Home Blog Page 91

भारत-नेपाल संबंधों में सुधार की ठोस पहल

0

बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर पीएम मोदी का नेपाल दौरा दोनों देशों के संबंधों को नए आयाम देनेवाला साबित हुआ। चीन के बढ़ते प्रभाव और सीमा विवाद में नेपाल से तनाव के बीच पीएम मोदी के दौरे ने आपसी रिश्तों को मजबूत करने की दिशा में ठोस पहल की। आपको बता दें कि यह किसी भी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली लुंबिनी यात्रा थी। वैसे महज़ डेढ़ महीने के भीतर दोनों प्रधानमंत्रियों की दूसरी मुलाक़ात थी, जिसने आपसी विश्वास और सहयोग के माहौल को बढ़ाने का काम किया। पीएम मोदी ने दौरे के बाद कहा कि भारत और नेपाल के रिश्तों के बारे में विस्तार से चर्चा हुई। पीएम मोदी के छह घंटे से कम के दौरे में जहां दोनों देशों के बीच आधा दर्जन से अधिक समझौतों पर हस्ताक्षर हुए।

कई क्षेत्रों में सहयोग पर बनी सहमति

सोमवार की सुबह प्रधानमंत्री मोदी की अगवानी के लिए नेपाल के पीएम शेर बहादुर देउबा अपनी पत्नी आरज़ू देउबा और कैबिनेट के सात मंत्रियों के साथ मौजूद थे। पीएम मोदी ने जहां भगवान बुद्ध के जन्मस्थान लुंबिनी में माया देवी मंदिर में दर्शन किए, वहीं भारत की तरफ़ से बनाए जाने वाले बौद्ध सांस्कृतिक और संपदा केंद्र का भी शिलान्यास किया। भारत स्थित अंतरराष्ट्रीय बौद्ध परिसंघ की मदद से नेपाल में बनाया जाने वाले इस केंद्र में विश्वस्तरीय सुविधाओं वाला प्रार्थना हॉल, लाइब्रेरी आदि बनाए जाएँगे।

भारत और नेपाल के प्रधानमंत्रियों के बीच हुई बातचीत में ऊर्जा का मुद्दा सबसे अहम था। नेपाल ने भारत को बरसों से अधूरी पड़ी पश्चिमी सेती परियोजना को विकसित करने का भी न्यौता दिया। नेपाल सरकार ने अरुण नदी पर बन रही पनबिजली परियोजना के चौथे चरण के विकास का काम भी भारत को सौंपने का फ़ैसला किया है। भारत में सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी SJVN और नेपाल इलैक्ट्रिसिटी अथॉरिटी के बीच 490 मेगावाट की परियोजना को लेकर सोमवार को समझौता पत्र पर दस्तख़त किए गए। बता दें कि सतलुज जल विकास निगम लिमिटेड (SJVN) नेपाल में 2000 मेगावाट से अधिक की बिजली परियोजनाओं को विकसित कर रही है। हालांकि नेपाल के साथ बिजली के कारोबार में भारत ने एक छोटी सी शर्त भी रखी है। शर्त यह है कि चीन के पैसे और चीनी कंपनियों की मदद से बनाए गई पन-बिजली परियोजनाओं की बिजली भारत नहीं ख़रीदेगा।

इन सहमति पत्र (MOUs) पर हुए हस्ताक्षर

    • बौद्ध अध्ययन के लिए डॉ अम्बेडकर पीठ की स्थापना को लेकर भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (ICCR) और लुंबिनी बौद्ध विश्वविद्यालय के बीच समझौता ज्ञापन
    • भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (ICCR) और CNAS त्रिभुवन विश्वविद्यालय के बीच भारतीय अध्ययन पर आईसीसीआर पीठ की स्थापना के लिये सहमति पत्र
    • भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (ICCR) और काठमांडू विश्वविद्यालय के बीच भी भारतीय अध्ययन पर आईसीसीआर पीठ की स्थापना के लिये सहमति पत्र
    • नेपाल के काठमांडू विश्वविद्यालय और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) मद्रास के बीच स्नातकोत्तर स्तर पर कार्यक्रम के लिये संयुक्त डिग्री के लिये समझौता पत्र (एलओए)
    • एसजेएनवी लिमिटेड और नेपाल विद्युत प्राधिकार के बीच अरूण4 परियोजना के विकास एवं उसे लागू करने के लिए समझौता

अब हम नहीं खोएंगे कोई और मस्जिदः असदुद्दीन ओवैसी

0

हैदराबाद : वाराणसी में ज्ञानवापी मस्जिद में सर्वे और हिंदू पक्षकारों के दावे पर असदुद्दीन ओवैसी विरोध दर्ज करवाया है। उन्होंने कहा, जब मैं 20-21 साल का था तब मुझसे बाबरी मस्जिद को छीन लिया गया। अब हम दोबारा 19-20 साल के युवाओं के सामने कोई मस्जिद नहीं खोएंगे। उन्होंने कहा कि ज्ञानवापी मस्जिद थी और क़यामत तक रहेगी।

ओवैसी ने जनसभा में नारे लगवाते हुए कहा, इनको पैगाम मिलना चाहिए कि मस्जिद को हम नहीं खोएंगे। तुम्हारे हथकंडों को हम जान चुके हैं। अब हम दोबारा इनको नहीं डसने देंगे। मस्जिद है और इंशा अल्लाह कयामत तक रहेगी। हमारा काम यह है कि हम अपनी  मस्जिदों को आबाद रखेंगे। हमारी जिम्मेदारी है कि रमजान हो गया तो मस्जिद की दरो-दीवारें तरसती हैं कि कहां गए वे लोग जो रमजान में रोज आते थे।

ओवैसी ने आगे कहा, अगर हम अपने गांव की मस्जिदों को आबाद रखेंगे तो  इन्हें पैगाम मिल जाएगा कि दोबारा भारत का मुसलमान मस्जिद खोने को तैयार नहीं है।

बता दें कि तीसरे दिन के सर्वे के बाद हिंदू पक्षकारों ने दावा किया है कि मस्जिद के वजूखाने से शिवलिंग मिला है। दावे के मुताबिक यह शिवलिंग 12 फीट 8 इंच ऊंचा है। हिंदू पक्षकार के वकील ने एक अदालत में अर्जी देकर मांग की कि इस इलाके की सुरक्षा की जाए। कोर्ट ने इलाके को सील करने का आदेश दिया है। यहां किसी के भी आने जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

मुख्यमंत्री नगरीय विकास के 21 हजार करोड़ रुपये के कार्यों का लोकार्पण व भूमि पूजन करेंगे

0

भोपाल । नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की संभावना को देखते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मंगलवार को मिशन नगरोदय का शुभारंभ करेंगे। इसमें 21 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के कामों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया जाएगा। प्रधानमंत्री आवास (शहरी) योजना के हिताग्रहियों को गृह प्रवेश कराने के साथ 30 हजार आवासों का भूमि पूजन होगा। एक लाख 65 हजार हितग्राहियों को प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत 210 करोड़ रुपये की वितरित किए जाएंगे।

मिशन नगरोदय कार्यक्रम का शुभारंभ शाम छह कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में होगा। इसमें मुख्यमंत्री अमृत मिशन 2.0 में 12 हजार 858 करोड़ 71 लाख और स्वच्छ भारत मिशन 2.0 में चार हजार 913 करोड़ 74 लाख रुपये की योजनाओं का शुभारंभ करेंगे। इससे नगरीय निकायों में पेयजल और सीवरेज से संबंधित काम होंगे। वहीं, 460 करोड़ की लागत की विभिन्न् पेयजल योजनाओं, स्मार्ट सिटी मिशन के 747 करोड़ रुपये और एक हजार 264 करोड़ रुपये के अन्य विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया जाएगा।

962 करोड़ 50 लाख रुपये की लागत से बने 25 हजार हितग्राहियों का प्रधानमंत्री आवास में गृह प्रवेश कराया जाएगा तो 80 हजार हितग्राहियों को 750 करोड़ रुपये की किस्त का वितरण होगा। एक हजार 155 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले 30 हजार आवास निर्माण के कार्य का भूमि पूजन भी इस दौरान किया जाएगा।

मुख्यमंंत्री संजीवनी क्लीनिक के लिए 178 नगरीय निकायों को 113 करोड़ रुपये अंतरित किए जाएंगे। इससे 611 नई मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिक के निर्माण और पूर्व से संचालित 134 संजीवनी क्लीनिक एवं सिविल डिस्पेंसरी का उन्न्यन किया जाएगा। कार्यक्रम में नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह, राज्यमंत्री ओपीएस भदौरिया सहित अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम प्रत्येक नगरीय निकाय में होगा। इसमें जनप्रतिनिधियों के साथ विभिन्न् योजनाओं के हितग्राहियों को आमंत्रित किया गया है।

विद्यार्थियों को निश्शुल्क मूंग दाल वितरण का होगा शुभारंभ

मुख्यमंत्री मिशन नगरोदय के साथ विद्यार्थियों को निश्शुल्क मूंग दाल के वितरण का शुभारंभ भी करेंगे। इससे प्रदेश के प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय के 65 लाख 94 हजार 383 विद्यार्थी लाभांवित होंगे। प्रमुख सचिव खाद्य,नागरिक आपूर्ति फैज अहमद किदवई ने बताया कि प्राथमिक शाला के विद्यार्थियों को 10 किलो मूंग दाल और माध्यमिक शाला विद्यार्थियों को 15 किलोग्राम मूंग दाल बैग में दी जाएगी। इसका वितरण पाइंट आफ सेल्स (पीओएस) मशीन से बायोमेट्रिक सत्यापन के माध्यम से किया जाएगा।

मध्‍य प्रदेश में मंगलवार को तय होगा की नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव ओबीसी आरक्षण के साथ होंगे या नहीं

0

भोपाल। मध्य प्रदेश में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी)आरक्षण के साथ होंगे या नहीं, यह आज मंगलवार को तय होगा। शिवराज सरकार सुप्रीम कोर्ट में राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग की वार्डवार रिपोर्ट प्रस्तुत कर चुकी है। साथ ही पुनर्विचार आवेदन में 2022 के परिसीमन से चुनाव कराने की अनुमति मांगी है। इस पर सुनवाई होगी।

सुप्रीम कोर्ट ने दस मई को राज्य निर्वाचन आयोग को दो सप्ताह के भीतर चुनाव की अधिसूचना जारी करने के आदेश दिए हैं। आयोग अपने स्तर पर तैयारी कर चुका है। नगरीय विकास एवं आवास विभाग से उन निकायों की जानकारी मांगी गई है, जहां कार्यकाल पूरा हो चुका है और चुनाव कराए जाने हैं। वहीं, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग से नए परिसीमन के आधार पर आरक्षण करने के लिए कहा गया है।

दोनों विभागों ने अपने स्तर पर तैयारियां भी कर ली हैं लेकिन सुप्रीम कोर्ट में होने वाली सुनवाई का इंतजार किया जा रहा है। दरअसल, सरकार ने चुनाव कराने के लिए आरक्षण सहित अन्य प्रक्रिया करने के लिए दो-तीन सप्ताह का समय मांगा है। सुप्रीम कोर्ट यदि राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग की रिपोर्ट को मान्य कर लेता है तो फिर ओबीसी आरक्षण के साथ चुनाव कराए जा सकते हैं। आयोग ने सरकार से ओबसी को 35 प्रतिशत आरक्षण देने की अनुशंसा की है। आयोग का दावा है कि प्रदेश के कुल मतदाताओं में 48 प्रतिशत ओबीसी हैं।

27 प्रतिशत टिकट देने की घोषणा

उधर, भाजपा और कांग्रेस ने ओबीसी आरक्षण के बिना चुनाव होने की स्थिति में 27 प्रतिशत टिकट ओबीसी को देने की घोषणा कर दी है। दरअसल, प्रदेश में ओबीसी कई विधानसभा और लोकसभा क्षेत्रों में निर्णायक भूमिका में हैं और अगले साल विधानसभा के चुनाव होने हैं। ऐसे में कोई भी दोनों प्रमुख दल इस वर्ग की नाराजगी मोल लेना नहीं चाहते हैं।

राहत नहीं मिली तो इसी सप्ताह अधिसूचना

सरकार के आवेदन पर यदि सुप्रीम कोर्ट से कोई राहत नहीं मिलती है तो राज्य निर्वाचन आयोग इसी सप्ताह चुनाव की अधिसूचना जारी कर सकता है। आयोग ने इसके लिए सभी तैयारियां कर ली हैं। कलेक्टरों के साथ वीडियो कांफ्रेंस और पुलिस महानिदेशक सुधीर सक्सेना के साथ कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर समीक्षा की जा चुकी है। सरकारी प्रेस को मतपत्र सहित अन्य प्रपत्र मुद्रण के लिए कागज सहित अन्य तैयारियां करने के निर्देश दिए हैं।

महापौर और अध्यक्ष का चुनाव प्रत्यक्ष प्रणाली से कराने की तैयारी

सरकार नगरीय निकाय चुनाव प्रत्यक्ष प्रणाली से कराना चाहती है। इसके लिए नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने मध्य प्रदेश नगर पालिक विधि संशोधन अध्यादेश का प्रारूप तैयार करके राज्यपाल मंगुभाई पटेल की अनुमति के लिए भेज दिया है। माना जा रहा है कि इसे मंगलवार को अनुमति मिल सकती है।

प्रत्यक्ष प्रणाली में नगर निगम के महापौर, नगर पालिका और नगर परिषद के अध्यक्ष का चुनाव सीधे जनता के माध्यम से कराया जाएगा। कमल नाथ सरकार ने नगर पालिक विधि अधिनियम में संशोधन करके महापौर और अध्यक्ष का निर्वाचन पार्षदों के माध्यम से कराए जाने की व्यवस्था लागू कर दी थी, जो प्रभावी है।

Urfi Javed के पीछे भागते हैं फोटोग्राफर्स

0

विरल भयानी 17 साल से मुंबई में मशहूर हस्तियों की तलाश में फोटो, किस्‍से जुटाने का काम कर रहे हैं। वह एक मजाकिया आदमी है। सेलिब्रिटीज को कैमरे में कैद करना उनका जुनून है। उन्होंने अपने पेशेवर जीवन की शुरुआत मीडिया में एक फोटो जर्नलिस्ट के रूप में की थी। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में भयानी ने कहा कि इस समय की सबसे चर्चित एक्ट्रेस उर्फी जावेद हैं। जैसे ही भयानी की टीम में से एक उसे देखता है, वे तस्वीरें लेने लगते हैं। इस अनुभवी फोटोग्राफर ने मुस्कुराते हुए कहा कि उर्फी की तस्वीर इस बाजार में सबसे ज्यादा पैसा कमा रही है। हालांकि कई लोग उस मॉडल एक्ट्रेस को बर्दाश्त नहीं कर पाते हैं, लेकिन उनकी तस्वीरें लिए बिना कोई रास्ता नहीं है। भयानी ने कहा कि एक दिन उन्होंने अपनी वेबसाइट और इंस्टाग्राम के लिए उर्फी की तस्वीर एडिट की। लेकिन उस तस्वीर को बेचने से उतना ही मुनाफा हुआ है। किसी भी तरह से, Urfio शीर्षक में अच्छा कर रहा है। पपराज़ो ने कहा, “हम बहुत तनाव में काम करते हैं। हमारे पास आराम करने का समय नहीं है। लेकिन सामने से हम जो कुछ भी देखते हैं वह बहुत कीमती होता है। मैं यही सब कर रहा हूं।”

पहले साइकिल से घूमते थे मुंबई में

उन्होंने कहा कि उन्हें बॉलीवुड सितारों की सभी बेहतरीन तस्वीरें दुनिया के सामने पेश करनी हैं। इसके लिए वह ऑटो या साइकिल से पूरे मुंबई का भ्रमण किया करते थे। और अब उन्हें पूरी दुनिया जानती है, उनके द्वारा खींची गई तस्वीरों को भी विभिन्न मीडिया द्वारा करोड़ों रुपये में खरीदा जाता है।

मुनि दीक्षा लेकर पूरा किया मां का सपना

0

इंदौर। खिलौनों से खेलने की उम्र में बोरी (अलीराजपुर) के चौथी कक्षा में पढ़ने वाले दस साल के बालक सिद्धम जैन ने इंदौर के हिंकारगिरी तीर्थ पर मुनि दीक्षा लेकर रविवार को मां का सपना पूरा किया।कांधे पर स्कूल बेग लेकर उज्जवल भविष्य के सपने देखने की बजाए साधुवेश धारणकर जैन मुनि श्रीचंदसागर महाराज बन वैराग्य की कठिन डगर को चुना। हाथों में किताबे तो अब भी होगी लेकिन स्कूल की नहीं बल्कि जैन धर्म की शिक्षा देने वाली। जैसे आम माता-पिता की इच्छा अपने बच्चे को डाक्टर-इंजीनियर बनाने की होती है वैसे ही सिद्धम की माता प्रियंका जैन अपने बेटे को वैराग्य के पथ पर आगे बढ़ता देखना चाहती थी। उनके परिवार के दस सदस्य अब तक दीक्षा ले चुके है। उनके दीक्षा गुरु गणिवर्य आनंदचंद्रसागर महाराज बने जो उनके सांसारिक जीवन के मामा है।

मैं उससे हमेशा कहती थी कि संयम मार्ग चलने जैसा

दीक्षा लेना मेरा बचपन से सपना था। पारिवारिक कारणों के चलते दीक्षा नहीं ले सकी। मेरा जो सपना था आज वह मेरे बेटे ने पूरा किया। वह मेरे बताए मार्ग पर चला। मैं उसे हमेशा कहती थी कि संंयम मार्ग चलने जैसा है। इसके लिए बार-बार आचार्यश्री के पास ले जाती थी। दीक्षा मुझे लेना थी, लेकिन ले नहीं ले पाई तो बच्चे को दिलाई। आज वह संयम मार्ग पर आगे जा रहा है।यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है।

परिवार से अब तक इन्होंने ली दीक्षा

परिवार से बालक सिद्धम के दीक्षा लेने के बाद अब दस लोग दीक्षा ले चुके हैं। इस परिवार से जैन संत बनकर जैन धर्म की प्रभावना कांतिमुनि महाराज, गणिवर्य मेघचंद्रसागर, पदमचंद्र सागर, आनंदचंद्रसागर, प्रियचंदसागर महाराज कर रहे हैं।इसमें साध्वी मेघवर्षाश्रीजी,पदमवर्षाश्रीजी,आनंदवर्षाश्रीजी भी शामिल है। इनके बाद परिवार से दसवी दीक्षा बालक सिद्धम ने लेकर वे मुनि श्रीचंदसागर बने हैं। इससे पहले शहर में 9 वर्षीय तीसरी कक्षा में बढ़ने वाली बालिका प्रियांशी तांतेड़ ने दीक्षा 2018 में ली थी।

ऐतिहासिक जीत पर टीम को 1 करोड़ रुपये के इनाम का ऐलान

0

भारत की बैडमिंटन टीम ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने फाइनल में इंडोनेशिया को 3-0 से हराकर पहली बार थॉमस कप का खिताब जीता। इस जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुरुष टीम की तारीफ की। उन्होंने ट्वीट किया, ‘भारतीय बैडमिंटन टीम ने इतिहास रच दिया। भारत के थॉमस कप जीतने से पूरा देश उत्साहित है। हमारी कुशल टीम को बधाई और उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं। यह जीत आगामी खिलाड़ियों को प्रेरित करेगी।’ वहीं खेल मंत्रालय ने विजेता टीम को 1 करोड़ रुपए देने की घोषणा की।

खेल मंत्री ने दी बधाई

खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी विनर टीम को बधाई दी। ट्वीट कर लिखा कि भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम को थॉमस कप जीतने पर बधाई। मलेशिया, डेनमार्क और इंडोनेशिया पर लगातार जीत के साथ यह असाधारण उपलब्धि राष्ट्र के सम्मान की बात है। जैसे कि टीम इंडिया ने 14 बार के चैंपियंस इंडोनेशिया को 3-0 से हराकर अपना पहला कप जीता। इस अद्वितीय उपलब्धि के लिए टीम को 1 करोड़ के नकद पुरस्कार की घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है। बधाई हो टीम इंडिया।

अमित शाह-किरेन रिजिजू ने भी किया ट्वीट

इसके अलावा केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और गृहराज्य मंत्री किरेन रिजिजू ने भी ट्वीट कर टीम को शुभकामनाएं दी। बता दें बैंकॉक में खेला गए फाइनल मुकाबले में भारत की भिड़ंत इंडोनेशिया से थी। टीम इंडिया ने शुरुआती 3 मैच जीतकर ट्रॉफी अपने नाम की। लक्ष्य सेन ने एंथोन सिनिसुका को 8-21, 21-17, 21-16 से हराया। दूसरे मुकाबले में डबल्स में सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने 18-21, 23-21, 21-19 से जीत लिया। तीसरा मैच सिंगल्स में किदांबी श्रीकांत और जोनातन क्रिस्टी के बीच खेला गया। जिसमें किदांबी ने क्रिस्टी को 21-15, 23-21 से जीत दर्ज की।

राहुल गांधी ने दी जनता के बीच जाने की सलाह

0

राजस्थान के उदयपुर में चल रहे कांग्रेस के चिंतन शिविर के आखिरी दिन राहुल गांधी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पार्टी की कमियों की ओर ध्यान खींचते हुए कहा कि हमारा जनता के साथ जो कनेक्शन था, वो खत्म हो गया है। उस कनेक्शन को फिर से बनाना पड़ेगा। उन्होंने पार्टी की खींचतान का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेसियों का पूरा ध्यान इस पर रहता है कि किसे कौन सी पोस्ट मिल रही है। आज के समय हमें ये नहीं देखना कि पार्टी में क्या मिल रहा है, बल्कि ये देखना है कि पार्टी बाहर क्या कर रही है। इसके लिए हमें जनता के बीच जाना पड़ेगा। उन्होंने चुनाव के दौरान ‘एक परिवार एक टिकट’ नियम को भी लागू करने पर जोर दिया।

राहुल गांधी के संबोधन की अहम बातें

    • कांग्रेस पार्टी ने निर्णय लिया है कि अक्टूबर महीने में पूरी कांग्रेस पार्टी जनता के बीच जाएगी और यात्रा करेगी
    • जनता के साथ जो रिश्ता कांग्रेस का था उसे फिर से पूरा करेगी। ये शॉर्टकट से नहीं होने वाला है और ये काम पसीना बहाकर ही किया जा सकता है।
    • हमें बिना सोच-विचार के, जनता के बीच बैठना चाहिए। उनकी जो समस्या है उसे समझना चाहिए। हमारा जनता के साथ जो कनेक्शन था, उस कनेक्शन को फिर से बनाना पड़ेगा।
    • जनता जानती है कि कांग्रेस पार्टी ही देश को आगे ले जा सकती है।
    • मौजूदा सरकार ने हिंदुस्तान के युवाओं के भविष्य को नष्ट कर दिया है। एक तरफ बेरोजगारी दूसरी तरफ महंगाई, यूक्रेन में युद्ध हुआ है आने वाले समय में मुद्रा स्फ़ीति पर इसका असर पड़ेगा।
    • मेरी लड़ाई RSS व BJP की विचारधारा से है, जो हिंसा और नफरत फैलाते हैं, उनके खिलाफ है, ये मेरी जिंदगी की लड़ाई है, मैं मानने को तैयार नहीं हूं कि हमारे देश में इतनी नफरत फैल सकती है।
    • हमारे खिलाफ बड़ी शक्तियां है, लेकिन मैं इन शक्तियों से नहीं डरता हूं।

निकाय चुनाव मे आचार संहिता से पहले 14 हजार करोड़ खर्च करने का प्लान

0

भोपाल : नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव के ऐलान के पहले राज्य सरकार आगामी पांच दिनों में करीब 14 हजार करोड़ रुपए की योजनाओं का शुभारंभ और हितग्राहियों को राशि वितरण का लाभ देगी। इसकी तैयारी में जुटे सीएम शिवराज सिंह चौहान ने रविवार की सुबह सभी जिलों के कलेक्टरों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये संवाद किया।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि मैं जनता से लाइव कॉन्टैक्ट में हूं, ध्यान रखें। आपका अधिकारी और मेरा मुख्यमंत्री तभी सार्थक जब जनता का कल्याण सुनिश्चित हो सके। बिजली की पर्याप्त उपलब्धता है, आपूर्ति निरंतर रहे। बिजली की चोरी करने वालो पर कड़ी कार्यवाही करें। हमारी सुबह 7 बजे की बैठक जनता के जिंदगी में एक नई सुबह की तरह हो। सुबह 7 बजे की बैठक इसलिए की ताकि आप 10 बजे से काम में लग जाएं। आप सभी सुबह योगा करें, ध्यान करें, वाक करें, फिट रहें। सीएम ने समस्त जिला प्रशासन की वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये ली गई बैठक में कहा कि भोपाल से लेकर चौपाल तक पेयजल व्यवस्था दुरुस्त की जाए।

सीएम चौहान ने बैठक में मिशन नगरोदय कार्यक्रम के शुभारंभ के दिशा निर्देश दिए हैं। जिलों के प्रभारी मंत्री कार्यक्रमों में उपस्थित रहेंगे।  प्रदेश के 413 नगरीय निकायों में कार्यक्रम होंगे। हितग्राहियों को 120 करोड़ रुपए ब्याज मुक्त ऋण दिया जाएगा। छह सौ से अधिक नई मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिक की शुरुआत भी होगी। रविवार सुबह वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये कलेक्टरों और अन्य अधिकारियों की बैठक में सीएम चौहान ने कहा कि सीएम हेल्पलाइन का बेहतर प्रयोग करें, तकनीक के जमाने में अलर्ट रहें, सूचनाओं के विभिन्न माध्यमों से जनता को शासन के विभिन्न योजनाओं कार्यक्रमों से अवगत कराएं।

उन्होंने कहा कि जनता के कल्याण के लिए सरकार चला रहे हैं। प्रदेश के सभी 52 जिला प्रशासन, कलेक्टर, एसपी, सीएमओ, नगरीय विकास विभाग के अधिकारी, पीएचई विभाग के अधिकारी , ग्रामीण विभाग और ऊर्जा विभाग के अधिकारी बैठक में उपस्थित रहे। पंचायतों के काम को लेकर सीईओ जिला पंचायत को दिए निर्देश में सीएम ने अमृत सरोवर, आजीविका मिशन की गतिविधियां, मनरेगा के काम, ग्रामीण आवास सहित जल संरचनाओं के निर्माण और ग्रामीण क्षेत्रों में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों का विशेष रूप से ध्यान रखने को कहा। सीएम ने कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कोई गड़बड़ हुई तो सीधे जिम्मेदार होंगे।

ऐसे होगा पांच दिन कार्यक्रम
बताया गया कि 16 मई को संबल योजना के अंतर्गत 600 करोड़ रुपए की अनुग्रह राशि वितरण की जाएगी। 17 मई को प्रधानमंत्री आवास शहरी हितग्राहियों को गृह प्रवेश के साथ 600 करोड़ किस्त के दिए जाएंगे और 12 हजार करोड़ की अन्य योजनाओं का प्रारंभ होगा। मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना अंतर्गत हितग्राहियों को 18 मई को 1650 करोड़ रुपए के विभिन्न हितलाभ दिए जाएंगे। इस दिन सीएम रीवा में मौजूद रहेंगे। यहां होने वाले कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के मिशन और मंशानुरूप प्राकृतिक खेती और फसलों के विविधीकरण को लेकर चर्चा की जाएगी। 19 मई को मुख्यमंत्री नगरीय भू अधिकार योजना के अंतर्गत विभिन्न हितग्राहियों को लाभ और प्रमाण पत्रों का वितरण किया जाएगा। 20 मई को कायाकल्प अवार्ड का विभागीय कार्यक्रम रहेगा।

स्कूली विद्यार्थियों को मूंग दाल बांटेगी सरकार
मुख्यमंत्री चौहान ने बताया कि प्रदेश स्तर पर 17 मई को स्कूली विद्यार्थियों को मूंग दाल वितरण का कार्य किया जाएगा। प्राथमिक कक्षाओं के विद्यार्थियों को 10 किलो, मिडिल और अन्य कक्षाओं के विद्यार्थियों को 15 किलो का वितरण किया जाएगा। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि बेटा-बेटियों को आगे भी मूंग दाल का प्रदाय राशन की दुकानों से किया जाए। इस कार्य में कोई गड़बड़ी नहीं होना चाहिए। दोषियों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।

ओम बिरला को आजमगढ़ लोकसभा सीट से अखिलेश यादव ने दिया इस्तीफ़ा

0

लखनऊ : समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने आजमगढ़ लोकसभा सीट से इस्तीफ़ा दे दिया है. हाल ही में हुए यूपी विधानसभा चुनाव में वह करहल विधानसभा सीट से विधायक का चुनाव जीते थे, जिसके बाद से अकटलें लगाई जा रही थीं कि वह विधायकी छोड़ेंगे या फिर सांसद पद से इस्तीफा देंगे. हालांकि अब यह संशय दूर हो गया है. सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव मंगलवार दोपहर लोकसभा पहुंचे, यहां उन्होंने स्पीकर ओम बिरला से मिलकर अपना इस्तीफा सौंप दिया.

अखिलेश यादव के अलावा समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान ने भी लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया. वह हालिया विधानसभा चुनाव में रामपुर सीट से निर्वाचित हुए थे. ऐसे में उन्होंने अपनी विधायकी बनाए रखने का फैसला किया. अखिलेश यादव और आजम खान द्वारा लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफे के बाद इन दोनों सीटों पर अब छह महीने के अंदर उपचुनाव कराए जाएंगे.

अखिलेश यादव सांसदी छोड़ने के फैसले से पहले सोमवार को आजमगढ़ पहुंचे थे, जहां उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की थी. यहां आजमगढ़ या करहल की सीट के छोड़ने के सवाल पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा था कि यह पार्टी नेताओं के साथ बैठक करके तय किया जाएगा.