Home Blog Page 14

कांग्रेस विधायक फुंदेलाल ने बिजली बिल की पोशाक पहनकर का विधानसभा मे अनूठा विरोध प्रदर्शन किया

0

मप्र विधानसभा का शीतकालीन सत्र 19 दिसंबर से शुरू हो चुका है। आज सत्र का दूसरा दिन है। प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस बढ़ती महंगाई, अनाप-शनाप बिजली बिल, बेरोजगारी समेत अनेक मुद्दों पर सत्ताीपक्ष को घेरने की तैयारी में है। इसी सिलसिले में पुष्पबराजगढ़ से कांग्रेस विधायक फुंदेलाल मार्को ने बिजली बिल के मुद्दे पर अनूठे ढंग से विरोध प्रदर्शन किया। वह मंगलवार सुबह बिजली बिलों की जैकेट पहनकर विधानसभा पहुंचे। उन्हों ने आरोप लगाया कि पुष्पबराजगढ़ क्षेत्र के ग्राम रमना में अनुसूचित जनजाति के बैगा समाज के लोग निवास करते हैं। वहां बगैर बिजली और बिना मीटर लगे लोगों के यहां भारीभरकम राशि के बिल विद्युत विभाग द्वारा दिए जा रहे हैं। सरकार आदिवासियों का रहनुमाई का दंभ भरती है, उन्हेंद 01 किलो चावल देने की बात करती है, दूसरी ओर 05-05 हजार रुपये तक के भारीभरकम बिल भेज रही है।

खड़गे के पीएम मोदी के अपमान बयान पर संसद में घमासान

0

संसद से शीतकालीन सत्र में हंगामा जारी है। मंगलवार को भाजपा ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ दिए बयान पर हंगामा किया। राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होते ही केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, कल अलवर में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने अभद्र भाषण दिया। जिस भाषा का प्रयोग किया गया है, वह दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने जिस तरह से अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया, निराधार बातें कही और देश के सामने झूठ पेश करने की कोशिश की, मैं उसकी निंदा करता हूं। मैं उनसे माफी की मांग करता हूं। उन्हें भाजपा, संसद और इस देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए, जिन्होंने पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार बनाई।
वहीं केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे इतना नीचे गिर सकते हैं और इस तरह की आपत्तिजनक टिप्पणी कर सकते हैं। उन्हें एक राजनीतिक दल के नेता के रूप में अपनी जिम्मेदारियों को समझना चाहिए। हम दुश्मन नहीं, प्रतिद्वंदी हैं। यह दुर्भाग्यपूर्ण और अनावश्यक है।
क्या कहा था मल्लिकार्जुन खरगे ने
गुजरात विधानसभा चुनावों के दौरान रावण से पीएम मोदी की तुलना करने वाले मल्लिकार्जुन खरगे ने सोमवार को राजस्थान के अलवर में कहा था, ‘हमने (कांग्रेस) देश को आजादी दिलाई। इंदिरा और राजीव गांधी ने देश की एकता के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। हमारी पार्टी के नेताओं ने अपनी जान दी। आपने (भाजपा) क्या किया? क्या आपका कोई कुत्ता देश के लिए मरा? क्या आपके (नरेंद्र मोदी) परिवार के किसी सदस्य ने कोई बलिदान दिया है?

निर्माणाधीन बड़ी परियोजनाओं की मुख्यमंत्री ने समीक्षा की

0

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में संचालित बड़ी शासकीय परियोजनाओं का कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूरा करें। कार्यों की गुणवत्ता में कोई समझौता नहीं किया जाए। कलेक्टर्स और संबंधित विभाग के अधिकारी परियोजनाओं की सतत मॉनिटरिंग और निरीक्षण करें। मुख्यमंत्री चौहान ने यह निर्देश निवास कार्यालय में प्रदेश में संचालित बड़ी शासकीय परियोजनाओं की समीक्षा बैठक में दिए। वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा भी उपस्थित थे। मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस और जिलों के अधिकारी वर्चुअली जुड़े।
मुख्यमंत्री चौहान ने नर्मदा घाटी विकास, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी और नगरीय विकास एवं आवास विभाग की निर्माणाधीन विभिन्न परियोजनाओं की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने नर्मदा घाटी विकास विभाग की भीकनगाँव बिंजलवाड़ा माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना का कार्य मई 2023 तक पूरा करने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि कार्य गुणवत्तापूर्ण हो इसके लिए समय-समय पर निरीक्षण भी आवश्यक रूप से किया जाये। उन्होंने कहा कि मई के अंतिम सप्ताह में परियोजना का शुभारंभ कर दिया जाए। मुख्यमंत्री ने छीपानेर माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना की समीक्षा करते हुए कहा कि परियोजना को दिन-रात काम करते हुए मई के प्रथम सप्ताह में पूरा करें। कार्यों की गुणवत्ता और पाइप लाइन उच्च गुणवत्ता की हो।
मुख्यमंत्री चौहान ने नर्मदा-क्षिप्रा बहुउद्देशीय परियोजना की समीक्षा करते हुए कहा कि परियोजना का कार्य मई 2023 तक पूरा कर लिया जाए। उन्होंने आईएसपी पार्वती लिंक माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना चरण- 1 एवं 2 की समीक्षा भी की। बताया गया कि परियोजना का कार्य तेजी से चल रहा है। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि इसी तरह डही परियोजना का कार्य भी तेजी से पूरा करें। उन्होंने नागलवाड़ी परियोजना की समीक्षा करते हुए कहा कि इसे मई 2023 तक पूरा करें। उन्होंने कहा कि तय की गई समय-सीमा का पालन सुनिश्चित करें।
मुख्यमंत्री चौहान ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की बल्लौर मल्टी विलेज वाटर सप्लाई स्कीम का कार्य प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लोगों को पीने का पानी देना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता में शामिल है। इसका कार्य 31 मार्च 2023 तक पूरा कर लिया जाए, जिससे गर्मियों में लोगों को पानी की समस्या उत्पन्न न हो। मुख्यमंत्री चौहान ने सतना बाणसागर मल्टी विलेज वाटर सप्लाई स्कीम की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि इस परियोजना से गर्मियों में पानी देना सुनिश्चित करने के लिये मार्च तक कार्य पूरा करने की कोशिश करें।
मुख्यमंत्री चौहान ने नगरीय विकास एवं आवास विभाग की बुरहानपुर जल प्रदाय योजना की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि इस परियोजना का कार्य शीघ्रता से करें। लोगों को सड़क खराब होने से परेशानी न हो। जल प्रदाय योजना नगर परिषद भेड़ाघाट, कटंगी, पाटन, मझौली पनागर, सिहोरा और तेंदूखेड़ा का कार्य जनवरी तक पूरा कर लिया जाए। सीवरेज परियोजना, जबलपुर का कार्य भी बारिश से पहले पूरा करें। जनता को कोई परेशानी न हो।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि कलेक्टर्स की ड्यूटी है कि परियोजना की मॉनिटरिंग कर क्वालिटी चेक करें। गड़बड़ हो तो रोकने के लिए कटिबद्ध रहें। मुख्यमंत्री ने संबंधित जिलों के अधिकारियों से भी परियोजनाओं के कार्यों की जानकारी ली।

स्व. भूपेन्द्र सिंह रघुवंशी की स्मृति में मुख्यमंत्री चौहान ने पौध-रोपण किया

0

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुना जिले के वरिष्ठ समाजसेवी स्व. भूपेन्द्र सिंह रघुवंशी की स्मृति में स्मार्ट सिटी उद्यान में पौध-रोपण किया। मुख्यमंत्री चौहान ने स्व. भूपेन्द्र सिंह रघुवंशी स्मृति मंच गुना के प्रतिनिधियों के साथ उनकी पुण्य-तिथि पर कदंब, बादाम और सारिका इंडिका के पौधे लगाए। पौध-रोपण में आनंद भूपेन्द्र सिंह रघुवंशी और प्रबल भूपेन्द्र सिंह रघुवंशी सम्मिलित हुए। बृज, सुमित, पिंटू, दिव्यांशु, कान्हा रघुवंशी, उपेन्द्र मीना और मानवेन्द्र बुन्देला ने भी पौध-रोपण किया।

शहीद राम प्रसाद बिस्मिल और अशफाक उल्ला खान के बलिदान दिवस पर मुख्यमंत्री चौहान ने नमन किया

0

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शहीद राम प्रसाद बिस्मिल और अशफाक उल्ला खान के बलिदान दिवस पर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री चौहान ने निवास कार्यालय सभागार में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की।
शहीद राम प्रसाद ‘बिस्मिल’ और अशफाक उल्ला खाँ भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन की क्रान्तिकारी धारा के प्रमुख सेनानी थे। वर्ष 1925 में हुए काकोरी कांड के बाद इन्हें फाँसी की सजा सुनाई गई थी। शहीद बिस्मिल को 19 दिसम्बर 1927 को जिला गोरखपुर की जेल में और शहीद अशफाक उल्ला खाँ को फैजाबाद में फाँसी दी गई थी।

महापौर, अध्यक्ष और पार्षदों के मानदेय में सीएम शिवराज ने दोगुनी वृद्धि करने की घोषणा की

0

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में नगरीय निकायों के नव-निर्वाचित जन प्रतिनिधियों की कार्यशाला -सह-सम्मेलन का शुभारंभ कन्यापूजन व दीप प्रज्वलन के साथ किया। मुख्‍यमंत्री ने सरपंचों का मानदेय बढ़ाने के बाद अब महापौर, अध्यक्ष और पार्षदों को मानदेय में दोगुना वृद्धि का तोहफा दिया है।उन्‍होंने कहा कि आप और हम मिलकर प्रदेश का विकास करे। मुख्‍यमंत्री ने कहा जनता को सफाई, बिजली, पानी आदि संबंधी कोई भी कष्ट होगा, तो सबसे पहले पार्षद के पास लोग पहुंचते हैं। ऐसे में आप पार्षद भाई-बहनों को धैर्य नहीं खोना है। आप सदैव उत्साह के साथ जनता की सेवा करें।
मुक्तसङ्गोऽनहंवादी धृत्युत्साहसमन्वितः।
सिद्ध्यसिद्ध्योर्निर्विकारः कर्ता सात्त्विक उच्यते।।
हम अहंकार न लाएं, हमेशा विनम्र बने रहें। मुख्यमंत्री हो, अध्यक्ष-उपाध्यक्ष या पार्षद सभी जनता के सेवक हैं।पार्षदों की जिम्मेदारी मेयर और अध्यक्ष से अधिक बड़ी है। मुख्यमंत्री-मंत्री आपके कारण ही अच्छा काम कर पाएंगे। इसलिए धैर्य व उत्साह से हमेशा भरे रहना। पांव में चक्कर, मुंह में शक्कर,सीने में आग और माथे पर बर्फ हो, यही जनप्रतिनिधि के लिए मंत्र है। इसका मतलब है कि सुबह लोगों से मिलिये। मुंह में शक्कर का अर्थ है कि कड़वा मत बोलो। सीने में आग का मतलब काम करने की तड़प और माथे पर बर्फ यानी दिमाग ठण्डा रखो।मध्य प्रदेश की धरती पर गुंडे, बदमाशों और दबंगों पर कार्रवाई करके 21 हजार एकड़ जमीन इनसे मुक्त कराई है।अब इन जमीनों पर गरीबों को मकान बनाकर देने के लिए हम संकल्पित हैं।

भारतीय बैंकों ने पिछले 5 सालों में माफ किये 10.09 लाख करोड़ के लोन – वित्त मंत्री

0

पिछले पांच सालों में देश शेड्यूल्ड कमर्शियल बैंकों ने कुल 10 लाख 9 हजार 511 करोड़ रुपये के लोन को बट्टे खाते में डाल दिया है। इस बैलेंस को भी बही खाते से हटा दिया गया है। वित्त मंत्री निर्मला सितारमण (Nirmala Sitharaman) ने राज्यसभा (Rajya Sabha) में इसकी जानकारी दी। संसद में पिछले 5 साल का आंकड़ा पेश करते हुए वित्त मंत्री (Finance Minister) ने बताया कि पिछले पांच सालों से बैंकों में फंसे लोन को आरबीआई के दिशा-निर्देशों के अनुसार बट्टे खाते में ट्रांसफर कर दिया गया है। इसके साथ ही बैंकों ने अपने मौजूदा बही-खाते को दुरुस्त भी कर लिया है। रिजर्व बैंक के आंकड़ों के मुताबिक बैंकों ने पिछले पांच सालों में 10 लाख करोड़ से अधिक रकम के बट्टे खाते में डाल दिया गया है।

प्रेम सुंदर मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में मुख्यमंत्री चौहान और प्रसिद्ध क्रिकेटर गौतम गंभीर रेहटी में शामिल हुए

0

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने युवाओं से कहा है कि पढ़ो, खेलो और स्व-रोजगार से जुड़ो। पढ़ाई के साथ खेल भी आवश्यक है। खेल आनंद, प्रसन्नता देते हैं और शरीर को मजबूत बनाते हैं। प्रदेश में विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेलकूद के पूरे अवसर और सुविधाएँ प्रदान की जा रही हैं। अभिभावक अपने बच्चों को पढ़ाई के साथ खेलकूद के लिए भी प्रोत्साहित करें।
मुख्यमंत्री चौहान और प्रसिद्ध क्रिकेटर एवं सांसद श्री गौतम गंभीर आज रेहटी (सीहोर) में प्रेम सुंदर मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में शामिल हुए और खिलाड़ियों का उत्साह एवं मनोबल बढ़ाया। साधना सिंह, सांसद रमाकांत भार्गव, आयोजन समिति प्रमुख कार्तिकेय सिंह चौहान, जन-प्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में युवा खिलाड़ी एवं क्रिकेट प्रेमी मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि गौतम गंभीर ने देश-विदेश में भारत का मान-सम्मान बढ़ाया है। उन्होंने 6 बार टेस्ट मैच में भारत की कप्तानी की और निरंतर सफलता प्राप्त की। वर्ष 2011 में भारत को ऐतिहासिक विजय दिलवाई। वे क्रिकेटर के साथ सांसद भी हैं और जन-कल्याण के लिए जैन रसोई भी चलाते हैं। मुख्यमंत्री चौहान ने गौतम गंभीर से मध्यप्रदेश के बच्चों को क्रिकेट का प्रशिक्षण देने में सहयोग करने का आग्रह भी किया।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि मैं अपने माता-पिता के चरणों में प्रणाम एवं वंदन करता हूँ, जिन्होंने आज मुझे इस मुकाम पर पहुँचाया है। मैं एक छोटे किसान परिवार का हूँ। बचपन में ही मेरी माता नहीं रही थी। पिता ने पढ़ाने और आगे बढ़ाने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी। आप अपने जीवन में कभी भी माता-पिता का सम्मान और सेवा करना न भूलें।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में खेलकूद के लिए उपयुक्त वातावरण है। विद्यार्थी पढ़ाई के साथ खेलें। मध्यप्रदेश से ऐसे खिलाड़ी निकले, जो पूरे देश में धूम मचाए। विधायक और सीएम कप में विभिन्न खेलों का आयोजन किया जाता है। कबड्डी, खो-खो, व्हॉली-बॉल और क्रिकेट के साथ अब बेटियाँ भी खेलेंगी। प्रदेश के हर गाँव में खेल की सुविधाएँ दी जा रही हैं। 110 गाँव में बुनियादी सुविधायुक्त खेल के मैदान बनाए जा रहे हैं। नसरुल्लागंज में खेल स्टेडियम है, रेहटी में भी खेल स्टेडियम बनाया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में 10वीं एवं 12वीं के ऐसे बच्चे जो 70% या अधिक अंक लाते हैं उन्हें स्कॉलरशिप दी जाएगी। प्रदेश में सीएम राइज स्कूल खोले जा रहे हैं और गाँव-गाँव में स्मार्ट क्लास बनाई जा रही है। कक्षा 12वीं में 75 प्रतिशत से अधिक अंक लाने पर लैपटॉप दिया जाता है और उच्च शिक्षा की फीस भी मामा भरवाता है। सरकार द्वारा विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग की सुविधा ऑफलाइन एवं ऑनलाइन प्रारंभ की जा रही है।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में नौकरियों के साथ ही स्व-रोजगार के पर्याप्त अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना, उद्यम क्रांति योजना में एक लाख से 50 लाख रूपये तक का ऋण युवा उद्यमियों को दिया जाता है। साथ ही सरकार 3 प्रतिशत ब्याज अनुदान भी देती है। कलेक्टर और कमिश्नर युवाओं को इन योजनाओं की जानकारी दें एवं स्व-रोजगार स्थापना में उनका सहयोग करें। मुख्यमंत्री चौहान ने अच्छे आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई दी।
गौतम गंभीर ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री चौहान मध्यप्रदेश की आन-बान और शान है। आप सभी भाग्यशाली हैं जो आपको इतने अच्छे इंसान मुख्यमंत्री के रूप में मिले हैं। मध्यप्रदेश में 43 लाख से अधिक बेटियों को लाड़ली लक्ष्मी योजना का लाभ मिल रहा है, देश के किसी राज्य में इस तरह की योजना नहीं है। गंभीर ने टूर्नामेंट के सफल आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई दी और कहा कि ऐसे ही टूर्नामेंटों में खेलते हुए मैं आगे बढ़ा हूँ।
क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ 12 दिसंबर से प्रारंभ हुआ और इसमें बुधनी विधानसभा क्षेत्र की 14 टीमों ने हिस्सा लिया। रविवार को फाइनल मुकाबला बुधनी और भैरूंदा टीमों के बीच खेला गया।

आधुनिक अधोसंरचना और उच्च दक्षता वाले शिक्षक बनाएंगे बच्चों का उज्जवल भविष्य

0

संयुक्त संचालक, लोक शिक्षण भोपाल संभाग ने बताया कि संभाग में कुल 36 सीएम राइज स्कूल स्वीकृत है। उन्होंने बताया कि भोपाल जिले में 7, रायसेन जिले में 8, राजगढ़ जिले में 5, सीहोर जिले में 9 और विदिशा जिले में 7 इस प्रकार 36 सीएम राइज स्कूल स्वीकृत हैं।
संयुक्त संचालक, लोक शिक्षण ने बताया कि गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए नवीन शिक्षा नीति के अंतर्गत सर्व संसाधन संपन्न विद्यालयों की स्थापना के लिए विभाग द्वारा सीएम राइज स्कूल की कार्य योजना बनाई गई हैं। इन स्कूलों में एकीकृत रूप से केजी से कक्षा 10वीं अथवा 12वीं तक स्थापित कर अध्ययन एवं अध्यापन और संरचना सुधार का कार्य किया जा रहा है। इन विद्यालयों में अत्याधुनिक अधोसंरचना एवं उच्च दक्षता वाले शिक्षकों की व्यवस्था की गई है।
संयुक्त संचालक ने बताया कि सीएम राइज स्कूलों में सर्व सुविधायुक्त अधोसंरचना, पर्याप्त एवं दक्ष शिक्षक, बेहतर विद्यालय नेतृत्व, अभिभावकों की सहभागिता, स्मार्ट कक्षाएं, सभी प्रकार की प्रयोगशालाएं की व्यवस्था, विद्यार्थियों के सर्वागीण विकास के लिए कला, संगीत की सुविधा, परिवहन सुविधा, पूर्व प्राथमिक शिक्षा और व्यावसायिक शिक्षा, सीएम राइज स्कूल में विद्यार्थियों को प्रदान की जा रही हैं।
उन्होंने ने बताया कि भोपाल जिले में सीएम राइज स्कूल शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय निशातपुरा, शासकीय उच्चतर कन्या माध्यमिक विद्यालय कमला नेहरू, शासकीय उच्चतर माध्यमिक बालक विद्यालय बैरसिया, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करोंद (सरदार वल्लभ भाई पटेल), शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महात्मा गांधी भेल, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कन्या बरखेड़ी जहॉगीराबाद, शासकीय हाई स्कूल बर्रई, सीहोर जिले में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बालक शाहगंज, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उत्कृष्ट बुदनी, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रेहटी, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नसरूल्लागंज, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, इछावर, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उत्कृष्ट आष्टा, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उत्कृष्ट बिलकिसगंज, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जाबर, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कन्या मनुबेन मंडी सीहोर, रायसेन जिले में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय औबेदुल्लागंज, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सांची, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पाठनदेव, सांची, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गैरतगंज, शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेगमगंज, शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिलवानी, शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उदयपुरा, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बाड़ी, विदिशा जिले में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजेन्द्र नगर, शासकीय उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालय, ग्यारसपुर, शासकीय उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालय, कुरवाई, शासकीय उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालय, लटेरी, शासकीय उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालय, नटेरन, शासकीय उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालय सिरोंज, शासकीय उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालय बरईपुरा, राजगढ़ जिले में शासकीय उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालय गंज राजगढ़, शासकीय उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालय, ब्यावरा, शासकीय उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालय, नरसिंहगढ़, शासकीय हाई स्कूल मउ पडाना, शासकीय मॉडल स्कूल जीरापुर स्कूलों को सीएम राइज स्कूल स्वीकृति प्रदान की गई हैं।

सुशासन सप्ताह 25 दिसंबर तक

0

कलेक्टर अविनाश लवानिया ने बताया ‍कि जिले में सुशासन सप्ताह प्रशासन गांव की ओर गुड गर्वेनेंस सप्ताह मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सुशासन सप्ताह 25 दिसंबर तक आयोजित किए जाएंगे।
कलेक्टर लवानिया ने बताया कि सुशासन सप्ताह अवधि में प्रशासन गांव की ओर अभियान में विभागों के माध्यम से क्रियान्वित गतिविधियों का लाभ स्थानीय स्तर पर पहुँचाने के प्रबंध सुनिश्चित किए जाएंगे।
कलेक्टर लवानिया ने सभी विभागों के जिला अधिकारियों को निर्देश दिए है कि सुशासन सप्ताह अवधि में विभागों द्वारा जनहितकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और लाभ सुनिश्चित किए जाएं।