Home Blog Page 191

शेयर बाजार में भारी गिरावट

0

शेयर बाजार में शुक्रवार को भारी गिरावट देखी गई। प्री-ओपनिंग में 860 से अधिक लुढ़कने के बाद सुबह 9.40 बजे बीएसई में 743 अंकों की गिरावट रही और यह 58,063 के स्तर पर रहा। वहीं निफ्टी में भी 214 अंकों की गिरावट के साथ 17322 पर ट्रेडिंग हुई। माना जा रहा है कि दक्षिण अफ्रीका में कोरोना महामारी का नया रूप में मिलने के बाद पूरी दुनिया में हड़कंप है और शेयर बाजार की गिरावट उसी का असर है। मेटल और ऑटो सेक्टर सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। केवल डॉ रेड्डीज हरे निशान के साथ ऊपर था, जबकि अन्य 29 स्टॉक लाल रंग में नीचे थे। मारुति सुजुकी इंडिया 2.3% नीचे था, इसके बाद कोटक महिंद्रा बैंक और एचडीएफसी थे।

भारतीय मानक ब्यूरो (बीआइएस) ने देश में खिलौना उद्योग को नियमन के दायरे में लाने के महत्व पर चर्चा की। इसका मकसद देश में बिक रहे खिलौनों की गुणवत्ता सुनिश्चित करना था। एक आधिकारिक बयान में बीआइएस ने कहा कि “आजादी का अमृत महोत्सव” के तहत एक वेबिनार का आयोजन किया गया, जिसमें खिलौनों की गुणवत्ता और परीक्षण सुरक्षा के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।

 

मध्‍य प्रदेश भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आज राजधानी भोपाल में

0

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यसमिति की एक दिवसीय बैठक 26 नवंबर को मिंटो हॉल भोपाल में आयोजित की गई है। बैठक का शुभारंभ वरिष्ठ नेताओं द्वारा सुबह साढ़े दस बजे किया जाएगा। भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की प्रत्यक्ष बैठक लंबे समय बाद हो रही है। इसमें जनजातीय गौरव दिवस और मध्य प्रदेश में हुए रिकार्ड टीकाकरण पर धन्यवाद प्रस्ताव लाए जाएंगे।

उदघाटन सत्र में पार्टी के प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश सह प्रभारी पंकजा मुंडे, केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, प्रहलाद पटेल, फग्गन सिंह कुलस्ते, राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धुर्वे एवं राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष सुधीर गुप्ता उपस्थित रहेंगे।

प्रदेश कार्यसमिति में प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा का अध्यक्षीय उदबोधन प्रात: 11.40 बजे होगा। बैठक में कुशाभाऊ ठाकरे जन्म शताब्दी वर्ष के आगामी कार्यक्रमों को लेकर पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत एवं प्रदेश में होने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रम को लेकर पार्टी के सह संगठन महामंत्री हितानंद सत्र को संबोधित करेंगे। बैठक के प्रारंभ में शोक प्रस्ताव पारित करने के पश्चात पिछली कार्यसमिति बैठक की कार्यवाही का अनुमोदन होगा।

कार्यसमिति बैठक के द्वितीय सत्र में राजनैतिक प्रस्ताव प्रस्तुत होगा, साथ ही टीकाकरण की उपलब्धियों को लेकर टीकाकरण धन्यवाद प्रस्ताव एवं राष्ट्रीय जनजाति गौरव दिवस का प्रस्ताव प्रस्तुत किया जायेगा। 26 नवंबर को संविधान दिवस भी है। अत: संविधान दिवस की चर्चा कार्यसमिति बैठक में होगी। कृषि एवं किसान कल्याण पर भी कार्यसमिति में विस्तार से चर्चा की जायेगी। पार्टी के प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव के संबोधन के पश्चात समापन सत्र को प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान संबोधित करेंगे।

खेल खत्म होने तक भारत का स्कोर 258/4

0

कानपुर : कानपुर टेस्ट मैच की पहली पारी में भारतीय टीम के मध्यक्रम के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने टीम इंडिया के लिए अर्धशतक लगाया और नाबाद 75 रन बल्लेबाजी कर रहे थे। श्रेयस अय्यर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ कानपुर टेस्ट मैच के जरिए अपने टेस्ट डेब्यू किया और इस मैच में उन्हें चौथे स्थान पर यानी विराट कोहली की जगह पर बल्लेबाजी के लिए भेजा गया। टेस्ट में विराट कोहली चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करते हैं और वो इस मैच में नहीं खेल रहे हैं। इतने अहम खिलाड़ी और इतने अहम नंबर पर श्रेयस को जो जिम्मेदारी मिली वो उस पर खरे उतरते नजर आए और टीम की जरूरत के मुताबिक बल्लेबाजी करते हुए 94 गेंदों पर अपने टेस्ट करियर का पहला अर्धशतक पूरा किया।

श्रेयस अय्यर का पहला टेस्ट अर्धशतक
इस टेस्ट मैच में जब श्रेयस का अर्धशतक आया तब टीम की स्थिति ज्यादा अच्छी नहीं थी। टीम के शुरुआती बल्लेबाज मयंक अग्रवाल 13 रन, चेतेश्वर पुजारा 33 रन और कप्तान अजिंक्य रहाणे 35 रन बनाकर आउट हो गए थे। हालांकि ओपनर बल्लेबाज शुभमन गिल ने टीम को संभालने का काम किया और 52 रन की पारी जरूर खेली, लेकिन टीम को इसके बाद पूरी तरह से संभालने का काम अय्यर ने किया और शानदार अर्धशतक जड़ा। भारत की पहली पारी में 145 रन पर चार विकेट गिर गए थे और टीम दवाब में थी क्योंकि एक जरूरी अंतराल पर विकेट गिर रहे थे, लेकिन श्रेयस ने इसके बाद रवींद्र जडेजा के साथ मिलकर टीम को काफी अच्छे तरीके से संभालने का काम किया।

श्रेयस का फर्स्ट क्लास करियर
श्रेयस अय्यर का ये पहला टेस्ट मैच है, लेकिन वो इससे पहले भारत के लिए वनडे व टी20 मुकाबले खेल चुके हैं। श्रेयस का फर्स्ट क्लास क्रिकेट करियर काफी शानदार रहा है और लंबे प्रारूप में उनके पास रन बनाने का शानदार अनुभव है। उन्होंने अपने क्रिकेट करियर में अब तक 54 फर्स्ट क्लास मैचों में 52.18 की औसत से 4592 रन बनाए हैं और इसमें 12 शतक और 23 अर्धशतक शामिल है। फर्स्ट क्लास करियर में अब तक उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 202 रन रहा है।

मुकेश अंबानी फिर बने एशिया के अरबपति नंबर वन, गाैतम अडानी कभी भी हासिल कर सकते हैं ताज

0

एक बार फिर एशिया के सबसे बड़े रईस का ताज मुकेश अंबानी के सिर पर आ गया है। एक दिन पहले ही अडानी समूह के मुखिया गौतम अडानी एशिया के सबसे दौलतमंद अरबपति बने थे। गौतम अडानी को पहली बार ये सफलता मिली थी। हालांकि दोनों के बीच संपत्ति में बहुत ज्यादा अंतर नहीं है। आज दिन में कई बार एशिया के सबसे बड़े अरबपति की पोजीशन में बदलाव देखने को मिल सकता है।

ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स की ताजा लिस्ट के मुताबिक अब रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी 89.7 अरब डॉलर की कुल संपत्ति के साथ एशिया के सबसे बड़े अरबपति हैं, वहीं गरैतम अडानी 89.1 अरब डॉलर की कुल संपत्ति के साथ दूसरे नंबर पर हैं। तीसरे नंबर पर चीन के झोंग शानशान हैं।

किसकी कितनी दौलत: ईटी नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक ग्रुप मार्केट कैप के आधार पर गौतम अडानी ने मुकेश अंबानी को पछाड़ते हुए एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति का खिताब हासिल किया है। आपको यहां बता दें कि मुकेश अंबानी की एक कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज शेयर बाजार में लिस्टेड है। वहीं, गौतम अडानी की कुल छह कंपनियां शेयर बाजार में लिस्टेड हैं।

समंदर की साइलेंट किलर है INS Vela

0

कलावरी क्लास सबमरीन यानी पनडुब्बी INS Vela आज भारतीय नौसेना में शामिल हो गई। कलावरी श्रेणी की चौथी पनडुब्बी INS Vela करीब 221 फीट लंबी, 40 फीट ऊंची और 1565 टन वजनी है। INS Vela में मशीनरी लगाने के लिए करीब 11 किमी पाइप और 60 किमी केबल फिटिंग का काम हुआ है।

– INS Vela पनडुब्बी विशेष स्टील से बनाई गई है और इसकी उच्च तन्यता ताकत है, जो पानी के नीचे गहरे संचालन में सक्षम है। INS Vela की स्टील्थ तकनीक रडार सिस्टम को धोखा देने में सक्षम बनाती है। दुश्मन का राडार इन पनडुब्बी को आसानी से ट्रैक नहीं पाएगा।
– INS Vela पनडुब्बी दुश्मन को देखे बिना अपना काम पूरा कर सकती है। इसके अलावा इसे किसी भी मौसम में बगैर किसी परेशानी के ऑपरेट किया जा सकता है।
– INS वेला दो 1250 kW डीजल इंजन से लैस है और इसमें 360 बैटरी सेल हैं। हर बैटरी सेल का वजन 750 किलो के करीब है। इन बैटरियों के दम पर INS Vela 6500 नॉटिकल मील यानी करीब 12000 किलोमीटर की दूरी तय कर सकती है। INS Vela यह यात्रा सिर्फ 45-50 दिनों पूरी कर सकती है।
– INS Vela पनडुब्बी 350 मीटर तक की गहराई में भी दुश्मन का पता लगाने में सक्षम है। आईएनएस वेला की टॉप स्पीड की बात करें तो यह 22 के नोट हैं।
– INS Vela में पीछे की ओर फ्रांस से उधार ली गई तकनीक के साथ एक चुंबकीय प्रणोदन मोटर भी लगाई गई है। इस चुंबकीय प्रणोदन मोटर की आवाज पनडुब्बी से बाहर नहीं जाती है, इसलिए INS Vela सबमरीन को साइलेंट किलर कजा रहा जा है।
– INS Vela में काफी उन्नत हथियार हैं, जो युद्ध के समय दुश्मनों के आसानी के छक्के छुड़ाने में सक्षम है। INS Vela पर 6 टॉरपीडो ट्यूब बनाए गए हैं, जिनसे टॉरपीडो दागे जाते हैं। इसमें अधिकतम 18 टॉरपीडो ले जाने की क्षमता है। इस पनडुब्बी पर एंटी-शिप मिसाइल SM39 को भी ले जाया जा सकता है। इसके जरिए खदान भी बिछाई जा सकती हैं।
– पनडुब्बी में मौजूद हथियार और सेंसर हाई टेक्नोलॉजी कॉम्बैट मैनेजमेंट सिस्टम से आपस में कनेक्ट रहते हैं। INS Vela अन्य सभी नौसैनिक युद्धपोतों के साथ कम्युनिकेशन आसानी से कर सकता है। गौरतलब है कि इससे पहले स्कॉर्पियन क्लास की 6 पनडुब्बियों में से भारत को 3 पनडुब्बियां आईएनएस कलवरी, खंडेरी और करंज मिल चुकी हैं।
स्वदेशी पनडुब्बी है INS Vela
केंद्र सरकार ने 2005 में फ्रांस की कंपनी मेसर्स नेवल ग्रुप (पहले DCNS) के साथ ट्रांसफर ऑफ टेक्नोलॉजी के तहत एक करार किया था, तब यह करार 3.5 अरब अमेरिकी डॉलर का था। इस सौदे के बाद INS Vela को भारत में बनाया गया है, जो अधिकांश तकनीक स्वदेशी है। INS Vela को ‘मेक इन इंडिया’ अभियान के तहत निर्मित किया गया है।

डिजियाना ग्रुप, कौटिल्य एकेडमी, गुडरिक समूह पर इंदौर आयकर का मप्र सहित चार राज्यों में छापा

0

इंदौर। आयकर विभाग इंदौर की इंवेस्टिगेशन विंग ने मीडिया, खनन, एफएमसीजी और कोचिंग संचालकों के ठिकानों पर छापेमार कार्रवाई की। कर चोरी और आय छुपाने की सूचना के बाद विभाग ने इंदौर केंद्रीत डिजियाना ग्रुप, गुडरिक समूह और कौटिल्य एकेडमी पर एक साथ छापे मारे। इंदौर में कुल 50 जगहों पर जांच चल रही है। शहर और राज्य के बाहर विभाग ने 65 ठिकानों को जांच के दायरे में लिया है।

आयकर विभाग की इंवेस्टिगेशन विंग अलसुबह खनन, शराब, मीडिया के साथ ही एफएमसीजी कारोबार से जुड़े डिजियाना समूह के साथ कोचिंग समूह कौटिल्य एकेडमी और गुडरिक चाय से जुड़े मोहन लुधियानी के ठिकानों पर जांच के लिए पहुंची है। इंदौर इंवेस्टिगेशन विंग ने गोपनीय तरीके से रेड को अंजाम दिया। कार्रवाई के दायरे में कई प्रभावशाली समूह आ रहे हैं इसलिए बाहर के पुलिस बल की मदद कार्रवाई के दौरान ली गई।

पुलिस मुख्यालय भोपाल से 170 से ज्यादा पुलिसकर्मियों का विशेष बल मुहैया करवाया गया है। इंंदौर के साथ ही अन्य शहरों में भी जांच चल रही है। उत्तर प्रदेश, बंगाल और गुजरात में भी इन समूहों से जुड़े दफ्तर और ठिकानों पर टीमें भेजी गई है। विभाग के अधिकारियों ने कार्रवाई को लेकर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया है।

अघोषित आय और कर चोरी का पता लगाने के लिए जांच शुरू की गई है। बीते महीने काम्पटिशन कमीशन आफ इंडिया की इंदौर के शराब सिंडिकेट पर कार्रवाई हुई थी। जांच में ठिकानों से मिले दस्तावेजों के आधार पर अलग-अलग जगहों पर टीम भेजी जा रही थी। खंडवा रोड, पिपल्याहाना, बायपास के साथ भंवरकुंआ और पलासिया क्षेत्र के दफ्तरों पर टीम पहुंची है। भोपाल, उज्जैन और ग्वालियर में भी कुछ ठिकाने जांच के दायरे में है। इंदौर इंवेस्टिगेशन विंग के साथ आयकर के भोपाल व अन्य शहरों के अधिकारियों की टीमें भी जांच में लगाई गई हैं।

मध्य प्रदेश में 1500 मेगावाट के सोलर पार्कों का शिलान्यास

0

शाजापुर। सीएम शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय मंत्री आरके सिंह ने 1500 मेगावाट के आगर, शाजापुर और नीमच सोलर पार्कों का भूमिपूजन एवं ऊर्जा साक्षरता अभियान (ऊषा) का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन कर किया। समारोह में बिजली खरीद और अन्य परियोजना अनुबंध पर हस्ताक्षर एवं दस्तावेज आदान-प्रदान किए गए। इसी समारोह में प्रदेश में उर्जा साक्षरता अभियान की शुरुआत भी अतिथियों द्वारा की गई। केंद्रीय मंत्री आरके सिंह ने कहा कि मध्य प्रदेश आज शिवराज सिंह के नेतृत्व विकास कर रहा है। भाजपा की सरकार ने मध्य प्रदेश के साथ देश में भी ऊर्जा के क्षेत्र मे उन्नति की है। पूरे भारत में 7 वर्ष में 1 लाख 58 हजार मेगावाट बढ़ाया है। हमारी सरकार द्वारा पूरे देश 1 लाख 59 हजार ग्रिड बनाया है। ऊर्जा को देश के हर कोने में पहुच रही है। 987 दिन में हमने हर जिले, गांव में बिजली पहुंचा दी है। बिजली के दाम लगातार कम हो रहा है। सौर ऊर्जा शून्य प्रदूषण वाली ऊर्जा है। 150 लाख मेगावाट रिन्यूअल एनर्जी का कार्य देश में लग चुका है। भाजपा की सरकार में देश अग्रणी है।

फालतू बिजली ना जले इसका इंतजाम करो

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कार्यक्रम में संबोधित करते हुए कहा कि 2030 तक भारत 50% बिजली नवकरणीय ऊर्जा के माध्यम से बनाएगा। 21 हजार करोड़ रुपये से लोगों को प्रदेश में सस्ती बिजली दी जा रही है। सीएम ने ऊर्जा साक्षरता अभियान को लेकर अनावश्यक रूप से बिजली का उपयोग नहीं करने के लिए सलाह दी। जितनी जरूरी हो उतनी बिजली जलाएं लेकिन फालतू बिजली ना जले इसका इंतजाम करो। मैं खुद सीएम हाउस में एक भी बल्ब फालतू नहीं चलने देता कई बार मैं खुद बिजली का बल्ब बुझाता हूं। जहां पर आकर्षक रोशनी हो वहां भी बिजली का उपयोग करने से बचे। ऐसा करने से हम प्रदेश में 10-11 या 5-7 हजार करोड़ रुपये बचा सकते हैं। उन्होंने एलइडी बल्ब उपयोग करने की सलाह दी। सीएम ने कहा कि मैं खुद भी बिजली बचाऊंगा और आप सब से भी अपील करता हूं कि बिजली बचाएं और बिजली बचाने का संकल्प लें।

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि लाडली बेटी कालेज में एडमिशन लेगी तो 25 हजार अतिरिक्त दिया जाएगा। मध्य प्रदेश में नवाचार किया गया है बेटियों के नाम से प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिलेगा। कोरोना काल के सारे प्रतिबंध हटाया गया है पर दोनों डोज लगाना अनिवार्य है। यह टीका नहीं है जिंदगी का डोज है हमें लगवाने में कोई समस्या नहीं होना चाहिए। एक जमाना था जब बिजली आती कम, जाती ज्यादा थी। उस समय में नारा लगता था जब तक रहेगा दिग्गी जलती रहेगी डिब्बी। 22हजार मेगा वाट की उपलब्धता हमने मध्य प्रदेश की धरती पर बनाकर दिखाइ है। कोयले, हवा, पानी के बाद अब सूर्य से भी बिजली बनेगी। कोयले से बिजली बनाने से पर्यावरण प्रदूषण होता है। आने वाली पीढ़ियों के लिए धरती सुरक्षित रहे इसलिए सौर ऊर्जा आवश्यक है।

पहले बिजली महंगी हुआ करती थी कोयले से भी कम दामो में सौर ऊर्जा बनती है। दिल्ली की मेट्रो बिजली हम मध्य प्रदेश से भिजवा रहे हैं। 5300 मेगावाट बिजली वर्तमान में बना रहे हैं। ओंकारेश्वर बांध के पानी पर सोलर प्लांट बिछाकर हम बिजली बनाएगे। छतरपुर जिले में ऐसी तकनीक से बिजली बनाएंगे जो स्टोर भी हो सके। देश 2030 तक सोर ऊर्जा से 50 प्रतिशत ऊर्जा देगा। 2030 तक भारत कार्बन उत्सर्जन 45 प्रतिशत की कमी लाएगा।

21 हजार करोड़ बिजली पर शासन खर्च करती है। अनावश्यक बिजली को बंद किया जाता है। 21 हजार करोड़ जो राशन खर्च करती है वो आम लोगो का ही पैसा जाता है। फालतू बिजली जलाना बंद करें इसे आदत में लाएं। ऊर्जा साक्षारता अभियान आज से हम प्रारंभ कर रहे है(उषा) में खुद भी बिजली बचाएगा ओर आप भी बचाएंगे आज से संकल्प। गरीबो को मार्च 2022 तक मुफ्त राशन मिलेगा।

सीएम शिवराज और केंद्रीय मंत्री की सुरक्षा में बड़ी चूक

हेलीपैड पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री आरके सिंह की सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया है। मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री के आगमन के दौरान सुरक्षा के लिये लगाए गए बेरिकेड्स गिर गए। जिससे यहां अव्यबस्था की स्थिति बनी। बेरिकेड्स गिरने से हेलीपैड में प्रवेश करने वाले लोगों की चैकिंग के लिए लगाया गया। डीएफएमडी (चेकिंग द्वार) भी गिर गया था। ऐसे में कई लोग बिना चेकिंग के ही हेलीपैड के अंदर घुस गए। मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री के हेलीपेड से रवाना होने के बाद यहां तैनात सुरक्षा बलों ने गिरे हुए बेरिकेड्स दोबारा सही खड़े किए और डीएफएमडी गेट भी खड़ा किया।

ग्वालियर में प्रांतीय संघसंचालक ने कहा-जीवन के संस्कारों में संगीत का विशेष महत्व, घाेष वादकाें का पथ संचलन कल निकलेगा

0

ग्वालियर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मध्यभारत प्रांत के चार दिवसीय घोष शिविर स्वर साधक संगम का शुभारंभ सरस्वती शिशु मंदिर केदारधाम परिसर शिवपुरी लिंक राेड पर हुआ। इस दाैरान ऐतिहासिक प्रदर्शनी का उद्घाटन भी हुआ। इस अवसर पर मध्य भारत प्रांत के संघसंचालक अशोक पांडे, प्रांत सहकार्यवाहक हेमंत सेठिया व प्रांत प्रचार प्रमुख ओमप्रकाश सिसौदिया ने पत्रकारों से चर्चा में कहा कि जीवन के संस्कारों में संगीत का विशेष महत्व है। आरएसएस ने इसे संगठन गढ़ने का मूलमंत्र माना है। स्वयं सेवकों के कदम से कदम मिलाकर चलने की प्रेरणा घोष द्वारा दी जाती है। 26 नवंबर काे शिविर के घोष वादकों का पथ संचलन शहर में होगा। पथ संचलन रानी लक्ष्मीबाई की समाधि से प्रारंभ होकर जीवायएमसी मैदान में समाप्त होगा। घोष शिविर में 28 नवंबर को सरसंघसंचालक डा. मोहन भागवत का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।

प्रांत संघसंचालक अशोक पांडे ने बताया कि संघ में घोष की यात्रा 1927 से प्रारंभ हुई। शुरुआत में शंख, बंसी और आनक जैसे मूल वाद्यों पर वादन शुरू हुआ। संघ के स्वयंसेवकों द्वारा अपने अथक प्रयासों से शास्त्रीय रागों के आधार पर रचनाओं का निमार्ण किया गया आज लगभग साठ से अधिक रचनाओं का वादन संघ में हो रहा है। उन्होंने बताया कि 1982 के एशियार्ड खेलों में शिवराज भूप रचना का वादन हुआ था। जिसका निर्माण संघ के कार्यकर्ताओं ने किया है। मध्यभारत प्रांत में घोष का इतिहास बहुत पुराना है। वर्तमान में अनेक कार्यकर्ता घोष के विविध वाद्यों का वादन कुशलतापूर्वक कर रहे हैं। मध्यभारत प्रांत में घोष के अच्छे वादक तैयार हों, इस निमित्त से स्वर साधक संगम घोष शिविर यहां आयोजित किया गया है।

डा मोहन भागवत का मार्गदर्शन शनिवार कोः 28 नवंबर को शिविर स्थल केदारधाम में प्रात्यक्षिक शाम 4.30 बजे होगा, जिसमें घोष वादकों द्वारा व्यूह रचनाओं के माध्यम से उत्कृष्ठ वादन किया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में सरसंघचालक डा मोहन भागवत का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत की सुरक्षा में ग्वालियर पुलिस के जवान व राजपत्रित अफसर तैनात रहेंगे। साथ ही एसपी अमित सांघी ने पीएचक्यू भोपाल से दो एसएएफ की कंपनियों की मांग की है। यह दो कंपनियां गुरुवार शाम तक ग्वालियर पहुंच जाएंगी। एसपी का कहना है कि संघ प्रमुख जहां ठहरेंगे, वहां पर राजपत्रित अधिकारी की ड्यूटी लगाई गई है। शहर की सुरक्षा व्यवस्था चौकन्नी कर दी गई है। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। संघ प्रमुख का जहां-जहां पर आना जाना रहेगा, वहां पर राजपत्रित अधिकारी तैनात किए जाएंगे।

प्रदर्शनी में चार श्रेणियांः ऐतिहासिक प्रदर्शनी में चार श्रेणियां होंगी, जिसमें परम्परागत एवं प्राचीन वाद्य यंत्रों का प्रत्यक्ष रूप से प्रदर्शन किया गया। इस ऐतिहासिक प्रदर्शनी में घोष की इतिहास यात्रा को एलईडी के माध्यम से डिजिटल प्रदर्शन भी किया गया। यह प्रदर्शनी 28 नवंबर तक चलेगी, जो आमजन के लिए खुली रहेगी। चार दिन तक चलने वाले इस शिविर का समापन 28 नवंबर को होगा।

PM मोदी ने किया Jewar Airport शिलान्यास

0

लखनऊ । प्रधानमंत्री मोदी उत्तर प्रदेश के पांचवें और दुनिया के चौथे सबसे बड़े अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे जेवर एयरपोर्ट का शिलान्यास करने के लिए नोएडा में शिलान्यास कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गए हैं। अब से कुछ देर बाद प्रधानमंत्री जेवर एयरपोर्ट का शिलान्यास करेंगे। इस दौरान उनके साथ राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौज़ूद है।

सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट वाला राज्य होगा उत्तर प्रदेश
जेवर एयरपोर्ट के तैयार होने के साथ ही उत्तर प्रदेश देश में सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट वाला राज्य बन जाएगा। फिलहाल तमिलनाडु और केरल ही 4-4 अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे हैं। उत्तर प्रदेश में साल 2012 तक सिर्फ दो अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे थे, लेकिन इसी साल 20 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुशीनगर में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा शुरू का उद्घाटन किया, फिर उसके बाद अयोध्या में भी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा तैयार हो रहा है। जेवर एयर पोर्ट के बारे में बताया जा रहा है कि यह दुनिया का चौथा सबसे बड़ा एयरपोर्ट होगा।
29 हजार 650 करोड़ रुपए की लागत से तैयार
Noida International Airport के निर्माण का कार्य यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) को सौंपा गया है। साथ ही इसे विकसित करने की जिम्मेदारी ज्यूरिख एयरपोर्ट इंटरनेशनल को दी गई है। उत्तर प्रदेश सरकार ने फरवरी 2021 में इस एयरपोर्ट के निर्माण के लिए 2,000 करोड़ रुपए के बजट का ऐलान किया था। जबकि इस एयरपोर्ट को तैयार होने में करीब 29 हजार 650 करोड़ रुपए की लागत आएगी।
एक साथ उड़ान भर सकेंगे 178 विमान
जेवर एयरपोर्ट का निर्माण 5,845 हेक्टेयर जमीन पर हो रहा है। इस एयरपोर्ट की विशेषता यह है कि यहां के एक साथ करीब 178 विमान उड़ान भर सकेंगे। जेवर एयरपोर्ट के लिए पहले चरण में 1334 हेक्टेयर जमीन पर निर्माण कार्य होगा। एयरपोर्ट का निर्माण कार्य चार चरणों में पूरा होगा।
जेवर एयरपोर्ट पर होंगे 5 रनवे
जेवर एयरपोर्ट पर कुल 5 रनवे विकसित किए जाएंगे। शुरुआत में इस एयरपोर्ट से हर साल लगभग 1 करोड़ 20 लाख यात्री हवाई उड़ान भरेंगे। ऐसा अनुमान जताया गया है कि पहले ही साल यहां करीब 40 लाख यात्रियों की आवाजाही हो सकती है। जेवर एयरपोर्ट के सितंबर 2024 में शुरू होने की संभावना जताई जा रही है। दिल्‍ली के इंदिरा गांधी अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा से जेवर एयरपोर्ट की दूरी करीब 70 किलोमीटर है। ऐसे में दिल्‍ली एयरपोर्ट के एयर ट्रैफिक को कम करने के लिए जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट (NIA) काफी मददगार साबित हो सकता है।
जेवर एयरपोर्ट बनने के बाद उत्तर प्रदेश में बढ़ेगा निवेश
उत्तर प्रदेश मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने दावा किया है कि पहले चरण में लगभग 10,000 करोड़ रुपए का निवेश आने की संभावना है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कहना है कि जेवर एयरपोर्ट बनने से नोएडा तथा ग्रेटर नोएडा समेत पूरे जिले में करीब 34 से 35 हजार करोड़ रुपए का निवेश होने से रोजगार मिलने की उम्मीद बढ़ जाएगी। इन जिलों में नौकरियों के बंपर अवसर मिलेंगे।

संस्कृति विभाग ने दो साल के सम्मान घोषित किए

0

Bhopal : मध्यप्रदेश के संस्कृति विभाग ने आज प्रतिष्ठित सम्मानों की घोषणा की। बहुआयामी विधाओं के क्षेत्र में 23 राष्ट्रीय एवं राज्य सम्मानों की घोषणा की गई। सबसे प्रतिष्ठित 3 लाख का राष्ट्रीय कबीर सम्मान भोपाल के डा विनय राजाराम और मनोज श्रीवास्तव को दिया गया। जबकि, 2 लाख का शरद जोशी सम्मान भोपाल के विजय मनोहर तिवारी और हरदा के कैलाश मंडलेकर को दिए जाने की घोषणा की गई। 2 लाख का किशोर कुमार सम्मान मुंबई मिश्रा और अमिताभ भट्टाचार्य को दिया गया। इस बार 2 लाख का लता मंगेशकर सम्मान गायक शैलेन्द्र सिंह और संगीतकार आनंद-मिलिंद को दिया गया है।      

मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति विभाग ने अपनी विज्ञप्ति में बताया कि ये सम्मान साहित्य, संस्कृति, सिनेमा, सामाजिक समरसता, सद्भाव आदि बहुआयामी क्षेत्रों में उत्कृष्टता, सृजनात्मकता और बहु लेखनी योगदान को समाहित करने के लिए देशभर में अग्रणी और प्रतिष्ठित है। मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति विभाग द्वारा इन्हीं उद्देश्यों की पूर्ति के लिए विभिन्न राष्ट्रीय एवं राज्य सम्मान स्थापित किए हैं। वर्ष 2019 तथा वर्ष 2020 के लिए निम्नलिखित सम्मानों की बैठक गत दिनों भोपाल सहित मुंबई और दिल्ली में आयोजित की गई थी। चयन समिति ने उत्कृष्टता के आधार पर संस्थाओं, कलाकारों, लेखकों और साहित्यकारों का चयन किया है। चयन समिति ने सर्वसम्मत निर्णय प्रदान किया है।