Home Blog Page 127

विद्यार्थी अब कालेज से जुड़ी समस्याओं को सीधे पोर्टल पर दर्ज करा सकेंगे

0

भोपाल। प्रदेश के सभी कालेजों में पढ़ने वाले करीब 18 लाख विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा विभाग ने एक बड़ी सहूलियत दी है है। विद्यार्थी अब अपने कालेज से जुड़ी समस्याओं या शिकायतों को उच्‍च शिक्षा विभाग के पोर्टल पर खुद ही दर्ज करा सकते हैं। कालेज प्राचार्य या प्रबंधन उनके खिलाफ बदले की भावना से कोई कार्रवाई नहीं कर सके, इसके लिए विद्यार्थियों का नाम गोपनीय रखा जाएगा। यहीं नहीं, विद्यार्थी अपने कालेजों में होने वाले उल्लेखनीय कार्यों को इवेंट्स के बारे में भी पोर्टल पर दर्ज करा सकेंगे। यहां तक कालेज में फैली अव्यवस्थाओं को दुरूस्त करने के लिये विद्यार्थी अपने सुझाव भी दे सकते हैं, जिससे कालेजों के वातावरण में सुधार हो सकेगा। विद्यार्थी परीक्षा से संबंधित समस्या हो या रिजल्ट को लेकर सभी की शिकायत पोर्टल पर दर्ज कराएंगे। इससे प्रदेश के सभी सरकारी कालेजों की समस्याएं दूर होंगी।

विश्वविद्यालयों में दो साल बाद भी नियुक्त नहीं हो सके परीक्षा नियंत्रक

प्रदेश के विश्वविद्यालयों में करीब दो सालों से परीक्षा नियंत्रकों की नियुक्ति नहीं हो पाई है। उच्च शिक्षा विभाग भी विश्वविद्यालयों में परीक्षा नियंत्रकों को नियुक्त नहीं कर सका है, जबकि दो साल पहले तत्कालीन राज्यपाल लालजी टंडन ने कुलपतियों और विभाग को परीक्षा नियंत्रकों को नियुक्त करने के निर्देश दिए थे। विभाग दो साल में सिर्फ आवेदन ही जमा करा सका है। कई विश्वविद्यालयों में परीक्षा नियंत्रक प्रभारी की भूमिका में हैं। वहीं कई जगह परीक्षा नियंत्रक के पद पर प्रोफेसर पदस्थ हैं। प्रदेश के विवि बिना परीक्षा नियंत्रक के कार्य कर रहे हैं। बरकतउल्ला विश्वविद्यालय (बीयू) में विनय श्रीवास्तव को प्रभारी परीक्षा नियंत्रक नियुक्त किया गया है। कोरोना संक्रमण के दौरान लगे लाकडाउन और जनता कर्फ्यू ने परीक्षा के सिस्टम को पूरा चकना चूर कर दिया है। प्रदेश के सभी विवि परीक्षा और रिजल्ट को लेकर सुधारने में लगे हुए हैं। परीक्षाओं के रिजल्ट में हुई लेटलतीफी के चलते विभाग प्रदेश के सभी को नोटिस तक दे चुका है। इसके जवाब में विवि सिर्फ अपनी तरफ से सफाई ही दे सके हैं। यहां तक कि उन्होंने परीक्षा नियंत्रक के अभाव में विवि परीक्षा और रिजल्ट से भी जारी कर रहे हैं। परीक्षा नियंत्रक नहीं होने से परीक्षाओं में भी गड़बड़ी सामने आती है।

बंगाल-छत्तीसगढ़ सहित चार राज्यों में चुनाव आयोग ने उपचुनाव की घोषणा की

0

उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड समेत पांच राज्यों में विधानसभा के चुनाव खत्म हो गए। अब चुनाव आयोग उपचुनाव पर फोकस कर रहा है। आयोग ने आज (शनिवार) पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, बिहार और महाराष्ट्र में उपचुनावों की तारीखों का ऐलान किया है। सभी उपचुनाव के रिजल्ट 16 अप्रैल को आएंगे।

इन सीटों पर होगा उपचुनाव

इलेक्शन कमीशन के अनुसार बंगाल की आसनदोल संसदीय क्षेत्र में उपचुनाव होगा। यहां बाबुल सुप्रियो सांसद थे, लेकिन भाजपा छोड़कर टीएमसी में शामिल हो गए। जिस कारण उन्हें संसद की सदस्यता से इस्तीफा देना पड़ा। इस वजह से उपचुनाव हो रहा है। वहीं पश्चिम बंगाल की बालीगंज, छत्तीसगढ़ की खैरागढ़, बिहार की बोचहां और महाराष्ट्र की कोल्हापुर उत्तर में उपचुनाव होंगे।

    • नोटिफिकेशन जारी होने की तारीख : 17 मार्च 2022
    • नामांकन की आखिरी तिथि : 24 मार्च 2022
    • नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख : 28 मार्च 2022
    • मतदान की तिथि : 12 अप्रैल 2022
    • मतगणना की तारीख : 16 अप्रैल 2022

दो साल से बढ़ाकर तीन साल की शिक्षक पात्रता परीक्षा की वैधता

0

भोपाल । तीन साल से नियुक्ति का इंतजार कर रहे चयनित शिक्षकों को अब राहत मिलेगी। मप्र शिक्षक पात्रता परीक्षा की वैधता को शासने दो से बढ़ाकर तीन साल कर दिया है। अब इससे एक साल का फायदा चयनित शिक्षकों को मिल गया। इस संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग के राजपत्र में प्रकाशित भी कर दिया गया है। ऐसे में उच्च माध्यमिक व माध्यमिक शिक्षक भर्ती के लिए उत्तीर्ण चयनित शिक्षकों को एक साल का फायदा मिल जाएगा। अभी हाल में कुछ दिन पहले चयनित शिक्षकों ने स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों का घेराव किया था। इस दौरान अधिकारियों ने उन्हें यह कह दिया था कि उनकी पात्रता की वैधता पिछले साल खत्म हो चुकी है। इससे करीब 18 हजार चयनित शिक्षक नियुक्ति पत्र नहीं मिलने से परेशान हो रहे थे।

इस संबंध में विभाग ने प्रस्ताव विधि विभाग को भेजा था। भर्ती के लिए नियमावली के अनुसार परीक्षा का रिजल्ट आने के डेढ़ साल तक पात्रता की वैधता रहती है। शासन चाहे तो इसे छह माह तक बढ़ा सकती है। पात्रता परीक्षा का रिजल्ट अगस्त 2020 में आया था। इस कारण इनके नियुक्ति का मामले को विभाग खत्म कर चुका था। उनके पात्रता की वैधता 28 दिसंबर 2021 को समाप्त हो गई थी। बता दें, कि 2018 में प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड(पीईबी) ने उच्च माध्यमिक और माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा 30 हजार पदों के लिए आयोजित की थी। कोविड के कारण दो साल से नियुक्ति प्रक्रिया लटकी रही।

इसमें से 12,043 चयनित शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दिया गया है। अब भी करीब 18 हजार चयन शिक्षक इंतजार में थे। चयनित शिक्षक अमन मालवीय ने कहा कि शिक्षक पात्रता परीक्षा की पात्रता की वैधता 28 दिसंबर 2021 को समाप्त हो रही थी। अभी तक यह वैधता दो साल के लिए थी। अब इसे शासन ने एक साल और बढ़ा दिया है। इससे चयनित अभ्यर्थियों को थोड़ी राहत मिली है। वहीं चयनित अभ्यर्थी अमित गौतम ने कहा कि शासन के इस निर्णय से चयनित शिक्षकों को राहत मिली है। सरकार और विभाग को शीघ्र नियुक्ति प्रदान कर देनी चाहिए।

खेल महाकुंभ 2022 का शुभारंभ – पीएम नरेंद्र मोदी

0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के दो दिन के दौरे पर हैं। अपने दौरे के आखिरी दिन शनिवार को अहमदाबाद में रोड शो किया। राजभवन से सरदार पटेल स्टेडियम पहुंचे। उन्होंने एक समारोह में खेल महाकुंभ 2022 का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि मैं मुख्यमंत्री भूपेंद्रभाई पटेल को इस भव्य आयोजन के लिए बधाई देता हूं। कोरोना महामारी के कारण दो वर्ष तक खेल महाकुंभ पर ब्रेक लगा था। सीएम भूपेंद्र ने जिस भव्यता के साथ इस आयोजन को शुरू किया। उसने युवाओं में एक नया जोश भर दिया है।

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि मेरे सामने युवा जोश का ये सागर है। ये उमंग बता रही हैं कि गुजरात का नौजवान आसमान छुने को तैयार हैं। उन्होंने कहा, 12 साल पहले मुख्यमंत्री के नाते मैंने खेल महाकुंभ की शुरुआत की थी। आज मैं कह सकता हूं कि जिस सपने को बीज मैंने बोया था। आज वो वट वृक्ष का आकार लेते दिख रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने क्या-क्या कहा

– 2010 में पहले खेल महाकुंभ में ही गुजरात ने 16 खेलों में 13 लाख खिलाड़ियों के साथ इसका आरंभ किया था।

– खेल महाकुंभ से निकलने वाले युवा ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स समेत कई वैश्विक खेलों में देश और गुजरात के युवा जलवे दिखा रहे हैं। ऐसी ही प्रतिभाएं इस महाकुंभ से निकलने वाली हैं।

– खिलाड़ियों के चयन में पारदर्शिता की कमी भी बड़ा फैक्टर थी। सारी प्रतिभा परेशानी जूझने में निकल जाती थी। उस भंवर से निकलकर युवा आकाश छू रहे हैं। सोना और चांदी की चमक देश के आत्मविश्वास को चमका रही है।

– दुनिया का सबसे युवा देश खेल के मैदान में एक ताकत बनकर उभर रहा है। टोक्यो ओलंपिक में भारत ने 7 मेडल पहली बार जीते हैं। यह रिकॉर्ड पैरालंपिक में भी बनाया है।

– लाखों युवाओं के सामने हिम्मत के साथ कह सकता हूं कि भारत की युवा शक्ति इसे बहुत आगे लेकर जाएगी।वो दिन दूर नहीं जब हम कई खेलों में, कई गोल्ड एक साथ जीतने वाले देशों में हिंदुस्तान का तिरंगा भी लहराता होगा।

– यूक्रेन से नौजवान युद्ध के मैदान से वापस आये हैं। उन्होंने बताया कि तिरंगे की आन, बान, शान क्या होती है। ये हमने यूक्रेन में अनुभव किया है।

दो साल पहले थाना शाहपुरा क्षेत्र में नेत्रहीन महिला के साथ बलात्‍कार करने वाले आरोपी को 20 साल की सजा

0

माननीय न्‍यायालय यतेश सिसोदिया अपर सत्र न्‍यायाधीश विशेष जिला भोपाल के न्‍यायालय ने दिनाक 11/03/2022 को प्रकरण क्रमांक 501/2020 में थाना शाहपुरा जिला भोपाल के अपराध क्रमांक  196/20 धारा 376(2)एल, भादवि में निर्णय पारित करते हुए। आरोपी शाहूलाल कोल को प्रकरण में 376(2)एल, भादवि 20 वर्ष का सश्रम कारावास व 2000रू अर्थदण्‍ड, धारा 450 भादवि में 7 वर्ष  वर्ष सश्रम कारावास व 1000रू अर्थदण्‍ड, धारा 92ख निशक्‍त अधिकार अधि. 2016 में 3 वर्ष सश्रम कारावास व 500रू अर्थदण्‍ड, अर्थदण्‍ड की राशि ना अदा करने पर 1-1 माह का अतिरिक्‍त सश्रम कारावास भुगताये जाने का भी आदेश दिया गया है। उक्‍त प्रकरण में शासन की ओर से पैरवी आर. के. खत्री विशेष लोक अभियोजक द्वारा की गयी।

एरॉन फिंच की आईपीएल में वापसी

0

एरॉन फिंच की आईपीएल 2022 में एक साल बाद वापसी हुई हैं। उन्हें लीग के आगामी सीजन के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स टीम में शामिल किया गया है। ऑस्ट्रेलिया के सीमित ओवरों के कप्तान फिंच को इंग्लैंड के ओपनर एलेक्स हेल्स की जगह केकेआर टीम में शामिल किया गया है। केकेआर ने नीलामी में हेल्स को 1.50 करोड़ रुपये में खरीदा था और फिंच को भी हेल्स के बराबर 1.50 करोड़ रुपये मिलेंगे।

उर्फी जावेद ने फिर पहनी अजीब ड्रेस

0

उर्फी जावेद को एक बार फिर एक अनोखे बोल्ड आउटफिट में देखा गया। इंस्‍टाग्राम अपलोड की गई एक रील में उर्फी ने जो पहना है वह जंजीरों और तालों का एक सेट प्रतीत होता है। यह टॉप पूरी तरह से बैकलेस है जिसमें केवल चेन उसके गले में है और लटक रही है। उन्होंने टॉप को ब्लैक रिस्क स्कर्ट के साथ मैच किया। उन्होंने सफेद हाई हील्स और कुछ ब्लश से भरा मेकअप पहनकर आउटफिट को पूरा किया।

इंस्टाग्राम प्लेटफॉर्म पर जहां यह रील वायरल हुई, वहीं कई यूजर्स एक्ट्रेस को ट्रोल करने के लिए सामने आ गए। एक यूजर ने कहा, ‘आ गई गालियां खाने’। एक अन्य यूजर ने कहा, ‘इसको कोई जेल में क्यों नहीं डाल देते हैं…। जहां एक यूजर ने कमेंट किया, “इंडियन कल्चर को बदनाम कर रही है या लड़की इसको तो जेल में डाल देना चाहिए बेशरम लड़की”, दूसरे ने कहा, “इस को भाव देना बंद करो अब”।

बिग बॉस ओटीटी फेम उर्फी जावेद ने 2021 में करण जौहर की मेजबानी वाले शो में आने के बाद से कुछ बड़े फैन्‍स हासिल किए हैं। उर्फी वर्तमान में अपने बोल्ड फैशन स्टेटमेंट के लिए ज्‍यादा फेमस हो गईं हैं। यह अभिनेत्री फैशन उत्साही भी है और वे अक्सर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी सिजलिंग तस्वीरें साझा करती हैं।

खैर, ऐसा लगता है कि उर्फी को इस बात की कोई परवाह नहीं है कि ट्रोल उनसे क्या कहते हैं! वे लगातार अपने वीडियो और फोटोज पोस्‍ट करती रहती हैं। बीते दिनों लगातार ट्रोल होने की बात करते हुए उर्फी ने कहा था, ‘लगातार ट्रोलिंग की वजह से और वो भी इतनी हिम्‍मत पाती हैं। इसने मुझे और अधिक आत्मविश्वासी बना दिया है! और फिर भी, ये ट्रोल ऐसे लोग हैं जिन्हें मैं जानती भी नहीं हूं। और अगर मैं लोगों की टिप्पणियों से परेशान हो जाती हूं कि मुझे पता भी नहीं है तो मैं कैसे बचूंगी”

मेरा फोकस मध्‍य प्रदेश में शराब बंदी है : उमा भारती

0

भोपाल। पूर्व मुख्‍यमंत्री उमा भारती ने प्रदेश शराबबंदी की मुहिम को लेकर सक्रिय नजर आ रही है। उन्‍होंने शुक्रवार को राजधानी में आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि मेरा फोकस मप्र में शराब बंदी है। मेरी इच्छा थी इस संबंध में प्रदेश के मुखिया से बात हो जाए। मुख्यमंत्री ने जनजागृति से करने को कहा है। शिवराज सिंह चौहान मेरे साथ शराब बंद कराने चलेंगे। मैं गांव शहर में शराब दुकानों के सामने खड़ी हो जाऊंगी। भोपाल में भी। उन्‍होंने कहा कि शिवराज, वीडी शर्मा सतोगुणी लोग है। ये शराब और शराब पीने वालों से दूर रहते हैं। उन्‍होंने कहा कि 2024 के परिणाम अच्छे आएंगे। स्वास्थ्य और शिक्षा में देशभर में सुधार की जरूरत। गरीब के मापदंड बदल गए। पहले भोजन की चिंता थी।

रीवा के सीवर लाइन पाइप गोदाम में भड़की आग

0

रीवा। शहर के विश्वविद्यालय थाना अंतर्गत अजगरहा गांव स्थित नगर निगम में सीवर लाइन डालने वाली कंपनी के गोडाउन में शुक्रवार की दोपहर अचानक आग भड़क गई। पुलिस की मानें तो पाइपों में भड़की आग से गांव में अफरा-तफरी मच गई। ऐसे में ग्रामीणों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। हालांकि चारों तरफ आग की लपटों के फैलने से पहले फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गए। कुछ देर बाद पुलिस ने दूसरा दमकल भी मदद के लिए बुलवा लिया। नतीजन डेढ़ घंटे में आग पर काबू पा लिया गया है। बताया गया है कि कंपनी के गोडाउन में कोई जिम्मेदार अधिकारी नहीं था। जिससे आग लगने के कारणों की स्पष्ट वजह नहीं सामने आ पाई है। फिलहाल पुलिस के आला अधिकारी कंपनी के जिम्मेदारों से बात कर यह पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं कि आखिर कितने का नुकसान हुआ है। हालांकि प्रबंधन 50 लाख रुपये के नुकसान की बात कर रहा है।

थाना प्रभारी निरीक्षक जेपी पटेल ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर करीब 2 बजे अज्ञात कारणों से एक निजी कंपनी के गोडाउन में आग लग गई थी। जिसको ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दोपहर तक काबू पा लिया गया था। बता दें कि रीवा नगर निगम क्षेत्र में बीते माह तक कंपनी सीवरेज पाइप लाइन का कार्य कर रही थी। लेकिन ज्यादा समय गुजर जाने के कारण कंपनी को ब्लैकलिस्टेड कर दिया गया था।

कंपनी के कार्य करने की सीमा खत्म हो गई है। ऐसे में जिम्मेदार एक्सटेंशन लेने के जुगाड़ में हैं। वहीं दूसरी तरफ कंपनी का शहर के बाहर अजगरहा गांव स्थित गोडाउन बना था। जहां वर्तमान समय में कोई जिम्मेदार नहीं रहता। सिर्फ चौकीदार रहते हैं। हादसे के समय भोजन कर रहे थे। जिससे आग लगने की कोई खास वजह नहीं पता चल पाई है।

आसपास के लोगों ने बताया कि 10 लाख रुपये के कीमत की पाइप आती थी। जिससे आगजनी में 5 लाख रुपये की कीमत का नुकसान बता रहे हैं जबकि प्रबंधन उक्त घटना में 50 लाख रुपये के नुकसान होने की बात कह रहा है।वहीं दूसरी तरफ आग लगाने की घटना पर संदेह व्यक्त कर रहे हैं जबकि प्रबंधन अब तक यह बताने में नाकाम साबित हो रहा है कि आखिरकार इतना स्टाक क्यों रखा गया था।

पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि आगजनी के समय कुछ चौकीदार अंदर टीन शेड में खाना खा रहे थे। जिन्होंने हादसे पर पूरी तरह से अनभिज्ञता जाहिर की है। जबकि पाइप खुले में सड़क के किनारे रखे थे। जहां पर काफी मात्रा में घास फूस था। ऐसे में उपर से निकली बिजली लाइन के कारण शार्ट सर्किट से आग लगने के कयास लगाए जा रहे हैं।

भोपाल की बेटी राष्‍ट्रीय युवा संसद में बनी सिरमौर

0

भोपाल। आज नईदिल्‍ली स्‍थित संसद के केन्‍द्रीय कक्ष में राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव (एनवाइपीएफ) के तीसरे संस्करण के समापन समारोह का आयोजन हुआ। इसमें भोपाल की बेटी रागेश्‍वरी अंजना ने अपने ओजपूर्ण उद्बोधन में राष्‍ट्रप्रेम तथा लोकत्रंत के बारे में प्रखर विचार पेश करते हुए प्रथम स्‍थान हासिल किया। डूंगरपुर राजस्‍थान के सिद्धार्थ जोशी द्वितीय स्‍थान पर रहे तथा बठिंडा की अमरप्रीत कौर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लोकसभा अध्‍यक्ष ओम बिरला ने राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव के तीसरे संस्करण के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए और सभी प्रतिभागियों को अपनी शुभकामनाएं दीं। बता दें कि राज्य युवा संसद (एसवाइपी) के समापन समारोह में उनतीस (29) राज्‍यों के विजेताओं को राष्ट्रीय जूरी के समक्ष बोलने का अवसर मिला था। इस जूरी में लोकसभा सदस्‍य भर्तृहरि महताब और डॉ. सत्यपाल सिंह के अलावा सेवानिवृत्‍त आइआरएस अनु जे सिंह, और वरिष्‍ठ सलाहकार सूचना व प्रसारण मंत्रालय कंचन गुप्ता शामिल रहे।

रागेश्‍वरी अंजना को इस उपलब्‍धि पर लोकसभा अध्‍यक्ष के अलावा सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भी ट्वीट कर बधाई दी। लोकसभा अध्‍यक्ष ने संसद के केंद्रीय कक्ष में दिए गए रागेश्‍वरी के उद्बोधन का वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि देशभक्ति के सूक्ष्म अर्थ को रेखांकित करते हुए भोपाल की रागेश्वरी अंजना ने युवा शक्ति को राष्ट्र निर्माण का एक महत्वपूर्ण स्तंभ बताया। मैं इस ओजस्‍वी वक्ता को राष्ट्रीय युवा संसद-2022 में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर बधाई देता हूं।

वहीं सीएम शिवराज ने ट्वीट के जरिए बधाई देते हुए कहा कि “देश प्रेम की धधकती ज्वाला ही राष्ट्र निर्माण की ओर हमें अग्रसर करती है।” बेटी रागेश्वरी के युवा संसद में प्रकट विचार आश्वस्त करते हैं कि हमारी युवा शक्ति सशक्त राष्ट्र के निर्माण में कदम से कदम मिलाकर साथ चल रही है। बेटी रागेश्वरी के ये विचार हमें आश्वस्त करते हैं कि हमारा भविष्य सुरक्षित हाथों में है। माननीय लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला जी के द्वारा मध्यप्रदेश की बेटी के भावों का सम्मान देशप्रेम की भावना को युवाओं में और गहन करेगा। राष्ट्र निर्माण में सशक्त भूमिका हेतु प्रेरित करेगा। राष्‍ट्रीय युवा संसद महोत्‍सव में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर बेटी रागेश्‍वरी को बधाई एवं शुभाशीष।

इससे पूर्व संसद के केंद्रीय कक्ष में हुए समापन कार्यक्रम में प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए लोकसभा अध्‍यक्ष बिरला ने कहा कि राष्ट्रीय युवा संसद युवाओं को संसदीय प्रक्रियाओं और लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं की समझ से लैस करने के लिए एक अभिनव कार्यक्रम है। यह युवाओं को नए भारत के निर्माण की प्रक्रिया में भाग लेने के लिए भी प्रोत्साहित करता है। उन्‍होंने देश के युवाओं की व्यापक बौद्धिक क्षमता और ऊर्जा की सराहना की और यह उम्‍मीद जताई कि विश्व गुरु के रूप में भारत की स्थिति को वैश्विक स्तर पर युवाओं की बढ़ती धमक के साथ और गति मिलेगी। इस कार्यक्रम में केद्रीय खेल व युवा मामलों के मंत्री अनुराग ठाकुर और केंद्रीय खेल व युवा राज्य मंत्री निसिथ प्रमाणिक के साथ-साथ विभागीय अधिकारियों ने भी शिरकत की।