Home Blog Page 87

कपिल सिब्बल ने कांग्रेस छोड़ी सपा के समर्थन से राज्यसभा जाने की तैयारी

0

नई दिल्ली : कांग्रेस पार्टी छोड़कर समाजवादी पार्टी के समर्थन से राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने वाले कपिल सिब्बल ने सोनिया गांधी की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि मैंने कांग्रेस छोड़ने से पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की थी और उनका व्यवहार मेरे प्रति सद्भावपूर्ण था। पार्टी से इस्तीफे को लेकर कपिल सिब्बल ने बातचीत में कहा, ‘कांग्रेस से इस्तीफा देना आसान नहीं था। परिवार को छोड़ना आसान नहीं था। लेकिन आपको एक वक्त में फैसला लेना ही होता है। कांग्रेस ने मुझे बहुत कुछ दिया है, लेकिन मैं हमेशा एक स्वतंत्र आवाज के तौर पर पहचान रखता रहा हूं। मैंने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर राज्यसभा चुनाव के लिए पर्चा दाखिल किया है और समाजवादी पार्टी मुझे समर्थन कर रही है।’

कपिल सिब्बल ने कहा कि मैंने 16 मई को ही कांग्रेस की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गाांधी से मीटिंग को लेकर कपिल सिब्बल ने कहा कि यह निजी मुलाकात थी और उनका व्यवहार मेरे प्रति बहुत अच्छा था। बीते साल अगस्त से कांग्रेस से तनाव बढ़ने को लेकर कहा कि मुझे जो भी महसूस हुआ था, वह मैंने कहा था। अब मैं कांग्रेस से बाहर हूं और उसके आंतरिक मामले को लेकर कुछ नहीं कहूंगा। यही नहीं जी-23 के भविष्य को लेकर भी उन्होंने कहा कि मैं इससे बाहर हूं और मेरी ओर से यह चैप्टर समाप्ट हो गया है।

तृणमूल कांग्रेस समेत कुछ और दलों की ओर से संपर्क किए जाने पर कपिल सिब्बल ने कहा कि यह निजी मसला था, जिसके बारे में बता नहीं कर सकता। लेकिन मेरी प्राथमिकता में किसी दल के साथ जुड़ना नहीं था। मेरी इस पोजिशन को समाजवादी पार्टी ने स्वीकार कर लिया। गौरतलब है कि कपिल सिब्बल ने समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान की पैरवी भी सुप्रीम कोर्ट में थी। माना जा रहा है कि आजम खान के लिए कानूनी जंग लड़ने के इनाम के तौर पर ही समाजवादी पार्टी ने उन्हें अपने समर्थन से राज्यसभा भेजने का फैसला लिया है।

पहले ये समझ लेते हैं कि आखिर सिब्बल की मदद को सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान से क्यों जोड़कर देखा जा रहा है. दरअसल, आजम खान हाल ही में जेल से रिहा होकर लौटे हैं. उनके ऊपर 80 से ज्यादा मुकदमे थे, जिसके चलते उन्हें 27 महीने से ज्यादा समय जेल में गुजारना पड़ा. इससे भी बड़ी बात ये कि इलाहाबाद हाईकोर्ट ने लंबे वक्त तक आजम खान की जमानत पर फैसला सुरक्षित रख लिया था, जिसके चलते वो बाहर नहीं आ पा रहे थे. इस मामले को फिर सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई, जहां आजम खान की तरफ से वकील के तौर पर कपिल सिब्बल ने मोर्चा संभाला और कामयाबी हासिल की.

आजम खान ने सिब्बल की खूब तारीफ की

जेल से रिहा होने के बाद अपने पहले बयान में खुद आजम खान ने कपिल सिब्बल की तारीफ की. आजम खान ने यहां तक कहा था कि उनके पास शब्द नहीं है कि वो कैसे कपिल सिब्बल का शुक्रिया अदा करें.

एक तरफ आजम खान ने सिब्बल की तारीफ की तो दूसरी तरफ वो अपनी ही पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव के प्रति तंज भरे अंदाज में बयान भी देते रहे. यहां तक कि आजम खान विधानसभा पहुंचे तो वहां अखिलेश के बगल वाली उनकी सीट खाली पड़ी रह गई और वो शपथ लेते ही रामपुर लौट आए.

लेकिन मौजूदा राज्यसभा चुनाव के लिए जिन खाली सीटों पर अखिलेश को प्रत्याशी उतारने थे, उसमें अखिलेश ने बड़ा दांव चल दिया. अब कहा ये जा रहा है कि जो सिब्बल आजम खान के लिए मसीहा बनकर उभरे, अखिलेश ने उन्हें राज्यसभा की सदस्यता के तोहफे से नवाज दिया है. हालांकि, ये सब तुरंत हुआ है ऐसा भी नहीं कहा जा सकता. क्योंकि आजम खान की जेल से रिहाई से पहले ही सिब्बल 16 मई को कांग्रेस से इस्तीफा दे चुके थे. यानी पटकथा पहले ही लिखी जा चुकी थी.

तो क्या सिब्बल पर दांव चलने की कुछ और भी वजह?

कपिल सिब्बल को समर्थन देने के सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा है कि ”वो सपा के समर्थन से राज्यसभा जा रहे हैं. कपिल सिब्बल जी वरिष्ठ अधिवक्ता हैं. देश के जाने-माने केस उन्होंने लड़े हैं. और उनका पॉलिटिकल करियर भी रहा है. एक वकील के तौर पर वो काफी सक्सेसफुल रहे हैं.”

अखिलेश ने अपने बयान में जाने-माने केस का जिक्र कर सिब्बल की अहमियत को बताने का प्रयास किया है और उम्मीद की है कि आगे भी देश के सामने जो बड़े मुद्दे होंगे सिब्बल उनके लिए आवाज उठाएंगे.

सिब्बल के अबतक के सफर को देखा जाए तो उन्होंने देश के राजनेताओं से जुड़े केसों के साथ ही अन्य बड़े मुद्दों पर कोर्ट के सामने अपनी दलीलें पेश की हैं. सबसे दिलचस्प बात ये है कि देश में पिछले कुछ वक्त में मुस्लिम समाज से जुड़े जो अहम केस रहे हैं, उनके साथ भी सिब्बल का जुड़ाव रहा है.

प्लेऑफ और फाइनल की प्लेइंग कंडीशन को लेकर नियम तय

0

इंडियन प्रीमियर लीग 2022 आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुका है। लीग मैच खत्म हो चुके हैं। अब 4 प्लेऑफ बाकी हैं। आईपीएल ने प्लेऑफ और फाइनल की प्लेइंग कंडीशन को लेकर नियम जारी कर दिए हैं। यदि फाइनल सहित चारों मैच बरसात के कारण नहीं हो पाते हैं, या तय समय पर मुकाबला नहीं हो पाता है। तब सुपर ओवर से मैच का फैसला होगा। अगर ग्राउंड की परिस्थितियां ऐसी होती हैं। जिस पर मैच नहीं खेला जा सकेगा, तो लीग स्टेज में टॉप पर रहने वाली टीम को विजेता घोषित किया जाएगा।

30 मई रिजर्व दिन रखा गया

पहले प्लेऑफ में 24 मई को गुजरात टाइटंस का सामना राजस्थान रॉयल्स से होगा। 25 मई को एलिमिनेटर में लखनऊ सुपर जाएंट्स और रॉयल चैलेंजर्स की टीमें भिड़ेंगी। दोनों मैच कोलकाता के ईडन गार्डन पर खेले जाएंगे। दूसरा क्वालिफायर 27 मई और फाइनल 29 मई को अहमदाबाद में होगा। फाइनल रात 8 बजे शुरू होगा। फाइनल के लिए 30 मई को रिजर्व डे रखा गया है। अगर किसी कारण से फाइनल उस दिन नहीं हो पाता है, तो यह अगले दिन खेला जाएगा। कोलकाता में वर्षा की आशंका जताई जा रही है।

तय समय में दो घंटे और जोड़े गए

तय समय में करीब दो घंटे और जोड़े गए है। तीनों प्लेऑफ देर से रात 9.40 बजे शुरू हो सकता है। फाइनल 10.10 बजे शुरू हो सकता है। दोनों पारियों में दो-दो स्ट्रेटजिक टाइमआउट होंगे। पहली पारी खत्म होने के बाद ब्रेक के समय में कटौती की जा सकती है। प्लेऑफ में ओवर्स भी कम किए जा सकते हैं। हालांकि इस बात का ध्यान रखा जाएगा कि दोनों टीमों को कम से कम 5-5 ओवर खेलने का मौका मिले। इसमें टाइमटाउट नहीं होगा। इसके लिए कट ऑफ टाइम 11.56 मिनट रखा गया है। इसमें दस मिनट का इनिंग ब्रेक होगा।

टेबल में टॉप टीम विजेता होगी

प्लेऑफ मैच अगर उसी दिन अतिरिक्त समय में 5 ओवर भी नहीं हो पाते तो विजेता तय करने के लिए सुपर ओवर की मदद ली जाएगी। अगर सुपर ओवर नहीं हो सका तो टेबल की टॉप टीम प्लेऑफ की विजेता घोषित कर दी जाएगी। क्वालिफायर और एलिमिनेटर में यदि एक पारी हो जाती है। दूसरी पारी में बारिश आ जाती है तो विजेता का फैसला डकवर्थ लुईस नियम से होगा। फाइनल के लिए रिजर्व दिन रखा गया है। यदि 29 को टॉस के बाद भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी तो रिजर्व दिन दोबारा टॉस होगा।

जापान के तीन पूर्व प्रधानमंत्रियों ने टोक्यों में पीएम मोदी से की मुलाकात

0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को टोक्यो में पीएम फुमियो किशिदा के साथ द्विपक्षीय बैठक से पहले जापान के तीन पूर्व प्रधानमंत्रियों से मुलाकात की। योशीहिदे सुगा, शिंजो आबे और योशिरो मोरी के साथ ये बैठकें पीएम मोदी की विशाव सद्भावना और पर्सनल केमिस्ट्री को दर्शाती हैं।

जेआईए द्वारा किए गए योगदान की सराहना

योशिरो मोरी जापान-भारत संघ (JIA) के वर्तमान अध्यक्ष है। शिंजो आबे जल्द ही इस भूमिका को संभालेंगे। 1903 में स्थापित जेआईए, जापान के सबसे पुराने मैत्री संघों में से एक है। पीएम नरेंद्र मोदी ने राजनीति, आर्थिक और सांस्कृतिक क्षेत्रों में भारत और जापान के बीच आदान-प्रदान को बढ़ावा देने में योशिरो के नेतृत्व में जेआईए द्वारा किए गए महत्वपूर्ण योगदान की सराहना  की।

सांस्कृतिक संबंधों को बढ़ावा देने पर चर्चा

उन्होंने शिंजो आबे को उनकी नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं भी दीं। जेआईए द्वारा अपनी जरूरी भूमिका जारी रखने की आशा की। नेताओं ने भारत-जापान विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी के साथ शांतिपूर्ण, स्थिर और समृद्ध हिंद-प्रशांत के लिए साझा दृष्टिकोण पर भी चर्चा की। साथ ही सांस्कृतिक और लोगों के बीच संबंधों को और बढ़ावा देने के तरीकों पर भी चर्चा हुई।पुरानी मुलाकात को किया याद

योशीहिदे सुगा से मुलाकात के दौरान नरेंद्र मोदी ने दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए उनका शुक्रिया अदा किया। उन्होंने पिछली बातचीत को याद किया। जिसमें सितंबर 2021 में वाशिंगटन डीसी में पहली बार व्यक्तिगत रूप से क्वाड लीडर्स समिट के मौके पर उनकी मीटिंग भी शामिल थी।

इन-पर्सन क्वाड लीडर्स समिट में लिया भाग

इससे पहले मंगलवार को पीएम मोदी ने जापान, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया के नेताओं के साथ टोक्यो में दूसरे इन-पर्सन क्वाड लीडर्स समिट में भाग लिया। शिखर सम्मेलन के दौरान नेताओं के स्वतंत्र, खुले और समावेशी इंडो-पैसिफिक के लिए अपनी प्रतिबद्धता, संप्रभुता, क्षेत्रीय अखंडता और विवादों के शांतिपूर्ण समाधान के सिद्धांतों को बनाए रखने के महत्व को दोहराया।

‘एडॉप्ट एन आंगनवाड़ी अभियान में 10 मिनट में एक ट्रक के खिलौने एकत्रित

0

भोपाल : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज राजधानी भोपाल के अशोका गार्डन इलाके में हाथठेला लेकर आंगनवाड़ी के बच्चों के लिए खिलौना मांगने निकल पड़े। इसी के साथ आंगनवाड़ी के बच्चों के लिए सामग्री एकत्रीकरण के अभियान का शुभारंभ हुआ।

अशोका गार्डन में जबरदस्त भीड़ देखी गई। लोग बच्चों के लिए नए-नए खिलौने और कपड़े लेकर आए। सीएम शिवराज सिंह चौहान एक हाथ ठेला लेकर निकले थे परंतु शुरुआत के 10 मिनट में लगभग एक ट्रक के बराबर खिलौने और दूसरी सामग्री एकत्रित हो गई। सीएम शिवराज सिंह चौहान के साथ चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग और गोविंदपुरा की विधायक श्रीमती कृष्णा गौर भी हैं।
वे जनता के बीच हाथ ठेला लेकर बच्चों के लिए खिलौने जुटा रहे हैं। इसके लिए मुख्यमंत्री राजधानी के अशोका गार्डन इलाके के स्वामी विवेकानंद चौराहा पहुंचे। अभियान को ‘एडॉप्ट एन आंगनवाड़ी’ नाम दिया गया है। इस अभियान में लोग भी अपने घर की बालकनी व छत पर खड़े होकर मुख्यमंत्री को खिलौने देकर अपना सहयोग दे रहे हैं। इस बारे में चिकित्सा शिक्षामंत्री विश्वास सारंग ने बताया कि आंगनवाड़ी के बच्चों के लिए खिलौने और जरूरी चीजें जन-सहयोग से जुटा रहे हैं।

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने समाज के प्रतिष्ठित नागरिकों से अपील की है कि आप भी मेरे साथ इस अभियान से जुड़ें और कुछ न कुछ योगदान अवश्य दें।

पंचायत और निकाय चुनाव में बीजेपी ने पदाधिकारियों की जिम्मेदारी बढायेगी

0

भोपाल रू पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव की जिला और संभागवार रिपोर्ट मंगाने के बाद भाजपा अब इस मामले में एक्शन मोड में आ गई है। प्रदेश संगठन इसी के चलते 22 मई के पहले कराई गई बैठकों के बाद संगठनात्मक रिपोर्ट और निकायों में साफ होती आरक्षण की स्थिति के मद्देनजर पार्टी के पदाधिकारियों और वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारियां सौंपेगा। मुुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा के साथ प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव इस बैठक में पार्टी की रणनीति पर चर्चा करने के साथ आगामी तैयारियों के बारे में जानकारी देंगे।

भाजपा के प्रदेश संगठन ने 21 मई तक नगरीय निकाय चुनाव संचालन समितियों के सदस्यों को जिलों में प्रभारी बनाकर रिपोर्ट लाने के लिए समय सीमा तय की थी। इसी तरह पंचायत चुनाव संचालन समिति को 22 मई तक संभागीय स्तर पर बैठकें कर जिला और मंडल स्तर के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर रिपोर्ट देने के लिए कहा गया था। अब जबकि कुछ जिलों में आरक्षण की कार्यवाही मंगलवार को पूरी हो गई है और कुछ जिलों में बुधवार को होना है। इसलिए आरक्षण की साफ होती स्थिति के मद्देनजर पार्टी की चुनावी तैयारियों में प्रदेश पदाधिकारियों को भी लगाया जाएगा। इसको लेकर पदाधिकारियों और चुनाव संचालन समितियों के सदस्यों के बैठक मंगलवार शाम को प्रदेश कार्यालय में होने वाली है। बैठक में प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा भी मौजूद रहेंगे।

यूथ कनेक्ट के प्रतिभागियों को संबोधित करेंगे राव
प्रदेश भाजपा प्रभारी मुरलीधर राव और प्रदेश अध्यक्ष शर्मा इसके पूर्व प्रदेश कार्यालय में यूथ कनेक्ट कार्यक्रम के अंतर्गत भाषण प्रतियोगिता के पुरस्कार बांटेंगे। भोपाल व नर्मदापुरम संभाग के 8 जिलों के 80 विजेता प्रतिभागियों को ये पुरस्कार दिए जाएंगे। भाजयुमो द्वारा यह भाषण प्रतियोगिता 15 से 22 मई के बीच कराई गई है।

सीएम से मिले प्रदेश अध्यक्ष
इसके पहले मंगलवार को सुबह प्रदेश भाजपा अध्यक्ष शर्मा सीएम निवास पहुंचे। यहां सीएम चौहान के साथ शर्मा की चर्चा हुई जिसमें चुनावी रणनीति पर विमर्श हुआ। सूत्रों का कहना है कि सरकार ने महापौर और नगरपालिका अध्यक्ष का चुनाव अप्रत्यक्ष प्रणाली से कराने का निर्णय लिया है लेकिन इसको लेकर पार्टी में एकमत नहीं है। इसलिए दोनों नेताओं के बीच इस मसले पर भी चर्चा हुई है। हालांकि इसमें कोई बदलाव होगा, अभी यह साफ नहीं हुआ है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा के दौरे पर भी चर्चा
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा तीन दिन के प्रवास पर प्रदेश आ रहे हैं। नड्डा एक जून को भोपाल आएंगे और संगठनात्मक बैठकों में शामिल होंगे। दो जून को वे जबलपुर में रहेंगे और तीन जून को वहां से दिल्ली रवाना होंगे। नड्डा द्वारा ली जाने वाली बैठक पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव के लिहाज से भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। उनके कार्यक्रम को लेकर भी प्रदेश कार्यालय में होने वाली बैठक में चर्चा की जाएगी।

किसानों और मजदूरों को साहूकारों के कर्ज से मुक्ति का संशोधित विधेयक मंजूर

0

भोपाल : स्वास्थ्य विभाग में अब प्रबंधन का काम देखने के लिए लोक सेवा प्रबंधन के नाम से एक अलग कैडर बनाया जाएगा। इसमें 675 पद होंगे।  प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में अब दवाओं, उपकरणों की खरीदी और प्रबंधकीय कार्य के लिए एक अलग कैडर बनेगा। कैबिनेट में इसे लेकर आज चर्चा की गई। अस्पताल प्रबंधन संवर्ग का निर्माण किया जाएगा।

नवीन संवर्ग निर्माण हेतु चिकित्सक संवर्ग, विशेष संवर्ग एवं लोक स्वास्थ्य प्रबंधन  संवर्ग में पदोन्नति के पदों को क्रमोन्नत वेतनमान के पद में परिवर्तित करते हुए क्रमोन्नत, चार स्तरीय वेतनमान अनुसार पदपूर्ति की जाएगी। नए संवर्ग के लिए 88 नए पदों की स्वीकृति और 19 पद समर्पित किए जाने की मंजूरी दी जाएगी। स्वास्थ्य विभाग में अब चार कैडर होंगे। एक चिकित्सक संवर्ग,  दूसरा विशेषज्ञ संवर्ग, तीसरा लोक स्वास्थ्य प्रबंधन संवर्ग एवं चौथा अस्पताल प्रबंधन संवर्ग। एमबीबीएस डिग्री वाले ऐसे चिकित्सक जिन्होंने स्वास्थ्य प्रबंधन में डिप्लोमा किया है उन्हें इस नये कैडर में रखा जाएगा। विशेषज्ञों के पदनाम भी बदले जाएंगे।

तीन नये पुरस्कार
मध्यप्रदेश गौरव सम्मान,  शासकीय योजनाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु तथा नवाचार हेतु दो मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार शुरु किए जाने के प्रस्ताव का भी अनुमोदन कैबिनेट से किया गया। जनसहभागिता से वनों के संरक्षण की योजना पर भी चर्चा की गई।

प्रदेश के छोटे किसान और कृषि मजदूरों को अपंजीकृत साहूकारों से 15 अगस्त 2020 तक लिए गए कर्ज और उसके ब्याज से मुक्ति मिल सकेगी। इसके लिए मध्यप्रदेश ग्रामीण सीमांत व छोटे किसान तथा भूमिहीन कृषि श्रमिक ऋण विमुक्ति विधेयक 2022 के प्रारुप का अनुमोदन आज कैबिनेट से किया गया। इस संशोधित विधेयक को विधानसभा में पारित कराने के बाद लागू किया जाएगा।

शिवराज सरकार ने अनुसूचित क्षेत्रों के अनुसूचित जनजाति के व्यक्तियों को गैर पंजीकृत साहूकारों के ऋण से मुक्ति दिलाने के लिए अधिनियम में संशोधन पहले ही कर दिया था। अब गैर अनुसूचित जनजाति वर्ग के  दो हेक्टेयर से कम भूमिधारक छोटे किसान और कृषि मजदूरों के लिए  यह प्रावधान किया जा रहा है।  इस विधेयक को विधानसभा में प्रस्तुत करने के पूर्व राष्टÑपति से अनुमति प्राप्त करने एवं विधानसभा से पारित कराने की सभी कार्यवाही हेतु राजस्व विभाग को अधिकृत किया गया है।

इस विधेयक के तहत अपंजीकृत साहूकारों से लिया गया कर्ज और ब्याज राशि माफ हो जाएगी। वसूली के लिए कोई भी कार्यवाही नहीं की जा सकेगी। यदि कोई चल या अचल सम्पत्ति गिरीवी रखी है तो उसे भी मुक्त करना होगा। ऐसा नहीं करने पर तीन वर्ष का कारावास या एक लाख रुपए के जुर्माने से दंडित किया जा सकेगा। सिविल न्यायालय में इससे जुड़े मामले स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

कोरोना संकट में भारत ने दुनिया भर के लोगों की मदद की-पीएम मोदी

0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जापान के दौरे पर हैं। यहां वे क्‍वाड शिखर सम्‍मेलन में भाग लेने गए हैं। इस क्रम में आज उन्‍होंने संबोधित करते हुए कहा है कि भारत सौभाग्यशाली है कि उसे गौतम बुद्ध का आशीर्वाद प्राप्त है। भारत लगातार मानवता की सेवा कर रहा है, चाहे कितनी भी बड़ी चुनौती हो, भारत इसका समाधान निकालेगा। पिछले 100 वर्षों में सबसे बड़े संकट (COVID-19) के दौरान भी, भारत ने दुनिया भर के लोगों की मदद की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी टोक्यो में भारतीय प्रवासियों के साथ बातचीत करते हुए यह भी बोले कि आज दुनिया उस गति और पैमाने को महसूस कर रही है जिस पर भारत अपने बुनियादी ढांचे और क्षमता निर्माण को बढ़ा रहा है। जापान हमारी इस क्षमता के निर्माण में एक महत्वपूर्ण भागीदार है।

आज का भारत अपने अतीत को लेकर जितना गौरवान्वित है, उतना ही tech led, science led, innovation led, talent led future को लेकर भी आशावान है। भारत में आज सही मायने में people led governance काम कर रही है। गवर्नेंस का यही मॉडल, डिलिवरी को efficient बना रहा है।

यही democracy पर निरंतर मज़बूत होते विश्वास का सबसे बड़ा कारण है। हमने भारत में एक strong और resilient, responsible democracy की पहचान बनाई है। उसको बीते 8 साल में हमने लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बनाया है।

World Health Organisation ने भारत की आशा बहनों को Director Generals- Global Health Leaders Award से सम्मानित किया है। भारत की लाखों आशा बहनें, मैटेरनल केयर से लेकर वैक्सीनेशन तक, पोषण से लेकर स्वच्छता तक, देश के स्वास्थ्य अभियान को गति दे रही हैं।

हमारी इस कैपेसिटी के निर्माण में जापान एक अहम भागीदार है। मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल हो, दिल्ली-मुंबई इंडस्ट्रियल कॉरिडोर हो, dedicated freight corridor हो, ये भारत-जापान के सहयोग के बहुत बड़े उदाहरण हैं।

जापान से प्रभावित होकर स्वामी विवेकानंद जी ने कहा था कि हर भारतीय नौजवान को अपने जीवन में कम से कम एक बार जापान की यात्रा ज़रूर करनी चाहिए। मैं स्वामी जी की इस सद्भावना को आगे बढ़ाते हुए, मैं चाहूंगा कि जापान का हर युवा अपने जीवन में कम से कम एक बार भारत की यात्रा करे।

विनय कुमार सक्सेना होंगे दिल्ली के नए एलजी

0

अनिल बैजल के इस्तीफे के बाद विनय कुमार सक्सेना को दिल्ली का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है। सक्सेना दिल्ली के 22वें उपराज्यपाल बने हैं। वह पदभार ग्रहण करने की तारीख से दिल्ली के उपराज्यपाल होंगे। इससे पहले विनय कुमार सक्सेना खादी ग्रामोद्योग आयोग भारत सरकार के चैयरमैन थे। उन्होंने 27 अक्तूबर 2015 को अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण किया था।

अनिल बैजल के इस्तीफे के बाद चर्चा थी कि प्रफुल्ल खोड़ा पटेल, राकेश मेहता, राजीव महर्षि, सुनील अरोड़ा और राकेश अस्थाना में से कोई एलजी बनाया जा सकता है। उपराज्यपाल पद पर अनिल बैजल का कार्यालय दिल्ली सरकार के साथ विवादों से जुड़ा रहा। खास तौर पर उनके व दिल्ली सरकार के बीच अधिकारों को लेकर निरंतर टकराव देखने को मिला। उनके बीच विवाद सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा।

वाजपेयी सरकार में रहे केंद्रीय गृह सचिव
उपराज्यपाल पद से पहले 1969 बैच के आईएएस अधिकार रहे अनिल बैजल ने अनेक बड़े पदों पर सेवाएं दीं। वह दिल्ली के 21वें उपराज्यपाल बनाए गए थे। उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में केंद्रीय गृह सचिव के रूप में काम किया था।

बैजल ने किरण बेदी के खिलाफ की थी कार्रवाई  

केंद्रीय गृह सचिव रहते हुए ही उन्होंने किरण बेदी पर कार्रवाई की थी और उन्हें हेड ऑफ जेल्स के पद से हटा दिया था। इसके अलावा अनिल बैजल ने कई मंत्रालयों में महत्वपूर्ण पद संभाले।

इन पदों पर भी आसीन रहे बैजल

वह दिल्ली विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। वह अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के मुख्य सचिव, इंडियन एयरलाइंस के एमडी, प्रसार भारती के सीईओ, गोवा के विकास आयुक्त, दिल्ली के आयुक्त (बिक्री कर और उत्पाद शुल्क) के पद पर भी रहे। वह वर्ष 2006 में शहरी विकास मंत्रालय के सचिव पद से सेवानिवृत्त हुए थे। इसके बाद जवाहरलाल नेहरू नेशनल अर्बन रिन्यूअल मिशन से जुड़े रहे।

नजीब जंग के इस्तीफे के बाद बने दिल्ली के एलजी

दिसंबर 2016 में नजीब जंग के बाद अनिल बैजल दिल्ली के उपराज्यपाल बने थे। नजीब जंग की तरह उनके भी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ मतभेद रहे। कई मामलों को लेकर अनेक बार दिल्ली सरकार और उपराज्यपाल अनिल बैजल के बीच टकराव की बातें सामने आती रही है। उन्होंने एक साल पहले दिल्ली सरकार की 1000 बसों की खरीद प्रक्रिया की जांच को लेकर तीन सदस्यों की एक कमेटी बना दी थी। इस मसले पर भी दिल्ली सरकार से उनकी काफी खटपट हुई थी।

IPL 2022 में 1000 छक्को का आकड़ा छुआ पूरे

0

मुंबई :मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेले गए लीग मुकाबले को पांच विकेट सेजीत लिया। हैदराबाद ने टॉस जीतकर पंजाब को 158 का लक्ष्य दिया जिसे पंजाब ने बेयरस्टो और लिविंगस्टोन की तेजतर्रार पारी की बदौलत हासिल कर लिया। पारी के दौरान लियाम लिविंगस्टोन ने एक बड़ी हिट लगाकर आईपीएल 2022 का 1000वां छक्का भी लगाया। ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी सीजन में 1000 छक्के लगे हो।

देखें किस टीम ने लगाए कितने छक्के-
चेन्नई : चौके 183, छक्के 103
कोलकाता : चौके 177, छक्के 113
दिल्ली : चौके 205, छक्के 106
मुंबई : चौके 173, छक्के 100
पंजाब : चौके 200, छक्के 110
बेंगलुरु : चौके 192, छक्के 86
गुजरात : चौके 220, छक्के 69
लखनऊ : चौके 181, छक्के 101
हैदराबाद : चौके 170, छक्के 97
राजस्थान : चौके 207, छक्के 116

 

आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के
2022 में 1001

2018 में 872

2019 में 784

2020 में 734

2012 में 731

लिविंगस्टोन की बात करें तो उन्होंने सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने की लिस्ट में दूसरा स्थान हासिल कर लिया है। उनके नाम अब 34 छक्के हो गए हैं। उन्होंने कोलकाता के आंद्रे रसेल को पीछा छोड़ा जिन्होंने सीजन में 32 छक्के लगाए थे। इस लिस्ट में पहले नंबर पर अभी भी जोस बटलर बने हुए हैं जिन्होंने 14 मैचों में 37 छक्के लगाए हैं।

गर्मी से बारिश-बर्फबारी ने दी राहत, आज 11 जिलों के लिए आरेंज अलर्ट जारी

0

शिमला/धर्मशाला : हिमाचल प्रदेश में मौसम आज कड़े तेवर दिखा सकता है। प्रदेश के 11 जिलों में आज आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने लाहुल स्पीति को छोड़ प्रदेशभर में सोमवार को 60 किलोमीटर की रफ्तार से आंधी चलने सहित ओलावृष्टि और बारिश होने का आरेंज अलर्ट जारी किया है।

प्रदेश में अधिकतम तापमान में सबसे अधिक गिरावट शिमला में 4.4 तक आई है। सोलन में 3.4, नाहन में 3.2, हमीरपुर में 2.8 डिग्री की गिरावट आई है। प्रदेश के ऊंचाई वाले स्थानों पर हिमपात व कुछ स्थानों पर बारिश ने गर्मी से राहत दिलाई। रविवार को रोहतांग सहित चोटियों पर हिमपात हुआ। कई क्षेत्रों में बारिश भी हुई। शिमला के ऊपरी क्षेत्रों में ओलावृष्टि से सेब को नुकसान हुआ है। शिमला के नारकंडा में 5.5, हमीरपुर व मंडी में  चार-चार मिलीमीटर बारिश हुई। पर्यटन नगरी धर्मशाला में धौलाधार की पहाडि़यों पर भी बर्फबारी हुई है। इस कारण तापमान में गिरावट आई है व सुबह ठंडक महसूस की गई। आज भी मौसम कड़े तेवर दिखाएगा। बारिश होने पर मैदानी इलाकों में भी गर्मी से राहत मिलने की उम्‍मीद है।