Home Blog Page 125

रेवती नक्षत्र और इंद्र योग में 2 अप्रैल को होगा महाशक्ति का आगमन

0

शक्ति की उपासना का नौ दिनी पर्व चैत्र नवरात्र 2 से 11 अप्रैल तक मनेगा। रेवती नक्षत्र और इंद्र योग में शक्ति का आगमन होगा। इस अवसर पर घट स्थापना होगी और साधक शक्ति की उपासना में जुटेंगे। इस अवसर पर माता के नौ स्वरूपों का पूजन किया जाएगा। माता मंदिरों में विभिन्न हवन-अनुष्ठान होंगे।वर्ष में आने वाली चार नवरात्र में चैत्र नवरात्र का विशेष महत्व है।

चैत्र माह की प्रतिपदा तिथि की शुरुआत 1 अप्रैल को सुबह 11.53 बजे होगी जो 2 अप्रैल को सुबह 11.48 बजे तक रहेगी। उदयकाल में प्रतिपदा तिथि 2 अप्रैल को होने से इस दिन से नवरात्र की शुरुआत मानना शास्त्र सम्मत होगा। इस दिन रेवती नक्षत्र सुबह 11.21 बजे तक और इंद्र योग सुबह 8.31 बजे तक रहेगा। घट स्थापना के लिए श्रेष्ठ मुहूर्त सुबह 6.24 बजे से 8.33 बजे तक है। इसके अतिरिक्त दोपहर 12.08 से दोपहर 12.57 बजे तक अभिजित मुहूर्त में घट स्थापना करना भी श्रेष्ठ फल प्रदान करेगा।

ऐसे करें कलश स्थापना – ज्योतिर्विद विनायक शर्मा के अनुसार, नवरात्र में कलश की स्थापना की जाती है। कलश को भगवान विष्णु का रूप माना जाता है। देवी दुर्गा से पहले कलश की पूजा की जाती है। कलश की स्थापना से पूर्व उस स्थान को नदियों के पवित्र जल से शुद्ध करना चाहिए। इसके बाद भगवान गणेश सहित सभी देवी-देवताओं का आव्हान करना चाहिए। कलश स्थापना के बाद भगवान गणेश और मां दुर्गा की आरती कर नौ दिनी व्रत का संकल्प लेना चाहिए।

वर्ष में आती हैं चार नवरात्र – वर्ष में चार नवरात्र पौष, चैत्र, आषाढ और अश्विन माह में आती हैं। चारों नवरात्र में माता की उपासना प्रतिपदा से नवमी तिथि तक होती है। कई बार तिथियों की घट-बढ़ के चलते पर्व के दिनों में कमी या वृद्धि भी होती है। इसमें चैत्र माह की नवरात्र को बड़ी और अश्विन माह की नवरात्र को छोटी नवरात्र कहते हैं। यह दो प्रकट नवरात्र हैं। इसके अतिरिक्त आषाढ़ और पौष माह की नवरात्र को गुप्त नवरात्र कहते हैं।

लक्ष्य सेन इतिहास रचने से चूके

0

वर्ल्ड चैंपियनशिप के ब्रॉन्ज मेडलिस्ट भारत के लक्ष्य सेन रविवार को ऑल इंग्लैंड ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप के फाइनल में इतिहास रचने से चूक गए। लक्ष्य को मेंस सिंगल वर्ग के फाइनल में वर्ल्ड नंबर-1 डेनमार्क के विक्टर एक्सेलसन के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। टॉप सीड एक्सेलसन ने युवा भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य को 21-10, 21-15 से मात दी। लक्ष्य ने 53 मिनट में यह खिताबी मुकाबला गंवाया। इस हार के साथ ही लक्ष्य सेन 1980 में महान प्रकाश पादुकोण और 2001 में पुलेला गोपीचंद के बाद तीसरे भारतीय चैंपियन बनने से चूक गए।

लक्ष्य सेन फाइनल मुकाबले में विक्टर एक्सेलसन के खिलाफ शुरुआत में पीछे 0-6 से पीछे थे। इसके बाद भी एक्सेलसन ने अपनी लीड कायम रखते हुए स्कोर को 11-2 तक पहुंचा दिया। एक्सेलन ने इसके बाद 22 मिनट में 21-10 से एकतरफा अंदाज में पहला गेम अपने नाम कर लिया।

दूसरे गेम में भी लक्ष्य शुरुआत में 4-7 से पीछे थे। इसके बाद भी वह विक्टर के अनुभव के टिक नहीं सके और मुकाबले में लगातार पीछे होते चले गए। एक्सेलसन ने आगे भी 17-10 की शानदार बढ़त बना ली। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा और लगातार प्वाइंट्स लेते हुए 21-15 से लगातार दूसरा गेम जीतकर खिताब पर कब्जा जमा लिया।

विश्व रैंकिंग में 11वें नंबर के खिलाड़ी लक्ष्य ने इससे पहले, रोमांचक सेमीफाइनल में शनिवार को मलेशिया के जी जिया ली को तीन गेमों के संघर्ष में 21-13, 12-21, 21-19 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया था। वह 21 साल बाद फाइनल में पहुंचने वाले पहले भारतीय पुरुष खिलाड़ी बने थे। लक्ष्य 1980 में महान प्रकाश पादुकोण और 2001 में पुलेला गोपीचंद के चैंपियन बनने के बाद फाइनल में पहुंचने वाले तीसरे भारतीय पुरुष खिलाड़ी बने थे।

20 साल के लक्ष्य का फाइनल में नंबर वन सीड डेनमार्क के विक्टर एक्सेलसन के खिलाफ भिड़ने से पहले 1-4 का रिकॉर्ड था। लक्ष्य पिछले छह महीने से शानदार लय में चल रहे है। उन्होंने इस साल जनवरी में इंडिया ओपन के रूप में अपना पहला सुपर 500 टूर्नामेंट जीता था और फिर पिछले सप्ताह जर्मन ओपन के उपविजेता रहे थे।

Mouni Roy ने देर रात समंदर किनारे दिखाया सिजलिंग अवतार

0

फेमस टेलीविजन और फिल्म एक्ट्रेस मौनी रॉय (Mouni Roy) इस समय कोलंबो, श्रीलंका में हैं. वह होली के मौके पर वहां वेकेशन एंजॉय कर रही हैं. वह इस वेकेशन के दौरान हर दिन अल्ट्रा-ग्लैमरस तस्वीरों के साथ सोशल मीडिया पर आग लगा रही हैं. रविवार, 20 मार्च को, मौनी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर ग्रीन कलर की ड्रेस में सिजलिंग हॉट तस्वीरों को शेयर किया है.

जेलेंस्की पुतिन से बात करने के लिए तैयार

0

रूस और यूक्रेन के बीच जंग का आज 25वां दिन है। अभी तक दोनों देशों के बीच कोई समझौता नहीं हो पाया है। रूसी बलों ने मारियुपोल के एक स्कूल पर बमबारी की है। बताया जा रहा है कि इस स्कूल में लगभग 400 लोगों ने शरण ले रखी थी। उधर, यूक्रेन का दावा है कि आज (रविवार) सुबह 11 बजे तक युद्ध में रूस के लगभग 14,700 सैनिक मारे जा चुके हैं। यूक्रेन के सैन्य इंटेलिजेंस ने दावा किया है कि रूस के कुलीन देश के आर्थिक संबंधों को बहाल करने के लिए पुतिन को सत्ता से बाहर करने के लिए पश्चिमी देशों के साथ मिलकर योजना बना रहे हैं। यूक्रेन के जनरल स्टाफ ने देश के पश्चिमी हिस्सों पर बेलारूस की ओर से हमले के खतरे का उच्च जोखिम व्यक्त किया है।

यूक्रेन के खिलाफ रूस का युद्ध मानवता को अपवित्र’ करने वाला: पोप फ्रांसिस

24 फरवरी को शुरू हुए रूस के हमले को लेकर पोप फ्रांसिस ने कठोर टिप्पणी की है। उन्होंने सेंट पीटर्स स्क्वायर में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि यूक्रेन में जमन रोज बढ़ रहा है। उन्होंने रूस के हमले को मानवता को अपवित्र करने वाला करार दिया और इसे ‘निरर्थक जनसंहार’ की भी संज्ञा दी।

भोपाल में बीएमडब्‍ल्‍यू सवार युवक की गुंडागर्दी

0

भोपाल । लग्जरी कार के कार चालक ने ट्रैफिक पुलिस के एसआइ से बदतमीजी कर झूमाझटकी कर दी। उसे रोकने की कोशिश की गई, तो वह कार लेकर भाग गया। यह मामला टीटी नगर थाना इलाके में अपैक्स बैैंक तिराहे पर रविवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे का है। सिपाही की शिकायत पर पुलिस ने शासकीय कार्य में बाधा समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक रविवार दोपहर में सिपाही प्रवीण कुमार कुशवाहा टीटी नगर में अपैक्स बैंक के पास वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच, रोशनपुरा चौराहे की तरफ से नीले रंग की लक्जरी कार (एमपी 09 एमएम 90) दिखाई दी। नंबर प्लेट पर अधूरा नंबर देखकर प्रवीण ने कार को रोक लिया। इस पर कार चालक गुस्से में उतारा और पुलिस कर्मियों को देख लेने की धमकी देते हुए गाली-गलौज करने लगा। इस दौरान एसआइ गजराज सिंह भी आ गए। वह कार चालक को समझाने लगे। ड्राइवर ने एसआइ के साथ बदतमीजी करते हुए झूमाझटकी कर दी। इसके बाद चालक ने कार में बैठकर कार स्टार्ट कर जाने लगा। दोनों पुलिसकर्मी कार के सामने खड़े होकर रोकने का प्रयास करने लगे। इसी बीच, कार चालक ने रफ्तार बढ़ा दी। दोनों पुलिसकर्मी कार के सामने से दूर हटकर जान बचाई। कार इंदौर में मधुरेश पब्लिकेशन प्रायवेट लिमिटेड कंपनी के नाम से रजिस्टर्ड है। पुलिस उसके चालक की तलाश कर रही है। कार ड्राइवर खुद को अखबार का कर्मचारी बता रहा था। ट्रैफिक आरक्षक प्रवीण की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

रंग पंचमी पर इंदौर में राजवाड़ा पहुंचाने वाली 14 गलियां होंगी सील, गेर वाहन पर रहेंगे पुलिसकर्मी

0

इंदौर।  पुलिस-प्रशासन ने रंग पंचमी की तैयारियां पूरी कर ली है। पुलिस ने तो पूरे गेर मार्ग को पांच सेक्टर में बांटा है। इसका जिम्मा एसीपी व टीआइ स्तर के अफसरों को सौंपा गया है। पुलिस ने उन 14 छोटे-बड़े रास्तों को सील करने का निर्णय लिया है जो राजवाड़ा को जोड़ते हैं।

राजवाड़ा पर अस्थाई कंट्रोल रूम बनेगा

पुलिस आयुक्त हरिनारायणाचारी मिश्र के मुताबिक मंगलवार को निकलने वाली गेर के लिए राजवाड़ा पर अस्थाई कंट्रोल रूम भी बनाया जाएगा,जहां से 85 सीसीटीवी कैमरों का लाइव फीड मिलता रहेगा। पूरे गेर मार्ग को 5 सेक्टर में बांटा गया है जिसकी सुरक्षा व्यवस्था एक एसीपी,दो टीआइ संभालेंगे और उनके साथ 20-20 पुलिसकर्मियों का रिजर्व बल रहेगा।

100 से ज्यादा महिला पुलिसकर्मियों की भी ड्यूटी

उन्‍होंने बताया कि इस बार 100 से ज्यादा महिला पुलिसकर्मियों की भी ड्यूटी लगाई गई है, जिसमें एसीपी और टीआइ शामिल हैं। राजवाड़ा व गेर मार्ग पर सादे कपड़ों में भी महिला पुलिसकर्मियों को लगाया लगाया है।सीपी के मुताबिक गेर के साथ चलने वाले वाहनों पर एक-एक पुलिसकर्मी रहेगा जो जरूरत पड़ने पर पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम(पीए सिस्टम) की कमान संभाल सके।

NTAGI ने की सिफारिश, 8 से 16 हफ्तों में ही लगे कोविशील्ड की दूसरी डोज

0

देश में कोविड-19 के खिलाफ कोविशील्ड का दूसरा डोज लेने के लिए अब चार महीने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। अगर स्वास्थ्य मंत्रालय ने NTAGI की सिफारिश मान ली, तो दो महीने के बाद ही दूसरा डोज लगाया जा सकेगा। दरअसल, कोविड-19 महामारी और वैक्सीनेशन पर अहम राय देने वाले नेशनल टेक्निकल एडवाइजरी ग्रुप ऑन इम्यूनाइजेशन (NTAGI) ने सिफारिश की है कि कोविशील्ड (Covishield Vaccination) की पहली और दूसरी खुराक के बीच अंतराल को घटाकर 8 से 16 हफ्तों के बीच कर दिया जाए। इसके पीछे वजह ये है कि ओमिक्रॉन वेरिएंट BA.2 कापी तेज गति से फैलता है और दुनिया भर में कोरोना की चौथी लहर की गति बढ़ गई है। ऐसें देशवासियों को जल्द से जल्द पूरी तरह वैक्सीनेट करने की जरुरत है। फिलहाल कोविशील्ड की दूसरी खुराक 12 से 16 हफ्तों के बीच दी जा रही है।

वैसे NTAGI ने भारत बायोटेक की कोवैक्सीन (Covaxin) की दूसरी खुराक के समयांतराल में किसी भी प्रकार के बदलाव की कोई सिफारिश नहीं की है। इसकी वजह ये है कि कोवैक्सीन की दूसरी खुराक पहली डोज के 28 दिनों बाद ही दी जाती है। आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि एनटीएजीआई की ये सिफारिश वैश्विक स्तर पर मिले वैज्ञानिक आंकड़ों पर आधारित है। सूत्रों ने कहा कि अगर कोविशील्ड की दूसरी खुराक आठ हफ्ते के बाद दी जाती है तो उससे बनने वाली एंटीबॉडी का रिस्पांस 12 से 16 हफ्तों के बीच दी जाने वाली डोज जैसा ही पाया गया है। हालांकि इस सिफारिश को अभी नेशनल कोविड-19 वैक्सीनेशन प्रोग्राम में शामिल नहीं किया गया है। लेकिन अगर यह फैसला लागू होता है तो दूसरी खुराक लेने वालों की तादाद तेजी से बढ़ेगी।

देश में कोविड-19 की स्थिति

एक तरफ यूरोप और चीन में कोविड के मामले लगातार बढ़ रहे हैं, तो दूसरी तरफ भारत में रोजाना के मामलों में लगातार कमी देखी जा रही है। 24 घंटे के दौरान भारत में कोरोना के कुल 1,761 केस मिले आए हैं, और पिछले 24 घंटे के मुकाबले 15 फीसदी की कमी दर्ज की गई है। इस दौरान देश में कोरोना से 127 मौतें दर्ज की गई हैं।उधर, देश में वैक्सीनेशन मुहिम के तहत 181.21 करोड़ लोगों को कोविड वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है। इसके अलावा 12-14 साल के बच्‍चों को भी 17 लाख कोरोना की खुराक दी जा चुकी है।

मध्‍य प्रदेश सरकार सोमवार से समर्थन मूल्य पर खरीदेगी चना, मसूर और सरसों

0

भोपाल । मध्य प्रदेश में किसानों से समर्थन मूल्य पर चना, मसूर और सरसों की खरीद सोमवार से शुरू हो रही है। ‘प्राइस सपोर्ट स्कीम’ के अंतर्गत सरकार तीनों फसलों की खरीद 31 मई तक करेगी। उपज की तुलाई और बारदाना सहित अन्य सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। वहीं इंदौर-उज्जैन संभाग में गेहूं की खरीद 25 मार्च से शुरू होगी।

रबी मौसम वर्ष 2021-22 में उत्पादित चना, मसूर, सरसों का उचित मूल्य किसानों को दिलाने के लिए 21 मार्च से समर्थन मूल्य पर खरीदी की जाएगी। उन्होंने बताया कि यह उपज पहले गेहूं के साथ खरीदी जाती थी, जिससे किसानों को मजबूरी में कम कीमत पर अपनी उपज बेचनी पड़ती थी। पिछले साल से इन उपज की खरीद पहले करने से किसानों को लाभ होने लगा है।

मंत्री ने कहा कि समर्थन मूल्य पर 21 मार्च से खरीद होने पर चना, मसूर, सरसों के भाव में उछाल आएगा और पिछले साल की भांति इस साल भी समर्थन मूल्य से अध‍िक मूल्य पर किसानों की फसल बिकेगी, जिससे किसानों को अध‍िक लाभ होगा।

प्रदेश में उपज का समर्थन मूल्य उपज —

समर्थन मूल्य चना — 5,230

मसूर — 5,500

सरसों — 5,050

गेहूं — 2,015 (नोट- आंक़ड़े रुपये में)

मध्‍य प्रदेश हाकी टीम में इंदौर के अक्षत ने फुटपाथ पर खेलकर बनाई जगह

0

इंदौर। रेसीडेंसी क्षेत्र में जिला जेल के पीछे फुटपाथ पर अभ्यास करने वाले खिलाड़ियों के झुंड में एक चेहरा अक्षत यादव का भी है। इसी फुटपाथ पर खेलकर अक्षत ने मध्‍य प्रदेश हाकी टीम में जगह बनाई है।

हाकी इंदौर संगठन के कार्यकारी अध्यक्ष देवकीनंदन सिलावट ने बताया कि मप्र टीम की घोषणा हाकी मप्र संगठन के सचिव लोकबहादुर ने की। मप्र टीम भोपाल में 21 मार्च से आयोजित औबेदुल्लाह कप हाकी टूर्नामेंट में चुनौती पेश करेगी। मप्र पुरुष टीम में इंदौर से अक्षत एकमात्र खिलाड़ी हैं।

अक्षत की उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि उन्होंने फुटपाथ पर प्रशिक्षण लेकर सफलता की यह सीढ़ी चढ़ी है। प्रदेश के सबसे पुराने क्लब के पास खेलने के लिए मैदान नहीं है। यहां पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मीररंजन नेगी, अशोक यादव, सरवर खान के मार्गदर्शन में खिलाड़ी फुटपाथ पर ही अभ्यास करते हैं।

91 साल पुराना टूर्नामेंट फिर होगा प्रारंभ

औबेदुल्लाह कप देश का सबसे पुराना एवं प्रतिष्ठित टूर्नामेंट है। पहली बार वर्ष 1931 में इस टूर्नामेंट की शुरूआत हुई। तब इसका नाम अब्दुल्ला खां गोल्ड कप था। यह टूर्नामेंट अंतिम बार वर्ष 2016 में औबेदुल्ला खां हैरिटेज हाकी कप के नाम से आयोजित किया गया था। जिसमें भारत पेट्रोलियम कार्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) की टीम चैम्पियन बनी थी।

पुरस्कार राशि

टूर्नामेंट की विजेता टीम को 11 लाख, उप विजेता को सात लाख, तीसरा स्थान प्राप्त करने वाली टीम को तीन लाख का पुरस्कार मिलेगा। साथ ही चौथा स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 1.5 लाख रूपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी। विभिन्न् व्यक्तिगत पुरस्कार भी दिए जाएंगे।

राजनीतिक दलों का 24X7 काम है लोगों को बांटना – गुलाम नबी आजाद

0

फिल्म काश्मीर फाइल्स के रिलीज होने के बाद कश्मीर की राजनीति पर नये सिरे से विवाद शुरु हो गया है। कश्मीरी पंडितों के पलायन पर खास तौर पर कांग्रेस निशाने पर है। जम्मू में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने पार्टी की विभाजनकारी नीतियों को लगभग स्वीकार करते हुए कहा कि राजनीतिक दलों का को 27×7 काम है लोगों को धर्म, जाति और अन्य चीजों के आधार पर बांटना, और इसमें मेरी पार्टी समेत सभी दल शामिल हैं। लेकिन ये सिविल सोसाइटी की जिम्मेदारी है कि राजनीतिक विरोध के बावजूद आपसी भाईचारा बनाये रखें और अगर किसी पर अन्याय हो, तो उसके खिलाफ आवाज उठायें।

कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने आगे कहा कि मेरा मानना है कि महात्मा गांधी सबसे बड़े हिंदू और धर्मनिरपेक्षतावादी थे। वहीं कश्मीर फाइल्स को लेकर आजाद ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में जो हुआ उसके लिए पाकिस्तान और आतंकवाद जिम्मेदार हैं। इसने सभी हिंदुओं, कश्मीरी पंडितों, कश्मीरी मुसलमानों और डोगरा लोगों को प्रभावित किया।

कश्मीरी हिन्दुओं के पलायन के लिए इस तरह का बयान देने वाले गुलाम नबी आजाद पहले कश्मीरी नेता हैं। उमर अब्दुल्ला समेत तमाम कश्मीरी नेताओं ने फिल्म कश्मीर फाइल्स को हकीकत के करीब मानने से इंकार किया है। हाल ही में उमर अब्दुल्ला ने कश्मीर फाइल्स को लेकर कहा था कि इस फिल्म में तरह-तरह के झूठ दिखाए गए हैं।