Home Blog Page 185

वन क्षेत्रों में रहने वाले परिवारों को अब विस्थापन पर मिलेगा 15 लाख रुपये मुआवजा

0

भोपाल । प्रदेश में राष्ट्रीय उद्यान, अभयारण्य और टाइगर रिजर्व के कारिडोर से ग्रामों के पुनर्वास के लिए प्रति परिवार मुआवजा राशि अब 15 लाख रुपये दी जाएगी। वन विभाग की ग्रामों के पुनर्वास के लिए मुआवजा योजना को निरंतर रखने की स्वीकृति मंगलवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में दी गई। साथ ही ग्वालियर विमानतल के विस्तार के लिए ग्राम लोहारपुर स्थित 143 एकड़ शासकीय भूमि भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण को एक रुपये वार्षिक भू-फाटक पर देने का निर्णय लिया गया।

कैबिनेट के निर्णय की जानकारी देते हुए राज्य सरकार के प्रवक्ता गृह मंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि संरक्षित वन क्षेत्रों से ग्राम के पुनर्वास के लिए मुआवजा पैकेज की राशि प्रति परिवार दस लाख रुपये थी, जिसे पांच लाख रुपये बढ़ाकर 15 लाख रुपये कर दिया है। इसके अलावा छिंदवाड़ा विश्वविद्यालय का नाम बदलकर राजा शंकर शाह विश्वविद्यालय, छिंदवाड़ा करने के लिए विधानसभा के शीतकालीन सत्र में संशोधन विधेयक प्रस्तुत करने की स्वीकृति दी गई। इसी तरह अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान में अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी के पद पर अशासकीय व्यक्ति की पदस्थापना भी की जा सकेगी। इन्हें शासन के सचिव स्तर के अधिकारी को मिलने वाली सुविधाएं मिलेंगी। बैठक में ग्वालियर व्यापार मेले के प्रबंधन तथा नियंत्रण के लिए ग्वालियर व्यापार मेला प्राधिकरण संशोधन विधेयक विधानसभा में प्रस्तुत करने की अनुमति दी गई।

विधानसभा सत्र के बाद होगी मंत्रिमंडल की चिंतन बैठक

कैबिनेट बैठक में यह तय किया गया कि मंत्रिमंडल की चिंतन बैठक विधानसभा के शीतकालीन सत्र के बाद की जाएगी। यह बैठक भोपाल के बाहर होगी। इसमें सभी मंत्रियों के कामकाज से लेकर विभागीय गतिविधियों की समीक्षा की जाएगी। साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव को मद्देनजर रखते हुए कार्ययोजना पर चर्चा की जाएगी। इसके पहले सीहोर के कोलार गेस्ट हाउस में बैठक हुई थी।

बर्फ की मोटी चादर से ढंका केदारनाथ मंदिर, दिल्ली-यूपी में बारिश के आसार

0

एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश तट पर बना हुआ है। स्काईमेट वेदर के अनुसार एक पश्चिमी विक्षोभ बुधवार से पश्चिमी हिमायल को प्रभावित कर सकता है। निचले स्तरों में कोमोरिन क्षेत्र के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। एक अन्य चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र महाराष्ट्र तट से दूर पूर्व मध्य अरब सागर के ऊपर बना हुआ है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा में आज (सोमवार) हल्की बरसात हो सकती है। इधर उत्तराखंड में बर्फबारी से केदारनाथ मंदिर बर्फ की चादर से ढंक गया है। आइए जानते हैं देश में मौसम का हाल।

हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और कश्मीर के पहाड़ी इलाकों में जमकर बर्फबारी हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार इस सप्ताह हल्की बारिश और बर्फबारी का सिलसिला जारी रहेगा। भारी बर्फबारी से उत्तराखंड में जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। केदारनाथ मंदिर बर्फ की मोटी चादर से ढंक गया है। बद्रीनाथ के साथ यमुनोत्री, गंगोत्री और औली में भी बर्फबारी हुई। बर्फबारी के कारण राज्य में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। आईएमडी के अनुसार हिमाचल के मनाली में सीजन की पहली बर्फबारी हुई। इस कारण यहां पारा शून्य के नीचे चला गया है। वहीं कश्मीर के मैदानी इलाकों में दो से तीन इंच जबकि ऊंचाई वाले स्थानों पर छह से सात इंच तक बर्फबारी हो सकती है।

मध्य प्रदेश में फिल्मों की शूटिंग के लिए गाइडलाइन तैयार

0

भोपाल। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि मध्य प्रदेश में फिल्मों की शूटिंग को लेकर गृह विभाग ने गाइडलाइन तैयार कर ली है और इसे जल्द ही जारी कर दिया जाएगा। अब कलेक्टर से अनुमति लेने के बाद ही शूटिंग की जा सकेगी। कोरोना को लेकर सरकार पूरी तरह अलर्ट है और पूरी कोशिश है कि तीसरी लहर को नहीं आने दें। मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 16 नए केस आए हैं, जबकि 13 लोग स्वस्थ हुए हैं। वर्तमान में प्रदेश में कोरोना के कुल एक्टिव केस 140 और रिकवरी रेट 98.60 फीसदी है।

गृहमंत्री ने कहा कि टुकड़े-टुकड़े गैंग देश में फिर से माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहा है और जेएनयू में देश‌ विरोधी नारे इसी क्रोनोलाजी के तहत लगे हैं। जनता की गाढ़ी कमाई पर मुफ्त में पढ़ाई कराने वाला जेएनयू अब देश विरोधी वामपंथी विचारधारा का अड्डा बन गया है। विदिशा के गंजबासौदा में मिशनरी स्कूल पर पथराव की घटना को लेकर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि 4 लोग हिरासत में लिए गए हैं। स्थानीय पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति न हो इसके निर्देश भी दिए गए हैं। विदेशी फंडिंग का गलत उपयोग कर धर्मांतरण कराने वाले एनजीओ और पीएफआइ जैसे संगठनों की भूमिका की पूरी जांच की जा रही है। जांच में दोषी पाए जाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। पंचायत ‌चुनाव को लेकर एक बार फिर कांग्रेस की दोमुंही नीति सामने आ गई है। चुनाव में हार के डर से पलायन करने के लिए कांग्रेस अब कोर्ट जा रही हैं।

प्रभारी मंत्री करें अस्पतालों का निरीक्षण, सागर जिला अस्पताल का मैं करूंगा – सीएम शिवराज

0

भोपाल । सभी मंत्रियों को एक सप्ताह के भीतर प्रभार के जिलों में अस्पतालों का निरीक्षण कराना होगा। बुधवार को एक बार फिर टीकाकरण महाअभियान चलेगा, इसमें भी हिस्सेदारी करें। यह निर्देश मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को मंत्रालय में कैबिनेट बैठक से पहले मंत्रियों को दिए। उन्होंने कहा कि वे भी दस दिसंबर को सागर में जिला अस्पताल का निरीक्षण करेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सोमवार को हमने कोरोना की स्थिति को लेकर समीक्षा की थी। स्थितियां पूरी तरह से नियंत्रण में हैं, पर हमें कोई भी कमी नहीं रखनी है। इसके लिए सभी मंत्री प्रभार के साथ-साथ गृह जिले की चिंता करें। अस्पतालों का निरीक्षण इसी सप्ताह कर लें। इसमें देखें कि आक्सीजन प्लांट चल रहा है या नहीं। बिस्तर, दवाई सहित अन्य व्यवस्था चाकचौबंद हैं या नहीं।

मुख्‍यमंत्री ने कहा कि इसके साथ ही कोविड वैक्सीन का दूसरा डोज लगवाने के लिए लोगों को प्रेरित करना है। अभी 70 प्रतिशत पात्र व्यक्तियों को दूसरा टीका लगा है। कल टीकाकरण का महाअभियान है। यदि कोई पूर्व नियोजित कार्यक्रम नहीं है तो सभी प्रभार के जिले में रहें और टीकाकरण केंद्र जरूर जाएं। इससे माहौल बनता है। कलेक्टर और आपदा प्रबंधन समिति के सदस्यों से बात करें। स्वयं भी टीका लगवाने के लिए लोगों को प्रेरित करें और दूसरों से भी अपील कराएं। हमें दिसंबर में टीकाकरण का काम पूरा करना है। इससे गंभीर बीमार होने से बचा जा सकेगा। उन्होंने मंत्रियों को निर्देश दिए कि प्रभार के जिलों में कोरोना की तीसरी लहर से निपटने की तैयारियों की रिपोर्ट तैयार कर लें। अगली कैबिनेट बैठक में इस पर विस्तृत चर्चा करेंगे और जो भी व्यवस्था करनी होगी, उसके संबंध में निर्णय लिया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री डा.प्रभुराम चौधरी और चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग गंभीरता से काम कर रहे हैं।

हम मध्य प्रदेश में एमएसएमई का जाल बिछाना चाहते हैं-सीएम शिवराज

0

भोपाल। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मध्य प्रदेश की धरती पर बड़े उद्योगों का स्वागत है, साथ ही हम प्रदेश की धरती पर एमएसएमई का जाल बिछाना चाहते हैं। इससे तेजी से रोजगार के अवसरों का सृजन होगा। यदि देश को आत्मनिर्भर बनाना है, तो राज्यों को आत्मनिर्भर बनना पड़ेगा। हमने मध्य प्रदेश के लिए एक रोड मैप तैयार कर प्राथमिकताएं तय कर दी है। हमने आत्म‍ निर्भर मध्य प्रदेश के लिए चार प्रमुख स्तंभ तय किए हैं, जिसमें पहला है इंफ्रास्ट्रक्चर। हम यहां अधोसंरचना पर विशेष ध्यान दे रहे हैं। चाहे रोड कनेक्टिविटी हो या एयर कनेक्टिविटी, हम अधोसंरचना पर काम कर रहे हैं। दूसरा स्तंभ है गुड गवर्नेंस। आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश के लिए तीसरा स्तंभ है स्वास्थ्य और शिक्षा। चौथा स्तंभ है अर्थव्यवस्था और रोजगार। हम देखें तो अर्थव्यवस्था और रोजगार के लिए पहले दो स्तंभ यानी बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर और गुड गवर्नेंस मुख्य आधार है।

सीएम शिवराज को सशस्त्र सेना झंडा दिवस का प्रतीक ध्वज लगाया

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर संचालक सैनिक कल्याण संचालनालय, ब्रिगेडियर अरुण सहगल ने सशस्त्र सेना झंडा दिवस का प्रतीक ध्वज लगाया। इन सैनिकों को स्मरण करने, सम्मान देने तथा देश के नागरिकों द्वारा सैनिकों के प्रति सम्मान भाव प्रकट करने के लिए प्रतिवर्ष 7 दिसंबर सशस्त्र सेना झंडा दिवस के रूप में मनाया जाता है। सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर मोटर वाहनों में लगने वाले कार ध्वज,प्रतीक ध्वज वितरित किए जाते हैं। वितरण द्वारा संग्रहित राशि से शहीद सैनिकों के आश्रित परिजनों, दिव्यांग सैनिकों, पूर्व सैनिकों, सेवारत सैनिकों और उनके आश्रितों के कल्याण व पुनर्वास से संबंधित आर्थिक सहायता योजनाएं संचालित की जाती हैं। देश में यह दिवस 1949 से प्रतिवर्ष मनाया जा रहा है।

म्यांमार की नोबल विजेता नेता आंग सान सू को हुई चार साल जेल की सजा

0

म्यांमार: म्यांमार की एक कोर्ट ने अपदस्थ नागरिक नेता आंग सान सू की को सेना के खिलाफ असंतोष भड़काने और कोविड नियमों का उल्लंघन करने पर चार साल जेल की सजा सुनाई है. 76 वर्षीय सू की के खिलाफ उकसाने, कोविड -19 प्रोटोकॉल का उल्लंघन और आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम के उल्लंघन सहित करीब दर्जनों मामले दर्ज हैं. अगर वह दोषी पाई जाती हैं और उनकी सभी की सजा को जोड़ा जाए तो 100 साल से ज्यादा हो रहा है. हालांकि, उन्होंने सभी आरोपों का खंडन किया है.
आंग सान सू की को उस वक्त हिरासत में लिया गया था जब इस साल 1 फरवरी को म्यांमार की सेना ने देश पर नियंत्रण कर लिया था.
सोमवार को सू की को सेना के खिलाफ उकसाने के लिए दो साल और कोविड से संबंधित एक प्राकृतिक आपदा कानून के उल्लंघन के लिए दो साल की सजा सुनाई गई थी.
पूर्व राष्ट्रपति विन मिंट को भी इसी आरोप में चार साल की जेल हुई थी, लेकिन उन्होंने कहा कि उन्हें अभी जेल नहीं ले जाया जाएगा. उन्होंने नायपीडॉ की राजधानी में उनकी नजरबंदी का जिक्र करते हुए कहा, ‘वे उन जगहों से अन्य आरोपों का सामना करेंगे जहां वे अभी रह रहे हैं.’

Amitabh Bachchan के साथ 24 साल बाद काम कर रहीं Nafisa Ali

0

बॉलीवुड एक्ट्रेस नफीसा अली (Nafisa Ali) ने अपनी अगली फिल्म ‘ऊंचाई’ की तैयारी शुरू कर दी है। सूरज बड़जात्या के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में नफीसा अली के अलावा अमिताभ बच्चन, नीना गुप्ता, अनुपम खेर और बोमन ईरानी, परिणीति चोपड़ा मुख्य भूमिका में हैं। दिलचस्प बात यह है कि 1998 की फिल्म ‘मेजर साहब’ के बाद नफीसा पहली बार बिग बी के साथ बड़े पर्दे पर नजर आएंगी। Nafisa Ali ने अमिताभ बच्चन के साथ काम करने की खुशी इंस्टाग्राम पर जाहिर की और तस्वीरें भी शेयर की। उन्होंने अमिताभ के साथ एक मोनोक्रोम तस्वीर पोस्ट की और प्यारा सा नोट लिखा। तस्वीर देखने के लिए नीचे स्क्रॉल करें।
फोटो में नफीसा अली, अमिताभ बच्चन के साथ हंसती नजर आ रही हैं। कैप्शन में उन्होंने लिखा, “मेजर साब की यादें और ऊंचाई के लिए आज।” फैन्स को यह फोटो बहुत पसंद आईं और उन्होंने प्यारे कमेंट्स किए। नफीसा ने अमिताभ, अनुपम, बोमन और अपनी दोस्त किरण नायर के साथ कई तस्वीरें भी पोस्ट कीं, जो मेजर साहब की शूटिंग के दौरान उनके साथ थीं।
नफीसा एक सक्रिय इंस्टाग्राम यूजर हैं। वह अक्सर फिल्म के सेट से पर्दे के पीछे की तस्वीरों के साथ प्रशंसकों का शेयर कर रही हैं। इससे पहले उन्होंने अपनी, बिग बी, अनुपम और बोमन के साथ तस्वीरों का एक समूह पोस्ट किया था। उन्होंने लिखा, “मुंबई-महबूब स्टूडियो में 24 साल बाद मेजर साब को फिर से एक साथ काम करने में बहुत अच्छा महसूस हो रहा है।
48 साल बाद साथ काम कर रहे अमिताभ बच्चन और सूरज बड़जात्या
यह 48 साल के अंतराल के बाद सूरज और अमिताभ का पुनर्मिलन है। दोनों ने आखिरी बार 1973 की फिल्म ‘सौदागर’ में साथ काम किया था। नफीसा की नजर में सूरज एक अद्भुत और संवेदनशील निर्देशक हैं। मैं इस फिल्म का हिस्सा बनकर बहुत उत्साहित हूं।

मध्‍य प्रदेश में कोरोना के नए वेरिएंट को भी जनभागीदारी से पराजित करेंगे: मुख्यमंत्री

0

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि कोविड से बचाव के अभियान में अन्य स्वैच्छिक संगठनों के साथ ही अमेरिकन इंडिया फाउंडेशन (एआयएफ) का महत्वपूर्ण सहयोग रहा है। फाउंडेशन ने सेवा धर्म का निर्वाह करते हुए अद्भुत कार्य किया है। भारत और अमेरिका दो महत्वपूर्ण लोकतांत्रिक राष्ट्र हैं। अनेक क्षेत्र में दोनों देश मिलकर कार्य करते हैं, जो इतिहास रचने जैसा कार्य हो जाता है। मध्यप्रदेश में जन-सहयोग से कोरोना नियंत्रण का कार्य हुआ। यह मॉडल जरूरत पड़ने पर फिर उपयोग में लाया जाएगा। हम कोरोना के नए वेरिएंट को पराजित करेंगे।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि एआयएफ के माध्यम से लगभग 20 वर्ष पूर्व गुजरात में आए भूकंप के समय तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने प्रभावितों की सहायता में अमेरिका का सहयोग लिया था। आपदा की उस घड़ी में अमेरिकन इंडिया फाउंडेशन ने सहयोग का हाथ बढ़ाया था। इन सेवा कार्यों को भुलाया नहीं जा सकता।

मुख्यमंत्री सोमवार को फाउंडेशन के सहयोग से कैलाशनाथ काटजू सिविल अस्पताल भोपाल में 500 एलपीएम क्षमता के आक्सीजन संयंत्र (लागत 80 लाख) और बैढ़न जिला सिंगरौली में 250 एलपीएम क्षमता के ऑक्सीजन संयंत्र (लागत 55 लाख) का वर्चुअल शुभारंभ कर रहे थे। इस अवसर पर सीहोर और बैतूल के जिला चिकित्सालयों में 50 बेड की नवीन मॉड्यूलर इकाई का भी शुभारंभ किया गया। प्रत्येक इकाई की लागत 01 करोड़ 60 लाख रूपए है।

सीएम ने कहा कि अठारह वर्ष से अधिक आयु के सभी पात्र व्यक्तियों को दिसम्बर माह में वैक्सीन लगवाने का लक्ष्य है। हर हाल में लहर को रोकना है। यदि लहर आ भी जाए तो इससे मुकाबले के लिए हम पूरी तरह तैयार हैं।

फाउंडेशन के कंट्री डायरेक्टर मैथ्यु जोसेफ ने कहा कि फाउंडेशन यूएस और इंडिया के बीच सेतु का कार्य कर रहा है। मध्यप्रदेश में कोविड के प्रथम चरण में फाउंडेशन ने फ्रंटलाइन वर्कर्स को संक्रमित होने से बचाने, प्रवासी श्रमिकों और उनके परिवारों के लिए राशन की आपूर्ति के कार्य में सहयोग किया।

प्लाई सर्जिकल मास्क, व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण, एन-95 मास्क, दस्ताने, थर्मल स्कैनर उपलब्ध करवाए गए। मौजूदा स्वास्थ्य सेवा के बुनियादी ढाँचे को बढ़ाने के लिए फाउंडेशन गंभीर रूप से बीमार लोगों को तत्काल सहायता उपलब्ध करवाता है। कोविड की दूसरी लहर में भी फाउंडेशन सक्रिय रहा। कोविड नियंत्रण के साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में भी कार्य हो रहा है। देश में उत्तराखंड और केरल में बाढ़ की स्थिति में भी प्रभावितों को मदद पहुँचाई गई।

मुख्यमंत्री को अमेरिकन इंडिया फाउंडेशन की परियोजना पदाधिकारी सुश्री कृति प्रधान ने फाउंडेशन द्वारा किए गए कार्यों का प्रगति प्रतिवेदन सौंपा। इस अवसर पर लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी, चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग, मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य मोहम्मद सुलेमान उपस्थित थे।

‘केवल एक ही सोच है, हमेशा टॉप पर रहे टीम इंडिया’- कप्तान विराट कोहली

0

भारत ने दूसरे टेस्ट मैच में भी न्यूजीलैंड को हराकर आईसीसी कप पर कब्जा जमा लिया है। इस जीत के साथ भारत ICC टेस्ट रैंकिंग में सबसे ऊपर पहुंच गया है। आपको बता दें कि टीम इंडिया ने साल 2003 के बाद पहली बार किसी आईसीसी टूर्नामेंट में जीत दर्ज की है। दूसरा टेस्ट इसलिए भी खास है क्योंकि रनों के लिहाज़ से (372 रन) भारत के लिए टेस्ट में ये सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले 2015 भारत ने साउथ अफ़्रीका के ख़िलाफ़ 337 रनों से जीत हासिल की थी। साथ ही न्यूज़ीलैंड के लिए भी 372 रनों की हार, रनों के लिहाज़ से अब तक की सबसे बड़ी हार है। जीत के बाद कप्तान विरोट कोहली ने टीम की मानसिकता से लेकर खिलाड़ियों के प्रदर्शन तक पर खुल कर बात की। उन्होंने कहा कि जब मैदान पर उतरने के बाद हमारी एक ही सोच होती है, किस तरह भारतीय क्रिकेट को आगे ले जाया जाए और हमेशा टॉप पर रहा जाए।
विराट कोहली ने टीम के तीन युवा खिलाड़ियों की भी जमकर तारीफ की। मयंक अग्रवाल, अक्षर पटेल और मोहम्मद सिराज अभी भारतीय टेस्ट टीम के नियमित खिलाड़ी भी नहीं हैं, फिर भी इनके खेल ने न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ सीरीज़ जीतने में अहम योगदान दिया। कप्तान विराट कोहली ने कहा कि मयंक ने ग़ज़ब का खेल दिखाया।ऐसे महत्वपूर्ण समय में आपको दमदार प्रदर्शन करना होता है और उन्होंने ऐसा किया है। मुझे उम्मीद है कि वह अब निरंतर ऐसा करते रहेंगे। वहीं सिराज के बारे में कहा कि उसके पास प्रतिभा और कौशल दोनों है। वह अपने हर स्पेल में एक ही ऊर्जा के साथ गेंदबाज़ी करते हैं। ऐसा लगता है कि वह अपने हर स्पेल में एक या दो विकेट निकाल सकते हैं। वहीं अक्षर पटेल एक हरफ़नमौला खिलाड़ी हैं, जो टीम में संतुलन लाते हैं। वह टी20 क्रिकेट में पहले से क़ामयाब थे और जब उन्हें टेस्ट में मौक़ा मिला तो उन्होंने वहां भी कमाल दिखाया। वह फ़ॉर्मेट के अनुसार ही अपने खेल में परिवर्तन भी लाते हैं, जो कि एक बेहतरीन खिलाड़ी की निशानी है।
कप्तान से जब टीम के दो स्टार लेकिन असफल बल्लेबाजों चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे के बारे में पूछा गया, तो कप्तान ने उनका भी पूरा समर्थन किया। उन्होंने कहा कि अजिंक्य रहाणे के भविष्य पर कोई भी फ़ैसला जल्दबाज़ी में नहीं लिया जाएगा। हम जानते हैं कि सकारात्मक मानसिकता में आने के लिए खिलाड़ियों को कितनी मेहनत करनी पड़ती है। इसलिए हम उनका समर्थन करेंगे, फिर चाहे वह अजिंक्य हो या कोई और। हम बाहरी माहौल के आधार पर या जल्दबाजी में फ़ैसले नहीं लेंगे।

पीएम मोदी और पुतिन की हैदराबाद हाउस में शिखर वार्ता

0

आज रुसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन (Vladimir Putin) भारत के दौरे पर नई दिल्ली पहुंचे। दिल्ली के हैदराबाद हाउस में उनकी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात हुई और उन्होंने 21वें वार्षिक भारत-रूस शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया। उम्मीद है कि प्रधानमंत्री मोदी और पुतिन की मुलाकात में दोनों देशों के बीच कई अहम समझौतों पर सहमति बनेगी। राष्ट्रपति पुतिन इस मुलाकात के कुछ ही घंटों के बाद आज ही वापस रुस लौट जाएंगे। विदेश मंत्रालय ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति पुतिन शाम साढ़े पांच बजे शिखर वार्ता शुरू करेंगे और रूसी नेता रात साढ़े नौ बजे दिल्ली से उड़ान भरेंगे। समझौतों के बिन्दुओं पर चर्चा के लिए रूस के रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगुए पहले ही भारत पहुंच चुके हैं। सोमवार को उन्होंने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ द्विपक्षीय मुलाकात की। आपको बता दें कि रूस के राष्ट्रपति पुतिन बेहद कम यात्राएं करते हैं। ऐसे में निश्चित तौर पर पुतिन की यह यात्रा मात्र औपचारिकता नहीं है।

शिखर वार्ता : राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने क्या कहा?

    • मुझे भारत का दौरा करके बहुत खुशी हो रही है। पिछले साल दोनों देशों के बीच ट्रेड में 17% की गिरावट हुई थी, परन्तु इस साल पहले 9 महीनों में ट्रेड में 38% की बढ़ोतरी देखी गई है।
    • हम सहयोगी हैं और बहुत महत्वपूर्ण चीजों पर साथ काम कर रहे हैं जिसमें ऊर्जा क्षेत्र, अंतरिक्ष सहित उच्च तकनीक शामिल हैं।
    • आज हमने यहां जिन प्रोग्राम पर बात की है, उन्हें पूरी तरह से लागू किया जाएगा, जिसमें भारतीय अंतरिक्ष यात्रियों की ट्रेनिंग शामिल है।
    • हम भारत को एक महान शक्ति, एक मित्र राष्ट्र और वक्त पर काम आनेवाले दोस्त के रुप में देखते हैं। दोनों देशों के बीच रिश्ता लगातार प्रगाढ़ हो रहा है और मैं भविष्य में भी इसके जारी रहने की उम्मीद करता हूं।

शिखर वार्ता : पीएम नरेन्द्र मोदी ने क्या कहा?

    • कोविड की चुनौतियों के बावजूद भारत और रूस के बीच द्विपक्षीय संबंधों और सामरिक भागीदारी में कोई बदलाव नहीं आया है। कोविड के खिलाफ लड़ाई में भी दोनों देशों के बीच सहयोग रहा है।
    • 2021 हमारे द्विपक्षीय संबंधों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इस वर्ष हमारे 1971 की ट्रीटी ऑफ पीस, फ्रेंडशिप एंड कोऑपरेशन के पांच दशक और हमारी सामरिक भागीदारी के 2 दशक पूरे हो रहे हैं।
    • आर्थिक क्षेत्र में भी हमारे रिश्तों को आगे बढ़ाने के लिए हम एक दीर्घकालिक दृष्टि अपना रहे हैं। हमने 2025 तक 30 बिलियन डॉलर ट्रेड और 50 बिलियन डॉलर के निवेश का लक्ष्य रखा है।
    • आज हमारे बीच हुए विभिन्न समझौतों से इसमें मदद मिलेगी। मेक इन इंडिया कार्यक्रम के तहत कोर डेवलपमेंट और को-प्रोडक्शन से हमारा रक्षा सहयोग और मज़बूत हो रहा है।