Home Blog Page 126

द कश्मीर फाइल्स फिल्म विवेक अग्निहोत्री ने अपनी जान दाव लगाकर बनाई

0

विवेक रंजन अग्निहोत्री की फिल्म द कश्मीर फाइल्स दर्शकों के बीच चर्चित है। फिल्म में विवेक की वाइफ पल्लवी जोशी ने भी ऐक्टिंग की है। मूवी बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। पल्लवी ने एक इंटरव्यू बताया कि फिल्म की शूटिंग में इतना वक्त नहीं लगा था जितना इसकी तैयारी में। इस पर काफी रिसर्च की गई है। फिल्म की शूटिंग कश्मीर में हुई है। पल्लवी ने बताया कि उनके और उनके पति विवेक के खिलाफ फतवा जारी हो गया था। पल्लवी ने बताया कि उन्होंने यूनिट को पैकिंग करने के लिए कहा और तुरंत निकलना पड़ा।

फिल्म द कश्मीर फाइल्स में 1990 में कश्मीरी हिंदुओं के खिलाफ घाटी में हुए अत्याचारों को दिखाया गया है। फिल्म बनने में कई चैलेंजज आए। पल्लवी जोशी ने News18 को बताया कि शूटिंग पूरी फिल्म का छोटा सा हिस्सा थी। रीसर्च, लोगों को खोजना, उनसे बात करना, फिल्म के लिए पैसा जुटाना, ऐक्टर्स चुनना ये सब काफी चैलेंजिंग था। आखिर में फतवा भी जारी हो गया था। पल्लवी बताती हैं, शूटिंग सबसे आसान हिस्सा थी। हमें फिल्म में 4 साल लग गए और शूटिंग में सिर्फ 1 महीना लगा था।

शूटिंग में बस एक दिक्कत आई थी कि जब हम कश्मीर में शूट कर रहे थे तो हमारे नाम पर फतवा जारी हो गया था। अच्छी बात ये है कि तब हमारा लास्ट सीन शूट होना था। मैंने विवेक से कहा कि फटाफट सीन खत्म करके एयरपोर्ट चलो। हम जा ही रहे थे पर मैंने उनसे कहा कि कुछ मत कहना बस शूटिंग खत्म करो। क्योंकि हमें दोबारा आने का मौका नहीं मिलता। हमने शूट खत्म किया और कुछ लोगों को होटल भेजकर कहा, तुम लोग सामान पैक करो और सीधे सेट्स पर आओ और हम यहां से निकलेंगे। शूटिंग के दौरान बस यही चैलेंज हमने फेस किया।

238 रनों से भारत ने श्रीलंका को हराया

0

भारत ने बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए दूसरे डे नाइट टेस्ट मैच में श्रीलंका को 238 रनों से हरा दिया। इसके साथ ही भारत ने अब दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-0 से क्लीन स्वीप कर ली है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 252 रन का स्कोर बनाया और फिर श्रीलंका को उसकी पहली पारी में 109 रनों पर ढेर करके 143 रन की बढ़त हासिल कर ली। भारतीय टीम ने इसके बाद दूसरी पारी में नौ विकेट पर 303 रन बनाकर अपनी पारी घोषित कर दी थी और उसने श्रीलंका के सामने 447 रन का लक्ष्य रखा था। इसके जवाब में श्रीलंका की टीम तीसरे ही दिन 208 रन पर सिमट गई। भारत की ओर से दूसरी पारी में रविचंद्रन अश्विन ने चार और जसप्रीत बुमराह​ ने तीन विकेट चटकाए। उनके अलावा अक्षर पटेल ने दो और रविंद्र जडेजा ने एक विकेट अपने नाम किया। श्रीलंका की ओर से कप्तान दिमुथ करुणारत्ने ही टॉप स्कोरर रहे, जिन्होंने 107 रनों की शतकीय पारी खेली। उनके अलावा कुसल मेंडिस ने 54 और निरोशन डिकवेला ने 12 रन बनाए। बाकी बल्लेबाज दोहरे अंकों में भी नहीं पहुंच पाए।

सूबे में शराबबंदी के लिए शंखनाद उमा ने बोतल पर जड़ा पत्थर

0

रोशन नेमा,भोपाल ##  एमपी में शराबबंदी आंदोलन शुरू करने की तीन-तीन बार तारीख़ देकर ग़ायब होती रही प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री फ्रायर ब्रांड नेता उमा भारती ने अपने पूर्व ससंदीय क्षेत्र भोपाल के भेल क्षेत्र से आन्दोलन का शंखनाद शराब की दुकान में ख़ुद पत्थर बरसा कर किया. उमा का ये तरीका शराबबंदी अभियान का ट्रैलर माना जा रहा है. शराबबंदी आंदोलन की रणनीति क्या रहने वाली है ये अभी राज बना हुआ है. उमा ने फायर आगाज के माध्यम से सरकार, नौकरशाह, विपक्ष से लेकर सियासतदानों को बता दिया है अभी भी जनशक्ति के साथ वो मैदान में है, लेकिन शराब की बोतल पर पड़े पत्थर ने समूचे प्रदेश के सियासी कदरदानों को सोशल मीडियाई नशे में तर कर दिया है. सूबे में अन्दर खाने में चल रही उठापटक की ठंडी हवा को गर्म कर दिया है. भले ही पत्थरबाजियां शंखनाद करने का तरीका प्रशासनिक लिहाज से गलत हो सकता है. पक्ष ये भी है जो शराब से परेशान परिवार है उनके लिए तो ये शंखनाद किसी उम्मीद से कम नहीं है. उनके इस पत्थर से शराब से परेशन घरों में शाम की दीया बत्ती उमा भारती के अभियान को मजबूत बनाने के लिए होगी. होलाष्टक के बाद फगु दसमी से शुरू हुए इस शंखनाद के पीछे साध्वी का मकसद क्या है? क्या आने वाले विधानसभा चुनाव तक साध्वी इसे एक बड़ा चुनावी मुद्दा बना देंग?. शंखनाद देख ऐसा लग की ये सरकार की सोच पर पत्थर मारा है? शराब नीति पर पत्थर मारा है? या फिर अपनी सियासी जमीन को दोबारा जमाने के लिए पत्थर उछाला है? कर्ज में डूबी शिवराज की मप्र सरकार की अर्थव्यवस्था शराब नीति पर ही निर्भर है. सरकारों के लिए शराब ईधन है. उमा का फायर उन महिलाओं, बच्चियों और बुजुर्गो के लिए एक उम्मीद है जिनके परिवार मधुशाला के मद शोर में जल रहे है.

फर्जी दस्तावेज तैयार कर किराएदार बन गया मकान मालिक

0

इंदौर। फर्जी दस्तावेज तैयार कर किराएदार द्वारा मकान हड़पने का मामला सामने आया है। मकान मालिक की शिकायत पर किराएदार के खिलाफ जालसाजी व धोखाधड़ी का केस पुलिस ने दर्ज किया है।

द्वारकापुरी थाने के मुताबिक फरियादी 31 वर्षीय रोहित रोजस्कर निवासी मोती तबेला ने आरोपित विनोद पांचाल निवासी विदूर नगर के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है।

आरोप है कि विनोद फरियादी के मकान में किराए से रहता था। पास ही में रमेश शुक्ला का मकान भी है। साल 2015 में फर्जी विक्रय पत्र तैयार किया गया, जिसमें पड़ोसी रमेश शुक्ला को संपत्ति का अवैध रूप से मालिक दर्शाया गया। इसके बाद साल 2018 में पड़ोसी रमेश शुक्ला के माध्यम से आरोपित विनोद ने पत्नी संध्या पांचाल के नाम पर मकान हड़पने के लिए फर्जी विक्रय का अनुबंध पत्र तैयार करवाया।

उसकी नोटरी भी करवा ली। इस पर फरियादी ने आइजी, डीआइजी और एसपी को शिकायत की। दस्तावेजों की जांच से साबित हो गया कि विनोद ने फर्जी दस्तावेजों के जरिए वकील से नोटरी करवाई है। फिलहाल पुलिस ने मामले में आरोपित की पत्नी और अन्य लोगों को आरोपित नहीं बनाया है लेकिन एफआइआइर में उनका जिक्र किया है, ऐसे में जांच के दौरान उन्हें मुलजिम बनाए जाने की संभावना है।

राजधानी में तापमान बढ़ने का सिलसिला जारी

0

भोपाल। गुजरात की तरफ से लगातार आ रही गर्म हवाओं से मध्यप्रदेश में अधिकतम तापमान के बढ़ने का सिलिसिला जारी है। हालांकि रात के तापमान में विशेष बढ़ोतरी नहीं हो रही है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक राजस्थान और उससे लगे गुजरात पर प्रेरित चक्रवात बना हुआ है। जिस स्थान पर यह मौसम प्रणाली मौजूद है, वहां तापमान काफी बढ़ा हुआ है। इस वजह से वहां से गर्म हवाएं आ रही हैं। अभी तीन-चार दिन तक तापमान में वृद्धि होने का दौर जारी रहने की संभावना है। उधर प्रदेश में सबसे अधिक 37 डिग्रीसेल्सियस तापमान खंडवा, खरगोन, राजगढ़ एवं नर्मदापुरम में दर्ज किया गया। सबसे कम 12 डिग्रीसे. तापमान रीवा, मंडला, मलाजखंड, खजुराहो एवं नौगांव में दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानी पीके साहा ने बताया कि शनिवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 34.4 डिग्रीसे. रिकार्ड किया गया। जो सामान्य से एक डिग्रीसे. अधिक रहा। साथ ही यह शनिवार के अधिकतम तापमान 33.7 डिग्रीसे. की तुलना में 0.7 डिग्रीसे. अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस रहा। शनिवार को भी न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। साहा के मुताबिक वर्तमान में हवा का रुख पश्चिमी एवं उत्तर-पश्चिमी बना हुआ है।

गुजरात की तरफ से आ रही गर्म हवाओं के कारण प्रदेश में दिन का तापमान बढ़ने लगा है। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि वर्तमान में दक्षिणी राजस्थान और उससे लगे उत्तरी गुजरात पर एक प्रति चक्रवात बना हुआ है।

गुजरात में काफी गर्मी पड़ रही है। प्रति चक्रवात के असर से गुजरात की तरफ से आ रही गर्म हवाओं के कारण मध्यप्रदेश में दिन का तापमान में बढ़ने लगा है। जिस स्थान पर प्रेरित चक्रवात बना हुआ है। वह इलाका रेतीला एवं शुष्क है। इस वजह से वहां काफी गर्मी पड़ रही है, लेकिन रात में वहां का तापमान कम हो जाता है। इस वजह से रात में वहां से आने वाली हवाओं में ठंडक रहती है। इस वजह से प्रदेश में रात का तापमान अधिक नहीं बढ़ रहा है। दो-तीन दिन में अधिकतम तापमान में दो-तीन डिग्रीसे. तक की बढ़ोतरी होने के आसार हैं।

किसान गोबर-गौमूत्र की खाद का उपयोग करें, धरती और मनुष्य की सेहत सुधरेगी – सीएम शिवराज

0

भोपाल । प्रदेश में मसाला खेती को बढ़ावा देने के लिए बुरहानपुर में रविवार को आयोजित मसाला खेती की कार्यशाला का मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने आवास से वर्चुअल शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने किसानों से गोबर एवं गौमूत्र की खाद और कीटनाशक का उपयोग करने का आव्हान किया। उन्होंने कहा कि इससे न सिर्फ धरती, बल्कि मनुष्य की सेहत भी सुधरेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान धीरे-धीरे प्राकृतिक खेती को अपनाएं। इसके कई फायदे हैं। उन्होंने कहा मुझे खुशी है कि मसाला फसलों के उत्पादन में भी बुरहानपुर ने अलग स्थान बनाया है। यहां अब हल्दी, अदरक, धनिया, प्याज का भी बड़ी मात्रा में उत्पादन हो रहा है। मध्य प्रदेश कृषि के क्षेत्र में नित नए रिकार्ड स्थापित कर रहा है। आपको यह बताते हुए मुझे खुशी हो रही है कि इस साल मध्य प्रदेश की विकास दर हिन्दुस्तान के राज्यों में सबसे ज्यादा 19.7 प्रतिशत है। इसमें सबसे बड़ा योगदान कृषि का है। उन्होंने जिले की महिलाओं को बधाई देते हुए कहा अब आपको घर के बाहर पानी लेने के लिए नहीं जाना पड़ेगा। बुरहानपुर जिले के लगभग हर गांव एवं घर में हमने नल से जल पहुंचा दिया है।

इंदौर-गोंदिया-हैदराबाद फ्लाइट का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री ने रीवा रवाना होने से पहले अपने सरकारी आवास से इंदौर-गोंदिया-हैदराबाद फ्लाइट का वर्चुअल शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मध्य प्रदेश को अनेक सौगात दी हैं। आज की फ्लाइट विशेष है, क्योंकि महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश को जोड़ रही है।

शत्रुघ्न सिन्हा और बाबुल सुप्रियो को TMC ने दिया टिकट

0

बंगाल##   पश्चिम बंगाल में होने वाले उप-चुनावों के लिए सत्तारुढ़ तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। कभी भाजपा में रहे गुजरे जमाने के अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा को उपचुनाव के लिए तो बाबुल सुप्रियो को विधानसभा उपचुनाव के लिए टिकट दिया गया है। खुद ममता बनर्जी ने ट्वीट कर इसका ऐलान किया है। शत्रुघ्न सिन्हा आसनसोल से लोकसभा उपचुनाव लड़ेंगे, जबकि बाबुस सुप्रियो बालीगंज से चुनाव मैदान में उतारा जा रहा है। बता दें, पश्चिम बंगाल के साथ ही छत्तीसगढ़, बिहार और महाराष्ट्र की विभिन्न सीटों पर उपचुनाव का ऐलान किया जा चुका है। चुनाव आयोग के मुताबिक, यहां 12 अप्रैल 2022 को वोट डाले जाएंगे, जबकि मतगणना 16 अप्रैल 2022 को होगी।

By-Polls 2022: बाबुल सुप्रीयो के कारण खाली हुई आसनसोल सीट

बता दें, पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले बाबुल सुप्रियो आसनसोल के सांसद थे, लेकिन चुनाव बाद भाजपा छोड़कर टीएमसी में शामिल हो गए। इस कारण उन्हें संसद की सदस्यता से इस्तीफा देना पड़ा। इस वजह से उपचुनाव हो रहा है। वहीं बालीगंज विधानसभा सीट टीएमसी विधायक सुब्रत मुखर्जी की मृत्यु के बाद खाली हुई थी, जिनका पिछले साल 4 नवंबर को सरकारी एसएसकेएम अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया था। मुखर्जी ममता बनर्जी कैबिनेट में एक प्रमुख मंत्री थे।

शत्रुघ्न सिन्हा ने भाजपा छोड़ा थामा था कांग्रेस का दामन

नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद से शत्रुघ्न सिन्हा उखड़े-उखड़े चल रहे थे। वे पार्टी विरोध बयानबाजी कर रहे थे। मार्च 2019 में उन्होंने भाजपा छोड़ कांग्रेस का दामन थाम लिया था। तब भाजपा ने उन्हें लोकसभा टिकट देने से इन्कार कर दिया था।

सोनिया गांधी की अध्यक्षता में चुनावी हार के कारणों पर गंभीर मंथन

0

नई दिल्ली##  विधानसभ चुनावों में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस में आत्ममंथन का दौर शुरु हो गया है। दिल्ली में सोनिया गांधी की अध्यक्षता में 5 राज्यों में पार्टी को मिली हार की वजहों और आगे की रणनीति पर चर्चा के लिए कांग्रेस कार्य समिति (CWC) की बैठक हुई। इस बैठक में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, सांसद राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी भी मौजूद थे। इनके अलावा बैठक में छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल, पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम, हरीश रावत, राजीव शुक्ला, प्रमोद तिवारी जैसे कई नेता शामिल हुए। इनके अलावा अधीर रंजन चौधरी, देवेंद्र यादव आनंद शर्मा, दिग्विजय सिंह, अजय माकन और गुलाम नबी आज़ाद जैसे पुराने नेता भी मौजूद रहे। माना जा रहा है कि इस बैठक में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर ठोस चर्चा हुई।

बैठक से पहले अशोक गहलोत ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी के नेतृत्व का समर्थन करते हुए कहा कि राहुल गांधी अकेले व्यक्ति हैं, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पूरे दमखम से मुकाबला कर कर रहे हैं। उन्होंने ये भी कहा कि सीडब्ल्यूसी की बैठक में चुनावी हार का ‘पोस्टमॉर्टम’ होगा और आगे की रणनीति तय की जाएगी।

कांग्रेस के ज्यादातर नेता गांधी परिवार की गुड बुुक में बने रहने के लिए हर हाल में गांधी परिवार के ही किसी सदस्य को नेतृत्व सौंपने के पक्ष में हैं। लेकिन वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं का बड़ा वर्ग मानता है कि एक जुझारु, परिपक्व और जनाधार वाले नेता को कांग्रेस की बागडोर सौंपा जाना चाहिए, ताकि इसकी डूबती साख को बचाया जा सके। लेकिन इसकी उम्मीद कम ही है क्योंकि चापलूसी के घुन ने कांग्रेस को इस कदर खोखला कर दिया है कि पार्टी इसके दबाव से उबर पाने में सक्षम नहीं दिखती।

पीएम मोदी की उच्च स्तरीय बैठक मे निर्णय लिया की भारतीय दूतावास पोलैंड में शिफ्ट होगा

0

यूक्रेन में रूस के हमले लगातार जारी हैं और राजधानी कीव में आम नागरिकों के लिए खतरा बढ़ता जा रहा है। इसे देखते हुए भारत ने यूक्रेन में स्थित अपने दूतावास को अस्थायी रुप से पोलैंड शिफ्ट करने का फैसला लिया है। युद्ध की प्रगति के साथ ही इसकी समय-समय पर समीक्षा की जाएगी। आपको बता दें कि रूस लगातार यूक्रेन के अलग-अलग शहरों को निशाना बना रहा है। रूसी सैनिक यूक्रेन की राजधानी कीव पर दबदबा बनाने के लिए भारी संख्या में यहां जमा हो चुके हैं और कीव पर लगातार गोले बरसा रहे हैं।

पीएम मोदी की समीक्षा बैठक

यूक्रेन में चल रहे युद्ध को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की सुरक्षा तैयारियों और मौजूदा वैश्विक परिदृश्य की समीक्षा के लिए उच्च स्तरीय बैठक की। इस बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और विदेश मंत्री एस जयशंकर भी शामिल हुए। उनके अलावा राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भी बैठक में हिस्सा लिया। बैठक में पीएम मोदी ने जोर दिया कि यूक्रेन में मारे गये भारतीयों के शव को वापस लाने को प्राथमिकता दी जाए।

यूक्रेन में युद्ध के ताजा हालात

    • यूक्रेन के विदेश मंत्री ने कहा है कि रूसी सेना ने एक और यूक्रेनी मेयर, निप्रोरुडने येवेन माटेयेव के प्रमुख का अपहरण कर लिया।
    • यूक्रेन के लवीव क्षेत्र के गवर्नर का कहना है कि एक सैन्य रेंज पर रूसी हवाई हमले में नौ लोगों की मौत हो गई है और 57 लोग घायल हुए हैं।

पीएम मोदी और योगी आदित्यनाथ की मुलाकात करीब दो घंटे चली

0

दिल्ली ## उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) रविवार को दिल्ली पहुंचे। दिल्ली में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने योगी आदित्यनाथ का भव्य स्वागत किया। पार्टी के तमाम नेताओं से मुलाकात के बाद शाम 5 बजे उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। करीब पौने दो घंटे चली मुलाकात के बाद योगी आदित्यनाथ प्रधानमंत्री आवास से बाहर निकले। पीएम मोदी ने अपने ट्विटर हैंडल से इस मुलाकात का जिक्र करते हुए ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने लिखा कि योगी आदित्यनाथ से मुलाकात हुई और उन्हें इस ऐतिहासिक जीत के लिए बधाई दी।

योगी आदित्यनाथ इसके बाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और अमित शाह से भी मुलाकात करेंगे। माना जा रहा है कि इन बैठकों के दौरान शपथ ग्रहण समारोह की तारीख पर भी चर्चा की जाएगी। भाजपा ने 5 में से चार राज्यों में अपनी सत्ता कायम रखी है, लेकिन यूपी ही ऐसा राज्य है जहां सीएम पद को लेकर स्थिति पूरी तरह साफ है।

यूपी में चार डिप्टी सीएम बनाए जाने पर विचार हो रहा है। ये हैं- बेबी रानी मौर्य, ब्रजेश पाठक, स्वतंत्रदेव सिंह और केशव प्रसाद मौर्य। चुनाव में हार के बावजूद केशव प्रसाद मौर्य को यह जिम्मेदारी दी जा सकती है। पार्टी को लगता है कि 2024 के विधानसभा चुनावों में इसका फायदा मिल सकता है। वहीं दिनेश शर्मा को संगठन में बड़ी जिम्मेदारी दी जाएगी। स्वतंत्रदेव सिंह अभी प्रदेश पार्टी अध्यक्ष हैं और जीत में उनका भी अहम योगदान रहा है।

योगी आदित्यनाथ के साथ प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, मंत्री सुनील बंसल, प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह भी रविवार को दिल्ली में ही हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि भाजपा नेतृत्व ने योग्यता, जाति और क्षेत्रीय समीकरणों के आधार पर संभावित उपमुख्यमंत्रियों और मंत्रियों की एक बुनियादी सूची तैयार की है, लेकिन अंतिम फैसला केंद्रीय नेतृत्व का होगा।