मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय बच्चन बॉलीवुड की एक बेहतरीन एक्ट्रेस हैं। ऐश्वर्या की खूबसूरती से तो सभी वाकिफ हैं। लेकिन ऐश्वर्या एक्टिंग के साथ-साथ एक बिजनेस वुमन भी हैं। वे कई सालों से काम कर रही हैं। और अब भी उनका काम जारी है। ऐश्वर्या आज पूरी दुनिया में एक जाना माना नाम है। ऐश्वर्या काफी आलीशान जिंदगी जीती हैं। वे अपनी मॉडलिंग, एक्टिंग और बिजनेस के कारण आज अरबों की मालकिन हैं। एक्ट्रेस ली लग्जरी लाइफ में आलीशान घर और कीमती गाड़ियां शामिल है। आज हम आपको बताते हैं कि ऐश्वर्या राय की नेटवर्थ कितनी है।
ऐश्वर्या एक्ट्रेस होने के साथ-साथ एक बिजनेस वुमन भी है। ऐश्वर्या ने ‘Ambee’ नाम की एक कंपनी में करीब एक करोड़ रुपये इन्वेस्ट किए हुए हैं। जो कि एक एनवायरनमेंट इंटेलिजेंस स्टार्टअप है। इसके अलावा वे पोषण पर आधारित स्वास्थ्य सेवा स्टार्टअप ‘Possible’ की भी इन्वेस्टर हैं। इस कंपनी ने ऐश्वर्या की मदद से पांच करोड़ रुपये लिए हैं। ऐश्वर्या का जुहू वाला घर जलसा लगभग 112 करोड़ रुपये का है।
इसके साथ ही उनके पति अभिषेक ने दुबई के जुमेराह गोल्फ एस्टेट्स में सैंक्चुअरी फॉल्स में एक महल जैसा विला भी खरीदा हुआ है। एक्ट्रेस के पास बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स में एक लग्जरी अपार्टमेंट भी है। 5500 वर्ग फुट के क्षेत्र में इस अपार्टमेंट को 38,000 रुपए प्रति वर्ग फुट की कीमत पर खरीदा था। जिसकी टोटल कीमत 21 करोड़ रुपये बताई गई है।
बच्चन परिवार की बहू ऐश्वर्या लग्जरी लाइफ से लेकर आलीशान घर तक, अरबों की मालकिन है
इंडोनेशिया में फुटबॉल मैच के दौरान ग्राउंड में भड़की हिंसा
इंडोनेशिया में एक फुटबॉल मैच के दौरान भड़की हिंसा में कम से कम 127 लोगों की मौत हो गई, साथ ही 160 लोगों गंभीर घायल हो गए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। एक टीम के मैच हारने के बाद बड़े पैमाने पर हिंसा भड़क गई। समाचार एजेंसी एएफपी ने पुलिस के हवाले से जानकारी दी है कि मौत तब हुई जब गुस्साए प्रशंसकों ने पूर्वी जावा में एक मैच के बाद फुटबॉल मैदान पर हमला कर दिया। मिली जानकारी के मुताबिक हिंसा में दो पुलिसकर्मियों की भी मौत हो गई है। AFP ने पूर्वी जावा के पुलिस प्रमुख निको अफिंटा के हवाले से बताया कि स्टेडियम के अंदर 34 लोगों की मौत हुई और बाकी की अस्पताल में मौत हो गई।
इसलिए फुटबॉल मैच में भड़की हिंसा
पर्सबाया सुरबाया ने इंडोनेशिया में अरेमा एफसी से फुटबॉल मैच 3-2 से जीत लिया था, इसके बाद अरेमा एफसी के हजारों फैंस खेल के मैदान में घुस गए और हिंसा करने लगे। स्थानीय पुलिस और इंडोनेशियाई राष्ट्रीय सशस्त्र बलों के सदस्यों ने मैदान में प्रवेश किया और पर्सबाया सुरबाया के खिलाड़ियों की रक्षा की गई।
सचिन की इंडिया लीजेंड ने श्रीलंका को हराकर लगातार दूसरी बार किया खिताब पर कब्जा
रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के खिताबी मैच में शनिवार देर रात सचिन तेंदुलकर की कप्तानी वाली इंडिया लीजेंड ने श्रीलंका लीजेंड को मात देकर लगातार दूसरी बार खिताब पर कब्जा किया। नमन ओझा के तूफानी शतक के सामने लंकाई टीम की क नहीं चली और भारत ने 22 रन से मैच पर कब्जा किया। बता दें कि इससे पहले साल 2021 में हुए टूर्नामेंट के पहले सीजन के दौरान भी इंडिया लीजेंड ने जीत दर्ज की थी।
नमन ओझा ने मैच में 15 चौकों और दो छक्कों की मदद से 71 गेंदों पर 108 रन की पारी खेली. जिसके दम पर इंडिया लीजेंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 195 रन बनाए. लक्ष्य का पीछा करने के दौरान श्रीलंका लीजेंड की टीम 162 रन पर ऑलआउट हो गई. विनय कुमार ने तीन और अभिमन्यु मिथुन ने दो विकेट निकाले. नमन ओझा प्लेयर ऑफ द मैच बने जबकि तिलकरत्ने दिलशान को प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड दिया गया।
सचिन तेंदुलकर मैच में पहली ही गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए. सुरेश रैना भी महज चार रन का योगदान ही दे पाए. विनय कुमार 36(21) ने इसके बाद नमन ओझा के साथ मिलकर पारी को सभाला. दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 90 रन की साझेदारी बनी. युवराज सिंह ने 19 और इरफान पठान ने 11 रन का योगदान दिया
लक्ष्य का पीछा करने के दौरान श्रीलंका की शुरुआत बेहद खराब रही. महज 41 रन पर ही टीम के चार प्रमुख बल्लेबाज आउट हो चुके थे. नंबर-7 पर बल्लेबाजी के लिए आए ईशान जयारत्ने ने 51 रन की पारी खेलकर अंत में टीम को संभालने का प्रयास जरूर किया लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी.
पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर मुख्यमंत्री चौहान ने सादर नमन किया
जय जवान, जय किसान का नारा देकर देश को नई शक्ति और दिशा देने वाले भारत के द्वितीय प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर सादर नमन। आपका आदर्श जीवन और कल्याणकारी विचार सदैव हमें राष्ट्र और समाज की सेवा के लिए प्रेरित करते रहेंगे ।
गांधी जयंती पर ‘राष्ट्रीय महात्मा गांधी सम्मान अलंकरण समारोह’ का मुख्यमंत्री चौहान ने शुभारंभ किया
मुख्यमंत्री चौहान ने गांधी जयंती के अवसर पर रवींद्र भवन, भोपाल में आयोजित ‘राष्ट्रीय महात्मा गांधी सम्मान अलंकरण समारोह’ का राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ किया।
देश का सबसे स्वच्छ राज्य मध्यप्रदेश बना, इंदौर छठवीं बार देश का स्वच्छतम शहर
भारत सरकार द्वारा करवाये गये स्वच्छ सर्वेक्षण-2022 में हर साल की तरह मध्यप्रदेश ने एक बार फिर स्वच्छता के कीर्तिमान स्थापित किये। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने नई दिल्ली में आयोजित गरिमामय समारोह में मध्यप्रदेश को 100 से अधिक शहरों वाले राज्यों की श्रेणी में सबसे स्वच्छ राज्य और इंदौर को देश के स्वच्छतम शहर का अवार्ड प्रदान किया। राष्ट्रपति मुर्मु ने इस उपलब्धि पर मध्यप्रदेश को बधाई दी। उन्होंने इंदौर को छठवीं बार स्वच्छतम शहर का अवार्ड मिलने पर कहा कि इंदौर शहर के जन-भागीदारी के प्रयासों को सभी को अपनाना चाहिये। सबसे स्वच्छ शहर का अवार्ड इंदौर सांसद शंकरलाल लालवानी और नगर निगम इंदौर की टीम तथा सबसे स्वच्छ प्रदेश का अवार्ड प्रमुख सचिव नगरीय विकास एवं आवास मनीष सिंह एवं उनकी टीम ने प्राप्त किया।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस उपलब्धि पर कहा कि प्रदेशवासियों के लिये यह गर्व का विषय है। उन्होंने नागरिकों का अभिनंदन करते हुए बधाई दी है। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि वे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का भी आभार मानते हैं, जिन्होंने स्वच्छता के संकल्प पर निरंतर मार्गदर्शन प्रदान किया।
नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने इस उपलब्धि पर नागरिकों, जन-प्रतिनिधियों और नगरीय निकायों के पूरे स्टॉफ को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि मुख्यमंत्री चौहान के कुशल नेतृत्व के कारण मिली है। उन्होंने कहा कि पूरा विश्वास है कि प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व और मुख्यमंत्री चौहान के कुशल मार्गदर्शन में हम सब मिल कर आगे भी इस तरह की उपलब्धियाँ हॉसिल करते रहेंगे। सिंह ने नागरिकों से अपील की है कि इस उपलब्धि पर संकल्प लें कि आगे भी अपने शहर को स्वच्छ रखेंगे।
पेट्रोल- डीजल पर अतिरिक्त एक्साइज ड्यूटी लगाने का फैसला केंद्र सरकार ने टाला
केंद्र सरकार ने इथेनॉल और बायो-डीजल के मिश्रण के बिना बिकने वाले पेट्रोल- डीजल पर दो रुपये अतिरिक्त एक्साइज ड्यूटी लगाने वाले फैसले को टाल दिया गया है। सरकार के इस कदम से उन उद्योगों को बड़ी राहत मिलेगी, जो बड़े फैमाने पर बिना मिश्रण वाले पेट्रोल- डीजल का उपयोग करते हैं।
सरकार ने शुक्रवार देर रात सूचना जारी करते हुए कहा कि इथेनॉल और बायो-डीजल के मिश्रण के बिना बिकने वाले पेट्रोल पर अतिरिक्त एक्साइज ड्यूटी अब 1 नवंबर 2022 से और डीजल पर अप्रैल 2023 से लागू होगी।
बजट में किया गया था एलान
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस साल फरवरी में बजट में बिना मिश्रण वाले पेट्रोल- डीजल पर दो रुपये अतिरिक्त एक्साइज ड्यूटी लगाने का एलान किया था, ये फैसला एक अक्टूबर,2022 से लागू होना था, जिसे सरकार ने फिलहाल के लिए टाल दिया गया है।
कार्य सिद्धि के लिए कन्या पूजन आयु अनुसार करें
अश्वनी शुक्ल पक्ष प्रतिपदा से शारदीय नवरात्रि शुरू हुए थे। जिसमें माता के भक्तों ने नवरात्रि के नौ दिनों भगवती के नौ रूपों की पूजा अर्चना की नवरात्रि व्रत का समापन नवमी तिथि को होगा। लेकिन उससे पहले अष्टमी तिथि को महागौरी की पूजा और हवन के साथ कन्या पूजन के साथ भंडारो का सिलसिला शुरू होगा।
बालाजी धाम काली माता मंदिर के ज्योतिषाचार्य डॉ. सतीश सोनी के अनुसार श्रीमद् देवी भागवत महापुराण के तृतीय स्कंध में लिखा है। कन्या पूजन और हवन के बिना नवरात्रि की पूजा संपन्न नहीं की जा सकती। इस बार नवरात्रि में अष्टमी तिथि 3 अक्टूबर शाम 4:39 तक रहेगी। उसके बाद नवमी तिथि का प्रारंभ होगा। ऐसे में नवरात्रि अष्टमी हवन 3 अक्टूबर को ही किया जाएगा। शोभन योग 2 अक्टूबर शाम 5:14 से 3 अक्टूबर दोपहर 2:30 तक रहेगा। संधि पूजा का मुहूर्त 3 अक्टूबर शाम 4:14 से लेकर 5:02 तक होगा।
कार्य सिद्धि के लिए आयु अनुसार करें, कन्या पूजन
नवरात्रि के नौ दिनों में कन्या पूजन में इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए कि कन्याओं की उम्र 2 वर्ष से कम और 10 वर्ष से अधिक ना हो।
– 2 वर्ष की कन्याः 2 साल की कन्या को कुमारी कहा जाता है। इनके पूजन से सभी तरह के दुख और दरिद्रता का नाश होता है।
– 3 वर्ष की कन्याः 3 वर्ष की कन्या को त्रिमूर्ति कहा जाता है। भगवती त्रिमूर्ति के पूजन से धन लाभ होता है।
– 4 वर्ष की कन्याः 4 वर्ष की कन्या को कल्याणी कहां गया है। देवी कल्याणी के पूजन से जीवन में सभी क्षेत्रों में सफलता और सुख समृद्धि की प्राप्ति होती है।
– 5 वर्ष की कन्याः 5 वर्ष की कन्या को रोहिणी माना गया है। मां रोहिणी के पूजन करने से जातकों के घर परिवार से सभी तरह के रोग दूर होते हैं।
– 6 वर्ष की कन्याः 6 वर्ष की कन्या को कालका देवी का रूप माना जाता है। इनके पूजन से ज्ञान, बुद्धि, यश और सभी क्षेत्र में विजय की प्राप्ति होती है।
– 7 वर्ष की कन्याः 7 वर्ष की कन्या को चंडिका कहा गया है। इस स्वरूप की पूजा करने से धन, सुख और समृद्धि सभी तरह के ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है।
– 8 साल की कन्याः 8 साल की कन्या को शाभभवी का स्वरूप कहा गया है। इनके पूजन से युद्ध, न्यायालय में विजय की प्राप्ति होती है। तथा यश मिलता है।
– 9 वर्ष की कन्याः 9 वर्ष की कन्या को साक्षात दुर्गा का स्वरूप माना जाता है। इनके पूजन से समस्त तरह की विघ्न बाधाएं दूर होती हैं। तथा शत्रुओं का नाश होता।
‘रूस को भारत की तरह लूटना चाहते हैं – राष्ट्रपति पुतिन
राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शुक्रवार को यूक्रेन के कब्जाए गए चारों इलाकों को औपचारिक रूप से रूस का हिस्सा घोषित कर दिया। क्रेमलिन में आयोजित एक कार्यक्रम में राष्ट्रपति पुतिन ने डोनेट्स्क, लुहान्स्क, जपोरिजिया, खेरसन को रूस में शामिल करने के आधिकारिक दस्तावेज पर हस्ताक्षर कर दिए। इस कार्यक्रम को संबोधित करते समय राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अमेरिका सहित पश्चिमी देशों पर निशाना साधा और यूक्रेन के साथ फिर से बातचीत करने की भी बात कही। इस दौरान पुतिन ने भारत का भी जिक्र किया और कहा कि पश्चिमी देशों ने जैसे भारत को लूटा, अफ्रीका को लूटा और अब उसी तरह से रूस को भी गुलाम बनाना चाहते हैं और लूट मचाना चाहते हैं।
इन शर्त कर यूक्रेन से करेंगे चर्चा
पुतिन ने सख्त लहजे में कहा कि यूक्रेन के साथ बातचीत के दौरान कब्जे में लिए गए इलाकों पर चर्चा नहीं की जाएगी। वहीं यूक्रेन ने रूस से इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया है। यूक्रेन ने कहा कि रूस में जब तक पुतिन रहेंगे, तब तक कोई बातचीत नहीं होगी। पुतिन ने अपने संबोधन में पश्चिमी देशों पर रूस को कमजोर और विघटित करने का आरोप लगाया।
पुतिन ने कहा कि मध्य युग में पश्चिम ने अपने औपनिवेशिक शासन की शुरुआत की। पश्चिमी देशों ने भारत और अफ्रीका की लूट, चीन के खिलाफ युद्ध, नरसंहार, अफीम युद्ध किया। अब पश्चिमी देश रूस को ‘कॉलोनी’ बनाना चाहते हैं। पुतिन ने कहा कि रूस ने 20वीं सदी में हमारे देश ने उपनिवेशवाद विरोधी आंदोलन का नेतृत्व किया, जिससे कई देशों को स्वतंत्रता मिली।
गर्भवती है कूनो आई चीता ‘आशा’
नामीबिया से दो सप्ताह पहले आए आठ चीतों में से जिस मादा चीता को पीएम मोदी ने आशा नाम दिया था उसने प्रोजेक्ट की सफलता की पहली उम्मीद बंंधा दी है। आशा गर्भवती है। चीतों की देखरेख कर रही टीम के अधिकारियों के अनुसार आशा में वह सभी प्रकार के लक्षण दिखाई दे रहे हैं जो गर्भवती मादा चीते में होते हैं। साढ़े तीन साल की आशा गर्भवती हो सकती है। संकेत नामीबिया से चीतों को भारत लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले चीता कन्जर्वेशन फंड की प्रमुख लौरी मार्कर ने भी दिए हैं। मार्कर के अनुसार चूंकि आशा नामीबिया में प्रकृतिक जंगली वातावरण में रह रही थी। इसलिए उसका गर्भाधान नामीबिया में ही हुआ है। यह भारत के लिए दोहरा उपहार जैसा है। मार्कर के अनुसार गर्भ अवधि के दौरान आशा को पूर्ण रूप से शांत माहौल की जरूरत होगी। उसके आसपास लोगों का जाना प्रतिबंधित करना होगा। जिससे उसका तनाव कम हो और वह अच्छे से चीतों को जन्म दे सके।
17 सितंबर को अफ्रीका के नामीबिया से 8 चीतों को श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क में लाया गया था। इन्हें बाड़े में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छोड़ा था। इसके बाद उन्होंने मादा चीता का नाम आशा दिया था। साथ ही अन्य चीतों के नामकरण के लिए एक प्रतियोगिता भी आयोजित की है। जिसमें देश के लोगों को चीतों के नाम सुझाने होंगे। जिस मादा चीता का नाम प्रधानमंत्री ने आशा दिया था। उसी आशा के गर्भवती होने से उम्मीद की किरण जागी है। महत्वपूर्ण इसलिए है क्योंकि सत्तर साल बाद देश में चीते जन्म लेंगे। इससे आगे की उम्मीद बंधी है।कूनो नेशनल पार्क भी नन्हें चीतों के आगमन को लेकर और उनके स्वागत के लिए तैयार है।





