Home Blog Page 114

ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम इंग्लैंड को 71 रन हराकर बनी वर्ल्ड चैंपियन

0

ऑस्ट्रेिलया ने आईसीसी महिला वर्ल्ड कप के फाइनल में इंग्लैंड को 71 रन से हरा दिया है। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 356 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड की टीम कभी मैच में नजर नहीं आई और 43.4 ओवर में 285 पर ऑलआउट हो गई।ऑस्ट्रेलिया की ओर से सलामी बल्लेबाज एलिसा हीली (Alyssa Healy) ने ऐतिहासिक पारी खेली। उन्होंने 138 गेंदों का सामना करते हुए 26 चौकों की मदद से 170 रन बनाए। इससे पहले इंग्लैंड की महिला टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया, लेकिन शुरू से कंगारू टीम की धमाकेदार बल्लेबाजी का सामने यह फैसला गलत साबित होता दिख रहा है। न्यूजीलैंड के क्राइटचर्च में खेले गए इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया में सलामी बल्लेबाजी एलिसा हीली ने विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी की। इंग्लैंड की टीम को पहली सफलता उस समय मिली जब ऑस्ट्रेलिया की सलामी जोड़ी पहले विकेट के लिए 29.1 ओवर में 160 रन जोड़ चुकी थी। तब राचेल हेन्स 68 रन बनाकर आउट हुई।

एलिसा हीली (Alyssa Healy) की धमाकेदार बल्लेबाजी का पूरी दुनिया में चर्चा हो रही है। दिलचस्प बात यह है कि हीली, ऑस्ट्रेलिया की पुरुष टीम के तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क की पत्नी है। हीली का यह शतक उनके लिए खास था क्योंकि मिशेल स्टार्क भी यह मैच देखने के लिए स्टैंड में मौजूद थे। हीली ने जैसे ही 100 गेंदों में अपना शतक पूरा किया, स्टार्क स्टैंड्स में तालियां बजाते नजर आए।

भंवाल माता मंदिर मे चढ़ाई जाती है ढाई प्याला शराब

0

देश में चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो गई है। क्या आप ऐसे मंदिर के बारे में जानते हैं, जिसकी खासियत अन्य शक्तिपीठों और मंदिरों से अलग है? राजस्थान के नागौर जिले के भंवाल माता मंदिर की कहानी बेहद अलग है। दूसरे मंदिरों की तरह यहां माता को मिठाई नहीं, बल्कि शराब का भोग लगाया जाता है। वह भी ढाई प्याला शराब। सुनने में थोड़ा अजीब लगे, लेकिन यह सच है। यह भोग हर भक्त नहीं चढ़ा सकता। इसके लिए आस्था की कसौटी पर परखा जाता है। अगर भक्त के पास बीड़ी, सिगरेट, तंबाकू, चमड़े का बेल्ट और पर्स है, तो प्रसाद नहीं चढ़ा सकता।

क्या है मान्यता

इस मंदिर में शराब को नशे के रूप में नहीं, बल्कि प्रसाद की तरह चढ़ाया जाता है। माता ढाई प्लाया शराब ग्रहण करती हैं। चांदी के प्याले में शराब भरकर पुजारी अपनी आंखें बंद कर देवी से प्रसाद ग्रहण करने का निवेदन करते हैं। कुछ ही देश में प्याले से शराब गायब हो जाती है। ऐसा तीन बार किया जाता है। मान्यता है कि काली माता उसी भक्त का भोग लेती है, जिसकी मन्नत पूरी होनी होती है। वह सच्चे दिल से भोग लगाता है। कहा जाता है कि भंवाल माता प्राचीन समय में एक पेड़ के नीचे से स्वयं प्रकट हुई थीं।

डाकुओं ने बनवाया था मंदिर

800 साल पुराने इस मंदिर को डाकुओं ने बनवाया था। एक कहानी प्रचलित है कि इस स्थान पर डाकुओं के दल को सैनिकों ने घेर लिया। मौत को निकट देख उन्होंने माता को याद किया। मां ने अपनी शक्ति से डाकुओं को भेड़-बकरी के झुंड में बदल दिया। इसके बाद उन्होंने यहां मंदिर का निर्माण करवाया। इस मंदिर के गर्भगृह में देवी की दो मूर्तियां स्थापित है।

प्रशासन की जेसीबी महंत के मददगार के निर्माणाधीन कॉम्‍पलेक्स पर चली

0

रीवा । राज निवास में हुई घटना के बाद प्रशासन पूरी तरीके से फ्रंट फुट पर आ गया है रविवार को एक बड़ी पुनः कार्रवाई की गई है जिसमें राज निवास के मुख्य आरोपित महंत को घर में रुकवाने तथा संरक्षण देने के आरोप में गिरफ्तार किए गए संजय त्रिपाठी के निर्माणाधीन कांप्लेक्स को प्रशासन ने जेसीबी की मदद से तोड़ दिया है। बताया गया है अखिल ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बाहुबली संजय त्रिपाठी के निर्माणाधीन कॉम्प्लेक्स का कुछ हिस्सा गिराया जा रहा है। कॉम्प्लेक्स रेलवे ओवरब्रिज से लगा हुआ है। साथ ही मुख्य मार्ग के एकदम बगल में है। संजय त्रिपाठी गिरफ्तारी रीवा पुलिस ने भोपाल से की थी जैसे गत दिवस न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है ।

विवादों में रहे कांप्लेक्स : बताते चलें कि संजय त्रिपाठी द्वारा जिस निर्माणाधीन का वृक्ष निर्माण कराया जा रहा था वह शुरुआती समय से ही विवादों में रहा है शुरू से ही उन पर सरकारी जमीन अतिक्रमण कर कॉम्प्लेक्स बनवाने का आरोप लगता रहा है लेकिन सत्ता का करीबी होने के कारण उस पर कार्रवाई नहीं हो सकी थी।

कल ही हो गई थी नाप : कलेक्टर मनोज पुष्कर ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद ही नगर निगम कमिश्नर राजस्व टीम एवं पुलिस विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचकर सरकारी जमीन की नाप की थी जिसमें उक्त कॉम्प्लेक्स सरकारी जमीन पर बना हुआ पाया गया था जिसके पास उस पर कार्रवाई की गई है।

दो दर्जन से अधिक तरह हैं मामले : अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार वर्मा ने बताया कि संजय त्रिपाठी पर हत्या सहित रंगदारी मारपीट सहित करीब 2 दर्जन से अधिक अपराध पंजीबद्ध है। कुछ मामलों में वह सजा काट चुके हैं कुछ मामले न्यायालय ने अभी विचाराधीन है।

जबलपुर की फैक्ट्री मे बने 500 केजी जीपी बम सेना की ताकत को बढ़ाएगा

0

जबलपुर। सेना की और ज्यादा सक्षम बनाने आर्डिनेंस फैक्ट्री खमरिया ने 500 किलो के जनरल परपज बम बनाए हैं। वायुसेना को 48 बमों की पहली खेप भेजी जा चुकी है। रक्षा मंत्रालय की ओर ये जो लक्ष्य दिया गया है, उसे ध्यान में रखते हुए जीपी बमों की सप्लाई पूरे साल जारी रहेगी। ये बम इतने विध्वंसक हैं कि आसमान से गिरने के बाद किसी भी संरचना को तबाह कर सकते हैं।

वायुसेना की टीम ओएफके से बमों की खेप लेकर डिपो के लिए रवाना हो चुकी है। यह बम ओएफके और जीआइएफ के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा सकता है। ये बम आमतौर पर टीएनटी, कंपोजिशन-बी या ट्राइटोनल के साथ एक मोटी दीवार वाली धातु के कवर (खोल) से ढंके होते हैं, जो बम के कुल वजन का लगभग 35 प्रतिशत होता है। इसका खोल जबलपुर की ही ग्रे-आयरन फाउंडरी में तैयार किया गया। जबकि बम की फिलिंग आर्डिनेंस फैक्ट्री खमरिया के एफ-6 सेक्शन में की गई। प्रबंधन के जिम्मेदारोें का कहना है कि ओएफके सैन्य सामग्रियों को भारतीय सेना को ही नहीं बल्कि जरूरत के मुताबिक दूसरे देशों को भी भेजने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

देश का सबसे बड़ा बम : श्रमिक नेताओं का दावा है कि यह बम देश का सबसे बड़ा बम है। इसकी लंबाई करीब दो मीटर और वजन 500 किलोग्राम है। इस बम को सुखोई-30 और जगुआर जैसे लड़ाकू विमानों से टारगेट पर गिराया जा सकता है। यह बम पल भर में किसी भी बसाहट को खंडहर में तब्दील कर सकता है।

अत्यंत शक्तिशाली और विध्वंसक : रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के सहयोग से बने जीपी बम अत्यंत शक्तिशाली है। इसमें बुलेट के समान 10 हजार से ज्यादा स्टील की गोले होंगे। स्टील के इन गोलों का आकार 1.5 मिलीमीटर होगा। बम में भरे गए गोलों की ताकत का अंदाजा इसी से लगा सकते हैं कि प्रत्येक गोला 12 मिलीमीटर मोटी स्टील की चादर को छेद सकता है। यह बम जहां बंकरों और पुलों को तबाह कर सकता है वहीं इसके प्रहार से रेल लाइन भी तहस-नहस हो सकती है। सीमा-पार स्थित दुश्मन देशों के लिए यह बम कहर का सबब बन सकता है।

इमरान खान की सिफारिश पर राष्ट्रपति ने भंग की संसद

0

पाकिस्तान में नाटकीय घटनाक्रम के बाद इमरान खान सरकार बच गई। किसी को अंदाजा नहीं था कि ऐसा भी हो सकता है। नेशनल असेंबली के डिप्टी स्पीकर ने विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव को खारिज कर दिया। शायद यही वो सरप्राइज था, जिसका जिक्र इमरान खान बार-बार दे रहे थे। अविश्वास प्रस्ताव खारिज होने के बाद इमरान खान ने राष्ट्र को संबोधित किया और कहा कि उन्होंने राष्ट्रपति से संसद भंग करने का सिफारिश कर दी है। ताजा खबर यह है कि राष्ट्रपति ने इस सिफारिश पर अपनी मुहर लगा दी है। यानी पाकिस्तान में अगले तीन महीनों में चुनाव होंगे। इमरान खान ने अपनी कैबिनेट को भी बर्खास्त कर दिया है। राष्ट्र के नाम संबोधन में इमरान खान ने कहा कि वह देश की जनता तय करे कि कौन सही है और कोई गलत। उन्होंने सांसदों की खरीद-फरोख्त का भी जिक्र किया।

1987 में नवाज शरीफ पंजाब के मुख्यमंत्री थे। तब भारत के खिलाफ सीरीज से पहले पाकिस्तान को वेस्टइंडीज के साथ प्रैक्टिस मैच खेलना था। तब कप्तान थे इमरान खान, लेकिन उस मैच में नवाज शरीफ भी खेलने आ गए। नवाज शरीफ ने खुद को कप्तान नियुक्त कर लिया, विव रिचर्ड्स के साथ टॉस किया, पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और ओपनिंग करने भी चले गए। तब वेस्ट इंडीज की गेंदबाजी का खौफ हुआ करता था। हालांकि उस मैच में नवाज शरीफ कुछ खास नहीं कर पाए, लेकिन इमरान खान को वह मैच आज भी याद आता होगा।

इमरान खान और बेनजीर भुट्टो एक ही समय में ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में पढ़ते थे। इमरान खान उन 6 पाकिस्तानी राजनेताओं में से एक हैं जो ऑक्सफोर्ड गए हैं। ये हैं बेनजीर भुट्टो, जुल्फिकार अली भुट्टो, लियाकत अली खान, बिलावल भुट्टो जरदारी और वसीम सज्जाद।

1971 में इमरान खान वेस्ट-पाकिस्तानी अंडर 19 टीम का हिस्सा थे। वह एक क्रिकेट मैच के लिए बांग्लादेश (उस समय पूर्व-पाकिस्तान) गए थे। जिस दिन 1971 का युद्ध शुरू हुआ, वह पश्चिमी पाकिस्तान वापस आने वाली आखिरी उड़ान में थे।

1987 विश्व कप की हार के बाद इमरान खान ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी। हालांकि, तब के पाकिस्तान के राष्ट्रपति जनरल जिया-उल-हक ने उन्हें टीम का नेतृत्व करने के लिए जारी रखने के लिए कहा। इमरान ने उनके प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया और 1992 में पाकिस्तान को विश्व कप दिलाया।

अवंतिका नगरी तीनाें लाेकाें से निराली है – सीएम शिवराज सिंह

0

उज्जैन। गुड़ी पड़वा पर पहली बार उज्जैन शहर का जन्मदिन गौरव दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इस आयाेजन में शामिल हाेने पहुंचे सीएम शिवराज सिंह ने कहा कि अवंतिका नगरी तीनाें लाेकाें से निराली है। मैं जब यहां आया ताे देखा कि सभी दुकानाें के नाम अंग्रेजी में लिखे हुए हैं। मेरा कहना है कि बाहर से आने वालाें के लिए अंग्रेजी में नाम लिखाे, लेकिन हिंदी में भी दुकानाें का नाम लिखा जाए।

इसके पूर्व सीएम शिवराज सिंह चाैहान ने प्रतिभा स्वराज प्रा.लि ग्रीन गारमेंट फैक्ट्री का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर सीएम ने कहा कि आज उज्जैन का गाैरव दिवस मनाया जा रहा है। भगवान महाकाल की नगरी अवंतिका का पुर्नरुद्धार हाे रहा है। उज्जैन का सांस्कृतिक और औद्याेगिक पुर्नरुद्धार हाे रहा है, उज्जैनवासियाें आपकाे बधाई। फिर सीएम ने गाैरव दिवस पर आयाेजित बाइक रैली काे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। फिर प्रदर्शनी का भी अवलाेकन किया। साथ ही विक्रमोत्सव के कैलेंडर सहित कुछ किताबों का विमोचन भी किया।

उज्जैन के गौरव दिवस पर आयोजित बाइक रैली को मुख्यमंत्री श्री @ChouhanShivraj ने झंडी दिखाकर रवाना किया। इस रैली में हजारों की संख्या में युवा भगवा ध्वज के साथ शामिल हुए और उत्साह से पूरे शहर का भ्रमण किया।

हिंदू नववर्ष का छाया उल्लासः धर्मधानी उज्जैन में चैत्र शुक्ल प्रतिपदा गुड़ी पड़वा पर हिंदू नववर्ष का उल्लास छाया हुआ। शिप्रा के रामघाट पर शंख, शहनाई की मंगल ध्वनि के साथ सूर्य की पहली किरण को अर्घ्य दिया गया। ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर के शिखर पर नया ध्वज चढ़ाया गया। बाबा महाकाल को नीम मिश्रित जल से अभिषेक कर पंचांग का पूजन किया गया। आज चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से चैत्र नवरात्र का आरंभ भी हो गया है। शक्तिपीठ हरसिद्धि सहित शहर के अन्य देवी मंदिरों में घट स्थापना के साथ नवरात्र की शुरुआत हो गई है।

राजस्थान ने मुंबई को 23 रन से हराया

0

आईपीएल 2022 के 9वें लीग मुकाबला मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच हुआ। इस मैच में मुंबई ने टॉस जीतकर फील्डिंग करने का फैसला किया। पहली पारी में राजस्थान ने 8 विकेट पर 193 रन बनाए और MI को 194 रन का लक्ष्य दिया। इसके जवाब में मुंबई टीम ने 8 विकेट पर 170 रन बनाए। ये रोहित की टीम की लगातार दूसरी हार है। वहीं राजस्थान ने लगातार दूसरी जीत दर्ज की। अब टीम अंकतालिका में पहले स्थान पर पहुंच गई है। मुंबई दो हार के बाद नौवें नंबर पर है।

राजस्थान रॉयल्स की पारी

यशस्वी जयसवाल ने सिर्फ एक रन के स्कोर पर आउट हो गए। देवदत्त पडीक्कल के बल्ले से सिर्फ 7 रन निकले। वो मिल्स की गेंद पर रोहित शर्मा द्वारा लपके गए। बटलर ने अपना शतक पूरा किया और ये उनके आईपीएल करियर का उनका दूसरा शतक रहा। कप्तान संजू सैमसन ने इस मैच में 21 गेंदों पर 3 छक्के व एक चौके की मदद से 30 रन बनाए। बटलर ने 100 रन बनाए और बुमराह की गेंद पर वो बोल्ड हो गए जबकि आर अश्विन एक रन बनाकर रन आउट हो गए। नवदीप सैनी दो रन बनाकर मिल्स की गेंद पर विकेट के पीछे कैच आउट हुए। रेयान पराग 5 रन बनाकर आउट हो गए। मुंबई की तरफ से पहली पारी में बुमराह व मिल्स को 3-3 जबकि पोलार्ड को 1 विकेट मिला।

मध्य प्रदेश के मालवा-निमाड़ इलाके में लोगों को गिरता हुआ उल्कापिंड दिखा

0

इंदौर। मध्य प्रदेश के मालवा-निमाड़ इलाके में करीब आठ बजे लोगों ने आसमान से उल्कापिंड जैसी वस्तु गिरते देखी। दो टुकड़ों में गिरती हुई वस्तु चमक रही थी। इंदौर, धार, खंडवा सहित अन्य इलाकों में लोगों ने इसे नीचे गिरते हुए देखा, इस दौरान कुछ लोगों ने मोबाइल से इसके वीडियो भी बना लिए। वीडियो तुरंत ही इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गए और अलग-अलग जगहों से इसके देखे जाने की बात सामने आने लगी। इंटरनेट मीडिया पर चल रहे मैसेज में इसके धार और खंडवा में गिरने की बात चल रही थी।

शुक्रवार देर 8 बजे शहरवासियों ने आसमान में जलता हुआ उल्कापिंड देखा। इस उल्कापिंड के गिरने की घटना को एक प्रत्यदर्शी ने अपने मोबाइल में रिकार्ड किया। यह वीडियो देखते ही देखते इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गया और आमजन के बीच चर्चा का विषय बन गया। भोपाल स्थित मौसम केंद्र के डिप्टी डायरेक्टर वेद प्रकाश सिंह के मुताबिक उन्हें मिली सूचना के मुताबिक खंडवा में उल्कापिंड गिरने की घटना सामने आई है। उल्कापिंड पुच्छल तारे के रूप में होते है। ये जब गिरते हैं तो इनकी चमक इतनी ज्यादा होती है कि 200 से 300 किलोमीटर के दायरे के लोग भी आसमान में इसे देखा जा सकता है। छोटे-छोटे उल्कापिंड की उम्र 100 साल या उसके आसपास होती है। ये सौर मंडल में चक्कर लगाते हुए किसी भी ग्रह के वायुमंडल में प्रवेश कर जाते हैं।

इसी तरह ये पृथ्वी के वायुमंडल में जब आते है तो वायुमंडल की अधिक सघनता के कारण घर्षण से जल जाते हैं। इस तरह यह जलकर धरती पर गिर जाते हैं। राजस्थान में भी पिछले सप्ताह उल्कापिंड गिरने की इस तरह की घटना सामने आई थी। उल्कापिंड को टूटता हुआ तारा कहा जाता है। ये जहां भी गिरते हैं वहां पर गड्ढा होता है। छोटे आकार के उल्कापिंड के गिरने पर तीन से चार फीट का गड्ढा होता है। वहीं बड़े उल्कापिंड होने पर गड्ढे की गहराई अधिक होती है।

धार जिले में आसमान में दिखाई दिया चमकता हुआ उल्कापिंड

धार जिले के नालछा-बगड़ी क्षेत्र में भी शाम अचानक आसमान में मिसाइल जैसा चमकती हुई वस्तु दिखाई दी। तेज गति से निकलते हुए मिसाइल जैसे इस चमकीले अद्भुभूत चीज देखकर लोगों ने इसके वीडियो बनाए। चमकती हुई मिसाइल जैसे आसमान में तेज गति से जा रही थी जो कि जमीन की ओर बढ़ते हुए दिखाई दे रही थी। बाद में कुछ लोगों ने यह साफ किया कि यह मिसाइल नहीं उल्कापिंड है।

श्रीलंका में सोमवार तक लगा कर्फ्यू, भारत ने 6000 मीट्रिक टन ईंधन की आपूर्ति की

0

श्रीलंका इस समय इतिहास के सबसे खराब आर्थिक संकट का सामना कर रहा है। ईंधन, रसोई गैस के लिए लंबी लाइन, कम आपूर्ति में जरूरी सामान और घंटों बिजली कटौती से जनता हफ्तों से परेशान है। पर्यटन क्षेत्र के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण COVID-19 महामारी के बाद से श्रीलंका की अर्थव्यवस्था में गिरावट आई है। देश में सबसे खराब आर्थिक संकट को लेकर हो रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने सार्वजनिक आपातकाल की घोषणा की है।

राष्ट्रपति के आदेश पर, राष्ट्रपति के सचिव गामिनी सेनारथ ने असाधारण गजट अधिसूचना जारी की। यह कदम गुरुवार को राजपक्षे के आवास के बाहर हिंसक विरोध प्रदर्शन के बाद आया, जब सैकड़ों प्रदर्शनकारी वहां जमा हो गए और द्वीप राष्ट्र में सबसे खराब आर्थिक संकट को संबोधित करने में उनकी विफलता के लिए उनके इस्तीफे की मांग की। आंदोलन के हिंसक होने से कई लोग घायल हो गए और वाहनों में आग लगा दी गई।

राष्ट्रपति के आवास के पास लगे स्टील बैरिकेड को गिराने के बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले छोड़े और पानी की बौछारें कीं। घटना के बाद, कई लोगों को गिरफ्तार किया गया था और कोलंबो शहर के अधिकांश हिस्सों में कुछ समय के लिए कर्फ्यू लगा दिया गया था।

श्रीलंका के आर्थिक संकट में 6,000 मीट्रिक टन ईंधन की आपूर्ति

– श्रीलंका में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन की सहायक कंपनी ने शनिवार को सीलोन बिजली बोर्ड को 6,000 मीट्रिक टन ईंधन की आपूर्ति की है, ताकि द्वीप देश में बिजली संकट को कम करने में मदद मिल सके, जो कि तीव्र बिजली कटौती देख रहा है। ईंधन की खेप भारत द्वारा दी गई 500 मिलियन अमेरिकी तेल लाइन ऑफ क्रेडिट का हिस्सा है। श्रीलंकाई सरकार ने शनिवार को शाम छह बजे से पूरे देश में कर्फ्यू की घोषणा की। राष्ट्रपति द्वारा आपातकाल की स्थिति घोषित करने के बाद शनिवार को सोमवार सुबह 6 बजे तक। सरकार के सूचना विभाग ने कहा, “राष्ट्रपति को दी गई शक्तियों के तहत शनिवार शाम छह बजे से सोमवार सुबह छह बजे तक देश भर में कर्फ्यू लगा दिया गया है।”

भोजन, ईंधन, बिजली और गैस की कमी

श्रीलंका वर्तमान में विदेशी मुद्रा की कमी का सामना कर रहा है जिसके कारण भोजन, ईंधन, बिजली और गैस की कमी हो गई है और आर्थिक सहायता के लिए मित्र देशों की सहायता मांगी है। देश में रोजाना कम से कम 10 घंटे बिजली कटौती हो रही है। श्रीलंका की मुद्रा का भी 8 मार्च से अमेरिकी डॉलर के मुकाबले लगभग एसएलआर 90 का अवमूल्यन हुआ है।

इंदौर में फर्जी आइडीए अफसर गिरफ्तार

0

इंदौर। पुलिस ने दो ठगोरों को गिरफ्तार किया है जो आइडीए एवं बैंक अफसर बनकर लोगों से लाखों रुपयों की धोखाधड़ी करते थे। आरोपितों ने इंदौर विकास प्राधिकरण की योजना-134 में प्लाट व रो हाऊस आवंटन करवाने का झांसा देकर 25 लाख रुपये ठगे थे।पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है।

विजयनगर पुलिस के मुताबिक 25 अक्टूबर 2019 को प्रगतिशील सहकारी साख संस्था के पदाधिकारी घनश्याम पाटील व अन्य की शिकायत पर आरोपित संतोष जैन उर्फ संजू और बंटी उर्फ विपिन खंडेलवाल के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज किया है।पाटील ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2014 में आरोपितों ने खुद को आइडीए और बैंक अफसर बताया और कहा कि आइडीए की योजना 134 में रो हाउस और प्लाट आवंटन की प्रक्रिया चल रही है। आरोपितों ने इस योजना में प्लाट व रो हाऊस का आवंटन करवाने के नाम पर अलग अलग किस्तों में 25 लाख रुपये जमा करवा लिए।

एक साल बाद भी रो हाऊस और प्लाट न मिलने पर आइडीए से जानकारी निकाली तब पता चला उनके साथ धोखा हुआ है। पीड़ितों ने थाना व अफसरों को शिकायत की लेकिन सुनवाई नहीं हुई। सीएम हेल्प लाइन पर शिकायत करने पर वर्ष 2019 में कायमी हुई लेकिन आरोपितों की गिरफ्तारी टलती गई। शुक्रवार रात टीआइ तहजीब काजी ने एसआइ प्रहलाद खंडाते को लेकर दबिश दी और दो आरोपित संतोष जैन निवासी शिवकंठ कालोनी और विजय यादव निवासी मालवीय नगर को गिरफ्तार कर लिया।