प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को निर्धारित पूर्व जापानी पीएम शिंजो आबे के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए सोमवार शाम टोक्यो के लिए रवाना हो गए। विदेश मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि अपनी राष्ट्र यात्रा के दौरान, पीएम मोदी अपने जापानी समकक्ष फुमियो किशिदा के साथ द्विपक्षीय बैठक भी करेंगे।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्विटर पर पीएम मोदी के यात्रा कार्यक्रम का खुलासा करते हुए कहा, “भारत-जापान दोस्ती के चैंपियन और पीएम मोदी के निजी दोस्त, पीएम आबे को हमेशा हमारे अपने में से एक के रूप में याद किया जाएगा। विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने दिन में एक विशेष ब्रीफिंग में इसकी पुष्टि की। उन्होंने कहा कि प्रासंगिक लोग “दोनों पक्षों (भारत और जापान) से शामिल होंगे और इन चर्चाओं में भाग लेंगे”।
प्रधान मंत्री की यात्रा उनके लिए पूर्व प्रधान मंत्री आबे की स्मृति को सम्मानित करने का अवसर होगी, जिन्हें वे भारत-जापान संबंधों के एक प्रिय मित्र और महान चैंपियन मानते थे। क्वात्रा ने कहा कि पीएम मोदी और दिवंगत पीएम आबे ने एक दशक से अधिक समय तक अपनी कई बातचीत के माध्यम से विश्वास और दोस्ती का एक व्यक्तिगत बंधन विकसित किया था।
पीएम मोदी शिंजो आबे के राजकीय अंतिम संस्कार में होंगे शामिल
पूजा हेगड़े टीवी की इस बहू का खतरनाक स्टंट देख दंग हुईं
टीवी रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 12 कई हफ्तों से दर्शकों का फेवरेट बना हुआ है। एक शानदार सफर तय करने के बाद अब शो खत्म होने वाला है रविवार को शो को अपना विनर भी मिल जाएगा। 25 सितंबर को खतरों के खिलाड़ी 12 का ग्रैंड फिनाले हो रहा है, जहां फिल्म सर्कस के स्टार्स रणवीर सिंह और पूजा हेगड़े भी पहुंचे। फिनाले में कंटेस्टेंट्स के खतरनाक स्टंट देख इन्हें भी झटका लग गया।
इस संस्कारी बहू ने आग के साथ दिखाए करतब
खतरों के खिलाड़ी 12 के ग्रैंड फिनाले में शो की शुरुआत से जुड़े सभी सेलेब्स ने शिरकत की और कुछ ने तो परफॉर्म भी किया। इनमें टीवी की पॉपुलर बहु सृति झा भी शामिल हैं। शो से उनका एक प्रोमो वीडियो भी सामने आया है, जिसमें सृति फिनाले में Dragon Staff के शानदार स्किल्स दिखाती हुई नजर आ रही हैं। स्टेज पर सृति रॉड लेकर चल रही हैं, जिसके दोनों साइड से आग निकल रही है।
पूजा हेगड़े भी हुईं हैरान
सृति झा ने इस रॉड को न सिर्फ अच्छे से बैलेंस किया, बल्कि रॉड को अपनी बॉडी पर रोल करते हुए परफॉर्म भी किया। उनके इस करतब को देखकर एक्ट्रेस पूजा हेगड़े भी दंग रह गईं और कुछ देर के लिए वह हैरानी से सृति को देखती रहीं।
भ्रष्टाचार को लेकर केरल सरकार पर जे पी नड्डा ने साधा निशाना
भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा (BJP chief J P Nadda) ने रविवार को केरल में वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (LDF) सरकार पर हमला करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन (Pinarayi Vijayan) का कार्यालय ‘भ्रष्टाचार के दायरे से बाहर नहीं’ है ‘सोना घोटाले की गर्मी’ वहां भी पहुंच गई है।
कर्ज के जाल में फंस जाएगा केरल
नड्डा ने एलडीएफ सरकार पर ऐसी स्थिति पैदा करने का आरोप लगाया, जहां राज्य ‘कर्ज के जाल में फंस जाएगा’ और कहा कि उसका कर्ज लगभग दोगुना हो गया है। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों की एक बैठक में यह भी कहा कि केरल में नशीली दवाओं का खतरा और अराजकता बढ़ रही है।
‘सीएम कार्यालय भी भ्रष्टाचार की चपेट में’
नड्डा ने कहा, ‘अगर मैं भ्रष्टाचार की बात करूं तो सीएम कार्यालय भी भ्रष्टाचार के दायरे से बाहर नहीं है। यह भ्रष्टाचार के दायरे में है। अगर मैं सोने के घोटाले की बात करूं तो गर्मी सीएमओ तक भी पहुंच गई है। ड्रग का खतरा बढ़ रहा है और इतना ही नहीं आप देखेंगे कि वहां अराजकता भी है…’
‘लोकतंत्र में हिस्सा के लिए कोई जगह नहीं’
भाजपा के वरिष्ठ नेता ने यह भी बताया कि केरल में कई पार्टी कार्यकर्ताओं की हत्या कर दी गई है या उन्हें घायल कर दिया गया है। उन्होंने कहा, ‘लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है। केवल तर्क और चर्चा के लिए जगह है। लेकिन हम देखते हैं कि शारीरिक हमले, हिंसा, वह भी राज्य प्रायोजित हिंसा चलती रहती है।’
नीतीश-लालू दिल्ली में सोनिया गांधी से मिले
बिहार में भाजपा से नाता तोड़ने के बाद सीएम नीतीश कुमार और राजद सुप्रीमो लालू यादव विपक्षी एकता को एकजुट करने की लगातार कवायद कर रहे हैं। इसी सिलसिले में रविवार को दिल्ली में 10 जनपथ पर दोनों नेताओं ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की। इस दौरान राजद सुप्रीमो लालू यादव ने बीजेपी पर हमला बोला है।
सोनिया गांधी से मिलने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राजद सुप्रीमो लालू यादव ने मीडिया से बातचीत की। इस दौरान लालू यादव ने बीजेपी सरकार पर हमला बोला। लालू यादव ने कहा है बीजेपी को हटना है, देश को बचाना है। सबको इकट्ठा होना है। जैसे बिहार में किया है वैसे ही पूरे देश में करना है। सोनिया गांधी से हमलोगों ने कहा कि कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी है। मैडम ने कहा है कि संगठन का चुनाव है। 12 दिन के बाद हमलोग मैडम से फिर से मिलेंगे। उसके बाद सबलोग बैठकर बात करेंगे। देश तानाशाही की तरफ जा रहा है। गरीबी, बेरोजगारी से जनता परेशान हैं। विपक्षी नेताओं को जेल में बंद किया जा रहा है। हमलोग डरने वाले नहीं हैं।
टीम इंडिया में फाइनल टी-20 में बदलाव की उम्मीद नहीं
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की सीरीज का आखिरी टी-20 आज हैदराबाद में खेला जाएगा। पहले टी-20 में शानदार बल्लेबाजी के बाद भी टीम इंडिया का हार का सामना करना पड़ा था। इसी बल्लेबाजी के दम पर दूसरे टी-20 में जीत मिली। अब सीरीज 1-1 से बराबर है और क्रिकेट फैन्स को फाइनल का इंतजार है। भारत ने आखिरी बार 2019 में वेस्टइंडीज के खिलाफ हैदराबाद में T20 खेला था। तब द मेन इन ब्लू ने 208 रनों के लक्ष्य का छह विकेट से पीछा किया। विराट कोहली और केएल राहुल ने क्रमश: 94 और 62 रन बनाए थे। उस मैच में 27 छक्के लगे थे, जो भारत में किसी भी T20 मैच में एक रिकॉर्ड है।
हैदराबाद की पिच काफी सपाट है और बल्लेबाजों को मदद करती है। मतलब यहां भी बल्लेबाजों की बल्ले-बल्ले रहेगी और गेंदबाजों को अग्निपरीक्षा से गुजरना होगा। वैसे भी हैदराबाद में हमेशा खूब रन बने हैं। यहां खेले गए पहले टी-20 में कुल मिलाकर 400 से अधिक रन बना चुके हैं। उम्मीद है कि आज फिर रोहित शर्मा और विराट कोहली का बल्ला चलेगा।
हैदराबाद में रविवार (25 सितंबर) को बारिश की कोई संभावना नहीं है। दोपहर में धूप और शाम को मौसम थोड़ा गर्म रहने की संभावना है। तापमान 27 डिग्री रहेगा। क्रिकेट फैन्स के लिए यह अच्छी खबर है, क्योंकि दूसरे टी-20 में बारिश बाधा बनी थी।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे T20 के लिए टीम इंडिया में किसी तरह के बदलाव की संभावना नहीं है। रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह और दिनेश कार्तिक नागपुर में जीत के हीरो रहे। अजर पटेल ने अपना ड्रीम रन जारी रखा था और फिर से दो विकेट चटकाए। हर्षल पटेल की फॉर्म थोड़ी चिंता का विषय है।
आजादी के 75वें वर्ष में भारत दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था- विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर
विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने UNGA में संबोधन में कहा कि हाल के दिनों में, डिजिटल तकनीक ने खाद्य सुरक्षा जाल को सफलतापूर्वक उन्नत किया है। $300 बिलियन से अधिक के लाभ डिजिटल रूप से वितरित किए जाते हैं, 400 मिलियन से अधिक लोगों को नियमित रूप से भोजन मिलता है और हमने 2 बिलियन से अधिक टीके लगाए हैं।
एक्शन में भारत-यूएन पार्टनरशिप शोकेसिंग में बोलते हुए उन्होंने कहा कि 18वीं शताब्दी में, भारत का वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद का लगभग एक चौथाई हिस्सा था। 20वीं सदी के मध्य तक, उपनिवेशवाद ने सुनिश्चित किया कि हम सबसे गरीब देशों में से एक हैं, लेकिन आजादी के 75वें वर्ष में, भारत दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में आपके सामने खड़ा है।
भारत ने वैश्विक जलवायु कार्रवाई के लिए दो प्रमुख पहलों को भी सक्षम किया है। पहला 2015 में फ्रांस के साथ अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन। आज इसके 100 से अधिक सदस्य हैं। दूसरा आपदा प्रतिरोधी बुनियादी ढांचे के लिए गठबंधन है जिसमें भारत संस्थापक सदस्य है।
चंडीगढ़ एयरपोर्ट अब होगा भगत सिंह एयरपोर्ट – पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने मासिक रेडियो प्रोग्राम मन की बात को संबोधित किया। यह मन की बात का 93वां संस्करण है। पीएम मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत चीता प्रोजेक्ट से की। पीएम ने बताया कि यह प्रोजेक्ट भारत का प्रकृति प्रेम दर्शाता है। पीएम ने बताया कि लोग पूछ रहे हैं कि हमें चीते देखने का मौका कब मिलेगा? एक टॉस्क फोर्स बनाई गई है, जो इन चीतों पर नजर रख रही है। जब ये चीजे हमारे माहौल में रच-बस जाएंगे, तब आम लोगों को इन्हें देखने का अवसर दिया जाएगा। पीएम मोदी ने चीता प्रोजेक्ट पर एक प्रतिस्पर्धा का ऐलान भी किया। लोगों को यह बताना है कि इन प्रोजेक्ट को क्या नाम दिया जाए? साथ ही लोगों से पूछा कि इन चाजों का क्या नाम रखा जा सकता है? पुरस्कार जितने वालों को चीजें दिखने को पहला मौका मिलेगा।
चीता प्रोजेक्ट पर क्या बोले पीएम मोदी
चीतों की बात करने के लिए ढेर सारे messages आए हैं। देश के कोने-कोने से लोगों ने भारत में चीतों के लौटने पर खुशियां जताई हैं। मैं आप सबको कुछ-कुछ काम सौंप रहा हूं, इसके लिए MyGovके platform पर, एक competition आयोजित किया जाएगा, जिसमें लोगों से मैं कुछ चीजें शेयर करने का आग्रह करता हूं।
जनता को धूप में खड़ा देख मंच से उतरे सीएम बोले – मैं भी धूप में ही खड़े होकर बोलूंगा
झाबुआ। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने झाबुआ में सभा के दौरान मंच से कहा कि मैं जानता हूं कि आज धूप तेज है। पार्टी ने थोड़ी कंजूसी कर दी, जनता धूप में हैं और हम यहां टैंट में बैठे हैं, इसे खोल दीजिए, जनता धूप में बैठी है तो मैं भी धूप में से ही बोलूंगा। इसके बाद मंच से नीचे आकर धूप में खड़े हो गए और सभा को संबोधित करने लगे। झाबुआ में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में कोई माफिया नहीं चलेगा।
सीएम शिवराज सिंह चौहान रविवार को एक दिवसीय दौरे पर झाबुआ व थांदला पहुंचे थे। यहां पर उन्होंने मेघनगर महाविद्यालय भवन के शिलालेख का लोकार्पण किया। इसके अलावा उन्होंने जलप्रदाय योजना की भी शुरुआत की। शिविर में उन्होंने मंच से सीधे ग्रामीणों से चर्चा की। विभिन्न योजना का लाभ मिलने के संबंध में ग्रामीणों से रूबरू हुए। एक ग्रामीण से तो उन्होंने आवास योजना की किश्त डालने के दौरान रिश्वत मांगने के संबंध में जानकारी ली। शिविर के बाद वे झाबुआ के राजवाड़ा चौक पहुंचे। यहां पर चुनावी सभा को संबोधित करने के दौरान करड़ावद राशन की दुकान में राशन नहीं मिलने की शिकायत पर उन्होंने जिला आपूर्त अधिकारी को हटाने के निर्देश दिए। शिविर के दौरान चौहान ने कहा कि अगर अधिकारी ईमानदारी से कार्य करेंगे तो मैं उनकी पूजा कर कंधे पर बिठाऊंगा। अगर बेईमानी से कार्य किया तो नहीं छोडूंगा।
नवरात्र में कलश स्थापना के लिए शुक्ल और ब्रह्म योग के 6 शुभ मुहूर्त
मां दुर्गा के नौ रूपों की विशेष पूजा का उत्सव 26 सितंबर से शुरू हो रहा है। इसको लेकर भक्तों में उत्साह बना हुआ है। ज्योतिषाचार्य ने बताया, नवरात्र में पहला योग शुक्ल योग है, जिसकी शुरुआत 25 सितंबर सुबह 10:38 से होकर अगले दिन 26 सितंबर 2022 को 9 बजकर 26 मिनट पर तक रहेगी। दूसरा योग ब्रह्म योग है, जो 26 सितंबर, सुबह 9 बजकर 26 मिनट से शुरू होगा जिसका समापन 27 सितंबर, मंगलवार, 7 बजकर 14 मिनट पर होगा।
नवरात्र कलश स्थापना मुहूर्त
आश्विन शुक्ल प्रतिपदा तिथि का आरंभ 26 अगस्त 2022 सुबह 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक राहुकाल होगा।
सुबह 6 बजकर 11 मिनट से 7 बजकर 41 मिनट तक अमृत चौघड़िया।
सुबह 9 बजकर 12 मिनट से 10 बजकर 42 तक शुभ चौघड़िया।
ऐसे में सुबह 6 बजकर 11 मिनट से 7 बजकर 30 मिनट के बीच फिर 9 बजकर 39 मिनट से 11 बजकर 40 मिनट के बीच शाम 4:32 से शाम 6:43 तक नवरात्र कलश स्थापना कर लेना बहुत ही शुभ रहेगा। अगर इस विशेष शुभ मुहूर्त में कलश नहीं बैठा पाते हैं तो अभिजीत मुहूर्त में 11 बजकर 48 मिनट से 12 बजकर 36 मिनट के बीच कलश बैठा सकते हैं। आज सर्वार्थ सिद्धि नामक शुभ योग रहेगा। इसके साथ ही अमृत सिद्धि योग भी प्रभाव में रहेगा। इन सबके बीच अति उत्तम संयोग यह है कि हस्त नक्षत्र इस दिन पूरे दिन रहेगा।
आमतौर पर नवरात्रि के नौ दिनों मां दुर्गा के नौ विभिन्न रूपों की पूजा की जाती है और प्रत्येक दिन मां लक्ष्मी के एक रूप को समर्पित किया जाता है।
26 सितंबर 2022 : पहला दिन – प्रतिपदा, शैलपुत्री पूजा
27 सितंबर 2022 : दूसरा दिन – द्वितीया, ब्रह्मचारिणी पूजा
28 सितंबर 2022 : तीसरा दिन – तृतीया, चंद्रघंटा पूजा
29 सितंबर 2022 : चौथा दिन – चतुर्थी, कुष्मांडा पूजा, विनायक चतुर्थी, उपांग ललिता व्रत
30 सितंबर 2022 : पांचवां दिन – पंचमी, स्कंदमाता पूजा
1 अक्टूबर 2022 : छठा दिन – षष्ठी, कात्यायनी पूजा
2 अक्टूबर, 2022 : सातवां दिन – सप्तमी, कालरात्रि पूजा
3 अक्टूबर 2022 : आठवां दिन – दुर्गा अष्टमी, महागौरी पूजा, महानवमी
4 अक्टूबर 2022 : नौवां दिन – महानवमी
5 अक्टूबर 2022 : दसवां दिन – दशमी, दुर्गा विसर्जन और विजयदशमी (दशहरा)
प्रधानमंत्री मोदी के उज्जैन आगमन की तैयारियों की मुख्यमंत्री चौहान ने समीक्षा की
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 11 अक्टूबर को उज्जैन प्रवास में महाकाल मंदिर विस्तार परियोजना के लोकार्पण कार्यक्रम की सभी जरूरी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाए। उन्होंने कलेक्टर उज्जैन एवं अन्य अधिकारियों को इस संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। मुख्यमंत्री चौहान ने आज शाम निवास में हुई बैठक में प्रधानमंत्री की यात्रा के संबंध में की जा रही तैयारियों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के आगमन पर उनके द्वारा किए जाने वाले विभिन्न स्थानों के अवलोकन के लिए निर्धारित स्थलों पर जरूरी प्रबंध किए जाएँ। आमजन को आमंत्रित करने से लेकर कार्यक्रम में हिस्सेदारी के हर पहलू की तैयारी की जाए। लोकार्पण कार्यक्रम के प्रदेशभर में प्रसारण के लिए भी आवश्यक व्यवस्थाएँ की जा रही हैं। धार्मिक अनुष्ठान करवाने वाले जनजातीय समाज के तड़वी, पटेल, पुजारा और अन्य पुजारी भी लोकार्पण कार्यक्रम से जुड़ेंगे। मुख्यमंत्री चौहान ने इन्हें आमंत्रित करने के संबंध में निर्देश दिए। छह दिवसीय कार्यक्रमों की शुरूआत भगवान महाकाल की सवारी के साथ हो जाएगी। दिनांक 6 से 11 अक्टूबर तक निरंतर चलने वाली गतिविधियों की रूपरेखा निर्धारित की गई है।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि महाकाल प्रोजेक्ट के लोकार्पण अवसर पर उज्जैन सहित प्रदेश के सभी जिलों में प्रमुख मंदिरों की साज-सज्जा की जाए। मुख्यमंत्री चौहान ने उज्जैन नगर में स्थित 84 महादेव मंदिर की साज-सज्जा, उज्जैन में लोकार्पण कार्यक्रम में विभिन्न समुदायों के प्रमुख प्रतिनिधियों को बुलाने, संतों को आमंत्रित करने, कार्यक्रम से भजन मंडलियों और अखाड़ों को जोड़ने, आमजन को पीले चावल प्रदान कर आमंत्रित करने, प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के पहले संत सम्मान कार्यक्रम के आयोजन और प्रदेश में विभिन्न नवरात्रि मंडल के माध्यम से महाकाल प्रोजेक्ट के लोकार्पण की सूचना प्रदान करने के संबंध में निर्देश दिए।
वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा, अपर मुख्य सचिव गृह राजेश राजौरा, प्रमुख सचिव नगरीय विकास एवं आवास मनीष सिंह और प्रमुख सचिव जनसम्पर्क राघवेन्द्र कुमार सिंह सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव बैठक में वर्चुअली शामिल हुए।





