Home Blog Page 60

शिवराज के गृह जिले सीहोर में भाजपा समर्थित प्रत्याशी चुने गए जनपद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष भी भाजपा की

0

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के गृह जिले सीहोर के नसरुल्लागंज, इछावर, आष्टा और बुधनी में भारतीय जनता पार्टी समर्थित उम्मीदवार जनपद अध्यक्ष चुने गए हैं। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। नावड़ी बाई को सिहोर से निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया वहीं ललता दांगी उपाध्यक्ष चुनीं गईं।

आज आए परिणामों में बैरसिया से लता कुबेर सिंह गुर्जर, रायसेन के बेगमगंज से रुचि पुष्पेंद्र ठाकुर, सांची से अर्चना सुनील पोर्ते, ओबेदुल्लागंज से प्रीति चौकसे, सीहोर के बुधनी से महेंद्र शर्मा, विदिशा के कुरवाई से ममता बाई महाराज सिंह, लटेरी से सीमा बाई कलावत, ग्यारसपुर से रजनी बृजेश लोधी, इंदौर के सांवेर से रामकन्या बाई, देपालपुर से सुशीलाबाई गुमान सिंह पवार, खकनार से पूजा दादू, निवाली से रायली भाई पटेल, पाटी से थानसिंह सस्ते, बड़वानी से भूंटी बाई, घाटीगांव से वर्षा दिलीप रावत जनपद अध्यक्ष चुनी गई हैं।

वहीं शिवपुरी के कोलारस से भरत सिंह चौहान, करैरा से पुष्पेंद्र जसवंत जाटव, शिवपुरी से हेमलता रावत, मुंगावली सेविजयलक्ष्मी जैन, चंदेरी से महेंद्र सिंह चंदेला, दतिया के भांडेर से संतोष यादव, केवलारी से रणजीत सिंह ठाकुर, कटनी से गीताबाई, रीठी से अर्पित अनुरोध अवस्थी, उज्जैन के महिदपुर से कृष्णा सूर्यवंशी, मनासा से कॉमेडी बाई, सुसनेर से पिंकी राजपाल सिंह, नलखेड़ा से केसरबाई, खुरई से जमुना खेड़ाएल, राहतगढ़ से मीना राजू, शाहगढ़ से मनीष यादव, जैसीनगर से गजेंद्र सिंह का निर्वाचन हुआ है।

शिवराज ने शराब नीति में बदलाव के दिए संकेत

0

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्य की शराबनीति में बदलाव के संकेत दे दिये हैं। बता दें कि राज्य में हाल ही में नगर निकाय और पंचायत चुनाव संपन्न हुए हैं। चुनाव परिणामों के बाद शराबनीति को लेकर शिवराज सरकार का यह कदम चर्चा में बना हुआ है। खुद सीएम ने ट्वीट कर शराब नीति में बदलाव के संकेत दिये हैं। सीएम ने नशा को नाश का जड़ भी बताया है।

सीएम ने एक ट्वीट में कहा कहा, ‘नशा नाश की जड़ है। शराब हो या अन्य नशा, बर्बाद कर देता है। नशे के खिलाफ सरकार ही नहीं, समाज भी साथ आकर अभियान चलाए। हमारा सदैव प्रयास रहेगा कि जागरूकता से मध्यप्रदेश को नशामुक्त बनाएं। नशामुक्ति अभियान में राज्य और जिला श्रेणी में पुरस्कार के लिए प्रदेश का चयन होने पर बधाई।’

हाल ही में केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा हुई ग्रेडिंग में एनएमबीए (नशा मुक्त भारत अभियान) राज्य श्रेणी पुरस्कार में मध्यप्रदेश का चयन किया गया है। सीएम ने कहा कि इसके तहत जिला श्रेणी पुरस्कार में दतिया का श्रेष्ठ प्रदर्शन महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इस क्षेत्र में जनजागृति के प्रयास बढ़ाए जाएंगे।

एक अन्य ट्वीट में सीएम ने कहा, ‘भारत सरकार की अपेक्षा के अनुसार समाज के विभिन्न वर्गों, समाजसेवियों आदि से चर्चा कर युक्तिसंगत नीति लागू की जाएगी। @umasribharti जी सामाजिक परिवर्तन के लिए प्रयास करती रहती हैं, उनसे भी बातचीत कर प्राप्त सुझावों के अनुरूप आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।’

बंगाल अंडर -25 क्रिकेट टीम के कोच बने प्रणब रॉय

0

बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) ने भारत के पूर्व ऑलराउंडर लक्ष्मी रतन शुक्ला को 2022-23 सत्र के लिये राज्य की वरष्ठि क्रिकेट टीम का कोच चुनने के बाद पूर्व बल्लेबाज़ प्रणब रॉय को अंडर-25 टीम का कोच नियुक्त किया है। सीएबी (क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल) अध्यक्ष अभिषेक डालमिया ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि प्रणब रॉय अपने समय के उत्कृष्ट क्रिकेटर हैं। वह राज्य की प्रतिभा को समझते हैं और युवा खिलाड़ी उनसे प्रेरणा लेते हैं। हमे विश्वास है कि वह अच्छा प्रदर्शन करने में खिलाडियों का  मार्गगदर्शन करेंगे।

काफी छोटा रहा अंतरराष्ट्रीय करियर
क्रिकेट के दग्गिज खिलाड़ी पंकज रॉय के बेटे प्रणव रॉय ने 80 के दशक की शुरुआत में इंग्लैंड के खिलाफ भारत के लिए दो टेस्ट खेलकर 71 रन बनाए थे। प्रणब ने अपना पहला टेस्ट मैच इंग्लैंड के खिलाफ 13 जनवरी 1981 को खेलकर अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर कि शुरुआत की थी। हालांकि अपने पूरे अंतरराष्ट्रीय करियर में उन्होंने महज 2 टेस्ट मैच ही खेले। फर्स्ट क्लास क्रिकेट करियर में प्रणब ने 72 मैच खेलकर 4056 रन बनाए थे।

प्रणब ने अपनी नियुक्ति के बारे में कहा कि मुझे यह मौका देने के लिए मैं अभिषेक डालमिया और स्नेहाशीष गांगुली को धन्यवाद देता हूं। मुझे विश्वास है कि मैं अंडर-25 टीम में अंतर लाने और उन्हें अगले स्तर पर ले जाने में सक्षम रहूंगा। मैं बंगाल क्रिकेट की सेवा करने के इस मौके का स्वागत करता हूं।

राष्ट्रमंडल खेलों के पहले हरमनप्रीत कौर ने आक्रामक तेवर की आवश्यकता पर जोर दिया

0

भारतीय महिला क्रिकेट कप्तान हरमनप्रीत कौर चाहती हैं कि टीम की खिलाड़ियों में उस तरह की आक्रामकता विकसित हो जैसा कि अतीत की चैंपियन टीमों में रहा है। भारतीय टीम अब भी विश्व विजेता बनने की क्षमता से दूर है, लेकिन राष्ट्रमंडल खेलों के लिए यहां आए सभी खिलाड़ियों ने पिछले महीने श्रीलंका दौरे के दौरान ऑलराउंडर पूजा वस्त्राकर के सुझाव पर अमल किया है।

श्रीलंका दौरे पर सभी प्रारूप की कप्तानी की शुरुआत करने वाली हरमनप्रीत का मानना है कि जब मनोबल कम हो तब आक्रामक रवैये की अधिक आवश्यकता होती है। भारतीय कप्तान ने कहा, ”श्रीलंका दौरे पर खिलाड़ियों के साथ बैठक के दौरान मैंने पूछा था कि वे किस अंदाज में खेलना चाहते है। पूजा ने तब मारक क्षमता को लेकर अच्छा जवाब दिया था।”

हरमनप्रीत ने राष्ट्रमंडल खेलों में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम के शुरुआती मैच की पूर्व संध्या पर कहा, ”हम अभ्यास और खेल के दौरान उस पर काम कर रहे है। हर खिलाड़ी अपनी ओर से इसे लेकर जोर लगा रहा है।”

कोरोना वायरस के चपेट में आने के कारण पूजा अभी टीम से नहीं जुड़ी है लेकिन कप्तान ने उनकी तारीफ करते हुए कहा, ”वह पिछले एक साल से अच्छा कर रही है। आम तौर पर सीनियर खिलाड़ी बहुत सारे विचार साझा करते है लेकिन वहां पूजा ने इस बारे में बात की जो मुझे काफी पसंद आया।”

भारत का गुरुवार को वैकल्पिक प्रशिक्षण सत्र था जिसमें छह खिलाड़ी एजबेस्टन गए थे। हरमनप्रीत बुधवार को अभ्यास के दौरान गोल्फ क्लबों हाथ आजतने के बाद होटल चली गयी। टीम को शुक्रवार को सुबह मैच खेलना है ऐसे में उद्घाटन समारोह में उनकी मौजूदगी की संभावना कम है।

हरमनप्रीत ने कहा, ”हमारी टीम मजबूत है। हमें बल्लेबाजी और गेंदबाजी क्रम के अलावा सही संयोजन बनाने पर काम करना होगा।”

उर्फी जावेद ने की बोल्डनेस की सारी हदें पार

0

उर्फी जावेद ने हमेशा अपने लुक्स से सभी को चौंकाया है। वह ऐसे आउटफिट्स पहनती हैं जिसे कोई सोच भी नहीं सकता पहनने की। इतना ही नहीं वह किसी भी चीज का आउटफिट बना देती हैं। अभी तक उर्फी ने बोरी, बिजली की तार, कैंडी, फोटोज जैसी कई चीजों के आउटफिट बनाकर पहने हैं। वह हर बोल्ड लुक को बेहद कम्फर्टेबल के साथ कैरी करती हैं। अब उर्फी को फिर मुंबई में स्पॉट किया गया और इस दौरान जो वह पहनकर आईं उसे देखकर तो सभी की आंखें खुली की खुली रह गई। उर्फी ने एक बार फिर बोल्डन्स की सारी हदें पार कर दी है।

उर्फी ने ग्रीन कलर का स्विम सूट जैसा आउटफिट पहना है और कमर से नेट की स्कर्ट टाइप बनाई गई है जिससे छिप कुछ नहीं रहा है। बैक से उर्फी का लुक इतना बोल्ड है कि वहां मौजूद लोग भी रुक-रुककर उर्फी को देख रहे थे।

उर्फी गाड़ी से उतरती हैं और जो ब्लेजर उन्होंने पहना था, उसे उतारती हैं। इसके बाद वह फोटोज क्लिक करवाती हैं। उर्फी के इस लुक को देखकर यह तो क्लीयर है कि वह अब धीरे-धीरे और बोल्ड होती जा रही हैं और आने वाले समय में उनका और भी ज्यादा बोल्ड अवतार देखने को मिल सकता है।

बढ़ रही फैन फॉलोइंग

उर्फी वैसे कुछ टीवी शोज में काम कर चुकी हैं, लेकिन बिग बॉस ओटीटी में आने के बाद उन्हें थोड़ी पॉपुलैरिटी मिली। इस शो से बाहर आने के बाद उर्फी ने अपने आउटफिट्स से फैंस को हैरान किया। शुरू में तो उनके बोल्ड लुक्स को काफी ट्रोल किया गया, लेकिन अब कुछ लोगों को उर्फी का फैशन सेंस पसंद आने लगा है। सोशल मीडिया पर भी उर्फी की फैन फॉलोइंग तेजी से बढ़ रही है। फिलहाल उनके इंस्टाग्राम पर 3.3 मीलियन फॉलोअर्स हैं।

 

RBI ने दो बैंकों पर लगाए कई तरह के प्रतिबंध

0

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) उत्तर प्रदेश के दो सहकारी बैंकों पर कई अंकुश लगाए हैं। इनमें ग्राहकों द्वारा बैंक से निकासी की सीमा भी शामिल है। ये दोनों बैंक लखनऊ शहरी सहकारी बैंक और शहरी सहकारी बैंक लिमिटेड, सीतापुर हैं। रिजर्व बैंक ने कहा कि ये अंकुश इन बैंकों की बिगड़ती वित्तीय स्थिति को देखते हुए लगाए गए हैं।

कितने रुपये तक निकाल सकेंगे ग्राहक: केंद्रीय बैंक के मुताबिक, लखनऊ शहरी सहकारी बैंक के ग्राहक 30,000 रुपये से ज्यादा की निकासी नहीं कर पाएंगे। दूसरी ओर शहरी सहकारी बैंक लिमिटेड, सीतापुर के मामले में निकासी की सीमा प्रति ग्राहक 50,000 रुपये है। दोनों बैंक आरबीआई की अनुमति के बिना कर्ज नहीं दे सकते हैं और कोई निवेश नहीं कर सकते हैं। बैंकिंग विनियमन अधिनियम के तहत प्रतिबंध छह महीने तक लागू रहेंगे।

आरबीआई की सख्ती: आरबीआई की बैंकों पर सख्ती का सिलसिला जारी है। बीते कुछ समय से आरबीआई लगातार कई बैंकों पर प्रतिबंध लगा चुका है। इसमें सबसे ज्यादा सहकारी बैंक हैं। इन प्रतिबंधों की वजह से ग्राहकों को भी मुश्किलें हो रही हैं।

बैंकों के वरिष्ठ अधिकारियों से मुख्यमंत्री 29 जुलाई को करेंगे चर्चा

0

मुख्यमंत्री ने कहा है कि राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक में केंद्र और राज्य सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में बैंक स्तर पर प्राप्त सहयोग और वार्षिक लक्ष्य प्राप्ति की विस्तार से समीक्षा की जाएगी। बैंकों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ संवाद कर प्रकरणों के तेजी से मंजूरी और हितग्राहियों को लाभान्वित करने पर चर्चा होगी।

मुख्यमंत्री चौहान आज मुख्यमंत्री निवास सभाकक्ष में आगामी 29 जुलाई को होने वाली राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक में एजेंडा के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा कर रहे थे। मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव मनीष रस्तोगी, वित्त विभाग के अधिकारियों सहित बैंकर्स समिति के सदस्य और बैंकों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक में स्वामित्व योजना, शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के स्ट्रीट वेंडर्स की कल्याण योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना, डिजिटल डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम, सीएम हेल्प लाइन में दर्ज प्रकरणों की समीक्षा, अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री जन सुरक्षा योजना और लघु उद्यमियों को दी जाने वाली सहायता और अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान द्वारा योजनाओं के बारे में दिए गए सुझावों पर चर्चा और समीक्षा होगी।

श्रद्धा कपूर ने सोशल मीडिया पर शेयर किया ट्रेडिशनल लुक

0

श्रद्धा कपूर अपने हर लुक से अच्छी तरह फैंस का दिल जीतना जानती हैं और अपनी दिलकश अदाओं से सभी को अपना दीवाना बना लेती हैं। सोशल मीडिया पर ख़ास एक्टिव रहने वाली श्रद्धा, अक्सर अपने फोटोशूट से दर्शकों के लिए कुछ नए ट्रेंड्स लेकर आती हैं। अब उनके हालिया अवतार को देखकर, ट्रेडिशनल लुक में उनकी बला की खूबसूरती का अंदाजा लगाया जा सकता है।

मंगलवार को श्रद्धा ने स्वदेशी सोशल मीडिया मंच, कू ऐप पर अपना ट्रेडिशनल लुक शेयर किया। अभिनेत्री का यह फोटोशूट देखकर आप भी कहेंगे कि श्रद्धा वेस्टर्न के साथ ट्रेडिशनल लुक में भी बेहद आकर्षक नजर आती हैं। इस बार ट्रेडिशनल अवतार में श्रद्धा सिजलिंग नजर आ रही हैं। डिजाइनर लहंगे में गॉर्जियस दिख रहीं श्रद्धा कपूर का स्टाइल और फैशन, हर किसी को पसंद आ रहा है। उनके इस पोस्ट पर फैंस के कमेंट्स भी खूब आ रहे हैं।

मध्य प्रदेश में जनपद पंचायत चुनाव में भाजपा की एकतरफा जीत, 170 में 113 बने अध्यक्ष

0

मध्य प्रदेश में जनपद पंचायत के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा को एकतरफा जीत मिली है। पहले चरण के निर्वाचन में 170 में 113 जनपद पंचायत में भाजपा समर्थित अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं।

जनपद पंचायत अध्यक्ष का चुनाव प्ररोक्ष प्रणाली (सदस्यों द्वारा) और गैर दलीय आधार पर होता है लेकिन अध्यक्ष के निर्वाचन में राजनीतिक दलों का पूरा दखल रहता है। यही कारण है कि दोनों दलों ने पिछले 15 दिनों से अपने-अपने समर्थक सदस्यों को सुरक्षित स्थानों पर रखा हुआ था और उन्हें सीधे निर्वाचन स्थल पर ही लेकर आए।

कांग्रेस के खाते में 46 जनपद पंचायत के अध्यक्ष पद आए हैं। वहीं, 11 स्थानों पर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी सहित स्वतंत्र प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है। गौरतलब है कि 313 जनपद पंचायत के लिए जून में मतदान कराया गया था। दूसरे चरण में 143 जनपद पंचायत के चुने गए सदस्य गुरुवार को अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का चुनाव करेंगे। इधर, भाजपा और कांग्रेस ने अध्यक्ष पद पर जीत को लेकर अपने-अपने दावे किए हैं लेकिन नवदुनिया ने चुनाव परिणाम की वास्तविक स्थिति को सामने रखा है।

शुभमन गिल ने लगाया 104 मीटर का लंबा छक्का

0

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला आज त्रिनिदाद के पोर्ट ऑफ स्पेन में खेला जा रहा है। भारत ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर बैटिंग करने का निर्णय लिया है। टीम इंडिया की ओर से शुभमन गिल और कप्तान शिखर धवन ने पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी करके टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई है। दोनों बल्लेबाज अपने अपने अर्धशतक पूरा कर चुके हैं। इस बीच, गिल ने अपनी दौरान 104 मीटर इतना लंबा छक्का लगाया।

गिल का छक्का इतना लंबा था कि बॉल ही खो गई और फिर वापस मिली नहीं। इसके बाद अंपायर को दूसरी गेंद मंगानी पड़ी। भारतीय सलामी बल्लेबाज गिल ने पारी के 15वें ओवर के दौरान हेडन वाल्श की गेंद पर लॉंग ऑन के ऊपर से आसमानी छक्का लगाया। गिल द्वारा छक्का लगाने के बाद बॉल का कुछ अता पता नहीं चला। इसके बाद अंपायर को आखिरकार दूसरी बॉल मंगानी पड़ी।

बारिश के कारण खेला रुका

बारिश के कारण फिलहाल खेल रुका हुआ है। खेले रोके जाने के समय तक भारत ने 24 ओवर तक एक विकेट पर 115 रन बना लिए हैं। शुभमन गिल 51 और श्रेयस अय्यर दो रन पर नाबाद थे। कप्तान शिखर धवन ने 58 रनों की पारी खेली।