Home Blog Page 112

इंदौर में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 29 अप्रैल को

0

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 29 अप्रैल को इंदौर में आयोजित की गई है। यह निर्णय सोमवार को भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में लिया गया। इससे पहले महिला मोर्चा 19 अप्रैल को प्रदेश भर में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान करेगा। बैठक में सामाजिक न्याय पखवाडे के दौरान महिला मोर्चा की भागीदारी को लेकर चर्चा हुई।

बैठक को सम्बोधित करते हुए पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष व महिला मोर्चा प्रभारी सीमा सिंह जादौन ने कहा कि सामाजिक न्याय पखवाडे के अंतर्गत महिला मोर्चा को 19 अप्रैल को पोषण अभियान का कार्यक्रम दिया गया है। कार्यकर्ता बहनें प्रत्येक आंगनवाड़ी में जाकर आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान करेंगी। मोर्चा की बहनें आंगनवाड़ी के बधाों को पौष्टिक आहार का वितरण करेंगी। इसके साथ ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में आशा कार्यकर्ताओं का भी सम्मान किया जाएगा।

बैठक में महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष ज्योति दुबे, बबीता परमार, शशि यादव, मीना जोनवाल, माया पटेल, अश्विनी परांजपे, प्रदेश मंत्री शशि पटेल, आशा गुप्ता, वैशाली महाले, ममता भिलवार, कोषाध्यक्ष ममता गुप्ता, सह कोषाध्यक्ष जया शर्मा, कार्यालय मंत्री नंदा दुबे, सह कार्यालय मंत्री नवदीप कौर, इंटरनेट मीडिया प्रभारी डॉ. निशा सक्सेना, सोशल मीडिया सह प्रभारी अपेक्षा शुक्ला, मीडिया प्रभारी नेहा बग्गा एवं सह प्रभारी प्रियांश उरमलिया उपस्थित थी।

शिवराज सरकार मध्‍य प्रदेश में 108 पुल आजादी के पहले के हैं, सबका आडिट करा रही

0

भोपाल । मध्य प्रदेश में आजादी के पहले के 108 पुल हैं। ग्वालियर-चंबल में पिछले साल अतिवर्षा के कारण सात पुलों के ढहने के बाद सरकार इन सभी पुलों की स्थिति का आकलन करा रही है। इसके निष्कर्षों के आधार पर तय होगा कि किस पुल की मरम्मत की जानी है और किसे जर्जर घोषित करते हुए आवागमन बंद करना है। उधर, छिंदवाड़ा जिले के लोधीखेड़ा-खमारपानी मार्ग पर कन्हान नदी पर 60 साल पहले बने पुल के क्षतिग्रस्त होने पर लोक निर्माण विभाग ने यातायात बंद कर दिया है। आष्टा में पार्वती नदी पर बने पुराने पुल के स्थान पर 11 करोड़ रुपये की लागत से नया पुल बनाया जाएगा।

इटारसी-नागपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुल का एक हिस्सा ढहने के बाद लोक निर्माण विभाग ने प्रदेश के 941 पुलों की जानकारी मुख्य अभियंताओं से बुलाई है। प्रमुख सचिव नीरज मंडलोई ने ‘नईदुनिया” को बताया कि आजादी के पहले के बने पुलों का सेफ्टी आडिट करा रहे हैं। ऐसे पुल जो सिंगल लेन हैं, उन्हें चौड़ा करने की कार्ययोजना बनाई जा रही है। बड़ी संख्या में बायपास बनाए जा रहे हैं। आष्टा में पार्वती नदी पर बना पुल काफी पुराना है। यहां बायपास बनाया जा चुका है। अब हलके वाहनों के लिए इसका उपयोग हो रहा है। एक नया पुल भी बजट में स्वीकृत हो गया है।

वहीं, सेतु परिक्षेत्र के प्रमुख अभियंता संजय खांडे ने बताया कि 70 पुलों को संधारण कार्य के लिए चिह्नित किया गया था। इसमें से 40 पर काम पूरा हो चुका है। प्रदेश में 404 जलमग्नीय पुल हैं। इनका निरीक्षण बारिश से पहले होगा ताकि जहां भी मरम्मत के काम किए जाने हैं, वे समय पर हो जाएं। सभी मुख्य अभियंता को पुलों की सुरक्षा संबंधी कार्यों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए हैं।

टोल नाकों से बिना जांच आगे नहीं बढ़ेंगे ट्राले : मुख्यमंत्री

इटारसी-नागपुर राजमार्ग पर सुखतवा नदी पर बने पुल का हिस्सा ढहने की घटना को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को बैठक की। उन्होंने पूरी घटना की जानकारी ली और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) के अधिकारियों को ट्राला चालक और कंपनी के विरुद्ध एफआइआर दर्ज कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एनएचएआइ या मध्य प्रदेश सड़क विकास निगम के टोल नाकों से बिना जांच कोई भी ट्राला आगे नहीं बढ़ना चाहिए। अनुमति की शर्तों का सख्ती से पालन कराया जाए।

जर्जर पुलों पर आवागमन करेंगे प्रतिबंधित : भार्गव

लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव का कहना है कि अभी तक 92 पुलों की प्रारंभिक रिपोर्ट प्राप्त हुई है। इसमें कोई भी ऐसा नहीं है, जिसे खतरनाक घोषित किया जाए। जांच में जो पुल जर्जर अवस्था में पाए जाएंगे, उन पर आवागमन प्रतिबंधित करेंगे।

The Kashmir Files महामारी के बाद 250 करोड़ कमाने वाली पहली हिन्दी फिल्म बनी

0

तमाम विवादों के बाद भी फिल्म The Kashmir Files कमाई के मामले में नए रिकॉर्ड बना रही है। फिल्म The Kashmir Files कोरोना महामारी के बाद 250 रुपए का कारोबार करने वाली पहली हिन्दी फिल्म बन गई है। ख्यात film critic and trade analyst तरण आदर्श ने ट्विट कर इस बारे में जानकारी दी है। तरण ने अपने ट्वीट में बताया है कि इस सप्ताह के अंत में सीमित शो और स्क्रीन के बावजूद शनिवार और रविवार का कारोबार होने के बाद फिल्म ने अभी तक 250.73 करोड़ रुपए का कारोबार किया है। तरण ने बताया कि फिल्म The Kashmir Files ने शुक्रवार को 50 लाख, शनिवार को 85 लाख, रविवार को 1.15 करोड़ का कारोबार किया।

द कश्मीर फाइल्स को ‘आरआरआर’ और ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ से कड़ी टक्कर मिल रही है, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई। The Kashmir Files करीब 30 करोड़ के बजट में बनी है। साथ ही यह भी उम्मीद जताई जा रही है कि फिल्म कम से कम 350 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है, लेकिन तीसरे और चौथे हफ्ते में यह फिल्म कुछ कर सकती है।

11 मार्च को रिलीज हुई थी The Kashmir Files

‘द कश्मीर फाइल्स’ 11 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। यह फिल्म 1990 के कश्मीर विद्रोह के दौरान कश्मीरी हिंदुओं के पलायन पर आधारित है। इसमें अनुपम खेर, दर्शन कुमार, मिथुन चक्रवर्ती और पल्लवी जोशी हैं। इस फिल्म को लेकर बीते कुछ दिनों से जमकर सियासी विवाद भी चल रहा है और कांग्रेस पार्टी इस मामले में बैकफुट पर है और भाजपा लगातार कश्मीर पंडितों की दुर्दशा को लेकर सवाल उठाती रही है।

अयान मुखर्जी ने शेयर किया ब्रह्मास्त्र का नया टीजर पोस्टर

0

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चा में है। रणबीर और आलिया की शादी को लेकर हर दिन नया अपडेट आ रहा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 14 अप्रैल को दोनों लव कपल सात फेरे लेंगे। वेडिंग की खबरों के अलावा रणबीर और आलिया अपकमिंग मूवी ब्रह्मास्त्र की भी बातें हो रही है। इस बीच फिल्म के डायरेक्टर अयान मुखर्जी ने नया टीजर पोस्टर शेयर किया है।

प्यार में डूबे रणबीर-आलिया

निर्देशक अयान मुखर्जी ने फिल्म ब्रह्मास्त्र से टीजर पोस्टर शेयर किया है। इस वीडियो पोस्टर में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का रोमांटिक अंदाज नजर आ रहा है। पोस्टर में आलिया और रणबीर का माथा एक-दूसरे से टिका है। वहीं एक्टर का हाथ भट्ट की कमर पर है। वहीं एक्ट्रेस ने रणबीर की गर्दन पर हाथ रखा हुआ है। इस पोस्टर में दोनों का रोमांटिक अंदाज नजर आ रहा है। वहीं बैकग्राउंड में केसरिया सॉन्ग बज रहा है। जिसे अरिजीत सिंह ने गाया है।

अयान ने दिया जबरदस्त कैप्शन

इस पोस्टर को शेयर करते हुए अयान मुखर्जी ने लंबा कैप्शन लिखा है। उन्होंने लिखा कि तो ये है हमारा लव पोस्टर। मुझे लगा कि ये सही वक्त है। इन दिनों हवा में इश्क कुछ ज्यादा है। साथ ही केसरिया गाने को लेकर मुखर्जी ने प्रतिम, अमिताभ भट्टाचार्य और अरिजीत सिंह का नाम लिखा है।

9 सितंबर को रिलीज होगी फिल्म

ब्रह्मास्त्र में रणबीर कपूर, आलिया भट्टा, अमिताभ बच्चन और मौनी रॉय अहम किरदार में नजर आएंगे। जानकारी के मुताबिक इस फिल्म में शाहरुख खान और नागार्गुन भी दिखाई दे सकते हैं। फिल्म की रिलीज डेट कई बार टल चुकी है। अब इस साल 9 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

मुरैना में आग से 800 बीघा की गेहूं फसल राख

0

मुरैना । भिंड और ग्वालियर जिले की सीमा पर बसे मुरैना के सिलगिला गांव के खेतों में रविवार की दोपहर भीषण आग लग गई। इससे लगभग 800 बीघा में खड़ी गेहूं की पकी फसल जलकर राख हो गई। आग से ढाई करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान हुआ है।

आग की सूचना मिलते ही अंचल के दौरे पर आए केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर पूरे अमले को लेकर गांव में पहुंच गए और पीड़ित किसानों को ढांढस बंधाया और कहा कि जल्द सर्वे कराकर नुकसान का मुआवजा किसानों को दिलाएंगे।

रविवार की दोपहर करीब 12 बजे भिंड के एंडोरी थाना क्षेत्र के कंचनपुर गांव के खेतों में आग लग गई। चिलचिलाती धूप और लपटों कारण यह हवा के साथ ऐसी फैलती गई कि मुरैना जिले के सिलगिला गांव के खेतों को भी अपनी चपेट में ले लिया।

ग्वालियर, भिंड के अलावा मालनपुर इंडस्ट्री एरिया के अलावा कई फैक्ट्रियों की फायर ब्रिगेड मशीनें बुलाई गईं। करीब 15 फायर ब्रिगेडों ने तीन घंटे से ज्यादा देर की मशक्कत में आग पर काबू किया, लेकिन तब तक आग ढाई किलोमीटर से ज्यादा क्षेत्र में खड़ी फसलों को जलाकर राख कर चुकी थी।

क्षेत्रीय सांसद व केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर पोरसा क्षेत्र के दौरे पर थे। इसी दौरान उन्हें सिलगिला गांव में भीषण आग की सूचना मिली तो सारे कार्यक्रम रद कर पूर्व मंत्री रुस्तम सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष गीता हर्षाना, कलेक्टर बी कार्तिकेयन, एसपी आशुतोष बागरी, एसडीएम शिवलाल शाक्य आदि को लेकर घटनास्थल पर पहुंचे। इसी बीच मुरैना विधायक राकेश मावई भी ग्रामीणों के बीच पहुंचे तो कुछ देर बाद भिंड के कलेक्टर-एसपी भी सिलगिला गांव आ गए। सिलगिला की सरपंच इमरती देवी ने बताया कि 75 से ज्यादा किसानों की लगभग 800 बीघा में खड़ी फसल जलकर नष्ट हो गई।

JNU में रामनवमी के दिन दो गुटों में झड़प

0

जेएनयू  में एक बार फिर लेफ्ट फ्रंट और एबीवीपी के बीच झड़प हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक दोनों पक्षों के कुछ छात्रों को चोटें भी आई हैं। जेएनयूएसयू के पूर्व अध्यक्ष साई बाला ने दावा किया है कि ABVP ने छात्रों को नॉनवेज खाने से रोका। साई बाला ने इससे जुड़ा एक वीडियो भी जारी किया है और सवाल उठाया कि क्या अब छात्रों का खानपान भी तय होगा? उनका कहना है कि मेस के सचिव को भी पीटा गया। उधर, एबीवीपी ने इस तरह के आरोपों से इनकार किया है और लेफ्ट फ्रंट के लोगों पर छात्रों को पूजा में शामिल होने से रोकने का आरोप लगाया है। ये मामला जेएनयू के कावेरी हॉस्टल का है। बताया जा रहा है कि कावेरी हॉस्टल के मेनू में नॉन वेज और वेज दोनों शामिल है।

जेएनयू मेस विवाद पर ABVP ने बयान जारी कर कहा है कि JNU के छात्रों ने राम नवमी के मौके पर कावेरी हॉस्टल में पूजा और हवन का कार्यक्रम रखा था। पूजा में जेएनयू के छात्र और छात्राएं भारी संख्या में जुटे थे। लेकिन लेफ़्ट संगठन के छात्रों ने इसका विरोध किया। पूजा में खलल डालने की कोशिश नाकाम होने पर उन्होंने पूरे मामले को राइट टू फूड और वेज-नॉनवेज के आस-पास भटकाने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि किसी के साथ मारपीट की बात सामने नहीं आयी है।

राष्ट्रपति बाइडेन PM मोदी से वर्चुअल बैठक करेंगे

0

यूक्रेन के मुद्दे पर रुस के समर्थन और अमेरिका की धमकी के बाद भारत अमेरिकी संबंधों में तनाव देखा जा रहा है। सोमवार को इन सभी मुद्दों पर दोनों देशों की बीच खुलकर बातचीत होने की संभावना है। दरअसल 11 अप्रैल को भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति सोमवार के बीच वर्चुअल बैठक होनी है। रूस के बीच जारी युद्ध के बीच, भारत और अमेरिका के शीर्ष नेताओं की द्विपक्षीय मुद्दों पर होनेवाली इस वार्ता को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अमेरिका और भारत के बीच अगले हफ्ते 2 प्लस 2 वार्ता भी शुरू होने वाली है, इसमें भारत की ओर से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री एस. जयशंकर शिरकत करेंगे। वहीं अमेरिका के रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन और विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन हिस्सा लेंगे।

दोनों देशों के नेताओं के बीच यह कूटनीतिक बातचीत ऐसे वक्त में हो रही है, जब भारत पर रूस से तेल ना खरीदने का दबाव डाला जा रहा है। उधर अमेरिका रूस के मुद्दे पर भारत का पूरा समर्थन चाहता है। ऐसे में पीएम मोदी के सामने कई तरह के दबाव होंगे। वहीं भारत इन मामलों में तटस्थ रहने के अपने स्टैंड पर कायम है।

राजधानी दिल्ली पिछले एक-डेढ़ महीनों से अंतरराष्ट्रीय गतिविधियों का केन्द्र बन गया है। रुसी विदेश मंत्री समेत ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, चीन और अन्य यूरोपीय देशों के तमाम नेता भारत का दौरा कर चुके हैं। अमेरिका के उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार दलीप सिंह भी हाल ही में नई दिल्ली यात्रा पर आए थे और उन्होंने रूस से तेल खरीद को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया दी थी। संभावना जताई जा रही है कि बाइडन कुछ विशेष सुविधाएं देकर भारत को रुस के मामले से दूर करने की कोशिश करेंगे।

अमेरिका को यूक्रेन के अलावा ताइवान की भी चिंता सता रही है। आशंका है कि रूस की तरह चीन भी कहीं ताइवान पर कब्जा करने का कोशिश ना करे। अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के साथ भारत भी क्वॉड संगठन में शामिल है। ऐसे में हिन्द महासागर व प्रशांत महासागर में चीन की बढ़ती गतिविधियों के बीच भारत का सहयोग मायने रखता है। वैसे, बयान में कहा गया है कि दोनों नेता द्विपक्षीय गहन वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करेंगे, नियमित और उच्चस्तरीय संपर्क को बढ़ाएंगे और दक्षिण एशिया और एशिया-प्रशांत क्षेत्र में मौजूदा गतिविधियों पर विचारों का आदान-प्रदान करेंगे।

एक्सीडेंट के बाद मलाइका का खूब ख्याल रख रहे हैं अर्जुन कपूर

0

नई दिल्ली: मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) एक्सीडेंट के बाद धीरे-धीरे ठीक हो रही हैं. हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होने के बाद मलाइका अपने घर पर ही आराम कर रही हैं. हालांकि, इस मुश्किल वक्त में बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor)  उनका बहुत ख्याल रख रहे हैं. वह बीच-बीच में मलाइका का हाल जानने के लिए उनके घर पर जाते हैं. गुरुवार को भी अर्जुन, मलाइका के घर के बाहर स्पॉट हुए.

मलाइका से मिलने पहुंचे अर्जुन कपूर

सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor), मलाइका (Malaika Arora) की बिल्डिंग से बाहर निकलते हुए नजर आ रहे हैं. इस दौरान वह अपने अंकल संजय कपूर के साथ नजर आए. अर्जुन ने पैपराजी के सामने पोज देकर फोटोज नहीं क्लिक करवाई और अपनी कार में बैठकर रवाना हो गए. वीडियो में देखा जा सकता है कि अर्जुन कपूर काफी अपसेट नजर आ रहे हैं.

रोड एक्सीडेंट का हुई थीं शिकार

मालूम हो कि मलाइका (Malaika Arora) का 2 अप्रैल की रात रोड एक्सीडेंट हो गया था. ये हादसा उस दौरान हुआ जब एक्ट्रेस पुणे से वापस घर वापस आ रही थीं. खोपोली पुलिस स्टेशन के पुलिस निरीक्षक शिरीष पवार ने बताया कि यह एक्सीडेंट मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर 38 किमी के पॉइंट पर हुआ. उस वक्त मलाइका पुणे में एक फैशन इवेंट में भाग लेकर वापस लौट रही थीं. उसी दौरान मलाइका अरोड़ा के ड्राइवर ने कार से कंट्रोल खो दिया. इसके बाद उनकी कार मनसे (महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना) पदाधिकारियों की गाड़ियों से जा टकराई.

एक्सीडेंट में मलाइका को लगी चोट

एक्सीडेंट के बाद मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) को तुरंत अस्पताल में एडमिट कराया गया था. हालांकि, दूसरे दिन ही मलाइका को डिस्चार्ज कर दिया गया था. अब वह धीरे-धीरे रिकवर कर रही हैं. महाराष्ट्र निर्माण सेना के एक पदाधिकारी ने बताया कि इस घटना में मलाइका के सिर और आंख में चोटें आईं. मनसे (महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना) कोल्हापुर के संपर्क अध्यक्ष जयराज लांडगे ने उन्हें अपनी कार से नवी मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया था.

अच्छे काम का प्रचार जरूरी: CM शिवराज

0

भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि बिना जनभागीदारी के कोई काम सफल नहीं हो सकता। अकेली सरकार कुछ नहीं कर सकती। अच्छे कामों का प्रचार-प्रसार जरूरी है ताकि इसे कर रहे लोगों की हौसला अफजाही हो और वे खुद भी और बेहतर काम करने आगे आए तथा दूसरों को भी प्रेरित करें। स्वयंसेवी संगठन बेहतर काम कर पाएं हमे प्रदेश में ऐसा वातावरण बनाना होगा।

कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में अटल बिहारी बाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान द्वारा सतत विकास में भागीदारी और अनुभवों को साझा करने के लिए आयोजित दो दिवसीय स्वयंसेवी सम्मलेन के समापन के अवसर पर संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि जनभागीदारी से बड़ी से बड़ी लड़ाई लड़ना आसान हो जाता है। कोविड काल का अनुभव है, हम एक अनजान बीमारी से लड़ रहे थे। हथियार नहीं थे हमारे पास। कोविड के सेम्पल लेने से लेकर भोजन, दवाएं, अनाज फल बंटवाने में हमने जनता का, स्वयंसेवी संस्थाओं का सहयोग लिया। ग्रामीण अंचलों में पंचायतों के सरपंच, पंचायत सचिव से लेकर हर सरकारी अमले और आमजन को साथ लिया उस कठिन दौर में जनता साथ हुई तो कोविड की लड़ाई आासन हो गई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह दो दिन का सम्मलेन नये युग को  प्रारंभ करेगा। जो भी  निष्कर्ष, अनुशंसाएं आएंगी उन्हें लागू करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। एक-एक सुझाव पर अमल करूंगा, गु्रप में चर्चा कर फैसला करेंगे।

अच्छे कामों का प्रचार नहीं करता मीडिया
मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज में अच्छे काम होते है लेकिन कभी अखबारों की हेडलाइन नहीं बनते ऐसा क्यों है। न्यूज वेल्यू देखते है। अच्छे काम कभी सुर्खियां नहीं बनते।  उन्होंने कहा कि पत्रकार मित्र कहते है कि बुंदेलखंड में तालाब बना दिए , पानी बचा दिया इसमें नया क्या।  कुत्ता आदमी को काटे वह न्यूज नहीं है लेकिन आदमी कुत्ते को काटे वह न्यूज है।

एनजीओ पंजीयन के लिए जनअभियान परिषद बनाएगा संस्था
जनता की समस्याओं के लिए लोक सेवा केन्द्र है वैसे ही एनजीओ के पंजीयन की दिक्कतों को हल करने जनअभियान परिषद  एक संस्था का गठन कर पंजीयन से लेकर बाकी कामों में मदद सहयोग करे। जनअभियान परिषद के साथियों की ट्रेनिंग होगी। सुशासन संस्थान यह करेगा। उन्होंने कहा कि 11 से जलाभिषेक प्रारंभ हो रहा है।  इसमें चैक डेम, स्टाप डेम, नये तालाब, रेन वाटर हार्वेस्टिंग जनता की भागीदारी से कराएंगे। हम उर्जा साक्षरता का काम कर रहे है। ढंग से उर्जा साक्षरता अभियान चले तो प्रदेश में चार हजार करोड़ रुपया प्रदेश का बचा सकते है।

इंदौर की स्वच्छता और भोपाल में टैक्स सखी ने कमाल कर दिया
मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वच्छता में इंदौर नंबर वन है पांचवी बार। अकेली सरकार ने यह नहीं किया । सब जनभागीदारी से हुआ। हमारी बहनों ने प्रदेश में तीस हजार करोड़ का योगदान दिया। उन्होंने भोपाल के ग्रामीण अंचलों में टैक्स सखियों द्वारा पच्चीस लाख रुपए के टैक्स वसूली को लेकर भोपाल कलेक्टर की तारीफ की। उन्होंने कहा किआमतौर पर टैक्स देने की गांव मेें आदत ही नहीं, टैक्स देते नहीं लोग। लेकिन भोपाल में टैक्स सखियों ने  25 लाख कलेक्ट किए , उन्होंने चमत्कार किया है ।

एनजीओ लेने के लिए नहीं
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ नेता एनजीओ चलाते है। वे चाहते है कि कुछ मिल जाए। एनजीओ इसके लिए नहीं है। ऐसे लोगों की संख्या कम है। अधिकांश एनजीओ अच्छा काम कर रहे है।

कलेक्टर-कमिश्नर कॉन्फ्रेंस में CM ने कहा अपराधियों के हौसले पस्त करना जरूरी

0

भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज कलेक्टर, कमिश्नर, आईजी-एसपी से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बात कर रहे हैं। कांफ्रेस में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कानून व्यवस्था, माफिया, महिला अपराध नियंत्रण, भू माफिया के विरुद्ध कार्यवाई की जिलेवार जानकारी ली।  सीएम ने कहा आमजन चैन से सांस ले सके इसके लिए अपराधियों के हौसले पस्त करना जरूरी है और यही हमारा राजधर्म है। सीएम ने कहा सभी को नवरात्रि की शुभकामनाएं। इस पर्व पर हमारा संकल्प और प्रार्थना भी यही है कि जनता को हम सुशासन दे पाएं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि माफियाओं की कमर तोड़ना जरुरी है। माफिया जो जनता की जिंदगी को कठिन बनाते है या कहूं कि इतना तंग करते है कि आम आदमी कठिनाई महसूस कर रहा है। ऐसे सारे माफियाओं के खिलाफ कार्यवाही जारी रहेगी। यहीं हमारा राजधर्म है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कलेक्टर-कमिश्नर कांफ्रेस का उद्घााटन करते हुए कहा कि नवरात्रि के पावन पर्व पर हमारा संकल्प और प्रार्थना है कि हम जनता को सुशासन दे पाएं, जनकल्याण की योजनाओं का सफल क्रियान्वयन कर पाएं और आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश  के निर्माण के लक्ष्य को प्राप्त कर पाएं।  उन्होंने कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन की जिम्मेदारी फील्ड अफसरों की होती है जिन्हें कलेक्टर और कमिश्नर लीड करते है। माफियाओं के खिलाफ हमारे अधिकारियों ने अच्छा काम किया है, जिसके लिए कलेक्टर और कमिश्नर्स को बधाई। उन्होंने कहा कि कलेक्टर-कमिश्नर कांफ्रेस हमारे काम का मूल्यांकन है। यह हर महीने जरुरी है। उन्होंने कहा कि हमारी यह कोशिश रहेगी कि हम देश में सबसे बेहतर काम करके देश को आगे बढ़ा पाएं।

भूमाफिया के विरुद्ध 1 हजार 791 केस दर्ज, 2243 एकड़ जमीन कराई मुक्त, भोपाल का काम बेहतर
बैठक में बताया गया कि एक जनवरी से 31 माच्र 2022 तक  भूमाफिया के विरुद्ध 1 हजार 791 प्र्रकरण दर्ज किए गए। कुल 3 हजार 814  अवैध अतिक्रमण तोड़े गए। उनके कब्जे से 2243झ् एकड़ जमीन मुक्त कराई गई।  तीन माह में कुल 671 करोड़ की जमीन मुक्त कराई गई है।  एनएसए के पांच प्रकरण प्रस्तावित है। एनएसए के पांच प्रकरणों में आदेश जारी कर दिए गए है। जिला बदर के चार मामले प्रस्तावित है। जिला बदर के 18 प्रकरण आदेशित कर दिए है। उन्होंने बताया कि भू-माफिया के विरुद्ध पांच जिलों ने अच्छी कार्यवाही की है। इनमें भोपाल, खरगौन, इंदौर, झाबुआ, टीकमगढ़ शमिल है।

अवैध खनन के 3 हजार 531 मामले
बैठक में बताया गया कि  खनन माफिया , अवैध रेत परिवहन और उत्खनन संबंधी कार्यवाही में एक जनवरी से 31 मार्च के बीच  कुल 3 हजार 531 प्रकरण दर्ज हुए। 857 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।  1 लाख 24 हजार घनमीटर रेत जप्त की गई। 3 हजार 490 चारपहिया वाहन जप्त किए गए और 28 वाहन राजसात किए गए है।