Home Blog Page 15

लोह पुरूष सरदार पटेल की पुण्य-तिथि पर मुख्यमंत्री चौहान ने नमन किया

0

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लोह पुरूष, सरदार वल्लभभाई पटेल की पुण्य-तिथि पर नमन किया। मुख्यमंत्री चौहान ने निवास कार्यालय सभागार में सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की।
सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्म 31 अक्टूबर 1875 को नडियाद में एक किसान परिवार में हुआ। स्वतंत्रता की लड़ाई में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। बारडोली सत्याग्रह के बाद उन्हें सरदार का नाम मिला, कालांतर में यह नाम उनके साथ जुड़ गया। सरदार पटेल भारत के पहले गृह मंत्री रहे और देश के एकीकरण में उनका अत्यंत महत्वपूर्ण योगदान रहा। उनका अवसान 15 दिसंबर 1950 को हुआ।

ब्रह्मलीन बालगोविंद जी शांडिल्य महाराज के अवतरण दिवस पर सनातन धर्म चेतना वाहन यात्रा का मुख्यमंत्री चौहान ने किया स्वागत

0

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज ब्रह्मलीन 1008 बालगोविंद जी शांडिल्य महाराज के अवतरण दिवस के अवसर पर नगर के प्रमुख मार्गों से निकली यात्रा का 74 बंगले क्षेत्र में पहुँचने पर स्वागत किया। यह सनातन धर्म चेतना वाहन यात्रा संत हिरदाराम नगर से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए करुणाधाम आश्रम तक पहुँची। यात्रा के स्वामी दयानंद नगर में पहुँचने पर मुख्यमंत्री चौहान ने बी-8 निवास पर स्वागत किया।
मुख्यमंत्री चौहान ने यात्रा वाहन में सुसज्जित ब्रह्मलीन बालगोविंद शांडिल्य महाराज की प्रतिमा पर पुष्प वर्षा की। मुख्यमंत्री चौहान ने ब्रह्मलीन बालगोविंद जी शांडिल्य महाराज के 94वें जन्म-दिवस के अवसर पर इस यात्रा के उद्देश्य को पावन बताते हुए महाराज जी के योगदान का स्मरण किया।
मुख्यमंत्री चौहान ने ब्रह्मलीन बालगोविंद जी शांडिल्य महाराज के सुपुत्र और करुणाधाम आश्रम के पीठाधीश्वर गुरूदेव सुदेश जी शांडिल्य महाराज का शॉल-श्रीफल से सम्मान किया। गुरूदेव सुदेश जी शांडिल्य महाराज ने मुख्यमंत्री चौहान को तुलसी का पौधा भेंट किया। मुख्यमंत्री चौहान की धर्मपत्नी साधना सिंह चौहान ने गुरुदेव सुदेश जी शांडिल्य महाराज की धर्मपत्नी और गुरुमाता ममता शांडिल्य का पुष्पों से स्वागत किया।
विधायक कृष्णा गौर सहित जन-प्रतिनिधि और नागरिक उपस्थित थे। सनातन धर्म चेतना वाहन यात्रा में बड़ी संख्या में भक्त और नागरिक शामिल हुए।

नीरव मोदी को भारत प्रत्यर्पित किए जाने का रास्ता साफ

0

भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी की भारत प्रत्यर्पित किए जाने का रास्ता साफ हो गया है। उसे ब्रिटिश सुप्रीम कोर्ट में प्रत्यर्पण के खिलाफ याचिका की अनुमति नहीं मिली है। लंदन स्थित उच्च न्यायालय ने उसके प्रत्यर्पण आदेश के खिलाफ उसे ब्रिटेन के उच्चतम न्यायालय में अपील करने की अनुमति देने से इनकार कर दिया। नीरव मोदी धोखाधड़ी और धनशोधन के आरोप में मुकदमे का सामना करने के लिए भारत में वांछित है।
लंदन में ‘रॉयल कोर्ट्स ऑफ जस्टिस’ में न्यायमूर्ति जेरेमी स्टुअर्ट-स्मिथ और न्यायमूर्ति रॉबर्ट जे ने फैसला सुनाया कि ‘अपीलकर्ता (नीरव मोदी) की उच्चतम न्यायालय में अपील करने की अनुमति के अनुरोध वाली अर्जी खारिज की जाती है।’ पिछले महीने, 51 वर्षीय हीरा कारोबारी की मानसिक स्वास्थ्य के आधार पर दायर की गई अपील खारिज कर दी गई थी। अदालत ने मनोरोग विशेषज्ञों के बयान के आधार पर कहा था कि उसे ऐसा नहीं लगता कि नीरव की मानसिक स्थिति अस्थिर है और उसके खुदकुशी करने का जोखिम इतना ज्यादा है कि उसे पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के दो अरब डालर ऋण घोटाला मामले में आरोपों का सामना करने के लिए भारत प्रत्यर्पित करना अन्यायपूर्ण और दमनकारी कदम साबित होगा। नीरव मोदी मार्च 2019 में प्रत्यर्पण वारंट पर गिरफ्तारी के बाद से लंदन की वैंड्सवर्थ जेल में बंद है।

अश्विन भारत के संकट मोचन बने , बल्ले से किया कमाल

0

भारत और बांग्लादेश के बीच खेले जा रहे चटगांव टेस्ट मैच में टीम इंडिया के क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन का दूसरे दिन जलवा देखने को मिला। दूसरे दिन का खेल शुरू होते ही पहले सेशन में भारत ने श्रेयक अय्यर का विकेट खो दिया। इसके बाद रविचंद्रन अश्विन ने बैटिंग में कमाल दिखाते हुए 58 रन की शानदारी पारी खेली। साथ ही कुलदीप यादव के साथ मिलकर 92 रन की साझेदारी कर भारतीय टीम पहली पारी को 404 तक पहुंचने में मदद की।
यह कोई पहली बार नहीं हैं, जब अश्विन ने बल्ले से कमाल किया हो। अश्विन अब तक अपने टेस्ट करियर में कई मौकों पर भारत के लिए बल्ले से योगदान दे चुके हैं। नवंबर 2011 में अश्विन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया था। तब से लेकर अब तक अश्विन ने 87 टेस्ट मैच में पांच शतक और 13 अर्धशतक बनाए हैं। अश्विन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 4 और इंग्लैंड के खिलाफ 1 शतक लगाया है।

2022 में डेटिंग लाइफ को लेकर खूब सुर्खियों में रहें ये बॉलीवुड स्टार्स

0

बॉलीवुड के स्टार्स अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर अधिकतर चर्चा में बने रहते हैं। आए दिन उनसे जुड़ी कोई न कोई खबर सुर्खियां बटोरती रहती हैं। कभी प्रभास और कृति के रिलेशनशिप की खबरें आती है तो कभी सलमान खान और पूजा हेगड़े के अफेयर की चर्चा होती है। वहीं अब साल 2022 जल्द ही खत्म होने
वाला है। इस साल कई सारे सितारों की अफेयर लाइफ ने खूब सुर्खियां बटोरी है। आज हम आपको ऐसे ही कुछ बॉलीवुड स्टार्स के बारे में बताने वाले हैं, जिनके अफेयर की काफी चर्चा हुई है और उन सितारों ने इस पर कोई जवाब भी नहीं दिया है।

पूरी रामायण पढ़ने का फायदा सिर्फ 1 मंत्र का जाप करने से मिलेगा

0

भगवान श्रीराम संपूर्ण जीवन पर आधारित सनातन धर्म के महान व पवित्र ग्रंथ रामायण कलियुग में सभी प्रकार के पापों से मुक्ति दिलाने में सहायक है। महर्षि वाल्मीकि द्वारा लिखी गई रामायण श्रीराम से संबंधित सभी ग्रंथों
में सबसे सटीक मानी गई है। वहीं, गोस्वामी तुलसीदासजी द्वारा रचित श्रीरामचरित मानस वर्तमान में सबसे ज्यादा प्रचलित है। दोनों के पाठ से आत्म शांति, सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। लेकिन आज की भाग दौड़ भरी
जिंदगी में लोगों के पास श्रीरामचरित मानस या रामायण का पाठ करने का समय नहीं है। ऐसे में सिर्फ एक मंत्र का विधि विधान से जाप करने से संपूर्ण रामायण का फल मिल सकता है। इस मंत्र को एक श्लोकी रामायण कहते हैं।
मंत्र
आदि राम तपोवनादि गमनं, हत्वा मृगं कांचनम्। वैदीहीहरणं जटायुमरणं,
सुग्रीव संभाषणम्।।
बालीनिर्दलनं समुद्रतरणं, लंकापुरीदाहनम्। पश्चाद् रावण कुम्भकर्ण हननम्,
एतद्धि रामायणम्।।
भावार्थ
एक बार श्रीराम वनवास में गए। वहां उन्होंने स्वर्ण मृग का पीछा किया और उसका वध किया। इसी दौरान उनकी पत्नी वैदेही (सीता जी) का रावण द्वारा हरण किया गया। उनकी रक्षा करते हुए पक्षीराज जटायु ने अपने प्राण गवाएं। श्रीराम की मित्रता सुग्रीव से हुई। उन्होंने उसके दुष्ट भाई बालि का वध किया। समुद्र पर पुल बनाकर पार किया। लंकापुरी का दहन हुआ। इसके पश्चात् रावण और कुम्भकरण का वध हुआ। यही पूरी रामायण की संक्षिप्त कहानी है।

विधायक शर्मा के साथ कलेक्टर लवानिया ने स्थल का निरीक्षण किया

0

मुख्यमंत्री के प्रस्तावित नीलबड़ दौरे को लेकर भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और तैयारियों का जायजा लिया। क्षेत्रीय विधायक रामेश्वर शर्मा भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
कलेक्टर लवानिया ने नगर निगम और पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी व्यवस्थाएं 17 दिसंबर तक पूर्ण कर ली जाए इसके साथ ही वाहनों के लिए पार्किंग का भी इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर लवानिया ने नागरिकों को सुविधा के लिए ट्रैफिक व्यवस्था को भी सही ढंग से संचालित
करने के लिए कहा है।
विधायक रामेश्वर शर्मा ने कार्यक्रम के संबंध में बताया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा विधानसभा क्षेत्र हुजूर के लिए 215 करोड़ लागत की परियोजनाओं का भूमिपूजन होगा। इन कार्यों में 91 करोड़ केरवा ग्रामीण
पेय जल परियोजना, 60 करोड़ प्रधानमंत्री आवास, 40 करोड़ नीलबड़ से बढ़झिरी तक 4 लेन सड़क निर्माण और 24 करोड़ अन्य सड़कों के निर्माण कार्य किए जाएंगे। 91 करोड़ की केरवा ग्रामीण पेयजल परियोजना में जल-जीवन मिशन के अंतर्गत हुजूर के 76 गावों में हर-घर ‘नल से जल’ पहुचाने का लक्ष्य, 24 महीनों में पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है जिनके लिए 10 साल तक मेंटेनेंस की जिम्मेदारी निर्माण ऐजेंसी की रहेगी, योजना के लिए केरवा डेम में पानी का आरक्षण किया गया जिसमें डेढ़ लाख आबादी लाभान्वित होंगी।

भारत सरकार के सर्वे दल ने कलेक्टर लवानिया से भेंट की

0

टीबी नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत भोपाल जिले को सब नेशनल सर्टिफिकेशन फ़ॉर टीबी फ्री डिस्ट्रिक्ट प्रदान किए जाने हेतु तैयारियां की जा रही हैं। इस संबंध मे कलेक्टर अविनाश लवानिया से भारत सरकार से आए दल ने भेट की और सर्टिफिकेशन प्रक्रिया एवं तैयारियों से अवगत करवाया।
भारत सरकार के दल द्वारा भोपाल जिले को ब्रांज सर्टिफिकेशन प्रदान किए जाने हेतु दिसंबर माह से सर्वे प्रारंभ किया जाएगा। यह सर्वे भोपाल की लगभग 50 हजार आबादी पर किया जाएगा।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भोपाल डॉ. प्रभाकर तिवारी ने बताया कि भारत सरकार के दल द्वारा टीबी की दवाओं के विक्रय के डाटा सहित चार बिन्दुओं पर प्रमुखता से सर्वे किया जाएगा। इस संबंध में कर्मचारियों को उन्मुखीकरण प्रदान किया जा चुका है। फील्ड स्तर पर सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण की जा चुकी है।
कलेक्टर से भेंट के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भोपाल डॉ. प्रभाकर तिवारी, टीबी फ्री डिस्ट्रिक्ट सर्वे के नोडल अधिकारी डॉ. राज राजकुमार पाटिल, डॉ. अखिलेश जिला टीबी अधिकारी, डॉ. मनोज वर्मा उपस्थित रहे।

एनीमिया से बचाव के लिए महिलाओं और बच्चो की खुराक पर ध्यान देना जरूरी

0

एनीमिया मुक्त भारत अभियान के तहत आयरन के सेवन के प्रति जागरूकता एवं उपयोग को बढ़ावा दिया जा रहा है । अभियान के तहत 6 माह की उम्र के बाद से आयरन की खुराक प्रदान की जाती है। आयरन की कमी से होने वाली समस्याओं को कई बार चिकित्सक भी नहीं समझ पाते हैं। जबकि यह समस्याएं नियमित रूप से
आयरन के सेवन से दूर की जा सकती हैं ।
मुख्य चिकित्सा स्वास्थ अधिकारी प्रभाकर तिवारी ने बताया की एनएफएचएस 5 के सर्वे के अनुसार 72% बच्चे जबकि 58% किशोर बालक बालिका एनीमिया से पीड़ित है। 52 प्रतिशत गर्भवती महिलाएं एनीमिया से ग्रस्त होती हैं। इस अभियान में स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग एवं शिक्षा विभाग द्वारा किया जा रहा है महिला एवं बाल विकास द्वारा समन्वित रूप से कार्य किया जा रहा है । महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आंगनवाड़ी केंद्रों एवं शिक्षा विभाग द्वारा स्कूलों में आयरन की खुराक का सेवन करवाया जाता
है।

उज्जैन में महाकाल महालोक के द्वितीय चरण के मुख्यमंत्री ने कार्यों की समीक्षा की

0

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने निर्देश दिये हैं कि भगवान महाकालेश्वर मन्दिर के आन्तरिक परिसर को दिव्य स्वरूप प्रदान किया जाये। साथ ही मन्दिर एवं महाकाल महालोक परिसर की स्वच्छता को इन्दौर से भी बेहतर बनाने तथा वीआईपी दर्शन के कारण आम दर्शन बाधित न हो यह सुनिश्चित किया जाये। मुख्यमंत्री ने कहा कि महाकाल महालोक के प्रथम एवं द्वितीय चरण में तैयार होने वाले लेजर-शो को इतना आकर्षक बनाया जाये, कि लोग रूक कर उसे देखें। मुख्यमंत्री चौहान आज उज्जैन में 778 करोड़ 86 लाख की लागत से तैयार हो
रहे श्री महाकाल महालोक के द्वितीय चरण के कार्यों की समीक्षा कर रहे थे।