Home Blog Page 159

कांग्रेस की पोस्टर गर्ल प्रियंका मौर्य भाजपा में शामिल, MLA अदिति सिंह भी कांग्रेस से इस्तीफा

0

उत्तर प्रदेश:  उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तारीखें जैसे जैसे नजदीक आ रही है, वैसे सियासी दलों के तरकश से एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप के कई तीर छोड़े जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर नेताओं की दलबदली भी लगातार जारी है। उत्तर प्रदेश में रायबरेली सदर विधानसभा सीट से विधायक अदिति सिंह ने गुरुवार को कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया। हालांकि इससे पहले वह भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो चुकी हैं, लेकिन अभी तक कांग्रेस से इस्तीफा नहीं दिया था, लेकिन आज उन्होंने कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया है। अदिति सिंह ने अपने इस्तीफे को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र भेजा है। अदिति सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से उनका इस्तीफा स्वीकार करने का अनुरोध किया है। अदिति सिंह ने साल 2017 में मोदी लहर के बाद भी रायबरेली सदर सीट पर कांग्रेस के टिकट पर जीत हासिल की थी।

कांग्रेस की पोस्टर गर्ल प्रियंका मौर्य भाजपा में शामिल

इस बीच उत्तर प्रदेश में ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं‘ चुनावी कैंपेन चलाने वाली कांग्रेस पार्टी को भाजपा ने करारा झटका दिया है। कांग्रेस की ‘पोस्टर गर्ल’ प्रियंका मौर्य को लेकर जानकारी सामने आई है कि टिकट नहीं मिलने से नाराज होकर अब वह भाजपा में शामिल हो गई है।

टिकट वितरण में धांधली का आरोप

कांग्रेस से टिकट न मिलने से प्रियंका मौर्य काफी नाराज थी। प्रियंका मौर्य ने कांग्रेस पर आरोप लगाया था कि टिकट वितरण की प्रक्रिया में बड़े पैमाने पर धांधली की गई है। गौरतलब है कि प्रियंका वाड्रा ने ‘आई कैन फाइट अ गर्ल’ कैंपेन की शुरुआत उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर की थी। इस कैंपेन के लिए कांग्रेस पार्टी ने चुनावों के मद्देनजर प्रियंका मौर्य ‘पोस्टर गर्ल’ बनाया था। लेकिन पोस्टर गर्ल को ही टिकट नहीं देकर पार्टी नए विवाद में फंस गई है।

प्रियंका का आरोप, मेरे नाम व चेहरे का किया इस्तेमाल

उत्तर प्रदेश में महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष प्रियंका मौर्य ने कहा कि कांग्रेस ने मेरे चेहरे, मेरे नाम और मेरे एक मिलियन सोशल मीडिया फॉलोअर्स का इस्तेमाल प्रचार के लिए किया, लेकिन जब टिकट देने की बात आई तो पार्टी ने किनारा कर लिया। यह अन्याय है। प्रियंका ने कहा कि मुझे टिकट नहीं मिला क्योंकि मैं एक ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग) की लड़की हूं और प्रियंका गांधी के सचिव संदीप सिंह को रिश्वत नहीं दे सकती थी।

कांग्रेस के चुनावी अभियान को बड़ा धक्का

गौरतलब है कि प्रियंका वाड्रा ने महिलाओं के वोट बैंक को अपने पक्ष में करने के लिए ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ नाम से कैंपेन शुरू किया है। इसमें प्रियंका मौर्य को महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी, लेकिन अब प्रियंका मौर्य भाजपा में जाने की खबरों से कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है।

रतलाम के सुराना प्रकरण को लेकर कोई नहीं फैला सकता भय का वातावरण-गृहमत्री नरोत्‍तम मिश्रा

0

भोपाल। रतलाम जिले के सुराणा गांव में हिंदुओं द्वारा वर्ग विशेष के लोगों से भय और प्रताड़ना के चलते पलायन की चेतावनी देने के मामले ने तूल पकड लिया है। प्रदेश के गृहमंत्री डा नरोत्‍तम मिश्रा ने इस मामले में चिंता व्‍यक्‍त करते हुए कहा कि वह पीड़ितों की सुरक्षा के लिए जिला प्रशासन से बात करेंगे। उन्‍होन लोगों को आश्‍वस्‍त करते हुए कहा कि हमारा प्रदेश शांति का टापू है, कोई भी यहां भय का वातावरण नहीं फैला सकता है।

कांग्रेस द्वारा मौलाना तौकीर रजा से समर्थन लेने को लेकर गृहमंत्री ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हिंदुओं के खिलाफ जहर उगलने वाले मौलाना तौकीर रजा का समर्थन लेकर कांग्रेस का हिंदुओं को अपमानित करने का छिपा एजेंडा फिर सामने आ गया है। दरअसल हिंदुओं को अपमानित करना कांग्रेस के डीएनए में है। भगवान राम को काल्पनिक बताने वाली कांग्रेस और राहुल गांधी हिंदू और हिंदुत्व को बांट चुके हैं।

उन्‍होंने प्रदेश कांग्रेस के 01 फरवरी से शुरू होने वाले घर-घर चलो अभियान को लेकर भी तंज कसा और कहा कि वास्‍तव में कमल नाथ जी का घर चलो, घर-घर चलो अभियान पूरी कांग्रेस को घर बैठाकर ही खत्म होगा। कमल नाथ एकमात्र ऐसे प्रदेश अध्यक्ष हैं, जिनके कार्यकाल में 29 मौजूदा विधायकों ने पार्टी छोड़ दी।

उन्‍होंने प्रदेश में अतिक्रमण विरोधी कारवाई के बहाने अल्‍पसंख्‍यकों को निशाना बनाए जाने के आरोप को लेकर कहा कांग्रेस को वास्‍तव में ‘तुष्टिकरण का मोतियाबिंद’ हो गया है। जो गलत करेगा, वो चाहे किसी भी समाज से हो, कानून अपना काम करेगा।

मप्र स्‍थानीय निकाय चुनाव में ओबीसी आरक्षण को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बंद की सुनवाई

0

भोपाल। मध्य प्रदेश के स्थानीय निकाय चुनावों में ओबीसी आरक्षण के मसले पर अब सुप्रीम कोर्ट सुनवाई नहीं करेगा। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि चूंकि अध्यादेश खत्म हो गया है और चुनाव रद्द हो गए हैं, इसलिए इस संदर्भ में दाखिल याचिका निष्प्रभावी हो चुकी है। सुप्रीम कोर्ट ने यह भी कहा कि जब भी चुनाव आयोग स्थानीय निकाय चुनाव कराए तो वो आरक्षण देने से पहले सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए ट्रिपल टेस्ट का पालन करे।

छिंदवाड़ा में ओलावृष्‍टि से प्रभावित किसानों के पास पहुंचे कमल नाथ

0

छिंदवाड़ा। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने छिंदवाड़ा में ओलावृष्टि और अतिवृष्टि से प्रभावित किसानों के खेतों का दौरा किया। उन्होंने किसानों को आश्वास्त किया कि फसलों को हुए नुकसान का उचित मुआवजा दिलाने के लिए भोपाल पहुंचकर लड़ाई लडूंगा। उन्होंने प्रेस से चर्चा में कहा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान घोषणा करने में माहिर है, उन्होंने अभी तक कितनी घोषणा की उन्हें भी पता नहीं होगा। मेरे जिले के किसानों की फसलें बर्बाद हुई है और अभी तक उन्हें प्रदेश सरकार से कोई राहत नहीं मिली।
प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ छिंदवाड़ा प्रवास पर है। सरकार के द्वारा बनाई गई शराब नीति पर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा सरकार चाहती है कि लोग शराब के नशे में रहें, ताकि सच्चाई न जान सकें।
प्रदेश की भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को आड़े हाथों लेते हुए उन्‍होंने कहा कि शिवराज सिंह चौहान घोषाणा करने में माहिर है। उन्हें खुद नहीं पता कि अभी तक वह कितनी घोषणाएं कर चुके हैं। ओलावृष्टि और अतिवृष्टि से मेरे छिंदवाड़ा जिले के किसानों की फसलें बर्बाद हुई। अभी तक कितना और किस स्तर का सर्वे हुआ है यह भी मैंने देखा है। वर्ष 2020 में किसानों को हुए नुकसान का मुआवजा किसानों को आज तक सरकार नहीं दे पाई है, अब इस वर्ष हुए नुकसान का मुआवजा कब तक मिलेगा कहा नहीं जा सकता, लेकिन ये मेरे जिले के मेरे अपने किसान भाई है, इनसे मेरा आज का नहीं पुराना रिश्ता है। आज मैंने जिले के प्रभावित किसानों के खेतों का दौरा किया है कि अब यहां से भोपाल पहुंचकर किसानों को जल्द से जल्द मुआवजा दिलाने के लिए लड़ाई लडूंगा। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने तामिया, जुन्नारदेव और अमरवाड़ा ब्लॉक के प्रभावित किसानों के खेतों का दौरा किया साथ ही क्षेत्र के किसानों, गांव के लोगों से चर्चा की उनकी समस्याएं सुनी और उसके निराकरण के लिए आश्वस्त किया।

सानिया मिर्जा ने किया संन्यास का ऐलान

0

भारतीय टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा (Sania Mirza) ने आज (बुधवार) ऑस्ट्रेलियन ओपन 2022 में वुमन डबल्स के पहले दौर में हारने के बाद रिटायरमेंट प्लानिंग का ऐलान कर दिया। सानिया और उनकी यूक्रेनी जोड़ीदार नादिया किचेनोक को स्लोवेनियाई टीम के तमारा जिदानसेक और काजा जुवान से एक घंटे 37 मिनट में 4-6, 6-7 (5) से हार गईं।

शरीर नहीं दे रहा साथ

हार के बाद सानिया मिर्जा ने कहा कि 2022 टूर उनका आखिरी सीजन होगा। वह हर हफ्ते आगे की तैयारी कर रही हैं। ये पक्का नहीं है कि पूरा सीजन खेल पाएंगी या नहीं। सानिया ने कहा, ‘मुझे लगता है मैं बेहतर खेल सकती हूं। अब शरीर उस तरह से साथ नहीं दे रहा। यह सबसे बड़ा सेटबैक है।’ बता दें मिर्जा को टेनिस खेलते हुए 19 वर्ष हो गए। वह डबल्स में विश्व नंबर 1 रह चुकी हैं। उन्होंने 6 ग्रैंड स्लैम खिताब जीते हैं।

रोहन बोपन्ना भी हारें

इस बीच रोहन बोपन्ना (Rohan Bopanna) भी बुधवार को अपने पहल दौर के मैच हारने के बाद ऑस्ट्रेलियन ओपन पुरुष युगल स्पर्धा से बाहर हो गए। बोपन्ना और उनके फ्रांसीसी जोड़ीदार एडौर्ड रोजर-वेसलिन तीन सेटों में क्रिस्टोफर रूंगकट और ट्रीट ह्यूई की वाइल्ड कार्ड जोड़ी से हार गए। एक घंटे 48 मिनट चले मुकाबले में 6-3, 6-7 (2), 2-6 से हार का सामना करना पड़ा।

सानिया और रोहन मिश्रित युगल में उतरेंगे

हालांकि रोहन बोपन्ना और सानिया मिर्जा का ग्रैंड स्लैम जीवित हैं। वे मिश्रित युगल में उतरेंगे। बोपन्ना ने क्रोएशिया की दरिजा जुराक श्राइबर के साथ जोड़ी बनाई है। जबकि सानिया ने अमेरिकी राजीव राम के साथ जोड़ी बनाई है।

पहले वनडे में अंपायर इरासमस लगाएंगे सेंचुरी, ऐसा करने वाले महज तीसरे द. अफ्रीकी अंपायर

0

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच आज होने वाले पहले वनडे इंटरनेशनल मैच में फील्ड अंपायर मारियास इरासमस होंगे। अंपायर के रूप में यह इरासमस का 100वां वनडे होगा और वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले तीसरे दक्षिण अफ्रीकी अंपायर बन जाएंगे। दुनिया के सर्वश्रेष्ठ अंपायरों में से एक 57 वर्षीय इरासमस बोलैंड पार्क में मैदान पर उतरते ही रूडी कर्ट्जन और डेविड ओरचार्ड के क्लब में शामिल हो जाएंगे।

कर्टजन ने 1992 से लेकर 2010 तक 209 वनडे में अंपायरिंग करके वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था। उनका यह रिकॉर्ड हाल में पाकिस्तान के अलीम डार (211 मैच) ने तोड़ा। ओरचार्ड ने 1994 से 2003 के बीच 107 वनडे में अंपायरिंग की थी। इरासमस 2007 से इंटरनेशनल स्तर पर अंपायरिंग कर रहे हैं। वह अभी तक 99 वनडे के अलावा 70 टेस्ट, 35 टी20 इंटरनेशनल और 18 महिला टी20 इंटरनेशनल में अंपायरिंग कर चुके हैं।

क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका के अनुसार इरासमस ने कहा, ‘मुझे गर्व है कि मैं इतने लंबे समय से अंपायरिंग कर रहा हूं कि यह उपलब्धि हासिल कर रहा हूं। ऐसी कड़ी परिस्थितियों में लंबे समय तक बने रहना आसान नहीं है, क्योंकि हम हर समय जांच के दायरे में रहते हैं, इसलिए इस उपलब्धि तक पहुंचने पर मुझे गर्व है।’ इरासमस 100 वनडे में अंपायरिंग करने वाले दुनिया के 18वें अंपायर बनेंगे।

WHO चीफ ने दी चेतावनी जल्‍द आएगा कोरोना का नया वेरिएंट

0

विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन के मुखिया टेड्रोस अधोनम ने चेतावनी दी है कि कोरोना वायरस महामारी अभी खत्‍म नहीं होने जा रही है। उन्‍होंने कोरोना के ओमीक्रोन वेरिएंट के हल्‍के होने के दावे के प्रति भी दुनिया को आगाह किया। टेड्रोस ने कहा कि दुनिया भर में ओमीक्रोन वेरिएंट के मामले लगातार अविश्‍वसनीय तेजी से बढ़ते जा रहे हैं, इससे नए वेरिएंट आ सकते हें। उन्‍होंने कहा कि अच्‍छी बात यह है कि कुछ देशों में कोरोना के मामले संभवत: चरम पर पहुंच गए हैं, इससे यह आशा जगती है कि वर्तमान दौर में सबसे बुरा दौर खत्‍म हो गया है।
टेड्रोस ने कहा, ‘मैं विशेष रूप से अभी भी उन देशों को लेकर चिंत‍ित हूं जहां पर कम टीके लगाए गए हैं। ऐसा इसलिए है क्‍योंकि जहां पर कम टीकाकरण हुआ है, वहां पर लोगों के गंभीर रूप से बीमार होने और मौत का खतरा कई गुना ज्‍यादा है।’ उन्‍होंने कहा कि ओमीक्रोन हो सकता है कि कम गंभीर हो लेकिन इसे हल्‍का बताना भ्रामक है। इससे महामारी को जवाब देने की प्रक्रिया को झटका लगता है और कई लोगों की जान जा सकती है।
‘ओमीक्रोन की वजह से अस्‍पतालों में जाने की दर बढ़ रही’
डब्‍ल्‍यूएचओ चीफ ने कहा, ‘कोई गलती न करें, ओमीक्रोन की वजह से अस्‍पतालों में जाने की दर बढ़ रही है।’ उन्‍होंने कहा कि दुनिया के कई देशों में आने वाले सप्‍ताह स्‍वास्‍थ्‍यकर्मियों के लिए बहुत जटिल होने जा रहे हैं। टेड्रोस ने कहा, ‘मैं सभी का आह्वान करता हूं कि संक्रमण के खतरे को कम करने के लिए अपना सर्वश्रेष्‍ठ प्रयास करें। इससे स्‍वास्‍थ्‍य सिस्‍टम पर दबाव कम होगा। उन्‍होंने दोहराया कि कोरोना से लड़ने के लिए वैक्‍सीन सबसे अच्‍छा हथियार है।
इससे पहले अमेरिका के महामारी संक्रामक रोग विशेषज्ञ एंथनी फाउची ने भी कहा था कि ऐसा कहना बहुत जल्दबाजी होगी कि ओमीक्रोन से कोविड महामारी का अंत हो जाएगा क्योंकि टीकों को चकमा देने की क्षमता रखने वाले इसी तरह के अन्य वेरिएंट भी सामने आ सकते हैं। फाउची ने सोमवार को दावोस अजेंडा के एक वर्चुअल कार्यक्रम में कहा ‘प्राकृतिक टीकाकरण’ या पिछले संक्रमण के माध्यम से हासिल प्रतिरक्षा, उतना प्रभावी नहीं हो सकती है जितना कुछ लोग मानते हैं।
दुनिया अभी भी महामारी के पांच चरणों में सबसे पहले स्थान पर: फाउची
डेली मेल ने उनके हवाले से कहा कि ओमीक्रोन की तरह, भविष्य में नए वेरिएंट के उभरने की संभावना है जो कोरोना वैक्सीन या शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को चकमा देने में सक्षम हो सकते हैं। पहले के अन्य प्रकारों की तुलना में ओमीक्रोन के दुष्प्रभाव कम सामने आ रहे हैं। न्यूयार्क टाइम्स ने उनके हवाले से बताया ‘यह एक खुला सवाल है कि क्या ओमीक्रोन सक्रिय वायरस टीकाकरण बनने जा रहा है या नहीं, जिसकी हर कोई उम्मीद कर रहा है, क्योंकि नए वेरिएंट के साथ अधिक परिवर्तनशीलता है।’ उन्होंने कहा कि दुनिया अभी भी महामारी के पांच चरणों में सबसे पहले स्थान पर है।

बांग्लादेश अभिनेत्री राइमा इस्लाम शिमू की बोरे में मिली लाश, पति ने कबूला गुनाह

0

बांग्लादेश की ख्यात अभिनेत्री राइमा इस्लाम शिमू के अचानक लापता हो जाने के बाद अब उनकी लाश राजधानी ढाका के बाहरी इलाके में मिलने से सनसनी फैल गई है। पुलिस के मुताबिक Raima Islam Shimu का शव सोमवार को केरानीगंज में हजरतपुर ब्रिज के पास एक बोरे में मिला था। गौरतलब है कि बीते दिनों Raima Islam Shimu के लापता होने के बाद उसके परिवार ने रविवार को कालाबागान थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस टीम ने केरानीगंज मॉडल स्टेशन से शव बरामद किया है और अब मामले की जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में पता चला है कि पति ने गुनाह कबूल कर लिया है। अभिनेत्री के पति ने ही हत्या की थी।

Raima Islam Shimu के पति समेत 6 लोग हिरासत में
ढाका पुलिस ने बताया है कि Raima Islam Shimu के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सर सलीमुल्लाह मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया और मामले की जांच की जा रही है। सोमवार सुबह ढाका के केरानीगंज के आलियापुर इलाके में हजरतपुर ब्रिज के पास सड़क किनारे शव मिला। शव को बोरे में रखा गया था। एक्ट्रेस के गले पर भी चोट के निशान मिलने से हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने इस मामले में एक्ट्रेस के पति और उनके दोस्त समेत 6 लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे कड़ी पूछताछ की जा रही है। पति ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है और पारिवारिक विवाद के चलते इस हत्या का अंजाम दिया था।
शूटिंग के लिए निकली थी और लापता हो गई
राइमा ढाका के ग्रीन रोड में अपने परिवार के साथ रहती थी। उनके परिवार में पति और दो बच्चे हैं। रविवार सुबह जब Raima शूटिंग के लिए घर से निकली थीं, लेकिन देर शाम तक नहीं लौटीं तो फिर परिजनों ने कालाबागान थाने में शिकायत की थी।

अजय मिश्र टेनी का नाम BJP के स्टार प्रचारकों की लिस्ट से गायब

0

यूपी विधानसभा चुनाव : भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) ने यूपी विधानसभा चुनाव (UP assembly elections) के लिए स्टार कैंपेनर्स की सूची जारी कर दी है. हालांकि इस सूची में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी का नाम नहीं है. इस लिस्ट में पीएम नरेंद्र मोदी, बीजेपी चीफ जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी समेत कई नेताओं का नाम है.
बीजेपी के स्टार प्रचारकों की यह सूची यूपी चुनाव के मद्देनजर पहले चरण में प्रचार के लिए तैयार की गई है. इसमें बीजेपी यूपी चीफ स्वतंत्र देव सिंह, यूपी प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, सीएम योगी आदित्यनाथ, पूर्व केंद्रीय मंत्री राधा मोहन सिंह का भी नाम है.
इन नेताओं का नाम भी लिस्ट में शामिल
इसके अलावा केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा, संजीव बालयान, जसवंत सैनी, सांसद हेमा मालिनी, अशोक कटारिया, सुरेंद्र नागर, केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह और चौधरी भूपेंद्र सिंह का नाम स्टार प्रचारकों की लिस्ट में है.
बीजेपी ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट में बीएल वर्मा, राजवीर सिंह ‘राजू भईया’, एसपी सिंह बघेल भी शामिल हैं. इसके साथ ही साध्वी निरंजन ज्योती, कांता कर्दम, रजनीकांत माहेश्वरी, मोहित बेनीवाल, धर्मेंद्र कश्यप, जेपीएस राठौर और भोला सिंह खटीक का नाम भी इस लिस्ट में है.
पहले चरण में कहां-कहां है चुनाव
बता दें यूपी में पहले चरण के लिए 10 फरवरी को मतदान होगा. इसमें आगरा, मथुरा, शामली, मुजफ्फरनगर , बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, हापुड़, अलीगढ़ और बुलंदशहर शामिल है. इसके लिए 14 जनवरी को अधिसूचना जारी हुई है और 21 तारीक नामांकन की आखिरी तारीख है.
गौरतलब है कि कोविड के बढ़ते मामलों की वजह से फिलहाल रैलियों और चुनाव प्रचार पर 22 जनवरी तक के लिए रोक है. ऐसे में नेता और राजनीतिक दल फिलहाल वर्चुअल रैली पर जोर दे रहे हैं.

अर्पणा यादव के बाद अब शिवपाल सिंह यादव भी देंगे अखिलेश यादव को झटका

0

लखनऊ: उत्तर प्रदेश (UP Chunav 2022) में होने वाले विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election) से पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP News) ने समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) से बदला लेना शुरू कर दिया है. मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव (Aparna Yadav) को अपने खेमे में शामिल कर भाजपा ने अखिलेश यादव को बड़ा झटका दिया है. अपर्णा यादव (Aparna Yadav Joins BJP) के बाद अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) को एक और झटका लग सकता है, ऐसा दावा भाजपा ने किया है. यूपी बीजेपी ज्वाइनिंग कमिटी के चेयरमैन डॉ. लक्ष्मीकांत बाजपेई ने यह बयान देकर उत्तर प्रदेश का सियासी पारा और बढ़ा दिया है कि अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल यादव (Shivpal Yadav) भी भाजपा के संपर्क में हैं.

शिवपाल यादव को सपा प्रमुख अखिलेश ने झटका दिया और अब शिवपाल यादव बीजेपी के संपर्क में हैं. उन्होंने कहा कि अखिलेश से अपना परिवार नहीं संभल रहा है. अखिलेश यादव से अपने परिवार की टूटन नहीं संभल रही. अपर्णा यादव के भाजपा में शामिल होने पर लक्ष्मीकांत बाजपेई ने कहा कि इससे दोनों को फायदा होगा.

शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Singh Yadav) को लेकर भाजपा के इस दावे से उत्तर प्रदेश की सियासत में सनसनी फैल गई है. मुलायम सिंह की छोटी बहू अपर्णा यादव ने जिस तरह से भाजपा का दामन थामकर अखिलेश को झटका दिया है, ऐसे में राजनीति में कुछ भी संभव हो सकता है. माना जा रहा है कि लखनऊ कैंट विधानसभा सीट को लेकर अपर्णा यादव और अखिलेश यादव के बीच बात बिगड़ गई थी, जिसकी वजह से उन्होंने भाजपा के साथ जाने का फैसला किया. सूत्रों की मानें तो भाजपा अपर्णा को इस सीट से चुनावी मैदान में उतार सकती है.

गौरतलब है कि सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव से मतभेदों के बाद शिवपाल सिंह यादव ने अपनी अलग पार्टी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी का गठन किया था. समाजवादी पार्टी में वर्चस्व को लेकर दोनों के बीच लड़ाई थी. हालांकि, अब शिवपाल यादव की पार्टी का अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन हो गया है. इससे पहले शिवपाल ने कहा था कि अखिलेश यादव से कोई मतभेद नहीं है. उनको अपना नेता मान लिया है. उन्होंने कहा था कि मैं अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाऊंगा.