Home Blog Page 156

फिल्म ‘आरआरआर’ रिलीज होते ही लीक हो गई

0

लंबे समय से चर्चा में रही SS Rajamouli की फिल्म आरआरआर आखिरकार आज रिलीज हो गई है और फिल्म की रिलीज के साथ ही इसे काफी पसंद किया जा रहा है, लेकिन यह फिल्म रिलीज के साथ ही पायरेसी की शिकार हो गई है। मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि फिल्म लीक हो गई है। एशियानेटन्यूजेबल डॉट कॉम के अनुसार आरआरआर को कथित तौर पर ऑनलाइन लीक कर दिया गया है और इसे पायरेसी आधारित वेबसाइटों और तमिलरॉकर्स जैसे प्लेटफॉर्म पर प्रसारित किया जा रहा है। बड़े पर्दे पर रिलीज से पहले ही कुछ वेबसाइट पर लीक होने के कारण फिल्म के व्यापार को भारी नुकसान होने की आशंका है।

गौरतलब है कि राजामौली इस प्रोजेक्ट पर बीते 5 साल से काम कर रहे थे और फैन्स भी फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। RRR ब्रिटिश दौर के समय की फिल्म है, जिसमें जूनियर एनटीआर और राम चरण मुख्य भूमिका में है। साथ फिल्म में अजय देवगन और आलिया भट्ट की अहम भूमिका है। कई इंटरनेशनल कलाकार भी फिल्म में अपनी अदाकारी दिखा रहे हैं, जिनमें से एक जेम्स बॉन्ड एक्ट्रेस एलिसन डूडी भी शामिल हैं।

बाहुबली के बाद राजमौली RRR में हो गए थे व्यस्त

गौरतलब है कि साल 2017 की फिल्म ‘बाहुबली-2’ के बाद राजामौली ने सिर्फ RRR फिल्म पर ही काम किया था, लेकिन कोरोना महामारी के चलते फिल्म की निर्माण और रिलीज डेट बार-बार बदलना पड़ी थी। RRR फिल्म मुख्य रूप से तेलुगु भाषा में बनी फिल्म है, जिसे हिंदी में भी रिलीज किया गया है।

आरआरआर के है ये मुख्य कलाकार

फिल्म की कहानी बड़ी ही दिलचस्प है। फिल्म में कोमाराम भीम के किरदार में जूनियर NTR और सीताराम राजू के रोल में राम चरण हैं। ट्रेलर में दर्शक इन दोनों किरदारों को देख चुके हैं। कोमाराम भीम जहां आदिवासी समुदाय से निकले थे, वहीं सीताराम राजू को ब्रिटिश सरकार में पुलिस अफसर के रूप में दिखाया गया है, जो बाद में आजादी की लड़ाई में भीम का साथी बनता है। राजामौली ने फिल्म के किरदार भीमाराम के बारे में बताया कि भीमाराम ने पारंपरिक तौर-तरीकों से शिक्षा हासिल नहीं की थी और कम उम्र में ही अपना गांव छोड़कर दिया था, लेकिन जब वापस आए तो पढ़े-लिखे व्यक्ति थे। उन्होंने आदिवासियों के लिए निजाम के शासन के खिलाफ जंग छेड़ी थी। साथ ही गुरिल्ला शैली में युद्ध नीति अपनाई थी और अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ लगातार लड़ते हुए शहीद हुए थे।

योगी आदित्‍यनाथ को चुना गया भाजपा विधायक दल का नेता

0

योगी आदित्‍यनाथ को आज भाजपा विधायक दल की बैठक में दल का नेता चुन लिया गया है। लखनऊ के लोकभवन में हुई भाजपा की बैठक में योगी को औपचारिक तौर पर दल का नेता चुना गया। इसके बाद उन्‍होंने राज्‍यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया है। अब शुक्रवार की शाम को वे शपथ ग्रहण समारोह में सीएम पद की शपथ लेंगे। इस अवसर पर इस मौके पर योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की जनता और बीजेपी के सभी नेताओं का आभार जताया। 37 वर्ष बाद यह पहला मौका होगा जब कोई सीएम लगातार दूसरी बार सीएम पद की शपथ लेगा। लखनऊ के इकाना इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में 25 मार्च को शाम चार बजे से होने वाले इस शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा के अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ गृह मंत्री अमित शाह तो शामिल होंगे ही, विपक्षी दल के नेताओं, प्रख्यात उद्योगपति तथा फिल्म स्टार्स के साथ खिलाडिय़ों को भी आमंत्रित किया गया है।

उत्‍तर प्रदेश की सत्ता की कमान दोबारा योगी के हाथ में होगी, इसकी औपचारिक घोषणा विधायक दल की बैठक में हुई। विधायक दल की बैठक में सीएम योगी आदित्यनाथ को सर्वसम्मति से भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया उनके नाम के प्रस्तावक की प्रक्रिया में 15 वरिष्ठ विधायक शामिल हुए उनके नाम का प्रस्ताव आने के बाद सर्वसम्मति से चयन हुआ। इसके बाद सीएम योगी आदित्यनाथ के नेता चुने जाने की प्रक्रिया चली।

अमित शाह ने कहा बहुमत की बदौलत हम कर रहे वापसी

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को जनता ने दो तिहाई बहुमत दिया, जिसके बाद हम यूपी में वापसी कर रहे हैं। शाह ने कहा कि ये हम सभी के लिए गौरव का क्षण है, जब किसी मुख्यमंत्री को दोबारा सत्ता में आने का मौका मिला है। जब से आम चुनाव शुरू हुए हैं, उस वक्त से उत्तर प्रदेश में ऐसा नहीं हुआ है। अमित शाह ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार में राजनीति का अपराधीकरण था। उत्तर प्रदेश की जनता इससे मुक्ति चाहती थी। 2017 का समय आया और यहां की जनता को उससे मुक्ति मिली।

छोटे पर्दे पर साड़ी लेकिन असल जिंदगी में ग्लैमरस चहेती भाभियां

0

भाभी जी घर पर हैं पर अपने स्टाइल और अपने अंदाज से हर दिल की धड़कन बन जाने वाली अंगूरी और अनिता भाभी के जलवे निराले हैं.पर्दे पर जिन भाभियों को साड़ी में लटके झटके मारते देखा जाता है, असल जिंदगी में यह भाभियां ड्रेसेस और शॉर्ट्स पहनना ही पसंद करती हैं.बेशक भाभियों के किरदार दो हों, अनिता भाभी और अंगूरी भाभी लेकिन इन दो किरदारों के पीछे कई चेहरे हैं जो अपनी बेमिसाल एंट्री से लोगों की दिल की धड़कन बन चुके हैं.आना जाना तो लगा रहता है, लेकिन इन भाभियों का स्टाइल बेमिसाल है. अगर इनके इंस्टग्राम का खंगाला जाए तो आपको इनकी कई खुशनुमा तस्वीरें देखने को मिलेंगी.

शिल्पा शिंदे, विदिशा श्रीवास्तव, सौम्या टंडन, नेहा पेंडसे, शुभांगी अत्रे इन सभी भाभियों ने सोशल मीडिया पर अपनी एक झलक से लोगों को दीवाना बनाया हुआ है.और ऐसे में नई एंट्री मारने वाली विदिशा श्रीवास्तव ने तो हॉटनेस के मीटर को और हाई कर दिया है. ड्रेसेस ही नहीं बल्कि बिकनी में भी उनका अगला अवतार देखने को मिला है.सोशल मीडिया पर ये भाभियां अपने फैंस के साथ अपनी डेली अपडेट शेयर करती रहती हैं. और इनकी इन तस्वीरों पर लाइक्स और कमेंट्स की बेशुमार बरसात होती नजर आती है.

मध्‍य प्रदेश में एक अप्रैल से मकान और भूखंड की रजिस्ट्री होगी महंगी

0

भोपाल। प्रदेश में चार साल बाद कलेक्टर गाइड लाइन में एक अप्रैल से वृद्धि होगी। जिन स्थानों पर कलेक्टर गाइड लाइन से मकान या भूखंड की रजिस्ट्री अधिक दर पर हुई है, वहां अब पांच से 25 प्रतिशत तक कलेक्टर गाइड लाइन बढ़ जाएगी। केंद्रीय मूल्यांकन समिति ने जिलों के प्रस्तावों को हरी झंडी दे दी है। उन स्थानों पर दर में कमी भी की गई है, जहां रजिस्ट्री बहुत कम हो रही हैं।

महानिरीक्षक पंजीयन एवं अधीक्षक मुद्रांक एम सेलवेन्द्र ने बताया कि जिलों के प्रस्तावों का अनुमोदन कर दिया गया है। एक अप्रैल से नई दरें प्रभावी हो जाएंगी। प्रदेश में एक लाख से दस हजार स्थानों में से लगभग छह हजार ऐसी हैं, जहां रजिस्ट्री कलेक्टर गाइड लाइन से अधिक दरों पर पिछले सालों में हुई हैं।

इन स्थानों पर कलेक्टर गाइड लाइन में पांच से 25 प्रतिशत की वृद्धि जिलों ने प्रस्तावित की थीं। इसमें भोपाल के 500 और इंदौर के 750 स्थान शामिल हैं। यहां 10 से लेकर 25 प्रतिशत तक कलेक्टर गाइड लाइन बढ़ेगी। इससे रजिस्ट्री महंगी होगी और सीधा असर खरीदार पर पड़ेगा। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि जिन क्षेत्रों में कलेक्टर गाइड लाइन अधिक होने की वजह से रजिस्ट्री बहुत कम हो रही हैं, वहां दर कम भी होगी।

बाहुबली के निर्माता राजामौली की RRR कल 8 हजार स्‍क्रीन्‍स पर होगी रिलीज

0

वर्ष 2022 की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्म में से एक, ‘आरआरआर: राइज, रोर, रिवोल्ट’ 25 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है। यह महान क्रांतिकारियों अल्लूरी सीताराम राजू के जीवन पर आधारित पीरियड एक्शन-ड्रामा है। ब्रिटिश शासन के खिलाफ लड़ने वाले इन क्रांतिकारियों की एक काल्पनिक कहानी है। RRR को तेलुगु, मलयालम, तमिल, कन्नड़ और हिंदी सहित कई भाषाओं में बड़े पैमाने पर रिलीज़ किया जाएगा। आरआरआर के दुनिया भर में 8,000 से अधिक स्क्रीन पर रिलीज होने की उम्मीद है। जबकि फिल्म हिंदी में लगभग 3,200 स्क्रीनों पर दिखाई जाएगी।

अन्य भाषाओं में स्क्रीन की संख्या 3,000 से 3,500 के बीच है। इसके अलावा, फिल्म विदेशों में लगभग 1,750 स्क्रीन्स पर रिलीज होगी। आरआरआर को इस तरह से बनाया गया है कि दर्शक स्क्रीन पर इसकी दृश्य भव्यता का आनंद उठा सकें। व्यापक पैमाने पर रिलीज के अलावा, आरआरआर डॉल्बी सिनेमा में रिलीज होने वाली पहली भारतीय फिल्म है। फिल्म 100 से अधिक सिनेमाघरों में दुनिया भर में आईमैक्स स्क्रीन पर सबसे बड़ी रिलीज होगी। यह 3डी और 2डी में भी उपलब्ध है।

सिनेमाघर में स्‍क्रीन के आगे कीलें लगवाईं

बाहुबली फ्रैंचाइज़ी की बड़ी सफलता के बाद एसएस राजामौली भारत की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक, RRR आरआरआर के साथ वापस रहे हैं। शुक्रवार, 25 मार्च को यह फिल्‍म रिलीज होने जा रही है। यह उम्‍मीद लगाई जा रही है कि फिल्‍म को बंपर ओपनिंग मिल सकती है। इसके चलते सिनेमाघर के संचालक सतर्क हो गए हैं। उन्‍हें आशंका है कि बेकाबू फैन्‍स कुछ गड़बड़ कर सकते हैं।

इसलिए आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में एक सिनेमाघर में स्‍क्रीन के आगे कीलें लगवा दी गईं हैं ताकि भीड़ को नियंत्रित किया जा सके। इसमें सुपरस्‍टार राम चरण, जूनियर एनटीआर, आलिया भट्ट और अजय देवगन ने अभिनय किया है। मघधीरा से लेकर ईगा से लेकर बाहुबली तक, एस एस राजामौली ने कई ब्लॉकबस्टर हाई बजट फिल्मों का निर्देशन किया है। अब उनकी आगामी फिल्म, RRR भी अपने बड़े बजट के कारण चर्चा का विषय है।

बार-बार रिलीज टलने से बढ़ा बजट

2018 में आरआरआर की आधिकारिक घोषणा की गई थी। COVID-19 महामारी के कारण फिल्म को कई बार स्थगित किया गया है। यह जुलाई 2020 में रिलीज़ होने वाली थी, फिर इसे 7 जनवरी, 2022 तक के लिए टाल दिया गया और अब यह अंततः 25 मार्च, 2022 को रिलीज़ होगी। निर्माता, डीवीवी दानय्या ने खुलासा किया कि फिल्म का बजट 400 रुपये से 450 करोड़ रुपये के बीच है। फिल्म 2020 में रिलीज होने वाली थी, लेकिन COVID-19 महामारी के कारण इसमें कई बार देरी हुई। इसलिए कई बार रिलीज डेट टालने से फिल्म का बजट भी बढ़ गया।

सफलता की गारंटी बन गए राजामौली

2017 में रिलीज हुई राजामौली की आखिरी फिल्म बाहुबली-द कन्क्लूजन 250 करोड़ रुपये के बजट पर बनी थी। इसने दुनिया भर में 1796.56 करोड़ रुपये की कमाई की थी। यह भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई। फ्रैंचाइज़ी की पिछली किस्त, बाहुबली-द बिगिनिंग, 180 करोड़ रुपये के बजट पर बनी थी और इसने दुनिया भर में लगभग 586 करोड़ रुपये का कलेक्‍शन किया था।

NATO की बैठक में हरसंभव सहयोग पर बनी सहमति

0

रुस-यूक्रेन युद्ध के बीच NATO नेताओं ने गुरुवार को ब्रुसेल्स में अहम बैठक की। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन भी गुरुवार को बेल्जियम पहुंच और NATO की आपातकालीन बैठक में हिस्सा लिया। इस बैठक में आम सहमति से फैसला हुआ कि रूसी युद्ध से लड़ने और उनके आत्मरक्षा के अधिकार को बनाए रखने के लिए सुरक्षा सहायता के साथ यूक्रेन का समर्थन करना जारी रखा जाएगा। वैसे NATO का मानना है कि यूक्रेन अब तक उसका मेंबर नहीं बना है, इसलिए फिलहाल सीधे सैन्य हस्तक्षेप नहीं करेगा। लेकिन तमाम की सहायता और अप्रत्यक्ष सैन्य सहयोग जारी रहेगा। आपके बता दें कि रूस यूक्रेन के NATO का सदस्य बनने के खिलाफ है और वो चाहता है कि अमेरिका और NATO इस बात की गारंटी दें। लेकिन दोनों ने इसे मानने से इंकार कर दिया है।

यूक्रेन के सैन्य मदद

उधर, ब्रिटेन ने यूक्रेन (Ukraine) को बड़े पैमाने पर सैन्य और आर्थिक मदद देने का ऐलान किया है। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन (Boris Johnson) ने कहा है कि UK यूक्रेन को और 6 हजार मिसाइलें मुहैया कराएगा। इससे पहले ही ब्रिटेन 4000 लाइट एंटी-टैंक वेपन सिस्टम्स (NLAWs) और जेवलिन मिसाइल यूक्रेन को दे चुका है।जॉनसन ने कहा कि हम यूक्रेन की सेना के लिए वित्तीय सहायता के रूप 25 मिलियन पाउंड (लगभग 250 करोड़ रुपये) प्रदान कर रहे हैं, जो कि मानवीय और आर्थिक सहायता में के लिए दिए जाने वाले 400 मिलियन पाउंड (4 हजार करोड़ रुपये) के अलावा है। जॉनसन ने कहा कि रूस और यूक्रेन में फैलाई जा रही गलत जानकारियों के प्रभाव को रोकने के लिए बीबीसी वर्ल्ड सर्विस को 4.1 मिलियन डॉलर की मदद भी करेगी।

रुस का जवाब

वहीं, संयुक्त राष्ट्र में रूसी उप राजदूत दिमित्री पोलांस्की ने चेतावनी दी है कि नाटो द्वारा उकसाए जाने पर रूस परमाणु हथियारों का उपयोग करने का अधिकार बरकरार रखता है। रूस ने देश की राजधानी मॉस्को में अमेरिकी दूतावास से कई अमेरिकी राजनयिकों को निष्कासित कर उन्हें अस्‍वीकार्य व्‍यक्ति घोषित कर दिया किया है। इस महीने की शुरुआत में, अमेरिका ने संयुक्त राष्ट्र में रूस के मिशन से 12 राजनयिकों को यह कहते हुए निष्कासित कर दिया था कि वे जासूसी गतिविधियों में शामिल हैं।

NATO देशों की आपात बैठक

0

रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध को करीब एक माह हो चुका है और यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की भी हथियार डालने के लिए तैयार नहीं हैं। इस बीच अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन नाटो की बैठक में शामिल होने के लिए ब्रसेल्स पहुंच चुके हैं। गौरतलब है कि कल नाटो देशों की एक महत्वपूर्ण बैठक होने वाली है। इस बीच रूस ने फेसबुक इंस्टाग्राम और ट्विटर के बाद अब गूगल न्यूज को ब्लॉक कर दिया है। गूगल न्यूज पर फेक खबरें फैलाने का आरोप लगाया गया है।

यूक्रेन को 2000 टैंक रोधी हथियार देगा जर्मनी

इस मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि जर्मनी यूक्रेन को 2,000 और टैंक रोधी हथियार भेजेगा ताकि वह रूस के सैनिकों से मुकाबला कर सके। इसके अलावा ब्रिटेन यूक्रेन को करीब 6000 नई रक्षात्मक मिसाइल और 40 मिलियन डॉलर की आर्थिक सहायता देगा।

फ्रांस ने 30 साल बाद परमाणु पनडुब्बियों को किया तैनात

वहीं रूसी हमले के खतरे के मद्देनजर नाटो सदस्य फ्रांस ने परमाणु बमों से लैस अपनी 3 पनडुब्बियों को 30 साल बाद समुद्र में तैनात कर दिया है। इससे पहले रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भी यूक्रेन युद्ध को देखते हुए अपने परमाणु बल को अलर्ट किया था और नाटो देशों को चेतावनी दी थी।

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में बुधवार को रूस की ओर से लाया गया प्रस्ताव विफल हो गया। इस प्रस्ताव में यूक्रेन में बढ़ती मानवीय जरूरतों को स्वीकार किया गया था, लेकिन रूसी आक्रमण का उल्लेख नहीं किया गया था। रूस के इस प्रस्ताव पर भारत ने वोटिंग के दौरान हिस्सा नहीं लिया। रूस और चीन ने इस प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया, वहीं भारत सहित 13 अन्य देशों ने इससे दूरी बनाकर रखी। इसके चलते मसौदा प्रस्ताव को स्वीकार नहीं क‍िया गया।

सुरक्षा परिषद में है 15 सदस्य राष्ट्र

गौरतलब है कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में 15 सदस्य राष्ट्र है और सुरक्षा परिषद ने यूक्रेन के लिए मानवीय सहायता पर रूसी प्रस्ताव को पारित करने के लिए 15-सदस्यीय परिषद में न्यूनतम 9 “हां” वोटों की आवश्यकता थी और वीटो शक्ति वाले चार अन्य सदस्यों में से किसी की ओर से भी वीटो नहीं था। बुधवार को जब इस प्रस्ताव पर मतदान हुआ तो रूस को केवल चीन से समर्थन मिला, जबकि परिषद के 13 अन्य सदस्यों ने भाग नहीं लिया।

रूसी सैनिकों से मुकाबला कर रहा यूक्रेन

गौरतलब है कि यूक्रेन पर रूसी हमले के करीब 30 दिन पूरे हो चुके हैं और यूक्रेनी सैनिक रूसी आक्रमण का डटकर मुकाबला कर रहे हैं। यूक्रेन के अलग-अलग इलाकों में अनगिनत लाशें बिछी हैं। यूक्रेन की राजधानी कीव पर जीत के रूसी मंसूबे पूरे नहीं हो सके हैं। 24 फरवरी को रूस ने जब यूक्रेन पर हमला शुरू किया था तब इसे यूरोप में द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद से सबसे बड़ा हमला बताया जा रहा था। ऐसी संभावना जताई जा रही थी कि रूसी हमले के बाद यूक्रेन जल्द ही घुटने टेक देगा, लेकिन बुधवार को इस युद्ध को 4 सप्ताह पूरे हो गए।

चेन्नई सुपर किंग्स के नए कप्‍तान रविन्‍द्र जडेजा होगे

0

चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) आईपीएल (IPL) की सबसे सफल टीम है। उसने चार बार खिताब अपने नाम किया है। महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) की कप्तानी में 2010, 2011, 2018 और 2021 में आईपीएल की ट्रॉफी जीती है। इस बीच इंडियन प्रीमियर लीग 2022 से पहले सीएसके (CSK) के फैंस को बड़ा झटका लगा है। अब वह अपने कैप्टन कूल धोनी को कप्तानी करते हुए नहीं देख पाएंगे।

कौन होगा नया कप्तान?

दरअसल एमएस धोनी (MS Dhoni) ने टीम की कप्तानी छोड़ी दी है। उनकी जगह ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) को चेन्नई सुपर किंग्स का नया कप्तान बनाया गया है। सीएसके ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर इसकी जानकारी दी है। धोनी बतौर खिलाड़ी टीम के साथ जुड़े रहेंगे।

सीएसके के तीसरे कप्तान होंगे जडेजा

रवींद्र जडेजा 2012 से चेन्नई सुपर किंग्स के साथ बने हुए हैं। वह सीएसके के तीसरे कैप्टन होंगे। आईपीएल के पहले सीजन से एमएस धोनी टीम के कप्तान थे। धोनी की कप्तानी में टीम ने 213 मैचों में 130 मुकाबले जीते हैं। सुरेश रैना ने 6 मैचों में कप्तानी की है। जिसमें टीम ने 2 मैच जीते थे।

PM मोदी से पंजाब के CM भगवंत मान ने की मुलाकात

0

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने पीएम मोदी से मुलाकात की। उनके पीएम के साथ बैठक के बाद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से मुलाकात करने की संभावना है। मान के मुख्‍यमंत्री बनने के बाद यह उनकी दोनों नेताओं से पहली मुलाकात है। मान की पीएम मोदी व अमित शाह से यह शिष्‍टाचार मुलाकात रही। सीएम मान आज प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात करके रूरल डेवलपमेंट फंड के केन्द्र सरकार द्वारा रोके गए 1082 करोड़ रुपए सहित कई अन्य मुद्दे उठाएंगे। पीएम और केंद्रीय गृहमंत्री से मिलने के बाद भगवंत मान दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री और आप के कन्‍वीनर अरविंद केजरीवाल से मुलाकात करेंगे।

करवाया था कोरोना टेस्‍ट

प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात से पहले प्रोटोकाल के तहत मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपना कोरोना टेस्ट करवाया था। उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी। भगवंत मान की प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के साथ दोपहर बाद मुलाकात होनी है। बतौर सांसद भले ही भगवंत मान प्रधानमंत्री से लोकसभा में मिलते रहते हों लेकिन मुख्यमंत्री बनने के बाद उनकी पीएम से यह पहली मुलाकात होगी।

मध्य प्रदेश का गेहूं पूरी दुनिया में होगा एक्सपोर्ट – सीएम शिवराज

0

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज दिल्ली में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के साथ मुलाकात की। सीएम शिवराज ने कहा कि मध्य प्रदेश गेहूं के उत्पादन का अब केंद्र है। पिछले दो वर्षों से हम लगभग 1.29 करोड़ मीट्रिक टन गेहूं का उपार्जन कर रहे हैं। मध्य प्रदेश के गेहूं की गुणवत्ता बहुत अच्छी है। मध्य प्रदेश के शरबती गेहूं को गोल्डन ग्रेन कहा जाता है।

दिल्ली में गेहूं निर्यातकों के साथ बैठक के बाद सीएम शिवराज ने कई अहम फैसले लिए हैं। मध्य प्रदेश में गेहूं के भंडार प्रदेश की ताकत है, इसे पूरी दुनिया में एक्सपोर्ट करेंगे। प्रदेश का जो गेहूं एक्सपोर्ट किया जाएगा उस पर मंडी टैक्स नहीं लगाया जाएगा। भोपाल में एक्सपोर्ट सेल के जरिए निर्यातकों को हर सुविधा उपलब्ध कराएंगे। प्रदेश में एक लाइसेंस पर कोई भी कंपनी या व्यापारी कहीं से गेहूं खरीद सकता है। सीएम ने कहा कि मंडी में आनलाइन नीलामी की प्रकिया उपलब्ध है, एक्सपोर्टर किसी स्थानीय व्यक्ति से पंजीयन करवा कर गेहूं खरीद सकते हैं। गेहूं की वैल्यू एडिशन और गुणवत्ता प्रमाणीकरण के लिए प्रदेश की प्रमुख मंडियों में इंफ्रास्ट्रक्चर, लैब की सुविधाएं निर्यातकों को उपलब्ध करवाई जाएगी।

मध्य प्रदेश के किसानों को होगा फायदा

सीएम शिवराज ने कहा कि प्रमुख मंडियों में एक्सपोर्ट हाउस के लिए यदि निर्यातकों को जगह की जरुरत होगी तो अस्थाई तौर पर रियायती दरों पर मुहैया करवाएंगे। निर्यातक को गेहूं की ग्रेडिंग करना पड़ी तो इसके खर्च की प्रतिपूर्ति की जाएगी। रेलवे ने भरोसा दिया है कि रैक की कोई दिक्कत नहीं आएगी। निर्यातक किसी भी पोर्ट से अपना निर्यात कर सकते हैं, इन फैसलों से निर्यात बढ़ेगा और मध्य प्रदेश के किसानों को फायदा होगा। इस बार भी सरकार की कृषि नीतियों और प्रदेश के किसानों की मेहनत के बल पर बंपर फसल आ रही है।