Home Blog Page 61

गैंगस्टर मुख्तार अंसारी की पत्नी, बेटा और साले भगोड़ा घोषित

0

मुख्तार अंसारी की पत्नी, बेटे और दो सालों की गिरफ्तारी के लिए मऊ पुलिस ने छापेमारी तेज कर दी है। मऊ एसपी ने मंगलवार को सभी को खुद कोर्ट में पेश होने या अरेस्ट होने की चेतावनी दी है। ऐसा नहीं करने पर संपत्ती कुर्क करने की बात कही है। सभी के खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी हुआ है। इसी को लेकर पुलिस अधीक्षक अविनाश पाण्डेय ने वीडियो जारी करते हुए कहा कि सभी को भगोड़ा घोषित किया गया है। इन्हें पुलिस के सामने पेश होकर गिरफ्तारी देने की हिदायत दी है। इसके साथ ही चेताया कि अगर पेश नहीं होते तो धारा 83 के तहत कुर्की की कार्रवाई की जाएगी। मऊ पुलिस ने गिरफ्तारी के लिए गाजीपुर के पैतृक आवास के चार ठिकानों पर छापेमारी भी की थी।

पुलिस अधीक्षक अविनाश पाण्डेय ने बताया कि वर्ष 2020 में थाना दक्षिण टोला में धारा (3)1 यूपी गैंगस्टर एक्ट में मुख्तार अंसारी की पत्नी आफ्सा अंसारी, साले अतीफ उर्फ सरजील रजा, अनवर सहजाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। तहसीलदार सदर की ओर से भी दक्षिणटोला इलाके के ग्रामसभा रैनी में एससी/एसटी के लोगों की 33 एयर जमीन कब्जा करने व सरकारी सम्पत्ति एफसीआई गोदाम को कूटरचित दस्तावेज तैयार कर कब्जा करने के सम्बन्ध में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

इन लोगों के खिलाफ 129/20 धारा 419, 420, 433, 434, 447, 467, 468, 471 और धारा 3/4 सार्वजनिक सम्पत्ति क्षति अधिनिमय के तहत भी मुख्तार अंसारी की पत्नी आफसा अंसारी, साले आतिफ रजा उर्फ शरजिल रजा, अनवर शहजाद व रविन्द्र नरायण सिंह, जाकिर हसैन उर्फ विक्की के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था।

21 अक्टूबर 2021 को पर्याप्त साक्ष्य के आधार पर आरोप पत्र न्यायालय में प्रेषित कर दिया गया था। लेकिन फिर थाना दक्षिणटोला पर ही धारा (3)1 यूपी गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा इन अपराधियों के खिलाफ दर्ज किया गया था। इसमें दो आरोपित रविन्द्र नरायण सिंह व जाकिर हुसैन उर्फ विक्की गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

मुख्तार अंसारी की पत्नी समेत अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं होने पर इनके खिलाफ कोर्ट ने वारंट जारी किया है। मुख्तार के बेटे विधायक अब्बास अंसारी के खिलाफ भी थाना महानगर में अवैध शस्त्र लाइसेंस को लेकर मुकदमा दर्ज किया गया है। कोर्ट ने एनबीडब्ल्यू भी जारी किया है।

सभी को कानूनी कार्रवाई के लिए कोर्ट ने कई बार नोटिस जारी किया लेकिन पेश नहीं हुए। कोर्ट के आदेश की अवहेलना को लेकर ही उनके खिलाफ एनबीडब्ल्यू के तहत वारंट जारी किया गया है। वारंट की कापी भी मऊ पुलिस को प्राप्त हो गई है। मऊ पुलिस टीम ने फरार घोषित अपराधियों के गाजीपुर स्थित पैतृक आवास के चार ठिकानों पर छापेमारी की थी।

भारती सिंह ने बेटे का कराया ऐसा फोटोशूट, हुईं ट्रोल,

0

पॉपुलर कॉमेडियन भारती सिंह ने हाल ही में अपने बेटे लक्ष्य को जन्म दिया है। बेटे के जन्म के कुछ ही दिनों बाद वह वापस काम पर लौट आईं। सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव रहने वालीं भारती ने अपने बेटे का चेहरा रिवील कर दिया है। उन्होंने बेटे के फोटोशूट का एक वीडियो शेयर किया था। भारती का यूट्यूब पर उनके नाम से चैनल है जिस पर वह अपनी रोजमर्रा की जिंदगी की झलक दिखाती हैं। अब भारती ने बेटे की एक तस्वीर शेयर की जिसे लेकर उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है।

जानें क्यों हो रहीं ट्रोल
भारती ने फोटो के साथ कैप्शन में लिखा- ‘हैप्पी संडे। लक्ष्य सिंह लिंबाचिया।‘ एक यूजर ने लिखा- ‘अभी से बिगाड़ रहे हो बच्चे को।‘ एक अन्य ने लिखा, ‘गोला पी रहा है हुक्का।‘ एक यूजर लिखते हैं, ‘हुक्का क्यों रखा है?’ एक ने कहा, ‘बाकी सब तो ठीक है ये हुक्का किस खुशी में रखा है भाई?’

ग्वालियर की गीता और इंदौर के डा. मोहन सोनी को मिलेगा राष्ट्रीय पुरस्कार

0

परिवार कल्याण कार्यक्रम में बेहतर कार्य करने पर इंदौर के एलटीटी सर्जन डा. मोहन सोनी और ग्वालियर की आशा कार्यकर्ता गीता सूर्यवंशी को राष्ट्रीय पुरस्कार दिया जाएगा। दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया दोनों को सम्मानित करेेंगे।

डा. सोनी ने सरकारी सेवा में रहते हुए अब तक डेढ़ लाख से ज्यादा एलटीटी (महिला नसबंदी) और एनएसवीटी (पुरुष नसंबदी) के आपरेशन किए हैं। कोरोना संक्रमण काल के बाद भी उन्होंने 2019-20 में 12, 695, 2020-21 में 12, 146 और 2021-22 में 13,739 आपरेशन किए ।

  1. इसी तरह से पुरुष नसबंदी के लिए लोगों को प्रेरित करने के खातिर ग्वालियर की आशा कार्यकर्ता गीता सूर्यवंशी को सम्मानित किया जा रहा है। उन्होंने 2021-22 में 64 पुरुषों को प्रेरित कर एनएसवीटी कराई। बता दें कि प्रदेश में हर साल करीब तीन लाख से सवा तीन लाख के बीच नसबंदी आपरेशन होते हैं। इसमें पुरुष नसबंदी तीन हजार से चार हजार के बीच ही रहती है। प्रदेश में 67 हजार आशा कार्यकर्ता हैं।

भोपाल में नदी-नाले उफान पर आने से घरों में भरा पानी

0

मूसलधार बारिश की वजह से भोपाल में नदी और नाले उफान पर हैं। तालाब की जीवनदायिनी कुलांसी नदी में लगातार जलस्तर बढ़ता जा रहा है। जिसकी वजह से कुलांसी नदी का पानी बोरखेड़ी, कोडिया फंदा खुर्द समेत कई गांवों में घुसा गया है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में पानी आ जाने की वजह से हाल बदतर होते जा रहे हैं। लेकिन उनकी कोई सुनने वाला है। अभी तक उपसरपंच, एडीएम आकाश श्रीवास्तव कोई भी बाढ़ प्रभावित गांवों का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे है। इसके अलावा फंदा, पिपलिया, ईंटखेड़ी गांव में कुलांसी नदी का पानी मेन रोड पर 3 फुट ऊपर बह रहा है। वहीं, एसडीएम का कहना है कि एहतियातन एसडीआरएफ की टीम को तैनात करने के निर्देश दिए है। यह टीम हर परिस्थिति में रेस्क्यू के लिए तैयार रहेगी।

भारत को उकसाने से बाज नहीं आ रहा ड्रैगन

0

तमाम चेतावनी के बाद भी चीन भारत को उकसाने से बाज नहीं आ रहा है। कोर कमांडर स्तर की बातचीत होने के बाद भी चीनी लड़ाकू विमान पूर्वी लद्दाख में लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल के करीब से उड़ान भर रहे हैं। पिछले तीन-चार हफ्तों में ऐसा कई बार हो चुका है। चीनी विमानों की इस हरकत को सीमा पर भारतीय रक्षा प्रणाली की जासूसी के तौर पर देखा जा रहा है। वहीं भारतीय वायुसेना हालात पर कड़ी निगाह रखे हुए है।

भारत ने उठाए ठोस कदम
समाचार एजेंसी एएनआई ने सरकारी सूत्रों के हवाले से बताया है कि चीनी लड़ाकू विमान, जिसमें जे-11 भी शामिल है, लगातार भारतीय सेना के करीब से उड़ान भर रहे हैं। यह भी देखने में आया है कि चीनी विमान कई बार 10 किमी की उस निर्धारित सीमारेखा को भी क्रॉस किया है, जिसे कांफिडेंस बिल्डिंग मेजर कहा जाता है। वहीं चीन की इस हरकत को देखते हुए भारतीय सेना ने भी ठोस कदम उठाए हैं। भारत ने मिग-29 और मिराज 2000 जैसे विमानों को सीमा के करीब तैनात कर दिया है। ताकि चीन की तरफ से कोई भी गलत हरकत होने पर उसे कड़ा जवाब दिया जा सके।

सीरीज में अजेय बढ़त लेने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया

0

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच त्रिनिदाद के क्वींस पार्क ओवल स्टेडियम में खेला जाएगा। इन दोनों टीमों के बीच पहला मैच काफी रोमांचक हुआ था, जिसमें भारत ने 3 रन से जीत दर्ज की थी। ये मैच शाम 7 बजे शुरू होगा। पहले वनडे में मिली हार इस प्रारूप में मेजबान टीम वेस्टइंडीज़ की लगातार सातवीं हार थी। हालांकि मैच के बाद कप्तान निकोलस पूरन ने कहा कि उनकी टीम के लिए यह हार किसी जीत से कम नहीं थी। इसके पीछे का कारण यह है कि ना केवल वेस्टइंडीज ने पिछले छह मैच हारे थे, उन्हें बड़ी हार का सामना करना पड़ा था। साथ ही छह में से पांच मैचों में टीम पूरे 50 ओवर बल्लेबाजी नहीं कर पाई थी। शुक्रवार को भारत के विरुद्ध वेस्टइंडीज़ टीम ने पूरे 50 ओवर बल्लेबाज़ी की और वह जीतने के बहुत पास पहुंची।

घुटने की चोट के चलते रविंद्र जडेजा पहले मैच से बाहर रहे थे और बीसीसीआई ने पुष्टि की है कि वह रविवार को भी मैच नहीं खेल पाएंगे। सीरीज जीवित रहने पर भारत एकादश में बदलाव नहीं करता है और इस वजह से उम्मीद है कि वह पहले मैच की एकादश को बरकरार रखेगा।

RBI ने एक झटके में 4 बैंकों पर लगाया प्रतिबंध

0

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने चार सहकारी बैंकों पर प्रतिबंध लगा दिये हैं। इसमें ग्राहकों के अपने बैंक खातों से पैसा निकालने की सीमा लगाना शामिल है। आरबीआई के मुताबिक साईबाबा जनता सहकारी बैंक, द सूरी फ्रेंड्स यूनियन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड, सूरी (पश्चिम बंगाल) और बहराइच के नेशनल अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड पर प्रतिबंध लगाया गया है।

कितनी है लिमिट: आदेश के मुताबिक, साईबाबा जनता सहकारी बैंक के जमाकर्ता 20,000 रुपये से अधिक नहीं निकाल सकते है। जबकि सूरी फ्रेंड्स यूनियन को-ऑपरेटिव बैंक के लिए यह सीमा 50,000 रुपये है। इसी तरह, नेशनल अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक के मामले में निकासी की सीमा प्रति ग्राहक 10,000 रुपये कर दी गई है। आरबीआई ने बिजनौर स्थित यूनाइटेड इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड पर भी कई प्रतिबंध समेत ग्राहकों द्वारा धन निकासी पर रोक लगा दी है।

क्या है वजह: केंद्रीय बैंक द्वारा चार सहकारी बैंकों को यह निर्देश बैंकिंग विनियमन अधिनियम, 1949 के तहत जारी किये गए है, जो छह महीने तक लागू रहेंगे। इन बैंकों की बिगड़ती आर्थिक स्थिति को देखते हुए यह कदम उठाया गया है।

मुख्यमंत्री चौहान ने सीबीएसई 10वीं कक्षा की परीक्षा में उत्तीर्ण विद्यार्थियों को दी बधाई

0

मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा आज जारी 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में उत्तीर्ण होने वाले सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्‍वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि सभी छात्र-छात्राएँ आगे भी इसी तरह मेहनत करें और सफलता की ऊँचाइयाँ प्राप्त करें। मुख्यमंत्री चौहान ने उत्तीर्ण होने वाले सभी विद्यार्थियों के अभिभावकों और शिक्षकों को भी बधाई देते हुए कहा कि आपके आशीर्वाद और कठिन परिश्रम का यह सुपरिणाम है।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि जो छात्र-छात्राएँ परीक्षा में सफलता प्राप्त नहीं कर पाए हैं, वे निराश न हों। पुन: नए जोश और उत्साह के साथ परिश्रम कर भावी परीक्षा की तैयारी करें, सफलता अवश्य मिलेगी।

शनिवार के दिन हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए जरूर करें ये काम

0

शनिवार का दिन विधि- विधान से हनुमान जी की पूजा- अर्चना करने से हनुमान जी की विशेष कृपा प्राप्त होती है। हनुमान जी की कृपा से सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। हनुमान जी इस कलयुग में जागृत देव हैं और अजर- अमर हैं। हनुमान जी को प्रसन्र करना काफी आसान होता है।

घी की ज्योत जलाएं

  • घर के मंदिर में घी की ज्योत प्रज्वलित करें। घी की ज्योत जलाने के बाद हनुमान जी का आवाहन  करें और अधिक से अधिक ध्यान करें।

हनुमान चालीसा का पाठ करें

  • हनुमान जी की कृपा प्राप्त करने के लिए हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए। हनुमान चालीसा का नियमित पाठ करने से सभी तरह के संकटों से मुक्ति मिल जाती है। आज एक से अधिक बार हनुमान चालीसा का पाठ करें।

हनुमान जी को भोग लगाएं

  • आज हनुमान जी को भोग अवश्य लगाएं। आप अपनी इच्छानुसार कुछ भी भोग लगा सकते हैं। इस बात का ध्यान रखें भगवान को सिर्फ सात्विक चीजों का ही भोग लगाया जाता है।
  • राम नाम का संकीर्तन करें
    • हनुमान जी को प्रसन्न करने का सबसे आसान उपाय है भगवान श्री राम के नाम का संकीर्तन। ऐसा माना जाता है जहां राम नाम का संकीर्तन होता है वहीं हनुमान जी का वास होता है। हनुमान जी की कृपा प्राप्त करने के लिए राम नाम का संकीर्तन जरूर करें।

सुष्मिता सेन की कार में दिखा कुछ ऐसा

0

बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन तब से ही सुर्खियों में है जब से उनके रिलेशनशिप की खबरें आई हैं। आईपीएल के पूर्व अध्यक्ष ललित मोदी ने उनके और सुष्मिता सेन के रिश्ते को जगजाहिर किया था। उन्होंने मालदीव की छुट्टियों की कुछ तस्वीरें शेयर की थी जिसमें वे और सुष्मिता काफी करीब नजर आ रहे थे। सुष्मिता के इस रिश्ते को लेकर लोगों ने उन्हें जमकर ट्रोल किया। सोशल मीडिया पर हर जगह आजकल सुष्मिता सेन ही छाई रहती है। ऐसा लगता है कि यूजर्स उन्हें बस ट्रोल करने का मौका ही ढूँढ रहे हैं। एक्ट्रेस जैसे ही सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट करती है वैसे ही वह वायरल हो जाता है। हाल ही में सुष्मिता ने अपनी एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है। लोगों ने सुष्मिता की इस फोटो में भी कुछ ऐसा ढूंढ लिया जिसे एक नजर में देख पाना मुश्किल होता। इसके बाद से ही लोगों ने एक्ट्रेस को ट्रोल करना शुरू कर दिया।

सुष्मिता ने जो अपनी फोटो शेयर की है उसमें वे अपनी कार में बैठी हुई नजर आ रही हैं। वे सेल्फी क्लिक करते हुए स्माइल कर रही हैं। एक्ट्रेस ने अपने लुक में ब्लू कलर का स्लीवलेस टॉप पहन रखा है। साथ ही उन्होंने ब्लैक चश्मा भी लगा रखा है। एक्ट्रेस की इस फोटो में लोगों ने कुछ ऐसा देख लिया जिससे अब वे उन्हें काफी ट्रोल कर रहे हैं। दरअसल सुष्मिता के चश्में में दो बोतलें नजर आ रही हैं। उन बोतलों की हल्की झलक ही दिखाई दे रही है। अब इसे लेकर लोग उनसे तरह-तरह के सवाल कर रहे हैं। कोई एक्ट्रेस से पूछ रहा है कि ‘ये वोडका है क्या।’ वहीं कई लोग व्हिस्की को लेकर सवाल कर रहे हैं।