकित्सा के लिए नोबेल पुरस्कार’ के साथ हुई। 5 अक्टूबर को भौतिकी, 6 अक्टूबर को रसायन शास्त्र और 7 अक्टूबर को साहित्य का नोबेल दिया गया। 11 अक्टूबर को अर्थशास्त्र के लिए नोबेल पुरस्कार की घोषणा होगी।

राम रहीम अपने मैनेजर की हत्या में दोषी करार

0

नई दिल्ली: दो साध्वी से बलात्कार और एक पत्रकार की हत्या मामले में हरियाणा की रोहतक जेल में सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम (Gurmeet Ram Rahim) को बड़ा झटका लगा है. रणजीत सिंह हत्याकांड मामले (Ranjeet Singh Murder Case) में सीबीआई की विशेष अदालत ने राम रहीम समेत पांच आरोपियों को दोषी करार दिया है. कोर्ट सभी दोषियों को 12 अक्टूबर को सजा सुनाएगी.

वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पेश हुए राम रहीम

रणजीत सिंह हत्याकांड मामले (Ranjeet Singh Murder Case) में आरोपी डेरामुखी गुरमीत राम रहीम और कृष्ण कुमार शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सीबीआई की विशेष अदालत में पेश हुए. वहीं आरोपी अवतार, जसवीर और सबदिल प्रत्यक्ष रूप से कोर्ट में पेश हुए.

2002 में हुई थी रणजीत सिंह की हत्या

डेरा सच्चा सौदा की प्रबंधन समिति के सदस्य रहे कुरुक्षेत्र के रणजीत सिंह (Ranjeet Singh) की हत्या 10 जुलाई 2002 को हुई थी. डेरा प्रबंधन को शक था कि रणजीत सिंह ने साध्वी यौन शोषण की गुमनाम चिट्ठी अपनी बहन से ही लिखवाई थी. रणजीत सिंह के पिता पुलिस जांच से असंतुष्ट थे और उन्होंने जनवरी 2003 में हाई कोर्ट में याचिका दायर कर सीबीआई जांच की मांग की थी. हाई कोर्ट से आदेश के बाद सीबीआई ने मामले की जांच करते हुए आरोपियों पर केस दर्ज किया था. साल 2007 में कोर्ट ने आरोपियों पर चार्ज फ्रेम किए थे.

सुनरिया जेल में बंद हैं गुरमीत राम रहीम

बता दें कि गुरमीत राम रहीम (Gurmeet Ram Rahim) को अगस्त 2017 में सीबीआई की विशेष अदालत ने दो महिलाओं से बलात्कार के आरोप में 20 साल जेल की सजा सुनाई थी. वहीं जनवरी 2019 में एक अदालत ने 16 साल पहले हुए एक पत्रकार के मर्डर के आरोप में राम रहीम और तीन अन्य लोगों को उम्रकैद की सजा सुनाई थी. इसके बाद से ही गुरमीत राम रहीम हरियाणा के सुनारिया जेल में कैद हैं.

डेढ़ हजार तालाबों के पोर्टल का लोकार्पण

0

आजादी का अमृत महोत्सव

 भोपाल  प्रमुख सचिव, पर्यावरण एवं महानिदेशक एप्को अनिरुद्ध मुकर्जी द्वारा आज भोपाल में राज्य वेटलैण्ड प्राधिकरण द्वारा प्रदेश के लगभग 15 हजार तालाबों की जानकारी देने वाली वेबसाइट www.swa.mp.gov.in का लोकार्पण किया गया। इससे लोगों को प्रदेश के तालाबों, उनके संरक्षण-उन्नयन के प्रयासों की जानकारी मिलेगी। साथ ही लोग अपनी शिकायतें और सुझाव भी इसमें दर्ज करा सकेंगे। कार्यपालन संचालक श्रीमन शुक्ला भी उपस्थित थे।

आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत केन्द्रीय पर्यावरण मंत्रालय द्वारा पूरे देश में 4 से10 अक्टूबर तक “आइकॉनिक सप्ताह” मनाया जा रहा है। सप्ताह में मध्यप्रदेश में भी पर्यावरण, तालाब संरक्षण और सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग को रोकने संबंधी विशेष कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। प्रदेश की एकमात्र रामसर साइट भोज वेटलैण्ड (बड़ा तालाब भोपाल) पर केन्द्रित कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। रोचक अंदाज में छोटे-बड़े तालाब की जानकारी देने के लिये विभिन्न स्थानों पर साइनेज बोर्ड लगाये गये हैं।

वेटलैण्ड मित्र सम्मानित

प्रमुख सचिव द्वारा कार्यक्रम में तालाब संरक्षण और तालाब के आसपास बसे गाँव के लोगों को सारस बचाने में सराहनीय प्रयास करने के लिये वेटलैण्ड मित्र और पक्षी विशेषज्ञ मोहम्मद खलीक, डॉ. संगीता राजगीर, भुवनेश और अंकित को सम्मानित किया गया। भोपाल का बड़ा तालाब देशी-विदेशी पक्षियों से विशेष तौर पर शीत और बसंत ऋतु में काफी गुलजार रहता है।

प्रदेश के 3 और तालाबों को रामसर साइट सहमति

इंदौर के दो और माधव नेशनल पार्क के सांख्य सागर तालाब को भी रामसर साइट के लिये सहमति प्रदान की गई है। इन तालाबों के विस्तृत वैज्ञानिक प्रस्ताव तैयार कर भारत शासन को भेजे जा रहे हैं। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत इंदौर के 2 तालाबों सिरपुर और यशवंत सागर पर 9 अक्टूबर को जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। सांख्य सागर तालाब पर भी जन-जागरूकता कार्यक्रम के साथ वेटलैण्ड मित्रों का सम्मान किया जायेगा।

पाकिस्तान ने भारत को टी20 वर्ल्ड कप में हराया तो पीसीबी को मिलेगा ब्लैंक चेक-रमीज राजा

0

कराची : पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) चेयरमैन रमीज राजा ने कहा है कि अगर आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में भारत को पाकिस्तान हरा देता है, तो बाबर आजम की कप्तानी वाली टीम को ब्लैंक चेक मिलेगा। इसके अलावा रमीज राजा ने कहा कि इंटरनैशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) को 90 फीसदी फंडिंग भारत से ही आती है। पाकिस्तान आज तक कभी भी भारत को किसी भी वर्ल्ड कप मैच में हरा नहीं पाया है। भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेली जाती है और दोनों टीमें बस आईसीसी इवेंट्स में आमने-सामने होती हैं।

रमीज राजा ने सीनेट स्टैंडिंग कमिटी ऑन इंटर-प्रोविंशियल कोऑर्डिनेशन (आईपीसी) की मीटिंग में कहा, ‘एक इन्वेस्टर ने मुझसे कहा है कि अगर पाकिस्तान ने भारत को टी20 वर्ल्ड कप में हरा दिया तो पीसीबी के लिए एक ब्लैंक चेक तैयार रखा गया है।’ पीसीबी वैसे ही बड़े वित्तीय संकट को झेल रहा है। पिछले महीने न्यूजीलैंड टीम पाकिस्तान के दौरे पर गई थी, लेकिन सीरीज शुरू होने से पहले ही सुरक्षा का हवाला देकर दौरा रद्द करके वापस लौट गई। इसके बाद इंग्लैंड ने भी कोविड-19 रिस्ट्रिक्शन्स का हवाला देकर पाकिस्तान दौरा रद्द कर दिया।

रमीज राजा ने कहा, ‘अगर हमारी क्रिकेट इकॉनमी मजबूत होती तो इंग्लैंड और न्यूजीलैंड जैसी टीमें हमें इस्तेमाल करके कूड़े के डब्बे में नहीं डाल पातीं। बेस्ट क्रिकेट टीम और बेस्ट क्रिकेट इकॉनमी दो बड़ी चुनौतियां हैं।’ भारत ने 2007 टी20 वर्ल्ड कप खिताब अपने नाम किया था और 2014 में उप-विजेता बना था। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 17 अक्टूबर से खेला जाना है। 14 नवंबर को इसका फाइनल मैच खेला जाएगा।

15 अक्टूबर से नए पर्यटक वीजा देना शुरू करेगा भारत

0

नई दिल्‍ली :  स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा अधिसूचित सभी कोविड-19 प्रोटोकॉल एवं मानदंडों का पालन विदेशी पर्यटकों, उन्हें भारत लाने वाले विमानों और लैंडिंग स्टेशनों पर उपस्थित अन्‍य लोगों को करना होगा

कोविड-19 महामारी के कारण  विदेशी लोगों को दिए गए समस्‍त वीजा पिछले साल निलंबित कर दिए गए थे। यही नहीं, कोविड-19 महामारी को फैलने से रोकने के लिए केंद्र सरकार द्वारा अंतर्राष्ट्रीय यात्रा पर कई अन्य पाबंदियां भी लगाई गई थीं। हालांकि, कोविड-19 की ताजा स्थिति पर विचार करने के बाद  विदेशी लोगों को भारत में प्रवेश करने और ठहरने के लिए पर्यटक वीजा के अलावा किसी भी प्रकार के अन्‍य भारतीय वीजा को प्राप्‍त करने की अनुमति दी गई।

हालांकि, विदेशी पर्यटकों को भारत आने की अनुमति देने के लिए गृह मंत्रालय को कई राज्य सरकारों के साथ-साथ पर्यटन क्षेत्र के विभिन्न हितधारकों की ओर से पर्यटक वीजा भी देना शुरू करने के लिए निरंतर ज्ञापन प्राप्त हो रहे थे। इसे ध्‍यान में रखते हुए गृह मंत्रालय ने सभी प्रमुख हितधारकों जैसे कि स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय, विदेश मंत्रालय, नागरिक उड्डयन मंत्रालय, पर्यटन मंत्रालय और उन राज्य सरकारों से परामर्श किया जहां विदेशी पर्यटकों के आने की उम्मीद है।

विभिन्न सुझावों पर गौर करने के बाद  गृह मंत्रालय ने चार्टर्ड उड़ानों के जरिए भारत आने वाले विदेशी लोगों को 15 अक्टूबर, 2021 से नए पर्यटक वीजा देना शुरू करने का निर्णय लिया है। चार्टर्ड विमानों के अलावा अन्य उड़ानों से भारत में प्रवेश करने वाले विदेशी पर्यटक आगामी 15 नवंबर, 2021 से नए पर्यटक वीजा पाने में सक्षम होंगे। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा समय-समय पर अधिसूचित किए गए सभी कोविड-19 प्रोटोकॉल एवं मानदंडों का पालन विदेशी पर्यटकों, उन्हें भारत लाने वाले विमानों और लैंडिंग स्टेशनों पर उपस्थित अन्‍य लोगों को करना होगा।

इसके साथ  ही कोविड-19 से जुड़ी वर्तमान समग्र स्थिति को देखते हुए वीजा एवं अंतर्राष्ट्रीय यात्रा पर लगाई गई पाबंदियों में और ढील दे दी गई है।

निजी मेडिकल कॉलेजों में EWS को नहीं मिलेगा आरक्षण

0

भोपाल: मध्यप्रदेश में निजी मेडिकल कॉलेजों में आर्थिक रुप से कमजोर वर्ग EWS के लिए दस प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान नहीं रहेगा वहीं शासकीय मेडिकल कॉलेजों की सीटों पर इस बार सभी प्रकार के आरक्षण को मिलाकर 73 प्रतिशत सीटें आरक्षित हो जाएंगी। अनारक्षित वर्ग के लिए केवल 27 फीसदी सीटे ही बची रहेंगी।

तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग ने मध्यप्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश के लिए मध्यप्रदेश चिकित्सा शिक्षा प्रवेश नियमों में संशोधन किया है। इस संशोधन के बाद प्रदेश के चिकित्सा महाविद्यालयों में जो श्रेणीवार आरक्षण उपलब्ध होगा उसमें आर्थिक रुप से कमजोर वर्ग के लिए केवल शासकीय चिकित्सा एवं दंत चिकित्सा महाविद्यालयों में दस प्रतिशत आरक्षण रहेगा। निजी मेडिकल कॉलेजों की सीटों पर ईडब्ल्यूएस के लिए कोई आरक्षण मध्यप्रदेश सरकार ने नहीं रखा है।

प्रदेश के सभी चिकित्सा एवं दंत चिकित्सा महाविद्यालयों में एससी के लिए सोलह प्रतिशत, एसटी के लिए बीस प्रतिशत, ओबीसी के लिए स्नातक पाठ्यक्रमों में 27 प्रतिशत तथा स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के लिए चौदह प्रतिशत आरक्षण रहेगा। इस तरह सभी चिकित्सा और दंत चिकित्सा महाविद्यालयों में सरकारी कॉलेजों में स्नातक स्तर पर कुल 73 प्रतिशत सीटे आरक्षित कर दी गई है। केवल 27 फीसदी सीटे अनारक्षित रहेंगी जिन पर किसी प्रकार का आरक्षण नहीं रहेगा। अनारक्षित सीटों पर आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवार भी उस श्रेणी के कट ऑफ के आधार पर पात्रता रखने पर प्रवेश ले सकेंगे।

प्रदेश में चिकित्सा महाविद्यालयों के स्नातकोत्तर पाठयक्रमों में सेवारत अभ्यर्थियों को प्रोत्साहन देने के लिए वहां भी तीस प्रतिशत तक आरक्षण का प्रावधान किया गया है। सेवारत अभ्यर्थियों में चिकित्सा शिक्षा विभाग के अंतर्गत शासकीय चिकित्सा, दंत चिकित्सा महाविद्यालयों में कार्यरत डिमोंस्ट्रेटर, ट्यूटर, मेडिकल ऑफिसर अभ्यर्थियों को प्रोत्साहन दिया जाएगा। शासकीय एवं निजी चिकित्सा, दंत चिकित्सा महाविद्यालयों में उपलब्ध समस्त विधाओं की डिग्री सीटों की रिक्तियों पर योग्य पंजीकृत सेवारत अभ्यर्थी, चिकित्सा शिक्षा विभाग के अंतर्गत कार्यरत डिमोंस्ट्रेटर, ट्यूटर और मेडिकल ऑफिसर के लिए तीस प्रतिशत आरक्षण रहेगा। सभी रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए उम्मीदवार को प्रवेश वर्ष की नीट पीजी उत्तीर्ण होना आवश्यक है।

नियोक्ता से अनापत्ति प्राप्त करने के बाद पोर्टल् पर पंजीयन करने वाले स्वास्थ्य विभाग के सेवारत अभ्यर्थी को मेउिकल काउंसिल ऑफ इंडिया, डेंटल काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा समय-समय पर तय अधिमान्य अंक देते हुए प्रवेश हेतु आबंटन के लिए उनका परस्पर वरीयता क्रम तय किया जाएगा।

सेवारत चिकित्सकों को अनापत्ति प्रमाणपत्र जारी करने की शर्त, पात्रता, अधिमान अंक दिया जाना, स्पांसरशिप एवं चयन के मापदंड स्वास्थ्य विभाग समय-समय पर तय कर सकेगा जिसे स्वास्थ्य विभाग के पोर्टल पर प्रदर्शित किया जाएगा।

पांच वर्ष का भरना होगा बॉंड, बीच में नौकरी छोड़ी तो पचास लाख जमा करना होगा-

प्रदेश के सभी प्रवेशित सेवारत चिकित्सक, चिकित्सा शिक्षपा के अंतर्गत कार्यरत डिमोंस्ट्रेटर, टयूटर, मेडिकल ऑफिसर को पाठयक्रम पूर्ण करने के बाद पांच वर्ष की अनिवार्य सेवा करनी होगी। बॉंड के अंतर्गत पांच वर्ष की सेवा नहीं करने पर बांड राशि पचास लाख रुपए जमा करनी होगी।

हड़ताल में शामिल होने, बिना बताए गायब होने पर प्रवेश निरस्त-पाठयक्रम अवधि में किसी भी समय अनुशासनहीनता, हड़ताल पर जाने या अनाधिकृत रुप से अनुपस्थित रहने पर कॉलेज के डीन या प्राचार्य की अनुशंसा पर संचालक चिकित्सा शिक्षा संबंधित छात्र-छात्रा का प्रवेश निरस्त कर सकेगें।

भोपाल के हमीदिया हॉस्पिटल के निर्माणाधीन भवन में लगी आग

0

भोपाल: भोपाल के हमीदिया हॉस्पिटल के निर्माणाधीन भवन में आग लग गई है।

सूचना मिलते ही दो दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई है और आग बुझाने का काम जारी है। ज्ञात रहे कि हमीदिया अस्पताल में नवनिर्मित भवन का निर्माण कार्य चल रहा है।

देवी मां के इन 9 रूपों की हर दिन होगी आराधना

0

देवी दुर्गा शक्ति की प्रतीक हैं और नवरात्रि के दौरान शक्ति बढ़ाने के लिए देवी के विभिन्न रूपों की पूजा की जाती है। ऐसा माना जाता है कि जो भक्त देवी दुर्गा की पूजा करते हैं, उनके जीवन में सुख-समृद्धि का वास होता है। इस साल ‘शारदीय नवरात्रि’ 7 अक्टूबर, 2021 यानी गुरुवार से शुरू हो रहा है। आइए इन नौ शुभ दिनों में पूजा की जाने वाली देवी के रूपों पर एक नजर डालते हैं।

शैलपुत्री: यह देवी का पहला रूप है जिसकी पूजा नवरात्रि के पहले दिन की जाती है। ऐसा माना जाता है कि उनका जन्म पर्वत राज हिमालय के घर में हुआ था और इसीलिए उनका नाम शैलपुत्री पड़ा।

ब्रह्मचारिणी: देवी का दूसरा रूप ब्रह्मचारिणी है। ऐसा कहा जाता है कि अगर भक्त अपने दिल के नीचे से देवी ब्रह्मचारिणी की पूजा करते हैं, तो देवी उन्हें आशीर्वाद देती हैं। देवी का व्रत भक्तों को संयम, धार्मिकता, तपस्या, त्याग और वैराग्य की भावना प्रदान करता है।

चंद्रघंटा: देवी के तीसरे रूप चंद्रघंटा हैं जिनकी पूजा नवरात्रि के तीसरे दिन की जाती है। ऐसा कहा जाता है कि इस देवी की पूजा करने से व्यक्ति को उसके सभी पापों से मुक्ति मिल जाती है। वीरता के गुण में वृद्धि होती है।

कुष्मांडा: यह देवी का चौथा रूप है। इनकी पूजा करने से व्यक्ति की यश और आयु में वृद्धि होती है।

स्कंदमाता: नवरात्रि के पांचवें दिन इनकी पूजा की जाती है और ये देवी के पांचवें स्वरूप हैं। ऐसा माना जाता है कि जो व्यक्ति उसकी पूजा करता है उसके लिए मोक्ष के द्वार खुल जाते हैं। इनके भक्तों की मनोकामना पूर्ण होती है।

कात्यायनी: यह देवी का छठा रूप है। जो कोई भी पूरे मन से देवी की पूजा करता है, उनमें अपार शक्ति का प्रवाह होता है। ऐसा माना जाता है कि इस देवी की पूजा ‘गौधूली बेला’ में करनी चाहिए।

कालरात्रि: यह देवी का सातवां रूप है। देवी की पूजा करने से लोगों के सभी पाप नष्ट हो जाते हैं। साथ ही शार्पनेस में भी इजाफा होता है।

महागौरी: वह देवी का आठवां रूप हैं। अष्टमी के दिन उनकी पूर्ण भक्ति करने से पापों का नाश होता है और आपके चेहरे की चमक बढ़ती है। शत्रु का शमन होता है और सुख में वृद्धि होती है।

सिद्धिदात्री : यह नौवां रूप है। नवमी पर देवी की पूजा करने से ‘अष्ट सिद्धि’ प्राप्त की जा सकती है।

वरुण और मेनका गांधी BJP की नई राष्‍ट्रीय कार्यकारिणी से बाहर, आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी शामिल

0

भारतीय जनता पार्टी ने अपनी नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी (National Executive) की घोषणा की है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) ने गुरुवार को पार्टी की 80 सदस्यीय कार्यकारिणी की घोषणा की, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर कई केंद्रीय मंत्रियों, राज्य के कई नेताओं के नाम शामिल हैं। इसके साथ ही इस सूची में लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी जैसे दिग्गजों को फिर से शामिल किया गया है। वहीं, इस सूची में वरुण गांधी और मेनका गांधी का नाम नहीं है। तीन कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे आंदोलन के दौरान किसानों के समर्थन में बोलने वाले भाजपा सांसद वरुण गांधी, उनकी सांसद मां मेनका गांधी और पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह को कार्यकारी सदस्य के पद से हटा दिया गया है। 80 नियमित सदस्यों के अलावा, कार्यकारिणी में 50 विशेष आमंत्रित और 179 स्थायी आमंत्रित सदस्य भी होंगे।

गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंक्षी राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, पीयूष गोयल, किरेन रिजीजू, गिरिराज सिंह, एस जयशंकर, मनोत तिवारी समेत कई नाम शामिल हैं। हर्षवर्धन, रविशंकर प्रसाद और प्रकाश जावड़ेकर जैसे पूर्व केंद्रीय मंत्री भी राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य बने हुए हैं। इसमें नए चेहरों को भी प्रमुख्ता से जगह दी गई है। हाल ही में कैबिनेट में शामिल किए गए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, मीनाक्षी लेखी, मनसुख मंडाविया और ज्योतिरादित्य सिंधिया को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल किया गया है।