Home Blog Page 42

यूक्रेन से जीते चार राज्यों का रुस में राष्ट्रपति पुतिन ने किया विलय

0

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने दुनिया भर की चेतावनी और आपत्तियों को दरकिनार करते हुए शुक्रवार को यूक्रेन के चार राज्यों का अपने देश में विलय कर दिया। पुतिन ने इन राज्यों में प्रमुखों की भी नियुक्ति कर दी है। शुक्रवार को आयोजित एक समारोह में राष्ट्रपति पुतिन ने जनमत संग्रह को आधार मानते हुए इन राज्यों के विलय की घोषणा की। यूक्रेन के जिन चार राज्यों का विलय किया गया है, उनके नाम हैं – डोनेट्स्क, लुहान्स्क, ज़ापोरिज़्ज़िया और खेरसॉन। पिछले साल से यूक्रेन के साथ चल रही जंग में यह रूस के लिए बड़ा कदम माना जा रहा है। रूस की सरकार समाचार एजेंसी टास के मुताबिक, शुक्रवार को ऐतिहासिक समारोह में व्लादिमीर पुतिन ने क्रेमलिन में एक हस्ताक्षर करके इन इलाकों को अपने अधिग्रहित किया।
जनमत संग्रह के आधार पर लिया फैसला
क्रेमलिन ने दावा किया था यूक्रेन के इन राज्यों में जनमत संग्रह किया गया था। जिसमें मास्को के समर्थन में 99 फीसदी लोगों ने वोटिंग की थी। क्रेमलिन ने उस वक्त ही ऐलान किया था कि जल्द ही इन राज्यों का रूस में विलय किया जाएगा। उधर, पश्चिमी सरकारों और यूक्रेन का कहना है कि मतदान में अंतरराष्ट्रीय कानून तोड़ा गया और इसमें उचित प्रतिनिधित्व नहीं था। बता दें कि यूक्रेन के राज्यों को अपने देश में विलय पर यूक्रेन समेत पश्चिम ने रूस की निंदा की थी। पश्चिमी देशों ने बाकायदा रूस को चेतावनी दी थी कि अगर ऐसा होता है कि रूस प्रतिबंधों की नई कड़ी का सामना करने को तैयार रहे।

नवरात्र के मौके पर बनासकांठा के अंबाजी मंदिर में पीएम मोदी ने देवी माता की पूजा की

0

नवरात्रि के मौके पर गुजरात के बनासकांठा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अंबाजी मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। आपको बता दें कि पीएम मोदी पिछले कई सालों से नवरात्रि में उपवास रखते आ रहे हैं। ऐसे में जब वे अपने गृह राज्य गुजरात के दौरे पर हैं, और नवरात्र के मौके पूरा गुजरात गरबा और मां की आराधना में लीन है, तो पीएम मोदी ने भी अपने कार्यक्रम में मां अंबादेवी की पूजा-अर्चना को शामिल किया। पूजा के बाद प्रधानमंत्री गब्बर पर्वत जाएंगे और महाआरती में भाग लेंगे।
बहुत पवित्र माना जाता है गब्बर पर्वत
गब्बर पर्वत गुजरात-राजस्थान की सीमा पर स्थित है। मान्यता है कि पवित्र गुप्त नदी सरस्वती यहीं से निकली थी। अंबाजी गांव से चार किमी की दूरी पर स्थित गब्बर पहाड़ियों को अंबाजी माता का मूल स्थान माना जाता है। पौराणिक ग्रंथों के मुताबिक देवी सती के हृदय का एक भाग इस पर्वत के ऊपर गिरा था। इसलिए इसे अंबा शक्तिपीठ कहा जाता है और इसे काफी पवित्र पर्वत माना जाता है। मंदिर तक पहुंचने के लिए पहाड़ी पर 300 सीढ़ियां है। पहाड़ी के ऊपर से सूर्यास्त देखने के लिए काफी टूरिस्ट भी यहां पहुंचते हैं।

एकता कपूर और उनकी मां के खिलाफ आपत्तिजनक दृश्यों को लेकर गिरफ्तारी वारंट जारी

0

बिहार के बेगूसराय की एक जिला अदालत में फिल्म निर्माता और निर्देशक एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है। एकता कपूर और उनकी मां के खिलाफ यह वारंट उनकी वेब सीरीज ट्रिपल एक्स सीजन 2 में सैनिकों का अपमान करने और उनके परिवार के सदस्यों की भावनाओं को आहत करने के मामले में जारी किया गया है। बता दें कि न्यायाधीश विकास कुमार की अदालत ने एकता कपूर और उनकी मां के खिलाफ एक पूर्व सैनिक और बेगूसराय निवासी शंभू कुमार की शिकायत के आधार पर गिरफ्तारी वारंट जारी किया है।
एकता कपूर पर लगे ये आरोप
शंभू कुमार ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि वेब सीरीज ट्रिपल एक्स सीजन 2 में एक सैनिक की पत्नी से जुड़े कई आपत्तिजनक दृश्य दिखाए गए हैं। इस सीरीज को एकता कपूर की कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड के स्वामित्व वाले एक ओटीटी प्लेटफॉर्म ऑल्ट बालाजी पर प्रसारित किया गया है। शंभू कुमार के वकील ऋषिकेश पाठक ने बताया है कि अदालत ने एकता और उनकी मां को समन जारी किया था। अब इस मामले के संबंध में उन्हें अदालत के सामने पेश होने को कहा गया है।
वेब सीरीज में दिखाए गए आपत्तिजनक दृश्य
एकता कपूर ने अदालत को सूचित किया है कि आपत्ति जताए जाने के बाद सीरीज के कुछ दृश्यों को हटा दिया गया था। लेकिन वे अदालत के सामने पेश नहीं हुई। इसके बाद से ही उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। पुलिस के अनुसार आईपीसी और आईटी अधिनियम की कई धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। वेब सीरीज में राष्ट्रीय चिन्ह और सेना की वर्दी का आपत्तिजनक इस्तेमाल देखने के बाद यह मामला दर्ज किया गया। साथ ही सीरीज में जवानों और उनके परिवार के सदस्यों का कथित तौर पर अपमान करने के लिए यह शिकायत दर्ज की गई थी।

कैलाश खेर, सोनू निगम और सुखदेव चतुर्वेदी ‘महाकाल लोक’ लोकार्पण महोत्सव में प्रस्तुति देंगे

0

ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर मंदिर के नवविस्तारित क्षेत्र ‘महाकाल लोक” के छह दिवसीय लोकार्पण महोत्सव में पद्मश्री गायक कैलाश खेर, सोनू निगम और पं. सुखदेव चतुर्वेदी प्रस्तुति देने आएंगे। तीनों की प्रस्तुति अलग-अलग दिन और स्थानों पर होगी। सम्राट विक्रमादित्य शोध पीठ और संस्कृति विभाग ने कार्यक्रम की रूपरेखा बनानी शुरू की है।
विभागीय रिपोर्ट के अनुसार आठ अक्टूबर को मथुरा के हवेली संगीत के जानकार गायक पं. सुखदेव चतुर्वेदी शास्त्रीनगर मैदान पर पहली बार महाकाल स्तोत्र गाएंगे। यह स्तोत्र पांच हजार साल पहले उज्जैन में शिक्षा ग्रहण करने आए भगवान श्रीकृष्ण ने देवाधिदेव महाकाल की स्तुति में गाया था। साथ ही शिव पर केंद्रित अन्य रचनाओं का ध्रुपद गायन करेंगे।
10 अक्टूबर को पद्मश्री पार्श्व गायक सोनू निगम दशहरा मैदान और 11 अक्टूबर को कैलाश खैर कार्तिक मेला मैदान पर प्रस्तुति देंगे। तीनों ही प्रस्तुतियां रात आठ बजे से होंगी। प्रस्तुति के लिए तीनों ही जगह मंच बनाने का काम अगले सप्ताह से शुरू हो जाएगा। मालूम हो कि 316 करोड़ रुपये से तैयार ‘महाकाल लोक” का लोकार्पण 11 अक्टूबर की शाम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मुख्य आतिथ्य में होना है।
उनके आगमन और लोकार्पण के लिए व्यापक तैयारी की जा रही है। लोकार्पण से पहले लोगों के बीच उत्साह और आनंद का माहौल बनाने के लिए छह दिनी कार्यक्रम मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की अध्यक्षता में तय हुए हैं। बताया गया है कि महोत्सव की शुरुआत परंपरा अनुसार हर दशहरे (5 अक्टूबर) पर निकाली जाने वाली राजाधिराज महाकाल की सवारी से की जाएगी। इस बार महाकाल की सवारी को भव्य स्वरूप दिया जाएगा। अन्य प्रदेशों के बैंड, भजन मंडलियां भी सवारी में शामिल होंगी। सवारी के माध्यम से लोगों को लोकार्पण कार्यक्रम में सम्मिलित होने को आमंत्रित भी किया जाएगा।

लंपीरोधी वैक्सीन की 14 लाख डोज मिलीं, MP में 13 हजार से अधिक हुए मामले

0

मध्य प्रदेश में गोवंशी पशुओं में फैली लंपी स्किन डिसीज (एसएसडी) के हर दिन 300 से 400 नए मामले सामने आ रहे हैं। अब तक संक्रमित पशुओं की संख्या 13,200 तक पहुंच गई है। इनमें करीब 70 प्रतिशत स्वस्थ भी हो चुके हैंं। 200 पशुओं की मौत हुई है। भोपाल के उप संचालक (पशु चिकित्सा) डा. अजय रामटेके ने कहा कि ठंड आने पर यह बीमारी बहुत कम हो जाएगी। उधर, अच्छी बात यह है कि लंपी से बचाव के लिए प्रदेश को गोटपाक्स वैक्सीन की 14 लाख डोज गुरुवार को मिल गई हैं। पहले से तीन लाख डोज उपलब्ध थीं। इस तरह अब 17 लाख डोज उपलब्ध हैं।
प्रदेश में सिर्फ तीन लाख डोज हैं जबकि 36 लाख से ज्यादा गोवंशी पशुओं को वैक्सीन लगाई जानी है। इसके बाद पशुपालन मंत्री प्रेम सिंह पटेल ने कहा था कि कंपनियों से और डोज मांगी जाएंगी।
प्रदेश में एक करोड़ 80 लाख गोवंशी पशु हैं। बीमारी के प्रति पशुओं में प्रतिरोधक क्षमता लाने के लिए कम से कम 20 प्रतिशत यानी 36 लाख को वैक्सीन लगाने की जरूरत है, लेकिन इसकी कमी होने से सिर्फ साढ़े पांच लाख पशुओं को ही वैक्सीन लग पाई है। सिर्फ दो कंपनियां ही वैक्सीन बनाती हैं। सभी राज्यों में बीमारी फैली है। इस कारण वैक्सीन की मांग भी ज्यादा है।

36वें राष्ट्रीय खेलों का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन

0

धानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के सबसे बड़े स्टेडियम, अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 36वें राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन किया। इस मौके पर खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, “विश्व का सबसे बड़ा स्टेडियम, विश्व का इतना युवा देश, और देश का सबसे बड़ा खेल उत्सव! जब आयोजन इतना अद्भुत और अद्वितीय हो, तो उसकी ऊर्जा ऐसी ही असाधारण होगी।” गुजरात में पहली बार राष्ट्रीय खेलों का आयोजन हो रहा है। इस मौके पर केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर और गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी मौजूद थे। आपको बता दें कि 29 सितंबर से 12 अक्टूबर 2022 तक नेशनल गेम्स आयोजित किया जाएगा। देश भर के लगभग 15,000 खिलाड़ी, कोच और अधिकारी 36 खेलों में भाग लेंगे, और यह अब तक का सबसे बड़ा राष्ट्रीय खेल आयोजन होगा।
विश्व का सबसे बड़ा स्टेडियम, विश्व का इतना युवा देश, और देश का सबसे बड़ा खेल उत्सव, जब आयोजन इतना अद्भुत और अद्वितीय हो, तो उसकी ऊर्जा ऐसी ही असाधारण होगी।
ये गुजरात का सामर्थ्य है, यहां के लोगों का सामर्थ्य है। कल अहमदाबाद में जिस तरह का शानदार, भव्य ड्रोन शो हुआ, वो देखकर तो हर कोई अचंभित है, गर्व से भरा हुआ है। टेक्नोलॉजी का ऐसा सधा हुआ इस्तेमाल, ड्रोन की तरह ही गुजरात को, भारत को नई ऊंचाई पर ले जाएगा।
इस समय नवरात्रि का पावन अवसर भी चल रहा है। गुजरात में मां दुर्गा की उपासना से लेकर गरबा तक, यहां की अपनी अलग ही पहचान है। जो खिलाड़ी दूसरे राज्यों से आए हैं, उनसे कहूंगा कि खेल के साथ ही यहां नवरात्रि आयोजन का भी आनंद जरूर लीजिये।
खेल के मैदान में खिलाड़ियों की जीत और उनका दमदार प्रदर्शन, अन्य क्षेत्रों में देश की जीत का भी रास्ता बनाता है। स्पोर्ट्स की सॉफ्ट पावर, देश की पहचान और देश की छवि को कई गुना ज्यादा बेहतर बना देती है।
मैं स्पोर्ट्स के साथियों को अक्सर कहता हूँ- Success starts with action! यानी, आपने जिस क्षण शुरुआत कर दी, उसी क्षण सफलता की शुरुआत भी हो गई। आज हमारे युवा हर खेल में नए रिकॉर्ड बना रहे हैं और अपने ही रिकॉर्ड ब्रेक भी करते जा रहे हैं।
आज फिट इंडिया और खेलो इंडिया जैसे प्रयास एक जन-आंदोलन बन गए हैं। इसीलिए, आज खिलाड़ियों को ज्यादा से ज्यादा संसाधन भी दिए जा रहे हैं और ज्यादा से ज्यादा अवसर भी मिल रहे हैं। पिछले 8 वर्षों में देश का खेल बजट करीब 70 प्रतिशत बढ़ा है।
हमने युवाओं में उनके सपनों का भरोसा जगाया। देश अब केवल योजनाएं ही नहीं बनाता, बल्कि अपने युवाओं के साथ कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ता है।
हमने स्पोर्ट्स स्पिरिट के साथ स्पोर्ट्स के लिए काम किया। TOPS जैसी योजनाओं के जरिए वर्षों तक मिशन मोड में तैयारी की। आज बड़े-बड़े खिलाड़ियों की सफलता से लेकर नए खिलाड़ियों के भविष्य निर्माण तक, TOPS एक बड़ी भूमिका निभा रहा है।
पहले भारत के खिलाड़ी 20-25 खेलों को खेलने ही जाते थे। अब भारत के खिलाड़ी करीब 40 अलग-अलग खेलों में हिस्सा लेने जाते हैं। 8 साल पहले तक भारत के खिलाड़ी, सौ से भी कम इंटरनेशनल इवेंट्स में हिस्सा लेते थे। अब भारत के खिलाड़ी 300 से भी ज्यादा इंटरनेशनल इवेंट्स में शामिल होते हैं।
36वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन
आखिरी बार राष्ट्रीय खेल 2015 में, केरल में आयोजित हुए थे। सात साल बाद आयोजित हो रहे ये खेल 12 अक्तूबर तक गुजरात के छह शहरों में आयोजित किए जा रहे हैं। इस आयोजन में देश के 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लगभग 15 हजार खिलाड़ी, प्रशिक्षक और ऑफिशियल्स हिस्सा लेंगे। गुजरात में पहली बार राष्ट्रीय खेलों का आयोजन किया जा रहा है। दरअसल ये खेल गोवा में होने थे और लगातार टलते जा रहे थे, लेकिन गुजरात सरकार ने सिर्फ तीन माह के अंदर इन खेलों के आयोजन की हामी भर ली। ये खेल अहमदाबाद, गांधीनगर, सूरत, राजकोट, भावनगर और वडोदरा में आयोजित होंगे।

टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, चोट की वजह से टीम में नहीं हो पाएंगे शामिल

0

टी20 वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह चोटिल होने की वजह से वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं। बीसीसीआई सूत्रों की हवाले से खबर मिल रही है कि उनके बैक में स्ट्रेस फ्रैक्चर है और इस वजह से अगले महीने होनेवाले टूर्नामेंट में उनका खेलना संभव नहीं है। जसप्रीत बुमराह ने हाल ही में चोट के बाद वापसी की थी। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो मैच भी खेले, लेकिन उसके बाद हुए मैचों में नही खेले। साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में भी वो पहले टी-20 मैच में नहीं खेल पाए थे।
बुमराह ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध पहला टी20 नहीं खेले थे, लेकिन बारिश के कारण आठ-ओवर प्रति पारी में खेली गई नागपुर टी20 में वह जुलाई के बाद पहली बार भारत के लिए खेलते दिखे। उन्हों दो ओवर में 23 रन दिए, लेकिन कप्तान ऐरन फ़िंच को एक यादगार यॉर्कर डालकर अपना शिकार बनाया। हैदराबाद में खेले गए आख़िरी मैच में उन्होंने अपने स्पेल में कोई विकेट नहीं लिया और 50 रन दिए।
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज़ मार्क वॉ ने आईसीसी के वेबसाइट पर आनेवाले विश्व कप के अपने पांच संभावित सबसे प्रभावशाली खिलाड़ियों में बुमराह का नाम लिया है। वॉ ने कहा कि मुझे लगता है वह हर प्रारूप में एक ज़बरदस्त गेंदबाज़ हैं। टी20 क्रिकेट में उनकी विकेट लेने की क्षमता उन्हें ख़ासा असरदार बनाती है। वह डेथ ओवरों और नई गेंद दोनों के साथ अच्छा काम कर सकते हैं।

सीबीआइ करेगी मध्य प्रदेश में 35 नर्सिंग कालेजों की संबद्धता व मान्यता की जांच

0

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ ने 35 नर्सिंग कालेजों की संबद्धता व मान्यता की जांच सीबीआइ को सौंप दी है। कोर्ट ने कहा कि नर्सिंग कालेजों की संबद्धता व मान्यता में गड़बड़ी एक बड़ा घोटाला है। प्रथम दृष्टया मान्यता और संबद्धता देने में कमियां मिली हैं, इसलिए भारतीय नर्सिंग परिषद, मध्य प्रदेश नर्सिंग रजिस्ट्रेशन काउंसिल व मेडिकल यूनिवर्सिटी जबलपुर की भूमिका की जांच की जाए।
कोर्ट ने सीबीआइ निदेशक को आदेश दिया है कि जांच के लिए अधिकारी नियुक्त करे। सीबीआइ को जांच के लिए सुविधाएं मध्य प्रदेश शासन उपलब्ध कराएगा। जांच 35 कालेजों की होगी। सीबीआइ को तीन महीने में जांच खत्म कर जनवरी में रिपोर्ट पेश करने को कहा गया है।
भोपाल के अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर जिन 35 कालेजों का रिकार्ड जब्त करके लाए थे, वह हाई कोर्ट के प्रिसिंपल रजिस्ट्रार की निगरानी में रखा जाएगा और जांच अधिकारी नियुक्त होने के बाद यह उसे सौंप दिया जाएगा। पांच जनवरी, 2023 को याचिकाओं की फिर से सुनवाई होगी। याचिकाओं की सुनवाई न्यायमूर्ति रोहित आर्या व न्यायमूर्ति एमआर फडके ने की। सुनवाई के दौरान चिकित्सा शिक्षा विभाग के डीएमई डा. जितेन शुक्ला, भारतीय नर्सिंग परिषद की सचिव कर्नल सरबजीत सिंह कौर, सीबीआइ के डीएसपी दीपक पुरोहित मौजूद रहे।

देश के दूसरे सीडीएस लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान बने

0

भारत सरकार ने रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान को नया चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) नियुक्त किया है। वे सैन्य मामलों के विभाग के सचिव के रूप में भी कार्य करेंगे। जनरल बिपिन रावत की मृत्यु के नौ महीने बाद सरकार ने बुधवार को लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान (सेवानिवृत्त) को नया चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ नियुक्त किया है। आपको बता दें कि देश के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत की मौत के बाद से ही ये सैन्य पद खाली था।अनिल चौहान देश के डीजीएमएओ, सेना की पूर्वी कमान के कमांडर रह चुके हैं। इन दिनों वे नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल सेक्रेटेरियट में मिलिट्री एडवाइजर के पद पर तैनात थे। जनरल चौहान उत्तराखंड से चुने गये दूसरे सीडीएस हैं।
देश के नए सीडीएस लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान (सेवानिवृत्त) मूल रूप से उत्तराखंड के पौडी जिले के रहने वाले हैं। उनकी शिक्षा-दीक्षा कोलकाता में हुई और वर्तमान में उनका परिवार भी वहीं रह रहा है। चौहान के रूप में देश को उत्तराखंड से दूसरा सीडीएस मिला है। इससे पहले सीडीएस दिवंगत बिपिन रावत भी उत्तराखंड के पौड़ी जिले निवासी थे। संयोग है कि देश के दूसरे सीडीएस भी इसी जिले से हैं।

महाकाल की नगरी में घर-घर सजेगी रंगोली – मुख्यमंत्री

0

विस्तारीकरण के बाद भव्य रूप में तैयार महाकाल परिसर के लोकार्पण पर उज्जैन नगरी के हर घर-दुकान में रंगोली सजाई जाएगी। बाहर से आने वाले अतिथियों को उत्साह के साथ शिवमय वातावरण का अनुभव होगा। यह बात मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कही। वे मंगलवार को अपने आवास से महाकाल परिसर के लोकार्पण कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे।
प्रत्येक उज्जैनवासी लोकार्पण के आयोजन से जुड़ने के लिए उत्सुक है। सभी को लग रहा है कि यह उनका ही काम है। इस आयोजन से उज्जैन, मालवा-निमाड़ और पूरा मध्यप्रदेश जुड़ेगा और हम तो चाहते हैं कि पूरा देश भी जुड़े, हर व्यक्ति, वर्ग, पंथ, समाज और संस्था इस आयोजन से जुड़े।