Home Blog Page 79

पूर्व विदेश मंत्री स्व. श्रीमती सुषमा स्वराज की पुण्य-तिथि पर मुख्यमंत्री चौहान ने किया नमन

0

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व विदेश मंत्री स्व. श्रीमती सुषमा स्वराज की तीसरी पुण्य-तिथि पर मुख्यमंत्री निवास सभाकक्ष में उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर नमन किया।
मुख्यमंत्री चौहान ने स्व. श्रीमती सुषमा जी द्वारा विदेश मंत्री, दिल्ली की मुख्यमंत्री, सांसद और अन्य दायित्वों का निर्वहन करते हुए उनके महत्वपूर्ण योगदान का स्मरण भी किया।

इन 3 कंपनी के शेयरों में पैसे लगाने वाले बन गए करोड़पति

0

शेयर मार्केट में पैसे लगाकर निवेशक करोड़पति भी बन सकते हैं। बर्शतें उनमें धैर्य होना चाहिए। शेयर बाजार के लिए ‘पैसा लगाओ, होल्ड करो और फिर भूल जाओ..” बहुत काम की स्ट्रैटेजी है, जिसे वारेन बफेट से लेकर तमाम दिग्गज मानते हैं। आज हम आपको ऐसे ही तीन क्वालिटी शेयरों के बारे में बता रहे हैं जिसने लंबी अवधि में अपने निवेशकों को मालामाल करने का काम किया है। ये तीन शेयर हैं- गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स (Godrej Consumer Products), त्रिवेणी इंजीनियरिंग एंड इंडस्ट्रीज (Triveni Engineering & Industries) और ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (Transport Corporation of India)।
1 लाख का निवेश बन गया 2 करोड़ रुपये
गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स के शेयरों की कीमत 22 जून, 2001 को 4.10 से बढ़कर आज दोपहर 5 अगस्त 2022 को 3:30 बजे ₹874.00 हो गई है। यानी इस दौरान इसने 21,217.07 प्रतिशत का मल्टीबैगर रिटर्न है।
वहीं, त्रिवेणी इंजीनियरिंग एंड इंडस्ट्रीज के शेयरों की कीमत 5 जुलाई, 2002 को 0.73 से बढ़कर 5 अगस्त, 2022 को ₹226 हो गई। इस दौरान त्रिवेणी इंजीनियरिंग एंड इंडस्ट्रीज के शेयर ने अपने शेयरधारकों को करीब 30,858.90% का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है।
इसी तरफ, ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के शेयरों का प्राइस 24 जनवरी, 2002 को ₹2.50 था जो अब 5 अगस्त, 2022 को बढ़कर ₹725.00 का हो गया। इस दौरान इस शेयर ने लगभग 28,900.00 प्रतिशत का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। यानी 20 साल पहले इनमें से किसी भी क्वालिटी स्टॉक में किए गए ₹1 लाख के निवेश आज 2 करोड़ से ज्यादा होता।

साक्षी मलिक के बाद बजरंग पूनिया ने भी जीता स्वर्ण पदक

0

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत अब तक 23 पदक जीत चुका है। इसमें आठ स्वर्ण, आठ रजत और सात कांस्य पदक शामिल हैं। आठवें दिन पहलवान बजरंग पूनिया और साक्षी मलिक ने स्वर्ण जीता। वहीं, अंशु मलिक ने रजत पदक जीता। भाविना ने भी पैरा टेबल टेनिस के फाइनल में जगह बना ली है और पदक पक्का कर लिया है।
भारत के पदक विजेता
8 स्वर्णः मीराबाई चानू, जेरेमी लालरिनुंगा, अंचिता शेउली, महिला लॉन बॉल टीम, टेबल टेनिस पुरुष टीम, सुधीर (पावर लिफ्टिंग), बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक
8 रजतः संकेत सरगरी, बिंदियारानी देवी, सुशीला देवी, विकास ठाकुर, भारतीय बैडमिंटन टीम, तूलिका मान, मुरली श्रीशंकर, अंशु मलिक
7 कांस्यः गुरुराजा पुजारी, विजय कुमार यादव, हरजिंदर कौर, लवप्रीत सिंह, सौरव घोषाल, गुरदीप सिंह, तेजस्विन शंकर

नेपाल के पूर्व उप प्रधानमंत्री श्री निधि से मुख्यमंत्री चौहान ने भेंट की

0

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से आज मंत्रालय में नेपाली कांग्रेस के केंद्रीय सदस्य एवं पूर्व उप प्रधानमंत्री और पूर्व गृह मंत्री विमलेंद्र निधि ने सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री चौहान ने श्री निधि को स्मृति-चिन्ह भेंट किया। उनकी धर्मपत्नी भी मौजूद थी।

आजादी के अमृत महोत्सव में सभी प्रदेशवासी हों शामिल– मुख्यमंत्री चौहान

0

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि आजादी के 75 साल का उत्सव प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबके प्रयास के मूल मंत्र के साथ समारोहपूर्वक मनाया जाए। आजादी के अमृत महोत्सव में सभी प्रदेशवासी शामिल हों। जिले से लेकर पंचायत और वार्ड स्तर तक 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में जनता की भागीदारी सुनिश्चित की जाए। मुख्यमंत्री चौहान निवास कार्यालय में आजादी के अमृत महोत्सव में संचालित गतिविधियों की समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे।
बैठक में बताया गया कि प्रदेश में आजादी के अमृत महोत्सव के लिए कैलेण्डर तैयार कर कार्यक्रमों की श्रंखला 12 मार्च 2021 से आरंभ की गईं। इसी दिन प्रदेश में 407 नगरीय निकाय और 23 पुरातत्व स्थल पर अमृत महोत्सव से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों की एक साथ शुरूआत हुई और अब तक 2800 से अधिक गतिविधियाँ की जा चुकी हैं।
प्रमुख सचिव संस्कृति ने बताया कि प्रदेश के ज्ञात, अज्ञात क्रांतिकारियों, शहीदों, रणबांकुरों, वीरांगनाओं तथा जन-नायकों के आजादी में योगदान और उनकी वीरता से जुड़ी जानकारियों से नई पीढ़ी को अवगत कराने के लिए ऑफलाइन तथा ऑनलाइन गतिविधियाँ और कार्यक्रम संचालित किए गए। रानी अवंतीबाई, रानी दुर्गावती, रानी लक्ष्मीबाई, तात्या टोपे, अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद, शंकरशाह-रघुनाथ शाह और राजा सरयू प्रसाद सहित अनेक जन-नायकों की जयंती और बलिदान दिवस पर व्याख्यान, शोध संगोष्ठी, चित्रांकन कार्यशाला और फिल्म-निर्माण जैसी गतिविधियाँ संचालित की गईं। इसी क्रम में गांधी जयंती पर महात्मा गांधी सम्मान और राम-रहीम भजन संध्या और आदि विद्रोही नाट्य समारोह हुये।
सेना के सहयोग से मध्यप्रदेश पुलिस और एनसीसी कैडेट्स के साथ भोपाल में पहली बार देश-भक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रम हुए। उच्च शिक्षा विभाग द्वारा “एक भारत-श्रेष्ठ भारत” पर केन्द्रित संगोष्ठियाँ और प्रतियोगिताएँ की गई। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव की गतिविधियों पर केन्द्रित लघु फिल्म का प्रदर्शन किया गया।

शनि दोषों से मुक्ति के लिए सावन में करें खास उपाय

0

इस समय सावन का पावन माह चल रहा है। कल सावन का अंतिम शनिवार है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शनिवार का दिन शनिदेव को समर्पित होता है। शनिदेव को ज्योतिष में पापी और क्रूर ग्रह कहा जाता है। शनि के अशुभ प्रभावों से हर कोई भयभीत रहता है। शनि के अशुभ होने पर व्यक्ति को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। भगवान शिव की अराधना करने से शनि दोषों से मुक्ति मिल जाती है। शिवलिंग पर कुछ चीजें अर्पित करने से शिवजी की विशेष कृपा प्राप्त होती है।
जल
दूध
चीनी
केसर
इत्र
दही
देसी घी
चंदन
शहद
भांग

उर्फी जावेद ने येलो ड्रेस में ढाया कहर

0

उर्फी जावेद (Uorfi Javed) जब भी घर से निकलती हैं तो चर्चा में आ जाती हैं। उर्फी जावेद के फोटोज वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होते हैं। उर्फी का फैशन सेंस खूब खबरों में रहता है और कभी वो इसके लिए तारीफें लूटती हैं तो कभी ट्रोल होती हैं। इस बीच उर्फी जावेद एक बार फिर खबरों में आ गई हैं। उर्फी जावेद का लेटेस्ट लुक तेजी से वायरल हो रहा है और फैन्स खूब रिएक्ट कर रहे हैं।
उर्फी की फैन्स कर रहे तारीफ
उर्फी जावेद एक बार फिर अपने अनोखे ड्रेसिंग सेंस से खलबली मचा दिया है। उर्फी जावेद पीले कलर की ड्रेस में लोगों के सामने आई हैं। उर्फी जावेद के इस लेटेस्ट लुक पर तो मिक्स रिएक्शन आरहे हैं, लेकिन एक्ट्रेस की सोशल मीडिया यूजर्स तारीफ कर रहे हैं। दरअसल विरल के वीडियो में उर्फी सभी पैपराजी के लिए बर्गर लाती और देती दिख रही हैं। इस वजह से फैन्स उनकी तारीफ कर रहे हैं कि वो हमेशा ही सभी का ख्याल रखती हैं और सभी से बहुत प्यार से पेश आती हैं।
टॉपलेस हो चुकी हैं उर्फी
बता दें कि उर्फी जावेद ने इससे पहले अपने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। इन तस्वीरों में उर्फी ने सिर्फ जींस पहनी हुई थी, जबकि शरीर के ऊपरी हिस्से को उन्होंने अपने लंबे बालों से ढका हुआ था। बीते दिन 4 अगस्त को उर्फी ने ये तस्वीरें शेयर की थीं, जो तेजी से वायरल हुई थीं। उर्फी जावेद के फोटोज तेजी से वायरल हुए थे और सोशल मीडिया यूजर्स के मिक्स रिएक्शन मिले थे।
नकली हैं उर्फी जावेद के दांत
याद दिला दें कि हाल ही में सोशल मीडिया पर इंस्टैंटबॉलीवुड ने एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में रिपोर्टर उर्फी जावेद से बारिश के मौसम में खाने-पीने की बात कर रहा था। इस पर उर्फी ने खुलासा किया कि उनके दांत नकली हैं। उर्फी से बारिश में भुट्टे खाने को कहा गया तो बातचीत में एक्ट्रेस कहती हैं, ‘अगर मैं भुट्टे खाऊंगी तो मेरे सारे दांत टूट जाएंगे क्योंकि सारे नकली हैं।’ वहीं इसके बाद उर्फी ने कहा कि उन्हें खाने का काफी शौक है और वो अक्सर कुछ ना कुछ… कभी भजिये तो कभी कुछ और तल-तल कर खाती रहती हैं।
उर्फी इंस्टा पर बिखेरती हैं जलवा
उर्फी जावेद ने बीते कुछ वक्त में अपने लिए एक अलग ही पहचान बना ली है। उर्फी अपने फैशन सेंस को लेकर खूब खबरों में रहती हैं। उर्फी अपने फैशन सेंस के चलते अपने कपड़ों के लिए कभी वाहवाही लूटती हैं तो कभी ट्रोल होती हैं। उर्फी के फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होते हैं। उर्फी इंस्टाग्राम पर अभी तक 2114 पोस्ट कर चुकी हैं, और उन्हें 3.4 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। उर्फी जावेद खुद 372 लोगों को फॉलो करती हैं।

 

भगवान शिव की कृपा हथेली में त्रिशूल, चंद्र व डमरू वालों पर अधिक रहती है

0

फिलहाल सावन का महीना चल रहा है और सावन माह को भगवान शिव का महीना माना जाता है। ऐसे में यदि आप भी हस्तरेखा ज्योतिष में यकीन करते हैं तो हम आपको हथेली की ऐसी रेखाओं के बारे में बताएंगे, जिससे आप पता कर सकते हैं कि आप पर भगवान भोलेनाथ की कृपा है या नहीं। हस्त रेखा ज्योतिष के मुताबिक हथेली पर कुछ रेखाएं या निशान होने से व्यक्ति बहुत भाग्यशाली होता है और जीवन में सफलता और नए लक्ष्य प्राप्त करता है।
हथेली में चेक करें त्रिशूल का प्रतीक
ज्योतिष के मुताबिक जिस व्यक्ति की हथेली पर त्रिशूल की आकृति बनी होती है, उसके ऊपर भगवान शिव की हमेशा कृपा बनी रहती है। त्रिशूल को भगवान शिव का प्रिय अस्त्र माना जाता है। यदि आपकी हथेली में त्रिशूल का निशान है तो तो भाग्य हमेशा आपका साथ देगा।
हथेली पर आधा चांद का निशान
हस्तरेखा ज्योतिष के मुताबिक जिन लोगों की हथेली पर अर्धचंद्र का निशान बना होता है, ऐसे लोगों पर भी शिव भगवान की कृपा रहती है। चंद्रमा महादेव के मस्तक पर विराजमान है, इसलिए यदि आपकी हथेली में भी चांद का निशान है तो शुभ फल की प्राप्ति होगी। ऐसे लोगों का मन शांत मुद्रा में रहता है।
हथेली में डमरू का निशान बदल देगा भाग्य
यदि आपकी हथेली पर डमरू जैसा चिन्ह दिखाई देता है तो ऐसे लोगों पर भी भगवान शिव की कृपा रहती है। जो व्यक्ति अपनी हथेली पर इस निशान को देखता है, उस पर मुसीबतों का खतरा कम हो जाता है। साथ ही उसे आर्थिक रूप में भी समृद्ध रहता है, उसे जीवन में कभी तंगी का सामना नहीं करना पड़ता है। इसके अलावा हाथ पर झंडे की आकृति होना भी जातक के लिए़ बहुत फायदेमंद होता है। यह चिन्ह शनि देव का प्रतीक है। इसलिए इसे प्रगति और प्रसिद्धि का प्रतीक भी माना जाता है।

छत्तीसगढ के राज्यपाल उइके और सीएम बघेल पीएम मोदी की बैठक में शामिल होंगे

0

रायपुर। आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की बैठक में राज्यपाल अनुसुईया उइके और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शामिल होंगे। पीएम मोदी छह अगस्त को सभी राज्यों के राज्यपाल और मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करेंगे।
यह बैठक राष्ट्रपति भवन के सांस्कृतिक केंद्र में शनिवार को शाम 4.30 बजे होगी। इसमें आजादी के अमृत महोत्सव से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी। बैठक में शामिल होने के लिए राज्यपाल उइके और मुख्यमंत्री बघेल शुक्रवार को दिल्ली रवाना होंगे।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सात अगस्त को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से भी मुलाकात करेंगे। राष्ट्रपति निर्वाचित होने के बाद मुर्मु से मुख्यमंत्री की पहली मुलाकात होगी। इसके साथ ही मुख्यमंत्री बघेल नीति आयोग की बैठक में भी शामिल होंगे।
तीन दिवसीय प्रवास पर मुख्यमंत्री शुक्रवार दोपहर को रवाना होंगे। मुख्यमंत्री को कांग्रेस के केंद्रीय संगठन ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। मुख्यमंत्री दिल्ली से हिमाचल प्रदेश के शिमला के लिए रवाना होंगे।
शिमला में कांग्रेस विधायकों और वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ चुनावी रणनीति को लेकर मंथन करेंगे। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री बघेल 22 अगस्त को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की मध्य क्षेत्र अंतरराज्यीय परिषद की बैठक में शामिल होने के लिए भोपाल भी जाएंगे। मुख्यमंत्री पद की कमान संभालने के बाद बघेल पहली बार भोपाल जाएंगे। मध्य क्षेत्र अंतरराज्यीय परिषद की यह दूसरी बैठक है। इससे पहले वर्ष 2019 मंो यह बैठक रायपुर में हुई थी।
गुजरात में छत्तीसगढ़ के पांच मंत्रियों को चुनावी जिम्मेदारी
गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के केंद्रीय संगठन ने मंत्री टीएस सिंहदेव को सहप्रभारी नियुक्त किया है। इसके साथ ही चार मंत्री डा शिव डहरिया, प्रेमसाय सिंह टेकाम, अमरजीत भगत और उमेश पटेल को अलग-अलग लोकसभा क्षेत्र की जिम्मेदारी दी गई है। प्रदेश के पांचों मंत्रियों ने गुरूवार को अहमदाबाद में कांग्रेस पदाधिकारियों और विधायकों की बैठक ली। बैठक में मंत्री सिंहदेव ने चुनावी टिप्स दिए। वहीं, मंत्रियों ने भी अपनी बात रखी।

महंगाई के मुद्दे पर विरोध.प्रदर्शन में राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा को पुलिस ने हिरासत में लिया

0

नई दिल्ली ! नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ हुई कार्रवाई से तिलमिलाई कांग्रेस आज महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन कर रही है। दिल्ली में जुटे पार्टी के बड़े नेताओं ने मार्च निकाला। पुलिस ने रोका तो गिरफ्तारी दी। राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा समेत 64 बड़े नेता हिरासत में लिए गए। सभी नेताओं को न्यू पुलिस लाइन किंग्सवे कैंप थाने में रोक कर रखा गया है। प्रियंका वाड्रा भी एक्शन में नजर आई। पहले उन्होंने बैरिकेट लांघा। इसके बाद पुलिस ने खींचकर गाड़ी में बैठाया। प्रदर्शन के दौरान पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जोरदार हमला किया। उन्होंने कहा, उनके लिए मंहगाई नहीं है क्योंकि पीएम मोदी ने पूरे देश की संपत्ति अपने दोस्तों को दे दी है। 2-4 लोग रईस हो गए हैं, लेकिन आम जनता तरस रही है। उनको महंगाई इसलिए नहीं दिखती क्योंकि उनके पास पैसा ही पैसा है।
इससे पहले दिल्ली में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी ने कहा कि देश में लोकतंत्र खत्म हो चुका है। रोज लोकतंत्र की हत्या हो रही है। हम महंगाई और बेरोजगारी जैसे आम जनता के मुद्दे उठाना चाहते हैं, लेकिन सरकार हमें दबा रही है। गिरफ्तार कर रही है। बकौल राहुल गांधी, कांग्रेस ने 70 साल में जो बनाया था उसे 8 साल में मोदी सरकार ने ख़त्म कर दिया है। देश में लोकतंत्र की हत्या हो रही है और सब तमाशा देख रहे है हैं।
राहुल गांधी के आरोपों का जवाब देने के लिए भाजपा ने तत्काल प्रेस कॉन्फ्रेंस की। पूर्व कानून मंत्री और वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि राहुल गांधी को लोकतंत्र की चिंता सता रही है, जिनकी दादी ने देश में इमरेंजसी लगाई थी। कांग्रेस के राज में देश ने लोकतंत्र की हत्या देखी है। कांग्रेस के राज में भ्रष्टाचार हावी था।