Home Blog Page 118

दो साल बाद बाबा बर्फानी के दर्शन कर सकेंगे श्रद्धालु

0

पिछले दो सालों से बंद रही अमरनाथ यात्रा फिर शुरु हो रही है। यानी कोरोना महामारी की वजह से बाबा बर्फानी के दर्शन से वंचित रहे श्रद्धालु इस साल उनके दर्शन कर सकते हैं। श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने रविवार को यात्रा की तारीखों की ऐलान किया है। बोर्ड के मुताबिक इस साल 30 जून से अमरनाथ यात्रा की शुरुआत होगी, जो 43 दिनों तक चलेगी और परंपरा के अनुसार रक्षा बंधन के दिन समाप्त होगी। लेकिन इस यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करना होगा। इस यात्रा के लिए अगले महीने से रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरू हो सकता है।

जानिये अमरनाथ गुफा के बारे में

श्री अमरनाथ गुफा (Shri Amarnath Yatra) कश्मीर घाटी के अनंतनाग जिले में है। बर्फ से लदी पहाड़ों की चोटी पर बनी एक गुफा में हर साल प्राकृतिक रूप से शिवलिंग बनता है, जिसके दर्शनों के लिए लाखों लोग वहां पहुंचते हैं। मान्यता है कि वहां भगवान शिव (Lord Shiva) ने माता पार्वती को अमर होने की रहस्यकथा सुनाई थी। 2020 से कोरोना महामारी के प्रकोप की वजह से ये यात्रा स्थगित कर दी गई थी। अब महामारी का असर कम होने की वजह से प्रशासन फिर से यात्रा की अनुमति प्रदान कर दी है। यह यात्रा श्रद्धालुओं के अलावा स्थानीय निवासियों के लिए भी काफी अहम है, क्योंकि इससे हजारों लोगों को रोजगार मिला है।

बहुत दुर्गम है अमरनाथ यात्रा

देश की सबसे दुर्गम धार्मिक यात्राओं में से एक श्री अमरनाथ यात्रा (Shri Amarnath Yatra) की चढ़ाई 2 रास्तों से की जाती है। एक रास्ता पहलगाम से होकर है, जबकि दूसरा रास्ता बालटाल के जरिए है। इस यात्रा पर केवल वही लोग जा सकते हैं, जिनकी उम्र 16 से 65 साल के बीच हो। यात्रा करने के लिए बोर्ड का परमिट और फिटनेस सर्टिफिकेट हासिल करना पड़ता है। इस सर्टिफिकेट के बिना यात्रा की अनुमति नहीं दी जाती। यह यात्रा हमेशा आतंकियों और अलगाववादियों निशाने पर रही है, इस वजह से यात्रा शुरू होने से पहले सेना और सुरक्षा बलों को भी काफी तैयारियां करनी पड़ती है।

इमरान खान इस्लामाबाद में अपने समर्थकों की रैली में पहुंचे

0

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान अपनी सरकार बचाने की आखिरी कोशिश कर रहे हैं। संसद में विश्वास खोने की आशंका के बाद इमरान ने जनता की अदालत में खुद को साबित करने की कवायद शुरु कर दी है। आपको बता दें कि पाकिस्तान (Pakistan) के प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) की कुर्सी जाने का खतरा मंडरा रहा है, क्योंकि उनके खिलाफ विपक्ष अविश्वास प्रस्ताव लेकर आया है। इस पर सोमवार को वोटिंग होनी है। लेकिन वोटिंग से पहले इमरान, इस्लामाबाद में एक रैली कर रहे हैं और लोगों का समर्थन हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं। पाकिस्तान की राजधानी में होने वाली इस रैली में हिस्सा लेने के लिए इमरान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के हजारों समर्थक पहुंच चुके हैं। इमरान भी इस रैली में पहुंच गए हैं। इस दौरान उन्होंने मंच पर से दोनों हाथ उठाकर भीड़ का अभिवादन स्वीकार किया।

गहराता जा रहा है सियासी संकट

सत्ता खोने की आशंका के जूझ रहे प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) के लिए मुसीबत और बढ़ गई है। उनके विशेष सहायक और एमएनए शाहजैन बुगती ने सरकार से इस्तीफा देने और विपक्ष का साथ देने का एलान किया है। बिलावल भुट्टो और शाहजैन बुगती दोनों ने साथ में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में बुगती ने अपने इस्तीफे की घोषणा करते हुए कहा कि मुल्क का हाल देखकर मैंने इस्तीफा देने का फैसला किया है। हम बिलावल और विपक्ष के साथ खड़े हैं।

इमरान की कुर्सी बचना मुश्किल

विपक्ष ने दावा किया है कि उसके पास सरकार को हटाने के लिए 342 सदस्यीय नेशनल असेंबली में जरूरी 172 सांसद हैं। मीडिया सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तान सरकार के 50 मंत्री लापता हो गए हैं। लापता पाकिस्तानी मंत्रियों में से 25 संघीय और प्रांतीय सलाहकार, राज्य के मंत्री और विशेष सहायक हैं। कई सांसदों के बगावत की भी खबर है। उधर, इमरान ने अपने समर्थकों से कहा है कि वे नेशनल असेंबली का घेराव करें और सांसदों को अंदर जाने से रोकें।

छह महीने और बढ़ाई गई PM गरीब कल्याण अन्न योजना

0

भारत सरकार ने 80 करोड़ लोगों को बड़ी सौगात देते हुए पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना की अवधि और छह महीना बढ़ाकर 30 सितंबर 2022 कर दी है। शनिवार शाम पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते हुए यह जानकारी दी।

शनिवार को पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा, “भारतवर्ष का सामर्थ्य देश के एक-एक नागरिक की शक्ति में समाहित है। इस शक्ति को और मजबूती देने के लिए सरकार ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को छह महीने और बढ़ाकर सितंबर 2022 तक जारी रखने का निर्णय लिया है। देश के 80 करोड़ से अधिक लोग पहले की तरह इसका लाभ उठा सकेंगे।”

बताया जा रहा है कि केंद्रीय कैबिनेट ने पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना को 6 महीना और बढ़ाने पर मंजूरी दे दी है। इससे पहले पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना की आखिरी तारीख 31 मार्च 2022 थी। बताते चलें कि यूपी में सत्ता संभालने के बाद ही योगी आदित्यनाथ ने सीएम पद की शपथ ग्रहण करने के दूसरी ही दिन यानी शनिवार को मुफ्त राशन योजना 3 महीने के लिए बढ़ाई है।

आर-पावर और आर-इंफ्रा के डायरेक्टर पद से अनिल अंबानी ने दिया इस्तीफा

0

अनिल धीरुभाई अंबानी ग्रुप (एडीएजी) के चेयरमैन अनिल अंबानी ने शुक्रवार को रिलायंस पावर( Reliance Power) और रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर (Reliance Infrastructure) के निदेशक पद से इस्तीफा दे दिया. इससे पहले भारतीय प्रतिभूति एवं विनियम बोर्ड (सेबी) ने अनिल अंबानी के शेयर बाजारों में किसी सूचीबद्ध कंपनी से जुड़ने पर रोक लगा दी थी.

सेबी के आदेश के बाद निदेशक पद से दिया इस्तीफा

रिलायंस पावर ने शेयर बाजार को दी गई सूचना में कहा कि गैर-कार्यकारी निदेशक अनिल डी अंबानी सेबी के अंतरिम आदेश के बाद कंपनी के निदेशक पद से हट गए हैं. रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर ने भी शेयर बाजार को बताया कि अनिल अंबानी ने ‘सेबी के अंतरिम आदेश के अनुपालन’ में कंपनी के निदेशक मंडल से इस्तीफा दे दिया है. सेबी ने फरवरी में रिलायंस होम फाइनेंस लिमिटेड, उद्योगपति अनिल अंबानी और तीन अन्य व्यक्तियों को कथित रूप से धन निकालने के आरोप में प्रतिभूति बाजार से प्रतिबंधित कर दिया था.

पांच साल के लिये नियुक्त किया अतिरिक्त निदेशक

एडीएजी समूह की दोनों कंपनियों ने कहा कि आर-पावर और आर-इन्फ्रा के निदेशक मंडल ने शुक्रवार को राहुल सरीन को पांच साल के कार्यकाल के लिए स्वतंत्र निदेशक के रूप में अतिरिक्त निदेशक नियुक्त किया है. हालांकि यह नियुक्ति अभी आम बैठक में सदस्यों की मंजूरी के अधीन है.

शाहरुख की बेटी सुहाना ने कराया बैकलेस फोटोशूट,

0

शाहरुख खान और गौरी खान की बेटी सुहाना खान अक्सर ही किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती है। सुहाना जल्द ही एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने वाली है। सुहाना ने अपने डेब्यू से पहले बहुत ही ग्लैमरस फोटोशूट करवाया है, जिसमें वे खूबसूरत नजर आ रही है। अपने इस नए फोटोशूट की झलक सुहाना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है, जो फैंस के बीच सुर्खियों में बनी हुई है। गौरतलब है कि सुहाना सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और अपनी खूबसूरत तस्वीरें अपने फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। सुहाना के सोशल मीडिया पर लाखों फॉलोअर हैं, जो उनकी हर एक पोस्ट पर नजर बनाए रहते हैं।

शेयर किया बोल्ड फोटोशूट

सुहाना खान ने एक्टिंग डेब्यू करने से बोल्ड शूट करवाया है। इन फोटो में आप देख सकते हैं कि सुहाना ने ब्लैक कलर की बैकलेस ड्रेस पहनी है। सुहाना का यह बोल्ड अंदाज उनके फैंस और फॉलोअर्स के बीच खूब पसंद किया जा रहा है। उन्होंने लुक को हूप ईयररिंग्स और बन के साथ कम्प्लीट किया है, जो उन पर काफी जंच रहा है।

एशियन पैरा कैनो चैंपियनशिप में भारतीय टीम ने छह पदक जीते

0

भोपाल । थाइलैंड के पटाया में आयोजित हो रही एशियन कैनो पैरा स्प्रिंट चैंपियनशिप में भारतीय टीम ने जोरदार शुरुआत की है। पहले दिन भारतीय टीम ने तीन स्‍वर्ण,दो रजत व एक कांस्‍य सहित कुल छह पदक जीते। इसी के साथ भारत के सभी पदक विजेता पूजा ओझा, प्राची यादव, संगीता राजपूत, निशा रावत व यश कुमार ने चीन में होने वाले एशियन पैरा गेम्‍स के लिए क्‍वालीफाइ कर लिया है। भारतीय कयाकिंग एवं कैनोइंग संघ के पूर्व सचिव व भारतीय ओलिंपिक संघ के कार्यकारिणी सदस्‍य बीएस कुशवाहा ने इस प्रदर्शन पर शानदार बताया है, उन्‍होंने कहा कि भारतीय टीम का कैंप भोपाल में आयोजित हुआ था। कोच मयंक के मार्गदर्शन में टीम ने बहुत मेहनत की है। उन्‍होंने कहा कि पदक की संख्‍या 10 पहुंच सकती है और पदक विजेता खिलाड़ी पैरा एशियन गेम्‍स में भी बेहतर प्रदर्शन करेंगे। कोच मयंक ठाकुर ने कहा कि हमारी टीम सभी दस कैटेगरी में पदक जीतेगी और पैरा एशियन गेम्‍स के लिए क्‍वालीफाइ करेगी। उन्‍होंने कहा कि भोपाल में आयोजित कैंप का हमारी खिलाडि़यों को फायदा मिला है।

प्राची ने टोक्‍यो पैरालिंपिक में किया भारतीय टीम का प्रतिनिधित्‍व

पटाया में स्‍वर्ण पदक जीतने वाली प्राची यादव ने टोक्‍यो पैरालिंपिक में भी भारतीय टीम का प्रतिनिधित्‍व किया था। थाईलैंड में स्‍वर्ण पदक के साथ उन्‍होंने चीन में होने वाले एशियन पैरा गेम्‍स के लिए क्‍वालीफाइ कर लिया है। वह देश की पहली महिला कयाक है जो पैरा ओलिंपिक और पैरा एशियन गेम्‍स में शिरकत करेगी।

इन‍ खिलाडि़यों ने पदक जीते

पूजा ओझा ने VL1 और KL1 इवेंट में स्‍वर्ण पदक जीते, प्राची यादव ने VL2 स्‍वर्ण पदक हासिल किया। संगीता राजपूत ने VL3 में तथा यश ने VL1 में रजत पदक जीते। वहीं निशा रावत ने VL2 में कांस्‍य पदक जीते।

भारतीय टीम

पूजा ओझा, प्राची यादव, निशा रावत, रजनी झा, संगीता राजपूत, यश कुमार, अवधेश, गजेंद्र सिंह, राजीव सिंह, मनीष कुमार व गिरराज सिंह। मयंक ठाकुर मुख्‍य कोच, अनिल राठी सहायक कोच व लालचंद शा मसाजर।

हर सड़क मार्ग की ग्रेडिंग करें, स्ट्रीट लाइट 15 मई तक दुरूस्त करें – केंद्रीय मंत्री सिंधिया

0

ग्वालियर । केंद्रीय मंत्री ज्याेतिरादित्य सिंधिया ने ग्वालियर में कलेक्ट्रेट सभागार में शहर विकास कार्याें की समीक्षा की। इस दाैरान सिंधिया ने शहर के संपूर्ण सड़क नेटवर्क की समीक्षा करते हुए कहा कि शहर में हर सड़क मार्ग की ग्रेडिंग की जाए। साथ ही सड़कों के निर्माण व रख-रखाव का पुख्ता प्लान तैयार करें, जिससे शहर में नई सड़कें बन सकें और पुरानी सड़कों की नियमित रूप से मरम्मत होती रहे।

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि निर्माणाधीन सड़कों के पूर्ण होने की स्पष्ट समय-सीमा निर्धारित करें। इसी तरह सड़कों की मरम्मत भी समयबद्ध कार्यक्रम के तहत की जाए। इसमें किसी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने ग्वालियर शहर की सभी सड़कों की स्ट्रीट लाईट हर हाल में 15 मई तक दुरूस्त करने के निर्देश भी दिए। बैठक में बताया गया कि स्मार्ट सिटी द्वारा ग्वालियर शहर के अंतर्गत 25 सड़कों के निर्माण के लिए लगभग 86 करोड़ रूपये की धनराशि स्वीकृत कर दी गई है। इनकी टेंडर प्रक्रिया प्रचलन में है। केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा शहर की अन्य सड़कों के निर्माण और मरम्मत के लिए सरकार से धनराशि प्राप्त करने के लिए भोपाल स्तर पर प्रयास किए जाएंगे। शहर की कुल 124 किलोमीटर लंबाई की 84 सड़कों के निर्माण व मरम्मत के लिए लगभग 171 करोड़ रूपये की कार्ययोजना बनाई गई है। बैठक में सांसद विवेक नारायण शेजवलकर, लघु उद्योग विकास निगम की अध्यक्ष इमरती देवी, बीज एवं फार्म विकास निगम के अध्यक्ष मुन्नालाल गोयल, जिला पंचायत प्रशासकीय समिति की अध्यक्ष मनीषा यादव, पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल, रामबरन सिंह गुर्जर, देवेन्द्र सिंह तोमर, परिवहन आयुक्त मुकेश जैन, संभाग आयुक्त आशीष सक्सेना, पुलिस महानिरीक्षक अनिल शर्मा, कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित सांघी, नगर निगम आयुक्त किशोर कान्याल, स्मार्ट सिटी सीईओ जयति सिंह एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आशीष तिवारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

वैज्ञानिक तरीके से बनाया जाए शहर का पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टमः केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने हर बाजार व सड़कों का हर पहलू से अध्ययन कर वैज्ञानिक तरीके से ग्वालियर शहर का यातायात प्लान (पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम) तैयार करने के निर्देश भी बैठक में दिए। उन्होंने कहा कि हर वार्ड व बाजार की मांग के अनुसार यह तय करें कि किस मार्ग पर टैंपाे, आटो व ई-रिक्शा चलेंगे और किस मार्ग पर सिटी बस संचालित हाेगी। उन्होंने कहा टैंपाे व आटो रिक्शा को छोटे मार्ग और बसों के लिए लंबे रूट निर्धारित करें। साथ ही इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए कि आटो व टैंपाे के व्यवसाय पर विपरीत प्रभाव न पड़े। केंद्रीय मंत्री ने यह भी निर्देश दिए कि महानगरों की तर्ज पर सड़क मार्ग व बाजारों के हिसाब से आटो, टैंपाे व सिटी बसों का रंग (कलर कोडिंग) भी निर्धारित करें, जिससे पब्लिक ट्रांसपोर्ट के वाहन निर्धारित रूट पर ही चलें। सिंधिया ने कहा कि परिवहन आयुक्त, जिला प्रशासन, नगर निगम और पुलिस आपसी समन्वय बनाकर एक माह के अंदर शहर के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट संचालन का प्लान तैयार करें।

रविवार को है दशा माता व्रत, महिलाएं इन बातों का रखें विशेष ध्‍यान

0

रविवार, 27 मार्च को दशा माता की पूजा की जाएगी। दशा माता व्रत चैत्र की दशमी तिथि (पूर्णिमांत कैलेंडर के अनुसार) या फाल्गुन (अमावस्यंत कैलेंडर के अनुसार), कृष्ण पक्ष में मनाया जाता है। इस दिन विवाहित महिलाएं एक दिन का व्रत रखती हैं, दशा माता की पूजा करती हैं और पीपल के पेड़ (भगवान विष्णु का प्रतिनिधित्व) की पूजा करती हैं। इस वर्ष यह आज मनाया जाएगा। जानिये इस व्रत के बारे में सब कुछ।

कौन हैं दशा माता

दशा माता नारी शक्ति का एक रूप है। ऊँट पर आरूढ़, देवी माँ के इस रूप को चार हाथों से दर्शाया गया है। वह क्रमशः ऊपरी दाएं और बाएं हाथ में तलवार और त्रिशूल रखती है। और निचले दाएं और बाएं हाथों में उनके पास कमल और कवच है।

कैसे मनाया जाता है दशा माता व्रत

महिलाएं एक सूती धागे में दस गांठें बांधती हैं। फिर वे पीपल के पेड़ के चारों ओर दस बार घूमते हैं और उसके तने पर पवित्र सूती धागे को घुमाते हैं। वे राजा नल और उनकी रानी दमयंती की कथा भी पढ़ते हैं। इस दिन व्रत रखकर विवाहित महिलाएं अपने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करती हैं। और ऐसा करके, वे अपनी जन्म कुंडली में ग्रहों की स्थिति में सुधार के लिए देवी-देवताओं का आशीर्वाद मांगते हैं। एक बार व्रत करने के बाद उसे जीवन भर जारी रखना चाहिए। घर के मुख्य द्वार के दोनों ओर हल्दी और कुमकुम से रेखाचित्र बनाए जाते हैं। इस प्रकार, महिलाएं अपने घर को बुराई और नकारात्मकता से बचाने के लिए देवी-देवताओं से प्रार्थना करती हैं।

यह है व्रत का नियम

इस दिन व्रती केवल एक ही प्रकार के अनाज का सेवन कर सकता है। ज्यादातर महिलाएं गेहूं का विकल्प चुनती हैं, लेकिन नमक का सेवन वर्जित है। इसके अलावा, लोग इस दिन पैसे उधार नहीं देते हैं या नई वस्तुएं नहीं खरीदते हैं। इस प्रकार, इन प्रोटोकॉल का पालन करके, एक व्रती अपने परिवार की भलाई के लिए पूजा करती है। ऐसा माना जाता है कि इस व्रत के नियमित पालन से जन्म कुंडली में ग्रहों की स्थिति के प्रतिकूल प्रभाव को दूर किया जा सकता है।

सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य

0

ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों का जिक्र है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों के गोचर से राशिफल का आकंलन किया जाता है। रविवार का दिन भगवान सूर्यदेव को समर्पित है। इस दिन भास्कर की पूजा-अर्चना की जाती है। आइए जानते हैं 27 मार्च 2022 का मेष से लेकर मीन राशिवालों का राशिफल।

मेष राशि

रविवार का दिन कुछ मेहनत भरा रहेगा। व्यावसायिक गतिविधियों में सुधार आएगा। पुराने वक्त को भूलकर आगे बढ़ना होगा, तो सफल हो जाएंगे। ससुराल के लोगों से बातचीत होगी। जिम्मेदारी भरे काम में लापरवाही न बरतें। किसी भी विवाद को जल्द सुलझाने की कोशिश करें।

वृषभ राशि

आपको अपनी सोच और व्यवहार को संतुलित रखना होगा। आभूषण और वस्त्र खरीदने के योग बन रहे हैं। व्यापार में नए प्रयोग करने का मौका मिलेगा। आज अचानक शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। किसी तरह चुनौती सामने आ सकती है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातक खुद को साबित करके दिखा देंगे। किस्मत के सहारे कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। करियर के बारे में और गहराई से सोचना होगा। प्रॉपर्टी खरीदने के लिए दिन अच्छा है। पैसों के लेन-देन में सावधानी रखें। किसी अच्छी जगह घूमने-फिरने की योजना बना सकते हैं।

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के जीवन में कोई बड़ी खुशहाली आने वाली है। अचल संपत्ति खरीदने की योजना बना सकते है। व्यापारियों के लिए दिन लाभदायक है। कार्यक्षेत्र में आपके काम से अधिकारी प्रभावित होंगे। पिता के कार्य में सहयोग सराहनीय रहेगा।

सिंह राशि

घरवालों की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे। मन में शांति रहेगी। आय के नए स्त्रोत मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। रचनात्मक कार्य करने का मौका मिलेगा। व्यापार में अच्छे नतीजे हासिल होंगे। काम के सिलसिले में शहर से बाहर जाना पड़ सकता है।

कन्या राशि

आज कार्य करने के लिए उत्सुक होंगे। समय ऊर्जादायक रहेगा। मित्रों के सहयोग से मुश्किल काम सरलता से पूरे कर लेंगे। महिलाओं को समान की खरीदारी करनी पड़ेगी। इनकम में इजाफा हो सकता है। कहीं से पैसा या गिफ्ट मिल सकता है।

तुला राशि

घर में खुशी का माहौल रहेगा। लोहे-धातु के कारोबार करने वालों के लिए अच्छा समय है। आर्थिक रूप में अपने दोस्तों से मदद मिलेगी। अपने डेली रूटीन में कुछ बदलाव करने की जरूरत है।

वृश्चिक राशि

अपनी अपेक्षाओं को संतुलित रखना जरूरी है। कुछ लोग आपको गलत साबित करने के लिए आतुर होंगे। किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलेगा। युवाओं के पास उच्च शिक्षा के लिए बेहतर मौके है।

धनु राशि

आज आप बुद्धिमानी से काम संभाल लेंगे। घर से कुछ मीठा खाकर निकले। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। व्यापारियों के लिए दिन अच्छा है। इनकाम बढ़ाने के अच्छे मौके प्राप्त होंगे। प्रॉपर्टी व पैसों के लेनदेन में सावधानी बरतनी होगी।

मकर राशि

आपके अंदर आत्मविश्वास की अधिकता रहेगी। मकान खरीदने की योजना बना सकते हैं। युवाओं को करियर से जुड़ी नई जानकारी हासिल होगी। किसी नए परिवर्तन के लिए तैयार रहे।

कुंभ राशि

आज का दिन मौज मस्ती में गुजरेगा। आपकी छवि और मजबूत होगी। संपर्क और संबंधों से लाभ प्राप्त करने में सफल रहेंगे। प्रॉपर्टी की किसी भी जानकारी को गुप्त रखना जरूरी है। व्यक्तिगत काम से अधिक व्यावहारिक कार्यों में रुचि रहेगी। नौकरी को लेकर लापरवाही न बरतें।

मीन राशि

बड़ों से सम्मान और सहयोग प्राप्त होगा। दूसरों से आगे निकलने की इच्छा तेज होगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। व्यापार में अनुभव महत्वपूर्ण है, गलतियां दोहराने से बचना होगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। कहीं रोमाटिंग डेट पर जा सकते हैं।

एमपी प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा का पेपर वायरल

0

भोपाल,। मध्य प्रदेश प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा आज समाप्त हुई। इस परीक्षा का शुक्रवार को हुए पेपर का स्क्रीन शॉट्स वायरल हो रहा है। इसको लेकर कांग्रेस नेताओं ने ट्वीटर पर सरकार पर हमला शुरू कर दिया है। परीक्षा के पेपर का कंप्यूटर का स्क्रीन शॉट इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। सबसे पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री अरूण यादव ने ट्वीट किया है कि इस तरह के परीक्षा पेपर का स्क्रीन शॉट के वायरल होना यानी व्यापम घोटाला जारी है, क्योंकि जब तक शिवराज मुख्यमंत्री रहेंगे, व्यापम के माध्यमसे होने वाली भर्तियाेंमें भ्रष्टाचार जारी रहेगा।

प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा चल रही है और मोबाइल पर पेपर आ गया। इस घटना की उच्चस्तरीय जांच होना चाहिए, जिससे दोषियों पर कड़ी कार्यवाही हो सके। इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, विधायक पीसी शर्मा ने जांच की मांग कर दी है। दिग्विजय सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि यह गंभीर आरोप है। इसकी जांच तत्काल होनी चाहिए। पीसी शर्मा ने लिखा है कि सरकार पचमढ़ी में है और यहां व्यापम घोटाले की अगली सीरिज आ गई है। ट्वीटर पर वायरल हो रहे इस पेपर को लेकर प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड के अधिकारियों ने चुप्पी साध रखी है।