Home Blog Page 118

बीफार्मा के छात्र का शव भोपाल में कमरे से पांच सौ मीटर दूर झाड़‍ियों में मिला, पिता ने लगाया हत्‍या का आरोप

0

भोपाल। पिपलानी के पटेल नगर बीफार्मा के प्रथम वर्ष के 22 वर्षीय छात्र की किराये के कमरे से कमरे से पांच सौ मीटर दूर झाड़ियों में लाश मिलने से सनसनी फैल गई। उसके गले में गमछा कसा हुआ था। सूचना लगते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को हमीदिया अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। बाद

में उसके परिजनों को जानकारी दी। बुधवार को पिता की मौजूदगी में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। मृतक के पिता का आरोप है कि उनके बेटे की हत्या की गई है। जबकि पुलिस इसे खुदकुशी

बता रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पूरे मामले की स्थिति साफ होगी। फिलहाल मर्ग कायम कर लिया गया है।

पिपलानी थाना प्रभारी अजय नायर के मुताबिक पटेल नगर पिपलानी में किराये से रहने वाला रोहित पटेल मूल रूप से कटारे का पुरवा गांव थाना ईसानगर छतरपुर जिले का रहने वाला था। उसके पिता राजबहादुर कृषक है और एक बड़ा भाई यूपी पुलिस में आरक्षक है। दो साल पहले कोटा में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने के बाद जुलाई 2021 में वह भोपाल आया था।

उसने रायसेन रोड निजी कालेज में बीफार्मा प्रथम वर्ष में प्रवेश लिया था। मंगलवार शाम छह बजे पटेल नगर के लोगों ने ओशो आश्रम के पास झाडियों में एक लाश मिलने की सूचना दी थी , मौके पर पहुंचकर देखा तो एक युवक का शव था, उसके गले में गमछा लपटा हुआ था। कान और नाक से खून निकल रहा था। बाद में घटनास्थल करीब पांच सौ मीटर दूर रहने वाले छात्र के रूप में उसकी पहचान होने के बाद उसके परिजनों को सूचना दी। रोहित की लाश जिस हालत में मिली थी और गमछे को गठान लगाकर गले में लपेट गया था। उस हिसाब से वह अभी तक तो खुदकुशी करना ही लग रहा है।.

उक्त बातें प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने एक दिवसीय प्रवास के दौरान रीवा में आयोजित रोजगार दिवस के अवसर पर रोजगार सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही। चौहान ने कहा कि यह भी पता लगाया जा रहा है कि राज निवास का कमरा उस वहशी दरिंदे को किसने दिया उस पर भी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि बेटियों के साथ हो रहे अपराध को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा किसी भी गुंडे को मध्यप्रदेश की धरती में नहीं रहने दिया जाएगा उनको जमींदोज करने का काम प्रदेश सरकार करेगी।

संबोधन के दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री एक बार फिर अपने बदले हुए तेवर में दिखे उन्होंने जहां अपने सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जमकर ब्रांडिंग की वही विगत 3 महीनों में चल रहे रोजगार मेले में मिले स्वरोजगार व रोजगार के आंकड़े भी बताया हैं। चौहान ने बताया कि जनवरी में 526000 व 16 फरवरी को 504000 लोगों को रोजगार मिला है। 30 मार्च को यानी आज 335000 युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया गया।

ओएचई तार नरसिंहपुर स्‍टेशन के पास टूटा, डाउन ट्रैक पर थमे ट्रेनों के पहिये

0

नरसिंहपुर। जिला मुख्यालय से करीब 21 किमी दूर करकबेल-श्रीधाम रेलवे स्टेशन के बीच ओवरहेड इलेक्ट्रिक तार टूट जाने से डाउन ट्रैक पर ट्रेनों के पहिये थम गए।इसके पहले यहां पर अंडरब्रिज के निर्माण के कारण दो घंटे का ब्लाक था। इस तरह इटारसी से आकर जबलपुर की ओर जाने वाली ट्रेनें करीब साढ़े घंटे तक प्रभावित रहीं।

करकबेल और श्रीधाम रेलवे स्टेशन के बीच एक अंडरब्रिज निर्माण के लिए गर्डर डालने दो घंटे का ब्लाक लिया गया था।इसके चलते अप व डाउन ट्रैक् का यातायात सुबह 11.30 से दोपहर 1.30 बजे तक बंद रहा। जैसे-तैसे गर्डर बिछाने का काम पूरा हुआ ही था कि अचानक डाउन ट्रैक के ऊपर ओवरहेड इलेक्ट्रिक तार अचानक टूट गया।

आनन-फानन में रेल कर्मचारियों की सूचना पर तत्काल रेलवे के सब स्टेशन से विद्युत प्रभाव रुकवाया गया। इसकी सूचना मैकेनिकल विभाग नरसिंहपुर समेत जबलपुर मंडल के रेल अधिकारियों को दी गई। नरसिंहपुर रेलवे स्टेशन से विशेष वैन तार को जोड़ने के लिए रवाना की गई। वहीं अप ट्रैक पर ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया गया। दोपहर करीब 2 बजे पहुंची रेल वैन के जरिए कर्मचारियों ने ओएचई तार को जोड़ने का काम शुरू किया।

इसमें करीब ढाई घंटे का वक्त लग गया। डाउन ट्रैक पर हुई इस घटना के कारण करकबेल के पहले बेलखेड़ा, घाटपिंडरई, नरसिंहपुर, करेली, पिपरिया आदि स्टेशनों पर जबलपुर की ओर जाने वाली ट्रेनों के पहिये थमे रहे। नरसिंहपुर रेलवे स्टेशन पर मुंबई-हावड़ा मेल, लोकमान्य तिलक टर्मिनस से पटना जाने वाली सुपरफास्ट ट्रेनें प्लेटफार्म और मेन लाइन पर खड़ी रहीं।

नरसिंहपुर के स्टेशन प्रबंधन पीके स्वामी ने बताया कि दो घंटे के ब्लाक के बाद ओएचई तार टूटने के कारण करीब साढ़े चार घंटे तक 8 से 10 समय से चल रहीं ट्रेनों पर असर पड़ा है। शाम करीब चार बजे सुधार के बाद डाउन ट्रैक का यातायात पुन: सुचारू हो सका।

इमरान खान ने रद्द किया राष्ट्र के नाम संबोधन, विपक्ष ने शाहबाज शरीफ को बनाया पीएम उम्मीदवार

0

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान का बुधवार को देश के नाम संबोधन स्थगित कर दिया गया है। पीटीआई के सीनेटर फैसल जावेद खान ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने ट्विटर हैंडल पर लिखा, ‘पीएम खान का राष्ट्र के नाम संबोधन आज के लिए कैंसिल कर दिया गया है।’ ऐसा कहा जा रहा कि इमरान खान का यह फैसला सेना के जनरल कमर जावेद बाजवा से मिलने के बाद आया है। पाकिस्तान के सेना प्रमुख बाजवा, आईएसआई के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल नदीम अंजुम के साथ पीएम के आवास पर मुलाकात करने पहुंचे थे।

इस बीच पीएमएल-एन के नेतृत्व में पाकिस्तान में विपक्ष ने नेशनल असेंबली में 3 अप्रैल के अविश्वास प्रस्ताव से पहले इमरान खान का इस्तीफा मांगा है। इससे पहले आंतरिक मंत्री शेख रशीद ने कहा था कि पीएम खान राष्ट्र को संबोधित करेंगे। वहीं पीएम खान ने दावा किया था कि वह पत्रकारों और पीटीआई के सहयोगियों को उनके द्वारा लिखे गए पत्र के लिखित साक्ष्य के बारे में बताएंगे। जिसमें उनकी सरकार के खिलाफ एक विदेशी साजिश के सबूत हैं।

पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो जरदारी ने कहा कि इमरान अब नेशनल असेंबली में बहुमत खो चुके हैं। विपक्ष के नेता शाहबाज शरीफ जल्द ही प्रधानमंत्री बनेंगे। पीपीपी अध्यक्ष ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा, इमरान खान अब अपना बहुमत खो चुके हैं। वह अब प्रधानमंत्री नहीं हैं। संसद का सत्र कल है। चलो कल वोटिंग करते हैं। इस मामले को सुलझाते हैं। भुट्टो ने यहा भी कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के भाई शाहबाज शरीफ जल्द ही देश के प्रधानमंत्री बनेंगे।

उन्होंने कहा, ‘पीपीपी और एमक्यूएम-पी के कामकाजी संबंध का अविश्वास प्रस्ताव से कोई लेना-देना नहीं है।’ देश के विकास के लिए दोनों पार्टियों को मिलकर काम करना होगा। उन्होंने आगे कहा, इमरान खान के पास कोई विकल्प नहीं बचा है। वह इस्तीफा दे सकते हैं या अविश्वास से बर्खास्त हो सकते हैं।

उर्फी जावेद ने फिर बढ़ाई गर्मी, अब तो कुछ भी नहीं पहना, शरीर पर चिपका लिए सिर्फ फोटो

0

उर्फी जावेद अपने अपने बोल्ड लुक के चलते सोशल मीडिया पर हमेशा यूजर्स को हैरान करती है। Urfi Javed अपने अजीबो-गरीब फैशन को लेकर हमेशा ही ट्रोल भी होती रहती है और अब तो उर्फी ने अपना नया लुक क्रिएट किया जो हर किसी को हैरान कर रहा है। हाल ही में ‘बिग बॉस ओटीटी’ कंटेस्टेंट उर्फी जावेद ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने लेटेस्ट लुक का वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उर्फी ने बेशर्मी की हदें पार कर दी है। अपने हॉट फिगर के कारण चर्चा में रहने वाली उर्फी जावेद ने अपनी बॉडी पर सिर्फ फोटो चिपकाकर नया लुक क्रिएट किया है। सबसे खास बात ये है कि इस दौरान Urfi Javed ने कुछ भी कपड़े नहीं पहने हैं।

कैमरे के सामने डांस करती दिखी उर्फी

इंस्टाग्राम पर शेयर वीडियो में देखा जा सकता है कि वह कैमरे के सामने डांस करती दिख रही हैं। इस दौरान उन्होंने ब्राउन लाइट ग्लॉसी लिपस्टिक, लाइट आईशैडो, आईलाइनर और मस्कारा लगाकर अपने मेकअप को खास बनाया है। दूसरी ओर हेयरस्टाइल की बात की जाए तो उन्होंने सॉफ्ट कर्ली ओपन हेयर किए हैं। इस वीडियो पर लगातार फैंस के रिएक्शन आ रहे हैं। वहीं इस पर कमेंट कर यूजर्स उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं।

लखनऊ की रहने वाली है उर्फी जावेद

आपको बता दें कि Urfi Javed लखनऊ की रहने वाली हैं और साल 2016 में सोनी टीवी के शो ‘बड़े भैया की दुल्हनिया’ में अवनि पंत के किरदार से एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद Urfi ने साल 2016-17 में स्टार प्लस के शो चंद्र नंदनी में छाया का किरदार निभाया। साथ ही मेरी दुर्गा में आरती के किरदार से भी उर्फी ने दर्शकों का दिल जीता। उर्फी की लिस्ट में ‘सात फेरों की हेरा फेरी’, ‘बेपनाह’, ‘जीजी मां’, ‘डायन’, ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ और ‘कसौटी जिंदगी’ की शुमार है।

चैत्र नवरात्रि में चमकेगी किस्मत, मां दुर्गा की होगी कृपा

0

चैत्र नवरात्रि, जिसे वसंत नवरात्रि के नाम से जाना जाता है। हर साल बसंत के मौसम में आता है। यह पर्व आमतौर पर मार्च या अप्रैल के महीने में पड़ता है। इस वर्ष चैत्र नवरात्रि 2 अप्रैल (शनिवार) से 11 अप्रैल (सोमवार) तक मनाई जाएगी। अष्टमी 9 अप्रैल को मनाई जाएगी। नवरात्रि में मां दुर्गा और उनके नौ रूपों की पूजा-अर्चना की जाती है।

चैत्र नवरात्रि का महत्व

चैत्र नवरात्रि का पहला दिन हिंदू कैलेंडर का पहला दिन होता है। यह चंद्रमा के शुक्ल पक्ष यानी पूर्णिमा चरण के दौरान आता है। देवी दुर्गा की स्तुति करने के लिए नौ दिनों के दौरान किए जाने वाले अनुष्ठान हर दिन अलग-अलग होते हैं। महाराष्ट्र में इस त्योहार को गुड़ी पड़वा के नाम से जाना जाता है, जबकि कश्मीर में इसे नवरेह के नाम से जाना जाता है। नौ दिनों तक चलने वाले इस उत्सव की शुरूआत घटस्थापना या कलश स्थापना से होती है।

देवी दुर्गा के 9 अवतारों की पूजा की जाती है

शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कुष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और सिद्धिदात्री।

घटस्थापना/कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त

चैत्र नवरात्रि का शुभ मुहूर्त 2 अप्रैल 2022 शनिवार को सुबह 06.22 बजे से सुबह 08.31 बजे तक रहेगा। कुल अवधि 02 घंटे 09 मिनट होगी। इसके अलावा घटस्थापना पर अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12.08 बजे से दोपहर 12.57 बजे तक रहेगा।

दिल्ली में 1 अप्रैल से बदलने जा रहे ड्राइविंग के नियम

0

दिल्ली में 1 अप्रैल से बड़ा बदलाव होने जा रहा है। राजधानी में अगले महीने से गलत लेन में बस चलाने वाले बस चालकों का चालान कटेगा। बार-बार नियमों के उल्लंघन पर एफआईआर और ड्राइविंग लाइसेंस रद्द किया जाएगा। दिल्ली विधानसभा में परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने ये जानकारी दी है।

उल्लंघन करने पर लगेगा जुर्माना

उन्होंने कहा कि 1 अप्रैल से जो परिवहन विभाग एनफोर्समेंट ड्राइव चला रही है। उसमें हमने एक आर्डर जारी किया है। अगर कोई बस चालक लेन में ड्राइव नहीं करता है, तो पहली बार नियम तोड़ने पर 10 हजार रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा। दूसरी बार खतरनाक ड्राइविंग का मामला दर्ज होगा। तीसरी बार ड्राइविंग लाइसेंस रद्द किया जाएगा। यदि चौथी बार उल्लंघन किया जाता है, तो निजी बसों का परमिट रद्द कर दिया जाएगा।

वॉट्सएप पर कर सकेंगे शिकायत

कैलाश गहलोत ने कहा कि उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए वॉट्सएप नंबर जारी किया जाएगा। अगर कोई बस चालक को नियमों का उल्लंघन करते हुए देखता है, तो वीडियो बनाकर भेज सकता है। दिल्ली सरकार इसे साबूत मानकर कार्रवाई करेगी।

तीन चरणों में लागू होगा अभियान

इस अभियान को तीन चरणों में लागू किया जाएगा। पहला चरण 1 अप्रैल से शुरू होकर 15 अप्रैल तक जारी रहेगा। दूसरा चरण 16 अप्रैल से 30 अप्रैल तक चलेगा। जबकि तीसरा चरण 1 मई से शुरू होगा। वर्तमान में दिल्ली परिवहन निगम (DTC) और DIMT के तहत 7001 सार्वजनिक बसों का संचालन कर रही है, जो किसी भी सरकार द्वारा सबसे अधिक है। वहीं राजधानी में करीब 10 मिलियन पंजीकृत वाहन है। यह पूरे भारत के सभी शहरों में सबसे अधिक है।

मध्‍य प्रदेश में गर्मी के तेवर और तीखे हुए, 13 स्थानाें पर चली लू

0

भाेपाल । वर्तमान में किसी मौसम प्रणाली के सक्रिय नहीं रहने से मध्यप्रदेश में गर्मी के तेवर और तीखे हाेने लगे हैं। अब पश्चिमी मप्र के साथ ही पूर्वी मप्र में अधिकतम तापमान में बढ़ाेतरी हाेने लगी है। उधर मंगलवार काे नर्मदापुरम, खरगाेन, रतलाम, गुना, ग्वालियर, जबलपुर, नौगांव, दमाेह, खजुराहाे, सागर, सतना, सीधी एवं टीकमगढ़ में लू चली। मौसम विज्ञानियाें के मुताबिक तीन-चार दिन तक मौसम शुष्क बना रहने की संभावना है। इस दौरान प्रदेश में दिन का तापमान 43 डिग्री सेल्सिय से अधिक दर्ज हाे सकता है। प्रदेश में सबसे अधिक 42 डिग्रीसे. तापमान खरगाेन, नर्मदापुरम, खजुराहाे एवं नौगांव में दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानी पीके साहा ने बताया कि मंगलवार काे राजधानी का अधिकतम तापमान 39.8 डिग्रीसे. रिकार्ड किया गया। जाे सामान्य से चार डिग्रीसे. अधिक रहा। यह साेमवार के अधिकतम तापमान 39.8 डिग्रीसे. के बराबर ही रहा। न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्रीसे. रिकार्ड किया गया। जाे सामान्य से एक डिग्रीसे. कम रहा। यह साेमवार के न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्रीसे. के मुकाबले 1.6 डिग्रीसे. कम रहा। साहा के मुताबिक रविवार काे हवाओं का रुख पश्चिमी उत्तर–पश्चिमी रहा।

अभी राहत मिलने के आसार नहीं

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि वर्तमान में कोई प्रभावी मौसम प्रणाली सक्रिय नहीं है। गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान में तापमान लगातार बढ़ रहा है। इस वजह से वहां से आ रही गर्म हवाओं से मध्यप्रदेश में दिन के तापमान में बढ़ाेतरी हाेने का सिलसिला जारी है। मौसम पूरी तरह से शुष्क बना हुआ है। हवाओं का रुख उत्तर–पश्चिमी बना हुआ है। इस वजह से गुजरात–राजस्थान की तरफ से आ रही गर्म हवाओं के कारण मप्र में अधिकतम तापमान बढ़ने लगा है। इस तरह की स्थिति 31 मार्च तक बनी रह सकती है।

सूचना आयोग ने लोक सूचना अधिकारी के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट

0

भोपाल। 38 समन और सवा लाख रुपये के जुर्माने का नोटिस जारी होने के बाद भी राज्य सूचना आयोग के समक्ष पेश न होने वाली लोक सूचना अध‍िकारी सुरभि दुबे को यह अनुशासनहीनता भारी पड़ गई। राज्य सूचना आयुक्त राहुल सिंह ने उनके विरुद्ध अब गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया है। रीवा जोन के सहायक पुलिस महानिरीक्षक को निर्देश दिए गए हैं कि वे दुबे को गिरफ्तार करें। यदि वह 21 अप्रैल तक आयोग के समक्ष पेश होने का आश्वासन देती हैं तो उन्हें पांच हजार रुपये के मुचलके पर छोड़ा जा सकता है।

इससे पहले भी मप्र के बुरहानपुर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अध‍िकारी डा विक्रम सिंह के खिलाफ वांरट जारी किया गया था। सुरभि दुबे मूलत पंचायत निरीक्षक के पद पर जनपद पंचायत रीवा में पदस्थ हैं। उनके पास रायपुर कर्चुलियान जनपद पंचायत के लोक सूचना अध‍िकारी का भी प्रभार है।

दुबे को छह अपील प्रकरणों में सुनवाई के लिए राज्य सूचना आयोग ने 38 समन जारी किए पर वे उपस्थित नहीं हुईं। उन्होंने आयोग के आदेश अनुसार कोई जानकारी सूचना का अध‍िकार के तहत आवेदक को उपलब्‍ध भी नहीं कराई। आयोग ने एक प्रकरण में कुछ दस्तावेज मांगे तो वो भी नहीं दिए।

छह अपील के प्रकरणों में आयुक्त राहुल सिंह ने एक लाख 25 हजार रुपये के जुर्माने का कारण बताओ नोटिस भी जारी किया पर वे न तो आयोग के समक्ष उपस्थित हुईं और न ही कोई जवाब दिया। उन्होंने आनलाइन फोन पर सुनवाई की मांग की, जिसे स्वीकार कर लिया गया। पर जब फोन पर संपर्क किया तो उन्होंने बीमारी का बहाना बना दिया।

आयोग ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग को उनके विरुद्घ अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए भी लिखा लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद आयुक्त ने अब सूचना का अध‍िकार अध‍िनियम की धारा 18 में प्राप्त शक्तियों का उपयोग करते हुए रीवा के उप पुलिस महानिरीक्षक मिथिलेश कुमार शुक्ला को निर्देशित किया है कि 21 अप्रैल के पहले गिरफ्तारी वारंट तामील कराया जाए।

यह मांगी गई थी जानकारी

छह अपील प्रकरणों में अलग-अलग आवेदकों ने ग्राम पंचायत के बजट और निर्माण कार्य से जुड़ी जानकारियां मांगी थीं। किसी भी प्रकरण में जानकारी नहीं दी गई। जबकि, आयोग ने भी आदेश दिए पर क्रियान्वयन नहीं किया गया। आयुक्त ने अपने आदेश में कहा कि दुबे की कार्यप्रणाली के चलते दोनों जनपद पचांयत में सूचना का अध‍िकार अध‍िनियम के अधीन पूरी व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। किसी व्यक्ति को कोई जानकारी नहीं मिल रही है और न ही दोषी अध‍िकारी के विरुद्घ कार्रवाई हो पा रही है।

यूक्रेन और रूस के बीच बहुत जल्द युद्ध ख़तम हो सकता है

0

रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध का आज 34वां दिन है। इस बीच तुर्की की राजधानी इस्तांबूल में यूक्रेन और रूस के प्रतिनिधियों के बीच लगभग 3 घंटों तक बातचीत हुई। वैसे तो इस बातचीत की शुरुआत में दोनों देशों के प्रतिनिधियों ने हाथ तक नहीं मिलाया, लेकिन रुस ने इस बातचीत को सकारात्मक बताया है। ये बातचीत अगले हफ्ते भी जारी रहेगी। कीव ने कहा कि वह क्षेत्र या संप्रभुता से समझौता किए बिना युद्धविराम की मांग कर रहा है। इससे पहले सोमवार को यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा कि वह रूस को सुरक्षा की गारंटी देने, तटस्थ रहने और खुद को न्यूक्लियर फ्री स्टेट घोषित करने के लिए तैयार हैं। लेकिन उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि वे पुतिन की गैरवाजिब मांगों के आगे नहीं झुकने वाले हैं। वार्ता से पहले जेलेंस्की ने कहा कि अगर रूस असैन्यीकरण की बातें करेगा, तो हम बातचीत की मेज पर भी नहीं बैठेंगे।

विशेष परिस्थितियों में ही परमाणु हथियार का इस्तेमाल

इस बीच क्रेमलिन ने घोषणा की कि वो कुछ विशेष परिस्थितियों में ही परमाणु हथियार का इस्तेमाल करेगा। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने पीबीएस न्यूशोर के साथ एक इंटरव्यू में कहा कि रूस परमाणु हथियारों का इस्तेमाल केवल तभी करेगा जब “देश के अस्तित्व के लिए खतरा” होगा। रूस ने दावा किया है कि 28 मार्च तक उसने यूक्रेन के 123 एयरक्राफ्ट्स, 74 हेलिकॉप्टर्स को तबाह कर दिया है. इसके अलावा 309 मानव रहित विमान, 172 मल्टीपल लॉन्च रॉकेट सिस्टम, 1568 स्पेशल मिलिट्री ऑटोमोटिव इक्विपमेंट्स, 721 फील्ड आर्टिलरी व मोर्टार्स, 1721 टैंक और अन्य बख्तरबंद वाहन भी नेस्तनाबूद करने का दावा किया है.

जैसे-जैसे दिन बढ़ रहे हैं वैसे-वैसे रूस और यूक्रेन के बीच चल रहा युद्ध भी खतरनाक होता जा रहा है। रूस की तरफ से लगातार आक्रमक रुख अपनाया जा रहा है और उसकी बमबारी और एय़र स्ट्राइक से यूक्रेन के आम लोग मारे जा रहे हैं। मंगलवार को कथित तौर पर एक रूसी रॉकेट ने दक्षिणी यूक्रेन के बंदरगाह शहर मायकोलाइव में क्षेत्रीय प्रशासन की इमारत को निशाना बनाया, जिसके मलबे में 11 लोग फंस गए।

गृहमंत्री अमित शाह की मौजूदगी में 50 साल पुराने असम-मेघालय सीमा विवाद का अंत

0

पिछले 50 सालों से चल रहा असम और मेघालय के बीच का सीमा विवाद अब खत्म हो गया है। राजधानी दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में दोनों राज्यों के मुख्यमंत्री ने इससे जुड़े एक समझौते पर हस्ताक्षर किया। मंगलवार को गृह मंत्रालय में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा और मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड के संगमा पहुंचे और गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में सीमा विवाद से जुड़े समझौते को अंतिम रुप दिया। इस दौरान दोनों राज्यों के प्रमुख सचिव और अन्य अफसर भी मौजूद थे। समझौते के बाद गृहमंत्री अमित शाह ने बताया कि दोनों राज्यों के बीच विवाद के 12 बिन्दुओं में से 6 पर सहमति बन गई है और बाकी पर जल्द सहमति बनाई जाएगी।

असम-मेघालय के बीच कुल 884.9 किलोमीटर का बॉर्डर है जिसमें 12 विवादित क्षेत्र है। इनमें से 6 पर सहमति बन गई है, जो कुल विवादित हिस्से का 70 फीसदी है। दोनों मुख्यमंत्रियों ने सीमा विवाद को लेकर गृह मंत्री अमित शाह को जो सिफारिशें सौंपी थीं, उसके मुताबिक कुल 36.79 वर्ग किलोमीटर ज़मीन में से असम अपने पास लगभग आधी यानी 18.51 वर्ग किलोमीटर विवादित भूमि रखेगा और बाकी 18.28 वर्ग किलोमीटर ज़मीन मेघालय को देगा।

31 जनवरी को दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने गृह मंत्री अमित शाह को एक समझौता पत्र विचार के लिए सौंपा था। पूर्वोत्तर के इन दोनों राज्यों ने 12 विवादित स्थानों में से छह में सीमा विवाद को सुलझाने के लिए इसी साल 29 जनवरी को एक अंतर-राज्य सीमा समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। तब दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने भी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ संयुक्त बैठक की थी और तय किया गया कि 29 मार्च को होनेवाली अगली बैठक में इस सीमा विवाद समझौते को अंतिम रूप देने को लेकर फ़ैसला लिया जाएगा। उम्मीद है कि इस समझौते से इस दोनों राज्यों के बीच चली आ रही दशकों पुरानी दुश्मनी और हिंसक झड़पों का अंत हो जाएगा।