Home Blog Page 58

कोर्ट ने पार्थ चर्टजी और अर्पिता मुखर्जी को नहीं दी राहत

0

कोलकाता ! कोलकाता की एक विशेष अदालत ने शिक्षक भर्ती घोटाले के सिलसिले में गिरफ्तार बंगाल के पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी और उनकी करीबी अर्पिता मुखर्जी की प्रवर्तन निदेशालय (ED) के हिरासत की अवधि को दो दिन और बढ़ा दिया है। जिसके बाद अब दोनों पांच अगस्त तक ईडी की हिरासत में रहेंगे। बुधवार को कोर्ट में पेशी के दौरान ईडी के वकीलों ने दोनों की हिरासत अवधि को बढ़ाने की मांग की थी।

कोर्ट के पेशी के दौरान ईडी के वकीलों ने पार्थ चटर्जी की चार दिन और अर्पिता की तीन दिन कि हिरासत की मांग की थी। दूसरी ओर से विपक्षी वकीलों ने इसका विरोध किया। दोनों पक्षों को सुनने के बाद कोर्ट ने दोनों को 5 अगस्त तक ईडी की हिरासत में भेजने का निर्देश दिया। करोड़ों रुपये के कथित शिक्षक भर्ती घोटाले से जुड़े मामले में ईडी ने चटर्जी और मुखर्जी को 23 जुलाई को गिरफ्तार किया था। जिसके बाद कोर्ट ने 10 दिनों के लिए ईडी की हिरासत में भेज दिया था। आज हिरासत की अवधि समाप्त हो रही थी।

केंद्र सरकार ने गन्ने का भाव 305 रुपये प्रति क्विंटल तय किया

0

गन्ना किसानों की आय बढ़ाने के लिए एक बड़ा उठाते हुए केंद्र सरकार ने बुधवार को गन्ने का भाव 305 रुपये प्रति क्विंटल (FRP) तय किया। आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) ने बुधवार को अक्टूबर 2022 से शुरू होने वाले अगले खरीद वर्ष के लिए गन्ने का भाव 15 रुपये बढ़ाकर 305 रुपये प्रति क्विंटल तय किया है। कैबिनेट बैठक में गन्ने की एफआरपी यानी उचित व लाभकारी मूल्य (Fair Remunerative Price) बढ़ाने पर फैसला लिया गया।

क्या है एफआरपी?

एफआरपी वह न्यूनतम रेट होता है जिस पर चीनी मिलों को किसानों से गन्ना खरीदना होता है। सरकार गन्ना (नियंत्रण) आदेश, 1966 के तहत एफआरपी तय करती है। एफआरपी में 15 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि का कैबिनेट नोट पहले ही जारी कर दिया गया था।

पहले गन्ने का भाव (FRP) 290 रुपये प्रति क्विंटल था जो अब बढ़ाकर 305 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है। सरकार ने पिछले आठ वर्षों में एफआरपी में 34 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि की है। इससे देश भर में 5 करोड़ गन्ना किसानों के साथ-साथ चीनी मिलों में कार्यरत 5 लाख श्रमिकों को लाभ होगा।

गन्ना पेराई का मौसम आम तौर पर अक्टूबर-नवंबर में शुरू होता है और अप्रैल के मध्य तक जारी रहता है। गन्ने का भाव बढ़ाने के साथ ही केंद्र ने अतिरिक्त 12 लाख टन (एमटी) चीनी निर्यात की अनुमति दी है। ऐसा इसलिए किया गया है क्योंकि सितंबर 2022 को समाप्त होने वाले मौजूदा सीजन में अनुमानित घरेलू उत्पादन से अधिक उत्पादन हुआ है। हालांकि इस पर अभी सरकार के नोटिफिकेशन का इंतजार है।

ताइवान में नैन्सी पेलोसी के जाते ही मंडराने लगे चीनी फाइटर जेट

0

अमेरिका की प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष नैन्सी पेलोसी के रवाना होते ही चीन के फाइटर जेट ताइवान की सीमा में घुस गए। 27 चीनी युद्धक विमानों ने बुधवार को ताइवान के वायु रक्षा क्षेत्र में उड़ान भरी। दरअसल चीन के भारी विरोध के बीच पेलोसी ने ताइवान यात्रा की थी। अब उनके जाते ही चीन के युद्धक विमान ताइवान की सीमा में मंडराने लगे।

चीन स्व-शासित द्वीप को अपना हिस्सा मानता है। बुधवार को ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने एक ट्वीट में कहा, “27 पीएलए विमान 3 अगस्त, 2022 को (चीन गणराज्य) के आसपास के क्षेत्र में घुस गए।” इससे पहले, ताइवान की यात्रा पर पहुंचे अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल ने कहा था कि अमेरिका स्वशासी द्वीप के प्रति अपनी प्रतिबद्धताओं से पीछे नहीं हटेगा।

पेलोसी पिछले 25 वर्षों में ताइवान की यात्रा करने वाली अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की पहली अध्यक्ष हैं। ताइवान को अपना क्षेत्र बताने वाले चीन ने द्वीप के चारों ओर कई सैन्य अभ्यासों की घोषणा की और कई कड़े बयान भी जारी किए।

चीन ने मंगलवार को चेतावनी दी कि उसकी चेतावनियों के बावजूद हो रही अमेरिकी प्रतिनिधिसभा की स्पीकर नैंसी पेलोसी की ताइवान यात्रा का द्विपीक्षय संबंधों पर ‘गंभीर असर’ पड़ेगा क्योंकि यह क्षेत्र की शांति और स्थिरता को ‘गंभीर रूप से कमजोर’ करता है। उसकी सरकारी मीडिया ने कहा कि सेना उनकी यात्रा का मुकाबला करने के लिए ‘लक्षित’ अभियान चलाएगी। चीन ने राजनयिक स्तर पर विरोध दर्ज कराते हुए कहा कि पेलोसी की यात्रा ‘एक चीन सिद्धांत’ का उल्लंघन करती है। उसने अमेरिका पर उसे नियंत्रित करने के लिए ताइवान कार्ड खेलना का आरोप लगाया।

रहस्यमयी है केरल का यह नाग मंदिर

0

इस साल 2 अगस्त को नाग पंचमी का पवित्र त्योहार मनाया जा रहा है। हमारे देश में नागों से जुड़े कई मंदिर हैं। लेकिन इनमें से कुछ मंदिर बहुत ही खास हैं। ऐसा ही एक नाग मंदिर केरल के अलाप्पुज्हा शहर से 37 किलोमीटर दूर स्थित है। इस मंदिर का नाम मन्नारशाला नाग मंदिर है। यह मंदिर किसी आश्चर्य से कम नहीं है। यहां एक नहीं दो नहीं बल्कि 30 हजार से भी ज्यादा नाग प्रतिमाएं हैं। यह मंदिर 16 एकड़ की भूमि पर फैला हुआ है। यहां हर तरफ नाग प्रतिमाएं दिखाई देती हैं। आज हम आपको इस मंदिर से जुड़ी कुछ रहस्यमयी बातें बताने जा रहे हैं।    पौराणिक कथाओं के अनुसार पांडवों ने जब इंद्रप्रस्थ राज्य बसाया था तो इसके पहले यहां पर एक घना वन था। जिसे खांडव वन भी कहा जाता था। इस स्थान पर कई भयंकर सर्प निवास किया करते थे। अर्जुन ने अपने अस्त्रों से इस वन को जलाकर भस्म कर दिया था। तब उस वन में रहने वाले सांप अपनी जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे थे। ऐसा बताया जाता है कि वहीं महाभंयकर विषधर सर्प यहां केरल में आकर बस गए थे।

नागराज और नागयक्षी को समर्पित मंदिर

केरल का मन्नारशाला मंदिर नागराज और उनकी पत्नी नागयक्षी को समर्पित माना जाता है। जो लोग निःसंतान होते हैं वे इस मंदिर में हल्दी से बनी नाग प्रतिमा चढ़ाते हैं। माना जाता है कि ऐसा करने से संतान प्राप्ति के योग बनते हैं। इसके लिए पहले पति-पत्नी को मंदिर के तालाब में नहाकर गीले कपड़ो में ही दर्शन करने के लिए जाना होता है। वहीं पति-पत्नी यहां एक कांसे का बर्तन जिसे उरुली कहते हैं। उसे पलट कर रख देते हैं। संतान होने पर इस बर्तन को सीधा करके उसमें अपनी इच्छा के अनुसार भेंट रखते हैं।

मन्नारशाला मंदिर परिसर में ही साधारण-सा एक खानदानी घर है। जिसमें नम्बूदिरी परिवार के लोग रहते हैं। इस परिवार की बहू ही इस मंदिर में पूजा आदि करती हैं। यहां के लोग उन्हें अम्मा कह कर बुलाते हैं। शादी-शुदा होने के बाद भी वे ब्रह्मचर्य का पालन करते हुए दूसरे पुजारी परिवार के लोगों के साथ अलग कमरे में रहती हैं। माना जाता है कि इसी परिवार की एक स्त्री के गर्भ नागराज ने जन्म लिया था। उसी की प्रतिमा इस नाग मंदिर में स्थित है।

मध्यप्रदेश सरकार पर्यटकों को होम स्टे की सुविधा उपलब्ध करवायेगी

0

भोपाल। ग्रामीण पर्यटन परियोजना के तहत पर्यटकों को होम स्टे की सुविधा उपलब्ध करा रहे ग्रामीणों को होम स्टे निर्माण और उन्नयन के लिए अब अनुदान दिया जाएगा। नए होम स्टे के निर्माण के लिए निर्माण लागत का 40 प्रतिशत या दो लाख रुपये तक और उन्नयन के लिए एक लाख 20 हजार रुपये तक अनुदान देने की मंजूरी कैबिनेट ने दे दी है।

अनुदान राशि दो किस्तों में दी जाएगी। ज्ञात हो कि ग्रामों में पर्यटकों को होम स्टे की सुविधा वर्तमान में भी उपलब्ध कराई जा रही है। पर्यटन विभाग ग्रामीण पर्यटन परियोजना के तहत मध्य प्रदेश ग्राम स्टे, फार्म स्टे, बेड एंड ब्रेकफास्ट और होम स्टे आदि योजनाएं संचालित करता है। इनके तहत शहरी क्षेत्र के पर्यटकों को ग्रामीण परिवेश का अनुभव कराया जाता है। परियोजना के पहले चरण में प्रदेश के सौ ग्रामों में गतिविधि संचालित की जाएंगी। पर्यटकों को ग्रामीण परिवेश, ग्रामीण खानपान, रहन-सहन का अनुभव कराया जाएगा ।

इसके तहत प्रत्येक ग्राम में करीब 10 परिवार (यानी एक हजार परिवारों) पर्यटकों को आवासीय सुविधा उपलब्ध कराएंगे। ये परिवार एक हजार होम स्टे कक्षों का निर्माण और उन्नयन करेंगे। इससे प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से 20 हजार ग्रामीण परिवारों को रोजगार मिलेगा। वहीं पर्यटकों को ठहरने, स्थानीय भोजन की उत्तम व्यवस्था मिलेगी। पर्यटक स्थानीय कला एवं हस्तकला, लोक संगीत एवं नृत्य, स्थानीय खेलकूद और कौशल का भी आनंद ले सकेंगे
तीन प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाने पर कर्मचारियों ने किया मुख्यमंत्री का अभिनंदन

कर्मचारियों का महंगाई भत्ता तीन प्रतिशत बढ़ाने पर मध्य प्रदेश राजपत्रित अधिकारी संघ, राज्य कर्मचारी संघ, निगम–मंडल कर्मचारी संघ सहित विभिन्न् कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों ने मंगलवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का अभिनंदन किया। कर्मचारी नेता मुख्यमंत्री आवास पहुंचे और पुष्प गुच्छ भेंट कर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

बार कोड होगा मतदाता परिचय पत्र में, आधार नंबर सहमति पर होंगे दर्ज

0

जबलपुर। आने वाले दिनों में मतदाता परिचय पत्रों का कलेवर बिल्कुल बदला हुआ नजर आएगा। अब भविष्य में जो वोटर-आईडी जारी किए जाएंगे, उनमें अनेक फीचर नए होंगे। निर्वाचन आयोग ने इस संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। आयोग की ओर से नए मतदाता परिचय पत्र बनाने और पुराने में बदलाव किए जाने की प्रक्रिया में भी बदलाव किए जाने की बात कही है।

जिला निर्वाचन अधिकारी डा. इलैयाराजा टी ने बताया कि मतदाता परिचय पत्र में अब आधार कार्ड का नंबर भी दर्शाया जा सकेगा। हालांकि, इसके लिए मतदाता की सहमति आवश्यक होगी। नए मतदाता परिचय पत्रों में आयोग की ओर से बार-कोड भी प्रदर्शित किया जाएगा, जो यूनिक होगा। इसके अलावा आईडी का आकार अब खड़ा नहीं बल्कि आड़ा- ड्रायविंग लायसेंस और पैनकार्ड की तरह होगा। कलेक्टर ने बताया कि पहले वोटर आईडी साल में एक बार ही बनती थी, लेकिन अब वर्ष में चार बार मतदाता सूची का पुनरीक्षण किया जाएगा। इस तरह से लोगों को मतदाता परिचय पत्र बनवाने के अवसर साल में चर बार मिलेंगे। जनवरी, अप्रैल, जुलाई और अक्टूबर माह में नए वोटर आईडी के लिए आवेदन किया जा सकेगा, लेकिन मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन जनवरी के प्रथम सप्ताह में ही किया जाएगा। गोपनीयता के नजरिए से मतदाता से संबंधित जानकारियां डबल-लाक रहेंगी। उन्हें किसी भी स्थिति में लीक नहीं किया जाएगा।

युक्तियुक्त होंगे मतदान केंद्र

जिला निर्वाचन की ओर से प्रयास किया जाएगा कि किसी भी मतदान केंद्र पर अधिकतम 1500 मतदाता ही वोट डालें। यह संख्या और भी कम हो सकती है। कोशिश होगी कि किसी भी मतदाता को वोट डालने के लिए दो किलोमीटर से ज्यादा दूर न जाना पड़े।

डाक से घर पर आएंगे आईडी

कलेक्टर ने बताया कि इस बार डाक विभाग से करार किया गया है कि वो मतदाता परिचय-पत्र संबंधितों के घर तक पहुंचाए। जितने परिचय पत्र वो लोगों के घर पहुंचाएगा, उतने का ही पैसा डाक विभाग को दिया जाएगा। डाक-डिलेवरी में डाक विभाग की साख बहुत अच्छी नहीं रही है, इसलिए उसकी ओर से वोटर आईडी लोगों के घरों तक पहुचाने की प्रक्रिया की मानीटरिंग की जाएगी।

ED का अर्पिता मुखर्जी के दो अन्य फ्लैट पर छापा, नेलआर्ट स्टूडियो में भी हुई तलाशी

0

पश्चिम बंगाल शिक्षक भर्ती घोटाले की जांच में जुटी ईडी ने कोलकाता में एक बार फिर अर्पिता मुखर्जी के घर पर छापेमारी की है। अधिकारियों ने मंगलवार को तृणमूल कांग्रेस के निलंबित नेता पार्थ चटर्जी की करीबी सहयोगी अर्पिता मुखर्जी से कथित तौर पर संबद्ध दो और फ्लैट और एक दुकान में छापेमारी की।

प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों ने दक्षिण कोलकाता स्थित दो फ्लैट में छापेमारी की । इनमें से एक फ्लैट पंडितिया रोड पर और दूसरा पटुली में है। इसके अलावा शहर के उत्तरी हिस्से में स्थित एक नेल आर्टशॉप पर भी छापेमारी की गई। गौरतलब है कि बंगाल के पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी की करीबी रही अर्पिता के घर से ईडी 50 करोड़ से ज्यादा की नकदी बरामद कर चुकी है।

ED का छापा नेशनल हेराल्ड मुख्यालय पर, दफ्तर के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का विरोध-प्रदर्शन

0

सोनिया गांधी और राहुल गांधी से पूछताछ के बाद प्रवर्तन निदेशालय ने मंगलवार को नेशनल हेराल्ड के आधिकारिक परिसरों पर छापेमारी की। ईडी के अधिकारी आज सुबह करीब 10 बजे हेराल्ड हाउस में चौथी मंजिल पर पहुंचे। यहीं पर नेशनल हेराल्ड का प्रकाशन कार्यालय स्थित है। अभी भी तलाशी का काम चल रहा है। नेशनल हेराल्ड कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली में कई जगहों पर ईडी की छापेमारी चल रही है। रिपोर्ट के अनुसार मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी कांग्रेस के स्वामित्व वाले नेशनल हेराल्ड अखबार के दिल्ली स्थित कार्यालय समेत 12 जगहों पर छापेमारी कर रही है। उधर कांग्रेस के कार्यकर्ता इस छापेमारी के खिलाफ हेराल्ड ऑफिस के बाहर धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं।

जांच एजेंसी कोलकाता में कुछ जगहों पर छापेमारी भी कर सकती है। ईडी ने नेशनल हेराल्ड अखबार से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से पिछले हफ्ते (27 जुलाई) तीसरी बार तीन घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की। पूछताछ कांग्रेस द्वारा प्रवर्तित यंग इंडियन प्राइवेट लिमिटेड में कथित वित्तीय अनियमितताओं के आरोप से संबंधित है, जो नेशनल हेराल्ड अखबार का मालिक है।

ईडी पहले भी कांग्रेस नेता पवन बंसल और मल्लिकार्जुन खड़गे से पूछताछ कर चुकी है। ईडी ने राहुल गांधी से इस मामले में जून में पांच दिनों में 50 घंटे से अधिक के सत्रों में भी पूछताछ की थी। ईडी द्वारा पिछले साल के अंत में धन शोधन निवारण अधिनियम के आपराधिक प्रावधानों के तहत एक नया मामला दर्ज करने के बाद गांधी परिवार से पूछताछ करने का कदम उठाया गया था।

संजय राउत को ईडी ने हिरासत में लिया , घर से मिले 11.5 लाख रुपये

0

शिवसेना सांसद संजय राउत की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। पात्रा चॉल जमीन मामले (Patra Chawl land scam case) में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने संजय राउत को हिरासत में ले लिया है। कई समन के बाद जब संजय राउत पेश नहीं हुए तो ईडी के अधिकारी एक्शन में आए और उनके निवास पर छापा मारा। ईडी की एक टीम रविवार सुबह संजय राउत के मुंबई स्थित निवास पर पहुंची। कई घंटों की तलाशी और पूछताछ के बाद संजय राउत को हिरासत में ले लिया गया। ताजा जानकारी के मुताबिक उनके घर से साढ़े 11 लाख रुपये नकद बरामद हुए हैं। ईडी के मुताबिक संंजय ने इन पैसों का कोई हिसाब नहीं दिया।

संजय राउत ने ईडी की कार्रवाई को राजनीति से प्रेरित बताया और कहा कि मेरे खिलाफ झूठी कार्रवाई हुई है, लोगों को मार-पीटकर झूठे सबूत बनाए जा रहे हैं। ये सिर्फ महाराष्ट्र और शिवसेना को कमजोर करने के लिए है लेकिन महाराष्ट्र और शिवसेना कमजोर नहीं होगी। संजय राउत झुकेगा नहीं और पार्टी भी नहीं छोड़ेगा।

तीन जगह ईडी की छापेमारी

पात्रा चॉल जमीन मामले (Patra Chawl land scam case) ईडी की टीमों ने एक साथ तीन स्थानों पर छापा मारा। संजय राउत के निवास के अलावा मुंबई में एक अन्य स्थान पर भी कार्रवाई हुई। संजय राउत के दादर स्थित फ्लैट पर भी कार्रवाई हुई, जबकि भांडूप में भी एक स्थान पर छापा पड़ा है।

भाजपा हुई हमलावर

संजय राउत के खिलाफ ईडी की कार्रवाई के बीच भाजपा हमलावर हो गई है। भाजपा नेताओं राम कदम और किरीट सोमैया नहीं कहा है कि यदि संजय राउत ने कुछ गलत नहीं किया है तो उन्हें जांच में सहयोग करना चाहिए।

सावित्री जिंदल बनीं एशिया की सबसे अमीर महिला

0

भारत की सावित्री जिंदल अब एशिया की सबसे अमीर महिला हैं। सावित्री जिंदल ने चीन की यांग हुईयन को पछाड़कर यह तमगा हासिल किया है। यांग हुईयन, पिछले पांच सालों से एशिया की सबसे अमीर महिला रही हैं। वह चीन के सबसे बड़े रियल एस्टेट डेवलपर कंट्री गार्डन होल्डिंग्स को नियंत्रित करती हैं। हालांकि, चीन में रियल एस्टेट कंपनियों पर सरकार के शिकंजे का असर यांग हुईयान की दौलत पर भी दिखा है।

किसकी कितनी दौलत: ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक यांग हुईयान की दौलत पिछले साल के लगभग 24 बिलियन डॉलर से गिरकर अब 11 बिलियन डॉलर पर आ गई है। जिंदल समूह की मुखिया सावित्री जिंदल की दौलत 11.3 बिलियन डॉलर है। 72 साल की सावित्री की दौलत सिर्फ 2 वर्षों में 12 बिलियन डॉलर बढ़ी है।

फोर्ब्स के अनुसार, उन्हें पिछले कुछ वर्षों से सबसे अमीर भारतीय महिला माना जाता है। भारत की सबसे अमीर महिलाओं की सूची में उनके बाद किरण मजूमदार और कृष्णा गोदरेज हैं।