Home Blog Page 172

विदेश से इंदौर लौटे नौ लोगों में ओमिक्रान की पुष्टि, दिल्ली से आई रिपोर्ट

0

इंदौर । विदेश से इंदौर लौटे नौ लोगों में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रान की पुष्टि हुई है। निजी मेडिकल कालेज की लैब पहले ही इसकी पुष्टि कर चुकी थी। क्रास चेक करने के उद्देश्य से मरीजों के सैंपल दोबारा जांच के लिए आइएलबीएस दिल्ली भेजे गए थे। शनिवार-रविवार की दरमियानी रात वहां से मिली रिपोर्ट में आठ लोगों में ओमिक्रान की पुष्टि हुई। रविवार को ही एनसीडीसी दिल्ली से भी जीनोम सिक्वेंसिंग की जांच रिपोर्ट मिल गई। इसमें तीन मरीजों में ओमिक्रान की पुष्टि हुई है। इन तीन मरीजों में दो मरीज आइएलबीएस की रिपोर्ट में शामिल हैं। राहत की बात यह है कि इन मरीजों में से सात पूरी तरह ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं जबकि दो का इलाज चल रहा है। जिन दो का इलाज चल रहा है उनमें भी कोरोना के कोई खास लक्षण नहीं हैं। सभी मरीजों को कोरोना के दोनों टीके लग चुके थे। यही वजह रही कि ओमिक्रोन की चपेट में आने के बावजूद इन पर कोई खास असर नहीं पड़ा और इन्होंने आसानी से बीमारी को हरा दिया।

विदेश से लौटे जिन नौ लोगों में ओमिक्रान की पुष्टि हुई है उनमें से दो तंजानिया, तीन दुबई और दो अमेरिका से पिछले दिनों ही लौटे थे। इसके अलावा घाना और ब्रिटेन से लौटे एक-एक व्यक्ति में भी ओमिक्रान की पुष्टि हुई है। संक्रमितों में दो महिलाएं और सात पुरुष शामिल हैं। इन सभी में कोरोना के कोई लक्षण नहीं थे। चूंकि ये विदेश से लौटे थे इस वजह से इनकी कोरोना जांच की गई थी। इन लोगों में कोरोना की पुष्टि होने के बाद जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए सैंपल शहर के अरबिंदो मेडिकल कालेज भेजा गया था। वहां से ओमिक्रोन की पुष्टि के बाद सैंपल दिल्ली भेज दिया गया।

छह निजी अस्पताल, दो एमआरटीबी में हुए थे भर्ती

कोरोना की पुष्टि के बाद छह मरीजों को निजी अस्पतालों में तथा दो को एमआरटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। एक मरीज घर पर ही रहा। कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद सात मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया गया है। डाक्टरों के मुताबिक सभी मरीज बगैर लक्षण के थे। यानी उनमें किसी को कोई तकलीफ नहीं थी।

दोनों टीके लगवाए थे इसलिए घातक नहीं रहा ओमिक्रोन

ओमिक्रान की चपेट में आए नौ मरीजों को कोरोना की दोनों डोज लग चुकी थी। यही वजह रही कि कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रान के हमले के बावजूद उनकी स्थिति सामान्य रही। आठ में से एक मरीज को तो 5 दिसंबर को ही बूस्टर डोज भी लग चुका है।

मंत्री ने भी की पुष्टि

रविवार सुबह गृहमंत्री नरोत्तम मिश्र ने भी इंदौर में मरीजों में ओमिक्रान वैरिएंट की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिन में इंदौर में करीब तीन हजार लोग विदेशों से लौटे हैं। जांच में इनमें से 26 कोरोना संक्रमित पाए गए थे। जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए इनके सैंपल दिल्ली भेजे गए थे। वहां से मिली जांच रिपोर्ट में ओमिक्रान पाया गया है।

मध्य प्रदेश करेगी खेलो इंडिया यूथ गेम्स की मेजबानी

0

भोपाल । मध्य प्रदेश में अगले साल खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन होगी। इसके लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में रविवार को आयोजित कैबिनेट बैठक में भोपाल में अंतरराष्ट्रीय खेल कांपलेक्स का निर्माण, मशीन व उपकरण खरीदने के लिए खेलो इंडिया योजना में तीन साल के लिए 215 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए। खेल कांपलेक्स का उपयोग विभिन्न प्रतियोगिताओं के लिए किया जाएगा।

बैठक के निर्णयों की जानकारी देते हुए राज्य सरकार के प्रवक्ता गृह मंत्री डा.नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि टोक्यो ओलिंपिक में प्रदेश के खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के बाद भोपाल में खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022-23 का आयोजन और भोपाल को खेलों का हब बनाने के मद्देजनर महत्वपूर्ण लिया गया है। केंद्र सरकार ने मध्य प्रदेश को खेलो इंडिया यूथ गेम्स की मेजबानी करने की सहमति दी है। अंतरराष्ट्रीय खेल कांपलेक्स के निर्माण पर तीन साल में 137 करोड़ रुपये, मशीन एवं उपकरण खरीदने में 39 करोड़ रुपये और खेलो इंडिया यूथ गेम्स के आयोजन पर 23 करोड़ 38 लाख रुपये व्यय किए जाएंगे। एक अन्य निर्णय में अनुसूचित जनजाति वर्ग की कन्याओं के लिए 65 कन्या शिक्षा परिसर भवन बनाए जाएंगे। इसके लिए एक हजार 877 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई है। केंद्रीकृत पुलिस काल सेंटर एवं नियंत्रण कक्ष तंत्र (डायल-100) सेवा के द्वितीय चरण (2021-2027) के लिए एक हजार 200 वाहनों की परियोजना की एक हजार 84 करोड़ रुपये से अधिक की विस्तृत कार्ययोजना को कैबिनेट ने मंजूरी दी। साथ ही टोल या अन्य माध्यम से जो आय होगी, उसे राजमार्ग निधि में जमा किया जाएगा। इस निधि का उपयोग सड़क परियोजनाओं में किया जाएगा।

मध्य प्रदेश में नहीं होंगे पंचायत चुनाव, मंत्रिमंडल में प्रस्ताव पर बनी सहमति

0

भोपाल। मध्य प्रदेश मंत्रिमंडल ने पंचायत चुनाव निरस्त कराने के लिए मुहर लगा दी है, इसका प्रस्ताव पारित कर राज्यपाल के पास भेजा गया है। मध्य प्रदेश कैबिनेट द्वारा प्रदेश में पंचायत राज अधिनियम 1993 की धारा 9 (क) के अंतर्गत होने वाले पंचायत चुनाव के अध्यादेश को निरस्त करने का प्रस्ताव पारित कर महामहिम राज्यपाल को भेजने का निर्णय लिया। इसके बाद सीएम शिवराज सिंह चौहान राज भवन पहुंचकर राज्यपाल मंगु भाई पटेल से मिले और कुछ देर वहां रुकने के बाद वापस सीएम हाउस रवाना हो गए। माना जा रहा है कि सीएम शिवराज ने राज्यपाल को कैबिनेट की बैठक में लिए गए अध्यादेश वापस लेने के निर्णय से अवगत कराया है। मध्य प्रदेश पंचायत राज एवं ग्राम स्वराज अध्यादेश लिया गया वापस राजपत्र में अधिसूचना जारी।

इसी अध्यादेश के आधार पर मध्य प्रदेश में त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव की प्रक्रिया शुरू हुई थी। लेकिन अब अध्यादेश के वापस लिए जाने पर राज्य निर्वाचन आयोग के पास चुनाव कराने का आधार नहीं रहा। राज्यपाल द्वारा प्रस्ताव पर मुहर लगाने के बाद राज्य निर्वाचन आयोग को चुनाव निरस्तीकरण के लिए निर्देश दे सकते हैं। मंत्रिमंडल की बैठक के बाद डा. नरोत्तम मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि मध्य प्रदेश सरकार पंचायत राज्य संशोधन अध्यादेश वापस ले रही है। इस पर विधेयक विधानसभा में प्रस्तुत होना था, लेकिन नहीं हो सका। अब सरकार राज्यपाल से इस अध्यादेश को वापस करने का प्रस्ताव देंगे।

ग्रामीण विकास मंत्री महेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस ने शुरू से ही पंचायत चुनाव में बखेड़ा खड़ा करने का प्रयास किया है। कांग्रेस के लोगों ने कोई ऐसी अदालत नहीं छोड़ी जहां में पंचायत चुनाव के विरोध में नहीं गए। हमारे प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री शुरुआत से ही इस बात को लेकर प्रतिबद्ध थे कि बिना ओबीसी आरक्षण के चुनाव ना हो। सदन में अपरिहार्य कारणों से संशोधन विधेयक पारित नहीं हो पाया और सुप्रीम कोर्ट का भी जो आदेश था उसे मानने करते हुए इस अध्यादेश को महामहिम राज्यपाल को वापस करने का प्रस्ताव पारित किया है। अध्यादेश को पारित किए बिना ओबीसी आरक्षण और परिसीमन नहीं किया जा सकता है अब आगे की प्रक्रिया राज्य निर्वाचन आयोग को सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि चुनाव कराना या ना कराना निर्वाचन आयोग को फैसला करना है सरकार ने अपनी भूमिका स्पष्ट कर दी है।

सारा अली के साथ इंदौर में बाइक पर घूमते नजर आए विक्की कौशल

0

इंदौर। फिल्म अभिनेता विक्की कौशल सारा अली खान के साथ इंदौर में बाइक पर घूमते नजर आए। दरअसल इंदौर में दिनों सारा और विक्की की नई फिल्म लुका छुपी 2 की शूटिंग जारी है। इसी का एक सीन शूट करने दोनों इंदौर के जवाहर मार्ग पर बाइक पर घूमे। सारा साड़ी पहनी हुई थीं, इसके पहले इन्होंने एक कोचिंग में बच्चों के साथ शूटिंग की थी। आज इसके आगे विक्की उन्हें लेने पहुंचे इस दृश्य को फिल्माया गया है। सारा लुका छुपी 2 फिल्म में टीचर के लुक में नजर आ रही हैं। दोनों ही देश के सबसे स्वच्छ शहर के अलग-अलग इलाकों में पहुंचकर शूटिंग कर रहे हैं।

रास्तें में लगी भीड़

सारा अली खान और विक्की कौशल को देखने के लिए सड़क के दोनों ओर लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। लोग अपने फेवरेट एक्टर और एक्ट्रेस को देखने के लिए यहां जमा हो गए थे। फिल्म केदारनाथ में सारा अली खान की अदाकारी को सभी ने पसंद किया। अब उन्हें अपने सामने देख इंदौर के लोगों की खुशी और बढ़ गई है। इस दौरान लोगों ने अपने मोबाइल फोन से भी सारा और विक्की की तस्वीरें ली।

पिछले कई दिनों से दोनों इंदौर के बाजार और ऐहितासिक स्थलों पर शूटिंग कर रहे हैं। शूटिंग के दौरान सारा अली खान एक अलग ही अंदाज में नजर आती हैं। यह लुक उनकी पहले की फिल्म से काफी अलग है। सारा अली पिछले दिनों जब शूटिंग के लिए इंदौर आई, तो वे इसके बाद उज्जैन में महाकाल मंदिर में दर्शन करने पहुंची थी।

पहले टेस्‍ट में केएल राहुल ने जमाया शतक, भारत 3 विकेट विकेट खोकर 272 पर

0

भारतीय टीम का साउथ अफ्रीका मिशन 26 दिसंबर से शुरू हो गया है। तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में सेंचुरियन के मैदान पर भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने टास जीतकर बल्लेबाजी चुनी। मैच की पहली पारी में खेल के पहले दिन टीम इंडिया ने केएल राहुल के शतक और मयंक अग्रवाल के अर्धशतक के दम पर तीन विकेट पर 272 रन बनाए। फिलहाल क्रीज पर केएल राहुल 122 रन जबकि अजिंक्य रहाणे 40 रन बनाकर नाबाद हैं। मयंक अग्रवाल ने केएल राहुल के साथ मिलकर भारत को अच्छी शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए दोनों के बीच 117 रन की साझेदारी हुई। इस साझेदारी को लुंगी नगीडी ने मयंक को 60 रन पर आउट करके तोड़ दिया। वहीं नगीडी ने अपने पुजारा को बिना खाता खोले ही कीगन पीटरसन के हाथों कैच आउट करवा दिया। भारतीय कप्तान विराट कोहली 35 रन बनाकर आउट हो गए। कोहली को लुंगी नगीडी ने वियान मुल्डर के हाथों कैच आउट करवा दिया। विराट कोहली अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे और एक बार फिर से वो एक बड़ी पारी खेलने से चूक गए।

केएल राहुल ने जड़ा यादगार शतक

इस मैच में केएल राहुल ने शुरू से ही काफी संभलकर बल्लेबाजी की और पहले विकेट के लिए मयंक अग्रवाल से साथ मिलकर 117 रन की शतकीय साझेदारी करते हुए भारत को मजबूत शुरुआत दिलाई। मयंक 60 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन केएल अपने अंदाज में बल्लेबाजी करते रहे और उन्होंने 218 गेंदों पर अपना शतक चौका लगाकर पूरा किया। केएल राहुल ने अपनी शतकीय पारी के दौरान एक छक्का और 14 चौके लगाए।

राज्य सरकारें हुई सख्त, नाइट कर्फ्यू सहित लगे कई प्रतिबंध

0

देश में ओमिक्रॉन के केस ने चिंता बढ़ दी है। तीसरी लहर को रोकने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें अलर्ट मोड़ पर आ चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार रात को 15 से 18 साल के बच्चों के लिए वैक्सीनेशन की घोषणा की। साथ ही 10 जनवरी 2022 से हेल्थ-फ्रंटलाइन वर्कर्स और 60 वर्ष के गंभीर बीमारियों से पीड़ित को बूस्टर डोज लगेगा। वहीं भारत सरकार ने केरल, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, मिजोरम, कर्नाटक, बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश और पंजाब में केंद्रीय टीमें तैनात की है। वहीं कई राज्यों ने ओमिक्रॉन के खतरे को देखते हुए नाइट कर्फ्यू और धारा 144 सहित कई पाबंदी लागू कर दी है।

5-18 साल के बच्चों के लिए 3 जनवरी से वैक्सीनेशन, बुजुर्गों-हेल्थ वर्कर्स के लिए 10 जनवरी से बूस्टर डोज- पीएम मोदी

0

पीएम मोदी ने देश के नाम संबोधन में शनिवार रात तीन बड़े ऐलान किए। इसके तहत 15 साल से 18 साल के बच्चों को 3 जनवरी (सोमवार) 2022 से कोरोना का टीका लगाया जाएगा। पीएम मोदी ने इसके साथ ही हेल्थ वर्कर्स और फ्रंट लाइन वर्कर्स के लिए बूस्टर डोज की घोषणा कर दी है। पीएम मोदी ने कहा कि 60 साल से अधिक उम्र के उन लोगों को भी बूस्टर डोज दिया जाएगा जो दूसरी गंभीर बीमारियों से पीड़ित हैं।

15-18 साल तक के बच्चों को टीका
पीएम मोदी ने बच्चों के टीकाकरण का ऐलान करते हुए कहा कि यह देश की लड़ाई को तो मजबूत करेगा ही स्कूल कॉलेज में जा रहे हमारे बच्चों और उनके माता-पिता की चिंता दूर करेगा। पीएम मोदी ने कहा, ”15 साल से 18 साल की आयु के बीच के जो बच्चे हैं, अब उनके लिए देश में वैक्सीनेशन प्रारंभ होगा। 2022 में, 3 जनवरी को, सोमवार के दिन से इसकी शुरुआत की जाएगी।”

हेल्थकेयर और फ्रंटलाइन वर्कर्स को 10 जनवरी से बूस्टर डोज
हेल्थकेयर और फ्रंटलाइन वर्कर्स के लिए बूस्टर डोज का ऐलान करते हुए पीएम मोदी ने कहा, ”हम सबका अनुभव है कि जो कॉरोना वॉरियर्स हैं, हेल्थकेयर और फ्रंटलाइन वर्कर्स हैं, इस लड़ाई में देश को सुरक्षित रखने में उनका बहुत बड़ा योगदान है। वो आज भी कोरोना के मरीजों की सेवा में अपना बहुत समय बिताते हैं। इसलिए एहतियात के तौर पर सरकार ने निर्णय लिया है कि हेल्थकेयर और फ्रंटलाइन वर्कर्स को वैक्सीन की Precaution Dose (बूस्टर डोज) भी प्रारंभ की जाएगी। इसकी शुरुआत 2022 में, 10 जनवरी, सोमवार के दिन से की जाएगी।

कॉ-मॉरबिडिटी वाले बुजुर्गों को भी 10 जनवरी से बूस्टर डोज
पीएम मोदी ने कहा दूसरी बीमारियों से ग्रसित बुजुर्गों के लिए भी बूस्टर डोज की घोषणा की है। पीएम मोदी ने कहा, ”60 वर्ष से ऊपर की आयु के कॉ-मॉरबिडिटी वाले नागरिकों को, उनके डॉक्टर की सलाह पर वैक्सीन की Precaution Dose का विकल्प उनके लिए भी उपलब्ध होगा। यह भी 10 जनवरी से उपलब्ध होगा।”

पैनिक ना करें सावधानी बरतें: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने ओमिक्रॉन से घबराने की बजाय सावधानी बरतने की अपील की। उन्होंने कहा, ”भारत में भी कई लोगों के ओमीक्रॉन से संक्रमित होने का पता चला है। मैं आप सभी से आग्रह करूंगा कि पैनिक नहीं करें सावधान और सतर्क रहें। मास्क और हाथों को थोड़ी-थोड़ी देर पर धुलना, इन बातों को याद रखें।”

पीएम ने बताया, तीसरी लहर से निपटने की क्या तैयारी
पीएम ने कहा कि आज आज जब वायरस म्यूटेशन कर रहा है तो हमारा विश्वास भी बढ़ रहा है। आज देश के बास 18 लाख आइसोलेशन बेड है। 5 लाख ऑक्सीजन बेड हैं। 5 लाख आईसीयू बेड हैं। आईसीयू और नॉन आईसीयू बेड विशेष तौर पर बच्चों के लिए हैं। आज देश में 3 हजार से ज्यादा ऑक्सीजन प्लांट काम कर रहे हैं। 4 लाख ऑक्सीजन सिलेंडर देश को दिए गए हैं। राज्यों को जरूरी दवाओं की बफर स्टॉक तैयार करने में मदद की जा रही है।

राघवेन्द्र सिंह बने प्रमुख सचिव जनसंपर्क, आयुक्त का भी प्रभार

0

भोपाल। राज्य शासन ने 1997 बैच के आइएएस अधिकारी राघवेन्द्र सिंह को प्रमुख सचिव जनसंपर्क बनाया है। उन्हें आयुक्त जनसंपर्क का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। सिंह वर्तमान में प्रमुख सचिव तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग हैं। शासन ने छुट्टी के दिन (शनिवार) चार आइएएस अधिकारियों के विभाग बदले हैं। वर्तमान में पदस्थ जनसंपर्क आयुक्त डा. सुदाम पंढरीनाथ खाडे को आयुक्त स्वास्थ्य सेवाएं पदस्थ किया गया है। वे नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन एवं आयुक्त खाद्य सुरक्षा भी रहेंगे। वहीं आयुक्त स्वास्थ्य सेवाएं आकाश त्रिपाठी को सचिव तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग रहेंगे। उनके पास तकनीकी शिक्षा विभाग के आयुक्त का भी प्रभार रहेगा। उल्लेखनीय है कि राघवेन्द्र सिंह द्वारा प्रमुख सचिव जनसंपर्क का प्रभार संभालने पर शिव शेखर शुक्ला इस पद से मुक्त होंगे। शुक्ला फिर प्रमुख सचिव संस्कृति, पर्यटन रहेंगे।

कोराेना की गति बढ़ रही इसलिए पंचायत चुनाव टालना सही- वीडी शर्मा

0

जबलपुर,  भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने शनिवार को कहा कि कोरोना संक्रमण के बढ़ने का अंदेशा बना हुआ है। ऐसे में यदि पंचायत चुनाव को टाला जाए तो अच्छा होगा। वे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल होने आए। जहां उन्होंने पत्रकारों से चर्चा की। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव हुए तो संभव है कि संक्रमण का असर बढ़ सकता है इसलिए संभव हो तो चुनाव को टालना ही सही होगा।

दिग्विजय सिंह के बयान की निंदा : उन्होंने कांग्रेस के दिग्विजय सिंह के उस बयान जिसमें राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ बिना पंजीयन के चल रहा है। इसके जवाब में विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि दिग्विजय सिंह जैसे लोग जो देश विरोधी ताकतों के साथ खड़े हो। राष्ट्र विरोधी ताकतों के साथ खड़े हो। आतंकियों का समर्थन करते हो। जो कहते हैं कि मैं जनता के बीच जाऊं तो जनता वोट काट देती है। ऐसे व्यक्ति राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ पर सवाल खड़ा करें। ये हल्कापन है। उन्हें शर्म आनी चाहिए। स्वयं सेवक 24 घंटे राष्ट्र के लिए समर्पित होकर कार्य करता है। ऐसे संगठन पर दिग्विजय सिंह जैसे लोग मीडिया में बने रहने के लिए सवाल खड़े करते हैं। ये आप्रंसगिक हो चुके हैं इसलिए इनके संदर्भ में चर्चा करने का औचित्य नहीं है। उन्होंने निगम मंडल में नियुक्ति को लेकर कहा कि जल्द बचे हुए निगम-मंडल में नियुक्तियां की जाएगी। ज्ञात हो कि गत दिवस दर्जनभर से ज्यादा निगम-मंडल के पदों पर नियुक्ति सरकार की ओर से की गई है। कई सालों से इन पदों पर नियुक्ति नहीं की गई थी। जबलपुर से विनोद गोंटिया और अमिता चपरा को जिम्मेदारी निगम-मंडल में मिली है।

सीएम शिवराज ने इंदौर में किया स्वच्छता वीरों का सम्मान

0

इंदौर । सीएम शिवराज सिंह चौहान ने अपने इंदौर प्रवास के दौरान अंबर गार्डन में आयोजित किए गए राज्य स्तरीय स्वच्छता सम्मान समारोह में शामिल हुए। समारोह में सीएम ने स्वच्छता के क्षेत्र में विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार प्राप्त करने वाले 36 नगरीय निकायों को सम्मानित किया। इस दौरान सीएम शिवराज ने इंदौर नगर निगम की टीम, भोपाल निगम, देवास नगर निगम, उज्जैन नगर निगम, सिंगरौली नगर निगम, बुरहानपुर नगर निगम टीम को सम्मानित किया। इंदौर को 5 करोड़, भोपाल को 1करोड़ देवास को 1 करोड़ रुपए की राशि उज्जैन, ग्वालियर, सिंगरौली, बुरहानपुर, धार को 50-50 लाख की राशि दी गई। खंडवा, सागर, नवगांव, दमोह, सिवनी, बड़नगर, मुंगावली, सहित अन्य नगरीय निकाय को 25-25 लाख की राशि दी गई। इंदौर को सर्वश्रेष्ठ राज्य संभाग के पुरस्कार से भी नवाजा गया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस दौरान स्वच्छता मित्रों के साथ संवाद भी किया।

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि यह कार्यक्रम पहले भोपाल में होने वाला था। मैंने कहा, यह कार्यक्रम इंदौर में किया जाए। अगर भोपाल को यह कार्यक्रम करवाना है तो इंदौर से स्वच्छता में मुकाबला करें। आइडीए के नए अध्यक्ष जयपाल चावड़ा मंच से नीचे बैठे थे, सीएम ने उन्हें मंच पर बुलाकर बैठाया। उन्होंनें कहा कि इंदौर स्वच्छता में छक्का मारेगा, इंदौर के लोगों के स्वभाव में स्वच्छता है।

सीएम शिवराज ने कहा मैं प्रदेश के 407 शहरों को बदलना चाहता हूं

सीएम शिवराज ने कहा कि स्वच्छता सीखना है तो इंदौर से सीखो। मध्य प्रदेश स्वच्छता में तीसरे नंबर पर है। पहले नंबर में आने के लिए सभी प्रयास करें। प्रदेश के लोग स्वच्छता को चुनौती के रूप में ले। अटल बिहारी वाजपेयी ने भारत का नाम दुनिया में रोशन किया। पहले लोग केला खाया छिलका फेका, पान खाया और थूक दिया, अपना घर साफ किया और कचरा बाहर पटक दिया। मोदी जी के संकल्प से स्वच्छता का सपना साकार हुआ। अब इंदौर में लोग चाकलेट खा रैपर जेब में रखते हैं। सोच बदल गई है। सीएम बोले हर शहर साल में एक बार अपना जन्मदिन मनाएं, शहर को सजाओ, विशिष्ट लोगो को बुला सम्मानित करें। ऐसे लोगो बुला शहर के विकास में सहयोग देने का संकल्प दिलवाए। मैं प्रदेश के 407 शहरों को बदलना चाहता हूं। केवल सरकारें शहर को बदल नहीं सकती जब तक जनता साथ न हो। मध्य प्रदेश को नंबर 1 देशभर में बनाना है!

इंदौर में स्वच्छताकर्मियों को 10-10 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी

सीएम शिवराज ने इंदौर की जनता ने अद्भुत रिकार्ड बनाया है। स्वच्छता के मामले में इंदौर देश नहीं दुनिया की प्रेरणा बन गया है। इंदौर की जनता, प्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारी और स्वच्छताकर्मियों को बधाई। स्वच्छताकर्मियों को 10-10 हजार रुपये की सम्मानित भेंट कर उन्हें सम्मानित किया जाएगा।