Home Blog Page 132

रुस और यूक्रेन के प्रतिनिधियों के बीच वार्ता शुरु

0

रुसी सेना ने यूक्रेन(Ukraine) पर हमले तेज कर दिए हैं और राजधानी कीव को चारो तरफ से घेर लिया है। आज सुबह से ही कीव पर हवाई हमले का सायरन बज रहा है और कीव में कई जगहों पर धमाके भी हुए हैं। उधर, रूस और यूक्रेन के बीच आज बेलारूस-पोलैंड की सीमा पर बातचीत हो रही है। रुस के विदेश मंत्रालय का कहना है कि हम इस स्थिति के खत्म होने की उम्मीद कर रहे हैं, ताकि यूक्रेन के सभी लोग शांति से रह सकें।

तमाम अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों के बीच रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने एक बार फिर कहा है कि जंग खत्म करने के लिए हम बातचीत को तैयार हैं। उन्होंने साफ किया कि इस हमले का मकसद यूक्रेन को NATO में शामिल होने से रोकना है। इस बीच विवाद का हल निकालने के लिए फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रॉ ने रुसी राष्ट्रपति पुतिन से करीब डेढ़ घंटे तक बातचीत की।

दूसरी तरफ यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने एक बार फिर बयान जारी करते हुए कहा, “हमारी सीमा में जो भी घुसेगा उसका तगड़ा विरोध होगा. जो हमारा है हम उसे कभी नहीं छोड़ेंगे.” उन्होंने दावा किया कि 16 हजार विदेशी लड़ाके यूक्रेन पहुंचने वाले हैं। उसके बाद रुस के लिए ये लड़ाई और मुश्किल हो जाएगी। यूक्रेन की सेना ने साफ़ कर दिया है कि अब हम बचाव नहीं, जवाबी कार्रवाई की तरफ बढ़ेंगे।

हाईकोर्ट का फैसला- 2013 के बाद चौराहों पर लगी मूर्तियां हटाई जाएं

0

जबलपुर। मप्र हाई कोर्ट ने एक जनहित याचिका का इस निर्देश के साथ पटाक्षेप कर दिया कि राजधानी भोपाल के टीटी नगर में लगाई गई पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह की प्रतिमा हटाई जाए। साथ ही जनहित याचिकाकर्ता को हुई परेशानी के लिए राज्य शासन व नगर निगम, भोपाल पर 30 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। इसमें से 20 हजार हाई कोर्ट विधिक सेवा समिति में जमा हाेंगे जबकि 10 हजार जनहित याचिकाकर्ता को मिलेंगे।जुर्माना राशि 30 दिन के भीतर जमा करनी होगी।

प्रशासिनक न्यायाधीश शील नागू की अध्यक्षता वाली युगलपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई। इस दौरान जनहित याचिकाकर्ता जबलपुर निवासी अधिवक्ता ग्रीष्म जैन की ओर से अधिवक्ता सतीश वर्मा व लावण्य वर्मा ने पक्ष रखा। उन्होंने दलील दी कि सुप्रीम कोर्ट ने सार्वजनिक स्थान व सड़कों पर प्रतिमाएं लगाने पर रोक लगा दी थी। 18 जनवरी, 2013 को सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में साफ किया था कि इस तरह की मनमानी प्रतिमाएं हटाई जाएं। इसके बावजूद भोपाल में मनमानी करते हुए नानक पेट्रोल पंप के पास टीटी नगर चौक पर पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह की प्रतिमा लगाई गई। सड़क व सार्वजनिक चौक का दुरुपयोग करने से रोके जाने संबंधी देश की शीर्ष अदालत के आदेश को गंभीरता से नहीं लिया गया।

बहस के दौरान दलील दी गई कि सरकारी अधिकारियों विशेषकर नगर निगम भोपाल ने इस मामले में दो अलग-अलग जवाब देने की गलती की है। दिसंबर-2019 में जनहित याचिकाकर्ता को बदनाम करने की मंशा से मूर्ति को यातायात में बाधक नहीं बताया गया। जबकि जुलाई 2021 में सरकार बदलते ही मूर्ति को यातायात में बाधक बता दिया गया।हाई कोर्ट ने इस तर्क को सुनने के बाद टिप्पणी में साफ किया कि सरकारी अधिकारियों को कानून का पालन गंभीरता से करना चाहिए। जनहित याचिकाकर्ता को दुर्भावनापूर्वक परेशान करके कोर्ट को गुमराह करने का रवैया ठीक नहीं था।

कैबिनेट ने सीपीए बंद करने की मंजूरी दी, लोक निर्माण और वन विभाग देखेंगे काम

0

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में गुरुवार को मंत्रालय में हुई कैबिनेट बैठक में राजधानी परियोजना प्रशासन को बंद करने का निर्णय लिया गया। साथ ही तय किया गया कि सड़क और भवनों के रखरखाव का काम लोक निर्माण विभाग देखेगा। वहीं, भोपाल के वे सभी उद्यान जो सीपीए द्वारा संधारित किए जाते थे, वे वन विभाग को सौंपा जाएंगे। बैठक में वित्त विधेयक 2022 और तृतीय अनुपूरक अनुमान (बजट) प्रस्ताव का भी अनुमोदन किया गया।

राज्य सरकार के प्रवक्ता गृह मंत्री डा.नरोत्तम मिश्रा ने कैबिनेट के निर्णय की जानकारी देते हुए बताया कि सीपीए भोपाल में सड़कों, मंत्रालय, विधानसभा भवन, विधायक विश्राम गृह, गैस राहत एवं पुनर्वास विभाग चिकित्सालय, आवास और यूनियन कार्बाइड के कचरे के निष्पादन का काम देख रहा था। अब तय किया गया है कि यह काम लोक निर्माण विभाग देखेगा। वहीं, भोपाल की प्रमुख उद्यानों के संधारण का काम अब वन विभाग देखेगा। प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ अधिकारियों-कर्मचारियों को मूल विभाग वापस लौटाया जाएगा।

अधिकारियों कर्मचारियों का संविलियन लोक निर्माण और वन विभाग में होगा। प्रदेश में नर्मदा जल का उपयोग सुनिश्चित करने के लिए नर्मदा घाटी विकास और जल संसाधन विभाग प्रस्तावित 12 सिंचाई परियोजनाओं को प्रशासकीय स्वीकृति के साथ निविदा आमंत्रित करने की अनुमति दी गई। इन परियोजनाओं की लागत 26 हजार करोड़ रुपये से अधिक है।

अन्य निर्णय

बैठक में कोरोना महामारी की स्थिति को देखते हुए घरेलू उपभोक्ताओं के स्थगित बिजली बिलों की राशि के भुगतान के लिए समाधान योजना का अनुसमर्थन किया गया। विधानसभा के बजट सत्र में मध्य प्रदेश पंचायत राज एवं ग्राम स्वराज संशोधन विधेयक प्रस्तुत करने की अनुमति दी गई। इसके माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में पर्यटन या औद्योगिक गतिविधियों के लिए अनुमति देने की प्रक्रिया शासन द्वारा तय की जाएगी। इसके अधिकार संबंधित विभागों को दिए जाएंगे।

ओंकारेश्वर और छतरपुर सौर ऊर्जा परियोजना से उत्पादित बिजली खरीदेगी सरकार

बैठक में तय किया गया कि ओंकारेश्वर जलाशय पर प्रस्तावित 600 मेगावाट क्षमता और छतरपुर सौर ऊर्जा पार्क से उत्पादित 950 मेगावाट बिजली सरकार खरीदेगी। इसके लिए मध्य प्रदेश पावर मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड को अधिकृत किया गया है। प्रदेश में वर्तमान में दो हजार 380 मेगावाट क्षमता की सौर ऊर्जा परियोजनाएं स्थापित हैं।

यूक्रेन के 15 शहरों पर हवाई हमलों का अलर्ट

0

रूस और यूक्रेन के बीच आज युद्ध का आठवां दिन है। रूस की ओर से अभी भी ताबड़तोड़ हमले किए जा रहे हैं। इस बीच संयुक्त राष्ट्र महासभा ने एक प्रस्ताव पास कर रूसी सेना को यूक्रेन से बाहर जाने के लिए कहा है। इसके अलावा यूक्रेन में हवाई हमले का अलर्ट जारी किया गया है।

यूक्रेन के 15 शहरों पर हवाई हमलों का अलर्ट जारी

रूस के ताबड़तोड़ हमले के बीच यूक्रेन के 15 शहरों पर हवाई हमलों का अलर्ट जारी किया गया है। अब तक डर से 10 लाख लोगों ने यूक्रेन छोड़ दिया है।

यूक्रेन छोड़ने वाले नागरिकों की संख्या 10 लाख के पार पहुंची

रूस और यूक्रेन के बीच चल रही जंग की वजह से 10 लाख से अधिक नागरिकों ने यूक्रेन छोड़ दिया है। UNHCR के मुताबिक एक हफ्ते में यूक्रेनी जनसंख्या के दो फीसदी लोगों ने डर से जगह छोड़ दिया।

खारकीव में 3 स्कूल और 1 चर्च हमले में तबाह

0

यूक्रेन पर रूस के हमले का गुरुवार को आठवां दिन है। रूस की सेना ने राजधानी कीव को चारों तरफ से घेर लिया है औ लगातार बमबारी कर रही है। रूसी सेना ने कीव का सेंट्रल रेलवे स्टेशन उड़ा दिया है। इस बीच खबर यह भी है कि रूसी सेना ने खेर्सोन शहर पर भी कब्जा कर लिया है। साथ ही यूक्रेन की सेना ने दावा किया है कि 2 मार्च को उन्होंने रूस के 3 प्लेन और 2 हेलिकॉप्टर मार गिराए।

खारकीव में 3 स्कूल और 1 चर्च हमले में तबाह

रूस और यूक्रेन की बीच युद्ध का आज आठवां दिन है। यूक्रेन के ओखतिर्का और खारकीव में रूसी हमले की वजह से भारी नुकसान हुआ है। खारकीव में 3 स्कूल और एक चर्च हमले में तबाह हो गए हैं। साथ ही ओखतिर्का में 12 से ज्यादा रिहायशी इमारत तबाह हो गई है। इसके अलावा रूसी सेना ने खेरसॉन पर भी कब्जा कर लिया है। कीव की तरफ बढ़ रहा रूसी काफिले को यूक्रेन की तरफ से रोकने का दावा किया गया है।

PM मोदी आज करेंगे बाइडन से बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइउन, ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन और जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा के साथ क्वाड लीडर्स की वर्चुअल बैठक में हिस्सा लेंगे। विदेश मंत्रालय ने यह जानकारी दी है।

आज फिर हो सकती है रूस-यूक्रेन में वार्ता

रूस और यूक्रेन आज एक बार फिर बातचीत की मेज पर बैठने वाले हैं। इससे पहले भी दोनों देश बातचीत कर चुके हैं, जिसमें कुछ मुद्दों पर सहमति बनी थी। अब आज फिर दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडल मुलाकात कर सकते हैं और यह बैठक बेलारूस में होगी।

चीन को पहले से पता था, रूस यूक्रेन पर करेगा हमला

चीन ने रूस से बीजिंग में विंटर ओलंपिक की समाप्ति से पहले यूक्रेन पर आक्रमण नहीं करने के लिए कहा था। न्यूयॉर्क टाइम्स ने बाइडेन प्रशासन के अधिकारियों और एक यूरोपीय अधिकारी के हवाले से इस खबर का खुलासा किया है। रिपोर्ट में बताया गया है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की ओर यूक्रेन पर हमला करने की जानकारी चीन को पहले ही दे दी गई थी, लेकिन चीन ने विंटर ओलंपिक तक हमला नहीं करने की सलाह दी थी। वहीं इस खुलासे के बाद वॉशिंगटन में चीनी दूतावास के प्रवक्ता लियू पेंग्यु ने कहा कि रिपोर्ट में किए गए दावे बिना किसी आधार के हैं, जो महज अटकलें हैं। ऐसा रिपोर्ट का मकसद चीन को दोष देना और उसे बदनाम करना है।

यूक्रेन के दो बंदरगाहों की घेराबंदी

रूसी सेना ने यूक्रेन के दो बंदरगाहों की घेराबंदी की और देश के दूसरे सबसे बड़े शहर पर बमबारी की। बीते कई घंटों से राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की की ओर से ताजा अपडेट नहीं आया है, लेकिन उनके एक सलाहकार ने जवाब दिया है कि यूक्रेनी पक्ष अपने देश के रक्षा में लगातार संघर्ष कर रहा है।

हार्दिक पांड्या को झटका, ग्रेड-ए से ग्रेड-सी में डिमोट किए गए, रहाणे-पुजारा को भी बड़ा नुकसान

0

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने टेस्ट टीम से बाहर किए गए अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा को एक और बड़ा झटका दिया है। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, दोनों ही सीनियर खिलाड़ियों के ग्रेड में बदलाव किए गए हैं और उन्हें डिमोट किया गया है। पुजारा और रहाणे को ग्रेड-ए से ग्रेड-बी में भेज दिया गया है।

वहीं, 2021 टी-20 विश्व कप के बाद से टीम से बाहर चल रहे ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को भी झटका लगा है। उन्हें ग्रेड-ए से सीधे ग्रेड-सी में डिमोट किया गया है। हार्दिक की जगह फिलहाल वेंकटेश अय्यर टीम इंडिया में ऑलराउंडर की भूमिका निभा रहे हैं। पूर्व सिलेक्टर और भारत के पूर्व तेज गेंदबाज अभय कुरुविला को बीसीसीआई का नया जनरल मैनेजर भी बनाया गया है।

ऋद्धिमान साहा को भी हुआ नुकसान
विकेटकीपर बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा को भी नुकसान हुआ है। साहा को ग्रेड-बी से ग्रेड-सी में भेज दिया गया है। साहा, पुजारा और रहाणे तीनों को श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट टीम में जगह नहीं मिली है। पुजारा और रहाणे पिछले कुछ समय से फॉर्म में नहीं हैं। बोर्ड जनवरी से अप्रैल के बीच में हर साल सालाना केंद्रीय अनुबंध (बीसीसीआई सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट) की घोषणा करता है।
ग्रेड के मुताबिक मिलते हैं रुपये
बीसीसीआई कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में खिलाड़ियों को चार तरह के ग्रेड देता है। इसमें ए+, ए, बी और सी शामिल है। हर ग्रेड में एक तय सालाना सैलरी है। ए+ ग्रेड वालों को सालाना सात करोड़ रुपये, ए ग्रेड वालों को पांच करोड़ रुपये, बी ग्रेड वालों को तीन करोड़ रुपये और सी ग्रेड वालों को एक करोड़ रुपये की राशि मिलती है।
कौन चुनता है खिलाड़ियों को?
खिलाड़ियों के ग्रेड पर फैसला लेने के लिए बीसीसीआई ऑफिस के तीन अधिकारी, पांच सिलेक्टर्स और टीम इंडिया के हेड कोच मौजूद होते हैं।

शाहिद कपूर की बहन मयंक पाह्वा की दुल्हनिया बनेगी

0

एक्ट्रेस सुप्रिया पाठक (Supriya Pathak) और पंकज कपूर (Pankaj Kapur) की बेटी सना कपूर (Sanah Kapur) जल्द ही सीमा पाहवा (Seema Pahwa) और मनोज पाहवा (Manoj Pahwa) के बेटे मयंक पाहवा (Mayank Pahwa) के संग शादी के बंधन में बंधने के लिए बिल्कुल तैयार हैं. बुधवार को महाबलेश्वर में ये ग्रैंड वेडिंग होने वाली है. वहीं मंगलवार को इस कपल के मेहंदी और हल्दी सेरेमनी का आयोजन हुआ था. सोशल मीडिया पर इस कपल के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन की फोटो और वीडियो वायरल हो रही है.

वीडियो में देखने को मिल रहा है कि दूल्हा और दुल्हन का ढोल की थाप पर स्वागत किया जा रहा है. इस मौके पर सना (Sanah) गुलाबी पारंपरिक पोशाक में नजर आ रही हैं और मेहमानों को देख हाथ हिला रही हैं. वहीं मयंक (Mayank) उनका हाथ पकड़ खड़े दिखाई दे रहे हैं. सोशल मीडिया पर ये वीडियो खूब वायरल हो रही हैं. सना (Sanah) को जिस मेहंदी आर्टिस्ट ने मेहंदी लगाई है उन्होंने भी मेहंदी सेरेमनी की फोटो शेयर की है. इस फोटो में सना आर्टिस्ट के संग पोज देती हुई नजर आ रही हैं.

सुप्रिया पाठक ने अपनी बहन रत्ना शाह पाठक (Ratna Pathak Shah) के संग माथे ते चमक गीत पर शानदार डांस कर रही हैं. इस मौके पर ढोलक की थापों पर महिलाओं ने खूब मस्ती की. वहीं भाभी मीरा (Mira Kapoor) भी मेहंदी सेरेमनी के लिए बेहद ही खूबसूरत अंदाज में तैयार हुई थीं. उन्होंने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें शेयर की हैं. मालूम हो सना कपूर ने भाई शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) और पिता पंकज कपूर के संग साल 2015 में विकास बहल की फिल्म शानदार से बॉलीवुड में कदम रखा था. इस फिल्म में आलिया भट्ट (Alia Bhatt) अहम भूमिका में नजर आई थीं.

वाराणसी में ममता बनर्जी का विरोध

0

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को वाराणसी में विरोध का सामना करना पड़ा है. वाराणसी में हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने ममता बनर्जी का काफिला रोकने की कोशिश की और नारेबाजी की. इस दौरान काले झंडे भी दिखाए गए हैं. विरोध के बाद सीएम ममता बनर्जी ने भी कहा कि वह डरने वाली नहीं हैं, न ही भागने वाली हैं.

दरअसल, समाजवादी पार्टी (सपा) के पक्ष में रैली करने के लिए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी काशी पहुंची हैं. गुरुवार को होने वाली रैली से पहले ममता बनर्जी आज गंगा घाट जा रही थीं. ममता का काफिला बीच सड़क पर रोककर हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने हाई वोल्टेज ड्रामा किया और काला झंडा दिखाया.

बजट सत्र में हो सकता है मध्‍य प्रदेश विधानसभा उपाध्यक्ष का चुनाव

0

भोपाल। दो साल से मध्य प्रदेश विधानसभा में उपाध्यक्ष का पद रिक्त पड़ा है। कमल नाथ सरकार गिरने के बाद विधानसभा उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव की प्रक्रिया नहीं हो पाई है। दरअसल, भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टी उपाध्यक्ष पद को लेकर दुविधा में हैं। पहले परंपरा रही थी कि आमतौर पर उपाध्यक्ष का पद विपक्ष को दिया जाता रहा है। लेकिन 2018 में हुए विधानसभा चुनाव के बाद कमल नाथ सरकार ने यह परंपरा तोड़ दी थी। जिसके चलते अब भाजपा भी विपक्ष को यह पद देना नहीं चाहती है। इधर कांग्रेस को उम्मीद है कि सरकार विपक्ष को यह पद देकर परंपरा निभाएगी।

उपाध्यक्ष पद को लेकर विवाद की शुरूआत 2019 में तब हुई थी, जब भाजपा ने विपक्ष में रहते हुए विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए विजय शाह को खड़ा कर चुनाव कराया था। इसी कारण कांग्रेस ने उपाध्यक्ष पद परंपरा अनुसार मुख्य विपक्षी दल भाजपा को न देते हुए पार्टी की हिना कांवरे को उपाध्यक्ष बनाया था। परिस्थितियां बदलीं और भाजपा सत्ता में आ गई।

कांग्रेस की ओर से उपाध्यक्ष का पद प्रतिपक्ष को देने की मांग भी रखी गई पर इसको लेकर निर्णय नहीं लिया गया। उधर, भाजपा सात मार्च से प्रारंभ होने वाले सत्र में उपाध्यक्ष का चुनाव कराने की तैयारी में है। संसदीय कार्यमंत्री डा.नरोत्तम मिश्रा ने साफ किया कि कांग्रेस ने जो परंपरा शुरू की थी, उसे हम निभाएंगे।

उपाध्यक्ष का पद हमारे पास ही रहेगा। उधर, विधानसभा सचिवालय ने शासन को प्रस्ताव दिया है कि जब तक उपाध्यक्ष का चुनाव नहीं हो जाता है तब तक उपाध्यक्ष को मिलने वाले स्वेच्छानुदान का उपयोग करने का अधिकार अध्यक्ष को दे दिया जाए। उपाध्यक्ष को प्रतिवर्ष एक करोड़ रुपये की स्वेच्छानुदान निधि मिलती है। कांग्रेस मुख्य सचेतक डा गोविंद सिंह का कहना है कि विधायक दल की बैठक में हम उपाध्यक्ष पद क ेलिए अपनी रणनीति तय करेंगे। जरूरत पड़ी तो प्रत्याशी भी ख्ाड़ा कर सकते हैं।

मीन संक्रांति 15 मार्च को, इस दिन दान करने से सुख-समुद्धि में होती है वृद्धि

0

ग्वालियर। सूर्य के मीन राशि में प्रवेश के कारण सूर्य के प्रभाव से बृहस्पति की सक्रियता कम हो जाती है। इसलिए इस समय को खरमास या मलमास के नाम से जाना जाता है। ज्योतिषाचार्य सुनील चोपड़ा ने बताया कि खरमास व मलमास साल में दो बार आते हैं, जब सूर्य धनु में प्रवेश करता है और मीन में राशि परिवर्तन करता है। इस समय को खरमास या मलमास कहते हैं। सूर्य मीन राशि मे 14 व 15 मार्च में मध्य रात्रि 12:15 बजे प्रवेश करेगा, जिससे इस दिन मीन संक्रांति रहेगी। मीन संक्रांति हिंदुओं का एक प्रमुख त्याैहार माना जाता है। मीन संक्रांति को साल के आखिरी माह की संक्रांति के रूप में मनाया जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार यह साल का आखिरी माह होता है।

मीन संक्रांति का महत्वः मीन संक्रांति का शास्त्रों में बड़ा महत्व बताया जाता है। इस दिन को धार्मिक दृष्टि से भी पवित्र और शुभ माना जाता है, बल्कि व्यवहारिक रूप से भी उत्तम माना जाता है। मीन संक्रांति से सूरज की गति उत्तरायण की तरफ बढ़ रही होती है। उत्तरायण काल में सूरज उत्तर दिशा की ओर उदय होता दिखाई देता है। उसमें दिन का समय बढ़ जाता है और रातें छोटी हो जाती हैं। इसके साथ ही प्रकृति में नया जीवन शुरू हो जाता है। इस समय वातावरण और हवा भी शुद्ध हो जाती है। ऐसे में देव उपासना, योग, ध्यान, पूजा, तन, मन और बुद्धि को पुष्ट करते हैं। इस समय रातें छोटी होने के कारण नकारात्मक शक्तियों में भी कमी आ जाती है और दिन में ऊर्जा प्राप्त होती है।

मीन संक्रांति पर दान व पूजा का महत्वः मीन संक्रांति के शुभ दिन पर विशेष चीजों का दान करना बहुत शुभ माना जाता है। ज्यादातर इस दिन को दिव्य आशीर्वाद को ग्रहण करने का दिन माना जाता है। मीन संक्रांति के दिन दान पुण्य करने के लिए बहुत शुभ दिन माना जाता है। मीन संक्रांति के दिन ब्राह्मण और जरूरतमंदों को अन्न, वस्त्र आदि का दान दिया जाता है। मीन संक्रांति के दिन भूमि का दान करने से अत्यंत सुख समृद्धि व वृद्धि होती है।

मीन संक्रांति के दिन दान का महत्वः

-मीन संक्रांति के दिन आराध्य देवी देवता की पूजा की जाती है।

-इस दिन सूर्य देवता को अर्घ्य दिया जाता है।

-मीन संक्रांति के दिन तिल, वस्त्र और अनाज का दान किया जाता है।

-मीन संक्रांति के दिन गाय को चारा खिलाना शुभ माना जाता है।