Home Blog Page 119

सहायक शिक्षक प्रशांत सिंह के कालेज, दफ्तर व फ्लैट सहित चार स्थानों पर छापा

0

ग्वालियर । घाटीगांव ब्लाक में पदस्थ सहायक शिक्षक प्रशांत सिंह परमार के सत्यम रेजीडेंसी के लग्जरी फ्लैट व सत्यम कार्पोरेट में अलीशान आफिस, कालेज सहित चार स्थानों पर शनिवार की सुबह ईओडब्ल्यू ने आय से अधिक संपति के मामले में छापा मारा। शुरुआती जांच में टीम को पता चला कि अलग-अलग नामों से सरकारी स्कूल का मास्टर प्रशांत सिंह अंचल में 21 बीटी कालेज, तीन नर्सिंग कालेज व तीन बीएड कालेज परिवार के सदस्याें के नामों से संचालित कर रहा था। यह कालेज परमार एजुकेशन ट्रस्ट के माध्यम से संचालित है। ट्रस्ट का चेयरमेन प्रशांत स्वयं हैं और डायरेक्टर पत्नी शशि सिंह परमार है। छापे के दौरान फ्लैट में आरोपित तो नहीं मिला है। वहीं पत्नी व बेटे प्रखर की मौजूदगी में टीमें पड़ताल कर रही है। इस कार्रवाई का नेतृत्व कर रहे डीएसपी (ईओडब्ल्यू) सतीश चतुर्वेदी ने बताया कि आरोपित की चल-अचल संपति का आकलन किया जा रहा है। यह तय है कि आय से एक हजार गुना से अधिक संपति है। चार घंटे की पड़ताल में 10 करोड़ से अधिक की संपत्ति का टीम को पता चला है। आरोपित को निजी कालेज का मास्टर माइंड माना जाता है।

ईओडब्ल्यू को कुछ दिन पहले सहायक शिक्षक प्रशांत सिंह परमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति होने की शिकायत ईओडब्ल्यू को मिली थी। शिकायतकर्ता ने शिकायत के साथ आरोपित की चल-अचल संपत्ति की जानकारी भी दी थी। एसपी ईओडब्ल्यू बिट्टू सिंह ने मुख्यालय से स्वीकृति लेकर जांच कराई। प्रारंभिक जांच में इस बात की पुष्टि हुई कि सहायक शिक्षक पर आय से अधिक संपत्ति है और कई कालेज संचालित है। ईओडब्ल्यू ने प्रशांत सिंह परमार के आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज करने के बाद न्यायालय से सर्च वारंट लिया।

सुबह 10 बजे एक साथ चार स्थानों पर छापा माराः ईओडब्ल्यू की टीम ने डीएसपी सतीश चतुर्वेदी के नेतृत्व में अलकापुरी तिराहे पर स्थित सत्यम रेजीडेंसी की दूसरी मंजिल पर स्थित फ्लैट नंबर 207, नजदीक में सत्यम कार्पोरेट की दूसरी मंजिल पर स्थित आफिस, कोटेश्वर रोड पर स्थित कालेज व गार्डन के साथ नूराबाद स्थित कालेज में छापा मारकर पड़ताल शुरू की।

आरोपित नहीं मिला, पत्नी व बेटे की मौजूदगी में पड़ताल चल रही हैः लग्जरी फ्लैट की काल बेल बजाते ही पत्नी शशि परमार ने दरवाजा खोला। डीएसपी के नेतृत्व में टीम के फ्लैट के अंदर दाखिल हो गए। लग्जरी फ्लैट देखकर टीम चकित रह गई। घर में पत्नी के अलावा बेटा प्रखर था। प्रशांत सिंह परमार के संबंध में पूछने पर बताया कि वह सुबह धौलपुर निकल गए हैं।

40 से अधिक टीम कर रही है जांचः आय से अधिक की संपत्ति के मामले में एक डीएसपी, छह निरीक्षक सहित चालीस लोगों की टीम एक साथ चार स्थानों पर सहायक शिक्षक की चल-अचल संपत्ति की जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में सहायक शिक्षक के ठिकानाें से काफी संख्या में पासबुक व चेकबुक मिली है। अचल संपत्ति के दस्तावेज मिले हैं। आफिस से झारखंड सहित अन्य प्रांतों में परमार एजेकुशन ट्रस्ट के आफिस होने की जानकारी मिली है।

Post Office, PF, LPG से जुड़े ये नियम एक अप्रैल से बदल जाएंगे , आम जनता पर होगा असर

0

1 अप्रैल 2022 से कई बड़े बदलाव होने जा रहे हैं, जिसका असर आपके ऑनलाइन लेन-देन और खर्चों पर पड़ सकता है। ये बदलाव वरिष्ठ नागरिकों सहित बैंक ग्राहकों पर लागू होंगे। ये बदलाव बैंक ग्राहक, टैक्‍सेशन से लेकर सीनियर सिटीजन तक के लिए होंगे। मसलन Axis Bank ने अपने सैलरी और सेविंग खाते से जुड़े चार्जेज में कुछ बदलाव किए हैं।यहां हम आपको बता रहे हैं इन बदलावों के बारे में जो आपको पता होना चाहिये। इन बदलावों का असर लोगों की जेब पर पड़ेगा।

पीएफ खाते पर टैक्स

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने 1 अप्रैल से आयकर (25वां संशोधन) नियम 2021 को लागू करने का फैसला किया है। ईपीएफ) खाता। यदि इससे ऊपर योगदान किया जाता है, तो ब्याज आय पर कर लगेगा।

एमआईएस ब्याज के लिए बचत खाता

डाकघर की मासिक आय योजना (एमआईएस), वरिष्ठ नागरिक बचत योजना (एससीएसएस) या डाकघर सावधि जमा (टीडी) में निवेश से जुड़े नियम भी बदल गए हैं। इन योजनाओं में ब्याज की राशि 1 अप्रैल से नकद में नहीं मिलेगी। इसके लिए आपको एक बचत खाता खोलना होगा। डाक विभाग के अनुसार, कई ग्राहकों ने अपने डाकघर बचत खाते या बैंक खाते को अपने एमआईएस, एससीएसएस, टीडी से लिंक नहीं किया है और ऐसे मामलों में ब्याज का भुगतान नहीं किया जा रहा है।

जीएसटी नियमों का सरलीकरण

CBIC (केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड) ने माल और सेवा कर (GST) के तहत ई-चालान (इलेक्ट्रॉनिक चालान) जारी करने के लिए टर्नओवर की सीमा को 50 करोड़ रुपये की पूर्व निर्धारित सीमा से घटाकर 20 करोड़ रुपये कर दिया है।

पैन-आधार लिंकिंग

अगर आप 31 मार्च तक अपने पैन को अपने आधार नंबर से लिंक नहीं करते हैं, तो आपका पैन निष्क्रिय हो जाएगा और आपसे जुर्माना वसूला जाएगा। जुर्माना लगाने के लिए आयकर अधिनियम की धारा 234H का उपयोग किया जाएगा। हालांकि सरकार ने अभी तक जुर्माने की राशि की घोषणा नहीं की है, लेकिन निर्धारित तिथि के बाद आधार के साथ पैन को एकीकृत करने के लिए अधिकतम शुल्क 1,000 रुपये से अधिक नहीं होगा।

लगातार दूसरी बार सीएम बने योगी आदित्यनाथ, 2 डिप्टी सीएम समेत 52 नेताओं ने ली मंत्रीपद की शपथ

0

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री के तौर पर आज योगी आदित्यनाथ ने शपथ ली। उनके साथ दो डिप्टी सीएम समेत 52 नेताओं भी मंत्री पद की शपथ ली। इन सभी नेताओं की लिस्ट सामने आ गई है। केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक डिप्टी सीएम बनाए गये हैं। पार्टी में ब्रजेश पाठक का कद बढ़ाया गया है। तय हो गया है कि भाजपा अब ब्राह्मणों की लीडरशिप में बदलाव कर रही है। इसी के साथ दो उपमुख्यमंत्री, 16 कैबिनेट मंत्री, 14 स्वतंत्र प्रभारी और 20 राज्यमंत्रियों ने भी शपथ ग्रहण किया। इस बार सूर्य प्रताप शाही, सुरेश खन्ना, बेबी रानी मौर्य, लक्ष्मी नारायण चौधरी, जयवीर सिंह, धर्मपाल सिंह, नंद गोपाल नंदी, भपेंद्र चौधरी, अनिल राजभर, जितिन प्रसाद, राकेश सचान, अरविंद कुमार शर्मा, योगेंद्र उपाध्याय, आशीष पटेल और संजय निषाद मंत्री बने हैं। योगी कैबिनेट में पांच महिलाओं को भी जगह मिली है।

योगी आदित्यनाथ सरकार में पिछली बार यानी 19 मार्च, 2017 को 47 मंत्रियों ने शपथ ली थी। संवैधानिक प्रावधानों के अनुसार उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री सहित कुल 60 मंत्री हो सकते हैं। योगी आदित्यनाथ सरकार के दूसरे कार्यकाल में डा. महेन्द्र सिंह, सतीश महाना, आशुतोष टंडन गोपाल जी, सिद्धार्थ नाथ सिंह, नीलकंठ तिवारी तथा जय प्रताप सिंह मंत्री नहीं बन रहे हैं। मंत्रिमंडल से मोहसिन रजा का पत्ता कटा, मोहसिन की जगह दानिश आजाद को मौका मिलेगा। डा. दिनेश शर्मा को विधान परिषद का सभापति बनाया जा सकता है, जबकि सतीश महाना विधानसभा अध्यक्ष हो सकते हैं।

इस समारोह में हिस्सा लेने के लिए तमाम राज्यों के मुख्यमंत्रियों के अलावा पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में मौजूद थे।

पार्टी फिर से एक्टिव होंगे पूर्व अध्यक्ष अरुण यादव

0

भोपाल । प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरुण यादव अब पार्टी की मुख्यधारा में लौटेंगे। वे अप्रैल से जिलों का दौरा प्रारंभ करेंगे। इस दौरान पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संगठन के विस्तार और वर्ष 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर बात करेंगे। यादव ने बुधवार को पार्टी की अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की थी।

कांग्रेस के सरकार में आने के बाद अरुण यादव सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं को उम्मीद थी कि उन्हें कोई बड़ी जिम्मेदारी दी जाएगी, पर ऐसा नहीं हुआ। हालांकि, उनके छोटे भाई सचिन यादव को कमल नाथ सरकार में मंत्री बनाया गया था। पार्टी के सत्ता से बाहर होने के बाद यादव की गतिविधियां निमाड़ क्षेत्र तक ही सीमित हो गई थीं। खंडवा संसदीय क्षेत्र के रिक्त होने पर वे उपचुनाव की तैयारी में जुट गए थे, लेकिन उन्हें प्रत्याशी नहीं बनाया गया।

टिकट को लेकर जारी खींचतान के बीच उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रदेश प्रभारी मुकुल वासनिक से दिल्ली में मुलाकात की और चुनाव न लड़ने की घोषणा कर दी। इसे उनके और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कमल नाथ के बीच खींचतान से जोड़ा गया। उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी की पराजय के बाद खंडवा और बुरहानपुर के जिला अध्यक्षों को हटा दिया गया।

पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली करारी शिकस्त के बाद जब नेतृत्व पर सवाल उठने लगे तो यादव समर्थन में खड़े हुए। यादव को पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से जुड़ा माना जाता है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का भी उन्हें समर्थन प्राप्त है।

इस साल भी कैलास मानसरोवर यात्रा शुरू होने पर संशय

0

कैलास मानसरोवर यात्रा की इस वर्ष भी शुरू होने की उम्मीद नहीं है। असल में विदेश मंत्रालय यात्रा का आयोजन जून से सितंबर के मध्य उत्तराखंड के लिपुलेख व सिक्किम के नाथू ला दर्रा के रास्ते करता है। इसके लिए दिसंबर में ही कुमाऊं मंडल विकास निगम (केएमवीएन) व सिक्किम पर्यटन विकास निगम (एसटीडीसी) की दिल्ली में विदेश मंत्रालय के साथ बैठक हो जाती है, जो इस बार अभी तक नहीं हुई है। यात्रा के संबंध में केएमवीएन को मंत्रालय से कोई निर्देश भी नहीं मिला है।

पुलिस ने तीन आरोपित पकड़े, 10 लाख से ज्यादा के नकली नोट बरामद

0

सायबर टीम और अमायन थाना पुलिस ने तीन आरोपितों को पकड़ा है। आरोपितों के पास से 10 लाख पांच हज़ार कीमत के नकली नोट बरामद हुए हैं। यह नोट 2000 और ₹200 के नोट की नकल में छापे गए थे। पुलिस ने आरोपितों की निशानदेही पर उनके पास से एक कलर प्रिंटर, नकली नोट का कागज और कटर मशीन बरामद की है। एसपी शैलेंद्र सिंह चौहान का कहना है कि आरोपित यह रकम गुजरात तक खपा रहे हैं। अब पुलिस इस पूरे मामले में बारीकी से पड़ताल कर रही है।

30 हज़ार में पांच लाख के नकली नोट

एसपी शैलेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि आज शुक्रवार को मुखबिर से सूचना मिली कि अमायन थाना के गांव के मोड़ पर कुछ आरोपित नकली नोटों का आदान-प्रदान करने के लिए आए हैं। मुखबिर से मिली सूचना के मुताबिक थाना प्रभारी दीपेंद्र सिंह यादव और साइबर सेल की टीम बल के साथ आसपास लग गई। मुखबिर के बताए स्थान पर तीन आरोपित नजर आए। पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों आरोपितों को पकड़ लिया। आरोपितों के पास से पुलिस ने 10 लाख पांच हज़ार के नकली नोट बरामद किए हैं। पूछताछ की गई तो आरोपितों ने पुलिस को बताया है कि वे लंबे समय से नकली नोटों का कारोबार कर रहे हैं। 30 हज़ार असली नोटों के बदले पांच लाख के नकली नोट देते हैं। यह नोट 2000 और 200 के नोट की हूबहू नकल कर छापे गए हैं। डिमांड पर ₹500 का नोट भी छाप कर दिया जाता है। एसपी ने बताया कि नकली नोटों की गड्डी में आरोपित कुछ असली नोट मिलाकर उनको गुजरात तक सप्लाई कर रहे हैं। पुलिस आरोपितों से जुड़े पूरे रैकेट के बारे में छानबीन कर रही है। पूर्व में भी इन आरोपितों को एसटीएफ की टीम ने नकली नोटों के मामले में गिरफ्तार किया था। जेल से छूटने के बाद दोबारा से नकली नोटों के कारोबार में लग गए।

वर्ल्‍ड बैंक टीम ने इंदौर कलेक्‍टर मनीष सिंह से जाना कैसे शहर बना स्‍चच्‍छता में नंबर वन

0

इंदौर। वर्ल्ड बैंक टीम ने आज इंदौर के सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट और लगातार स्वच्छता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के संबंध में कलेक्टर मनीष सिंह के साथ चर्चा की। कलेक्टर ने टीम को बताया कि जनप्रतिनिधियों, मीडिया, प्रशासन और नागरिकों के सहयोग से इंदौर ने सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट में एक नया अध्याय लिखा है।

वर्ल्ड बैंक की टीम ने बायो सीएनजी प्लांट से उत्पन्न की जा रही गैस एवं उससे संचालित की जा रही सिटी बस के बारे में जानकारी ली। टीम द्वारा इस टेक्नोलॉजी को देश के अन्य शहरों में बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार को सहयोग प्रदान किया जा रहा है।

इसी क्रम में आज वर्ल्ड बैंक की टीम ने इंदौर का दौरा किया और विस्तृत अध्ययन किया कि किस तरह इंदौर ने उत्तम गुणवत्ता के वेस्ट सैग्रीगेशन की सहायता से बायो सीएनजी प्लांट स्थापित कर हाई कैलोरीफिक वैल्यू की गैस का उत्पादन किया। वर्ल्ड बैंक की टीम बायो सीएनजी प्लांट का भी भौतिक दौरा करेगी।

 

प्रदेश कार्यसमिति की बैठक लोकल फार वोकल की थीम पर होगी

0

जबलपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक शुक्रवार को प्रारंभ हो गई। प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में स्थानीय संस्कृति को पेश किया गया है। युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने लोकल फार वोकल के तहत प्रदेश पदाधिकारियों का साफा बांधकर और हाथ से बने बैग भेंट किए। बैठक में आए पदाधिकारी भी कार्यकर्ताओं का स्वागत और तैयारी देखकर गदगद हो गए। में हो रही है। इस बैठक में राष्ट्रीय से लेकर प्रदेश पदाधिकारी शामिल हो रहे हैं जो मोर्चा को चुनावी रण के लिए तैयार करेंगे।

युवा मोर्चा की प्रदेश कार्य समिति को लेकर पिछले कुछ दिनों से तैयारी तेज है। भाजपा के संभागीय कार्यालय में प्रदेश के करीब 200 पदाधिकारी इस बैठक में शामिल हुए हैं। भारतीय जनता युवा मोर्चा मध्यप्रदेश की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक तय समय से कुछ देरी से करीब 12 बजे से संभागीय कार्यालय रानीताल में प्रारंभ हुई। प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री रोहित चहल एवं युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार सम्मिलत हुए। शाम के सत्र को प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा संबोधित करने आएंगे।

प्रदेश अध्‍यक्ष करेंगे संबोधित : विभिन्न सत्रों में मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, युवा मोर्चा राष्ट्रीय महामंत्री रोहित चहल, प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार, सभी युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी एवं कार्यसमिति सदस्यों को सम्बोधित करेंगे। बैठक में प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, युवा मोर्चा राष्ट्रीय महामंत्री रोहित चहल, मोर्चा प्रदेश महामंत्री कविता पाटीदार, मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार शामिल होंगे। इसके अलावा 26 मार्च को भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरूण सिंह प्रदेश पदाधिकारियों को संबोधित करेंगे।

प्रदेश कार्यसमिति से महाकोशल पर फोकस : भारतीय जनता पार्टी का विध्य, महाकोशल अंचल पर फोकस है। 2023 के विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखकर महाकोशल अंचल के मुख्यालय जबलपुर को बैठक के लिए चुना गया है। इससे पूर्व विद्यार्थी परिषद का राष्ट्रीय अधिवेशन भी यहीं हुआ। जिसमें जनजातीय वर्ग पर फोकस किया गया। जनजातीय समाज का कई सीट पर प्रभाव है। पिछले चुनाव में पार्टी को यहां काफी नुकसान हुआ था। ऐसे में युवाओं के जरिए पार्टी खुद को मजबूत करने में जुटी है। इसके लिए युवा टोली को तवज्जो दी जा रही है। कार्य समिति के शुरुआती दो सत्र में इंटरनेट मीडिया और योजना के क्रियान्वयन पर शोध विषय पर विशेषज्ञ पदाधिकारियों को जानकारी देंगे। इसके जरिए कैसे आम लोगों से जुड़ाव बनाया जाए इस पर बात होगी। इस संबंध में एक अभियान की तरह कार्य किया जाएगा। योजनाओं को बेहतर तरीके से आम आदमी तक पहुंचाने के लिए क्या किया जाए उसमें आने वाली समस्याओं को कैसे दूर किया जाए इसका सुझाव भी पार्टी स्तर पर युवा मोर्चा के कार्यकर्ता देंगे।

इमरान की पाक संसद 28 मार्च तक स्थगित

0

पाकिस्तान में प्रधानमंत्री इमरान खान की सरकार मुश्किर दौर से गुजर रहे हैं और पूरी संभावना थी कि विपक्षी दल आज इमरान खान सरकार के अविश्वास प्रस्ताव ला सकते हैं, लेकिन पाक संसद की कार्यवाही शुरू होते ही इमरान खान ने बड़ा खेल कर दिया। स्पीकर ने संसद की कार्यवाही को 28 मार्च तक के लिए स्थगित कर दिया है। इस दौरान स्पीकर ने कहा कि एक सांसद की मौत हो गई है, जिसके चलते संसद की कार्यवाही स्थगित की जाती है। वहीं पाकिस्तान की सियासत से जुड़े जानकारों का कहना है कि इमरान खान अपनी सरकार को बचाने के लिए ज्यादा से ज्यादा समय चाहते थे, इसलिए कार्रवाई टाल दी गई है। अब पूरे संभावना है कि इमरान खान सरकार के खिलाफ सोमवार को विपक्षी दल अविश्वास प्रस्ताव ला सकते हैं। पाक मीडिया रिपोर्ट में भी दावा किया गया है कि संसद की कार्यवाही के दौरान इमरान खान नेशनल असेंबली में अल्पमत में दिखे और उनके कई सांसद विपक्ष की बेंच पर बैठे थे।

इमरान सरकार ने दिए संकेत, जल्द हो सकते हैं चुनाव

अविश्वास प्रस्ताव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री ने संकेत दिए हैं कि देश में जल्द ही चुनाव हो सकते हैं। आपको बता दें कि विपक्ष ने इमरान खान की सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के लिए 8 मार्च को अपना पक्ष रखा था। नेशनल असेंबली में 342 सीटें हैं। इस अविश्वास प्रस्ताव को जीतने के लिए इमरान खान की सरकार को 172 सदस्यों के समर्थन की जरूरत है।

इमरान ने लगाया सांसदों की खरीद फरोख्त का आरोप

इस बीच इमरान खान का आरोप है कि विपक्ष उन्हें सत्ता से हटाने के लिए सांसदों की खरीद-फरोख्त कर रहा है। वहीं दूसरी ओर इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के कई सदस्य खुद ही इमरान खान से नाराज चल रहे हैं और विपक्ष की आवाज में सुर में सुर मिला रहे हैं। इमरान के साथी सांसदों ने विपक्ष का हाथ मजबूत करने के लिए अविश्वास प्रस्ताव के समर्थन में खुलकर मतदान करने की अपील की है।

विपक्ष को पूरी उम्मीद, सत्ता से इमरान को हटा देंगे

उधर पाकिस्तान के मुख्य न्यायाधीश ने गुरुवार को कहा कि अविश्वास प्रस्ताव की कार्यवाही के दौरान सदस्यों द्वारा डाले गए वोटों की गिनती नहीं करना अवमानना माना जाएगा। इस अविश्वास प्रस्ताव से पूरा विपक्ष काफी संतुष्ट है। विपक्षी नेताओं को पूरी उम्मीद है कि प्रधानमंत्री इमरान खान को कुर्सी से हटाने में कामयाब होंगे।

फिल्म ‘आरआरआर’ रिलीज होते ही लीक हो गई

0

लंबे समय से चर्चा में रही SS Rajamouli की फिल्म आरआरआर आखिरकार आज रिलीज हो गई है और फिल्म की रिलीज के साथ ही इसे काफी पसंद किया जा रहा है, लेकिन यह फिल्म रिलीज के साथ ही पायरेसी की शिकार हो गई है। मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि फिल्म लीक हो गई है। एशियानेटन्यूजेबल डॉट कॉम के अनुसार आरआरआर को कथित तौर पर ऑनलाइन लीक कर दिया गया है और इसे पायरेसी आधारित वेबसाइटों और तमिलरॉकर्स जैसे प्लेटफॉर्म पर प्रसारित किया जा रहा है। बड़े पर्दे पर रिलीज से पहले ही कुछ वेबसाइट पर लीक होने के कारण फिल्म के व्यापार को भारी नुकसान होने की आशंका है।

गौरतलब है कि राजामौली इस प्रोजेक्ट पर बीते 5 साल से काम कर रहे थे और फैन्स भी फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। RRR ब्रिटिश दौर के समय की फिल्म है, जिसमें जूनियर एनटीआर और राम चरण मुख्य भूमिका में है। साथ फिल्म में अजय देवगन और आलिया भट्ट की अहम भूमिका है। कई इंटरनेशनल कलाकार भी फिल्म में अपनी अदाकारी दिखा रहे हैं, जिनमें से एक जेम्स बॉन्ड एक्ट्रेस एलिसन डूडी भी शामिल हैं।

बाहुबली के बाद राजमौली RRR में हो गए थे व्यस्त

गौरतलब है कि साल 2017 की फिल्म ‘बाहुबली-2’ के बाद राजामौली ने सिर्फ RRR फिल्म पर ही काम किया था, लेकिन कोरोना महामारी के चलते फिल्म की निर्माण और रिलीज डेट बार-बार बदलना पड़ी थी। RRR फिल्म मुख्य रूप से तेलुगु भाषा में बनी फिल्म है, जिसे हिंदी में भी रिलीज किया गया है।

आरआरआर के है ये मुख्य कलाकार

फिल्म की कहानी बड़ी ही दिलचस्प है। फिल्म में कोमाराम भीम के किरदार में जूनियर NTR और सीताराम राजू के रोल में राम चरण हैं। ट्रेलर में दर्शक इन दोनों किरदारों को देख चुके हैं। कोमाराम भीम जहां आदिवासी समुदाय से निकले थे, वहीं सीताराम राजू को ब्रिटिश सरकार में पुलिस अफसर के रूप में दिखाया गया है, जो बाद में आजादी की लड़ाई में भीम का साथी बनता है। राजामौली ने फिल्म के किरदार भीमाराम के बारे में बताया कि भीमाराम ने पारंपरिक तौर-तरीकों से शिक्षा हासिल नहीं की थी और कम उम्र में ही अपना गांव छोड़कर दिया था, लेकिन जब वापस आए तो पढ़े-लिखे व्यक्ति थे। उन्होंने आदिवासियों के लिए निजाम के शासन के खिलाफ जंग छेड़ी थी। साथ ही गुरिल्ला शैली में युद्ध नीति अपनाई थी और अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ लगातार लड़ते हुए शहीद हुए थे।