Home Blog Page 45

पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर मुख्यमंत्री चौहान ने किया पौध-रोपण

0

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उनकी स्मृति में श्यामला हिल्स स्थित स्मार्ट सिटी उद्यान में मौलश्री का पौधा लगाया। साथ ही राष्ट्रीय सेवा योजना के 24 सितम्बर को संपन्न स्थापना दिवस के संदर्भ में योजना के स्वयंसेवकों के साथ बरगद, गुलमोहर और सप्तपर्णी के पौधे भी लगाए।
पौध-रोपण में पिछले गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में आयोजित परेड में प्रदेश का नेतृत्व करने वाले राष्ट्रीय सेवा योजना के ऋषभ शर्मा, यूथ फेस्टीवल लखनऊ में प्रदेश का नेतृत्व करने वाले केशव मिश्रा, राज्य स्तरीय राष्ट्रीय सेवा योजना पुरस्कार प्राप्त राहुल सेन, राष्ट्रीय एकता शिविर जयपुर में प्रदेश का नेतृत्व करने वाले ऋत्विज शर्मा तथा राष्ट्रीय एकता शिविर अगरतला त्रिपुरा में प्रदेश का नेतृत्व करने वाली नुपुर सोंधिया शामिल हुईं।
“माँ तुझे प्रणाम” योजना में देश की अंतर्राष्ट्रीय सीमा हुसैनीवाल से लौटे राहुल लोधी ने मुख्यमंत्री चौहान को वहाँ की मिट्टी भेंट की। नुपुर सोंधिया ने आयुष्मान योजना में उनकी माँ के हुए इलाज के लिए मुख्यमंत्री चौहान का आभार माना। पौध-रोपण में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पीयुष त्रिपाठी भी उपस्थित रहे।

पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर मुख्यमंत्री चौहान ने किया माल्यार्पण

0

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि पं. दीनदयाल उपाध्याय का मानना था कि जनता ही भगवान है, दरिद्र ही नारायण है और उसकी सेवा ही भगवान की सेवा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में जन-कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से राज्य सरकार जन सेवा के इस संकल्प को साकार कर रही है। जन-कल्याणकारी योजनाओं के लाभ से कोई पात्र व्यक्ति वंचित न रहे, यह सुनिश्चित करने के लिए “मुख्यमंत्री जन सेवा” अभियान में नगरीय क्षेत्रों के प्रत्येक वार्ड और प्रदेश की सभी ग्राम पंचायत में विशेष शिविर लगाए जा रहे हैं। शिविरों में शासकीय अधिकारी और कर्मचारियों के साथ जन-प्रतिनिधि भी सक्रियता से भाग ले रहे हैं। प्रत्येक पात्र व्यक्ति को तत्परता से स्वीकृतियाँ प्रदान की जा रही हैं और योजनाओं से जोड़ा जा रहा है। “मुख्यमंत्री जन सेवा” अभियान पं. दीनदयाल उपाध्याय के “नर सेवा ही नारायण सेवा” के विचार को क्रियान्वित करने का माध्यम है।
मुख्यमंत्री चौहान ने यह विचार भोपाल में लालघाटी स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रतिमा स्थल पर व्यक्त किए। उन्होंने पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। विधायक एवं पूर्व प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा, महापौर मालती राय, सामाजिक कार्यकर्ता सुमित पचौरी तथा भगवान दास सबनानी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय एकात्म मानववाद के विचार के प्रणेता थे। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पं. दीनदयाल उपाध्याय के विचारों के अनुरूप “सबका साथ-सबका विकास” सुनिश्चित करने गतिविधियाँ संचालित की जा रही हैं। भारत शक्तिशाली, संपन्न, समृद्ध और गौरवशाली राष्ट्र के रूप में वैश्विक पटल पर उभर रहा है। पं. उपाध्याय के विचारों के अनुरूप राष्ट्र और समाज के उत्थान के लिए हम प्रतिबद्ध हैं।
मुख्यमंत्री चौहान ने युवा मोर्चा के “हरा-भरा मध्यप्रदेश” अभियान में कार्यकर्ताओं को पौधे भी वितरित किए।

Asteroid से टकराएगा NASA का स्पेसक्राफ्ट

0

अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा (NASA) के डबल क्षुद्रग्रह पुनर्निर्देशन परीक्षण (DART) अंतरिक्ष यान 26 सितंबर को 24,000 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से एक क्षुद्रग्रह (Asteroid) से टकराएगा। डार्ट को नवंबर 2021 में पृथ्वी से लान्च किया गया था। यह एक बस के आकार जैसा है। इसे एक खतरनाक क्षुद्रग्रह से पृथ्वी की रक्षा करने की हमारी क्षमता का परीक्षण करने और साबित करने के लिए बनाया गया था।
पृथ्वी के करीब है क्षुद्रग्रह
11 मिलियन किलोमीटर दूर से किसी लक्ष्य पर सीधा प्रहार करना आसान नहीं है। क्षुद्रग्रह को वास्तव में नासा द्वारा इसलिए चुना गया था क्योंकि यह अपेक्षाकृत पृथ्वी के करीब है। यह इंजीनियरों को प्रभाव से पहले अंतिम चरण में खुद को संचालित करने के लिए अंतरिक्ष यान की क्षमता का परीक्षण करने का अवसर देगा, क्योंकि यह स्वायत्त रूप से दुर्घटनाग्रस्त हो जाएगा।

 

रोहित शर्मा सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बने

0

रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नागपुर टी20 मैच में नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया। रोहित T20I क्रिकेट में सिक्सर किंग बन गए। ये मैच मैदान गीला होने के कारण 8-8 ओवर का हुआ, लेकिन हिटमैन शर्मा ने पहला छक्का जड़ते ही रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
भारतीय कप्तान ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले ओवर की तीसरी गेंद पर छक्का जड़ा। अब वह क्रिकेट के छोटे फॉर्मेट में सबसे अधिक सिक्सर जड़ने वाले बैट्समैन बन गए। उन्होंने इस मामले में न्यूजीलैंड के मार्टिन गप्टिल को पीछे छोड़ दिया है। गप्टिल के नाम 172 छक्के हैं। रोहित ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला छक्का लगाते हुए अपने छक्कों की संख्या को 173 पर पहुंचा दिया।
T20I क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में रोहित शर्मा पहले, मार्टिव गप्टिल दूसरे और तीसरे स्थान पर वेस्टइंडीज के क्रिस गेल हैं। बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज ने 79 मैचों में 124 सिक्सर लगाए हैं। इंग्लैंड के इयोन मोर्गन 120 छक्के के साथ इस लिस्ट में चौथे स्थान पर हैं। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान आरोन फिंच 119 छक्कों के साथ पांचवें पायदान पर हैं।

हिमाचल प्रदेश में पीएम मोदी ने चुनाव प्रचार का आगाज किया

0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को हिमाचल प्रदेश के मंडी में वर्चुअल रैली को संबोधित किया। खराब मौसम का कारण पीएम मोदी मंडी नहीं जा सके। अपने संबोधन में पीएम ने कहा, मैं अपने दूसरे घर (हिमाचल) आना चाहता था, लेकिन खराब मौसम का कारण नहीं आ सका। यह दौरा बाकी रहा। उन्होंने आगे कहा, अस्थिर सरकारों से देश आगे नहीं बढ़ पाया। आज दिल्ली में स्थिर सरकार है, देश आगे बढ़ रहा है। देश दुनिया की जनता भरोसा करने लगी है। उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड में यही हाल था। अब पांच साल बाद सरकार बदलने की सोच बदली है। हिमाचल की जनता ने भी प्रण कर लिया है कि भाजपा का सेवा का मौका दिया जाता रहेगा।
हिमाचल प्रदेश में तय कार्यक्रम के तहत मुझे अब तक मंडी पहुंच जाना था, लेकिन मौसम खराब होने की वजह से ऐसा संभव नहीं हो पा रहा है। मैं सबसे पहले क्षमा प्रार्थी हूं, दिल्ली से ही आप सभी से संवाद कर रहा हूं।
आजादी के तुरंत बाद जम्मू-कश्मीर से लेकर कारगिल युद्ध तक हिमाचल के जांबाजों ने सर्वोच्च बलिदान देकर मां भारती का सिर ऊंचा रखा है।
हिमाचल की युवा शक्ति ने हमेशा अलग-अलग मोर्चों पर देश को गौरवान्वित होने का अवसर दिया है। पहाड़ी गांधी बाबा कांशी राम समेत हिमाचल के अनेक सेनानियों ने आजादी के आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
युवाओं को ज्यादा से ज्यादा अवसर देना, हमेशा से भाजपा की सर्वोच्च प्राथमिकता रही है। मुख्यमंत्री हों, सांसद हों, मंत्री हों, भाजपा देश का वो राजनीतिक दल है जिसमें हर जगह युवाओं का प्रतिनिधित्व सबसे अधिक है। ऐसा इसलिए है, क्योंकि भाजपा देश के युवाओं पर हिमाचल के युवाओं पर सबसे अधिक भरोसा करती है। अब देश की युवा शक्ति मिलकर आजादी के अमृत काल में भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प पूरा करेगी।

नवरात्र में किसी मनोकामना की चाह है तो इन चीजों का लगाएं भोग

0

नवरात्रि का पावन त्योहार 26 सितंबर से शुरु हो रहा है। इन नौ दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा-अर्चना की जाती है। इन दिनों को बहुत शुभ माना जाता है। यह अवसर माता को प्रसन्न करने का होता है। मां भवानी शक्तिस्वरूप हैं। उनकी पूजा कर भक्त भी शक्तिमय हो जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार नवरात्र में कई चीजों का पालन करना जरूरी है। हालांकि इन नौ दिनों में अलग-अलग चीजों का प्रसाद चढ़ाकर मां दुर्गा को प्रसन्न किया जा सकता है। कहते हैं कि जो जातक सच्चे मन से प्रसाद का भोग लगाकर गरीबों और बच्चों में वितरित करता है। उसके सभी इच्छाएं माता पूरी करती हैं।
नवरात्रि 2022 में करें ये उपाय
26 सितंबर 2022- मां शैलपुत्री (पहला दिन) प्रतिपदा तिथि
शुभ रंग- सफेद, भोग- बर्फी
27 सितंबर 2022- मां ब्रह्मचारिणी (दूसरा दिन) द्वितीय तिथि
शुभ रंग- पीला, भोग- चीनी
28 सितंबर 2022- मां चंद्रघंटा (तीसरा दिन) तृतीया तिथि
शुभ रंग- लाइट ग्रीन, भोग- मालपुआ
29 सितंबर 2022- मां कुष्मांडा (चौथा दिन) चतुर्थी तिथि
शुभ रंग- लाल, भोग- नारियल की बर्फी
30 सितंबर 2022- मां स्कंदमाता (पांचवां दिन) पंचमी तिथि
शुभ रंग- सफेद, भोग-पंचामृत
1 अक्टूबर 2022- मां कात्यायनी (छठा दिन) षष्ठी तिथि
शुभ रंग- ऑरेंज, भोग- काजू बर्फी

कोकम से बनी 6 रेसिपी कोलेस्ट्रॉल को कम करती है

0

यदि आप भी अपना बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल कम करना चाहते हैं तो रोज कोकम से सेवन करना शुरू कर दें। कोकम को मालाबार इमली के नाम से भी जाना जाता है। कोकम एक छोटा लाल-बैंगनी रंग का फल है, जो स्वाद में थोड़ा मीठा और तीखा होता है। प्राचीन काल से कोकम को खाने के साथ-साथ औषधि के रूप में भी इस्तेमाल किया जा रहा है। कोकम रक्त से कोलेस्ट्रॉल कम करने में काफी मदद करता है। कोकम विशेषकर कोंकणी, गोवा, गुजराती और महाराष्ट्रीयन व्यंजनों में प्रमुखता से उपयोग जाता है। मुख्य रूप से इमली के विकल्प के रूप में इसका सेवन किया जाता है। पोषक तत्वों से भरपूर है कोकम
कोकम में कैलोरी और वसा में कम और घुलनशील फाइबर भरपूर मात्रा में होता है और कोकम वजन घटाने और कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए कारगर औषधि माना जाता है। कोकम में विटामिन ए, विटामिन बी3, विटामिन बी12 (फोलिक एसिड), आयरन, पोटेशियम, मैग्नीशियम और मैंगनीज जैसे पोषक तत्व भी होते हैं।
कोकम खाने के फायदे
कोकम शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को नियंत्रित करने के साथ-साथ कई दूसरी समस्याएं भी दूर करता है। यह एसिडिटी की समस्या को भी दूर करता है। कोकम शरीर में शुगर लेवल को नियंत्रित रखता है। पाचन में सुधार करता है। वजन घटाने में भी योगदान देता है। कोकम एक इम्युनिटी बूस्टर का भी काम करता है और इसमें एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल गुण भी होते हैं।

भोपाल से गुजरने वाली 16 ट्रेनें मैहर स्टेशन पर ठहराव लेकर चलेंगी

0

शारदेय नवरात्र दो दिन बाद शुरू होने वाले हैं। इस दौरान लाखों श्रद्धालु मैहर में माता के दर्शनों के लिए जाते हैं। यहां प्रसिद्ध मेला भी आयोजित होता है। जिसमें आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को आवागमन में दिक्कत न हो, इसे देखते हुए रेलवे ने विशेष इंतजामों के तहत यहां से गुजरने वाली 16 ट्रेनों को रोकने की योजना बनाई है। ये ट्रेनें दो से पांच मिनट का ठहराव लेकर चलेंगी।
रेलवे की जानकारी के मुताबिक 26 सितंबर से नौ अक्टूबर तक अप-डाउन की 16 ट्रेनें चलेंगी। इनमें से लगभग सभी ट्रेनें भोपाल रेल मंडल के भोपाल, रानी कमलापति, इटारसी, बीना और संत हिरदाराम नगर स्टेशन से होकर गुजरती हैं।
मैहर स्टेशन पर ये ट्रेनें लेंगी ठहराव
दोनों दिशा की लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्स., लोकमान्य तिलक टर्मिनस-छपरा एक्स., चेन्नई-छपरा एक्स., सिकन्दराबाद-दानापुर एक्स., बलसाड़-मुजफ्फरपुर एक्स., लोकमान्य तिलक टर्मिनस-डिब्रूगढ़ एक्स., सूरत-छपरा एक्स. व लोकमान्य तिलक टर्मिनस-प्रयागराज एक्सप्रेस शामिल है। आमतौर पर ये ट्रेनें मैहर स्टेशन पर ठहराव लेकर नहीं चलती है।

सीबीआई ने चाइल्ड पॉर्नोग्राफी के खिलाफ 56 स्थानों पर छापेमारी की

0

केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने चाइल्ड पॉर्नोग्राफी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। देशभर में 56 स्थानों पर छापे मारे जा रहे हैं और इस गंदे काम में लिप्त लोगों की धरपकड़ की जा रही है। सीबीआई ने इसे ऑपरेशन मेघचक्र नाम दिया है। कुल मिलाकर 19 राज्यों में छापे मारे गए हैं। अधिकारियों के मुताबिक, छापेमारी का उद्देश्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से ऐसी सामग्री को वितरित करने में शामिल व्यक्तियों और गिरोहों की पहचान करना और उनके खिलाफ कार्रवाई करना है। माना जा रहा है कि इस गोरखधंधे के लिए कई नाबालिगों को ब्लैकमेल भी किया जाता है।
इस ऑपरेशन के तहत क्लाउड स्टोरेज सुविधाओं को भी टारगेट किया जा रहा है। यही कारण है कि ऑपरेशन को मेघचक्र नाम दिया गया है। क्लाउड स्टोरेज सुविधाओं का उपयोग पेडलर्स द्वारा किया जाता है। इसी तकनीक का उपयोग कर नाबालिगों के साथ अवैध यौन गतिविधियों के ऑडियो-विजुअल प्रसारित किए जा रहे हैं। सीबीआई के एक अधिकारी ने बताया कि सीबीआई साइबर अपराध के खिलाफ कार्रवाई करती रही है। इस बार सीएसएएम पेडलर्स को निशाने पर लिया गया है।

माफिया को दफन करना ही पड़ेगा – सीएम शिवराज

0

आलीराजपुर। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने चंद्रशेखर आजादनगर में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा है कि भाजपा की सरकार सज्जन के लिए फूल से ज्यादा कोमल है, मगर गुंडे-माफिया के लिए वज्र से भी ज्यादा कठोर। ऐसे लोगों को तो दफन करना ही पड़ेगा। अभी इंदौर में सात साल की बच्ची के साथ घटना हुई। मैंने आज ही मीटिंग लेकर कहा है कि ऐसे लोगों को फांसी की सजा होनी चाहिए।
सीएम यहां नगर परिषद चुनाव में पार्षद प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बेटियां बोझ नहीं वरदान हैं। हमने लाड़ली लक्ष्मी योजना शुरू की। अब वो बेटियां बड़ी हो गई हैं। बड़ी होने पर बेटियों को 1.18 हजार रुपये दिए जाएंगे। आगे कालेज की पढ़ाई के लिए भी एडमिशन के समय साढ़े 12 हजार और डिग्री लेने पर साढ़े 12 हजार दिए जाएंगे। उन्होंने कहा, मेडिकल व इंजीनियरिंग कालेज में प्रवेश लेने पर कई अभिभावक फीस नहीं भर पाते। ऐसे बच्चों की फीस भी मामा भरेगा। रोजगार के लिए 18 हजार शिक्षकों की भर्ती की जा रही है। प्रदेश में एक साल में एक लाख भर्तियां होंगी। स्वरोजगार की भी अनेक योजनाएं हैं। स्वरोजगार के लिए बैंक से कर्ज लेने पर गारंटी मामा देगा। उसकी चिंता करने की भी कोई जरूरत नहीं है। आयुष्मान योजना के तहत इलाज के लिए कार्ड बनाए जा रहे हैं। जिनके कार्ड नहीं बने, चुनाव के बाद यहां शिविर लगाकर कार्ड बनाए जाएंगे।