Home Blog Page 123

मध्‍य प्रदेश हाकी टीम में इंदौर के अक्षत ने फुटपाथ पर खेलकर बनाई जगह

0

इंदौर। रेसीडेंसी क्षेत्र में जिला जेल के पीछे फुटपाथ पर अभ्यास करने वाले खिलाड़ियों के झुंड में एक चेहरा अक्षत यादव का भी है। इसी फुटपाथ पर खेलकर अक्षत ने मध्‍य प्रदेश हाकी टीम में जगह बनाई है।

हाकी इंदौर संगठन के कार्यकारी अध्यक्ष देवकीनंदन सिलावट ने बताया कि मप्र टीम की घोषणा हाकी मप्र संगठन के सचिव लोकबहादुर ने की। मप्र टीम भोपाल में 21 मार्च से आयोजित औबेदुल्लाह कप हाकी टूर्नामेंट में चुनौती पेश करेगी। मप्र पुरुष टीम में इंदौर से अक्षत एकमात्र खिलाड़ी हैं।

अक्षत की उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि उन्होंने फुटपाथ पर प्रशिक्षण लेकर सफलता की यह सीढ़ी चढ़ी है। प्रदेश के सबसे पुराने क्लब के पास खेलने के लिए मैदान नहीं है। यहां पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मीररंजन नेगी, अशोक यादव, सरवर खान के मार्गदर्शन में खिलाड़ी फुटपाथ पर ही अभ्यास करते हैं।

91 साल पुराना टूर्नामेंट फिर होगा प्रारंभ

औबेदुल्लाह कप देश का सबसे पुराना एवं प्रतिष्ठित टूर्नामेंट है। पहली बार वर्ष 1931 में इस टूर्नामेंट की शुरूआत हुई। तब इसका नाम अब्दुल्ला खां गोल्ड कप था। यह टूर्नामेंट अंतिम बार वर्ष 2016 में औबेदुल्ला खां हैरिटेज हाकी कप के नाम से आयोजित किया गया था। जिसमें भारत पेट्रोलियम कार्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) की टीम चैम्पियन बनी थी।

पुरस्कार राशि

टूर्नामेंट की विजेता टीम को 11 लाख, उप विजेता को सात लाख, तीसरा स्थान प्राप्त करने वाली टीम को तीन लाख का पुरस्कार मिलेगा। साथ ही चौथा स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 1.5 लाख रूपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी। विभिन्न् व्यक्तिगत पुरस्कार भी दिए जाएंगे।

राजनीतिक दलों का 24X7 काम है लोगों को बांटना – गुलाम नबी आजाद

0

फिल्म काश्मीर फाइल्स के रिलीज होने के बाद कश्मीर की राजनीति पर नये सिरे से विवाद शुरु हो गया है। कश्मीरी पंडितों के पलायन पर खास तौर पर कांग्रेस निशाने पर है। जम्मू में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने पार्टी की विभाजनकारी नीतियों को लगभग स्वीकार करते हुए कहा कि राजनीतिक दलों का को 27×7 काम है लोगों को धर्म, जाति और अन्य चीजों के आधार पर बांटना, और इसमें मेरी पार्टी समेत सभी दल शामिल हैं। लेकिन ये सिविल सोसाइटी की जिम्मेदारी है कि राजनीतिक विरोध के बावजूद आपसी भाईचारा बनाये रखें और अगर किसी पर अन्याय हो, तो उसके खिलाफ आवाज उठायें।

कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने आगे कहा कि मेरा मानना है कि महात्मा गांधी सबसे बड़े हिंदू और धर्मनिरपेक्षतावादी थे। वहीं कश्मीर फाइल्स को लेकर आजाद ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में जो हुआ उसके लिए पाकिस्तान और आतंकवाद जिम्मेदार हैं। इसने सभी हिंदुओं, कश्मीरी पंडितों, कश्मीरी मुसलमानों और डोगरा लोगों को प्रभावित किया।

कश्मीरी हिन्दुओं के पलायन के लिए इस तरह का बयान देने वाले गुलाम नबी आजाद पहले कश्मीरी नेता हैं। उमर अब्दुल्ला समेत तमाम कश्मीरी नेताओं ने फिल्म कश्मीर फाइल्स को हकीकत के करीब मानने से इंकार किया है। हाल ही में उमर अब्दुल्ला ने कश्मीर फाइल्स को लेकर कहा था कि इस फिल्म में तरह-तरह के झूठ दिखाए गए हैं।

बीजेपी के शीर्ष नेताओं की अहम बैठक पीएम मोदी के आवास पर

0

चार राज्यों में जीत के बाद बीजेपी ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा में सरकार गठन को लेकर प्रयास तेज कर दिये हैं। मणिपुर में तो विधायक दल की बैठक संपन्न हो गई, लेकिन यूपी, उत्तराखंड और गोवा में कई पेंच फंसे हुए हैं। सोमवार को गोवा और उत्तराखंड में विधायक दल की बैठक होगी, जबकि यूपी में 24 मार्च को बीजेपी विधायक दल की बैठक होनी है। इससे पहले आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिल्ली स्थित आवास पर पार्टी के शीर्ष नेताओं की अहम बैठक हो रही है। इस बैठक में गृहमंत्री अमित शाह और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह समेत कई नेता मौजूद रहे। सूत्रों के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में नई सरकार की गठन को लेकर गहन विचार-विमर्श चल रहा है।

यूपी में 24 मार्च को बीजेपी विधायक दल की बैठक होनी है, जिसमें बतौर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का चुना जाना तो तय है, लेकिन उपमुख्यमंत्री पद को लेकर पार्टी पसोपेश में है। वहीं गठबंधन के साथियों में मंत्री पद के बंटवारे को लेकर भी विवाद की स्थिति बनी हुई है। दरअसल डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य सिराथू सीट से चुनाव हार गए हैं। ऐसे में उन्हें उपमुख्यमंत्री पद दिया जाए या नहीं, इसे लेकर संशय बना हुआ है। दलित वोटों पर खासी पकड़ रखनेवाा केशव प्रसाद मौर्य को दरकिनार करना भी आसान नहीं, क्योंकि बीजेपी की नजर 2024 के आम चुनाव पर है। ऐसे में बीजेपी यूपी सरकार के गठन को लेकर बेहद सावधानीपूर्वक आगे बढ़ रही है। इस बैठक में मणिपुर, गोवा और उत्तराखंड में भी मुख्यमंत्री के चयन और सरकार के गठन को लेकर तमाम मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। इन सभी राज्यों को भूतपूर्व मुख्यमंत्री कई बार दिल्ली के चक्कर लगा चुके हैं।

यूपी में भाजपा विधायक दल की बैठक नई सरकार के शपथ लेने के एक दिन पहले आगामी 24 मार्च को होने का अनुमान है। इसमें योगी आदित्यनाथ को विधायक दल का नेता चुना जाएगा। योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) का शपथ ग्रहण कार्यक्रम लखनऊ में शहीद पथ पर इकाना स्टेडियम में 25 मार्च को होगा। शपथग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई वरिष्ठ भाजपा नेताओं और केंद्रीय मंत्रियों के शामिल होने की उम्मीद है।

विधायक दल की बैठक 21 मार्च को होनी थी लेकिन टाल दी गई है. विधानसभा चुनाव में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को उत्तर प्रदेश में सरकार गठन के लिये पार्टी की तरफ से पर्यवेक्षक और सह-पर्यवेक्षक बनाया गया है.

लक्ष्य सेन ने ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप के फाइनल में बनाई जगह

0

भारत की युवा सनसनी लक्ष्य सेन ने रोमांचक सेमीफाइनल में शनिवार को मलेशिया के जी जिया ली को तीन गेमों के संघर्ष में 21-13, 12-21, 21-19 से हराकर प्रतष्ठिति ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन चैंपियनशिप के फाइनल में प्रवेश कर लिया। लक्ष्य ने आखिरी अंक तक गया यह संघर्षपूर्ण मुकाबला एक घंटे 16 मिनट में जीता और 21 साल बाद फाइनल में पहुंचले वाले पहले भारतीय पुरुष खिलाड़ी बन गए।

लक्ष्य 1980 में महान प्रकाश पादुकोण और 2001 में पुलेला गोपीचंद के चैंपियन बनने के बाद फाइनल में पहुंचने वाले तीसरे भारतीय पुरुष खिलाड़ी बने हैं। लक्ष्य की जी जिया ली के खिलाफ यह लगातार दूसरी जीत है। उन्होंने मलेशियाई खिलाड़ी को 2016 में इंडिया इंटरनेशनल सीरीज में भी हराया था।

विश्व रैंकिंग में 11वें नंबर के खिलाड़ी लक्ष्य ने छठी सीड मलेशियाई खिलाड़ी के खिलाफ पहला गेम 21-13 से जीत लिया लेकिन अगला गेम 12-21 से हार गए।  निर्णायक गेम में लक्ष्य 16-18 से पीछे थे लेकिन उन्होंने लगातार चार अंक लेकर 20 -18 की बढ़त बना ली। जिया ली ने फिर एक अंक लेकर स्कोर 19-20 किया लेकिन लक्ष्य ने जरूरी एक अंक लेकर 21-19 से गेम और मैच समाप्त कर दिया।

फाइनल में लक्ष्य का मुकाबला नंबर वन सीड डेनमार्क के वक्टिर एक्सेलसन और चौथी सीड चीनी ताइपे के चोउ तिएन चेन से होगा। लक्ष्य पिछले छह महीने से शानदार लय में चल रहे है। उन्होंने इस साल जनवरी में इंडिया ओपन के रूप में अपना पहला सुपर 500 टूर्नामेंट जीता था और फिर पिछले सप्ताह जर्मन ओपन के उपविजेता रहे थे।

ईशा गुप्ता ने की बोल्डनेस की हदें पार, टू पीस पहन दिया पोज

0

बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा गुप्ता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। जन्नत 2 अभिनेत्री अक्सर अपनी धमाकेदार फोटोज से से इंटरनेट का तापमान बढ़ा देती हैं। हाल ही में ईशा ने रेड कलर की ब्रालेट टॉप और सफेद पैंटी पहने एक फोटो शेयर की। जिसमें उनका टोन्ड फिगर दिख रहा है।

फैंस कर रहे जमकर कमेंट्स

ईशा गुप्ता ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरे शेयर की है। एक्ट्रेस इस फोटो में बेहद हॉट दिख रही हैं। खबर लिखे जाने तक दो लाख से अधिक लाइक्स मिल चुके थे। फैंस जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। वह ईशा की तारीफ के पुल बांध रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘बहुत बढ़िया। दूसरे ने कहा, टैन सन किस।’ वहीं कई यूजर्स ने दिल और फायर के इमोजी से रिएक्शन दिया है।

बोल्ड फोटोज करती हैं शेयर

राज 3 एक्ट्रेस अपने फॉलोअर्स के लिए सेक्सी और बोल्ड तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। इससे पहले एक्ट्रेस ने ब्लैक लेदर जैकेट और मैचिंग ब्रालेट पहने फोटो शेयर की। जिसमें उनका क्लीवेज साफ दिखाई दे रहा था।

कोविड 19 से हुई रिकवर

ईशा गुप्ता ने कोविड-19 टेस्ट कराया था। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने आइसोलेशन की झलक दिखाई। लिखा कि मैं प्रोटोकॉल का पालन कर रही हूं। खुद को आइसोलेट कर लिया है। फिलहाल होम क्वारंटाइन में हूं। इंस्टा स्टोरीज पर भी एक्ट्रेस ने लिखा था, मुझे यकीन है कि में इससे मजबूत और बेहतर तरीके से वापस आउंगी। कृपया सुरक्षित रहें और मास्क लगाएं। अपना और दूसरों का ख्याल रखें।

मंदसौर जिला जेल में दुष्कर्म के आरोपित ने की खुदकुशी

0

मंदसौर । मंदसौर जिला जेल में सजा काट रहे दुष्‍कर्म के एक आरोपित ने आत्‍महत्‍या कर ली। वह जनवरी से ही जिला जेल में आया था। सुबह जेल में बेसुध मिलने पर उसे जिला अस्पताल लाया गया। जहां उपचार के दौरान कैदी की मौत हो गई। उसके जेब से एक सुसाइड नोट भी मिला है जिसमें उसने लिखा था कि मुझे झूठा फंसाया गया है। लड़की पक्ष के लोग सात लाख रुपये मांग रहे हैं, मामला वापस लेने के लिए। इतने रुपये कहां से दूं, इसलिए मौत को चुन रहा हूं।

जिला जेल अधीक्षक पीके राणा ने बताया कि जेल में सजा काट रहे 20 वर्षीय धर्मेंद्र पुत्र लक्ष्मीनारायण निवासी अजयपुर तहसील सुवासरा ने आत्महत्या कर ली है। इसकी जेब से सुसाइड नोट भी मिला है। मृतक को भानपुरा थाने में दर्ज दुष्‍कर्म के मामले में दस साल की सजा हुई थी। तब यह गरोठ जेल में था। इसके अलावा एक मामला झालावाड़ में भी दुष्‍कर्म व पाक्‍सो एक्‍ट का भी है। भानपुरा थाने में दर्ज दुष्‍कर्म के मामले में धर्मेंद्र को 10 साल की सजा हुई थी। वह गरोठ जेल से 29 जनवरी से मंदसौर जेल में भेजा गया था। शनिवार सुबह 9:30 बजे सूचना मिली थी कि धर्मेंद्र को मिर्गी का दौरा आया था उसके बाद वह नहीं उठा। उसे देखने भी गए तब वह जेल के अंदर बनी डिस्‍पेंसरी में ही था। उसकी तलाशी लेने पर जेब से सुसाइड नोट मिला तो उसके बाद जेल प्रशासन ने उसे ततकाल जिला अस्पताल भिजवाया। जहां थोड़ी देर उपचार के बाद उसकी मौत हो गई। अब कौनसा पदार्थ या दवाईयां खाकर आत्‍महत्‍या की हैं उसका पता विसरा रिपोर्ट मिलने के बाद ही चलेगा।

कौन मांग रहा था सात लाख रुपये यह नहीं लिखा

कैदी की जेब से मिले सुसाइड नोट में लिखा था कि मुझे झूठा फंसाया गया, लड़की के घरवाले आरोप वापस लेने के लिए सात लाख रुपये मांग रहे हैं कहां से दूं इसलिए मौत को चुना।

पिता कर रहे थे जमानत के लिए प्रयास

मृतक के पिता लक्ष्‍मीनारायण अहीरवार ने बताया कि बेटा बार-बार बोल रहा था कि जल्‍दी से जल्‍दी से बाहर निकालो। हम उसकी इंदौर हाईकोर्ट से जमानत के लिए प्रयास कर रहे थे। मंदसौर जेल में आए उसे दो माह ही हुए थे। दो दिन पहले भी जेल में फोन किया था तो बताया था कि अब फोन मत करना इसे रिमांड पर ले रहे हैं। उसने जहर खाकर आत्‍महत्‍या की है या फिर नशीली गोलियां खाकर हमे कुछ भी नहीं बताया गया है। मामा प्रभुलाल ने बताया कि हम तो कलेक्‍टर, एसपी से मांग करते हैं कि अगर जेल में जहर खाया है या नशीली गोलिया भी खाई है तो उसकी जांच होना चाहिएं कि जेल में यह चीजे कैसे आई। इसकी निष्‍पक्ष जांच होना चाहिए।

इंदौर में कमिश्नर और कलेक्टर के बंगले पर रंगों की बौछार

0

इंदौर । कोरोना के दो साल तक होली के रंगों से दूर रहे सरकारी अधिकारी इस बार धुलेंडी पर ठेठ देसी रंग में रंगे नजर आए। कमिश्नर डा. पवन कुमार शर्मा और कलेक्टर मनीष सिंह के बंगले पर शुक्रवार को होली का ऐसा रंग जमा कि अधिकारियों ने रंगों की बौछार के साथ गोबर और कीचड़ से भी जमकर होली खेली। होली की मस्ती में रंगों का ऐसा सुरूर चढ़ा कि कुछ अधिकारियों के कुर्ते-पाजामे और टी-शर्ट तक फट गए।

कलेक्टर ने अपने बंगले पर परंपरागत होली का पूरा इंतजाम कर रखा था। बंगले के बगीचे में टेंट लगाकर दही-बड़ा, श्रीखंड, लस्सी, गुलाब जामुन सहित खान-पान का खासा इंतजाम किया था। कलेक्टर पहले कमिश्नर के आवास पर उन्हें रंग लगाकर होली की शुभकामना देने पहुंचे। बाद में कलेक्टर के बंगले पर एक-एक कर अधिकारियों के आने का सिलसिला शुरू हुआ। देखते-देखते कलेक्टर के बंगले पर नगर निगम कमिश्नर प्रतिभा पाल, अपर आयुक्त भव्या मित्तल, अपर कलेक्टर अभय बेड़ेकर, अजयदेव शर्मा, राजेश राठौर, जिला पंचायत सीइओ वंदना शर्मा, वरिष्ठ जिला पंजीयक बालकृष्ण मोरे, सहकारिता उपायुक्त मदन गजभिये, एसडीएम शाश्वत शर्मा, अंशुल खरे, मुनीषसिंह सिकरवार, प्रतुल सिन्हा सहित तहसीलदारों, नायब तहसीलदारों आदि अधिकारियों का जमघट लग गया।

संगीत की धुन पर जमकर नाचे – कमिश्नर भी कलेक्टर बंगले पर ही होली खेलने आ गए। शुरुआत में रंग और गुलाल लगाया। जब थोड़े से रंग से मन नहीं भरा तो एक-दूसरे पर रंग के साथ पानी की बाल्टियां उड़ेली जाने लगी। तहसीलदार पल्लवी पुराणिक, नायब तहसीलदार हर्षा वर्मा, संगीता बोलिया, अर्चना गुप्ता ने संगीत की धुन पर सामूहिक नृत्य भी किया। रंगों ने अधिकारियों के बीच छोटे और बड़े का भेद खत्म कर दिया था। अधिकारियों ने कमिश्नर और कलेक्टर को हाथ और पैरों से पकड़कर रंगों में डुबो दिया। देर तक यहां होली खेलने के बाद सभी कमिश्नर के बंगले पर पहुंचे। यहां मस्ती अपने चरम पर पहुंच गई थी। कमिश्नर के बंगले पर तो अधिकारियों ने कीचड़ और गोबर से भी होली खेली। इस दौरान अपर कलेक्टर बेड़ेकर, शर्मा, एसडीएम शर्मा, सिन्हा, मोरे, गजभिये के कपड़े भी फाड़ने लगे।

तहसीलदार ने विवाद सुलझाने बेटे काे गाेद में लेकर पहुंची

0

 खंडवा । जामली मूंदी के सैलानी बाबा मेले के पहले दिन शुक्रवार को दो पक्षों में हुए विवाद के बाद पथराव की घटना को काबू में करने के लिए मौके पर पहुंची एक महिला तहसीलदार का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में तहसीलदार माला राय अपने बच्चे को गोद में लेकर विवाद करने वालों को समझाईश देती हुई नजर आ रही हैं। इस मामले में दो पक्षों के चार लोगों पर प्रकरण दर्ज किया गया है।

शुक्रवार को जामली-मूंदी में पथराव की जानकारी मिलने पर तहसीलदार माला राय अपने बच्चे को गोद में लेकर मौके पर पहुंची थीं। उनके साथ हेडक्वाटर डीएसपी दीपा मांडवे, जावर थाना प्रभारी केडी तिवारी, मूंदी थाना प्रभारी ब्रजभूषण हिरवे मौके पर पहुंचे। विवाद की स्थिति के दौरान दाेनाें पक्षों से घिरी तहसीलदार अपने बच्चे को संभालते हुए मामले को शांत करने में लगी रहीं। आक्रोशित लोगों को विवाद नहीं करने की समझाइश दी। तहसीलदार एक तरफ जहां बच्चे की पीठ थपथपाकर उसे ममत्व दे रही थी, तो वहीं दूसरी ओर विवाद करने वाले लोगों से शांत रहने की अपील कर रही थीं। इस दौरान किसी ने उनका यह वीडियो बना लिया। वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। सैलानी बाबा मेले में खेत से लकड़ी ले जाने की बात पर हुए विवाद में शुक्रवार को सैलानी बाबा मेले में जमकर पत्थर चले थे। मेला परिसर में अचानक हुई इस पथराव की घटना से भगदड़ मच गई। एक तरफ जामली मूंदी के ग्रामीण तो दूसरी तरफ मेले में डेरा लगाकर रहने वाले थे। ग्रामीणों ने पथराव करने वाले डेरे वालों पर कार्रवाई की मांग करते हुए मेला मार्ग पर चक्काजाम भी किया। पुलिस के पहुंचने के बाद भी तनातनी की स्थिति रही। पुलिस की समझाईश के बाद लोग सड़क से हट गए, लेकिन मेले का विरोध रात करीब आठ बजे तक चलता रहा। पुलिस ने इस मामले में दोनों पक्षों की शिकायत पर प्रकरण पंजीबद्ध किया है। मारपीट में घायल हुए तीन लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया।

27 अगस्त से 11 सितंबर तक एशिया कप टी20 फॉर्मेट में होंगे मुकाबले

0

एशिया कप 2022 इस साल के अंत में 27 अगस्त से 11 सितंबर के बीच श्रीलंका में आयोजित किया जाएगा। यह टूर्नामेंट टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा। इसके लिए क्वालिफायर 20 अगस्त 2022 से खेले जाएंगे। एशिया कप टूर्नामेंट की मेजबानी हर दो साल में की जाती है लेकिन 2020 के संस्करण को टूर्नामेंट की शासी निकाय एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) ने कोविड -19 और इसके प्रतिबंधों के कारण रद्द कर दिया था। परिषद ने तब श्रीलंका में खेले जाने वाले टूर्नामेंट के लिए जून 2021 की खिड़की को देखा, लेकिन महामारी ने आयोजकों को एक बार फिर से मना कर दिया। शनिवार को श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में एसीसी एजीएम की मीटिंग में बीसीसीआइ के सचिव जय शाह जो एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष भी हैं वो मौजूद थे। उनकी अध्यक्षता में टूर्नामेट की तारीख और जगह को लेकर आखिर मुहर लगी। जय का एसीसी अध्यक्ष के कार्यकाल को 2024 में होने वाली एजीएम मीटिंग तक बढ़ा दिया गया है।

भारत एशिया कप इतिहास की सबसे प्रभावशाली टीम

भारत एशिया कप इतिहास की सबसे प्रभावशाली टीम बना हुआ है। 14 संस्करणों में, 1984 में स्थापना के बाद से, भारत ने सात बार खिताब जीता है – 1984, 1988, 1990/91, 1995, 2010, 2016 और 2018। श्रीलंका पांच खिताब जीत के साथ दूसरा सबसे सफल पक्ष है – 1986, 1997 , 2004, 2008 और 2014। उन्होंने एशिया कप के इतिहास में सबसे अधिक प्रदर्शन (14) भी किए हैं, इसके बाद भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश हैं जिन्होंने 13 बार टूर्नामेंट खेला है।

एशिया कप 2022 में छह टीमें होंगी- भारत, श्रीलंका, पाकिस्तान, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और एक क्वालीफायर। क्वालीफायर टूर्नामेंट यूएई और कुवैत के बीच खेला जाएगा, जिन्होंने 2020 एसीसी वेस्टर्न रीजन टी20 से आगे बढ़कर 2020 एसीसी ईस्टर्न रीजन टी20 से आगे बढ़ने वाले सिंगापुर और हिंग कांग के बीच खेला।

मध्य प्रदेश में दिन के तापमान में हुई थोड़ी गिरावट

0

भोपाल । अलग-अलग स्थानों पर सक्रिय चार मौसम प्रणालियों के कारण हवाओं का रुख बदलने लगा है, जिसके चलते मध्य प्रदेश में दिन के अधिकतम तापमान में कुछ गिरावट होने लगी है, हालांकि रात के तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। उधर शनिवार को भी नर्मदापुरम, रतलाम एवं खरगोन में लू चली। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक रविवार को अधिकतम तापमान में कुछ और गिरावट हो सकती है। इससे गर्मी से कुछ राहत मिलने लगेगी।

मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानी पीके साहा ने बताया कि शनिवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 37 डिग्री से. रिकार्ड किया गया। जो सामान्य से दो डिग्रीसे. अधिक रहा। यह शुक्रवार के अधिकतम तापमान 38.3 डिग्री से. की तुलना में 1.3 डिग्रीसे. कम रहा। न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। साथ ही शुक्रवार के न्यूनतम तापमान 18.4 डिग्री से. के मुकाबले 2.6 डिग्री से. अधिक रहा। साहा के मुताबिक वर्तमान में हवा का रुख बदलने लगा है। इस वजह से अधिकतम तापमान में कुछ गिरावट होने लगी है। इस तरह का सिलसिला अभी दो-तीन दिन तक बना रह सकता है।

चार मौसम प्रणालियों से मिलेगी गर्म से कुछ राहत

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि वर्तमान में पाकिस्तान और उसके आसपास एक पश्चिमी विक्षोभ बना है। इसके असर से पाकिस्तान और उससे लगे राजस्थान पर एक प्रेरित चक्रवात बना हुआ है। दक्षिण-पूर्वी मध्य प्रदेश पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है।

साथ ही उत्तर प्रदेश से कर्नाटक तक एक ट्रफ बना हुआ है, जो दक्षिण-पूर्वी मप्र पर बनी मौसम प्रणाली से होकर गुजर रहा है। इन चार मौसम प्रणालियों के असर से हवाओं का रुख बदलकर दक्षिण-पूर्वी और उत्तर-पश्चिमी हो रहा है। इस वजह से अधिकतम तापमान में गिरावट होने लगी है। एक-दो दिन में प्रदेश में लू से भी राहत मिल सकती है।