नेपियर में खेला गया तीसरा टी-20 डकवर्थ लुईस पद्धति से टाई घोषित किया गया और इसके साथ ही हार्दिक पांड्या की कप्तानी में टीम इंडिया ने सीरीज 1-0 से जीत ली। पहला टी20 बारिश के कारण नहीं हो सका था, जबकि टी20 में टीम इंडिया ने शानदार जीत दर्ज की थी। अब वनडे सीरीज शुरू होगी, जिसमें टीम इंडिया की कप्तानी शिखर धवन के पास है। तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 25 नवंबर, शुक्रवार को ऑकलैंड में खेला जाएगा। भारतीय समयानुसार मुकाबला सुबह 7 बजे शुरू होगा।
इन युवा खिलाड़ियों के लिए बड़ा मौका
शिखर धवन ने भारत को वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे में एक के बाद एक वनडे सीरीज जीत दिलाई है। अगले साल भारत में होने वाले 50 ओवर के एकदिवसीय विश्व कप को देखते हुए टीम इंडिया यहां भी जीत के क्रम को जारी रखना चाहेगी। वनडे के लिए अंतिम 11 खिलाड़ियों में युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल के भी शामिल होने की उम्मीद है, जिन्हें जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज में पिछली दो श्रृंखलाओं में ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ चुना गया था।
ऋषभ पंत भी अब टीम में सेट नजर आ रहे हैं। उन्होंने इस साल की शुरुआत में इंग्लैंड के खिलाफ अपना पहला वनडे शतक लगाया था। यह श्रृंखला श्रेयस अय्यर के लिए भी एक परीक्षा होगी, जो न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में शॉर्ट बॉल से जूझ रहे हैं। बता दें, टी-20 विश्व कप के ठीक बाद हो रही इस सीरीज में विराट कोहली, रोहित शर्मा, दिनेश कार्तिक और आर. अश्विन समेत कई सीनियर खिलाड़ी नहीं खेल रहे हैं। इसलिए युवाओं के पास बड़ा मौका है।
वनडे में टीम इंडिया की कप्तानी करेंगे शिखर धवन
वर्जीनिया के वॉलमार्ट स्टोर में गोलीबारी
अमेरिका में एक बार फिर गोलीबारी की घटना सामने आई है। वर्जीनिया के चेसापीक में वॉलमार्ट डिपार्टमेंटल स्टोर में एक बंदूकधारी ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना में अब तक 10 लोगों के मारे जाने की सूचना है। हमलावर भी मारा गया है। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि कुछ लोग गंभीर घायल हुए हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया है। तलाशी अभियान चलाया गया है। पता लगाया जा रहा है कि कहीं एक से अधिक हमलावर तो नहीं है। साथ ही हमले के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। सीसीटीवी फुटेज तलाशे जा रहे हैं। घटना के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। कुछ लोगों ने गोलीबारी की घटना का फेसबुक लाइव भी किया। कुछ लोग हमले में बाल-बाल बचे हैं। हमलावर की पहचान उजागर नहीं की गई है।
24 नवंबर को सुबह 04.36 मिनट पर देवगुरु होंगे मार्गी
ज्योतिष शास्त्र में देवगुरु के गोचर को अहम माना गया है। इसका राशि परिवर्तन लोगों के जीवन में कई बदलाव लाता है। बृहस्पति अध्यात्म का ग्रह है, जो शुभता को दर्शाता है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार गुरु की कृपा के बिना व्यक्ति को सकारात्मक परिणामों की प्राप्ति नहीं होती। अब गुरु मीन राशि में मार्गी होंगे। आइए जानते हैं मीन राशि में गुरु के विराजमान होने से क्या प्रभाव पड़ेगा।
गुरु मीन राशि में मार्गी की तिथि और समय
गुरु ग्रह आध्यात्मिकता और अच्छी चीजों के लिए जाना जाता है। इसकी मार्गी अवस्था लोगों को आर्थिक रूप से लाभकारी साबित होगी। साथ ही जातकों की मनोकामना पूर्ण करेगी। जो लोग विवाह और नया बिजनेस शुरू करने की योजना बना रहे हैं। उन्हें इस अवधि में काफी लाभ मिलेगा। नौकरी के नए अवसर प्राप्त होंगे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार गुरु की मार्गी चाल वृषभ, वृश्चिक और कन्या राशिवालों को अनुकूल परिणाम देगा। बृहस्पति 24 नवंबर 2022 की सुबह 04.36 मिनट पर मीन राशि में आएंगे।
UPI, Google Pay, PhonePe की जल्द ही तय हो सकती है ट्रांजेक्शन लिमिट
यदि आप भी डिजिटल वॉलेट से ट्रांजेक्शन करते हैं तो यह आपके काम की खबर है। जल्द ही ऑनलाइन ट्रांजेक्शन को लेकर भी सीमा तय की जा सकती है। UPI पेमेंट ऐप जैसे Google Pay, PhonePe और अन्य जल्द ही ट्रांजैक्शन पर लिमिट लगा सकते हैं। न्यूज एजेंसी IANS के मुताबिक जल्द ही यूजर्स UPI पेमेंट ऐप्स के जरिए अनलिमिटेड पेमेंट नहीं कर पाएंगे। सभी पहलुओं पर व्यापक रूप से विचार करने के लिए एक बैठक हो चुकी है। इस बैठक में एनपीसीआई के अधिकारियों के अलावा, वित्त मंत्रालय और आरबीआई के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी भाग लिया। 31 दिसंबर की समय सीमा को बढ़ाने के लिए कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है क्योंकि एनपीसीआई सभी विकल्पों का मूल्यांकन कर रहा है। यूनाइटेड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) समय के साथ भारत में सबसे अधिक उपयोग किए जाने वाले भुगतान तरीकों में से एक बन गया है। यह भुगतान मोड न केवल सुरक्षित है बल्कि उपयोग में भी बहुत आसान है। भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI), जो UPI डिजिटल पाइपलाइन का संचालन करता है, तीसरे पक्ष के UPI ऐप प्रदाताओं (TPAP) के लिए वॉल्यूम कैप को सीमित करने के लिए अपनी प्रस्तावित 31 दिसंबर की समय सीमा को लागू करने की संभावना है।
आगे यह हो सकता है
एनपीसीआई खिलाड़ी की मात्रा को 30 प्रतिशत तक सीमित करने के लिए प्रस्तावित 31 दिसंबर की समय सीमा को लागू करने के बारे में रिजर्व बैंक के साथ चर्चा कर रहा है। वर्तमान में इसका कोई वॉल्यूम कैप नहीं है, और Google Pay और PhonePe का बाजार में लगभग 80 प्रतिशत हिस्सा है। नवंबर 2022 में कंसंट्रेशन रिस्क से बचने के लिए एनपीसीआई ने थर्ड-पार्टी ऐप प्रोवाइडर्स (टीपीएपी) के लिए 30 फीसदी वॉल्यूम कैप का प्रस्ताव रखा था। हालांकि उम्मीद की जा रही है कि एनपीसीआई इस महीने के अंत तक यूपीआई मार्केट कैप लागू करने पर फैसला ले लेगा।
भारत जोड़ो यात्रा शुरू करने का कारण राहुल गांधी ने नुक्कजड़ के जरिये जनता को बताया
बुरहानपुर। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा आज से मध्य प्रदेश में बुरहानपुर जिले के बोदरली गांव से शुरू हो होकर दरियापुर होते हुए सेंट जेवियर स्कूल जैनाबाद फाटक पहुंची। स्कूल में विश्राम करने के बाद यात्रा फिर आगे बढ़ी। शहर में प्रवेश से पूर्व जगह-जगह यात्रा का स्वालगत आ।यात्रा के आगे तिरंगा ध्वज लेकर मध्य प्रदेश आदिवासी कांग्रेस के अध्यक्ष ओमकार सिंह मरकाम चले। राहुल ने यहां नुक्करड़ सभा को संबोधित किया।
राहुल गांधी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि इसका उद्देश्य महंगाई, बेरोजगारी, डर और भाजपा द्वारा जो नफरत फैलाई जा रही है, उसको लेकर लोगों से बात करना है। संवाद के जो माध्यम होते थे, उन्हें भाजपा ने तहस-नहस कर दिया है। सदन में माइक बंद करा देते हैं और अन्य मंचों को भी प्रभाव में ले रखा है। ऐसे में भारत जोड़ो यात्रा ही एक रास्ता थी।
सभा में राहुल गांधी ने कहा उन्होंने केरल से यात्रा कर महाराष्ट्र में प्रवेश किया वहां लोगों का अपार जनसमर्थन मिला महाराष्ट्र ने समर्थन देने में केरल को हराया था और मध्य प्रदेश ने महाराष्ट्र को हरा दिया । उन्होंने कहा हिंदुस्तान में डर और हिंसा का माहौल है। हमने बहुत कोशिश की और जनता, किसान, मजदूर, छोटे व्यापारियों की आवाज राज्यसभा में उठाने का प्रयास किया
राहुल ने कहा कि प्रधानमंत्री ने नोट बंदी लागू की थी इसके बाद पांच अलग-अलग गलत जीएसटी लागू कर शेष बचे उद्योग धंधों को भी चौपट कर दिया।
राहुल गांधी ने कहा कि मैं अब तक 2000 किलोमीटर चल चुका हूं, लेकिन थका नहीं। उन्होंने कहा हिंदुस्तान कौन सा वाला देश नहीं है, लेकिन विपक्षी डर दिखाकर हिंसा फैलाते हैं। जब किसानों को आपकी जरूरत होती है तो इंपोर्ट – एक्सपोर्ट की पॉलिसी बदल देते हैं। युवाओं को डराने के लिए सबसे पहले नोटबंदी और जीएसटी लागू की जिससे छोटे उद्योग धंधे जो रोजगार की रीढ़ हैं वे बैठ गए।राहुल गांधी ने कहा यात्रा शुरू करने से पहले मुझे कल्पना नहीं की थी कि इतना अपार जनसमर्थन इस यात्रा को मिलेगा। उन्हों ने अग्निवीर भर्ती परीक्षा पर भी निशाना साधा।
शहडोल की आरती ने इंदौर में जीता कराटे में स्वर्ण पदक
शहडोल की आरती ने इंदौर में जीता कराटे में स्वर्ण पदक
शहडोल की कराटे खिलाड़ी आरती तिवारी ने इंदौर में आयोजित शालेय राज्य कराटे प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल किया है। यह प्रतियोगिता इंदौर के भारती अकेडमी में 17 से 20 नवंबर तक आयोजित की गई थी। मार्शल आर्ट के कोच रामकिशोर चौरसिया ने बताया है कि इस राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में 10 सम्भाग सहित आदिवासी विकास विभाग की टीम ने हिस्सा लिया था।
शहडोल संभाग का किया प्रतिनिधित्व
सम्भाग का प्रतिनिधित्व करते हुए आरती तिवारी ने सीनियर आयु वर्ग 19 वर्ष की प्रतियोगिता के 53 किलो ग्राम वजन में स्वर्ण पदक जीत कर मध्यप्रदेश और अपने जिले का नाम रोशन किया है।
उज़्बेकिस्तान में भी करेंगी प्रदर्शन
कराते कोच प्रमोद ने बताया कि आरती तिवारी ने विगत दिनों राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीत कर अपना स्थान भारतीय दल में बना लिया है जो 16 से 20 दिसंबर 2022 को भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए उज्बेकिस्तान एशियन खेल में अपना प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी।
मध्यमवर्गीय परिवार से हैं आरती
शहडोल की कराते खिलाड़ी आरती तिवारी ने आज जो कराटे में अपना नाम कमाया है यह उनकी मेहनत का ही नतीजा है। एक सामान्य से परिवार में जन्म लेने वाली आरती का सपना है कि वह अपने शहर और देश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ऊंचा करें। आरती जब कक्षा सातवीं में पढ़ती थी तब से उन्होंने कराटे की ट्रेनिंग लेना शुरू की थी और इस समय वह उत्कृष्ट विद्यालय शहडोल की कक्षा 12वीं की छात्रा है।
प्रधानमंत्री मोदी सौंपेंगे 71 हजार युवाओं को नियुक्ति-पत्र
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 10 लाख कर्मियों के लिए भर्ती अभियान रोजगार मेला के तहत मंगलवार को लगभग 71 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। पीएम इस अवसर पर वीडियो कांफ्रेंसिग के माध्यम से युवाओं को संबोधित भी करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय के बयान के अनुसार, प्रधानमंत्री ने इससे पहले अक्टूबर महीने में रोजगार मेला की शुरुआत की थी। उन्होंने एक समारोह में 75 हजार लोगों को नियुक्ति पत्र सौंपे थे।
प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा है कि इस बार अच्छी संख्या में केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा विभिन्न केंद्रीय बलों में भी युवाओं को नियुक्ति दी गई है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नवनियुक्त कर्मियों के लिए आयोजित किए जाने वाले आनलाइन ओरिएंटेशन कोर्स कर्मयोगी प्रारंभ माड्यूल की भी शुरुआत करेंगे।
क्या होगा रोजगार मेले में
इसमें सरकारी कर्मचारियों के लिए आचार संहिता, कार्यस्थल पर नैतिकता और ईमानदारी, मानव संसाधन नीतियों सहित अन्य लाभ व भत्ते से संबंधित जानकारियां शामिल होंगी। गुजरात और हिमाचल प्रदेश को छोड़कर देश के 45 स्थानों पर नियुक्ति पत्र सौंपे जाएंगे। पिछली बार जिन श्रेणियों में युवाओं को नियुक्ति दी गई थी, उनके अतिरिक्त इस बार शिक्षक, व्याख्याता, नर्स, नर्सिंग अधिकारी, चिकित्सक, फार्मासिस्ट और अन्य तकनीकी और पैरा मेडिकल पदों पर भी नियुक्ति की जाएगी।
मध्य प्रदेश के शासकीय विभागों में तीन चरणों में भरे जाएंगे पद
भोपाल। शासकीय नौकरी की बाट जोह रहे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है। मध्य प्रदेश में तृतीय श्रेणी के पदों पर तीन चरणों में भर्तियां होने जा रही हैं। सामान्य प्रशासन विभाग के प्रस्ताव पर वित्त विभाग ने एक बार में अधिकतम भर्ती की सीमा पांच प्रतिशत को बढ़ाने की भी सहमति दे दी है। प्रदेश में कुल 31,883 तृतीय श्रेणी के पदों पर भर्ती होनी है। वर्ष 2022-23 में 28,465, 2023-24 में दो हजार 57 और 2024-25 में एक हजार 361 पद भरे जाएंगे।
जिन विभागों में स्वीकृत संवर्ग के पद 50 से कम है वहां एक ही बार में भर्ती प्रक्रिया पूरी की जाएगी। 51 से लेकर 500 पद जिन संवर्ग में रिक्त हैं वहां इनकी पूर्ति दो चरण में की जाएगी। पहले चरण में वर्ष 2022-23 में 50 प्रतिशत और 2023- 24 में शेष 50 प्रतिशत पदों पर भर्ती होगी। ऐसे संवर्ग जिम में रिक्त पदों की संख्या 500 से अधिक है वहां तीन चरणों में भर्ती प्रक्रिया होगी।
पहली बार जनजातीय वर्ग को जल, जंगल और जमीन के अधिकार देने हुआ गंभीर प्रयास : मुख्यमंत्री चौहान
पहली बार जनजातीय वर्ग को जल, जंगल और जमीन के अधिकार देने हुआ गंभीर प्रयास : मुख्यमंत्री चौहान
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि जनजातीय वर्ग को महत्वपूर्ण अधिकार देने के उद्देश्य से प्रदेश में 15 नवम्बर से लागू पेसा नियम को जमीन पर उतारने के लिए कलेक्टर्स संबंधित विभिन्न विभागों के साथ सक्रिय भूमिका का निर्वहन करें। पेसा जागरूकता सम्मेलन से संबंधित वर्ग को नियमों की विस्तृत जानकारी दी जाए। आज नर्मदापुरम जिले के केसला में पेसा जागरूकता सम्मेलन का सफल आयोजन हुआ है। अन्य जिलों में भी ऐसे सम्मेलन किए जाएंगे। साथ ही 22 नवम्बर को राज्य स्तरीय पेसा कार्यशाला भोपाल में होगी। इसमें 7 संभाग – चम्बल, उज्जैन, इंदौर, नर्मदापुरम, जबलपुर, शहडोल और रीवा के कमिश्नर्स और आईजी, 20 जिले श्योपुर, रतलाम, धार, झाबुआ, अलीराजपुर, खरगौन, बड़वानी, खण्डवा, बुरहानपुर, बैतूल, नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा, सिवनी, मण्डला, डिंडौरी, बालाघाट, शहडोल, अनुपपूर, उमरिया और सीधी के कलेक्टर्स, पुलिस अधीक्षक, डीएफओ और जिला पंचायत के सीईओ हिस्सा लेंगे। मुख्यमंत्री चौहान ने आज निवास से वीडियो कॉन्फ्रेंस द्वारा पेसा जागरूकता कार्यक्रम संबंधी निर्देश कलेक्टर्स को दिये।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश के जनजातीय भाई-बहनों के लिए पेसा के नियमों को पूरी ताकत के साथ लागू करने का पहली बार गंभीरता से प्रयास हुआ है। प्रदेश के 20 जिलों के 89 विकासखण्डों की 5 हजार 254 पंचायतों के 11 हजार 757 ग्रामों में यह नियम लागू हैं। इन ग्रामों की ग्राम सभाएँ 20 नवम्बर से 3 दिसम्बर के मध्य होंगी। इन विशेष ग्राम सभाओं में पेसा नियमों के बिन्दुओं पर चर्चा के साथ विस्तृत जानकारी दी जाएगी। इसी तरह ग्राम सभाएँ पेसा नियम लागू होने के लिए धन्यवाद प्रस्ताव पारित करेंगी और 4 दिसम्बर को टंट्या मामा बलिदान दिवस के कार्यक्रमों में भागीदारी पर भी चर्चा करेंगी। प्रभारी मंत्रियों के परामर्श से कलेक्टर्स ग्राम सभा की तारीख तय करेंगे।
हिन्दू हित चिंतक अभियान से परिवार सहित जुड़े – मुख्यमंत्री चौहान
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से आज निवास पर विश्व हिन्दू परिषद के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री विनायक रावजी एवं परिषद के अन्य सदस्यों ने भेंट की। मुख्यमंत्री चौहान को परिषद के प्रतिनिधि मंडल ने हिन्दू हित चिंतक अभियान की विस्तृत जानकारी दी। मुख्यमंत्री चौहान परिवार सहित हिन्दू हित चिंतक अभियान से जुड़े और उन्होंने अपील की कि समस्त हिन्दू समाज भी हित चिंतक अभियान से जुड़े।





