Home Blog Page 133

उज्‍जैन में बना विश्‍व कीर्तिमान,

0

ज्जैन । मध्‍य प्रदेश की धर्मधानी उज्जैन में महाशिवरात्रि पर सूरज ढलते ही इतिहास रचा गया। मोक्षदायिनी शिप्रा नदी के तट पर 11 लाख 71 हजार 78 मिट्टी के दीये एक साथ प्रज्वलित किए गए।

आज #महाशिवरात्रि पर भगवान महाकाल की नगरी दीपों की ज्योति से जगमगा रही है। उज्जैन की जनता ने अद्भुत दृश्य प्रस्तुत किया है। अनोखे तरीके से शिवभक्ति की है। मैं महाकाल महाराज से प्रार्थना करता हूं कि उज्जैन, मध्यप्रदेश, देश व सम्पूर्ण विश्व पर कृपा की वर्षा करें

cm_ujjain_Deepak

पहला दीप मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने प्रज्वलित किया। गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड की टीम ने इसे दीपों का सबसे बड़ा प्रदर्शन (लार्जेस्ट डिस्प्ले आफ आयल लैम्प) करार देकर उज्जैन का नाम गिनीज बुक में दर्ज किया। इससे पहले यह रिकार्ड अयोध्या के नाम ( नौ लाख 41 हजार 551 दीये) था। मध्यप्रदेश संस्कृति विभाग के नाम इसका प्रमाण पत्र मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान को प्रदान किया।

शिव ज्योति अर्पणम् महोत्सव नाम से रखे इस दीपोत्सव में 20 हजार से अधिक लोग शामिल हुए। दीपोत्सव का इंटरनेट साइट एवं टीवी चैनलों पर प्रसारण हुआ। इसे पूरे विश्व ने देखा और सराहा। कार्यक्रम पश्चात सभी दीये और तेल की खाली बोतलें नगर निगम ने एकत्र की। नगर निगम आयुक्त अंशुल गुप्ता ने विश्व का सबसे बड़ा जीरो वेस्ट कार्यक्रम होने का दावा किया। कहा कि उपयोग हुए सभी दीयों को रिसाइकल कर एक बड़ा दीया बनाया जाएगा। तेल की बोतलों से गमले, कुर्सियां बनाई जाएंगी। दीपोत्सव पर पूरे शहर में 21 लाख से अधिक दीये जले।

मध्‍य प्रदेश को खरीफ फसलों के लिए 25 लाख मीट्रिक टन खाद मिलेगी, केंद्र ने दी सहमति

0

भोपाल।। रबी फसलों की कटाई प्रारंभ होने के साथ ही शिवराज सरकार खरीफ फसलों की तैयारी में जुट गई है। किसानों को समय पर और पर्याप्त मात्रा में खाद मिल जाए, इसके लिए केंद्र सरकार ने राज्य के प्रस्ताव पर सहमति दे दी है। इस बार 13 लाख टन यूरिया, दस लाख टन डीएपी और ढाई लाख टन एनपीके की आपूर्ति पूरे सीजन में केंद्र सरकार करेगी। यह पिछले साल की तुलना में अधिक है। इसके साथ ही सरकार ने अपने स्तर से अतिरिक्त खाद की व्यवस्था भी बनाई है। इसके तहत आठ लाख टन खाद का अग्रिम भंडारण किया जाएगा।

khad

प्रदेश में प्रतिवर्ष सीजन के समय खाद की समस्या सामने आती है। प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों के ऊपर काफी दबाव भी बनता है क्योंकि किसानों को 70 प्रतिशत खाद इसी माध्यम से उपलब्ध होती है। इसे देखते हुए सरकार ने इस बार आठ लाख मीट्रिक टन खाद का अग्रिम भंडारण करने का निर्णय लिया हैै। इसमें सरकार अपने संसाधनों से चार लाख टन यूरिया, तीन लाख टन डीएपी और एक लाख टन कांप्लेक्स खाद का भंडारण करेगी। यह खाद किसानों को बिना ब्याज लिए सीजन प्रारंभ होने से पहले दी जाएगी।

इसके साथ ही केंद्र सरकार को खरीफ सीजन के लिए खाद आपूर्ति का जो प्रस्ताव भेजा था, उस पर सहमति बन गई है। सोमवार को अपर मुख्य सचिव कृषि अजीत केसरी ने केंद्र सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की। इसमें तय हुआ कि केंद्र सरकार 13 लाख मीट्रिक टन यूरिया, 10 लाख मीट्रिक टन डीएपी और ढाई लाख टन एनपीके की आपूर्ति पूरे सीजन में करेगी। पिछले साल 12.16 लाख टन यूरिया, छह लाख तीन हजार टन डीएपी और एक लाख 63 हजार टन एनपीके की आपूर्ति की गई थी।

पांच लाख टन खाद का भंडारण

कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश में अभी पांच लाख मीट्रिक टन से अधिक खाद का भंडारण है। इसमें दो लाख 25 हजार मीट्रिक टन यूरिया, 70 हजार टन डीएपी, दो लाख टन सिंगल सुपर फास्फेट और 40 हजार टन एनपीके है। बीते रबी सीजन में किसानों को 16.50 लाख मीट्रिक टन यूरिया, पांच लाख 80 हजार मीट्रिक टन डीएपी, छह लाख 50 हजार मीट्रिक टन सिंगल सुपर फास्फेट और साढ़े तीन लाख मीट्रिक टन एनपीके की आपूर्ति की गई है।

उमरिया के मढ़ीवाह में लगा भक्तों का मेला

0

उमरिया। महाशिवरात्रि पर शहर के शिव मंदिरों में मेले का आयोजन किया गया। सगरा मंदिर में विशाल मेला लगा। इसी तरह शिवबाबा के प्रमुख केन्द्र मढ़ीवाह में भी विशाल मेला आयोजित किया गया। कल्चुरकालीन इस मंदिर में उमरिया के अलावा आसपास के जिलों से भी बड़ी संख्या में लोग आए।

umaria_shankar

पाली में भी निकली बरात : महाशिवरात्रि पर जिले के बिरसिंहपुर पाली में भी भगवान भोलेनाथ की धूमधाम से बरात निकाली गई। भोले की बरात में हजारों की तादात में नगर के श्रद्घालु शामिल हुए। बरात का स्वागत शहर के लोगों ने किया गया। जगह-जगह पर शरबत और खीर का वितरण किया गया। पाली शहर में महाशिवरात्रि पर जगह-जगह विशाल भण्डारों का आयोजन किया गया जिसमें स्थानीय लोगों ने भी बढ-चढ़कर सहभागिता निभायी। देर शाम तक भण्डारे चले।

अमोलखोह में उमड़े भक्त : महाशिवरात्रि पर जिले के अमोल खोह में भी सुबह से श्रद्घालुओं का तांता लगा रहा। यहां शिवरात्रि पर इन दिनों कथा एवं शिवरूद्र महायज्ञ का आयोजन भी किया जा रहा है। कथा के दौरान बताया गया कि जो व्यक्ति तीनों लोकों के स्वामी रूद की पूजा भक्ति में नहीं करता। वह समस्त जन्मों में भ्रमित रहता है। नारी को शिवरात्रि का व्रत भक्ति के साथ करना चाहिए। इसे इच्छापूर्ति का व्रत भी कहते हैं। अमोलखोह में उमरिया, पाली, करकेली, चंदिया, शहडोल, कटनी सहित दूर-दूर से बड़ी संख्या में श्रद्घालु भक्त भगवान भोलेनाथ के दर्शन के लिए आते हैं। दोपहर में मंदिर में विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया जिसमें श्रद्घालुओं ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। इसके अलावा करकेली, चंदिया, भरेवा, इंदवार, झाल, चितरांव, दमोय सहित आसपास के गांवों में स्थित शिव मंदिरों में भी महाशिवरात्रि पर्व पर भगवान भोलेनाथ की बारात निकली।

भक्ति में बीता छुट्टी का दिन : महाशिवरात्रि पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया था। इस दिन सभी सरकारी विभागों, स्कूल, कालेजों की छुट्टी रही जिसके कारण लोगों का सारा दिन भक्तिमय वातावरण में बीता। लोगों ने भोले बाबा की पूजा कर महाशिवरात्रि की छुट्टी का आनंद लिया।

पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली गिरफ्तार, कुछ ही देर में मिली ज़मानत

0

पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली एक बार फिर सुर्खियों में आ गये हैं। रविवार शाम मुंबई पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया, वैसे थोड़ी ही देर में उन्हें ज़मानत भी मिल गई। आरोपों के मुताबिक विनोद कांबली ने मुंबई के बांद्रा में नशे की हालत में अपनी सोसाइटी के गेट में कार से टक्कर मार दी। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक कांबली के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 279 (लापरवाही से गाड़ी चलाना), 336 (अन्य लोगों की ज़िदंगी और सुरक्षा को खतरे में डालना) और 427 (ऐसी हरकत करना जिससे नुकसान हो) के तहत बांद्रा थाने में मामला दर्ज किया गया है।

vinod_kambli

कांबली ने घटना के बाद परिसर के चौकीदार और कुछ निवासियों से कथित रूप से बहस भी की। जिसके बाद मामला बढ़ गया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि बाद में उन्हें ज़मानत पर छोड़ दिया गया। बता दें कि अभी कुछ ही समय पहले विनोद कांबली ऑनलाइन ठगी के भी शिकार हुए थे। कांबली को साइबर ठगों ने एक लाख रुपये की चपत लगा दी थी, जिसके बाद इस संबंध में बांद्रा पुलिस थाने में एक मामला दर्ज किया गया था।

विनोद कांबली का क्रिकेट करियर

सचिन तेंदुलकर के साथ करियर की शुरुआत करनेवाले विनोद कांबली ने 17 टेस्ट मैचों की 21 पारियों में 54.20 के औसत से कुल 1084 बनाए। उनका बेस्ट स्कोर 227 रन रहा। उन्होंने अपने टेस्ट करियर में कुल 4 शतक और तीन हाफ सेंचुरी बनाईं। वनडे क्रिकेट में कांबली ने 104 मैचों की 97 पारियों में 32.59 के औसत से कुल 2477 रन बनाए। खराब फॉर्म की वजह से उनका करियर सचिन की तुलना में बहुत जल्दी खत्म हो गया।

चंबल अंचल के मुरैना में दुर्गम पहाड़ और जंगलों के बीच बना है 9वीं सदी का शिवधाम

0

मुरैना। ग्वाल‍ियर चंबल अंचल स्थित मुरैना मेें बटेश्वरा के 200 मंदिरों के समूह से भी कई सदी पुराना शिव धाम भी बसा है। 9वीं सदी की इस प्राचीन मंदिर श्रंखला में दुर्गम रास्ते, घने जंगल व पहाड़ों के बीच लगभग 45 मंदिर हैं, जिनमें से आधे मंदिर पत्थरों का ढेर बनकर पहाड़-जंगलों में बिखरे हैं। यहां मंदिर वर्गाकार बने हैं, जो देश में कहीं और नहीं दिखते। मंदिर में अलग-अलग आकार के शिवलिंग है। मुख्य मंदिर का शिवलिंग चतुर्भुजी हैं, जिसका जलाभिषेक पहाड़ों को चीरकर निकली जलधारा करती है।

morena_shiv_temple

जिला मुख्यालय से करीब 65 किलोमीटर दूर, मुरैना, ग्वालियर और भिंड जिले की सीमा के बीच दुर्गम जंगल और पहाड़ांे के बीच नरेश्वर महादेव को स्थानीय लोग केदारा के नाम से भी जानते हैं, क्योंकि शिव मंदिरों के बीच माता हरसिद्धि का मंदिर भी है। यहां 23 मंदिर 16-17 सदी पुराने हैं, 20 से अधिक मंदिर डेढ़ वर्ग किलोमीटर एरिया में पत्थर बनकर बिखरे हैं।

मंदिरों के बीच पहाड़ काटकर बनाए गए गर्भगृह में स्थित है, नरेश्वर महादेव का शिवलिंग चौकोर हैं। ऐसा चौकोर शिवलिंग नरेश्वर के अलावा भोपाल के भोजपुर मंदिर में देखने को मिलता है, लेकिन नरेश्वर के कई मंदिरों में चौकोर, कई में अंडे जैसे आकार के, कई पिंडी व मणि के आकार के शिवलिंग हैं। हर मंदिर में समानता यह है कि अधिकांश शिवलिंग नींचे से चौकोर हैं। राज्य पुरातत्व धरोहरों में शामिल मंदिरोें के संरक्षण का काम पुरातत्व एवं सर्वेक्षण विभाग के पुरातत्वविद हुकुम चंद की निगरानी मंे 9 माह से चल रहा है।

बटेश्वरा से तीन सदी पुराना, समानताएं कईं

मुरैना का बटेश्वरा मंदिर समूह पूरी दुनिया में ख्याति पा चुका है,नरेश्वर मंदिर समूह, बटेश्वरा के मंदिरों से लगभग तीन सदी पुराना है। जिला पुरातत्व अधिकारी अशोक शर्मा बताते हैं, कि बटेश्वरा मंदिर समूह 8 से 10वीं सदी गुर्जर-प्रतिहार राजवंश में बने और 13वीं सदी में नष्ट हो गए थे। वहीं नरेश्वर मंदिर समूहों का निर्माण गुप्तकाल यानी तीसरी से पांचवी सदी के बीच हुआ है और इनका विस्तार 8 से 9वीं सदी के बीच हुआ। बटेश्वरा में अभी भी 140 मंदिर भग्नावस्था में हैं, तो नरेश्वर में भी 20 से ज्यादा मंदिरों के अवशेष डेढ़ वर्गकिलोमीटर के एरिया में पत्थरों की तरह बिखरे पड़े हैं।

पानी निकासी और जलसंरक्षण का अद्भुत प्रबंधन

पहाड़ों को काटकर बनाए गए नरेश्वर मंदिरों के पीछे, पहाड़ी की चोटियों पर दो तालाब हैं, जो बारिश में लबालब होने के बाद पानी पहाड़ों को चीरकर नरेश्वर शिवलिंग और उसके पास बने मंदिर के शिवलिंग के ऊपर ऐसे टपकता है, जिससे प्राकृतिक रूप से शिवलिंग का जलाअभिषेक होता है।

पुरातत्व अधिकारी अशोक शर्मा बताते हैं कि नरेश्वर जैसे वर्गाकार मंदिर देश में कहीं नहीं मिलते। आदिकाल में यहां पहुंचने के लिए जलमार्ग हुआ करता था, क्योंकि चारों ओर पानी भरा था। मंदिर के ऊपर, पास होकर और अंडर ग्राउंड तरीके से जलनिकासी प जलसंरक्षण का ऐसा प्रबंध किया गया है, जो आधुनिक इंजीनियरों को भी अचरज मेें डाल देता है। बारिश मेें मंदिरों के बीच से पानी बहने से आवागमन के लिए पत्थरों का पुल बना है।

तीन मार्च को दिन में कैबिनेट बैठक, शाम को मंत्रियों को भोज देंगे मुख्यमंत्री

0

भोपाल। तीन मार्च गुरुवार को शिवराज कैबिनेट की बैठक होगी। इसमें वित्त विधेयक को मंजूरी के लिए प्रस्तुत किया जाएगा। सरकार नौ मार्च को विधानसभा में बजट प्रस्तुत करेगी। यह लगभग ढाई लाख करोड़ रुपये का रहेगा। बैठक में इसके अलावा उद्योग, लोक निर्माण सहित अन्य विभागों के प्रस्तावों पर विचार किया जाएगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान देर शाम मंत्रियों को भोज भी देंगे। इसके पहले अनौपचारिक बैठक होगी। माना जा रहा है कि इसमें बजट सत्र की तैयारियों पर चर्चा होगी।

cabinet_shivraj

कैबिनेट बैठक के बाद मुख्यमंत्री समाधान आनलाइन भी होगा, इसमें स्वच्छ भारत मिशन के तहत व्यक्तिगत शौचालय निर्माण के लिए दी जाने वाले प्रोत्साहन राशि के गलत आहरण, विकास कार्यों के लिए दी गई राशि के दुरुपयोग की शिकायतों पर कार्रवाई की रिपोर्ट ली जाएगी।

इसके साथ ही अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा दी जाने वाले छात्रवृत्ति का भुगतान न होने, पुलिस द्वारा आरोपितों की शीघ्र गिरफ्तारी न करने, पक्षकारों पर समझौता करने के लिए दबाव डालने जैसे मामलों की सुनवाई की जाएगी। इस बैठक के बाद देर शाम मुख्यमंत्री आवास पर मंत्रियों के भोज से पहले अनौपचारिक बैठक होगी। इसमें बजट सत्र की तैयारियों के अलावा संगठन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

यूक्रेन में फंसे मध्य प्रदेश के छात्रों के लिए भाजपा ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

0

भोपाल। यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों और नागरिकों को लाने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए है। केन्द्रीय स्तर पर इस सारे अभियान का समन्वय पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े करेंगे। मध्यप्रदेश में पार्टी के प्रदेश मंत्री राहुल कोठारी समन्वय करेंगे।

BJP_Help_line

केन्द्र सरकार और मध्यप्रदेश सरकार के संंयुक्‍त प्रयास

पार्टी के प्रदेश मंत्री राहुल कोठारी ने जानकारी देते हुए बताया कि यूक्रेन में फंसे मध्य प्रदेश के छात्रों और नागरिकों को वापस लाने के लिए केन्द्र सरकार और मध्यप्रदेश सरकार जुटी हुई है। भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश भी इस अभियान से जुडी है। यूक्रेन में फंसे मध्यप्रदेश के छात्रों और नागरिकों के पारिवारिक सदस्य या रिश्तेदार पार्टी द्वारा जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर 18001207044 एवं 8770310660 पर कॉल करके जानकारी दे सकते हैं।

छात्रों और नागरिकों की जानकारी अधिकारियों को मुहैया कराई जाएगी

पार्टी के प्रदेश मंत्री राहुल कोठारी ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश यूक्रेन में फंसे हुए मध्यप्रदेश के छात्रों और नागरिकों की जानकारी भारत सरकार के अधिकारियों को मुहैया कराएगी। ताकि उन्हें जल्दी से जल्दी सकुशल वापस लाया जा सके। सारे कार्य के समन्वय के लिए पार्टी ने ट्विटर हेंडल र्ञॅयचहयच बनाया है।

बेनतीजा रही यूक्रेन-रुस की बातचीत

0
यूक्रेन में रुसी सेना का हमला तेज हो गया है। खारकीव में रुसी मिसाइल के हमले में 11 नागरिकों की मौत हो गई। खारकीव के क्षेत्रीय गवर्नर ने ये जानकारी दी है। इससे पहले रुस और यूक्रेन के प्रतिनिधियों के बीच बेलारूस की सीमा पर अहम बैठक हुई। इस बैठक में यूक्रेन ने रशिया के सामने बड़ी मांग रखते हुए कहा कि सबसे पहले रूस, यूक्रेन से अपनी सेना को वापस बुलाए। साथ ही ये भी मांग रखी गई कि रूस क्रीमिया और डोनबास से भी अपनी सेनाओं को वापस बुलाए।

russia_ukraine

रुस किसी भी सूरत में यूक्रेन की मांग को माननेवाला नहीं है। खास तौर पर क्रीमिया के मुद्दे पर रुस से किसी समझौते की संभावना नहीं है। रुस ने 2014 में इसे अपने कब्जे में ले लिया था। अभी ये साफ नहीं हुआ है कि बदले में रुस ने यूक्रेन के सामने क्या मांगें रखी और उस पर यूक्रेन का क्या रुख है। आपको बता दें कि ये सारा विवाद इसीलिए खड़ा हुआ क्योंकि यूक्रेन ने रुस की मर्जी के खिलाफ नॉटो में शामिल होने को सहमति दे दी है। अगर यूक्रेन ऐसा नहीं करने का वादा करे, तो युद्ध फौरन समाप्त हो सकता है।
    • अमेरिका ने बेलारूस के मिंस्क में अपने दूतावास को बंद करने का फैसला किया है, और अपने राजनयिकों का वापस लौटने का निर्देश दिया है।
    • रूस ने पश्चिमी देशों के प्रतिबंधों का जवाब देते हुए ब्रिटेन (Britain) और जर्मनी (Germany) समेत 35 देशों के लिए अपना एयर स्पेस बंद कर दिया है।
    • रूस ने दावा किया किया है कि उसने यूक्रेन के तकरीबन 1000 सैन्य ठिकानों को तबाह कर दिया गया है।
    • रूसी रक्षा मंत्रालय के मुताबिक रूसी विमानों ने यूक्रेन के पूरे हवाई क्षेत्र में मजबूती हासिल कर ली है।
    • रुस द्वारा किए गए ज़ाइटॉमिर ( Zhytomyr) हमले में Iskander मिसाइल का इस्तेमाल किया गया था। यह एयर स्ट्राइक बेलारूस की तरफ से छोड़ी गई थी। यानी बेलारूस ने रुस को युद्ध के लिए अपने इलाके का इस्तेमाल करने की इजाजत दे दी है।
    • यूक्रेन की राजधानी कीव में प्रशासन ने वीकेंड कर्फ्यू (Weekend Curfew) को हटा द‍िया है। यहां सभी छात्रों को कहा गया है कि वे रेल पकड़कर अपने आगे के सफर के लिए जाएं। सभी से पश्चिमी हिस्से की तरफ जाने को कहा गया है।
    • यूक्रेनी रेलवे फंसे छात्रों को निकालने के लिए स्पेशल ट्रेन चला रही है, जिसमें कोई टिकट नहीं लिया जा रहा है। जो पहले पहुंच रहे हैं, उन्हें ट्रेन में जगह दी जा रही है।

काशी विश्वनाथ मंदिर मे महाशिवरात्रि से पहले 37 किलो सोने से चमक उठा

0

वाराणसी. महाशिवरात्रि से पहले काशी विश्वनाथ मंदिर में 187 साल बाद एक स्वर्णिम अध्याय जुड़ गया है. मंदिर के गर्भगृह में 37 किलो सोने की परत मढ़ी गई है. इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काशी विश्वनाथ मंदिर में पहली बार स्वर्ण मंडन के कार्य पूर्ण होने के बाद गर्भगृह में जलाभिषेक किया. मंदिर में सोने से चमचमाती दीवारों और सीलिंग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चकित रह गए. मंदिर प्रशासन ने बताया कि अभी मंदिर में 37 किलो सोना लगाया है. वहीं 23 किलो सोना अन्य कार्यों में लगाया जाएगा.

Kashi_vishwanath

पीएम मोदी रविवार करीब 6 बजे काशी विश्वनाथ मंदिर में पहुंचे थे. इस दौरान अर्चक सत्यनारायण चौबे, नीरज पांडे और श्री देव महाराज ने बाबा का षोडशोपचार पूजन कराया. इस दौरान पीएम मोदी ने मंदिर में स्वर्ण कार्य को देखा. उन्होंने कहा कि विभिन्न देवताओं की आकृतियों की आभा स्वर्णमंडल के बाद और भी ज्यादा बढ़ गई है. गर्भ गृह सोने सा चमक उठा है. इस दौरान पीएम मोदी ने अर्चकों और अधिकारियों से इस अद्भुत कार्य को लेकर जानकारियां भी लीं. बताया जा रहा है कि महाशिवरात्रि से पहले बचा हुआ स्वर्णमंडन का भी पूर्ण कर लिया जाएगा.

पंजाब के तत्कालीन महाराजा रणजीत सिंह ने सन 1835 में विश्वनाथ मंदिर के दो शिखरों पर स्वर्णमंडन का कार्य कराया था. बताया जाता है कि उस वक्त साढ़े 22 मन सोने से कार्य कराया गया था. इसके बाद कई बार सोने मढ़ने का कार्य प्रस्तावित हुआ था. लेकिन, किसी ना किसी कारण कार्य पूर्ण नहीं हो पाया. पिछले डेढ़ महीने पहले एक भक्त ने मंदिर में सोना लगवाने की इच्छा जताई. मंदिन प्रशासन की अनुमति मिलने के बाद इस पर कार्य शुरू कर दिया गया. एक महीने बाद शुक्रवार को सोना लगाने का कार्य शुरू हुआ. मंदिर प्रशासन की ओर से गर्भगृह के अंदर सोने लगाने का आधा काम पूर्ण कर लिया है. वहीं, बचा हुआ काम शीघ्र ही पूरा किया जाएगा.

बेलारूस की सीमा पर पहुंचा यूक्रेनी प्रतिनिधिमंडल

0

रुस और यूक्रेन के बीच युद्ध लंबा चलेगा या खत्म होगा, इसका फैसला कुछ ही घंटों में आनेवाला है। यूक्रेनी प्रतिनिधिमंडल बेलारूस (Belarus) की सीमा पर पहुंच गये हैं, जहां उनकी रुसी प्रतिनिधिमंडल से बातचीत होगी। ये ऐतिहासिक बातचीत भारतीय समय के मुताबिक दोपहर 3:30 बजे शुरु होगी। इस बातचीत की सफलता इस बात पर निर्भर करती है कि रुस कितना झुकने को तैयार है और युक्रेन को नॉटो में शामिल नहीं होने की स्थिति में सुरक्षा संबंधी क्या गारंटी ऑफर करता है। ये सारा विवाद इसीलिए खड़ा हुआ क्योंकि यूक्रेन ने रुस की मर्जी के खिलाफ नॉटो में शामिल होने को सहमति दे दी। अगर यूक्रेन ऐसा नहीं करने का वादा करता है, तो युद्ध फौरन समाप्त हो सकता है।

  • रूस ने दावा किया किया है कि उसने यूक्रेन के तकरीबन 1000 सैन्य ठिकानों को तबाह कर दिया गया है।
  • रूसी रक्षा मंत्रालय के मुताबिक रूसी विमानों ने यूक्रेन के पूरे हवाई क्षेत्र में मजबूती हासिल कर ली है।
  • रुस द्वारा किए गए ज़ाइटॉमिर ( Zhytomyr) हमले में Iskander मिसाइल का इस्तेमाल किया गया था। यह एयर स्ट्राइक बेलारूस की तरफ से छोड़ी गई थी। यानी बेलारूस ने रुस को युद्ध के लिए अपने इलाके का इस्तेमाल करने की इजाजत दे दी है।
  • यूक्रेन की राजधानी कीव में प्रशासन ने वीकेंड कर्फ्यू (Weekend Curfew) को हटा द‍िया है। यहां सभी छात्रों को कहा गया है कि वे रेल पकड़कर अपने आगे के सफर के लिए जाएं। सभी से पश्चिमी हिस्से की तरफ जाने को कहा गया है।
  • यूक्रेनी रेलवे फंसे छात्रों को निकालने के लिए स्पेशल ट्रेन चला रही है, जिसमें कोई टिकट नहीं लिया जा रहा है। जो पहले पहुंच रहे हैं, उन्हें ट्रेन में जगह दी जा रही है।
  • भारत सरकार यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को वहां से निकालने के लिए ‘ऑपरेशन गंगा’ (Operation Ganga) चला रही है। इस ऑपरेशन में अब तक 2000 से ज्यादा छात्रों को यूक्रेन से निकाला जा चुका है।