Home Blog Page 109

रेस्क्यू ऑपरेशन में शामिल सभी पक्षों से पीएम मोदी ने की बात

0

देवघर के त्रिकूट पर्वत पर रोपवे में फंसे 40 से ज्यादा लोगों को दो दिनों तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद बचा लिया गया। इस रेस्क्यू ऑपरेशन में सेना, वायुसेना, ITBP, NDRF और स्थानीय प्रशासन ने खतरनाक परिस्थितियों में भी लगातार काम करते हुए लोगों की जान बचाई।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए देवघर में बचाव कार्यों में शामिल भारतीय वायुसेना के कर्मियों, भारतीय सेना, एनडीआरएफ, आईटीबीपी, स्थानीय प्रशासन और नागरिक समाज के कर्मियों के साथ बात की। पीएम मोदी ने उनकी तारीफ करते हुए कहा कि आपने तीन दिनों तक 24 घंटे लगकर एक मुश्किल रेस्क्यू ऑपरेशन को पूरा किया और अनेक देशवासियों की आपने जान बचाई है। पूरे देश ने आपके साहस को सराहा है, मैं इसे बाबा बैद्यनाथ जी की कृपा मानता हूं। हालांकि हमें दुख है कि कुछ साथियों का जीवन हम नहीं बचा पाए, जबकि अनेक साथी घायल भी हुए हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि देश को गर्व है कि उसके पास हमारी थल सेना, वायु सेना, NDRF, ITBP के जवान और पुलिस बल के रूप में ऐसी कुशल फोर्स है, जो देशवासियों को हर संकट से सुरक्षित बाहर निकालने का माद्दा रखती है। आप सभी प्रशंसा के पात्र हैं। इस चर्चा में शामिल गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि जब त्रिकूट पहाड़ी पर इतने सारे यात्री फंसे हुए थे तो पूरे देश की सांसे अधर में लटकी हुई थीं। लेकिन सभी एजेंसियों ने बहुत कम समय में तालमेल के साथ कम से कम नुकसान के साथ इस ऑपरेशन को पूरा किया।

झारखंड के देवघर स्थित त्रिकूट पहाड़ रोपवे हादसा में ट्रॉली में फंसे लोगों में से कुल 46 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया था। वैसे इस दौरान तीन लोगों की मौत हो गयी। ये हादसा रविवार की शाम साढ़े चार बजे के करीब हुआथा और तब से लेकर मंगलवार को, यानी तीसरे दिन ये रेस्क्यू ऑपरेशन खत्म हो गया। इस दौरान वायुसेना, एनडीआरएफ, आईटीबीपी समेत सेना के अन्य जवानों ने कड़ी मशक्कत और जान जोखिम में डालकर ट्रॉली में फंसे लोगों को नयी जिंदगी दी। इस हादसे में झारखंड के निवासी पन्नालाल ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए 10 पर्यटकों को सुरक्षित बाहर निकाला। इस काम में बसडीहा निवासी उमेश सिंह, उपेंद्र विश्वकर्मा, नरेश गुप्ता और शिलावर चौधरी ने भी मदद की।

खरगोन में दंगाइयों से होगी संपत्ति की क्षतिपूर्ति, दावा अध‍िकरण गठित

0

भोपाल।  खरगोन में रामनवमी की शोभायात्रा के दौरान हुए उपद्रव से सरकारी और निजी संपत्ति को जो नुकसान पहुंचा है, उसकी भरपाई दंगाइयों से की जाएगी। इसके लिए सरकार ने मध्य प्रदेश लोक एवं निजी संपत्ति को नुकसान का निवारण एवं नुकसानी की वसूली अधिनियम 2021 के तहत दावा अधिकरण का गठन कर दिया है। इसका अध्यक्ष सेवानिवृत्त जिला न्यायाधीश डा.शिवकुमार मिश्रा और सदस्य प्रभात पाराशर को बनाया है। अधिकरण तीन माह में नुकसान की वसूली के लिए आदेश पारित करेगा।

अपर मुख्य सचिव गृह डा.राजेश राजौरा ने मंगलवार को दावा अधिकरण के गठन की अधिसूचना जारी की। उन्होंने बताया कि खरगोन नगरीय क्षेत्र में 10 अप्रैल 2020 को आयोजित जुलूस, सांप्रदायिक दंगों से हुई लोक तथा निजी संपत्ति के नुकसान की प्रतिपूर्ति के लिए अधिकरण आवेदन लेगा।

90 दिन के भीतर इनका निराकरण करके नुकसान की प्रतिपूर्ति के लिए आदेश जारी करके क्रियान्वयन के लिए कलेक्टर को देगा। कलेक्टर प्रभावित व्यक्ति को राशि दिलाएंगे। इसके लिए दोषी व्यक्ति को 15 दिन का समय दिया जाएगा। यदि इस अवधि में राशि का भुगतान नहीं किया जाता है तो ब्याज लगाया जाएगा। इसके बाद भी भुगतान न करने की सूरत में राजस्व नियमों के अंतर्गत चल-अचल संपत्ति की नीलामी करके राशि वसूली जाएगी।

मध्‍य प्रदेश में दो साल में 18146 करोड़ की 21502 एकड़ भूमि भू-माफिया से कराई मुक्त

0

भोपाल । मध्य प्रदेश में पिछले दो साल से भू-माफिया के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। माफिया के विरुद्ध अप्रैल 2020 से मार्च 2022 तक की गई कार्रवाई में 18146 करोड़ रुपये की 21502 एकड़ भूमि मुक्त कराई गई है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट की बैठक में कार्रवाई को लेकर गृह विभाग ने प्रस्तुतीकरण के जरिए सारे तथ्यों से अवगत कराया।

मंत्री प्रभार के जिलों में कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखें

मुख्यमंत्री ने सभी मंत्रियों को निर्देश दिए कि वे अपने प्रभार के जिलों में शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए सभी वर्गों के साथ चर्चा करें। कानून व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रहे और आने वाले त्योहार निर्विघ्न संपन्न् हों, यह सुनिश्चित करें। शांति समिति की बैठकें करें और गड़बड़ी करने वालों की धरपकड़ हो। अपराध करने वाला कोई भी हो, माफ नहीं किया जाएगा। जो भी वैधानिक कार्रवाई है, वह सब की जाएगी। उन्होंने कहा कि इंटरनेट मीडिया पर भ्रामक जानकारियां देने वालों के विरुद्ध भी कड़ी कार्रवाई की जाए।

सरकार की 15397 एकड़ भूमि पर था अतिक्रमण

गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव डा. राजेश राजौरा ने बताया कि भू-माफिया, गुड़ों और आदतन अपराधियों ने राजस्व, नगरीय निकाय और वन विभाग की 15397 एकड़ भूमि पर अतिक्रमण करके रखा था। इसका मूल्य 11941 करोड़ रुपये होता है। इसे मुक्त कराया जा चुका है। इसके साथ ही 6105 एकड़ निजी और अन्य विभागों की भूमि मुक्त कराई गई है। मार्च 2021 से मार्च 2022 के बीच भू-माफिया के विरुद्ध 4495 प्रकरण दर्ज किए गए। 9896 अतिक्रमण तोड़े गए और 188 व्यक्तियों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई की गई। 498 व्यक्तियों को जिला बदर भी किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि अतिक्रमण से मुक्त कराई भूमि का उपयोग गरीबों के मकान, अस्पताल, स्कूल बनाने सहित अन्य गतिविधियों के लिए किया जाएगा।

ट्वीट कर धार्मिक उन्माद फैलाने के आरोप में कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह पर एफआइआर

0

भोपाल । कांग्रेस नेता व पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर भोपाल क्राइम ब्रांच ने धार्मिक उन्माद फैलाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। बता दें कि रामनवमी की शोभायात्रा पर मध्य प्रदेश के खरगोन और बड़वानी जिले के सेंधवा में पथराव की घटनाएं हुई थीं। खरगोन में तनाव बढ़ने पर कर्फ्यू लगाना पड़ा है।

(कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने मंगलवार को एक फोटो ट्वीट किया जिसमें एक युवक धार्मिक स्थल पर भगवा झंडा फहराते दिखाई दे रहा है। इस ट्वीट पर कमेंट से माहौल सांप्रदायिक रंग लेने लगा। इसके बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर कहा कि दिग्विजय सिंह उन्माद भड़काने का प्रयास कर रहे हैं।

उन्होंने जिस फोटो का उपयोग किया है वह मध्य प्रदेश का नहीं है। इसके बाद दिग्विजय ने अपना ट्वीट डिलीट कर दिया। इस मामले को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भोपाल क्राइम ब्रांच के कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। इसके बाद पुलिस ने चित्तौड़ कांप्लेक्स निवासी प्रकाश मांडे की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया। पुलिस आयुक्त मकरंद देऊस्कर ने बताया कि मामले में जांच शुरू कर दी गई है।

इन धाराओंं में दर्ज हुई एफआइआर

– 153(ए): किसी धर्म या संप्रदाय के खिलाफ धार्मिक भावनाओं का ऐसा कार्य, जिससे लोगों के बीच में शांति या बाधा उत्पन्ना होती है। इसमें तीन वर्ष का कारावास या जुर्माना हो सकता है।

– 295(ए): धार्मिक भावनाओं को आहत करना।

– 465: कूटरचना करना।

– 505 (2): गैर जमानती, संज्ञेय व दो समुदायों के बीच शत्रुता, घृणा की भावना पैदा करने का आशय के तहत असत्य कथन कहना। इसमें तीन साल तक का कारावास का प्रविधान है।

UGC के चेयरमैन का एलान, एक साथ मिलेंगी दो डिग्रियां

0

जल्द ही छात्रों को एक ही साथ दो फु-टाइम डिग्री प्रोग्राम करने की अनुमति मिलेगी। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के चेयरमैन ने इसकी घोषणा की। लेकिन ये फिजिकल मोड में होगा और दोनों कोर्सेस की टाइमिंग अलग-अलग होनी चाहिए। यूजीसी के अध्यक्ष जगदीश कुमार ने इसका ऐलान करते हुए कहा कि छात्र एक ही विश्वविद्यालय या विभिन्न विश्वविद्यालयों से एक साथ दो डिग्री कार्यक्रम कर सकते हैं। अब तक छात्रों को केवल एक ही स्नातक कार्यक्रम में एडमिशन लेने अनुमति थी। लेकिन आयोग द्वारा स्वीकृत नए दिशा-निर्देशों में कहा गया है कि एक छात्र एक ही समय में दो कार्यक्रमों में शामिल हो सकता है। डिग्री या तो एक ही या विभिन्न विश्वविद्यालयों से प्राप्त की जा सकती है।

UGC के इस फैसले से छात्रों को एक ही या अन्य संस्थानों में विभिन्न संकायों से कई विषयों का अध्ययन करने का अवसर मिलेगा। जगदीश कुमार ने यह भी बताया कि किसी भी विश्वविद्यालय के लिए इन दिशा-निर्देशों को अपनाना अनिवार्य नहीं है, लेकिन वे उम्मीद कर रहे हैं कि अधिक से अधिक संस्थान छात्रों को एक साथ दो डिग्री करने की अनुमति देंगे। चेयरमैन ने कहा कि ये दिशा-निर्देश विश्वविद्यालयों और वैधानिक निकायों को भेजा जाएगा, इसके बाद वे इसे अपने अनुकूल तरीके से अपनाने के लिए स्वतंत्र होंगे। वहीं ऑनलाइन मोड में असीमित सीटें होंगी और विश्वविद्यालय पर कोई दबाव नहीं होगा। ऑनलाइन डिग्री के लिए कोई एंट्रेंस एग्जाम भी जरुरी नहीं होगा।

यूजीसी अध्यक्ष ने कहा कि फिजिकल और ऑनलाइन मोड दोनों महत्वपूर्ण हैं। हमारा मानना है कि फिजिकल के लिए हम सीमित सीटों के कारण केवल 4-5 प्रतिशत छात्रों को ही प्रवेश देते हैं। लेकिन नये दिशा-निर्देशों से विश्वविद्यालयों को और भी अधिक अधिकार प्राप्त हो सकेंगे। वही छात्रों के लिए नये विकल्प उपलब्ध होंंगे।

न्यूयॉर्क के ब्रुकलिन सबवे स्टेशन पर गोलीबारी

0

अमेरिका के ब्रुकलिन शहर के सबवे स्‍टेशन पर एक शख्स ने अंधाधुंध फायरिंग की, जिसमें 13 लोग बुरी तरह जख्मी हो गये। इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। FDNY ने कहा कि उसे सनसेट पार्क में 36वें स्ट्रीट मेट्रो स्टेशन के अंदर सुबह करीब 8:30 बजे धुआं के साथ फायरिंग की खबर मिली। इस बीच लोगों की ओर से ट्वीट की गई तस्‍वीरों में यात्रियों के कपड़ों को खून से लथपथ दिखाया गया है।घटना सुबह के बिजी ऑफिस टाइम की है, इस वजह से मेट्रो स्टेशन पर काफी भीड़भाड़ थी। न्यूयॉर्क पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है। पुलिस के मुताबिक इस हमले में 13 लोग घायल हुए हैं और काफी विस्फोटक सामग्री मिली है। वैसे ये अन-डेटोनेटेड डिवाइस थे, यानी ये जिंदा बम नहीं थे। इस मामले में एक शख्स के शामिल होने का अंदेशा है जिसने मास्क पहन रखा था।

शुरुआती जांच से पता चला है कि संदिग्ध निर्माण कार्य से जुड़ी वर्दी में था और मास्क पहने हुए था। उसने पहले धुंआ फैलाया और फिर फायरिंग की। सामने आयी घटनास्थल की तस्वीर में स्टेशन के फर्श पर खून से लथपथ लोग दिखाई दे रहे हैं।

कप्तान बाबर आजम बने आईसीसी पिछले माह के बेस्ट प्लेयर

0

दुबई : अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने मार्च 2020 के लिए सर्वश्रेष्ठ पुरुष एवं महिला खिलाड़ी के नाम का ऐलान कर दिया है. पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम ने पुरुष वर्ग में जबकि ऑस्ट्रेलिया की सलामी बल्लेबाज रेशेल हेन्स ने महिला वर्ग में बाजी मारी. बाबर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीनों फॉर्मेट में बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया था. बाबर ने वेस्टइंडीज के टेस्ट कप्तान क्रेग ब्रेथवेट और आस्ट्रेलियाई टेस्ट कप्तान पैट कमिंस को पछाड़कर यह पुरस्कार जीता.

बाबर ने दूसरे टेस्ट में बनाए 196 रन

बाबर ने दूसरे टेस्ट में रिकॉर्ड 196 रन की पारी खेलने के साथ ही टेस्ट सीरीज में कुल 390 रन बनाए थे. उनकी इस पारी की बदौलत दूसरे टेस्ट को पाकिस्तानी टीम ड्रॉ कराने में सफल रही. बाबर ने इसके बाद वनडे सीरीज में भी शानदार प्रदर्शन किया, जहां उनके बल्ले से दो शतक निकले थे.

वोटिंग पैनल के सदस्य और वेस्टइंडीज के पूर्व इंटरनेशल खिलाड़ी डेरेन गंगा ने कहा,  ‘बाबर ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ पाकिस्तान के लिए में विभिन्न प्रारूपों में बल्ले से शानदार प्रदर्शन के चलते यह पुरस्कार जीता है. कप्तान के रूप में उम्मीदों के बोझ पर खरा उतरना और 24 साल बाद दौरा कर रही आस्ट्रेलिया की मेजबानी करते हुए पाकिस्तान के लिए बल्ले से शानदार प्रदर्शन बड़ी उपलब्धि है.’

हेन्स ने किया था शानदार प्रदर्शन

हेन्स की बाज करें, तो उन्होंने आस्ट्रेलिया की विश्व कप जीत में अहम भूमिका निभाई थी. हेन्स ने महिला विश्व कप 2022 में कुल आठ मैचों में 61.28 की औसत से 429 रन बनाए थे. उनके प्रदर्शन की बदौलत आस्ट्रेलिया की टीम पूरे टूर्नामेंट में अजेय रही और फाइनल में इंग्लैंड को हराकर खिताब जीता. ऑस्ट्रेलिया की इस सलामी बल्लेबाज ने ‘प्लेयर ऑफ द मंथ’ खिताब की दौड़ में इंग्लैंड की सोफी एकलेस्टोन और दक्षिण अफ्रीका की लॉरा वोलवार्ड को पीछे छोड़ दिया.

कई राज्यों में हिंसा: दंगाई चिन्हित, जेल भेजेंगे, नुकसान भी वसूलेंगे

0

भोपाल: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खरगोन और बड़वानी के सेंधवा में रामनवमी के जुलुस पर हुए पथराव करने वालों पर सख्त तेवर दिखाए हैं। सीएम ने कहा  मध्य प्रदेश की धरती में दंगाइयों के लिए कोई स्थान नहीं है। दंगाई चिन्हित कर लिए गए हैं। दंगाइयों को सिर्फ जेल भेजना नहीं है। जिन्होंने पत्थर चलाए हैं, संपत्ति को नुकसान पहुंचाया है उनको दंडित तो करेंगे ही साथ में सार्वजनिक या निजी संपत्ति के नुकसान की वसूली भी इस संदर्भ में पारित अधिनियम के अंतर्गत होगी।

जहां से पत्थर आए उन घरों को पत्थरों का ढेर बना देंगे
वहीं गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि जिस घर से पत्थर आये हैं उस घर को पत्थरों का ढेर बना देंगे। उन्होंने बताया कि खरगोन में 77 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं। अभी और लोगों की भी गिरफ्तारी होगी। खरगोन में अब शांति है। मिश्रा ने कहा कि प्रदेश में शांति भंग करने की कोई कितने भी मंसूबे पाल ले, उनके मंसूबे हम  सफल नहीं होने देंगे।

एसपी सिद्धार्थ की अस्पताल से छुट्टी, स्थिति नियंत्रण में
खरगौन में गोली के छर्रे लगने से घायल हुए एसपी सिद्धार्थ चौधरी को आज अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इंदौर आईजी राकेश गुप्ता ने बताया कि कर्फ्यू जारी है। दंगाइयों की धरपकड़ की जा रही है। सेंधवा में भी शांति है।

गुजरात: एक की मौत
गुजरात के साबरकांठा में उपद्रवियों ने कई दुकानें जला दी तो आणंद जिले में एक शख्स की मौत हो गई। इलाके में भारी पुलिस बल तैनात की गई है। साबरकांठा के हिम्मत नगर में विश्व हिंदू परिषद ने रामनवमी की शोभायात्रा निकाली। जुलूस पर कुछ उपद्रवियों ने पत्थर मारने शुरू कर दिए। उपद्रवियों ने सड़क पर कई गाड़ियों को फूंक दिया। दुकानों में आग लगा दी। पुलिस ने 15 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है।

प. बंगाल: 17 अरेस्ट
पश्चिम बंगाल के बांकुरा में मचानताला पेट्रोल पंप मोड़ के पास स्थित मस्जिद के सामने हंगामा होने के आसार देखते हुए पुलिस ने जुलूस का रास्ता मोड़ देने को कहा। लेकिन जुलूस में शामिल लोगों ने इनकार कर दिया। लोगों ने पुलिस बैरिकेडिंग को तोड़ते हुए जुलूस निकालने की कोशिश की। पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो भीड़ ने पथराव शुरू कर दिया। पुलिस ने 17 लोगों को गिरफ्तार किया है।

झारखंड: कई घायल
झारखंड के लोहरदगा जिले के हिरही भोक्ता बगीचा इलाके के पास जुलूस में शामिल लोगों पर धारदार हथियारों से किए गए हमले में दर्जनों लोग घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कुजरा की ओर से रामनवमी की शोभायात्रा आ रही थी तभी कब्रिस्तान के पास दूसरे समुदाय के कुछ लोगों ने नारेबाजी नहीं करने के लिए कहा। लेकिन जब तक कोई कुछ समझ पाता कुछ शोभायात्रा में शामिल लोगों पर पथराव शुरू हो गया।

खरगोन में जुलूस पर पथराव करने वाले आरोपियों के घरों को ढाह दिया

0

खरगोन : खरगोन में रामनवमी के दिन हुई हिंसा पर सरकार एक्शन में आ गई है. जिला प्रशासन ने खरगोन में रामनवमी जुलूस पर पथराव करने वाले आरोपियों के घरों को ढाह दिया है. सोमवार शहर के संवेदनशील क्षेत्र मानें जाने वाले छोटी मोहन टाकीज क्षेत्र में भारी पुलिस फोर्स की मौजूदगी में सरकार के अधिकारी वहां बुलडोजर लेकर पहुंचे और हिंसा करने वाले आरोपियों के मकानों को ढाह दिया.

इस कार्रवाई का कांग्रेस ने विरोध किया है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने ट्वीट किया, ‘मामू का बुलडोज़र बलात्कार करने वालों पर और बलात्कारियों को सहयोग देने वालों पर नहीं चलता. केवल शक्ल देख कर बुलडोज़र चलाए जा रहे हैं.’

इस घटना को लेकर राज्य के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि इस हिंसा में शामिल आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उन्हें बख्सा नहीं जाएगी। सीएम ने कहा कि रामनवमी के अवसर पर खरगोन में हुई घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। मध्यप्रदेश की धरती पर दंगाइयों के लिए कोई स्थान नहीं है। यह दंगाई चिन्हित कर लिए गए हैं, इनको छोड़ा नहीं जाएगा। उनके खिलाफ कठोरतम कार्यवाही की जाएगी।

29 अप्रैल को बदलेगी शनि की दशा, मेष राशि पर होगा थोड़ा अच्छा, तो थोड़ा बुरा असर

0

ज्योतिष में ग्रहों के दशा परिवर्तन का बड़ा महत्व बताया गया है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, अप्रैल 2022 के महीने में कई ग्रहों की स्थिति में बदलाव होने जा रहा है, जिनमें शनिदेव भी शामिल हैं। 29 अप्रैल को शनि का कुंभ राशि में प्रवेश होगा। शनि देव 11 जुलाई 2022 तक इस स्थिति में रहेंगे। शनि के इस गोचर (Shani Gochar 2022) का सभी राशियों पर व्यापक असर बताया जा रहा है। नईदुनिया.कॉम की स्पेशल सीरीज में हम हर राशि पर होने वाले असर और हानि से बचाने के उपायों के बारे में बताएंगे। यहां पढ़िए मेष राशि के लोगों पर क्या असर होगा

Effect of Saturn transit in Aquarius on Aries

शनि ग्रह का यह राशि परिवर्तन मेष राशि वालों को सामाजिक मामलों को महत्वपूर्ण रूप से प्रभावित करेगा। इस दौरान मेष राशि वाले नए दोस्त बनाएंगे और कुछ नए गठबंधनों से जुड़ेंगे। ये आत्मविश्वासी और मजबूत महसूस करेंगे। कई बंधन बनाएंगे। हालांकि, वृषभ राशि में यूरेनस और कुंभ राशि में शनि के बीच टकराव हो सकता है, और आप अंत में कुछ दोस्तों को खो देंगे। कुल मिलाकर इस दौरान सच्चे दोस्त और सच्चे प्यार की पहचान होगी। करियर समृद्ध होगा और लोग आपका स्वभाव पसंद करेंगे। आपका प्रेम जीवन स्थिर रहेगा और आप अपने साथी के साथ क्वालिटी टाइम बिताएंगे। सेहत के लिहाज से सब कुछ सामान्य रहेगा।

क्या होता है जब शनि करते हैं कुंभ में प्रवेश

शनि का कुंभ राशि में गोचर भविष्य को और अधिक गंभीरता से तय करने में मदद करता है। शनि की सबसे शक्तिशाली ताकत उसकी प्रतिबद्धता है, जहां कुंभ को सामूहिकता के संकेत के रूप में दर्शाया गया है। वे दोनों संचार, निर्माण, क्षमताओं और इच्छा शक्ति की एक मजबूत अभिव्यक्ति को जोड़ते हैं और बनाते हैं। जबकि शनि के कुम्भ में गोचर से व्यक्ति का सामाजिक दायरा बढ़ता है और जातक लचीली मानसिकता वाले होते हैं।